July 28, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    डोंगरगढ़ विधानसभा चुनाव में हमदर्दी दिखाकर विधायक विषम परिस्थिति में लापता - राजेश श्यामकर

    • rounak group

    राजनांदगांव । शौर्यपथ/ छत्तीसगढ़ राज्य में जब से कांग्रेस पार्टी को सत्ता का चाबी मिला है, तब से आम जनता की हमदर्दी देखने समझने वाले विधायक और मंत्री अपने क्षेत्र से लापता आम जनता विषम परिस्थितियों में अपने विधायक को टॉर्च लेकर ढूंढ रहे हैं, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 के जिला पंचायत सदस्य व आबकारी विभाग समिति के सलाहकार राजेश श्यामकर ने डोगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुनेश्वर बघेल को आड़े हाथ लेते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव में लोगों की हमदर्दी और सुख दुख में हमेशा साथ खड़े होने का भरोसा दिखाकर विधायक तो बन गए। लेकिन आज आम जनता विधायक चुनने के बाद क्षेत्र से ही लापता आम जनता ढूंढ रहे हैं, हमारा विधायक कहां है। श्री श्यामकर ने आगे बताया कि डोगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र, डोंगरगढ़ शहर, डोगरगढ़ ग्रामीण, शहर मुढ़ीपार, घुमका व पडादाह क्षेत्र के आम मतदाता अपने आप को कोस रहे हैं, क्योंकि विषम परिस्थिति हालात में स्थानीय विधायक का लापता होना बहुत ही दुख और दर्दनाक स्थिति है, अब अपनी समस्या किसको बताएं जो भरोसा दिला कर स्वयं लापता हो गए हैं, तो किसका करें भरोसा यहां आम जनता के साथ विश्वासघात हुए हैं, विश्व कोरोना वायरस संक्रामक पूरा देश में तेजी से फैल रहे हैं, ऐसा कोई शहर गांव मोहल्ला नहीं होगा जहां संक्रमित व्यक्ति नहीं होंगे लोग इतनी डरे हुए हैं, आम जनता भी कोरोना वायरस गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने आप को सुरक्षित करने में लगे हुए हैं, लेकिन कहीं ना कहीं किसी भी संपर्क में आ जाने से अगर पॉजिटिव संक्रमित हो जाते हैं, हॉस्पिटलों में जगह, बेड, ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में व दवाइयो की कमी ऐसे विषम परिस्थितियों में संक्रमित मरीज करे तो क्या करें ऐसे हालातों में क्षेत्र के स्थानीय विधायक अपनी जिम्मेदारी से पीछे मुड़ रहे हैं, और क्षेत्र से ही लापता होना यह बहुत ही दुर्भाग्य जनक है, जब से छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस सत्ता में आए हैं, तब से राजनांदगांव शहर सहित पूरा जिला में विकास कार्य पूरी ठप पड़े हुए हैं, मुख्यमंत्री राजनांदगांव शहर सहित पूरा जिला से कोई लेना देना नहीं है, क्योंकि मुख्यमंत्री को अच्छे से मालूम है, धोखे से एक बार आम जनता वोट दे दिए हैं, और सरकार बना लिए हैं, लेकिन पुनः आम जनता सरकार बनाने का मौका नहीं देंगे इसलिए कांग्रेसियों का अपने सात पीढी तक कमाने में लगे हुए हैं, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी 15 साल के विकास कांग्रेस की 2 साल का विकास जनता पूरी कहानी समझ गए हैं, इसलिए सरकार को भी समझ में आ रहा है, 5 साल के बाद में हमारा सुरज डूबने वाला है, इसलिए शहर सहित पूरा राजनांदगांव जिला मे विकास कार्य पूरा ठप पड़े हुए हैं, डोगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी हॉस्पिटल व स्वास्थ्य केंद्र में संक्रमित मरीजों को सही उचित इलाज नहीं मिलने के कारण क्षेत्र के हॉस्पिटलों स्वास्थ्य केंद्रों से विश्वास उठने लगे हैं, क्योंकि हॉस्पिटल में पर्याप्त स्टाफ दवाइयां ऑक्सीजन ना होना सिर्फ नाम का ही हॉस्पिटल और स्वास्थ्य केंद्र रह गया है, ऐसे विषम परिस्थिति हालातों में स्थानीय विधायक भुनेश्वर बघेल जी अपने क्षेत्र से लापता होना क्षेत्र में भ्रमण ना करना लोगों के बीच में कंधे से कंधा मिलाकर काम न करना जो चुनावी मुद्दे में जो वादा किए थे, वह वादा भूल गए यह आम जनता के साथ विश्वासघात होना है, अपने क्षेत्र के आम जनता के साथ स्थानीय विधायक को क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधा से विस्तार से चर्चा करने के लिए ढूंढ रहे हैं, लेकिन स्थानीय विधायक आम जनता से कोई लेना - देना नहीं इसलिए अपने आप को ही लापता कर लिए हैं, ऐसी ही स्थानीय विधायक की हालत रहे तो आने वाले विधानसभा में क्षेत्र के आम जनता मुंहतोड़ जवाब देंगे। डोंगरगढ़ विधायक क्षेत्र से लापता होने पर टॉर्च लेकर ढूंढने वालों में से मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर के साथ घुमका मण्डल अध्यक्ष जागेश्वर साहू , पूर्व मण्डल अध्यक्ष महेश यादव , महामंत्री परदेशी सोनबोइर, नोहेंद्र सिन्हा, मण्डल उपाध्यक्ष राकेश साहू , जनपद सदस्य किरण विनोद बारले, जनपद सदस्य दिलीप पटेल, मलिखम कोसरे, पूर्व जनपद सदस्य शांति निर्मलकर, केशव भाई, धालसिंग, जनक साहू, भाजपा कार्यकर्ता गेमन, मण्डल मीडिया प्रभारी तिलेश्वर सिन्हा व योगेश खत्री उपस्थित थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision