July 28, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    आखिर डोंगरगांव में किसके इशारे पर चल रहा है अवैध रेत खनन : नवीन अग्रवाल

    • rounak group

    *0डोंगरगांव के  आढ़ाम, साकरदरा और जामसरार में चल रहा अवैध रेत खनन*

    *0रेत माफियाओं के द्वारा बड़ी मात्रा में रेत चोरी करके बाजार में बेची जा रही है*

    *0राजनीतिक सरंक्षण के चलते नही हो रही है कार्यवाही*

    राजनांदगांव।शौर्यपथ/  जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के कोर कमेटी के सदस्य नवीन अग्रवाल ने कहा कि डोंगरगांव जामसरार नदी की घटना के बाद भी कांग्रेस सरकार ने सबक लेने के बजाय तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले पर लीपापोती कर दी गई, जिसके चलते रेत माफियाओं के हौसलें और बुलंद हो गए हैं। डोंगरगांव के ही आढ़ाम, साकरदरा और जामसरार तीनों गांवों में खुलेआम धरती का सीना चीरकर अवैध रेत का खनन किया जा रहा है, जिसे देखकर भी खनिज विभाग एवं स्थानीय प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। आखिर किसके इशारे मे डोंगरगांव क्षेत्र में रेत का यह खेल चल रहा है, क्योंकि जामसरार की घटना ने यह तो साबित कर दिया है कि रेत माफियाओं को राजनीतिक सरंक्षण प्राप्त है। आखिर वह सफेदपोश नेता सत्ताधारी दल का है या विपक्षी दल का।
    नवीन अग्रवाल ने बताया कि आज राजनांदगांव जिले में बेधड़क और बेखौफ होकर रेत माफियाओं के द्वारा बड़ी मात्रा में रेत चोरी करके बाजार में बेची जा रही है, जिसे पत्रकार जगत द्वारा लगातार अपनी कलम के माध्यम से शासन-प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है, उसके बावजूद कोई भी अधिकारी कार्यवाही करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है, जो यह दर्शाता है कि अधिकारियों को पता है कि रेत माफियाओं को किसका सरंक्षण प्राप्त है।
    नवीन अग्रवाल ने बताया कि कुछ ऐसा ही हाल मुड़पार नदी का है, जहां पर रोजाना बड़ी मात्रा में रेत माफियाओं द्वारा अवैध रेत का खनन कर बाजार में बेचा जा रहा। इससे संबंधित समाचार पत्रकार द्वारा प्रकाशित किया गया था, उसके बावजूद अब तक उस प्रकरण में भी अधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। यदि जल्द ही जिले में अवैध रेत खनन पर रोक नहीं लगाई गई तो जनता कांग्रेस के द्वारा उग्र आंदोलन किया जावेगा।
    --------------------

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision