Google Analytics —— Meta Pixel
March 03, 2026
Hindi Hindi

मुख्यमंत्री देंगे जिले को 276 करोड़ 12 लाख रूपये के विकास और निर्माण कार्यो का सौगात

  • devendra yadav birth day

मंुगेली / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 जून को दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय मुंगेली के पुराना बस स्टैंड स्थित सरदार वल्लभाई पटेल सामुदायिक भवन में  आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में जिले को 276 करोड़ 12 लाख रूपये के विकास और निर्माण कार्यो का सौगात देंगे। इस संबंध में कलेक्टर अजीत वसंत ने पुराना बस स्टैंड स्थित सरदार वल्लभाई पटेल सामुदायिक भवन पहुॅच कर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होने विद्युत, पेयजल, साफ सफाई, बैठक व्यवस्था, पार्किग आदि के संबंध में संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर  तीर्थराज अग्रवाल, लोक निर्माण विभाग के कार्य पालन अभियंता ए.के. चैरसिया, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त सुश्री शिल्पा सांय, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के कार्य पालन अभियंता पी.के.शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)