
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
मंुगेली / शौर्यपथ / मुंगेली जिले के नवपदस्थ कलेक्टर अजीत वसंत ने कार्यभार ग्रहण करने के दूसरे दिन आज कलेक्टोरेट स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण भ्रमण किया। उन्होने कार्यालयों में पहुॅचकर विभाग प्रमुखों से कार्यो के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होने कलेक्टोरेट स्थित आवक-जावक शाखा का निरीक्षण करते हुए कहां कि यह कलेक्टोरेट का मुख्य शाखा है। इस शाखा में विभिन्न प्रकार के महत्वपूर्ण डाक प्राप्त होते है और महत्वपूर्ण जानकारी प्रेषित की जाती है। डाक सही स्थान और निर्धारित अवधि में पहुॅचना चाहिएं।
उन्होने महत्वपूर्ण डाक और सामान्य डाक का अलग-अलग पंजी संधारित करने के निर्देश दिये। इसी तरह उन्होने स्थापना शाखा का निरीक्षण करते हुए नई-नियुक्ति के संबंध में संधारित फाईल तथा भू-अभिलेख शाखा में पटवारियों के रिक्त पदो के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
भ्रमण के दौरान कलेक्टोरेट के नजूल शाखा, राजस्व शाखा, विशेष आगन्तुक प्रतीक्षा कक्ष, ई-जिला प्रबंधक शाखा, लेखा शाखा, मॉर्डन रिकार्ड रूम, सभाकक्ष, वीडियो कांफ्रेसिंग रूम सहित सामाज कल्याण, उद्योग, आबकारी, आदिवासी विकास विभाग, जिला खनिज विभाग, शिक्षा विभाग, सर्व शिक्षा अभियान, खाद्य विभाग, निर्वाचन कार्यालय आदि विभागों का निरीक्षण किया और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजेश नशीने, संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रजनी भगत सहित जिला कार्यालय के अधीक्षक पंकज स्वरूप भी मौजूद थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
