July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    भाजपा ही एकमात्र पार्टी जहां निष्ठावान कार्यकर्ताओं का पूरा मान-सम्मान : विकास दीवान

    • rounak group

    नवागढ़ / शौर्यपथ / भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकारणी की घोषणा पश्चात बड़ी संख्या में नवागढ़ विधानसभा से बने पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ता भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान से भेंट करने उनके नवागढ़ निवास पहुंचकर अपनी नियुक्ति पर उनका आभार व्यक्त किया और उन्हें आश्वासन दिया कि वे कड़ी मेहनत कर पार्टी संगठन को और मजबूत करने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।
    मारो मण्डल से किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलु राजपूत, युवा मोर्चा जिला मंत्री युपेश साहू व सह-कोषाध्यक्ष मुचकुंद लोधी, खण्डसरा मण्डल से कोषाध्यक्ष अर्पित गुप्ता व सोशल मीडिया प्रभारी महेंद्र जायसवाल एवं नवागढ़ मण्डल से जिला उपाध्यक्ष प्रणय दीवान व मण्डल अध्यक्ष सुरेश निषाद के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने श्री दीवान का आभार प्रदर्शन किया। महामंत्री दीवान ने भी भाजपा का गमछा पहना कर विधानसभा से नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया।
    जिला महामंत्री दीवान ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं का पूरा मान-सम्मान किया जाता है और छोटे से छोटा कार्यकर्ता को भी पदाधिकारी बनने का सौभाग्य हासिल होता है। वहीं उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि पार्टी में उनके मान-सम्मान में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और उनके पार्टी संगठन को मजबूत कराने में पूरा सहयोग दिया जाएगा।
    इस दौरान नरेंद्र शर्मा, एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे व जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय, महावीर ध्रुव,गिरेन्द्र महिलांग, डॉ जगजीवन खरे, सुभाष सोनी, मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू, मिन्टू बिसेन, सुरेश साहू, श्रीकांत ठाकुर, बबलु बांधे, बालशंकर, अभिषेक राजपूत, केल्विन जोशी,मनीष, विरेंद्र, प्रेम, गणेश, नरेंद्र, बबलू, अभिषेक, शुभम, विजय, घासी, मालिक राम, पिलु, खेलु, बालशकर, प्रेमु वर्मा, जितेंद्र, राजेश, पुरानी, अमित, सुरज, भुनेश, बदरी सहित युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision