July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    भूपेश सरकार के ढाई साल पूरे होने पर नाकामियों को गिनायेगी भाजपा, शक्तिकेन्द्रों में जाकर वरिष्ठ पदाधिकारी करेंगे जनता से संवाद

    • rounak group

    बेमेतरा / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने पर अब भाजपा आक्रामक होने जा रही है। गुरूवार को जिला भाजपा पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्षों एवं वरिष्ठ नेताओं की वर्चुअल बैठक में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने सरकार की विफलता को जनता के बीच जाकर संवाद के जरिये उजागर करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला संगठन प्रभारी अजय राव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, प्रदेश मंत्री संध्या परगिनहा, जिला महामंत्री विकास धर दीवान व नरेंद्र वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय तिवारी सहित वरिष्ठ नेतागण शामिल हुए। ज्ञात हो कि भाजपा सरकार के खिलाफ भाजपा प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाने वाली है। इस आंदोलन में भाजपा राज्य सरकार की विफलताओं और असफलताओं को उजागर करने की तैयारी में है।
    जिलाध्यक्ष जोशी ने कहा कि आने वाले 17 जून को राज्य सरकार के ढाई साल पूरे हो रहे हैं। इस ढाई साल की अवधि में राज्य सरकार की कितनी असफलताएं हैं। उस असफलता को लेकर 12-17 जून तक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतागण प्रत्येक मण्डल के 5-5 शक्तिकेन्द्रों में जनता के बीच जाएंगे, जँहा कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र की नाकामियों को उनके बीच रखेंगे। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
    प्रभारी राव ने कहा कि जिला के पश्चात सभी मंडलो की बैठकें आवश्यक रूप से सुनिश्चित करें, ताकि हम जनता के बीच पहुँच सके। भूपेश सरकार हर तरफ से नाकाम साबित हुई है लोगो मे सरकार के प्रति जमकर नाराजगी है। अब हमे चुनावी मोड पर आना होगा और प्रत्येक कार्यक्रम जनता के बीच जाकर करने होंगे।
    राजेंद्र शर्मा व अवधेश चंदेल ने कहा कि यह महत्वपूर्ण अवसर है अभी पदाधिकारी इसे गम्भीरता से ले औऱ कांग्रेस के चुनावी वायदों की विफलता को गिनाए। बैठक का संचालन महामंत्री विकास दीवान एवं आभार प्रदर्शन नरेंद्र वर्मा ने किया। जिसमें जिला उपाध्यक्ष राजा पांडेय, फिरतु राम साहु, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलू राजपूत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लता वर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष परमेश्वर वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष आकिब मलकानी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपेश साहू, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष महावीर ध्रुव, जिला महामंत्री महिला मोर्चा मधु रॉय,निशा चौबे, दूर्गा सोनी, मधु राजपूत, छन्नू गुप्ता, होरिलाल सिन्हा, चन्द्रपाल साहू, बलराम पटेल, अजय साहू, मिन्टू बिसेन आदि शामिल हुए।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision