July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    नवागढ़ के वार्ड-वार्ड में लग रहा टीकाकरण शिविर, वार्ड 05 में दिखा उत्साह

    • rounak group

    नवागढ / शौर्यपथ / नगर पंचायत नवागढ के सभी वार्ड में 23 जून से शिविर लगाकर कोविड टीकाकरण किया जा रहा है। जिसमें गुरुवार को दूसरे दिन का परिणाम बहुत ही उत्साहवर्धक रहा, नगर पंचायत अंतर्गत 110 लोगों ने टीकाकरण कराया। बुधवार को वार्ड क्रमांक 1 व वार्ड क्रमांक 2 में टीकाकरण किया गया था दूसरे दिन वार्ड क्रमांक 3 व वार्ड क्रमांक 4 में टीकाकरण कार्य हुआ. वार्ड क्रमांक 3 में कुल 50 लोगों ने टीकाकरण कराया ,जबकि वार्ड क्रमांक 4 में 30 लोगों का टीकाकरण हुआ. इसके साथ ही शासकीय प्राथमिक शाला वार्ड क्रमांक 12 में सुचारू रूप से टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है. गुरुवार को नवागढ नगर पंचायत अंतर्गत कुल 110 लोगों ने टीका लगवाया.
    टीकाकरण के लिए उत्साह को देखते हुए बीएमओ बीएस वर्मा ने शुक्रवार से वार्ड में शिविरों के लिए स्वास्थ्य विभाग से दो दल गठित करने का निर्णय लिया है। सीएमओ डी एल बर्मन ने कहा, कि टीकाकरण के लिए लोगों का रुझान बढ़ रहा है, जो कि आने वाले समय के लिए शुभ संकेत है. उन्होंने कहा कि कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में नगरवासी स्वस्फ़ूर्त आगे आ रहे हैं, जो कि प्रशंसनीय है।वार्ड क्रमांक 3 वार्ड व 4 में नगर पंचायत उपाध्यक्ष आशाराम ध्रुव, पार्षद हेमंत सोनकर, पार्षद जाहिद बेग, एल्डरमेन रूप प्रकाश यादव, सब इंजीनियर विवेक रंजन तिर्की, पटवारी प्रमोद ठाकुर, आदि उपस्थित थे.
    वार्ड 05 में टीकाकरण में दिखा जागरूकता
    नगर पंचायत नवागढ अंतर्गत शुक्रवार कुल 100 लोगों ने कोविड 19 का टीका लगवाया, जिनमें सबसे अधिक 70 लोगों ने वार्ड क्रमांक 5 व वार्ड क्रमांक 6 मे व 30 लोगों ने स्थायी स्थल मे टीकाकरण कराया।टीकाकर शिविर पार्षद वार्ड क्रमांक 5 टीकमपुरी गोस्वामी, पार्षद वार्ड क्रमांक 6 रजिन्दर कौर टूटेजा के साथ एल्डरमेन रूप प्रकाश यादव उपस्थित थे. वार्ड 05 में टीकाकरण के संख्या में आई बढ़ोतरी के लिए पार्षद गोस्वामी की भूमिका अहम है, उन्होंने घर-घर जाकर लोगो को समझाया। बीएमओ के आदेशानुसार शनिवार से स्वास्थ्य विभाग की टीम एक वार्ड में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक टीकाकरण का कार्य करेगी. शिविर दो दलो द्वारा दो दो वार्ड मे लगाया जाएगा.
    प्रत्येक दिन दो वार्ड में होना है टीकाकरण
    वार्ड क्रमांक 12 के बालक प्राथमिक शाला में नियमित टीकाकरण के साथ ही 1 दिन में नगर पंचायत के 2 वार्डों में टीकाकरण किया जा रहा है, इसके साथ ही शनिवार को वार्ड क्रमांक 7 मदरसा के पास, वार्ड क्रमांक 8 में जयस्तम्भ रंगमंच के पास, सोमवार को वार्ड क्रमांक 9 में जयस्तम्भ के पास और वार्ड क्रमांक 10 में आंगनबाडी क्रमांक 2 के पास, वार्ड क्रमांक 11 में मिनी स्टेडियम के पास, वार्ड क्रमांक 12 शासकीय बालक प्राथमिक शाला वार्ड क्रमांक 12 में मंगलवार को, वार्ड क्रमांक 13 में शासकीय बालक प्राथमिक शाला लालबन्ध व वार्ड क्रमांक 14 में टाउन हॉल के पास बुधवार को व वार्ड क्रमांक 15 में शासकीय बालक प्राथमिक शाला तिलकपारा में 1अगस्त को टीकाकरण किया जाएगा.

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision