Google Analytics —— Meta Pixel
March 12, 2026
Hindi Hindi

टीकाकरण के लिए जन-जन तक पहुंच रहा जागरूकता का संदेश

  • devendra yadav birth day

- टीकाकरण के लिए बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों का हौसला मिसाल
- जिले में 4 लाख 62 हजार व्यक्तियों ने कराया टीकाकरण
- अब तक लगभग 23 हजार व्यक्तियों ने कराया टीकाकरण

राजनांदगांव / शौर्यपथ / सुरक्षित टीका, सुरक्षित परिवार जनअभियान के अंतर्गत टीका महोत्सव में टीकाकरण का असर प्रभावी रहा है और टीकाकरण के लिए जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंच रहा है। जिले में अब तक 4 लाख 62 हजार व्यक्तियों ने टीकाकरण करा लिया है। टीकाकरण के लिए बुजुगों एवं दिव्यांगजनों ने जो हौसला दिखाया है, वह मिसाल है। टीकाकरण के दौरान डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायत मोतीपुर की 78 वर्षीय श्रीमती बोधन बाई चंद्रवंशी की मुस्कान औरों के लिए प्रेरणादायक है। 91 ईद देख चुके फकीर बाबा ने ग्राम देवपुरा साल्हेवारा में तथा ग्राम पेंडरवानी के 82 साल के बुजुर्ग श्री गणेश रजक और 36 वर्षीय दिव्यांग श्री रमेश साहू ने स्वयं टीकाकरण केन्द्र पहुंचकर कोविड-19 का टीका लगवाया। श्री गणेश रजक एवं श्री रमेश साहू को ग्राम सरपंच श्री खुमेश बंजारी ने तिलक लगाकर नारियल व मास्क भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। जिले में अब तक प्राप्त सूचना के अनुसार लगभग 23 हजार व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया है, शाम तक यह आंकड़े बढऩे की संभावना है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम टीकाकरण के लिए प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य कर रही है।
कलेक्टर ने अपील की है कि जीवन की सुरक्षा सर्वोपरि है और कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण है। इसके लिए नागरिक अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण कराएं। कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए सर्तकता एवं सजगता बहुत जरूरी है। कोरोना से बचाव के लिए कोविड-19 एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करें।
कोरोना वायरस का नया वेरिएंट डेल्टा प्लस सीमावर्ती राज्यों महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश में फैल रहा है, जिसके खतरे को देखते हुए सावधानी एव सर्तकता जरूरी है। राजनांदगांव विकासखंड में लगभग 2 हजार 353 से अधिक लोगों ने टीकाकरण कराया। वहीं मानपुर एवं डोंगरगढ़ विकासखंड में भी टीकाकरण के लिए उत्साह रहा। छुईखदान एवं गंडई विकासखंड के लोगों में भी उत्साह के साथ टीकाकरण कराया। मानपुर विकासखंड के ग्राम बागडोंगरी में 180 लोगों ने आज टीका लगवाया। मानपुर विकासखंड में कुल 2 हजार 455 व्यक्तियों ने टीका लगवाया। जिसमें कुम्हारी में 270, औंधी में 200, घोटिया में 200, जामडी में 190, हथरा में 180, मांडरी में 160 तथा मोहला अनुविभाग में 7 हजार 326 लोगों ने टीकाकरण कराया।

Rate this item
(0 votes)

Latest from शौर्यपथ

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)