
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर / शौर्यपथ / राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव गुरूचरण सिंह होरा ने मुलाकात की। राज्यपाल ने उनका टोकियो ओलम्पिक में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिलने पर शुभकामनाएं दी। साथ ही उनका सम्मान किया। सुश्री उइके ने कहा कि वहां पर जाकर भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और उन्होंने कामना की कि भारतीय खिलाड़ी ओलम्पिक में अधिक से अधिक पदक जीते और देश का नाम रोशन करें। होरा ने बताया कि उन्हें टोकियो में होने वाले ओलम्पिक में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला है। वे छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के पदाधिकारी होने के नाते शामिल होंगे। होरा ने राज्यपाल को ओलम्पिक संघ की गतिविधियों से भी अवगत कराया। इस अवसर पर गिरीश अग्रवाल एवं बसीर अहमद खान उपस्थित थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.