Google Analytics —— Meta Pixel
May 18, 2026
Hindi Hindi

महापौर महोदिया जनता को साफ़ पानी, साफ़ नाली तो दे दीजिये नहीं तो ईस्तीफा ही दे दीजिये - नरेंद्र भवानी

  • rounak group

   जगदलपुर / शौर्यपथ / मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के संभागीय सयुंक्त महासचिव नरेंद्र भवानी ने वार्ड वासियों कि समस्या देख नगर निगम आयुक्त एवं जगदलपुर नगर निगम महापौर श्रीमती सफीरा साहू जी को व्हाट्सप के माध्यम से पत्र लिख कहा, कि अब्दुल कलाम वार्ड एवं गुरु घासीदास वार्ड के निवासी आखिर कैसे लड़ेंगे इस कोरोना काल और इस लॉक डाउन लड़ाई आप ही बताये महापौर महोदिया जी, वार्डो में पिने कि पानी का नलों का स्थिति यह है कि नल ही नाली में है अर्थात नाली में नल, और सोने पे सुहागा यह कि पिछले कई महीनो से यहाँ के निवासी यह गंदा पानी पिने को मजबूर कई महिलाओ ने यह भी बताया कि दोनों वार्डो के कई गलियों में नाली तक कि साफ़ सफाई नहीं हो पा रही .
ऐसी परिस्थिति में अगर आम जनता कोरोना और लाकडाउन से लड़े तो भी कैसे लड़े, और यह पानी का स्तेमाल करना भी लोगो कि मज़बूरी है आखिर क्यूँ ऐसी व्यस्थाए है, क्या यही दिन देखने हेतु नगर निगम जगदलपुर में महापौर कांग्रेस को वोट देके जिताये थे, महोदिया निवेदन है कम से कम आम जनताओ को साफ़ पानी तो दिया जाए नलों कि व्यवस्थाएं सुधारि जाए नालियों के पास वाले सभी नलों को रोड किनारे लाया जाए, एवं पजपजाति नालियों का साफ़ सफाई सुनिक्षित किया जाए समस्याए कई लेकिन सत्ता का सुख छोड़कर थोड़ा आम जनता का भी फ़िक्र करें महोदिया
अगर समय रहते वार्ड वासियों कि यह समस्या का हल नहीं करा गया तो महापौर महोदिया इस्तीफा ही दें दीजिये क्युकी निगम आपसे संभल नहीं रही और समय रहते निगम आयुक्त जी इस समस्या का निवारण नहीं हुवा तो वार्ड वासियों संग नाली का गन्दा सेम्पल एवं नल के गंदे पानी का सेम्पल ले कर लाकडाउन के बाद कोरोना नियमो का पालन करते हुए निगम दफ्तर पहुँच कर जनता कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध प्रदर्शन करेगी जिसका सम्पूर्ण जवाबदारी निगम प्रशासन कि होगी !

एक नज़र ..

* अब्दुल कलाम वार्ड और गुरु घासीदास वार्ड के निवासी है मजबूर गंदे पानी पिने को आखिर कौन जिम्मेदार कब सुधरेगी व्यवस्था जवाब दें जगदलपुर महापौर - नरेंद्र भवानी
* कोरोना काल में एक तरफ आम जनता है घरो में बंद तो दूसरी ओर निगम द्वारा पिने का पानी भी मिल रहा गन्दा जो पिने योग्य नहीं कैसे में लड़े यह कोरोना कि लड़ाई मरने छोड़ गई कांग्रेस कि महापौर कौन जिम्मेदार - नरेंद्र भवानी

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Sunday, 25 April 2021 08:24

Latest from शौर्यपथ

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)