
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
बलरामपुर /शौर्यपथ/
विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के माध्यमिक शाला लोधा में पदस्थ प्रदीप कुमार कुजूर शिक्षक पंचायत द्वारा विगत 3 वर्षों से अधिक अनाधिकृत रूप निरंतर विद्यालय एवं शिक्षकीय कार्य से अनुपस्थित रहने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने प्रदीप कुमार कुजूर को पद से बर्खास्त कर दिया है।
ज्ञातव्य प्रदीप कुमार कुजूर द्वारा कार्य से लगातार अनुपस्थित रहने पर जिला पंचायत द्वारा 13 अक्टूबर 2021 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसका उन्होंने संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी रामचन्द्रपुर द्वारा जांच करने पर प्रदीप कुमार कुजूर शिक्षक पंचायत का कार्य से लगातार अनुपस्थित रहना सही पाया गया। 03 मार्च 2022 जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक में पारित अनुमोदन प्रस्ताव एवं छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा आचरण नियम 1998 के नियम 3 एवं छत्तीगसढ़ पंचायत सेवा नियम 1999, भाग-तीन अनुशासन नियम 5(ख) दीर्घ शास्तियां के तहत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने प्रदीप कुमार कुजूर शिक्षक पंचायत माध्यमिक शाला लोधी विकासखण्ड रामचन्द्रपुर को सेवा से पदच्युत किया है।
रायपुर /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा जारी आदेशों को प्रभावशीलता 31 मार्च को समाप्त होने और इसके बाद कोविड नियंत्रण के उपायों के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों की जानकारी राज्य शासन के समस्त विभागो के सचिवों, संभागायुक्तों, कलेक्टर और विभागाध्यक्षों को पत्र के माध्यम से प्रेषित की है। कोविड नियंत्रण हेतु फेस मास्क का उपयोग, सोशल और फिजीकल दूरी बनाए रखना और हाथों की सफाई साबुन या सेनेटाइजर से करते रहने जैसे उपाय जरूरी है।
कोरिया /शौर्यपथ/
कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में वृहद पैमाने पर राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण, और आम जन तक पहुंचकर उनकी समस्याएं और मांगों को सुनकर उनका समाधान करने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिले के समस्त विकासखंडों में ष्समाधान तुंहर दुआरष् शिविर का आयोजन किया जाएगा। 25 मार्च 2022 से शिविर की शुरुआत की जा रही है। सभी विकासखंडों में पंचायत वार दिन निर्धारित किये गए हैं और अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गयी है। शिविर में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन जैसे राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण, ऋण पुस्तिका वितरण, आरबीसी 6-4 के आवेदन, बंदोबस्त त्रुटि सुधार, निवास, आय और जाति प्रमाण पत्र, ई डब्लू एस प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत ई-केवाईसी, पेंशन आवेदन, राशन कार्ड नवीनीकरण, नाम जोड़ने और नवीन आवेदन की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के अंतर्गत 95 ग्राम पंचायतों में 25 मार्च से 07 अप्रैल तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के अंतर्गत 29 ग्राम पंचायतों में 25 मार्च से 09 अप्रैल तक, विकासखण्ड भरतपुर के 84 ग्राम पंचायतों में 25 मार्च से 05 अप्रैल तक, विकासखण्ड खड़गवां के 63 ग्राम पंचायतों में 25 मार्च से 21 अप्रैल तक, विकासखण्ड सोनहत के 42 ग्राम पंचायतों में 28 मार्च से 11 अप्रैल तक, चिरमिरी के 16 ग्राम पंचायतों में 25 मार्च से 04 अप्रैल तक एवं केल्हारी के 34 ग्राम पंचायतों में 25 मार्च से 09 अप्रैल तक शिविर का आयोजन किया जाएगा।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक की कुनकुरी (जिला जशपुर) और लैलूंगा (जिला रायगढ़) शाखा का वर्चुअल शुभारंभ किया...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक की कुनकुरी और लैलूंगा शाखा का वर्चुअल शुभारंभ किया।
सहकारिता मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित थे। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल,संसदीय सचिव एवं विधायक कुनकुरी यू.डी.मिंज, विधायक पत्थलगांव रामपुकार सिंह, विधायक जशपुर विनय कुमार भगत, विधायक चक्रधर सिंह सिदार, विधायक लालजीत सिंह राठिया, विधायक प्रकाश नायक कार्यक्रम वर्चुअल रूप से जुड़े।
धमतरी /शौर्यपथ/
ज़िले की ऐसी दो महिलाओं को कल 24 मार्च को नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने मनरेगा श्रमिक परिवार के सदस्य होने के नाते प्रोजेक्ट ’उन्नति’ के जरिए कौशल विकास का प्रशिक्षण लेकर अपने हुनर को बढ़ाया है। जहां एक ओर धमतरी के भानपुरी की नीतू बाई साहू ने मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण लिया, वहीं सारंगपुरी की फूलवंतीन कंवर ने मोमबत्ती बनाने में सिद्धहस्त प्राप्त कर अब खुद का व्यवसाय शुरू किया है। धमतरी, राज्य भर में संभवतः ऐसा एक ज़िला है, जहां मनरेगा के तहत 100 दिनों का रोजगार प्राप्त 164 परिवार के एक-एक सदस्य को प्रोजेक्ट ’उन्नति’ के तहत ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में उनकी रुचि अनुरूप व्यवसाय में हुनरमंद किया गया है, ताकि वे स्वरोजगार की दिशा में आत्मनिर्भर होकर आगे बढ़ सकें। इन हितग्राहियों को साबुन, फिनाइल, अचार-पापड़, बागवानी से लेकर मोमबत्ती और मशरूम उत्पादन जैसे हुनर का दस-दस दिनों का निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया गया।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ’बिहान’ और मनरेगा के अभिसरण से प्रोजेक्ट ’उन्नति’ संचालित है। इसके जरिए वर्ष 2018-19 में मनरेगा के तहत 100 दिनों का रोजगार प्राप्त करने वाले परिवार के 18 से 45 साल की आयु के एक सदस्य (श्रमिक) को उनकी रुचि अनुसार अलग अलग व्यवसाय और कौशल में हुनरमंद किया गया है। आजादी के 75 साल पूरा होने के अवसर पर केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से ’आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत नई दिल्ली के जनपथ स्थित डॉ.अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में देश भर से प्रोजेक्ट ’उन्नति’ के तहत ऐसे 75 हितग्राही गुरूवार 24 मार्च को सम्मानित हो रहे हैं। सुबह सवा 12 बजे से आयोजित होने वाले इस सम्मान समारोह में केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण फेसबुक इसमें छत्तीसगढ़ से चयनित छः हितग्राहियों में से दो महिला हितग्राही धमतरी ज़िले की हैं। यह वाकई ज़िले के लिए गौरव की बात है। आर्थिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में आगे बढ़ रहीं धमतरी ज़िले से चयनित महिलाओं का सम्मान एक तरह से ज़िले का ही सम्मान है। कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने सम्मान के लिए चयनित नीतू साहू और फूलवंतिन कंवर को अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।
कोण्डागांव /शौर्यपथ/
कभी अति संवेदनशील क्षेत्र कहे जानें वाले गांव बंजोडा में जहां कभी सिर्फ फोन करने के लिए इधर उधर घूम कर बड़ी मुश्किल से नेटवर्क खोजने पर फोन लगाता था। आज बदले भारत के साथ अब हर चीज़ डिजिटल होने लगा है साथ ही साथ सुदूर अंचलों में शासन के द्वारा मोबाईल कनेक्टीविटी पहुंचाई जा रही है। जिससे समाज में अमूल चूल परिवर्तन दिखने लगे हैं। जहां महिलाओं की क्षेत्र के विकास में भागीदारिता दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। इस संवेदनशील अंचल की निवासी अनिता वैध ने भी अपने क्षेत्र के विकास के लिए ठान ली है और वह दिन-रात क्षेत्र के विकास में अपनी योगदान दे रही हैं।
अनिता ने 12वी की शिक्षा प्राप्त करने के बाद गांव में ही रोजगार की तलाश करने की कोशिश की। तब उन्हें मनरेगा योजना अंतर्गत गांव में महिला मेट के रुप में कार्य कर गांव के लोगों को रोजगार दिलाने के संबंध में रोज़गार सहायक विष्णु समरथ द्वारा जानकारी प्रदान की गई। इस संबंध में जानकर अनिता को उम्मीद जागी की वह मनरेगा द्वारा लोगों को रोजगार दिलाने एवं क्षेत्र के विकास में योगदान देने हेतु बहुत उत्साहित थीं। जिसपर उन्होंने आवेदन कर इस पद पर चयनित हुई। इसके पश्चात् उन्होंने महिला मेट के लिए जनपद पंचायत फरसगांव द्वारा महिला मेट प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिसके बाद वे महिला मेट के रुप में कार्य करने लगीं।
इस डिजिटल युग में अब मनरेगा योजना में मजूदरों की उपस्थिति ऑनलाइन मोबाइल मॉनिटरिंग एप्प के माध्यम से किया जा रहा है ताकि समय पर ही मॉनिटरिंग हो सकें साथ ही समय पर मजदूरी भुगतान हो सकें। ऐसे में इन विकास से पिछड़े क्षेत्रों में पढ़ी-लिखी महिलाओं की कमी होती है। ऐसे में अनिता ने ऑनलाईन कार्यों को करने में उत्साह दिखाया और उनको बीएफटी घासी के द्वारा मोबाइल मॉनिटरिंग के कार्यों कोे सिखाया गया। जिसे अनिता ने बड़ी कुशलता के साथ सीखा एवं जल्द ही इस पर कार्य प्रारंभ कर दिया। यह अनिता की लगन का ही परिणाम है कि वर्तमान में पूरे जिले में सबसे अधिक मोबाइल मॉनिटरिंग अनिता के द्वारा ही किया जा रहा है। जिले में उसके समान मस्टर रोल निर्माण एवं कार्यों के निष्पादन में कोई भी उनके आसपास तक नहीं है। अनिता वैध ने मनेरगा योजना मोबाइल मॉनिटरिंग के माध्यम से भारत सरकार ही डिजिटल मॉनिटरिंग का बेहतर उदाहरण प्रस्तुत किया है। उसकी कार्य कुशलता को देख आस-पास के लोगों में उन्होंने डिजिटल इंडिया की बेटी के रुप में अपनी पहचान बना ली है। उनके द्वारा अब तक दिये गये 287 के लक्ष्य में से 215 मस्टर रोलों का निर्माण नेटवर्क की समस्या के बावजूद भी पूरा किया है। जो कि लक्ष्य का 74.91 प्रतिशत है।
अनिता ने बताया कि उन्हें प्रारंभ से ही चुनौतियां पसंद थी। मनरेगा से जुड़ने के बाद उन्हें क्षेत्र के लोगों में डिजिटल कार्यों के प्रति जागरूकता के अभाव के संबंध में पता चला। मेरे मन में हमेशा से ही नई तकनीकों एवं डिजिटल कार्यों के प्रति लगाव था। ऐसे में अवसर मिलने पर मेरे द्वारा कार्य में अपना श्रेष्ठ करने का प्रयास किया गया। जिससे मैं अपने क्षेत्र के विकास के लिए भी कुछ कर पा रही हूं। जो मुझे और भी प्रोत्साहन देता है।
अम्बिकापुर /शौर्यपथ/
जिले के स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अपनी हुनर की छाप छोड़ते हुए बच्चों के भविष्य गढ़ने में भी सहभागिता निभाना शुरू किया है। दरअसल लखनपुर विकासखण्ड के पुहपुटरा गोठान में समूह की महिलाओं ने चाक निर्माण का कार्य शुरू किया है जिसे स्कुलो में आपूर्ति की जाएगी। यहाँ निर्मित चाक से स्कूलों के श्यामपट में ज्ञान के श्वेताक्षर उभरेंगे।
कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सी.ई.ओ. विनय कुमार लंगेह के नेतृत्व में पुहपुटरा गोठान के 10 सदस्यीय ज्योति गुलाब स्व सहायता समूह की महिलाओं ने चाक का निर्माण शुरू किया है। अब तक करीब 30 नग वाली 200 पैकेट चाक तैयार किया जा चुका है। यहां निर्मित चाक को प्रति पैकेट 30 रुपये के दर पर स्कूलों एवं बाजारों में विक्रय किया जाएगा। समूह की महिलाओं ने बताया कि चाक बनाने के लिए एनआरएलएम की टीम द्वारा उन्हें प्रशिक्षण दिया गया है। चाक बनाने के लिए प्लास्टर ऑफ पेरिस सहित अन्य आवश्यक सामग्री की जरूरत होती है। मिश्रित सामग्री को सांचे में डालकर चाक तैयार करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन करीब 3000 नग चाक का निर्माण कर लेती हैं।
ज्ञातव्य है कि जिले के गोठानों को मल्टीएक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित करने के लिए रीपा के तहत कई औद्योगिक इकाई स्थापित किये जा रहे है। गोठानों में नियमित रूप से आजीविका गतिविधियों संचालित होते रहेगी जिससे समूह की महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी
रायपुर /शौर्यपथ/
संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में छत्तीसगढ़ के 8 छात्र इंटरव्यू के लिए चयनित हुए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के चयनित सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
मुख्यमंत्री बघेल ने यूपीएससी इंटरव्यू के लिए चयनित छात्रों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए यह भी घोषणा की है कि जो बच्चे दिल्ली में इंटरव्यू देने जाएंगे उनके छत्तीसगढ़ सदन में रुकने और भोजन की मुफ्त सुविधा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दी जाएगी।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में संत निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज एवं संयोजक गुरुबख्श सिंह कालरा के नेतृत्व में मिशन के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने रायपुर में आयोजित होने वाले विशाल निरंकारी सन्त समागम में शामिल होने का आमंत्रण मुख्यमंत्री को दिया। इस अवसर पर दीपक कृपलानी, प्रेमसिंह धामी एवं श्री अंकित खाण्डे भी उपस्थित थे ।
कालरा ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के रायपुर आगमन पर 29 मार्च को लाभांडी में संत समागम का आयोजन किया जा रहा है।
रायगढ़ /शौर्यपथ/
जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल ने विकासखंड पुसौर के शास.उच्च.मा.वि.तेतला और जतरी के 86 छात्राओं को नि:शुल्क सरस्वती सायकल का वितरण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पटेल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने नि:शुल्क सरस्वती सायकल योजनान्तर्गत कक्षा नवमीं की छात्राओं को साइकिल वितरण किया जा रहा है। सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना से निर्धन परिवारों के बच्चों को विशेष लाभ मिल रहा रहा है। आवागमन सुविधा के अभाव में शिक्षा से वंचित होने वाली बालिकाओं के लिए सरस्वती सायकिल योजना वरदान साबित हो रहा है। उन्होंने सभी बालिकाओं को बधाई देते हुए पूरे मनोयोग से शिक्षा हेतु समर्पित होने के लिए कहा और पूरे राज्य में विद्यालय व अपने माता-पिता के साथ विकासखंड पुसौर का नाम उज्जवल करने के लिए प्रेरित किया।
बालिका शिक्षा को नई दिशा देने और उनके बेहतरी के लिए इन दिनों सारंगढ़ विकासखण्ड के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नवमीं के छात्राओं को नि:शुल्क सरस्वती सायकल योजनान्तर्गत सायकल का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में विगत दिवस शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय जशपुर (कछार) के बालिकाओं को सायकल वितरण किया गया। प्राचार्य एस.आर.पटेल ने बताया कि 95 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया है। सरस्वती सायकिल योजना उन बच्चों के लिए वरदान है जो आर्थिक रूप से बहुत कमजोर है और आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि ये सायकिल उन छात्राओं को दिया गया जो लम्बी दूरी पैदल चलकर अपनी भविष्य संवारने के लिए विद्यालय पहुंचती हैं। उन्होंने बताया कि अब स्कूल आने के लिए बेटियां पैदल नही चलेंगी और आवागमन की तमाम समस्याओं से उन्हें छुटकारा मिल जाएगी। सायकिल मिलने की खुशी बच्चों के चेहरे पर दिखाई दे रहा था। अभाव के कारण पढऩे की लालसा होने के बावजूद नहीं पढ़ पाने की मलाल अब सरस्वती सायकिल योजना के कारण नहीं होगी। बेटियां अब उच्च शिक्षा ग्रहण कर अपनी भविष्य को सुखद एवं बेहतर बना सकेंगी।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
