August 14, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    कोंडागांव / शौर्यपथ /

    प्राथिर्या ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि वो दिनांक 13/03/2022 को महुआ बिनने खेत गई थी, उसकी नाबालिक बेटी घर में अकेली थी। जब दोपहर महुआ बिनने के बाद वापस घर पहुंची तब देखी कि उसकी बेटी घर पर नहीं थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपहृत कर ले गया कि, प्रार्थी के रिपोर्ट पर दिनांक 19.03.2022 को थाना धनोरा में गुम इंसान क्रमांक 03/2022 एवं अपराध क्रमांक 08/2022 धारा 363 भा.द.वि. कायम कर जांच विवेचना कायर्वाही में लिया गया था।
    नरसिंहपुर, मध्यप्रदेश में गुम बालिका एवं अज्ञात संदेही के होने की मुखबिर सूचना पर, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव  दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) के आदेश से एवं एडिशनल एसपी कोंडागांव  राहुलदेव शर्मा के मार्गदर्शन मे तत्काल थाना धनोरा से टीम गठित कर पता तलाश हेतु मध्यप्रदेश टीम रवाना किया गया था, जो एसडीओपी केशकाल  भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण में थाना धनोरा पुलिस द्वारा त्वरित कायर्वाही करते हुये पता तलाश के दौरान अपहृत बालिका को ग्राम करेली, जिला नरसिंहपुर (म0प्र0) से आरोपी मोहन कोरार्म सहित बरामद किया गया। आरोपी द्वारा अपहृता को बहला फुसलाकर लेजाकर दुष्कर्म करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 366,376 (2)(ढ) ताहि0, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई एवं आरोपी मोहन कोरार्म को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। उक्त कायर्वाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सोनसिंह सोरी, निरीक्षक संजय सिंदे, सहायक उपनिरीक्षक रामदयाल पटेल, आरक्षक भरत नेताम महिला आरक्षक अमरिका नाग का कार्य सराहनीय रहा ।

    कोंडागांव / शौर्यपथ /

    नेशनल हाइवे 30 पर दूधगांव के पास कचैरा जाने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के रोड पर करीबन 100 मीटर अंदर एक लावारिस स्विफ्ट कार के खड़ी होने की सूचना कोंडागांव पुलिस को मिली।
    मौके पर पुलिस टीम पहुंची जहॉ उक्त कार के बोनट से धुआं निकल रहा था । पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध कार को चेक करने पर उसके इंजिन के पास गुप्त चैम्बर बनाकर पैकेट में रखे करीब 35 किलोग्राम गांजा मिला। उक्त गांजा को जप्त कर धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 07 लाख रुपए है। गांजा तस्करी में उपयोग किये कार के मालिक एवं तस्करों की तलाश की जा ही है।

    कोंडागॉव / शौर्यपथ /

    कोंडागॉव शहर महिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रीति भदोरिया ने लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दामो पर केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाँथों लेते हुए कहा कि 5 राज्यो के चुनाव खत्म होते ही मोदी सरकार पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ाकर आम जनता का बजट बिगाड़ दिया है डीजल पेट्रोल की कीमतों में 2.45 रु बड़ा दिया गया और रसोई गैस में 50 रुपए का इजाफा किया गया है जिसके बाद रसोई गैस की आज की कीमत 1038 रु हो गई है। पेट्रोल और डीजल,रसोईगैस की कीमतों में हुई इजाफे का सीधा असर आमजनता के आर्थिक स्थिति पर पड़ा है .
    एक मध्यमवर्गीय परिवार का बजट पूर्णत: गड़बड़ा गया है पहले से ही खाने की चीजें जैसे तेल दाल से लेकर रसोई के सामानों के दाम आसमान छू रहे हैं और डीजल पेट्रोल के दाम भी बढ़ा दिए जाने के उनके रोजाना की जिंदगी पर बहुत भारी असर पड़ रहा है।लगातार बढ़ती मंहगाई पेट्रोल डीजल रसोईगैस के दामों में बढ़ोतरी मोदी सरकार की नाकामी का प्रदर्शित करता है मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी केवल चुनाव लडऩे के लिए बड़ी बड़ी जुमले करती है आम जनता से कोई सरोकार नही है अगर आमजनता के प्रति थोड़ी भी सकारात्मक सोंच होती तो मंहगाई इस कदर सर चढ़ नही बोलती । मोदी जी आपको जनता ने अच्छे दिन लाने के लिए सरकार में बिठाई है मंहगाई पर विराम लगाने कोई कदम उठाएं वरना इस्तीफा दें।

     मुंगेली /शौर्यपथ/

    ग्राम पंचायत खैरा-सेतगंगा में छत्तीसगढ शासन के महत्वकांक्षी योजना नरवा-गरुवा-घुरवा -अव बारी के के तहत गौठान निर्माण कार्य हेतु पंच, सरपंच , जनपद , व समस्त ग्राम वासियो के द्वारा 100 वर्ष पुराना व वर्तमान में प्रचलित दईहान में ही गौठान निर्माण कराने व अवैध बेजा कब्ज के पट्टे को निरस्त कर बेजा कब्जा को पूर्णत: बेदखल करने हेतु ग्राम के सरपंच जय देवांगन व समस्त ग्राम वासियों के द्वारा क्रमश: 04 फरवरी 2021, 03 व 05 मार्च 2021 , 2 फरवरी 2022 व को माननीय मुख्यमंत्री महोदय छ.ग.शासन व प्रभारी मंत्री गुरुरुद्र कुमारजी , पंचायत मंत्री व कलेक्टर मुंगेली के नाम पंचायत प्रस्ताव के साथ ज्ञापन सौंपा गया था ।
    जिस बाबत, पुर्व प्रशासनिक अधिकारी कलेक्टर महोदय जिला मुंगेली, जिला पंचायत सीईओ मुंगेली , अनुविभागीय अधिकारी मुंगेली के निरीक्षण व मंजूरी के उपरांत शासकीय नियमानुसार कुछ अवैध बेजा कब्जा को हटाकर , फेस 3 मिनी गौठान हेतु लगभग 13 लाख की राशि स्वीकृती हुआ है । ग्रामसरपंच के द्वारा लगभग 2 लाख रुपये की राशि का आहरण कर मिनी गौठान निर्माण कार्य का 50 प्रतिशत कार्य जैसे -कोटना, वर्मी कम्पोज़ सेड ,व समतलीकरण आदि कार्यों पूर्ण किया जा चुका है।
    किंतु आज दिनाँक को उक्त गौठान से लगे बेजा कब्जा धारियों द्वारा गौठान को पूर्णत: बेजा कब्जा करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत खैरा-सेतगंगा के सरपंच जय कुमार देवांगन से लेनदेन व सांठ-गांठ कर गौठान निर्माण कार्य को वर्तमान में रोक दिया गया है ।
    जिनसे समस्त ग्राम वासी ,पंचों व उप सरपंच के द्वारा गौठान निर्माण व पंचायत में प्रस्तावित प्रस्ताव के अनुसार गौठान निर्माण परिक्षेत्र से पूर्णत: अवैध बेजा कब्जा को हटाकर अपूर्ण मिनी गौठान को पूर्ण कराने व बाजार मद की भूमि में ब्यवसायिक चाल निर्माणकराने हेतु मोर्चा खोल दिया गया है ।
    प्राप्त जानकारी अनुसार बेजा कब्जा धारियों के साथ सरपंच के द्वारा मिलीभगत कर गौठान भूमि निर्माण स्थल को परिवर्तन करने हेतु ह्यस्रद्व मुंगेली को आवेदन दिया गया । जिसके आधार पर एस.डी.एम मुंगेली के द्वारा दिनाँक 14 मार्च 2022 को पुन: ग्राम सभा का बैठक आयोजन करने का निर्देश जारी किया गया। जिसमें 304 लोगों के हस्ताक्षर के साथ ग्राम सभा मे लिखित में मांग कर गौठान निर्माण परिक्षेत्र से पूर्णत: बेजा कब्जा हटाने व अपूर्ण मिनी गौठान निर्माण कार्य को पूर्ण कराने हेतु समस्त ग्राम वासी सर्व समाज के लोगों ने ग्राम सभा में 304 लोगों के हस्ताक्षर के साथ लिखित में यह मांग किया है कि खसरा नम्बर 218, 219,220,221 बाजार व चराई मद की भूमि में फर्जी तरीके से भू-राजस्व के रिकार्ड में अवैधानिक छेड़-छाड़ कर जारी फर्जी पट्टे को निरस्त कर अवैध बेजा कब्जा को पूर्णत: हटाकर उक्त स्थान में गौठान व शासकीय ब्यवसायिक चाल बनाने का मांग कर पुन: प्रस्ताव पारित किया गया है।
    उपरोक्त जारी अवैध पट्टे के संबंध में जनसूचना अधिकारी से आर.टी.आई के माध्यम से जानकारी लेंने पर संबंधितो को किसी प्रकार का पट्टा वितरण का जानकारी नही होना बताया गया है। जिनसे सम्बन्धितों के खिलाफ न्यायिक जांच व अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुवे अवैध बेजा कब्जा को पूर्णत: हटाने हेतु समस्त ग्राम वासियों के द्वारा मुख्य मंत्री महोदय, छ ग शासन व अन्य सभी मंत्रियों के नाम कलेक्टर महोदय मुंगेली व राजस्व अधिकारियों को दिनाँक 8 व 9 मार्च 2022 को पुन: ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया गया है कि छ ग शासन की गरिमा को ध्यान में रखते हुवे उपरोक्त प्रकरणों व राजस्व अभिलेखों में अक्षम्य अवैधानिक छेड़छाड़ के विरुद्ध सम्पूर्ण जांच कर उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुवे अवैध बेजा कब्जा धारियों को पूर्णत: बेदखल कर उक्त स्थान में ब्यवसायिक परिसर चाल व गौठान निर्माण कार्य को पूर्ण कराने हेतु छ ग शासन से गोहार लगाया गया है। जिनसे कलेक्टर महोदय मुंगेली के द्वारा 2 दिवस में उचित कार्यवाही करते हुवे अवैध बेजा कब्जा को हटाने का निर्देश एसडीएम मुगेली को देने के बाउजूद आज पर्यन्त बेदखली का कार्यवाही नही किया गया है और न ही गौठान निर्माण कार्य को प्रगति करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिनसे ग्रामीण जन काफी आक्रोशित व चिंतित हैं ।

    मुंगेली /शौर्यपथ/

    पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष लोरमी विधानसभा क्षेत्र के छाया विधायक सोनू चंद्राकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी का जन्मदिन 25 मार्च 2022 को शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय फास्टरपुर में जिला स्तरीय मैराथन दौड़ एवं नशा मुक्त अभियान के तहत मनाया गया नेताओं के जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करने के लिए कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा है इस दौरान केक काटकर कार्यकर्ताओं के बीच जन्मदिन अत्यंत धूमधाम के साथ मनाया गया लोग फोन पर भी बधाई दे रहे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने भी चंद्राकर एवं श्री बनर्जी जी को फोन के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए श्री बनर्जी ने अपने जन्म दिवस के पावन बेला पर लोगों से मिली शुभकामनाएं और आशीर्वाद से आत्मविभोर एवं अभिभूत हुए इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोगों का स्नेह एवं आशीर्वाद ही मेरी पूंजी वह सबसे बड़ी ताकत है मैं हमेशा लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहूंगा जनसेवा के लिए बड़ों का इसने एवं आशीर्वाद के साथ साथ कुशल मार्गदर्शन की अति आवश्यक है उनके समर्थकों ने विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना कर ईश्वर से उनकी दीर्घायु स्वास्थ्य जीवन की कामना की है इस अवसर पर उन्होंने संचालित विद्यालय के छात्राओं को मैराथन दौड मे हिस्सा लिये इस मैराथन में बिलासपुर, रतनपुर, मुंगेली, लोरमी,पथरिया से आये छात्र-छात्रों ने भाग लिये जिसमे प्रथम इनाम 5 हजार दृवतीय 3 हजार तृतीय 2 हजार दिये साथ ही सभी को संतवना पुरस्कार वितरण किया गया साथ ही साइकिल वितरण भी किए साथ ही साथ लगभग 3000 कार्यकर्ताओं एवं छात्र छात्राओं के लिए स्वल्पाहार वाह प्रीतिभोज की व्यवस्था की है .
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रभान बारमते पूर्व विधायक मुंगेली एवं अध्यक्षता अनिल सोनी प्रेस क्लब अध्यक्ष मुंगेली ने की तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला पुलिस अधीक्षक डी अचंला जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर जिला पंचायत सी.ओ दशरथ सिंह राजपूत पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस आत्मा से क्षत्रिय वशी उल्ला खान लोकराम साहू विष्णु जायसवाल संजीत बघेल अशोक साहू विजय विक्रम दान पूर्व जिला पंचायत सदस्य उर्मिला यादव उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत मां विद्या दायिनी के छायाचित्र में माल माल्यार्पण कुआं पूजन के साथ किया गया .
    पुलिस अधीक्षक डी आंचला ने नशे के खिलाफ ज्ञान मे प्रकाश डालते हुए कहा कि आज कलयुग युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में फंस रहे हैं इसके रोकथाम के लिए एक सशक्त जन आंदोलन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस किए जा रहे हैं लोगों के जागरूकता के साथ ही नशे के खिलाफ जंग जीती जा सकती है उन्होंने बताया कि नशे से परिवार टूट जाता है और इसके कई दुष्परिणाम आते हैं श्रीमती लेखनी सोनू ने कहा कि शराब पीने वाले सिर्फ नही शराब पीता है बल्कि मां की खुशी पत्नी के सुकून बच्चों के सपने और पिता की प्रतिष्ठा सब एक ही घूंट में भी जाता है इसलिए नशा एक सामाजिक बुराई है समाज के नशे को दूर करने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा रैली निकालकर लोगों को जागरूक करने का सकता है .
    श्री बारमते ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ स्वयं जागरूक होने का है उन्होंने नशे के दूर करने के लिए युवाओं को संकल्प दिलाया सभा को आत्मा सिंह क्षत्रिय राजपूत ने भी सभा को संबोधित किए मंच संचालन बलदाऊ साहू एवं शिक्षक राज भजन देवांगन ने की आभार संजीत बनर्जी ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने अनीश मशीह, दिनेश पात्रे, हीरा कश्यप ,अखिल टोन्डर, नरेंद्र जयसवाल ,कन्हैया सिंह, राजीव मशीह, प्रवीण दास सावल मशीह,उत्तरांचल, भगत दिवाकर ,आदिल मशीह, मनोहर कुर्रे ,रमेश दास अनंत ,अरुण टंडन, अमृत बंजारा सर धीरज सर आसपास है समस्त कार्यकर्ता गण सभी लोगों का योगदान रहा

    कवर्धा / शौर्यपथ /

    स्वामी आत्मानंद योजना अंतर्गत उत्कृष्ट हिंदी विद्यालय खोलने के लिए आज कलेक्टर शर्मा की अध्यक्षता में स्वामी करपात्री जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख रूप से शाला प्रबन्धन समिति के सदस्यों, पालकों, स्टाफ को आमंत्रित किया गया था। बैठक में सहायक संचालक एम.के. गुप्ता ने शासन की इस महती योजना की विस्तृत जानकारी दी।
    जिला शिक्षा अधिकारी राकेश पाण्डेय ने उपस्थित सभी की शंकाओं का समाधान करते हुए बताया कि कांकेर में संचालित विद्यालय राजा नरहरदेव के नाम को नही बदला गया है, यहां भी नाम बदलने का कोई प्रस्ताव नही हैं। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि सरकार की मंशा किसी भी महापुरुष के नाम को विलोपित करने या किसी महापुरुष के नाम के आगे या पीछे और नाम जोडऩे अथवा महापुरषो के नाम मे छेड़ छाड़ करने की नही है। इसलिए विद्यालय का नाम "स्वामी करपात्री जी शासकीय उत्कृष्ट हिंदी विद्यालय" ही रहेगा। विद्यालय संचालन के लिए समिति भी स्वामी करपात्री जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक उकृष्ट हिंदी विद्यालय प्रबंधन समिति कवर्धा के नाम से पंजीकृत होगा। यह एक ऐतिहासिक और प्राचीन समय से जिले का प्रतिष्ठित विद्यालय है इसलिए इसकी प्रतिष्ठा के अनुकूल इसका आधुनिक साज सज्जा के साथ विकास कार्य किया जाएगा। इसके लिए डीएमएफ फंड से 2.5 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।
    उपस्थित प्राय: सभी शंका समाधान के पश्चात मानसिक रूप से तैयार दिखे। बैठक में शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा, राजेश माखीजानी, फैयाज शेखानी, संतोष यादव पार्षद, नरेंद्र देवांगन पार्षद, बंटी शर्मा, सीपी चौबे, पालक गण ,प्राचार्य डीएस जोशी एवं स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे।
    जिला शिक्षा अधिकारी राकेश पाण्डेय ने बताया कि अधोसंरचना विकास अंतर्गत विद्यालय में पीछे नवनिर्मित भवन को दो मंजिल करते हुए आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त अधयापन कक्ष का निर्माण। विद्यार्थियों के लिए भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, जीवविज्ञान कम्प्यूटर के लिए पृथक पृथक पूर्ण विकसित प्रयोगशाला निर्मित की जाएगी। पूर्ण विकसित पुस्तकालय जिसमे सभी प्रकार की संदर्भ पुस्तक के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तके, पत्र पत्रिकाओं को पढऩे के लिए बैठक व्यवस्था के साथ सुसज्जित किया जाएगा। स्टाफ ,बालक बालिकाओ, दिव्यांगों के लिये शौचालय की व्यवस्था होगी। अच्छे आर्किटेक्ट की सलाह पर पुराने टूट फुट वाले भवनों को तोड़कर आडोटोरियम, साइकिल स्टैंड, प्रार्थना सभा-स्थल खेल का मैदान बनाया जाएगा।
    विद्यालय में संचालित गतिविधिया एनएसएस, एनसीसी, स्काउट, रेड क्रॉस, इको क्लब, विज्ञान क्लब यथावत संचालित रहेंगे। बच्चो को मिलने वाली सुविधाएं छात्रवित्ती, मध्यान्ह भोजन नि:शुल्क गणवेश, पुस्तक,सायकिल पूर्वानुसार जारी रहेगा। यह बताना उचित होगा कि विद्यालय के समस्याओ को त्वरित निराकरण के लिए प्रबंधन समिति सक्षम होगा। विद्यालय के सेटअप व विद्यार्थी संख्या यथावत रहेंगे। विद्यालय की सर्वमुखी विकास का एक अच्छा अवसर मिला है।

    अन्य खबर /शौर्यपथ/ 

    1. विपत्ति से बढ़कर अनुभव देने वाला कोई भी विद्यालय आज तक नहीं हुआ।

    2. जीवन का वास्तविक सुख, दूसरों को सुख देने में है; उनका सुख लूटने में नहीं।

    3. कार्यकुशलता की व्यक्ति को जीवन में हर जगह जरूरत पड़ती है।

    4. खाने और सोने का नाम जीवन नहीं है, जीवन नाम है, आगे बढ़ते रहने की लगन का।

    5. दोषों को मिटाने की विलक्षण शक्ति है सफलता।

    6. अपनी भूल अपने ही हाथों से सुधर जाए, तो यह उससे कहीं अच्छा है कि कोई दूसरा उसे सुधारे।

    7. अतीत चाहे जैसा भी हो, उसकी स्मृतियां प्रायः सुखद ही होती हैं।

    8. चोर केवल दंड से नहीं बचना चाहता, वह अपमान से भी बचना चाहता है। वह दंड से उतना नही डरता है, जितना कि अपमान से।

    9. आदमी का सबसे बड़ा शत्रु उसका अहंकार है।

    10. निराशा संभव को असंभव बना देती है।

    11. क्रोध मौन सहन नहीं कर सकता हैं। मौन के आगे क्रोध की शक्ति असफल हो जाती है।

    इंस्पायरिंग /शौर्यपथ/ 

    पैसा हम लोगों के लिए काम करने का एक बड़ा मोटिवेशन होता है। हम सभी को पैसों की जरूरत है, हम सभी को पैसा चाहिए। क्योंकि पैसा ही जिंदगी में बहुत सारी चीजें देता है। पैसे के बारे में एक बात बड़ी अजीब है। अगर हम पैसे के पीछे भागेंगे तो यह दूर जाता महसूस होगा। हम अगर अपने पैशन के पीछे जाएंगे तो पैसा हमारे पीछे आने लगेगा। मुझे पता है कि आप कोई भी क्षेत्र में काम करें, आपको पैसा चाहिए। तो आखिर हमें इस पैसे के लिए कैसी जिंदगी चाहिए... हम कम और औसत खिलाड़ी बनकर पैसा कमाना चाहते हैं या बड़ा खिलाड़ी बनने में हमारा यकीन है।

    अगर आप छोटा या औसत रहते हुए अपनी जिंदगी जीना चाहते हैं, तो इसमें कोई बुराई नहीं है। बस यह आपको पहले ही सोच लेना होगा कि पहली जॉब की सैलरी क्या होगी, नौकरी पूरी होते-होते यह तनख्वाह अधिकतम कितनी होगी... आपको यह सब प्लान करना होगा। लेकिन अगर आप ऊंचे लक्ष्य रखेंगे, आप अपनी फील्ड के एक्सपर्ट बनना चाहेंगे, आप अपने पैशन के पीछे दौड़ना चाहेंगे तो आपको पैसे का विचार एक तरफ रखना होगा। आप अपने पैशन और पैसे के बारे में एक साथ नहीं सोच सकते।

    आप वो करेंगे जो पैशन आपसे करवाएगा, आप वो करेंगे जो आपको पसंद है, तो यह तय है कि ऐसा करने में आपको जबरदस्त खुशी मिलेगी। एक लंबे समय बाद आपको पैसा, सफलता और प्रसिद्धी जैसी बातें आपको हासिल होंगी। लेकिन मेरी इस बात का यकीन मानिए, जब तक यह होगा... तब तक पैसा आपके लिए मायने ही नहीं रखेगा। यही जीवन है।

    किसी भी चीज के पीछे जाने के सफर में, पैशन के पीछे जाने के सफर में... आप पाएंगे कि छोटा या औसत जीवन जीने वाले आपसे ज्यादा मजे में हैं। वो अपने हर वीकेंड का मजा ले रहे हैं, वो छुट्टियां ले रहे हैं। और दूसरी तरफ आप हैं जो ऑफिस में देर तक काम कर रहे हैं, वीकेंड भी दफ्तर में बिता रहे हैं। यही वो वक्त है जब आपको सही एटिट्यूड, सही नजरिया अपनाना होगा। आप दूसरों से प्रभावित नहीं होना है, केवल अपना पैशन फॉलो करना है। आपको अपने काम में ही खुशी ढूंढना है, जो महसूस होती भी रहेगी।

    पैशन के पीछे शुरू किए इस सफर में अपने काम की तुलना किसी के भी औसत काम... किसी औसत मगर सफल काम से मत कीजिए। ये मत सोचिए कि इस तरह का काम अगर सफल हो सकता है तो मैं तो हो ही जाउंगा। इस तरह के विचार बिल्कुल दिमाग से निकाल दीजिए। आगर आप बेस्ट करना चाहते हैं तो अपने काम की तुलना उससे कीजिए जिसे आप बेस्ट मानते हैं। खुद से सवाल करत रहिए क्या मैं उस बेस्ट के करीब हूं, क्या मैं उस बेस्ट को हरा पा रहा हूं। बेस्ट पर लक्ष्य साधिए, लक्ष्य बहुत बड़ा होना चाहिए। लक्ष्य हर वक्त आपके सामने होगा तो कोई वजह ही नहीं कि इसे आप हासिल नहीं कर पाएं

    रायपुर /शौर्यपथ/

    छत्तीसगढ़ की कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था को उद्योगों से जोड़ने की पहल नई उद्योग नीति में की गई है। राज्य में कृषि उत्पादनों और वनोपजों के वैल्यूएडिशन के जरिए भी लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। राज्य में पिछड़े वर्गों को उद्योगों से जोड़ने के नये प्रावधान भी किए गए हैं। राज्य में उद्योग हितैषी नीतियों के कारण नये-नये उद्योगों की स्थापना हो रही है। युवाओं को उद्यमियता से जोड़ने के लिए नये स्टार्टअप विशेष प्रोत्साहन पैकेज दिए जा रहे हैं।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य में निवेश प्रोत्साहन को बढ़ावा दिया जा रहा है। कोर सेक्टर के साथ ही नये क्षेत्रों में भी उद्यमियों को आकर्षित किया जा रहा है। विगत 3 वर्षों में कुल एक हजार 751 औद्योगिक इकाइयां स्थापित हुई है, जिसमें 19550.72 करोड़ रूपए का निवेश किया गया है। इससे 32 हजार 912 लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है। इस दौरान कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण पर आधारित 478 इकाईयां स्थापित हुई है, जिसमें कुल 1167.28 करोड़ रुपए का पूंजी निवेश हुआ है तथा 6319 व्यक्तियों को रोजगार भी मिला है।

    किसानों की फसल का वैल्यूएडिशन कर नये उत्पाद तैयार करने के लिए 200 फूड पार्कों की स्थापना के लिए काम शुरू कर दिया गया है। लगभग 110 फूड पार्कों के लिए जमीन का चिन्हांकन एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में फुडपार्क स्थापना हेतु 50 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है, आने वाले वर्षों में राज्य में कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण पर आधारित कई उद्योग भी स्थापित होंगे और जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

    छत्तीसगढ़ खाद्य प्रसंस्करण मिशन योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण सहायता अनुदान के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में 14 करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है। इस योजना के तहत उद्योगों का उन्नयन, स्थापना, आधुनिकीकरण तथा उद्यानिकी एवं गैर उद्यानिकी दोनों क्षेत्रों में कोल्ड चेन, मूल्य संवर्धन एवं संरक्षण अधोसंरचना का विकास, प्रसंस्करण केंद्र व संग्रहण केंद्र भी योजना में सम्मिलित है।

    सहकारिता के क्षेत्र में देश में पहली बार पीपीपी मोड पर कंवर्धा जिले के भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने में एथेनॉल प्लांट की स्थापना के लिए अनुबंध किया गया है। इसी प्रकार कोण्डागांव जिले के कोकड़ी गांव में प्रस्तावित मक्का प्रसंस्करण ईकाई में मक्का आधारित एथेनॉल संयंत्र की स्थापना का निर्णय लिया गया है।

    अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला वर्ग के उद्यमियों के लिए स्वयं का उद्योग स्थापित करने हेतु अंशपूंजी सहायता के रूप में अनुदान योजना लागू की गई है। अन्य पिछड़ा वर्ग के उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए औद्योगिक क्षेत्रों में 10 प्रतिशत भूमि आरक्षित करने का निर्णय लिया गया है। राज्य के बंद एवं बीमार उद्योगों को क्रय किए जाने पर नवीन पंजीयन के साथ ही अनुदान एवं छूट की भी पात्रता देने का निर्णय लिया गया है।

    नए उद्योग की स्थापना के लिए जनवरी 2019 से फरवरी 2022 तक कुल 167 एमओयू किए गए हैं। जिनमें 78 हजार करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है। जिसके तहत 90 इकाइयों ने उद्योग स्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब तक 2,750 करोड़ रूपए से अधिक का निवेश किया गया है। कुछ इकाइयों ने व्यवसायिक उत्पादन प्रारंभ कर दिए हैं।

     

    औद्योगिक नीति 2019-24 में स्टार्टअप इकाईयों को प्रोत्साहित करने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य स्टार्टअप पैकेज लागू की गई है। जिसके तहत विगत 3 वर्षों में 508 स्टार्टअप इकाईयां पंजीकृत हुई है। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इकाइयों को छत्तीसगढ़ में स्थापित होने पर विशेष प्रोत्साहन पैकेज देने की घोषणा की गई है। इसके तहत ब्याज अनुदान, स्थाई पूंजी निवेश अनुदान, विद्युत शुल्क पर छूट, स्टांप शुल्क में छूट, परियोजना प्रतिवेदन में छूट इत्यादि छूट प्रदान की जा रही है।

    औद्योगिक नीति 2019-24 के अंतर्गत 16 प्रमुख से एमएसएमई सेवा श्रेणी उद्यमों जैसे इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, सेवा केंद्र बीपीओ 3 डी प्रिंटिंग, बीज ग्रेडिंग इत्यादि सेवाओं को सामान्य श्रेणी के उद्योगों की भांति औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन दिए जाने का प्रावधान किया गया है। महिला स्व-सहायता समूह एवं तृतीय लिंग के उद्यमियों को उद्योग निवेश प्रोत्साहन हेतु पृथक से वर्गीकृत किया गया है। इसके अलावा मेडिकल एवं लेबोरेटरी उपकरण, मेडिकल ऑक्सीजन गैस, ऑक्सीजन सिलेेंडर, आक्सीजन कन्सनट्रेटर, फेस मास्क, कोविड जैसे संक्रमण वाली बीमारियों के टेस्ट में उपयोग होने वाले उपकरण, टीका बनाने के उपकरण को प्राथमिकताओं वाली उद्योगों की भांति औद्योगिक निवेश प्रोत्साहित किया जा रहा है।

     

     

     

     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision