
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मुंगेली /शौर्यपथ/
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) रायपुर द्वारा ग्रामीण शिल्पकारों, स्वसहायता समूहों, एफपीओ और ओएफपीओ के उत्पादों के प्रदर्शन व बिक्री हेतु प्रोमोशनल सपोर्ट के रूप में रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में 25 मार्च से 31 मार्च तक भव्य राष्ट्रीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त शिल्पा साय ने बताया कि जिले के अंतर्गत कार्यरत पंजीकृत समूहों के द्वारा किए जा रहे उत्पादों के बिक्री हेतु इच्छुक समूह अपना नाम, पता एवं उत्पाद का विवरण 23 मार्च तक देवेन्द्र प्रधान, सहायक प्रबंधक नाबार्ड रायपुर को वाट्सअप नम्बर 7000913126 पर भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि नाबार्ड द्वारा आयोजित मेले में प्रदर्शन व बिक्री हेतु भाग लेने वाले शिल्पकारों, समूहों का आवास व भोजन की व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध होगी। उन्होंने राष्ट्रीय भव्य मेले में शिल्पकारों और समूहों को भाग लेने का आग्रह किया है। अधिक जानकारी के लिए कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय आदिवासी विकास विभाग अथवा फोन नम्बर 07755-264122 से सम्पर्क किया जा सकता है।
गौरेला पेंड्रा मरवाही /शौर्यपथ/
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में पोषण अभियान के तहत पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ साइकिल रैली निकाल कर किया गया। व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर पोषण संबंधी व्यवहार परिवर्तन के प्रयास के लिए यह पोषण पखवाड़ा 21 मार्च से शुरू हुआ है जो कि 4 अप्रैल तक चलेगा।
इस वर्ष पोषण पखवाड़ा का प्रमुख उद्देश्य स्वस्थ बच्चे की पहचान और स्वस्थ भारत के लिए पारम्परिक और आधुनिक संसाधनों के एकीकरण पर केन्द्रित गतिविधियां है। इसमें जनप्रतिनिधियों, सहयोगी विभागों, संगठनों, स्व सहायता समूहों एवं कृषक समूहों आदि का भी सहयोग लिया जाना है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा 21 से 27 मार्च के मध्य स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा का आयोजन किया जाना था जिसे आगामी आदेश तक स्थगित किया गया है। इसके स्थान पर अब 21 मार्च से 4 अप्रैल के मध्य पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत समुदाय आधारित गतिविधि, लिंग संवेदनशील जल प्रबंधन, एनीमिया की रोकथाम और प्रबंधन एवं जनजातिय क्षेत्रों में स्वस्थ मां और बच्चे के लिए पारंपरिक भोजन को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया रहा है।
मुंगेली /शौर्यपथ/
कलेक्टर अजीत वसंत और जिले के पुलिस अधीक्षक डी. आर. आंचला ने आज संयुक्त रूप से जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जिले के आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनी और नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। जनदर्शन कार्यक्रम में ग्राम मोहभट्ठा के संतोष कुमार ने कृषि कार्य हेतु बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने, ग्राम पंचायत मोहभट्ठा के सरपंच द्वारा तालाब में पानी भरने हेतु बोर खनन, ग्राम नवरंगपुर के राजकुमार लोनिया ने स्वयं की भूमि का नामांतरण, ग्राम नवापारा के शत्रुहन लाल ने ऋण पुस्तिका प्राप्त करने, ग्राम मोहभट्ठा के विनोद यादव ने मुआवजा राशि दिलाने एवं ग्राम बुचवाकापा के रमेश कुमार व बलराम ने प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जुड़वाने संबंधी आवेदन साैंपे। इसी प्रकार अन्य आवेदकों ने भी अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन कलेक्टर को सौंपे। कलेक्टर वसंत ने कहा कि सभी आवेदनों का जांच उपरांत नियमानुसार कार्यवाही किया जाएगा। उन्होंने वहां उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त आवेदन पत्रों का नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, एस.डी.एम. मुंगेली अमित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उपनिर्वाचन में सभी मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग करने स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। विधानसभा उप निर्वाचन 73- खैरागढ़ में स्वीप अंतर्गत विभिन्न विभागों के समन्वय व सहयोग से मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन विभिन्न स्तर पर किया जा रहा है। आयोग द्वारा मतदान प्रक्रिया सरलता से संपन्न कराने एवं सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सके तथा मतदान प्रक्रिया में आसानी तथा निर्भीक होकर सम्मिलित हो सके, इसके लिए सभी मतदाताओं को मतदान का महत्व एवं मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूक किया जा रहा है।
मतदाताओं को जागरूक करने बनाए जाएंगे आदर्श मतदान केन्द्र -
विधानसभा निर्वाचन खैरागढ़ में आदर्श मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। इसके लिए केन्द्रों का चयन किया जा रहा है। महिला संचालित मतदान केन्द्र संगवारी मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। इन केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं के अलावा अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान की जाएगी। मतदान दिवस को एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड राष्ट्रीय सेवा योजना एवं हरित क्लब के छात्र-छात्राओं द्वारा दिव्यांग, बुजुर्ग महिला एवं सहयोग की आवश्यकता वाले अन्य मतदाताओं के सहयोग के लिए रहेंगे। कृषि, उद्यानिकी एवं सहकारिता विभाग के सहयोग से कृषक समूह के लिए आयोजन किए जाएंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग राष्ट्रीय आजीविका मिशन मितानिन एवं स्वयं सहायता समूह द्वारा महिलाओं पर केन्द्रित कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे। भावी एवं युवा मतदाताओं के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिनमें विभिन्न प्रतियोगिताओं व अन्य आयोजन के माध्यम से जागरूकता के अभियान होंगे।
समाज कल्याण विभाग के सहयोग से दिव्यांगजनों के लिए कार्यरत संस्थाओं के माध्यम से एवं कला जत्था दल द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आयोजन होंगे। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ एवं खैरागढ़ क्षेत्र के सभी महाविद्यालय एवं नेहरू युवा केन्द्र व आईटीआई के समन्वय से आसपास के क्षेत्रों में युवा मतदाताओं द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों में रैली, नुक्कड़ नाटक, रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता आदि संपन्न होंगे। सभी मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करें इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए स्वीप आयोजन संपन्न कराए जाएंगे।
नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता -
नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता संपन्न होंगे आयोजन में जिले के विभाग एवं स्वयंसेवी संस्थाओं का आवश्यक सहयोग प्राप्त किया जा रहा है। सभी विभाग के समन्वय एवं साझेदारी से जागरूकता आयोजन होंगे।
धमतरी /शौर्यपथ/
शासन की महत्वाकांक्षी योजना जलजीवन मिशन के अंतर्गत जिले के सभी ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों में जलप्रदाय योजनाएं स्थापित की जा रही हैं। कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एसआर सोनकुसरे ने बताया कि योजनांतर्गत जिले में प्रत्येक घर में घरेलू कनेक्शन के जरिए प्रतिदिन प्रतिव्यक्ति 55 लीटर शुद्ध जल प्रदाय करने का लक्ष्य रखा गया है। मिशन के तहत ग्रामों में रेट्रोफिटिंग योजना, सिंगल विलेज योजना और सोलर आधारित जलप्रदाय योजनाओं के तहत पाइपलाइन विस्तार, टंकी निर्माण कार्य कर घरों में कम्पोजिट पाइप के माध्यम से कनेक्शन दिए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस योजना के पूर्व ग्राम में संचालित योजनाओं के तहत जलप्रदाय ग्राम पंचायतों के माध्यम से किया जाता है। प्रायः सभी इन ग्रामों से शिकायतें मिलती थीं कि जल के वितरण में सभी घरों में एकरूपता नहीं रहती। शिकायत पर परीक्षण के दौरान स्पष्ट हुआ कि कई ग्रामीणों के द्वारा घरों में टुल्लू पम्प से पानी खींचे जाने के कारण पानी का दबाव पाइप में कम पड़ता है जिसकी वजह से अनेक घरों में पानी पहुंच नहीं पाता। कार्यपालन अभियंता ने बताया कि शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए शासन द्वारा निर्णय लिया गया कि जलजीवन मिशन अंतर्गत प्रदाय किए जाने वाले घरेलू कनेक्शनों में फ्लो कंट्रोल वॉल्व लगाया जाना अनिवार्य है। इसके लग जाने से ग्रामीणों के द्वारा टुल्लू पम्प का उपयोग करने से उनके घर पानी नहीं पहुंचेगा। इस संबंध में यह भी ज्ञात हुआ है कि कतिपय ग्रामीणों के द्वारा फ्लो कंट्रोल वॉल्व (5 एमपीएम) को भी निकाल देने की शिकायतें मिल रहीं हैं, और तो और कार्य एजेंसी के तकनीशियनों, कर्मचारियों व मजदूरों से भी अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने ऐसे ग्रामीणों से शुद्ध जल के समान वितरण में सहयोग करने की अपेक्षा करते हुए कहा है कि शासन द्वारा निर्धारित मापदणडो के अनुसार ही फ्लो कंट्रोल वॉल्व लगाया जा रहा है जो अतिआवश्यक है। इसके लगने से ही सभी घरों में पानी का समान वितरण संभव हो पाएगा। उन्होंने विभाग की ओर से ग्रामीणों से अपील की है कि वे इस कार्य में अवरोध उत्पन्न ना करते हुए आवश्यक सहयोग करें। इस संबंध में शिकायत मिलने पर उचित दण्डात्मक कार्रवाई का भी प्रावधान इसके तहत किया जा सकता है।
सूरजपुर /शौर्यपथ/
पंडित जवाहर लाल नेहरू विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत राज्य के उत्कृष्ट एवं प्रतिष्ठित शालाओं में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं में प्रवेश दिलाया जाना है। योजनांतर्गत प्रवेश परीक्षा का आयोजन 27 मार्च 2022 को दोपहर 12.00 से 2.00 बजे तक परीक्षा केन्द्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर में किया गया है। परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र संबंधित विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकेंगे। त्रुटिवश या अन्य किसी कारण से यदि किसी छात्र, छात्रा को प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं हो पाता है, तो वे अपने समस्त दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ परीक्षा केन्द्र में 1 घण्टे पूर्व पहुँचकर केन्द्राध्यक्ष से संपर्क कर प्रवेश पत्र की द्वितीय प्रति प्राप्त कर सकेंगे।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विश्व जल दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि विश्व जल दिवस के मौके पर हम सभी जल के समस्त स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन हेतु प्रतिबद्ध हो।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारा छत्तीसगढ़ तालाबों, नदियों का प्रदेश है, जबकि सही देखरेख और जागरूकता के अभाव में सुख रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार नरवा कार्यक्रम के तहत् इन जल स्रोतों के संवर्धन का प्रयास कर रही है, मगर इसके लिए जन समुदाय की सहभागिता भी उतनी ही जरूरी है। आप सभी से आग्रह है कि हमारे धरोहर तालाब, जल स्रोतों को बचाने के लिए स्वयमेव पहल कर नई पीढ़ी को भी इसके लिए प्रेरित करें।
नारायणपुर /शौर्यपथ/
कलेक्टर ऋतुराज रघुवंषी की अध्यक्षता में 23 मार्च 2022 को प्रातः 11 बजे से कलेक्टोरेट के सभा कक्ष में राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर ने संबंधित राजस्व अधिकारियों का मासिक बैठक में निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने के निर्देष दिए हैै।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी है। आज यहां जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि विश्व भर में पेड़ों और जंगल की सुरक्षा और उसका महत्व जन-जन तक पहुंचाने के लिए 21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस मनाया जाता है। जंगल पर कई जीव-जन्तु, कीट पतंगों की परस्पर निर्भरता रहती है। यह व्यवस्था पर्यावरण के साथ-साथ जैविक सह-अस्तित्व की सुरक्षा के लिए बहुत आवश्यक है। जंगल पृथ्वी पर प्राणवायु ऑक्सीजन के साथ विभिन्न खाद्य और अन्य उपयोगी सामग्रियों के स्रोत हैं। बढ़ती जनसंख्या और बदलती जीवन शैली का दुष्प्रभाव हमें सिमटते जंगल और प्रदूषित पर्यावरण के रूप में दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पेधो और जंगल को बचाने की अपील की है।
रायपुर /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की आदिवासी महिलाओं को भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा फ़ूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर नई दिल्ली में सम्मानित किया गया है। कृषि खाद्य उत्पादों के निर्माण और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एमएसएमई के राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने यह अवार्ड प्रदान किया।
एमएसएमई मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में 5 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी- इनवेस्टमेंट एंड बिजनेस समिट कम अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां यह सम्मान महिला समूह की ओर से कलसल्टेंट सिद्धार्थ पांडेय ने ग्रहण किया।
आदिवासी बहुल कोंडगांव जिले की महिलाओं ने उड़ान महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी बनाई है। ये कंपनी कोंडानार ब्रांड के नाम से कृषि खाद्य उत्पादों का निर्माण करती है और बेचती है। इस कंपनी में 10 बोर्ड ऑफ डायरेक्टर हैं। इसमें 30 से ज्यादा महिला स्वयं सहायता समूह जुड़े हुए हैं, जो अचार, चटनी, मिल्क शेक, कुकीज़, तीखुर, नारियल तेल सहित 30 से ज्यादा खाद्य सामग्री बनाने का काम करते हैं। कोंडगांव के कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने बताया कि इस कंपनी से 200 से ज्यादा आदिवासी महिलाओं को नियमित रोजगार सुनिश्चित हो गया है। यहाँ काम कर रही महिलाओं को हर महीने कम से कम 7500 रुपये वेतन मिलता है। उन्होंने बताया कि कोंडानार देश के साथ ही दुनिया में भी ब्रांड बन रहा है। दुबई एक्स्पो में भी कोंडगांव उड़ान के प्रोडक्टस को वर्चुयल प्लेटफॉर्म पर रखा गया था। अनेक देशों के लोगों ने प्रोडक्टस की जानकारी चाही।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं को अवार्ड मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि यहाँ की आदिवासी महिलाओं ने सोशल इंटरप्रेन्योर बन कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके समर्पण और लगन से पारंपरिक स्वाद को नई पहचान मिल गयी है।
राहुल गांधी को भी पसंद आया था स्वाद
पिछले महीने रायपुर दौरे पर गए सांसद राहुल गांधी ने भी महिलाओं द्वारा बनाए गए कोंडानार खाद्य सामग्री का स्वाद लिया था, जिसमें उन्होंने तीखुर मिल्कशेक की काफी प्रशंसा की थी।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
