August 12, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    मुंगेली /शौर्यपथ/

    कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में जिले के पंजीकृत ईट भट्ठों में कार्य करने वाले 03 वर्ष से 06 वर्ष के बच्चो को शिक्षा से जोड़ने के लिए अभिनव पहल की गई है। ईंट भट्ठों में काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए जिला खनिज न्यास मद की राशि से पाठ्य सामग्री के साथ-साथ वैकल्पिक शिक्षक की व्यवस्था की गई है। उनके द्वारा बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा दी जा रही है। जिसके फलस्वरूप ईंट भट्ठों में काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों में काफी बदलाव देखा जा रहा है। अपने माता पिता की मदद के लिए जिन बच्चों के हाथ कभी गिले मिट्टी से सने होते थे। अब उन बच्चों के हाथो में किताब, कापी, पेन दिखाई दे रहा है और वे सभी मन लगाकर पढ़ाई कर रहे है।

    जिला श्रम पदाधिकारी ने बताया कि ईंट भट्ठों में कार्य करने वाले श्रमिकों से जब उनके बच्चों के पढ़ाई लिखाई के बारे में चर्चा किया गया तो श्रमिकों का कहना था कि स्कूल, ईट भट्ठों से काफी दूर है। निजी स्कूलों में फीस भी अधिक होती है। जिसके वजह से बच्चो को नही पढ़ा पा रहे थे। इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर  वसंत से चर्चा की थी। जिसके पश्चात कलेक्टर  वसंत ने श्रमिकों के बच्चो की शिक्षा के लिए जिला खनिज न्यास निधि की राशि से वैकल्पिक शिक्षक एवं पाठ्य सामग्री की व्यवस्था के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि निर्देश केे परिपालन में 01 फरवरी से श्रमिकों के बच्चों को ईंट भट्ठों के समीप ही गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराया जा रहा है। गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिलने से बच्चो की बुनियादी स्तर धीरे धीरे मजबूत हो रहा है। खेल-खेल में रुचि के साथ शिक्षा भी ग्रहण कर रहे हैं। बच्चो को समीप में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलने से बच्चों के माता-पिता में खुशी की झलक साफ दिखाई दे रही है। बच्चे भी शिक्षा के प्रति काफी उत्साहित नजर आ रहे है।

     

    गौरेला पेंड्रा मरवाही /शौर्यपथ/

    गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या नहीं हो इसे ध्यान में रखते हुए सभी नगरीय निकायों और पंचायतों में पेयजल की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्ट्रेट में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में जिले में पेयजल की समुचित व्यवस्था के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को पेयजल स्त्रोतों की जांच, हैंडपम्पो का संधारण, पाइप लाइन विस्तार, राइजर पाइप लगाने, हैंडपंप के पास प्लेटफार्म, सोख्ता, नाली की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना की समीक्षा के दौरान गौठानों में गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, खाद उठाव एवं भुगतान के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि, वन एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा वर्मी कम्पोष्ट का अधिक से अधिक उठाव करने और समय पर भुगतान भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने पंचायतों के लिए नियुक्त सभी नोडल अधिकारियों को गौठानों का नियमित निरीक्षण करने तथा जिन गौैठानों में पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है वहां बोर खुदवाने, गौैठान क्षेत्रो में चारागाह, नेपियर घास का उत्पादन कराने और व्यवसायिक गतिविधियां संचालित करवाने के साथ ही साप्तहिक निरीक्षण प्रतिवेदन छायाचित्र के साथ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने पटवारियों और पंचायत सचिवों को मुख्यालय में उपस्थित रहने के लिए निश्चित दिन निर्धारित करने सभी जनपद सीईओ को निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को राजस्व एवं पंचायत से संबंधित कार्यों के लिए चक्कर नहीं लगाना पड़े। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जिला भ्रमण के दौरान की गई घोषणाओं को पूरा करने संबंधित विभाग के अधिकरियों को निर्देश दिए। बैठक में खरीफ फसल की तैयारी के लिए ग्राम सभा की बैठक में किसानों को खाद-बीज एवं उनका आय बढ़ाने फसल चक्र परिवर्तन की जानकारी देने को कहा गया। विभिन्न विभागों के लिए भू-आबंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने, लोक निर्माण एवं सिंचाई विभाग द्वारा भू-अर्जन तथा मुआवजा वितरण, स्कूली बच्चों का जाति प्रमाण पत्र, हाथी प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञों की कार्यशाला कराने तथा गांव-गांव में घूम कर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर ने पॉक्सो एक्ट के तहत महिला उत्पीड़न के प्रकरणों का निराकरण कराने यूनीसेफ की सहयोग से महिला एवं बाल विकास और पुलिस विभाग के समन्वय से कार्यशाला आयोजित कराने के निर्देश दिए। बैठक में वनमंडलाधिकारी दिनेश पटेल, अपर कलेक्टर बीसी एक्का, परियोजना निदेशक (डीआरडीए) आर. के खूंटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    श्री राम लला को लगेगा छत्तीसगढ़ देवभोग का भोग

    इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित धान की उन्नत किस्म छत्तीसगढ़ देवभोग की खुशबू उत्तरप्रदेश के अयोध्या तथा आस-पास के क्षेत्रों में भी महकेगी। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल की उपस्थिति में आज यहां कृषि विश्वविद्यालय एवं पुरारि सीड्स कम्पनी अयोध्या के बीच पूर्व में हुए समझौते के तहत कृषि विश्वविद्यालय द्वारा पुरारि सीड्स को देवभोग धान के 120 क्विंटल बीज उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। यह बीज अयोध्या और आस-पास के 1200 एकड़ खेतों में लगाए जाएंगे। इस अवसर पर संचालक अनुसंधान एवं प्रक्षेत्र डॉ. पी.एल. चन्द्राकर, सह संचालक अनुसंधान डॉ. विवेक त्रिपाठी एवं प्रक्षेत्र प्रबंधक डॉ. एच.एल. सोनबोइर भी उपस्थित थे। संचालक अनुसंधान डॉ. पी.एल. चन्द्राकर ने पुरारि सीड्स कम्पनी के संचालकों को छत्तीसगढ़ देवभाग धान उत्पादन की टेक्नोलॉजी के साथ ही हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

    पुरारि सीड्स कम्पनी के संचालक रामगोपाल तिवारी ने इस अवसर पर बताया कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित फसलों की नवीन प्रजातियों से प्रभावित होकर उन्होंने छत्तीसगढ़ देवभोग किस्म को अयोध्या तथा आस-पास के 1200 एकड़ क्षेत्र में लगाने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय से क्रय किये गये बीज किसानों को फसल उत्पादन हेतु वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि देवभोग चावल का उपयोग श्री राम लला के भोग हेतु करने के संबंध में उनकी श्री राम जन्म भूमि न्यास के अधिकारियों से चर्चा भी हुई है।

    उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा धान की स्वर्णा एवं जीराशंकर प्रजातियों के संकरण से विपुल उत्पादन देने वाली उन्नत किस्म छत्तीसगढ़ देवभोग विकसित की गई है। यह मध्यम अवधि (135 से 140 दिन) की प्रजाति ब्राऊन स्पॉट, शीथरॉट, टूंगरो आदि बीमारियों तथा तनाछेदक कीट के प्रति सहनशील है। इसके दाने मध्यम पतले आकार के तथा दाने की रिकवरी 67 प्रतिशत है। इसके दानों में हल्की सुगंध के साथ ही अच्छी मात्रा में ऐमाईलोज़ (24.5 प्रतिशत) है जिसके कारण पकने के बाद चावल काफी मुलायम होता है। इस किस्म की औसत उपज 40 से 45 क्विंटल प्रति हैक्टेयर है। केन्द्रीय बीज विमाचन उप समिति नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ देवभागे किस्म को छत्तीसगढ़ के साथ-साथ उत्तरप्रदेश राज्य के लिए भी अनुशंसित किया गया है।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    राज्यपाल अनुसुईया उइके जिला अधिवक्ता संघ छिंदवाड़ा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण

    राज्यपाल अनुसुईया उइके जिला अधिवक्ता संघ छिंदवाड़ा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई। उइके ने जिला न्यायालय परिसर छिंदवाड़ा में आयोजित समारोह में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और उन्हें पद व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

    राज्यपाल अनुसुईया उइके जिला अधिवक्ता संघ छिंदवाड़ा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण


    शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि समाज के जरूरतमंदों को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं का बहुत बड़ा योगदान होता है। न्यायपालिका का कार्य न्याय का संरक्षण करना है, जिसमें अधिवक्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। न्याय की तलाश में लोग दूर-दूर से न्यायालय की चौखट तक आते हैं। ऐसे में पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय मिल सके, इस दिशा में अधिवक्ताओं को पहल करने की आवश्यकता है। जनसामान्य में देश की न्याय व्यवस्था के प्रति गहरी आस्था एवं विश्वास है। अपराधियों को दण्ड दिलाने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाकर ही नागरिकों के इस भरोसा को कायम रखा जा सकता है। आज लाखों प्रकरण न्यायालय में लम्बित पड़े हैं। सभी अधिवक्ताओं से मेरा आग्रह है कि इन प्रकरणों का शीघ्र निपटारा करने में सहयोग कर त्वरित न्याय प्रदान करने की दिशा में अपना योगदान दें।

    इस अवसर पर छिंदवाड़ा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश  जे. के. शर्मा, पूर्व मंत्री  चंद्रभान सिंह, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष  सत्येंद्र कुमार वर्मा एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारी सहित अधिवक्तागण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

     

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा में दिए गए वक्तव्यों पर आधारित ‘सदन में धनेंद्र साहू‘ किताब का विमोचन किया। धनेंद्र साहू ने मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि इस किताब में उनके द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा में वर्ष 2014 से 2018 तक किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चाओं का संकलन किया गया है। किताब के सम्पादक  गोविंद पटेल हैं तथा प्रकाशन  प्रवीण साहू द्वारा किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धनेंद्र साहू को पुस्तक के प्रकाशन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर, गोविंद पटेल सहित, सोमेश्वर सिंह ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के 23 मार्च को शहादत दिवस पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने कहा है कि आजादी की इन महानायकों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वष्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि इन अमर शहीदों का बलिदान हमेशा युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाता रहेगा।

    बिलासपुर /शौर्यपथ /

    संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने आज राजीव युवा मितान क्लब के प्रगति के संबंध में जिला खेल अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में डॉ अलंग ने राजीव युवा मितान क्लब के गठन के संबंध में जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली।योजना के अंतर्गत संभाग के विभिन्न  जिलों के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में कुल 03 हजार 147 युवा मितान क्लबों का गठन किया जाना है।इनमे से बिलासपुर में 641, मुंगेली में 383, जांजगीर-चाँपा में 714, कोरबा में 562 तथा रायगढ़ में 847 क्लबों के गठन की प्रक्रिया चल रही है। डॉ अलंग ने जिला स्तरीय तथा अनुविभाग स्तरीय समिति के गठन की भी जानकारी ली तथा इस संबंध में प्रगति लाने के निर्देश भी खेल अधिकारियों को दिये। रायगढ़ के खेल अधिकारी संजय पाल ने बताया कि क्लबों के गठन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और 30 अप्रैल तक सभी 847 क्लब शुरू कर दिये जायेंगे।  डॉ अलंग ने इस प्रगति पर खुशी जाहिर करते हुए अन्य जिलों के खेल अधिकारियों को भी प्रोत्साहित किया।
         डॉ अलंग ने जिला एवं अनुविभाग स्तर पर आये आवेदनों एवं खातों के संबंध में भी जानकारी ली तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश खेल अधिकारियों को दिये।
           संभागायुक्त डॉ अलंग ने बताया कि राजीव युवा मितान क्लब शासन की महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें क्लब का गठन कर गांव एवं नगरों के स्थानीय युवकों में नेतृत्व क्षमता और स्वावलंबन को बढ़ावा दिया जाएगा। राजीव युवा मितान क्लब के जरिये युवाओं को आर्थिक विकास की गतिविधियों से जोड़कर शासन के गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को भी साकार किया जाएगा।
           गौरतलब है कि राजीव युवा मितान क्लब के गठन में 18 से 40 वर्ष शिक्षित बेरोजगार, समाजसेवा, राजनीति तथा कौशल में उच्च योग्यता रखने वाले युवाओं को अवसर दिया जाएगा। इस क्लब में एन.एस.एस.,एन.सी.सी. आदि पृष्टभूमि वाले युवाओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
            बैठक में उपायुक्त श्री मती अर्चना मिश्रा, अखिलेश साहू सहित बिलासपुर संभाग के सभी जिलों के खेल अधिकारी मौजूद रहे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा परिसर में सी-मार्ट के

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा परिसर में सी-मार्ट के लोगो का विमोचन किया ।यह लोगो कारीगरों, बुनकरों, शिल्पकारों, कुम्हारों और अन्य पारंपरिक कलाकारों के कामों को एक उत्सव की तरह प्रतिबिंबित करता है। सी-मार्ट विभिन्न उद्यमियों के उत्पादों की एक ही छत के नीचे विक्रय की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। लोगो मे साल वृक्ष के नीचे आदिवासियों के पारंपरिक हाट-बाजार को प्रदर्शित किया गया है, भारतीय गांवों और कस्बों में मुक्ताकाश बाजार ही स्थानीय लोगों का विनिमय केंद्र होता है। धान की बालियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ में चावल उत्पादन की प्रचुरता पर प्रकाश डाला गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश भारत के तीन प्रमुख धान उत्पादक राज्यों में से एक है। मटमैले मैरून और हरे रंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ की आदिवासी महिलाओं के पारंपरिक परिधानों को दर्शाया गया है।

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था के तेजी से विकास के लिए गांवों में तैयार उत्पादों को शहरों के मार्केट से जोड़ने की नई पहल की है। इसके लिए मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत महिला स्व सहायता समूहों, शिल्पियों, बुनकरों, दस्तकरों, कुम्भकरों अथवा अन्य पारंपरिक एवं कुटीर उद्योगों द्वारा निर्मित उत्पादों का समुचित मूल्य सुनिश्चित करने हेतु इनकी व्यावसायिक ढंग से मार्केटिंग के लिए शहरों में आधुनिक शोरूम की तरह सी-मार्ट स्थापित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

    सी-मार्ट की स्थापना से इन सभी वर्गों के उद्यमियों को अधिकतम लाभ प्राप्त हो सकेगा। इसके लिए प्रथम चरण में सभी जिला मुख्यालयों में नगर निगमों की स्थिति में 8 से 10 हजार वर्गफुट तथा नगर पालिकाओं की स्थिति में 6 से 8 हजार वर्गफुट में आधुनिक शो रूम की तरह सी मार्ट की स्थापना की तैयारी की जा रही है।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनॉमी संगठन द्वारा जारी किये गये बेरोजगारी के नवीनतम आंकड़ों ने एक बार फिर विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता का परचम बुलंद कर दिया है। आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ 1.7 प्रतिशत के साथ देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में तीसरे क्रम पर है। राज्य सरकार के नीतिगत फैसले और बेहतर कार्यप्रबंधन से लगातार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। जिससे राज्य की बेरोजगारी दर में लगातार गिरावट आ रही है। फरवरी 2022 की स्थिति में सीएमआईई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे कम बेरोजगारी दर ओडिशा में एक प्रतिशत है। जबकि सर्वाधिक बेरोजगारी दर राजस्थान में 32.3 और हरियाणा में 31 प्रतिशत है।

    छत्तीसगढ़ ने समावेशी विकास का लक्ष्य निर्धारित करते हुए तीन साल पहले महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज्य की परिकल्पना के अनुरूप नया मॉडल अपनाया था, जिसके तहत गांवों और शहरों के बीच आर्थिक परस्परता बढ़ाने पर जोर दिया गया है। इसी मॉडल के अंतर्गत गांवों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सुराजी गांव योजना, नरवा-गरवा-घुरवा-बारी कार्यक्रम, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, रूरल इंडस्ट्रीयल पार्कों की स्थापना, लघु वनोपजों के संग्रहण एवं वैल्यू एडीशन, उद्यमिता विकास जैसी योजनाओं और कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही इन योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नये-नये अवसर सृजित हो रहे हैं। इन योजनाओं से राज्य के विकास को गति मिल रही है, जिससे प्रदेश में बेरोजगारी दर में लगातार गिरावट आ रही है।

    कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान भी देशव्यापी आर्थिक मंदी से छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था अछूती रही। तब भी छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर पूरी तरह नियंत्रित रही। नये आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ 1.7 प्रतिशत के साथ कम बेरोजगारी वाले राज्यों में तीसरे क्रम पर है, जबकि पड़ोसी ओडिशा एक प्रतिशत के साथ पहले क्रम पर है। मेघालय 1.4 प्रतिशत के साथ दूसरे क्रम पर और कर्नाटक 2 प्रतिशत के साथ चौथे क्रम पर है। राजस्थान में बेरोजगारी दर 32.3 प्रतिशत, हरियाणा में 31 प्रतिशत, झारखंड में 15 प्रतिशत और बिहार में 14 प्रतिशत है। नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार देश में बेरोजगारी दर 7.4 प्रतिशत है। शहरी बेरोजगारी दर 8.1 प्रतिशत और ग्रामीण बेरोजगारी 7.2 प्रतिशत है।

    रायपुर /शौर्यपथ/ 

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से आज यहां उनके विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय में उद्योग मंत्री  कवासी लखमा एवँ विधायक श्री विक्रम मण्डावी के नेतृत्व में भोपालपट्टनम नगर पंचायत के नवनिर्वाचित पार्षदों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री  बघेल ने सभी निर्वाचित पार्षदों को बधाई एवँ शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री  बघेल ने क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से एकजुट होकर कार्य करने की बात कही।


     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision