August 12, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    बीजापुर /शौर्यपथ/

    आवापल्ली में नवीन कॉलेज का किया शुभारंभ किसानों सहित वनवासियों एवं निर्धन वर्ग के हितों के लिए काम करने कटिबद्ध सरकार प्रभारी मंत्री श्री लखमा

    प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों सहित वनवासियों और निर्धन वर्ग के हितों के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। वहीं आदिवासी अंचलों के विकास हेतु सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पहल कर रही है। विगत 3 वर्षों में समाज के हर वर्ग की बेहतरी और विकास को बढ़ावा देने के फलस्वरूप अब नये बदलाव परिलक्षित होने के साथ ही गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का सपना साकार होने लगा है। यह बात प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री तथा प्रभारी मंत्री जिला बीजापुर कवासी लखमा ने जिले के उसूर ब्लाक मुख्यालय आवापल्ली में 8 करोड़ रूपए लागत के 20 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करने के पश्चात आमसभा को सम्बोधित करते हुए वहीं। इस मौके पर उन्होने आवापल्ली शासकीय महाविद्यालय का शुभारंभ किया। वहीं 106 लाख 28 हजार रूपए की लागत से नवनिर्मित आयुर्वेदिक औषधालय आवापल्ली, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आवापल्ली, उप स्वास्थ्य केन्द्र एंगपल्ली एवं उसूर सहित व्यावसायिक परिसर तर्रेम का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 542 लाख 86 हजार रूपए की लागत से निर्मित की जाने वाली खेल मैदान आवापल्ली, तालाब सौन्दर्यीकरण आवापल्ली, बाजार शेड आवापल्ली, बस स्टेण्ड आवापल्ली सहित नवीन तालाब निर्माण एंगपल्ली, कोरसागुड़ा, मलेपल्ली, लिंगागिरी तथा शापिंग काम्पलेक्स गलगम और जल-जीवन मिशन आवापल्ली, दुगईगुड़ा, पेदागेलूर, नुकनपाल एवं तिम्मापुर का भूमिपूजन किया। इस दौरान विधायक निधि से आवापल्ली, बासागुड़ा, उसूर, ईलमिड़ी, तिम्मापुर, मुरदण्डा, चिंताकोंटा, चेरामंगी, मुरकीनार, सेमलडोडी, लंकापल्ली, एंगपल्ली, संकनपल्ली एवं संड्रेल ग्राम पंचायतों को पेयजल टैंकर प्रदाय किया गया।

    प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से आम जनता में खुशहाली आयी है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, समर्थन मूल्य में लघु वनोपज खरीदी, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, ग्रामीण भूमिहीन खेतिहर मजदूर न्याय योजना आदि के जरिये किसानों, वनवासियों और गरीब लोगों के जीवन में बदलाव आया है। राज्य सरकार बस्तर अंचल में विकास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर पहल कर रही है। सड़क, पुल-पुलिया, सिंचाई के साधनों के विकास, स्कूल, स्वास्थ्य केन्द्र, पेयजल सुविधाओं की सुलभता, विद्युत सुविधा ईत्यादि को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। जिससे सिलगेर, तर्रेम, गलगम, बेचापाल, बेदरे जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा मिला है। अब इन क्षेत्रों के रहवासी विकास की मुख्यधारा में सहभागी बनकर प्रदेश के विकास में व्यापक सहभागिता निभा रहे हैं। प्रभारी मंत्री लखमा ने क्षेत्र की जनता की मांग पर आवापल्ली में विश्रामगृह निर्माण सहित पामेड़ एवं मोदकपाल में नवीन धान खरीदी केन्द्र शुरू करने की घोषणा की। इस मौके पर विधायक एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण विक्रम मंडावी ने क्षेत्र की जनता को 8 करोड़ रूपए लागत के विकास कार्यों की सौगात देने के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिले में विकास कार्यों को अंदरूनी ईलाकों तक पहुँचाने के लिए भरसक प्रयास किया जा रहा है। आगामी दिनों में इस ओर और अधिक ध्यान केन्द्रीत कर पहल किया जायेगा। इस अवसर पर विधायक अंतागढ़ अनूप नाग ने राज्य सरकार के विगत 3 वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार छत्तीसगढ़ और प्रदेशवासियों की बेहतरी के लिए कटिबद्ध होकर गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार कर रही है। आमसभा को जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, जिला पंचायत सदस्य एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य नीना रावतिया उद्दे तथा जिला पंचायत सदस्य एवं छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद के सदस्य श्री बसंत राव ताटी ने भी संबोधित किया। आरंभ में कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने जिले के विकास गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारें में अवगत कराया। इस अवसर पर विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनान्तर्गत 103 हितग्राहियों को सामग्री वितरण तथा चेक प्रदान किया गया। वहीं अतिथियों ने विभिन्न विभागों के द्वारा लगाई गई स्टॉल का अवलोकन कर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुड़ियम, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के सदस्य श्री अजय सिंह, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी आरपी सिंह सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधी, कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा, पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप तथा जिला प्रशासन के अधिकारी और मीडिया प्रतिनिधी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

    मंत्री कवासी लखमा का आवापल्ली गौठान में किया गया आत्मीय स्वागत

    समूह की महिलाओं को बकरी शेड, मुर्गी शेड एवं पशुधन उपलब्ध कराने के निर्देशवाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा का दुगईगुड़ा गौठान में गौठान समूह एवं महिला स्वसहायता समूह द्वारा आत्मीय स्वागत किया मंत्री कवासी लखमा ने स्वसहायता समूह की महिलाओं से गौठान में आर्थिक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए मौके पर उपस्थित सीईओ जनपद पंचायत उसूर एसबी गौतम को गौठान में मुर्गी-बकरी शेड एवं मुर्गी और बकरी प्रदाय करने के निर्देश दिए साथ ही आर्थिक गतिविधियों का सुचारू रूप से संचालन करने के निर्देश दिए ताकि गौठान समूह की महिलाएँ आर्थिक स्वालंबी बन सकें।

    दुर्ग /शौर्यपथ/

    राज्यपाल अनुसूइया उइके राज्य स्तरीय महिला जागृति सम्मेलन बेटियों की प्रशंसा

    जो काम छत्तीसगढ़ की बेटियां कर रही हैं उनकी प्रशंसा करने के लिए मेरे पास शब्द कम हैं। तीजनबाई ने अपनी पंडवानी से देशदुनिया में हमारा नाम रोशन किया। फूलबासन जिस तरह से केबीसी में अमिताभ बच्चन के समक्ष आई तो उनका आत्मविश्वास देखते ही बनता था। मैंने भी अपने जीवन में लोकसेवा का निर्णय लिया, परेशानियां बहुत आई लेकिन अंततः सफलता मिली। यह संदेश बैकुंठधाम मंदिर समिति द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महिला जागृति सम्मेलन में राज्यपाल सुश्री अनुसूइया उइके ने की। उन्होंने कहा कि जब भी कोई बहन सार्वजनिक क्षेत्र में आगे बढ़ती है तो उसे बहुत परेशानी होती है लेकिन पूरे समर्पण और हौसले से संकल्पबद्ध कार्य किया जाए तो सफलता सुनिश्चित है। जब बेटियां आगे बढ़ती हैं तो कुछ लोग उनका रास्ता रोकने का प्रयास करते हैं लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जो बेटियों को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। अच्छी सोच के लोगों से मार्गदर्शन लें। आपको हमेशा सफलता मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने 36 महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने अपनी कहानी साझा करते हुए कहा कि जब वे पढ़ाई कर रही थी तब ऐसा समय था जब बेटियों की पढ़ाई को हतोत्साहित किया जाता था। मैंने निर्णय लिया था कि लोकसेवा में आगे बढ़ना है जनता के लिए कार्य करना है। मैंने पढ़ाई करने का निर्णय लिया। छात्र राजनीति में गई और लगातार मेहनत करती रही। 26 साल में विधायक बनी और आज आपके बीच राज्यपाल हूँ। मैं आपको संदेश देना चाहती हूँ कि बेटियां किसी भी मुकाम को हासिल कर सकती हैं।

    उन्होंने कहा कि इस सम्मान समारोह में मौजूद होकर मैं अपने को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। आज हर क्षेत्र में चाहे वो कला का हो, विज्ञान का हो या शिक्षा का हो, राजनीति हो। महिलाएं सर्वोत्तम रूप से सफलता से अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। जब बहनें किसी भी क्षेत्र में काम करती हैं तो कई तरह की विध्न, बाधाएं आती हैं। इसके बावजूद भी घर संभालने के साथ जब वे किसी जिम्मेदारी को संभालती है तो हम समझ सकते हैं कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक सामर्थ्यवान है। इसलिए हमें बेटियों के प्रति अपनी मानसिकता को बदलना होगा। यदि घर वाले बेटियों को हौसला दें तो उसका हौसला दुगना हो जाता है। इस अवसर पर सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि टीचर बताते हैं कि लड़कियां ज्यादा हैं। रिजल्ट में भी लड़कियां आगे रहती हैं। हर क्षेत्र में महिलाएं अग्रणी हैं। इसे देखकर बहुत अच्छा लगता है।
    इस मौके पर राज्यपाल ने मंदिर में भगवान महादेव, माँ दुर्गा, पवन पुत्र हनुमान और शनि देव एवं अन्य देवी-देवताओं के दर्शन भी किये।
    इस मौके पर पद्मविभूषण
     तीजन बाई, महापौर  शशि सिन्हा, पूर्व मंत्री  रमशीला साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष

     शालिनी यादव, पद्मश्री  राधेश्याम बारले, रिसाली नगर निगम सभापति केशव बंछोर मौजूद थे।
    गौरमुकुट पहनाया- राज्यपाल ने 36 महिलाओं को इस अवसर पर नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया। समिति की संयोजक श्रीमती अमृता बारले ने उन्हें छत्तीसगढ़ के परंपरागत गहने भेंट किये। कार्यक्रम के आयोजक श्री राधेश्याम बारले ने उन्हें गौरमुकुट तथा नांगर भेंट किया।

    सेल्फीपदर को लिया गोद- राज्यपाल ने बताया कि एक बार बस्तर के सेल्फीपदर से 40 बहनें उनसे मिलने राजभवन आईं। बहनों ने बताया कि वो जंगल की सुरक्षा करती हैं और कालीमिर्च की फसल भी लेती हैं। मैंने उनके उद्यम के लिए तारीफ की और इस गांव को गोद लेने का निर्णय किया। इन महिलाओं ने अपने उद्यम से गाँव की तस्वीर को बदल दिया है।
    अशोका होटल के लोगों ने लिया हमारी बेटियों से प्रशिक्षण- उन्होंने बताया कि हमारे बस्तर की बेटियां जो कोदो कुटकी, रागी से व्यंजन बना रही हैं उसकी पहचान देश भर में बन रही है। अशोका होटल जो दिल्ली का प्रतिष्ठित होटल है वहां के शेफ ने इनसे व्यंजन बनाने के प्रशिक्षण लिये। ये बड़ी बात है आप जीवन में हर ऊंचाई हासिल कर सकती हैं।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    राज्यपाल अनुसुईया उइके द्वारा आज रायपुर के मैक कॉलेज सभागार मेंसिंधी समाज के "सेवा पखवाड़ा" युवा विकास एवं स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी कार्यक्रम का उद्घाटन

    राज्यपाल अनुसुईया उइके द्वारा आज रायपुर के मैक कॉलेज सभागार में सिंधी समाज के "सेवा पखवाड़ा" युवा विकास एवं स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सुश्री अनुसुईया उइके ने कहा कि आज हमारे युवा दिशाहीन होते जा रहे हैं। देश के विकास में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस तरह के कार्यक्रम निश्चय ही युवाओं का मार्गदर्शन करेगा। सिंधी युवा विंग द्वारा की गई यह पहल अनुकरणीय है। स्वास्थ्य पर बोलते हुए सुश्री उइके ने कहा कि यदि हमारा समाज स्वस्थ रहेगा तभी हमारा देश तरक्की करेगा। आजकल युवा अपनी सही राहों से भटकर नशा, दुर्व्यसन जैसे बुरे कर्मो में लिप्त हो अपनी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हो गया है। आज आवश्यक है कि उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाये। उन्होंने कहा कि यदि युवा स्वस्थ रहेगा तभी देश और देश का भविष्य स्वस्थ रहेगा। सुश्री उइके ने कहा कि कोविड -19 के उस कठिन दौर में हमने बहुत कुछ खोया है, लेकिन इसने हमें बहुत कुछ सिखाया भी है। इसके बाद आज हम अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक हो गये हैं।

    सेवा पखवाड़ा में सिंधी समाज द्वारा नशा मुक्ति, अनाथ आश्रमों में बच्चों और बुजुर्गों की सेवा, रक्त दान शिविर और सेवा कैम्पों का आयोजन किया जायेगा। इस संबंध में सुश्री उइके ने कहा कि जिन लोगों के मन में मानवीय संवेदना होती है उनकी मदद भगवान करता है। इसलिए हमें हमेशा निःस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करनी चाहिए। सेवा पखवाड़ा में सिंधी समाज द्वारा समाज सेवा के लिए किए जा रहे ये कार्य निश्चय ही प्रशंसनीय हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज के विकास के लिए अतिआवश्यक हैं। इसके लिए उन्होंने सिंधी समाज को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम के अवसर पर श्रद्धेय संत  सांईलाल दास जी, पूर्व विधायक  श्रीचंद सुंदरानी,सिंधी समाज के युवा विंग के अध्यक्ष अमिन चिमनानी तथा सिंधी समाज के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। यह कार्यक्रम सिंधी समाज द्वारा आयोजित किया गया था।

    अहमदाबाद /शौर्यपथ/

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के साथ-साथ कई सरकारी परियोजनाओं और योजनाओं में महात्मा गांधी के सिद्धांतों को शामिल किया है. शाह ने अहमदाबाद के पालदी इलाके में स्थित कोचरब आश्रम में एक कार्यक्रम को संबोधित किया, जहां वह महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह की 92वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दक्षिण गुजरात के दांडी तक एक साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाने पहुंचे थे. इस रैली के तहत 12 साइकिल चालक दांडी मार्च यात्रा मार्ग से गुजरते हुए महात्मा गांधी के संदेशों का प्रचार-प्रसार करेंगे.

    गृह मंत्री ने कहा कि अगर भारत शुरू से ही गांधी के दिखाए रास्ते पर चल रहा होता तो देश को उन अधिकांश समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता, जिनसे वह मौजूदा समय में जूझ रहा है.

    उन्होंने कहा, ‘‘समस्या यह है कि हम गांधी के दिखाए रास्ते से भटक गए. प्रधानमंत्री मोदी ने नई शिक्षा नीति में गांधी के आदर्शों को शामिल किया है. मसलन, मातृभाषा और राष्ट्रीय भाषाओं के साथ-साथ रोजगारपरक शिक्षा को महत्व देना. प्रधानमंत्री द्वारा सभी गांधीवादी सिद्धांतों को नई शिक्षा नीति में पिरोया गया है.''

    मालूम हो कि कोचरब आश्रम भारत में महात्मा गांधी द्वारा स्थापित पहला आश्रम था. इसे 1915 में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के तहत स्थापित किया गया था. गांधी इसके बाद अहमदाबाद के साबरमती आश्रम चले गए.

    अमित शाह ने कहा, ‘‘नमक सत्याग्रह के दौरान गांवों में रात्रि प्रवास करते समय गांधी ने आम लोगों की समस्याओं को सुना. इन समस्याओं को समझने के बाद उन्होंने समाधान निकाला और उन समाधानों को अपने भाषणों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया. प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने भी यही काम किया.''

    गृहमंत्री ने कहा, ‘‘अगर आप ग्रामीणों के उत्थान, गांवों को आत्मनिर्भर बनाने और हर घर में बिजली, पानी व शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने से जुड़ी सरकारी योजनाओं पर गौर करेंगे तो आपको उनमें गांधीवादी विचारों तथा आदर्शों की झलक नजर आएगी.''


    शाह ने दस साल बाद आश्रम का दौरा करने की बात कहते हुए साइकिल रैली में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों से अपने रात्रि प्रवास के दौरान लोगों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को समझने और उनके बीच गांधीवादी सिद्धांतों के बारे में जागरूकता फैलाने का आग्रह किया.

     

    रायपुर /शौर्यपथ /

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के कोटा स्थित विवेकानंद विद्यापीठ में विद्यापीठ के विद्यार्थियों से मुलाकात की। बघेल ने बच्चों के बीच पहुँचकर बड़ी आत्मियता के साथ उनके घर-परिवार और पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के कोटा स्थित विवेकानंद विद्यापीठ पहुंचकर स्वामी सत्यरूपानंद जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की । मुख्यमंत्री ने स्वामी सत्यरूपानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बघेल ने इस अवसर पर परिसर स्थित रामकृष्ण प्रार्थना मंदिर में जाकर प्रार्थना की। मुख्यमंत्री बघेल विवेकानंद विद्यापीठ में आयोजित भंडारा में भी शामिल हुए। इस अवसर पर विवेकानंद विद्यापीठ के सचिव ओम प्रकाश वर्मा और सदस्य वीरेंद्र वर्मा भी उपस्थित थे।

     

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के शासकीय आवास पहुंचकर उनके दादा जी स्वर्गीय बंशीलाल उपाध्याय की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने बंसीलाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, महापौर रायपुर एजाज ढेबर सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

    मनोरंजन/शौर्यपथ/

    बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा दिन-ब-दिन और भी ज्यादा खूबसूरत होती जा रही हैं. सोशल मीडिया पर मलाइका की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और वे अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी डेली लाइफ की झलकियां शेयर करती रहती हैं. बॉलीवुड की मोस्ट ग्लैमरस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने फैंस को कभी भी अपडेट करने से नहीं चूकतीं क्योंकि हर बार उनका एक नया और स्टाइलिश अंदाज फैंस के होश उड़ाने का काम करता है. एक बार फिर मलाइका अरोड़ा की लेटेस्ट तस्वीर ने सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है.

    हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर बेहद क्यूट और स्टनिंग फोटो अपलोड की है. इस तस्वीर में मलाइका व्हाइट एंड ब्लैक शार्ट स्केटर ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं. इस डीप वी नेकलाइन ड्रेस को पहनकर मलाइका ने इंटरनेट का टेम्प्रेचर बढ़ा दिया है. बंधे हुए बालों में स्कार्फ़, आंखों पर काला चश्मा, बिग साइज ब्यूटीफुल ईयरिंग्स और स्पोर्ट शूज से मलाइका ने अपने लुक को कम्प्लीट किया है. दीवा के चेहरे की स्माइल किसी को भी उनका दीवाना बना सकती है.

    ये कोई पहला मौका नहीं है जब मलाइका अरोड़ा ने अपनी अदाओं से फैंस के होश उड़ाने का काम किया है. पहले भी कई बार मलाइका की खूबसूरती और दिलकश अदाएं फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा चुकी हैं. इस तस्वीर को देखकर फैंस मलाइका की खूबसूरती के कायल हो रहे हैं. रेड हार्ट और हॉट ईमोजी पोस्ट कर फैंस मलाइका पर प्यार की बरसात कर रहे हैं. एक फैन ने पोस्ट पर 'किलर' तो एक ने 'ब्यूटी क्वीन' कमेंट किया है. वहीं एक अन्य फैन ने लिखा है, 'लुकिंग लाइक ए क्यूट किड'.

    आस्था /शौर्यपथ/

    चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से शुरू हुआ होली का यह त्योहार कृष्ण पक्ष की पंचमी तक मनाया जाता है. पचंमी तिथि के पड़ने के कारण इसे रंगपंचमी कहा जाता है. इस साल 17 मार्च को होलिका दहन होगा. इसके अगले दिन 18 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी. वहीं, होली के पांचवें दिन चैत्र कृष्ण पंचमी को बड़े ही धूम-धाम से रंगपंचमी का पर्व मनाया जाएगा.
    पौराणिक मान्यता के अनुसार, रंगपंचमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने राधा रानी के साथ होली खेली थी. इस दिन विधि-विधान राधेकृष्ण के पूजन के समय उन्हें अबीर गुलाल अर्पित किया जाता है. मान्यता है कि रंगपंचमी के दिन पवित्र मन से पूजा-पाठ के द्वारा कुंडली के बड़े से बड़े दोष को काफी हद तक कम किया जा सकता हैं. आइए जानते हैं होली के पांचवे दिन क्यों मनाते हैं रंगपंचमी.

    रंगपंचमी का महत्व

    मान्यता है कि रंगपंचमी के दिन रंग-गुलाल उड़ाने से सात्विक गुणों में अभिवृद्धि होती. इसके अलावा नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है. रंगपंचमी के दिन कई जगह लोग शरीर में रंग ना लगाकर हवा में उड़ाते हैं.
    कब है रंग पंचमी

    रंगपंचमी का ये पर्व चैत्र मास की कृष्णपक्ष की पंचमी तिथि को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. साल 2022 में रंगपंचमी 22 मार्च को मनाई जाएगी.

    कैसे मनाते हैं रंगपंचमी

    रंग पंचमी ज्यादातर लोग समूह में खेलना पसंद करते हैं. रंगपंचमी अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग तरीके से खेली जाती है. चौक-चौराहों पर उड़ते रंगों से इस पर्व का उमंग देखते ही बनता है. मान्यता है कि गुलाल-रंग से होली खेलने और उड़ाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. रंगपंचमी के दिन भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी को रंग अर्पित किया जाता है. वहीं कई राज्यों में जूलूस निकालकर लोग अपनी खुशी जाहिर करते हैं. इस जूलूस में हुरियारे जमकर अबीर-गुलाल उड़ाते हुए इस पर्व को मनाते हैं
    इस दिन बनती है पुरन पोली

    रंग पंचमी का त्योहार विशेष रूप से मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में मनाया जाता है. इस दिन पुरन पोली बनाई जाती है. वैसे तो महाराष्ट्र में पुरन पोली ज्यादा बनाई जाती है. इसके अलावा राजस्थान में भी रंग पंचमी का अलग उत्साह देखने को मिलता है.

    विवाह होते हैं तय

    खासतौर पर महाराष्ट्र में रंग पंचमी मनाने का तरीका सबसे अलग है. यहां इस दिन मछुआरों की बस्ती में खास आयोजन होते है, जिसमें नाच-गाने से लेकर खाने-पीने तक हर चीज होती है. विवाह के लिए यह दिन काफी शुभ माना जाता है.

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सी-मार्टस की स्थापना के लिए गठित उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलों एवं क्षेत्रीय स्तर पर स्थापित होने वाले सी-मार्ट के संचालन, सी-मार्ट में विभिन्न उत्पादों के विक्रय, ब्रांडिंग सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक विचार विमर्श किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ग्रामोद्योग विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला एवं वन,वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ भी शामिल हुए।

    मुख्य सचिव ने सी-मार्ट की स्थापना के लिए अधिकारियों को सभी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलों के कलेक्टरों को अपने जिलों में स्थापित हाने वाले सी-मार्ट के संचालन के लिए आपरेटर्स, स्थानीय उत्पादित सामग्री तैयार करने वाले स्व सहायता समूहों, शिल्पियों, कुम्भकारों, पारम्परिक एवं कुटीर उद्योगों की लिस्टिंग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक डॉ. संजय शुक्ला ने सी-मार्ट स्थापना के लिए राज्य लघु वनोपज संघ के व्यवसाय के अनुभव साझा करते हुए सी-मार्ट के संचालन के संबंध में व्यापक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शासन के विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं के लाभार्थी महिला स्व सहायता समूहों, शिल्पियों, पारम्परिक एवं कुटीर उद्योगों द्वारा निर्मित उत्पादों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के लिए सी-मार्ट खोले जा रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों को फायदा होगा।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision