
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार को लेकर अखिलेश यादव का पहला रिएक्शन आया है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने परिणाम आने के बाद अपने ट्विटर हैंडल के जरिए उत्तर प्रदेश की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा " उप्र की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद" उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा " हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है. भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा. आधे से ज़्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा. जनहित का संघर्ष जीतेगा!
अखिलेश यादव ने ट्विटर के जरिये सपा-गठबंधन के जीते हुए सभी विधायकों को बधाई दी और "कहा सभी नये विधायक जनता की सेवा व सहायता करने की ज़िम्मेदारी शत-प्रतिशत निभाएं. उन्होंने आगे लिखा " उस हर एक छात्र, बेरोज़गार युवा, शिक्षक, शिक्षामित्र, महिला, पुरानी पेंशन के समर्थक, किसान, मज़दूर और प्रोफेशनल को धन्यवाद जिसने हममें विश्वास जताया"
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने करिश्माई जीत हासिल की है. BJP ने अपने सहयोगियों के साथ 273 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल की. वहीं, राज्य की मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी (SP) ने 111 सीटों पर जीत दर्ज की. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी मैनपुर की करहल सीट से जीत दर्ज की है. उन्होंने करहल की सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को करारी शिकस्त दी है. उन्होंने 67441 वोटों से एसपी सिंह बघेल को हराया है. अखिलेश यादव को 148196 वोट मिले और ये कुल वोटों का 60.12 फीसदी वोट है. वहीं दूसरी ओर बीजेपी कैंडिडेट एसपी सिंह बघेल को 80455 वोट मिले. इसके साथ ही बसपा के कुलदीप नारायण को इस सीट पर 15701 वोट हासिल हुए.
रायपुर /शौर्यपथ /
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 27 वीं कड़ी का प्रसारण 13 मार्च 2022 को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ’छत्तीसगढ़ सरकार-नारी शक्ति के सरोकार’ विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक किया जाएगा।
बिलासपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों व सुदूर वनांचलों में अंतिम छोर के व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संचालित मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना से हजारों ग्रामीण लाभान्वित हो चुके हैं। हाट बाजारों में ही ईलाज की सुविधा मिल जाने से यह योजना ग्रामीण अंचल के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीें की थी, उन्हें स्थानीय हाट बाजार में ही ईलाज की सुविधा मिल जाएगी। जिले में इस वर्ष अब तक 24 हाट-बाजारों में 720 मोबाइल क्लीनिक लगाकर लगभग 87 हजार 928 ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं निःशुल्क दवाईयां प्रदान की गई है, इनमें 42 हजार 385 महिलाएं और 45 हजार 543 पुरूष शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता वाले योजनाओं में शामिल मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखंडों में लगने वाले मुख्य हाट बाजारों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जा रहे हैं, जहां चिकित्सक अपने स्टाफ के साथ उपस्थित रहते हैं और मरीजांे का इलाज करते हैं। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना के तहत जिले में आवश्यकता अनुरूप तथा गांवों से स्वास्थ्य केन्द्र की दूरी के आधार पर 24 हाट बाजारों का चिन्हांकन किया गया है। प्रत्येक हफ्ते डेडिकेटेड टीम के माध्यम से इन हाट बाजारों में आने वाले ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा उन्हें आवश्यक उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है।
प्रत्येक हाट-बाजार में चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स अथवा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, फॉर्मासिस्ट तथा पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता होते हैं। हाट-बाजारों के लिये डेडिकेटेड वाहन उपलब्ध कराये गये हैं जिनमें सभी प्रकार की आवश्यक औषधियां उपलब्ध रहती हैं। हाट-बाजार पहुंचने पर मोबाइल एप के माध्यम से लोकेशन मैपिंग की जाती है ताकि विभाग के अधिकारी को टीम के भ्रमण की सही जानकारी मिल सके। प्रत्येक दिन हाट-बाजार की समाप्ति पर लाभान्वितों की संख्या को एप के माध्यम से दर्ज किया जाता है।
इस वर्ष अब तक बिल्हा विकासखंड के 6 हाट बाजारों में 169 टीमों के माध्यम से 24 हजार से अधिक मरीजों का उपचार किया गया है। इसी तरह कोटा के 6 हाट-बाजारों में 169 टीमों द्वारा 17 हजार 786 मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। मस्तूरी के 6 हाट बाजारों में 198 टीमों द्वारा 23 हजार 41 मरीजों का उपचार किया गया तथा तखतपुर के 6 हाट बाजारों में 184 टीमों द्वारा 23 हजार 90 मरीजों को लाभान्वित किया गया। क्लीनिक में सामान्य मरीजों की जांच कर दवाईयां दी जाती है, वहीं गंभीर मरीजों की पहचान कर उन्हें रेफर भी किया जाता है। 25 फरवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जिले में आयोजित कार्यक्रम में चार एम्बुलेंस इस योजना के तहत विकासखंडों को प्रदाय किया गया है। इससे अब प्रति विकासखंड 12 एवं कुल 48 हाट बाजार में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का संपादन किया जा सकेगा।
महासमुंद /शौर्यपथ/
ज़िले के सरायपाली विकासखण्ड के कुटेला गांव में मनरेगा प्रगति के पीछे अनिता की अपनी एक दास्तां है। ग्राम पंचायत कुटेला की साधारण सी नजर आने वाली 21 वर्षीय अनिता सिदार के हाथों में गांव के मनरेगा श्रमिकों को कार्य आबंटन और उनसे कार्य कराने की महती जिम्मेदारी है। वे पिछले 1 वर्ष से गांव में योजनान्तर्गत महिला मेट की जिम्मेदारी को बखूबी निभा रही हैं। यही कारण है कि जहाँ वर्ष 2021-21 में 470 मनरेगा परिवारों को 16 हजार 678 मानव दिवस का रोजगार मिला था एवं वह वर्ष 2021-22 के 11 माह के भीतर में 382 परिवारों को 12 हजार 819 मानव दिवस का रोज़गार प्राप्त हो चुका है और अभी वित्तीय वर्ष की समाप्ति को आधा माह से ज़्यादा का समय बचा है। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंह देव ने रायपुर से वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर उन्हें उत्कृष्ट कार्य करने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र ज़िला पंचायत अध्यक्ष एवं सीईओ ज़िला पंचायत एस.आलोक ने सौंपा।
जिले के सरायपाली गांव में सम्पन्न परिवार में पली-बढ़ी अनिता, वर्तमान में स्नातक की पढ़ाई कर रही है, अपने परिवार में सबसे अलग थी उसके मन में महिला विकास एवं महिलाओं को आगे बढ़ाने एवं उन्हे अपने अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए हमेशा आगे है। गांव के सरपंच द्वारा उन्हे महात्मा गांधी नरेगा अन्तर्गत मेट कार्य के बारे में बताया जिसे वह अपने स्वेच्छा से वर्तमान में मेट कार्य कर रही है। साल 2020 से ग्राम रोजगार सहायक श्रीमती वृन्दावती साहू के मार्गदर्शन में काम करना प्रारम्भ कर दिया। अपनी लगनशीलता के बलबूते वे थोड़े दिनों में ही मेट के काम में दक्ष हो गई।
महात्मा गांधी नरेगा के विभिन्न पहलुओं से मेटों को अवगत कराने और उनके उन्मुखीकरण के लिए जनपद पंचायत-सरायपाली में दो-सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया था, जिसमें अनिता ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया। वे बताती हैं कि प्रशिक्षण से उनकी कार्य-कुशलता में वृद्धि हुई है। वे अब कार्यस्थल पर श्रमिकों का बेहतर तरीके से प्रबंधन कर पाती हैं। साथ ही नागरिक सूचना पटल निर्माण और जॉब कार्ड अद्यतनीकरण के बारे में काफी कुछ जानने और सीखने को मिला। महात्मा गांधी नरेगा को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानने वाली अनिता बीते दिनों को याद करते हुए बताती है कि उन्होंने योजना से मिले पारिश्रमिक में से 11 हजार रुपए जोड़कर रखे थे और उस पैसे उसने अपने पढ़ाई पर खर्च किए है। ताकि उन्हे पढ़ाई के लिए किसी पर आश्रित न रहना पड़े।
दंतेवाड़ा /शौर्यपथ/
जिला प्रशासन की प्रयास से बिहान से जुड़ कर महिलाओं को रोजगार का अवसर दिया गया है। ऐसे ही चितालंका के सीता स्व सहायता समूह की महिलाएं पार्वती महिला ग्राम संगठन हर्बल गुलाल उत्पादन का उत्पादन कर रही हैं यह गुलाल पूर्ण रूप से प्राकृतिक चीजों जैसे फूलों, पत्तियों से बनाया गया है। जिसमे हरे रंग के लिए पालक, धनिया पाउडर, मेहंदी, गुलाबी रंग के लिए चुकंदर, गुलाब की पंखुड़ी, लाल रंग के लिए अनार का छिलका, गाजर, टमाटर, पीले रंग के लिए हल्दी, बेसन, नारंगी रंग के लिए पलाश के फूल, बैंगनी रंग के लिए जामुन व चुकंदर आदि के साथ चावल आटे व अरारोट आटे का उपयोग कर उत्पाद निर्मित किया गया है। यह हर्बल गुलाल त्वचा के लिए इको फ्रेंडली होता है इन प्राकृतिक रंगों के उपयोग से हम इंफेक्शन जैसे रोगों से बच सकते हैं। रंग आसानी से निकल जाता है। पर्यावरण के अनुकूल है। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान ) से जुड़ कर लोगों की सेहत को ध्यान रखते हुए हर्बल गुलाल का निर्माण किया है आगामी होली पर ग्रामीण महिलाएं इन्हीं हर्बल रंग से होली खेलने के लिए सभी को जागरूक कर रही है।
बिलासपुर /शौर्यपथ /
जिला पंचायत सीईओ हरिश एस. ने आज विकासखण्ड मुख्यालय मस्तुरी में संचालित स्वामी आत्मानंद इग्लिश स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में बच्चों के लिए जुटाई गई सुविधाओं का जायजा लिया । लाईब्रेरी, लैब, कम्प्यूटर कक्ष को तीन दिनों में सुसज्जित करने के निर्देश दिये। ज्ञातव्य है कि उक्त इंतजाम के लिए सामग्रियां खरीद ली गई हैं,लेकिन भण्डार में रखी हुई हैं। सीईओ ने भवन के सभी कमरों का गहन निरीक्षण किया और दीवार में आई हल्की दरारों की मरम्मत एवं डिजाईन को सुधार करने को कहा है। स्कूल में अंग्रेजी मीडियम के 644 एवं हिन्दी माध्यम के 954 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। भवन एवं इसके परिसर की साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। परिसर की खाली जगहों पर पौधरोपण की तैयारी करने को भी कहा है। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी डी.के.कौशिक, सहायक संचालक चोपड़े, तहसीलदार वैष्णव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
गौरेला पेंड्रा मरवाही /शौर्यपथ/
आज के मशीन युग में खाद्य प्रसंस्करण का कार्य आसान जरूर हो गया है, लेकिन उसकी पोषक गुणवत्ता प्रभावित हुई है। ढेंकी से परंपरागत रूप से प्रसंस्कृत चावल जहां पोषक गुणों से भरपूर है वहीं ढेंकी पद्धति रोजगार का जरिया भी बना है। आज की पीढ़ी को शायद पता नही होगा कि ढेंकी क्या होता है। ढेंकी धान कूटने के लिए लकड़ी का बना एक परंपरागत औजार है, जिसे स्थाई रूप किसी स्थान विषेश पर स्थापित किया जाता है। ढेंकी के अग्रभाग में लोहा युक्त मूसर लगा रहता है जिससे धान की कुटाई होती है तथा पिछले भाग को पैर से चलाते है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृण करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहें है। इसी कड़ी में ढेंकी से चावल प्रसंस्करण भी महिलाओं के लिए रोजगार का साधन बना है। मुख्यमंत्री की पहल पर मरवाही विकासखंड के ग्राम दानीकुण्ड़ी में वन-धन महिला स्व-सहाहयता समूह की महिलाओं द्वारा पुराने पद्धति ढेंकी को अपनाते हुए एक नई दिशा में काम कर रही हैं और अच्छी खासी कमाई भी कर रही है। ढेंकी से चावल प्रसंस्कृत कर महिलायें 15 से 25 रूपए प्रति किलोग्राम तक कमाई कर रही हैं । एक दिन में प्रति महिलायें 20 से 30 किलोग्राम तक प्रसंस्कृत कर ले रही हैं जिससे वे रोजना 300 से 500 रूपए तक कमा ले रहीं हैं। समूह की महिलाए स्थानीय किसानों से 35 से 40 रूपए प्रति किलो की दर से धान खरीदती है। प्रसंकृत चावल को 110 से 130 रूपए प्रति किलो की दर से दानीकुंडी के अलावा विविध सुविधा सह-मूल्य संवर्धन केन्द्र बिलासपुर, रायपुर, मनेन्द्रगढ, कोरबा, बिजुरी आदि स्थानों पर विक्रय किया जाता है।
ढेंकी से धान की कुटाई से हानिकारक रासायन अलग हो जाते हैं और चावल पोषक गुणो से भरपूर होता है। ढेंकी द्वारा कुटाई से प्रोटीन अपने मूल स्तर से लगभग दस से बारह प्रतिशत पर सुरक्षित रहती है। साथ ही फाइबर विटामिन, कैल्शियम, आयरन, थायमीन, मिनरल्स, एमीनो एसिड, टोकाफिरोल, टोकोट्रिनोल, ऑरिजेनाल आदि पोषक तत्व यथावत उपस्थित रहते हैं, जबकी मिलिंग प्रक्रिया में पालिस होने से इनके अधिकांश भाग का क्षरण हो जाता है, केवल कार्बाेहाइड्रेड, वसा आदि ही शेष रहतें हैं। ढेंकी प्रसंस्कृत चावल में माइकोन्यूट्रिएंटस की उपलब्धता अधिक रहती है, जो कि सेहत के लिये स्वास्थ्यवर्धक होता है।
रायपुर /शौर्यपथ/
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निरीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का दल छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहा है। छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार गुणवत्ता समीक्षकों का दल मार्च 2022 में छः जिलों में प्रधानमंत्री सड़कों की गुणवत्ता की जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि नारायणपुर एवं बीजापुर के लिए कादिर मोहम्मद अफजल, सुकमा एवं बस्तर के लिए उपेन्द्र नाथ प्रधान तथा जांजगीर जांपा एवं बलौदा बाजार के लिए श्री ब्रजेश प्रसाद राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक होंगे। कादिर मोहम्मद अफजल से मोबाइल क्रमांक +91-9660849008, उपेन्द्र नाथ प्रधान से मोबाइल क्रमांक +91-7991255689 तथा ब्रजेश प्रसाद से मोबाइल क्रमांक +91-9430684392 पर संपर्क किया जा सकता है।
बलरामपुर /शौर्यपथ/
महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत महिला दिवस के अवसर पर 09 मार्च को जिले के 06 उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला मेट का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन राज्य स्तर से ऑनलाईन वेबीनार के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में आजादी के अमृत महोत्सव एवं अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 07 मार्च से 13 मार्च 2022 तक महात्मा गांधी नरेगा से संबंधित कार्यक्रमों के आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मनरेगा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला मेट जनपद पंचायत वाड्रफनगर ग्राम पंचायत परसडीहा की शुशीला कुशवाहा, जनपद पंचायत बलरामपुर ग्राम पंचायत तातापानी की आकांक्षा टोप्पो ग्राम पंचायत खड़ीयादामर की अनुभा, जनपद पंचायत राजपुर ग्राम पंचायत बुढ़ा बगीचा की सुखियारों, जनपद पंचायत कुसमी की ग्राम पंचायत करकली की कुमारी कान्ता भगत एवं जनपद पंचायत शंकरगढ़ की ग्राम पंचायत खरकोना की राजकुमारी को एनआईसी कक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि राधा सिंह देव एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रीता यादव ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
उक्त सम्मान समारोह में मनरेगा के सहायक परियोजना अधिकारी, शिकायत समन्वयक, कम्प्यूटर प्रोग्रामर, तकनीकी समन्वयक एवं जनपद स्तर के समस्त कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए प्रस्तुत बजट को लोक कल्याणकारी बजट बताया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य के सर्वागींण विकास के लिए सभी वर्ग के लोगों के हित को विशेष ध्यान रखा गया है।
वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि व्यावसायिक परीक्षा मंडल एवं लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में राज्य के स्थानीय प्रतिभागियों का परीक्षा शुल्क माफ करने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा स्वागतेय है। इसी तरह छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों की पुरानी मांग को पूरा करते हुए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का मुख्यमंत्री का निर्णय एक बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री ने प्रस्तुत बजट में सभी वर्ग के लोगों का ध्यान रखते हुए उन्हें कुछ न कुछ दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शासकीय अधिवक्ताओं के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की है। जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों के मानदेय में भी वृद्धि की गयी है। प्रदेश मे विकास की गति को गति देने के उद्देश्य से विधायक निधि की राशि 02 करोड़ से बढ़ाकर 04 करोड़ दिए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने ग्राम स्वराज के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रदेश में स्थापित गौठानों को महात्मा गांधी पार्क के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मजदूर वर्ग का ध्यान रखते हुए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहिन कृषि मजदूर न्याय योजना में 6000 रूपए वार्षिक सहायता की राशि को बढ़ाकर 7000 रूपए किया गया है। प्रदेश में शिक्षा के विस्तार के लिए हिन्दी माध्यम के 32 स्वामी आत्मानंद विद्यालय प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ महिला कोष के लिए राशि में वृद्धि करते हुए वर्ष 2018-19 की तुलना में 30 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अस्पताल भवनों एवं विभिन्न पदों के सृजन हेतु बजट में प्रावधान किया गया है। आदिवासी बाहुल्य जिले नारायणपुर में आदिवासी विद्यार्थियों के मल्लखंभ कौशल को उभारने के लिए मल्लखंभ अकादमी की स्थापना की जाएगी। प्रदेश में युवा शक्ति को संगठित कर प्रदेश की विकास मे सहभागिता बढ़ाने हेतु 13 हजार से अधिक राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया जाएगा।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
