
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
उत्तर प्रदेश /एजेंसी/
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए वैश्विक उथलपुथल के बारे में बात की और ऐसे समय में भारत के और मजबूत होने का आव्हान किया. रूस और यूक्रेन के बीच लगातार बढ़ते तनाव के संदर्भ मं उन्होंने यह बात कही. दुनियाभर के नेताओं ने रूस-यूक्रेन के बीच विवाद को शीत युद्ध के बाद का सबसे बड़ा संकट माना है. यूपी के बहराइच में मंगलवार को एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, 'आप देख रहे हैं कि इस समय दुनिया में कितनी उथल-पुथल मची हुई है.ऐसे में आज भारत का ताकतवर होना, भारत और पूरी मानवता के लिए बहुत जरूरी है.आज आपका एक-एक वोट भारत को ताकतवर बनाएगा.'
पीएम के अपने संबोधन में यूक्रेन-रूस विवाद के जिक्र पर सपा के गठबंधन सहयोगी आरएलडी के जयंत चौधरी ने ट्वीट के जरिये जवाब दिया.जयंत ने ट्वीट में लिखा, 'यूपी चुनाव 2022 में पीएम मोदी, यूक्रेन को बीच में ला रहे हैं. वे कह रहे हैं कि कठिन समय में सख्त/मजबून नेता की जरूरत होती है. अब यूपी के वोटरों को बिजली, पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत और नौकरियों की योजना के बारे मे नहीं पूछना चाहिए...'
पीएम ने कहा, 'स्कूलों में भी अभिभावक अपने बच्चों के लिए 'मजबूत टीचर' को प्राथमिकता देते हैं. भारत, जो कि बेहद बड़ा देश है, उसकी जिम्मेदारी मजबूत नेतृत्व के कंधों पर होनी चाहिए. ' उन्होंने लोगों से बीजेपी के लिए वोट करने की अपील की. पीएम ने कहा, 'कठिन समय में मजबूत नेता की जरूरत होती है.' अपने संबोधन के दौरान पीएम ने परिवारवाद और आतंकियों के प्रति '
प्यार बरसाने' को लेकर समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'इन परिवारवादियों ने यूपी में कई ब्लास्ट के दोषी आतंकियों पर प्यार बरसाया.ये इन आतंकियों को जेल से रिहा करने की तैयारी कर रहे हैं. समाजवादी सरकार, आतंकी संगठनों पर प्रतिबंध के भी खिलाफ थी. वे 2008 के अहमदाबाद धमाकों को लेकर चुप हैं. हर कोई जानता है कि उनकी किसने मद की. जो देश की सुरक्षा के बारे में नहीं सोच सकते, वे यूपी का कभी भला नहीं कर सकते. ' पीएम के अपने संबोधन में यूक्रेन-रूस विवाद के जिक्र पर सपा के गठबंधन सहयोगी आरएलडी के जयंत चौधरी ने ट्वीट के जरिये प्रतिक्रिया दी.
जयंत ने लोगों से उन लोगों को उखाड़ फेंकने का आव्हान किया जो किसान विरोधी हैं. गौरतलब है कि यूपी में सात चरणों में मतदान होना है. आज राज्य में चौथे चरण का मतदान हो रहा है. परिणाम 10 मार्च को घोषित होंगे.
महाराष्ट्र/शौर्यपथ/
यूपी में पैदा होने के बाद महाराष्ट्र को बनाया कर्मभूमि, विवादों से रहा है नाता
महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक का विवादों से गहरा नाता रहा है. बालीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी से जुड़े एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ ताबड़तोड़ आरोपों के लिए नवाब ने हाल ही में मीडिया की सुर्खियां बटोरी थीं. ड्रग्स मामले में अपने दामाद समीर खान की गिरफ्तारी को लेकर भी वे एनसीबी यानी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं. नवाब मलिक को मनी लांड्रिंग मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया गया है. मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है. 62 वर्ष के नवाब इस समय महाराष्ट्र सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के अलावा उद्यम और कौशल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.
नवाब अनुशक्ति नगर विधानसभा सीट से विधायक हैं. मुंबई उपनगर क्षेत्र की इस सीट पर 2019 में हुए चुनाव में एनसीपी प्रत्याशी के तौर पर नवाब ने शिवसेना के तुकाराम काटे को 12 हजार से अधिक वोटों से पटखनी दी थी. यह जानकारी शायद कम ही लोगों को होगी कि भले ही महाराष्ट्र, नवाब मलिक की कर्मभूमि है लेकिन उनका जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था.
नवाब मलिक का जन्म 20 जून 1959 को यूपी के बलरामपुर जिले में हुआ था, उनका परिवार यूपी में कृषि के अलावा कारोबार से भी जुड़ा था.बाद में परिवार मुंबई जाकर बस गया. महाराष्ट्र में कबाड़ के कारोबार से भी वे होटल के कारोबार से जुड़े रहे. एक बार कबाड़ी होने के लेकर की गई आलोचना पर नवाब मलिक ने कहा था, 'हां, मैं कबाड़ी वाला हूं. मेरे पिता मुंबई में कपड़े और कबाड़ का कारोबार करते थे, विधायक होने तक मैंने भी यह किया. मुझे इस पर गर्व है. ' नवाब वर्ष 2004 में एनसीपी में हैं और मौजूदा समय में उन्हें पार्टी सुप्रीमो शरद पवार का बेहद करीबी माना जाता है. यह उनकी पवार के साथ निकटता ही है कि कई आरोपी लगने के बाद भी नवाब का एनसीपी में सियासी कद कभी कम नहीं हुआ. वैसे एनसीपी में एंट्री के पहले नवाब वर्ष 1995 से 2004 तक समाजवादी पार्टी में भी रहे हैं.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
हैदराबाद एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज कहा कि जस्टिस सिरपुरकर आयोग ने सीलकवर में रिपोर्ट सौंप दी है. चीफ जस्टिस एनवी रमना ने कहा कि हमने अभी तक रिपोर्ट का अध्ययन नहीं किया है, इसे देखने के बाद ही सुनवाई होगी. कोर्ट ने साफ किया कि फिलहाल रिपोर्ट किसी भी याचिकाकर्ता को नहीं दी जाएगी. दरअसल कुछ दिन पहले ही हैदराबाद एनकाउंटर केस में सुप्रीम कोर्ट के जांच आयोग ने रिपोर्ट दाखिल की है. दो साल के बाद रिपोर्ट दाखिल की गई है. सुप्रीम कोर्ट के जांच आयोग रिटायर्ड जज जस्टिस वीएस सिरपुरकर की अध्यक्षता में बनाया गया था. हैदराबाद में रेप के चार आरोपियों को पुलिस ने 2019 में कथित मुठभेड़ में मार गिराया था.
पिछले साल अगस्त में सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच कर रहे न्यायिक आयोग का आखिरी बार कार्यकाल बढ़ाया था. सुप्रीम कोर्ट ने जांच पूरी करने के लिए छह महीने का समय और दिया था. चीफ जस्टिस एनवी रमना ने कहा था कि अब और विस्तार नहीं दिया जाएगा, यह समय तीसरी बार बढ़ाया गया है.
सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस वीएस सिरपुरकर का आयोग जांच कर रहा है. आयोग ने कोविड के चलते और समय मांगा था. जनवरी 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद मुठभेड़ मामले की जांच कर रहे आयोग का कार्यकाल छह महीने के लिए और बढ़ा दिया था. यह आयोग हैदराबाद में एक पशु डॉक्टर के साथ गैंगरेप और हत्या के चार आरोपियों की मुठभेड़ में मारे जाने की घटना की जांच कर रहा है. तीन सदस्यीय आयोग ने जांच पूरा करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से समय बढ़ाए जाने की गुहार लगाई थी.
देश की शीर्ष अदालत ने 12 दिसंबर 2019 को इस घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय आयोग नियुक्त किया था. शीर्ष अदालत ने कहा था कि जांच आयोग उसे छह महीने के भीतर इस मामले की अपनी फाइनल रिपोर्ट सौंपे. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने मामले में तेलंगाना हाईकोर्ट और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में लंबित कार्यवाही पर भी रोक लगा दी थी. साथ ही SIT से पूरी रिपोर्ट तलब कर ली थी.
शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में यह भी कहा था कि कोई भी दूसरा प्राधिकारी इस मामले में कोई भी जांच तब तक नहीं करेगा जब तक कि आयोग अपनी रिपोर्ट नहीं दे देता. सर्वोच्च न्यायालय ने यह भी आदेश दिया था कि तीन सदस्यीय आयोग को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सुरक्षा मुहैया कराएगा.
हालांकि आयोग तय समय के भीतर अपनी रिपोर्ट शीर्ष अदालत में प्रस्तुत नहीं कर सका था. इसके बाद आयोग ने 12 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट से हैदराबाद एनकाउंटर मामले में अंतिम जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए और छह महीने का वक्त दिए जाने की गुहार लगाई थी जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने छह महीने का और समय दे दिया था. इस आयोग में बॉम्बे हाईकोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रेखा सोंदूर बल्दोटा और पूर्व सीबीआई निदेशक डीआर कार्तिकेयन भी शामिल है
रायपुर /शौर्यपथ/
वर्मी कम्पोस्ट से महिला समूहों को मिला 31.34 करोड़ रुपए लाभांश
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ड्रीम प्रोजेक्ट सुराजी गांव योजना के तहत गांव-गांव में स्थापित गौठान रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में ग्रामीण अर्थव्यवस्था के जीवंत केंद्र के रूप में उभर रहे हैं। जहां संचालित गतिविधियों से ग्रामीणों को उनके गांव में ही रोजगार मिल रहा है और उनसे उन्हें अच्छी आमदनी भी हो रही है।
मवेशियों के डे केयर सेंटर के रूप में बनाए गए गौठानों में ग्रामीणों और स्वसहायता समूहों को ग्रामीण परिवेश के अनुकूल छोटे-छोटे व्यवसायों से जोड़ा गया है। गौठान पशुपालकों, गोबर संग्राहकों और किसानों से 2 रुपए प्रति किलो की दर से गोबर खरीदी की अपनी तरह की देश की अनूठी गोधन न्याय योजना का केंद्र बिंदु भी हैं। यहां गोबर से वर्मी कंपोस्ट और सुपर कंपोस्ट बनाने की गतिविधियों संचालित की जा रही हैं। इसके साथ-साथ स्व-सहायता समूहों द्वारा सामुदायिक बाड़ी, मशरूम उत्पादन, मछली पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, पशुपालन सहित गोबर से दिया, गमला तथा अगरबत्ती बनाने जैसी अनेक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
गौठानों में खरीदे गए गोबर
गोधन न्याय योजना के तहत आरम्भ से अब तक 63.89 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई और इसके एवज में गोबर विक्रेताओं को 127 करोड़ 79 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। पशुपालकों, किसानों, स्व-सहायता समूह की महिलाओं, डेयरी फार्म संचालकों सहित 97 हजार से अधिक भूमिहीन ग्रामीणों को कोरोना के चुनौतीपूर्ण दौर में गोबर बेचने से मिली राशि से आर्थिक संबल मिला। उन्हें घर-परिवार की छोटी-मोटी जरूरतें पूरी करने में आसानी हुई।
गौठनों में वर्मी कंपोस्ट
गौठानों में खरीदे गए गोबर से कुल 15.87 लाख क्विंटल से अधिक कंपोस्ट का उत्पादन किया गया। जिसमे से वर्मी कंपोस्ट और सुपर कंपोस्ट मिलाकर अब तक 9.70 लाख क्विंटल कंपोस्ट का विक्रय किया जा चुका है, जिसका मूल्य 91.11 करोड़ रुपये है। गोधन न्याय योजना के तहत वर्मी कंपोस्ट तैयार करने संलग्न स्वसहायता समूहों को 31.34 करोड़ रुपए की लाभांश राशि और गौठान समितियों को 48.04 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। योजना में गोबर खरीदी में जितना भुगतान किया गया, उससे अधिक लाभ हुआ। इसके साथ-साथ वर्मी कंपोस्ट का खेतों में उपयोग बढ़ा। रासायनिक उर्वरकों की कमी से निपटने में भी योजना से मदद मिली और प्रदेश जैविक राज्य बनने की राह पर आगे बढ़ा है।
जैविक गुलाल और पूजन सामग्री के उत्पादन के लिए एमओयू किया गया है
गौठनों में वर्मी कंपोस्ट सहित अन्य गतिविधियों में संलग्न 11 हजार 477 स्वसहायता समूहों की 77 हजार 77 महिलाओं ने अब तक 51.36 करोड़ रुपए की आय अर्जित की है, जो ग्रामीण महिलाओं द्वारा अपनी लगन और मेहनत से हासिल की गई एक बड़ी उपलब्धि है।ग्रामीणों को रोजगार के और अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए गौठानों में 152 तेल पिराई मिल और 173 दाल मिल इकाईयों की स्थापना की जा रही है। चुनिंदा गौठानों में गोबर से बिजली बनाने की शुरूआत हो चुकी है। नवाचार के अंतर्गत गोबर से पेंट बनाने के उद्यम की शुरुआत के लिए एमओयू किया गया है।
गौठानों में रोजगार से ग्रामीणों और महिलाओं को जोड़ने नये-नये उपक्रम प्रारंभ किए जा रहे हैं। रायपुर और दुर्ग के 10 गौठानों में जैविक गुलाल और पूजन सामग्री के उत्पादन के लिए एमओयू किया गया है। इस परियोजना में 150 महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाएं एक वर्ष में लगभग साढ़े तीन करोड़ रूपए के जैविक गुलाल और पूजन सामग्री का उत्पादन करेंगी। महिलाओं को पारिश्रमिक के अलावा उत्पादों की बिक्री की आय से 5 प्रतिशत लाभांश भी दिया जाएगा। गौठानों में स्व-सहायता समूहों द्वारा प्राकृतिक पदार्थों से निर्मित उत्पादों के मानकीकरण और विपणन के माध्यम से उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से अर्थ ब्रांड लॉन्च किया गया है। इस ब्रांड से 4 उत्पादों स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार साबुन, एसेंशियल आयल, इम्युनिटी टी, ऑर्गेनिक गुलाल की बिक्री की जाएगी। इन उत्पादों के उत्पादन में संलग्न 230 गौठानों की 2123 महिलाएं लाभान्वित होंगी।
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि अवैध प्लाटिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि रेवाडीह, मोतीपुर, चिखली जैसे स्थानों में अवैध प्लाटिंग पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसे आगे भी जारी रखें तथा एफआईआर की कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्यालय में रहेंगे तथा अवकाश पर नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण शिविर लगाकर करें। जनदर्शन के दौरान सीमांकन, बंटवारा एवं नामांतरण के प्रकरण नहीं आना चाहिए। समय-सीमा में प्रकरणों का समाधान करें। उन्होंने सभी जनपद सीईओ से राजीव युवा मितान क्लब के कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। यह क्लब युवाओं के गतिविधियों का केन्द्र होगा। जहां खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां निरंतर चलते रहेंगे। राजीव युवा मितान क्लब के अंतर्गत खाते खोलने एवं इसके लिए आगामी 6 माह की कार्ययोजना बनाएं। जिले में 70 स्टेडियम है जहां राजीव युवा मितान क्लब का कार्यालय खोलना है एवं अधोसंरचना अच्छी होनी चाहिए। वहां खेल सामग्री भी उपलब्ध कराएं। सभी स्टेडियम में रंगरोगन कराएं। गौठान मेला प्रारंभ किया जाना है। सभी जनपद सीईओ इसकी तैयारी शुरू कर दें। उक्त बातें उन्होंने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक के दौरान कही। उन्होंने साप्ताहिक समय-सीमा में लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की।
कलेक्टर सिन्हा ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु सभी तहसीलदार को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पटवारियों पर नियंत्रण रखें तथा कार्य नहीं करने पर कार्रवाई करें। अविवादित नामांतरण, अविवादित खाता विभाजन जैसे कार्य समय-सीमा में पूर्ण होना चाहिए। इसके लिए शिविर लगाकर निराकरण होना चाहिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से कहा कि शिक्षकों की पदोन्नति में पारदर्शिता से कार्य को महत्व दें। उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई, पीडब्ल्यूडी, एडीबी, आरईएस, सेतु सहित सभी निर्माण एजेंसी अपने कार्यों में गति लाए। बारिश नहीं होने के कारण निर्माण कार्यों के लिए यह समय उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम, प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर विद्यालयों में शौचालयों की मरम्मत एवं साफ-सुथरा कराने की दिशा में कार्य करें। नदियों के किनारे वृक्षारोपण कराने तथा चारागाह के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अधिक भूमि में वृक्षारोपण कराने की जरूरत है। सघन सुपोषण अभियान, मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण, नरवा योजना, गोधन न्याय योजना, धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स के संबंध में जानकारी ली।
जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर ने कहा कि गौठान मेला के लिए सभी जनपद सीईओ तैयारी रखे। सभी जनपदों में जहां मॉडल गौठान है वहां स्टॉल के साथ ही पशुपालन विभाग द्वारा टीकाकरण शिविर एवं राजस्व शिविर भी लगाएं। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत श्रमिकों को ज्यादा से ज्यादा कार्य देने की दिशा में कार्य करें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि शिशु संरक्षण माह 4 मार्च से 8 अप्रैल तक किया जाना है। इस दौरान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बच्चों को विटामिन ए, आईएफए का सिरप दिया जाना है। इसके साथ ही बच्चों का वजन लिया जाएगा तथा बच्चों की आयु के अनुरूप पोषण आहार की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय, एसडीएम राजनांदगांव अरूण वर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। सभी एसडीएम एवं विकासखंड अधिकारी वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
धमतरी /शौर्यपथ/
ज़िले के सभी चिटफंड कंपनी और उनकी चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा प्राप्त करने कलेक्टर पी.एस.एल्मा और पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने आज संयुक्त बैठक लेकर राजस्व अमले को निर्देशित किया। कलेक्टर ने इसके लिए सभी तहसीलदारों को कंपनी के एजेंट्स और अन्य स्रोतों से संचालक की चल-अचल संपत्ति के संबंध में जानकारी एकत्र करने के निर्देश दिए हैं, जिससे आगे की कार्रवाई करने में सुविधा हो। उन्होंने साथ ही तहसीलदारों को निवेशकों की कंपनी में लगाए गए पैसों संबंधी सारे दस्तावेजों की जांच करने कहा है। उक्त जानकारी की रिपोर्ट बनाकर सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को प्रस्तुत करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं।
इसके अलावा कलेक्टर ने मिलियन माइंस कंपनी की कोड़ेबोड स्थित संपत्ति की शीघ्र नीलामी के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरूद और देवयानी कंपनी की संपत्ति की समय सीमा में नीलामी के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धमतरी को निर्देशित किया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर दो बजे से आयोजित इस बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रियंका महोबिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल, एडीएम ऋषिकेश तिवारी सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मौजूद रहे।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज सुधारक और धोबी समाज के गुरू संत गाडगे की 23 फरवरी को जयंती पर उन्हें सादर नमन किया है। बघेल ने कहा कि महाराष्ट्र के अमरावती जिले के धोबी परिवार में जन्मे संत गाडगे महाराज ने पैदल यात्राएं की और जन-जन तक मानव कल्याण का संदेश दिया। उन्होंने अपने कीर्तनों के माध्यम से समाज को जातिवाद, अंधविश्वास और कुरीतियों से दूर रहने का मार्ग दिखाया। बघेल ने कहा कि सामाजिक विकास के लिए संत गाडगे के संदेश हमेशा सद्भाव, प्रेम और समरसता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
नई दिल्ली /शौर्यपथ /
एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सिनेमा जगत में 10 साल पूरे होने पर कहा है कि वह ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनकर अपनी काबिलियत साबित करना चाहती हैं, जो उनका उत्साहवर्धन करे. फिल्मकार महेश भट्ट और पत्नी सोनी राजदान की बेटी आलिया साल 2012 में आई 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में लीड रोल में नजर आई थीं. इस फिल्म में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन लीड रोल में थे. जब वह फिल्म जगत में कदम रखा तो वह एक एक्ट्रेस के रूप में अपना टैलेंट दिखाना चाहती थी.
28 साल की आलिया ने कहा, ''मैंने चुनौतीपूर्ण और कम सुरक्षित भूमिकाएं चुनीं.'' ‘'हाईवे'', ''उड़ता पंजाब'', ''डियर जिंदगी'', ''राजी'' और ''गली बॉय'' जैसी फिल्मों में सराहनीय एक्टिंग की. उन्होंने कहा कि वह मनोरंजन पर आधारित फिल्मों में काम करना चाहती हैं. आलिया ने 'पीटीआई-भाषा' को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “अब जीवन के इस मोड़ पर मैं मनोरंजक फिल्में में करना चाहती हूं. मैं पहले खुद को और फिर दुनिया को यह साबित करना चाहती थी कि मैं एक अच्छी एक्ट्रेस हूं. ऐसा हुआ और ऐसा होता रहेगा. मैं लोगों को निराश नहीं करूंगी.
उन्होंने कहा, “अब से मैं सिर्फ फिल्मों का आनंद लेना चाहती हूं. इसका मतलब है, 'मैं ऐसी फिल्मों में काम करूंगी जो मेरे दिल के करीब हो'. मैं एक ऐसी फिल्म करूंगी जो मुझे हर बार आगे बढ़ने की ऊर्जा दे. एक ऐसी फिल्म जो मुझे सेट पर जाने के लिए प्रेरित करे. यही मेरी इच्छा है, जिससे मुझे खुशी मिलती रहेगी. उन्होंने कहा, ''मुझे इंडस्ट्री में 10 साल हो गए हैं और मेरी अगली 10 साल की योजना अपना प्रोडक्शन हाउस बनाने की है.''
खाना खजाना /शौर्यपथ/
आंवला एक ऐसा सुपर हेल्दी सुपरफूड है जिसे सेहत और स्वाद से भरपूर माना जाता है. आंवले से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. और आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं जो यूनिक और हेल्दी है. वो है आंवला लड्डू. लड्डू हर किसी को खाना पसंद होता है. देश भर में आपको लड्डू के कई वर्जन देखने को मिल जाएंगे. हर भारतीय की स्वीट लिस्ट में लड्डू पहली जगह रखता है. आंवला लड्डू एक ऐसी रेसिपी है जो स्वाद के साथ सेहत से भी भरपूर है. आंवले के लड्डू में विटामिन ए, बी कॉम्प्लेक्स, पोटैशियम, कैल्शियम, ,मैग्निशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं आंवला लड्डू बनाने की रेसिपी और इससे होने वाले फायदे.
आंवला लड्डू खाने के फायदे-
1. शुगर-
आंवले के लड्डू का सेवन कर शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं. आंवला पेनक्रियाज के काम काज को तेज करता है और इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ता है, जिससे शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.
2. पाचन-
पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने का काम करता है आंवला. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व पेट को सही रखने में मदद कर सकते हैं. आंवले के लड्डू का सेवन कर पाचन की समस्या में राहत मिल सकती है.
3. स्किन-
आंवले में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो स्किन इंफेक्शन को कम करने में मदद कर सकते हैं. आंवले के लड्डू का सेवन कर स्किन को हेल्दी रखा जा सकता है.
4. इम्यूनिटी-
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप आंवले के लड्डू का सेवन कर सकते हैं. आंवले में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद कर सकता है.
आंवला लड्डू बनाने की रेसिपी.
हम सभी को मीठा खाना पसंद होता है. और भारत में लड्डू के अनगिनत वर्जन भी हैं. लेकिन अगर आप कुछ यूनिक और हेल्दी लड्डू रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं, तो आप आंवला के लड्डू बना सकते हैं. आंवले के लड्डूओं को उबले आंवला, गुड़, काला नमक, बादाम, करी पत्ता, जायफल, सौंफ, और इलायची जैसी चीजों के साथ बनाया जाता है.
मनोरंजन /शौर्यपथ /
आमिर खान की बेटी आइरा खान को सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव देखा जाता है. आइरा अक्सर अपनी और अपने बॉयफ्रेंड के साथ की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं, जिसे कि उनके फैन्स भी खूब पसंद करते हैं. आइरा के बॉयफ्रेंड का नाम नुपुर शिखरे है. आइरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी और नुपुर की एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है. इस फोटो की खास बात यह है कि इसमें उनके साथ उनके पिता आमिर खान भी दिखाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं, वे इस तस्वीर में नुपुर के साथ ट्विनिंग करते हुए भी दिख रहे हैं. आइरा खान की इस फोटो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
आइरा खान ने अपने इस फोटो को इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है. यह फोटो क्रिसमस के मौके की है. तस्वीर में आप आमिर खान और आइरा के बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे को एक जैसे मैचिंग नाइट सूट में देख सकते हैं. वहीं आइरा और उनकी दोस्त स्मृती पॉल एक जैसे मैचिंग नाइट सूट में हैं. आमिर और नुपुर चेक पजामे में नजर आ रहे हैं. आइरा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, "स्वेटर वाला मौसम वापस लाओ. और क्रिसमस का हमेशा स्वागत है". आइरा खान के इस पोस्ट को कुछ ही समय में 9 हजार से भी अधिक लाइक्स आ गए हैं.
गौरतलब है कि आमिर खान की बेटी आइरा आए दिन अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं. आइरा के बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे एक फिटनेस कोच हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को हैरान कर दिया था.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
