
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मनोरंजन /शौर्यपथ/
मनीष मल्होत्रा के इस लहंगे में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहीं. आप भी देखेंगे तो देखते रह जाएंगे.
फिल्म पुष्पा रश्मिका के लुक्स पर आखिर किसका दिल आकर ना रुक जाए. वे खूबसूरत हैं, स्टाइलिश हैं, उनमें अदाएगी है और सबसे बड़ी बात की ये लुक्स बेहद ट्रेंडी हैं जिन्हे हर लड़की देखते ही पहनने का मन बना लेगी. अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में रश्मिका ऐसे ही एक रॉयल ब्लू लहंगे में नजर आ रही हैं जिसे फ्लोरल पैटर्न में डिजाइन किया गया है. ये लहंगा मनीष मल्होत्रा के लेटेस्ट कलेक्शन का है. इस लहंगे पर किरन बॉर्डर है और इसका पैटर्न ट्रडिशनल है. जो चीज इस लहंगे को सबसे खास बनाती है वो है इसकी ज्योमेट्रिकल नैकलाइन. इस तरह की नैकलाइन लहंगे में कम ही देखने को मिलती है. रश्मिका ने कानों में गोल्डन झुमकों के साथ इस लुक को पूरा किया है.
रश्मिका का ये ग्रीन लहंगा भी कुछ कम सुंदर नहीं है. इस एंब्लिश्ड लहंगे के ब्लाउज पर डैंगलिंग पर्ल्स लगे हैं जो इसे ग्लैमरस लुक दे रहा है. दुपट्टे के साथ स्टाइल करते हुए रश्मिका ने मिनीमल ज्वैलरी और मेकअप को चुना है.
लहंगे के अलावा साड़ी भी रश्मिका के एथनिक लुक्स का हिस्सा है. इस सिंपल साड़ी में रश्मिका क्लासी दिख रही हैं. गले में और हाथों में ज्वैलरी के साथ उन्होने सिंपल मेकअप लुक कैरी किया है.
भारत सरकार की स्कूल शिक्षा और साक्षरता सचिव अनिता करवाल ने वीसी के जरिए ’बनाई गई कार्ययोजना’ को मूर्त रूप देने दिया मार्गदर्शन
कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी और सर्व शिक्षा अभियान को मिलकर इसकी माइक्रोप्लानिंग करने दिए निर्देश
धमतरी /शौर्यपथ/
स्कूली बच्चों के समग्र विकास के लिए भारत सरकार के स्कूल शिक्षा तथा साक्षरता विभाग द्वारा साल भर की कार्ययोजना बनाई गई है। इसके आधार पर प्राथमिक स्कूल के बच्चों के शिक्षा स्तर को बढ़ाने काम किया जाएगा। नेशनल अचीवमेंट सर्वे 2017-18 के आधार पर धमतरी ज़िले का भी इसमें चयन किया गया है। इसमें बच्चों की भाषा, गणित अधिगम को बेहतर करने फोकस्ड तौर पर काम होगा। इसके अलावा स्कूलों में अधोसंरचना जैसे रनिंग वाटर, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, छात्र-शिक्षक का अनुपात, स्कूल से ड्रॉप आउट, शिक्षक प्रशिक्षण इत्यादि को भी बेहतर करने पर काम किया जाएगा। कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने ज़िला शिक्षा अधिकारी को आज शाम तक इसकी विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि जल्द से जल्द इसे मैदानी स्तर पर अमली जामा पहनाया जा सके। उन्होंने इसके लिए जिला स्तर पर कोर टीम और ब्लॉक तथा संकुल स्तर पर क्रियान्वयन दल का गठन करने के भी निर्देश दिए हैं।
ज्ञात हो कि आज सुबह दस बजे भारत सरकार के स्कूल शिक्षा तथा साक्षरता सचिव अनिता करवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस ली। इसमें समग्र शिक्षा तथा पीएम पोषण अभियान के जरिए शैक्षिक परिणाम को बेहतर करने लक्षित पद्धति को अपनाकर जनवरी 2022 से मार्च 2023 तक की समयावधि में स्कूल शिक्षा का अधिगम स्तर ऊंचा करने ’बनाई गई कार्ययोजना’ पर जानकारी दी गई। संचालक, स्कूल शिक्षा और साक्षरता, भारत सरकार जे.पी.पाण्डेय तथा संयुक्त सचिव मनीष गर्ग ने इसकी बारीकियों को वीडियो कांफ्रेंस में रखा। बताया गया कि कक्षा तीसरी और पांचवीं के बच्चों का भाषा और गणित का अधिगम स्तर राष्ट्र के औसत स्तर तक लाना इसका मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान विभिन्न शैक्षणिक संकेतकों, प्रमुख बिन्दु जिसके आधार पर अधिगम स्तर ऊंचा करना है, पृष्ठभूमि, नई शिक्षा नीति 2020, निपुण भारत मिशन के तहत मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता के लक्ष्य पर पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिए जानकारी दी गई, ताकि पांचवीं तक के बच्चों का समग्र विकास किया जा सके। कलेक्टर ने जिले में इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। एनआईसी कक्ष में आहूत इस वीडियो कांफ्रेंस में ज़िला शिक्षा अधिकारी सहित सर्व शिक्षा अभियान के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विरोध प्रदर्शन /शौर्यपथ/
रेलवे भर्ती बोर्ड में एनटीपीसी यानी नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगिरी परीक्षा के नतीजों में अनियमितता को लेकर के छात्रों ने आज बिहार बंद का आह्वान किया है. लेफ्ट के छात्र संगठन AISA के बंद के आह्वान को विपक्षी पार्टियों का भी समर्थन है. बंद को देखते हुए राज्य में पुलिस हाई अलर्ट पर हैं.
अवैध रेत उत्खनन के विरूद्ध सख्त कार्रवाइ के निर्देश
कार्रवाई न होने पर अधिकारियों के विरूद्ध होगी कड़ी कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने कहा-कलेक्टर, एसपी की होगी व्यक्तिगत जिम्मेदारी
रेत का अवैध उत्खनन रोकने जिले के कलेक्टर, एसपी स्वयं करें मॉनिटरिंग
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अवैध रेत उत्खनन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर और एसपी को निर्देश दिए हैं कि किसी भी जिले में अवैध रेत उत्खनन नहीं होना चाहिए। किसी भी जिले से अवैध रेत उत्खनन की शिकायत मिलने पर कलेक्टर और एसपी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। अवैध उत्खनन पर कार्रवाई नही होने पर जिले के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और उनके विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने अवैध उत्खनन रोकने कलेक्टर और एसपी को स्वयं मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में रेतमाफियाओं द्वारा अवैध रूप से रेत के उत्खनन और परिवहन को लेकर आ रही खबरों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस सबंध में खनिज विभाग के आला अफसरों को रेत माफियाओं पर सख्ती से लगाम लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कलेक्टर और एसपी अपने जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें और सख्ती से कार्रवाई कर रोक लगाएं। उन्होंने कहा है कि राज्य को अवैध रूप से रेत उत्खनन और परिवहन से राजस्व में नुकसान उठाना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन की शिकायतें मिलती हैं, वहां खनिज विभाग के अधिकारियों और मैदानी अमले से सतत रूप से नियमित रूप से निरीक्षण कराया जाए। उन्होंने कहा कि इन कार्यों में संलिप्त लोगों के विरूद्ध प्रकरण तैयार किए जाए। परिवहन के लिए प्रयुक्त वाहनों को जप्त करने की कार्रवाई भी की जाए।
e-Shram Portal के जरिए सरकार का मकसद है कि देश भर के करीब 38 करोड़ मजदूरों का रजिस्ट्रेशन कराया जाए. लेकिन यहां सवाल ये है कि क्या इस योजना का फायदा किसानों को भी मिलता है? आइए जानें.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
देश के संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए कई तरह की बचत-बीमा सेवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन असंगठित क्षेत्र को भी रोजगार और आर्थिक स्थिरता का सहारा देने के लिए e-SHRAM पोर्टल की शुरुआत की गई है. इस पोर्टल पर अब तक देशभर के 24 करोड़ के आस-पास श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं. केंद्र सरकार ने अगस्त, 2021 में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत की थी. सरकार का मकसद है कि देश भर के करीब 38 करोड़ मजदूरों को इसके तरत रजिस्ट्रेशन कराया जाए. यूपी समेत कुछ अन्य राज्य की सरकारों ने ई-श्रम कार्डधारी श्रमिकों के खाते में नकद राशि भी भेजी है. लेकिन यहां सवाल ये है कि क्या इस योजना का फायदा किसानों को भी मिलता है? आइए जानें.
दरअसल, e-SHRAM पोर्टल पर स्पष्ट किया गया है कि सिर्फ कृषि श्रमिक यानी दूसरे के खेतों में मजदूरी करने वाले किसान और भूमिहीन किसान (दूसरों की जमीन ठेके पर लेकर किसानी करने वाले किसान) ही e-SHRAM पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. जिन किसानों की अपनी खुद की जमीन है वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकते.
e-SHRAM पोर्टल पर कौन करा सकता है रजिस्ट्रेशन
e-SHRAM कार्ड के लिए सिर्फ असंगठित क्षेत्र के कामगार ही रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. जैसे दैनिक वेतनभोगी, घरेलू कामकाज करने वाले, प्रवासी श्रमिक, सेल्फ एंप्लॉयड, मजदूर, रेहड़ी-पटरी वाले श्रमिक ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
चलिए इसी बहाने जान लेते हैं कि e-SHRAM योजना में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सरकार की ओर से कौन-कौन से लाभ मिलते हैं.
मिलते हैं ये लाभ
e-SHRAM स्कीम के जरिये श्रमिकों को सरकार आगे चलकर पेंशन का लाभ देने की तैयारी में है.
ई-श्रम कार्ड के जरिये मजदूरों को इलाज के लिए भी आर्थिक सहायता दी जाएगी.
गर्भवती महिला श्रमिकों को बच्चे के भरण-पोषण के लिए राशि दी जाएगी.
बच्चों की पढ़ाई के लिए भी सरकार आर्थिक सहायता मुहैया कराएगी.
मजदूरों को मकान बनवाने के लिए सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाएगी.
इस योजना के जरिये केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सीधा अकाउंट में पहुंचाया जाएगा.
पोर्टल पर रजिस्टर्ड श्रमिक अगर किसी तरह दुर्घटना का शिकार हो जाता है तो मृत्यु या फिर पूर्ण विकलांगता की स्थिति में 2 लाख रुपये की धनराशि देने का प्रावधान है. अगर दुर्घटना में मजदूर आंशिक रूप से विकलांग होता है तो इस बीमा योजना में उसे एक लाख रुपए मिलेंगे.
इस कार्ड के जरिए कामगार अलग अलग सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ भी ले सकते हैं.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
एयर इंडिया 69 वर्ष बाद एक बार फिर से अपने संस्थापक टाटा समूह की हो गई है. इस बीच शुक्रवार को जो भी लोग एयर इंडिया की उड़ानों में यात्रा करेंगे, उन्हें आज टाटा ग्रुप के अधिग्रहण के बारे में अनाउंसमेंट सुनने को मिलेगी. एक आधिकारिक आदेश में एयरलाइन के पायलटों को शुक्रवार को हर उड़ान पर यह घोषणा करने के लिए बोला गया है.
आदेश के अनुसार, अनाउंसमेंट इस प्रकार होगी. "डियर गेस्ट, मैं आपका कैप्टन (नाम) बोल रहा हूं . इस ऐतिहासिक उड़ान में आपका स्वागत है. आज एयर इंडिया आधिकारिक तौर पर सात दशकों के बाद फिर से टाटा समूह का हिस्सा बन गई है. हम इस विमान पर व एयर इंडिया की हर उड़ान में नई प्रतिबद्धता और जुनून के साथ आपकी सेवा करने के लिए तत्पर हैं. एयर इंडिया के भविष्य में आपका स्वागत है! हमें उम्मीद है कि आप यात्रा का आनंद लेंगे. धन्यवाद. "
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
एक्ट्रेस और राइटर ट्विंकल खन्ना आए दिन अपने फैंस के साथ हंसी मजाक करती रहती हैं. उनके कई फोटो और वीडियो में उनके पति एक्टर अक्षय कुमार भी साथ दिखते हैं. ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अक्षय कुमार की एक फोटो शेयर की है, जिसमें अक्षय नीली शर्ट और सफेद पैंट में अपनी ग्रे दाढ़ी और बालों को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. ट्विंकल अक्षय कुमार के साथ मजेदार मजाक करती हैं और इस फोटो को शेयर करते हुए ट्विंकल ने कुछ ऐसा ही किया है. अक्षय कुमार की इस फोटो शेयर करते हुए ट्विंकल ने लिखा, 'अपना माल, इनकी उम्र बिल्कुल उसी तरह बढ़ रही है, जैसे जले हुए लकड़ी के बैरल की व्हिस्की. क्या आपको भी ऐसा लगता है?'
बता दें कि ट्विंकल और अक्षय की शादी को 21 साल हो गए है. दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और अपने सोशल मीडिया पोस्ट में एक-दूसरे से मजाक करते रहते हैं. हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की 21वीं एनिवर्सरी मनाई और एक दूसरे के लिए भावुक पोस्ट लिखी. अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर पहले एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर अक्षय को विश किया, ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने वैकेशन की एक तस्वीर शेयर की, जिसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'अपनी 21 वीं एनिवर्सरी पर हम दोनों आपस में चैट कर रहे हैं.
अक्षय हाल ही में रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी और आनंद एल राय की अतरंगी रे में नजर आए थे. फिलहाल उनके पास बच्चन पांडे, राम सेतु, पृथ्वीराज, सेल्फी और रक्षा बंधन जैसी कई फिल्में हैं. कुछ समय पहले ही धनुष और सारा अली खान के साथ अतरंगी रे के जरिये उन्होंने ओटीटी पर दस्तक दी थी. फिल्म को पसंद किया गया था
अन्य खबर /शौर्यपथ/
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस को नमन करते हुए इंडिया गेट पर उनका होलोग्राम स्टैच्यू लॉन्च किया था। इसे लेकर देश में काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में फेमस राइटर जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने इस स्टैच्यू को लेकर अपनी बात रखी है।
जावेद ने नेता जी के स्टैच्यू पर की बात
जावेद अख्तर ने अपने पोस्ट में लिखा, "नेता जी के स्टैच्यू का विचार तो अच्छा है, लेकिन स्टैच्यू को लेकर पसंद सही नहीं है। सारे दिन इस स्टैच्यू के ईर्द-गिर्द ट्रैफिक चलता रहेगा और स्टैच्यू का पोज सैल्यूट करते हुए होगा। यह उनकी प्रतिष्ठा के मुताबिक नहीं है। स्टैच्यू में वो या तो बैठे होने चाहिए या फिर अपने हाथ को हवा में लहराते हुए जैसे कोई एक नारा लगा रहे हों।"
प्रधानमंत्री ने की थी इसकी घोषणा
पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल ही में नेता जी की 125 वीं जयंती पर उनके स्टैच्यू के बारे में घोषणा की थी। बोस की होलोग्राम स्टैच्यू की अनाउंसमेंट के बाद, प्रधान मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद भारत की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले कई लोगों के योगदान को मिटाने का प्रयास किया गया था। लेकिन आज आजादी के दशकों बाद देश उन गलतियों को सुधार रहा है। प्रधान मंत्री ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक दिन है, एक ऐतिहासिक कार्यक्रम है, एक ऐतिहासिक स्थान पर है। यह स्टैच्यू हमारे देश के लिए उनके अमिट योगदान के लिए एक उपयुक्त श्रद्धांजलि है।" बता दें इस स्टैच्यू का निर्माण फेमस मूर्तिकार अद्वैत गडनायक कर रहे हैं।
शिक्षा /शौर्यपथ/
"सड़कों पर सोने" से लेकर मुंबई के एक बड़े अपार्टमेंट में रहने तक - शाहीना अत्तरवाला जीवन की सभी चुनौतियों से मजबूत होकर आगे निकलीं हैं. अत्तरवाला, जो आज माइक्रोसॉफ्ट में एक उत्पाद डिज़ाइन प्रबंधक हैं.
कंप्यूटर का खर्च उठाने में सक्षम नहीं होने से लेकर दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक में काम करने तक, "सड़कों पर सोने" से लेकर मुंबई के एक बड़े अपार्टमेंट में रहने तक - शाहीना अत्तरवाला जीवन की सभी चुनौतियों से मजबूत होकर आगे निकलीं हैं. अत्तरवाला, जो माइक्रोसॉफ्ट में एक उत्पाद डिज़ाइन प्रबंधक हैं, उन्होंने ऑनलाइन वायरल हो रहे एक ट्विटर थ्रेड में झुग्गी-झोपड़ी में पले-बढ़े अपने अनुभव के बारे में बताया और कैसे उनके जीवन को आकार दिया.
नेटफ्लिक्स सीरीज में उनके पुराने घर को देखने के बाद माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारी को समय पर वापस ले लिया गया था. उसने ट्विटर पर लिखा, "नेटफ्लिक्स सीरीज़ 'बैड बॉय बिलियनेयर्स: इंडिया" बॉम्बे में झुग्गी-झोपड़ियों के एक विहंगम दृश्य को दिखाती है, जहां मैं 2015 में अपने जीवन का निर्माण करने के लिए अकेले बाहर जाने से पहले बड़ी हुई थी. तस्वीरों में आप जिन घरों को देख रहे हैं, उनमें से एक हमारा है."
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के राजधानी स्थित निवास में पहुंचकर उनसे और उनकी धर्मपत्नी सांसद ज्योत्सना महंत से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें अपने सुपुत्र के विवाह का निमंत्रण पत्र दिया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत और महंत ने मुख्यमंत्री को इस मांगलिक कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
