
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर /शौर्यपथ/
राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट कर उन्हें अपने सुपुत्र के विवाह में शामिल होकर आशीर्वाद देने का आग्रह किया। राज्यपाल उइके ने मुख्यमंत्री को इस मांगलिक कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट के करीब नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाने का ऐलान किया है. इसे लेकर जावेद अख्तर ने ट्वीट किया है.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट के करीब नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाने का ऐलान किया है. हालांकि उनकी प्रतिमा का होलोग्राम का अनावरण पीएम नरेंद्र मोदी ने कर दिया है. इसे लेकर पूरे देश में चर्चा हो रही है. इस प्रतिमा का निर्माण मशहूर मूर्तिकार अद्वैत गडनायक कर रहे हैं. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की इसी प्रतिमा को लेकर जावेद अख्तर ने ट्वीट किया है. मशहूर लेखक और शायर जावेद अख्तर ने प्रतिमा के विचार को ठीक बताया है लेकिन उन्होंने प्रतिमा के पोज को लेकर जरूर सवाल उठाया है.
जावेद अख्तर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की इस प्रतिमा को लेकर ट्वीट किया है, 'नेताजी की प्रतिमा का विचार तो अच्छा है लेकिन प्रतिमा को लेकर पसंद सही नहीं है. सारे दिन इस प्रतिमा के ईर्द-गिर्द ट्रैफिक चलता रहेगा और प्रतिमा का पोज सैल्यूट करते हुए होगा. यह उनकी प्रतिष्ठा के मुताबिक नहीं है. प्रतिमा में वह या तो बैठे हुए होते या फिर अपने हाथ को हवा में लहराते हुए जैसे कोई नारा लगा रहे हों.' इस तरह उनके इस ट्वीट पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं.
बता दें कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की इस प्रतिमा का आयाम 28 फीट बाय 6 फीट होगा. इस प्रतिमा को वहीं स्थापित किया जाएगा जहां पहले जॉर्ज पंचम की प्रतिमा थी जिसे वर्ष 1968 में हटा दिया गया. लेकिन इस बीच जावेद अख्तर अपने इस ट्वीट की वजह से जरूर सुर्खियों में आ गए हैं और उनके ट्वीट पर यूजर्स भी अपने-अपने तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं.
राज्यपाल को सौंपा आभार पत्र
रायपुर /शौर्यपथ/
राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल के अमरजीत सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आभार पत्र सौंपा। पत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने सिक्ख धर्म के दसवें गुरू गुरू गोविंद सिंह के बेटों की शहादत के प्रति सम्मान स्वरूप 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाए जाने की हाल ही में घोषणा की है। छाबड़ा ने कहा कि इस घोषणा से सिक्ख समुदाय सहित देश की आने वाली पीढ़ी को सिक्खों के गौरवमयी इतिहास को जानने का अवसर मिलेगा।
राज्यपाल ने कहा कि आपके ये विचार प्रधानमंत्री जी तक प्रेषित किए जाएंगे। उन्होंने सिक्ख समुदाय की दानशीलता की भावना की सराहना की और कहा कि कोविड काल में भी समुदाय ने जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे बढ़कर सहयोग किया।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपत राय की 28 जनवरी को जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने लाला लाजपत राय के स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा है कि लाला जी आजादी के महानायक लाल-बाल-पाल में से एक थे जिन्हें पंजाब केसरी के नाम से भी जाना जाता है। लाला जी अपनी स्पष्टवादिता और अटूट राष्ट्र प्रेम के कारण बहुत लोकप्रिय थे। उन्होंने स्वाधीनता के लिए संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की भी परवाह नहीं की। उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत का विरोध करते हुए अपनी जान न्यौछावर कर दी। लाला जी ने कहा था ‘मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी ब्रिटिश सरकार के ताबूत में एक-एक कील का काम करेगी’। बघेल ने कहा कि लाला जी का बलिदान खाली नहीं गया, लाला जी की शहादत ने आजादी की लड़ाई को एक नई दिशा दी। ऐसे वीर अमर बलिदानी लाला जी का देश सदा ऋणी रहेगा।
जगदलपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर टॉऊन क्लब जगदलपुर में आयोजित समारोह में बस्तर जिले के जगदलपुर विकासखंड के ग्राम धनपुंजी के कृषक सुरेन्द्र नाग को सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री बघेल ने कृषक सुरेन्द्र नाग को सौर सुजला योजनातंर्गत एक लाखवें कृषक के रूप में 03 एचपी, डीसी सबमर्सिबल पंप स्थापित करने के लिए उन्हें यह सम्मान से नवाजा है।
अधीक्षण अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण जगदलपुर पी.के. जैन ने बताया कि बस्तर जिले में पिछले 05 वर्षों में 4820 03 एचपी, डीसी सबमर्सिबल पंप स्थापित किया गया है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में बस्तर जिले में 1040 पंप स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसका कार्य निरंतर प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि सौर सुजला निरंतर जल उपलब्ध कराकर किसानों के जीवन में असीमित ऊर्जा प्रदान कर रही है।
राज्यपाल हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के वेबिनार में हुई शामिल
रायपुर /शौर्यपथ/
राज्यपाल अनुसुईया उइके गत दिवस हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय नया रायपुर द्वारा आयोजित ‘‘डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति व्याख्यान’’ में वर्चुअल रूप से शामिल हुई। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि भारत के संविधान में समावेशी विकास के आदर्शों की परिकल्पना की गई है। साथ ही संविधान सामाजिक न्याय की अवधारणा पर भी बल दिया गया है। संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर की दूरदर्शिता, दर्शन और विचारधारा ने संविधान को विशिष्ट बनाया।
वेबिनार को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के अनुसार, सामाजिक न्याय, एक आदर्श या न्यायपूर्ण समाज के निर्माण का एक साधन है। डॉ. अंबेडकर के लिए एक न्यायपूर्ण समाज जातिविहीन समाज है जो सामाजिक न्याय के सिद्धांतों और स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के तीन घटकों के संयोजन पर आधारित है।
उइके ने कहा कि सामाजिक न्याय पर हम संवैधानिक प्रावधानों के लिए हम बाबा साहेब के बहुत ऋणी हैं। आज जब पूरा भारत प्रगतिशील भारत के 75 वर्ष और इसके लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, मैं इस महान दूरदर्शी के लिए अपना सम्मान और आभार व्यक्त करती हूं। विश्वविद्यालय ने डॉ. अंबेडकर के योगदान को रेखांकित करते हुए गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्हें यह सम्मान दिया। उन्होंने महान भारत रत्न के आदर्शों के लिए प्रतिबद्ध होने का आग्रह किया ताकि हम अपनी भावी पीढ़ी के लिए एक विरासत को संजोकर रख सकें।
इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी वरिष्ठ संकाय सदस्य, शिक्षाविद और विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
जगदलपुर के लालबाग परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर के लालबाग परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह के पश्चात सिरहासार भवन के नजदीक स्थित शहीद स्मारक अमर जवान ज्योति में शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, लोकसभा सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, जगदलपुर महापौर सफीरा साहू, सभापति कविता साहू, कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक पी. सुन्दरराज, कलेक्टर रजत बसंल, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने किया 109 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
जनसम्पर्क विभाग की पत्रिका ’न्याय का छत्तीसगढ़ मॉडल’ का किया विमोचन
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ सहित समूचे बस्तर के विकास के लिए कृतसंकल्पित है तथा बस्तर के विकास में कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी। बघेल ने कहा कि हम सब मिलकर जनभावनाओं के अनुरूप गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के तर्ज पर एक खुशहाल, समृद्ध एवं शांतिपूर्ण बस्तर का निर्माण कर विकास की गंगा बहायेंगे। मुख्यमंत्री बघेल ने आज अपने जगदलपुर प्रवास के दौरान दलपत सागर के समीप समुंद चौक में आयोजित कार्यक्रम में 109 करोड़ रूपए लागत के कुल 29 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने 41 करोड़ 31 लाख रूपए के कुल 21 कार्यों का लोकार्पण एवं 68 करोड़ 10 लाख रूपए के कुल 8 कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर बघेल ने छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्षों के विकास कार्यों पर आधारित जनसम्पर्क विभाग की पत्रिका ’न्याय का छत्तीसगढ़ मॉडल’ का विमोचन भी किया। सभा स्थल में पहुंचने के पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने समुंद चौक में स्थित भगवान राम एवं कृष्ण के मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं बस्तर की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, महापौर सफीरा साहू, क्रेडा के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर. निषाद, निगर निगम के सभापति कविता साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बघेल ने कहा कि विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण जगदलपुर एवं बस्तर के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बालीकोंटा में आज अमृत मिशन योजनातंर्गत सिवरेज मास्टर प्लांट का लोकार्पण होने से जगदलपुर शहर की पहचान ऐतिहासिक दलपत सागर में जाने वाली शहर की गंदे पानी की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि इनके माध्यम से गंदे पानी को शुद्धीकरण के बाद इन्द्रावती नदी में छोड़ा जाएगा। श्री बघेल ने कहा कि आज से कुछ साल पहले शहर के इस ऐतिहासिक दलपत सागर जल कुंभियों से लदा रहता था। लेकिन हमारी सरकार एवं नगर निगम के प्रयासों से दपलत सागर आज जलकंुभी की समस्या से मुक्त होकर एक स्वच्छ, सुन्दर एवं मनोरम तालाब बन गया है। श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में पिछले तीन वर्षों के दौरान समाज के प्रत्येक क्षेत्रों में निरंतर विकास के कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दन्तेवाड़ा जिले के छिन्दनार में अबूझमाड़ एवं महाराष्ट्र को जोड़ने वाली पुल का लोकार्पण किया गया है।
इस अवसर पर उन्होेंने पिछले तीन वर्षों के दौरान बस्तर में किसानों के उत्थान, आवागमन की सुविधा, पर्यटन के माध्यम से रोजगार का सृजन आदि विभिन्न विकास कार्याे की भूरी-भूरी सराहना की। श्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा बस्तर में हवाई सुविधाओं का विस्तार, फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना, स्वामी आत्मानंद आदर्श अंग्रेजी माध्यम स्कूल, ई-लाईब्रेरी आदि की स्थापना के अलावा युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं खेलकूद के लिए जरूरी मदद एवं अनुकूल परिवेश प्रदान किया जा रहा है। बस्तर एवं आदिवासियों की कला, संस्कृति, भाषा-बोली, जीवन शैली आदि को भी सहेजने एवं संवारने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में बादल संस्था मिल का पत्थर साबित होगा।
सांसद दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ एवं बस्तर में हुए विकास कार्याे पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कोरोना कॉल के विषम परिस्थितियों में भी विकास कार्य निर्बाध गति से जारी रहा है। जो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व के कारण ही संभव हो सका है। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू ने भी पिछले तीन वर्षों के दौरान बस्तर एवं छत्तीसगढ़ में हुए विकास कार्याे की मुक्तकंठ से सराहना की। कार्यक्रम में संभागायुक्त श्याम धावड़े, आईजी पुलिस सुन्दरराज पी, बस्तर कलेक्टर रजत बंसल, एसपी जितेन्द्र मीणा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
फ़ूड /शौर्यपथ/
सर्दियों के मौसम में गर्मागर्म मूंगफली खाने का मजा ही अलग होता है. वैसे तो मार्केट में पूरे साल मूंगफली मिलती है. लेकिन, सर्दियों के मौसम में फ्रेश मूंगफली आती है, जिसका स्वाद अलग ही होता है.
सर्दियों के मौसम में गर्मागर्म मूंगफली खाने का मजा ही अलग होता है. वैसे तो मार्केट में पूरे साल मूंगफली मिलती है. लेकिन, सर्दियों के मौसम में फ्रेश मूंगफली आती है, जिसका स्वाद अलग ही होता है. असल में मूंगफली (Peanuts Health Benefits) सिर्फ स्वाद को ही नहीं बढ़ाती बल्कि, सेहत को भी कई फायदे पहुंचाने का काम कर सकती है. मूंगफली को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है. मूंगफली को कई तरह की रेसिपीज में भी इस्तेमाल किया जाता है. मूंगफली में ओमेगा 6, कैल्शियम, विटामिन डी, मिनरल्स, न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए बिना देर किए जानते हैं मूंगफली से मिलने वाले अद्भुत फायदे.
मूंगफली खाने के फायदे
1. वेट-लॉसः
मूंगफली को वजन घटाने में मददगार माना जाता है. मूंगफली में फाइबर के गुण पाए जाते हैं, जो पाचन के लिए अच्छे माने जाते हैं. मूंगफली के सेवन से वजन को कम करने में मदद मिल सकती हैं.
2. इम्यूनिटीः
सर्दियो में मूंगफली खाने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है. मूंगफली गुड़ और ड्राई से से बने लड्डू खा सकते हैं.
3. हड्डियोंः
कमजोर हड्डियों की समस्या से परेशान हैं तो मूंगफली को डाइट में शामिल कर सकते हैं. मूंगफली में कैल्शियम और विटामिन डी पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है.
4. स्किनः
मूंगफली का सेवन स्किन को चमकदार बनाने में मददगार है. मूंगफली में प्रोटीन, वसा, फाइबर, खनिज, विटामिन और एंटीआक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.
मनोरंजन /शौर्यपथ/
मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. मौनी और सूरज नांबियार गोआ में शादी कर चुके हैं. उनकी शादी का ये लुक बेहद खूबसूरत है. मौनी ने ट्रेडिशनल वाइट साड़ी को अपनी वेडिंग ड्रेस के रूप में चुना है, वहीं सूरज बीज कुरते में नजर आ रहे हैं. मौनी के लुक में हैवी गोल्ड ज्वैलरी और लंबी चोटी चार चांद लगा रही है.
मौनी और सूरज की शादी की रस्में भी जोरो-शोरों से हुई हैं. हल्दी और मेहंदी की रस्मों में भी मौनी उसी अंदाज में नजर आईं जिसमें वे अक्सर आया करती हैं. मेहंदी लगे हाथों के साथ 'मेहंदी है रचने वाली' गाने पर थिरकती हुईं मौनी किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहीं.
मौनी के लुक की बात करें उससे पहले उनके और पति सूरज नांबियार की इस खूबसूरत तस्वीर पर नजर डाल लेनी चाहिए जिसमें मौनी और सूरज एकसाथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं.
मौनी ने अपनी मेहंदी के लिए येलो लहंगा चुना है जिसपर ढेर सारे टेसल्स लगे हैं. लहंगे के बैकलेस ब्लाउज पर शेल्स से जड़ी हूई नैकलाइन है. इस वाइट टेसल से भरे आउटफिट पर मौनी ने खुद को क्लासी ज्वैलरी पहनने से नहीं रोका है. मांग टीका और इयररिंग्स के अलावा मौनी ने किसी और ज्वैलरी को नहीं चुना है. अपने लुक को मिनीमल रखते हुए उन्होंने लाइट मेकअप किया है जिसपर न्यूड पिंक लिप्स खूब खिल रहे हैं. ये फोटो मौना के बेस्ट फ्रेंड राहुल शेट्टी ने पोस्ट की है.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
