
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम चुनी है. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी को सीरीज से आराम दिया गया है. केएल राहुल दूसरे वनडे से उपलब्ध रहेंगे
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम चुनी है. टीम इंडिया 6 फरवरी से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीन एकदिवसीय मैच खेलने के लिए तैयार है, इसके बाद 16 फरवरी से कोलकाता के ईडन गार्डन में T20I श्रृंखला खेली जाएगी.
युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टी20 श्रृंखला के लिये भारतीय टीम में चुना गया जबकि कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने घुटने के आपरेशन के बाद सीमित ओवरों की टीम में वापसी की. कुलदीप यादव वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं . रोहित शर्मा टीम की अगुवाई करेंगे.''
जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी को सीरीज से आराम दिया गया है. केएल राहुल दूसरे वनडे से उपलब्ध रहेंगे पहले वनडे के लिए उनको आराम दिया गया है. जडेजा घुटने की चोट के बाद रिकवरी के अपने अंतिम चरण से गुजर रहे हैं और एकदिवसीय और टी 20 आई के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. अक्षर पटेल T20I के लिए उपलब्ध होंगे.
वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मो. सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान
T20I टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, मो. सिराज, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल
पूर्व मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस के दिन ट्विटर पर यह लेटर शेयर किया. अखिलेश यादव ने लोगों से गणतंत्र दिवस पर "संविधान को बचाने" का संकल्प लेने का आग्रह किया.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सरकार और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कई मुद्दों को लेकर यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने मौजूदा समय को 'आधी कमाई और दोगुनी महंगाई' का दौर बताया. उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार लोगों के लिए केवल "मुश्किलें और परेशानियां' लाई है.
सपा सुप्रीमो ने जनता को लिखे खत में कहा, "आधी कमाई, दोगुनी महंगाई के इस दौर में गरीब और शोषित वर्ग की नहीं बल्कि सड़क पर आए मजदूर, कुशल एवं अर्द्ध-कुशल श्रमिक व हुनरमंद कारीगर, पढ़े-लिखे बेरोजगार, अर्थव्यवस्था की खस्ताहाल हालत की वजह से नौकरी से निकाले गए लोग, छोटे कारोबारी और किसान सब परेशान है. वास्तव में,जब से यह सरकार आई है, सिर्फ परेशानी और मुश्किल ही लाई है."
पूर्व मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस के दिन ट्विटर पर यह लेटर शेयर किया. अखिलेश यादव ने लोगों से गणतंत्र दिवस पर "संविधान को बचाने" का संकल्प लेने का आग्रह किया.
उन्होंने कहा, "आइए सकारात्मक बदलाव लाने के लिए, हम उस सकारात्मक, प्रगतिशील और व्यावहारिक राजनीति के साथ आगे बढ़ें, जो किसी एक खास वर्ग को नहीं बल्कि आम जनमानस को संग लेकर बढ़ती है.
अन्य खबर /शौर्यपथ/
हर साल, पहली जनवरी को नए संकल्प लिए जाते हैं किंतु ये संकल्प कितने समय तक टिक पाते हैं, यह जगज़ाहिर है। नए संकल्पों को तोड़कर, पुराने ढर्रों पर लौट जाने वाले लोगों के सम्मान में यह दिन मनाने की शुरुआत की गई है। अंग्रेज़ इसे ‘क्विटर्स डे’ कहते हैं, यानी कि छोड़ भागने वालों का दिन।
एक तथ्य के अनुसार, हर तीन में से एक व्यक्ति संकल्प के पहले महीने में ही उसे तोड़ देता है। स्क्रैंटन विश्वविद्यालय के एक अध्ययन के अनुसार 80 प्रतिशत लोग अपने फ़ैसलों पर टिक नहीं पाते हैं।
हालांकि, इस दिन के साथ कोई इतिहास जुड़ा हुआ नहीं है किंतु कुछ लोग इसे जनवरी के दूसरे शुक्रवार या कुछ लोग 19 जनवरी को मानते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि एक आदत को अपनी दिनचर्या में शामिल करने में क़रीब 21 दिन का समय लगता है। लेकिन शुरुआती जोश धीमे-धीमे मंद होता जाता है और 19वां दिन आते-आते लोगों का संकल्प दम ताेड़ देता है।
कारण स्पष्ट है कि लोग अत्यधिक महत्वाकांक्षी होकर बड़े-बड़े लक्ष्य निर्धारित कर लेते हैं, किंतु अपने जीवन में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाते।
‘बस, अब मुझसे नहीं होता’
यदि जोश में लिए गए संकल्प के पश्चात अब आपका यही वाक्य बन चुका है तो यह दिन सिर्फ़ आपके लिए है।
जश्न मनाइए! और, यदि आप अभी भी मैदान फ़तह करने का जज़्बा रखते हैं तो भी यह दिन आपके लिए है जो आपको याद दिलाएगा कि आपको हार नहीं मानना है।
तब भी जश्न मनाइए!
अब आपको किस जश्न में शरीक़ होना है, आख़िरकार यह फ़ैसला आपका ही है।
महासमुंद /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में गणतंत्र दिवस के दिन एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक छात्रावास में ध्वजारोहण के बाद झंडा उतारने के दौरान छात्रा की मौत हो गई है। इस मामले में अब खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संज्ञान लिया है। सीएम के निर्देश के बाद छात्रावास अधीक्षिका को निलंबित कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि जिस छात्रा की मौत हुई, उसका नाम किरण दीवान है। वह 9वीं कक्षा की छात्रा थी। जो छात्रा घायल हुई है, वो 10वीं की छात्रा थी। आस-पास के लोगों ने बताया कि ये हादसा झंडा उतारने के दौरान हुआ है। हॉस्टल कैंपस के अंदर से ही हाईटेंशन तार गुजरी हुई है। झंडा उतारने के दौरान ही दोनों इस तार की चपेट में आए हैं। हालांकि ये पता नहीं चल सका कि वे तार की चपेट में कैसे आए हैं।
जिले के प्री मैट्रिक आदिवासी छात्रावास पटेवा में बुधवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया जा रहा था। कार्यक्रम में हॉस्टल के बच्चे भी शामिल हुुए थे। इसी दौरान करंट लगने से एक छात्रा की जान चली गई थी। वहीं एक अन्य छात्रा भी घायल हो गई थी। जिसे अपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अब इस मामले में मुख्यमंत्री ने खुद संज्ञान लिया और हॉस्टल अधीक्षिका को निलंबित करन के निर्देश अधिकारियों को दिए थे।जिसके बाद अधीक्षक ऐश्वर्या साहू को निलंबित किया गया है। वहीं छात्रा के परिजनों को 5 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है। साथ ही घायल छात्रा के बेहतर इलाज के भी निर्देश दिए गए हैं।
शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
रायपुर /शौर्यपथ/
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जिला मुख्यालय महासमुंद में आयोजित मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय झंडा फहराया। परेड की सलामी लेने के बाद मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। मंत्री साहू ने हर्ष और उल्लास के प्रतीक रंगीन गुब्बारें आकाश में छोड़े। इस अवसर पर कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर, वनमण्डलाधिकारी पंकज राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुलकर एवं अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में कोविड-19 के गाईड-लाईन का पालन किया गया।
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने समारोह में उपस्थित उन्नीस शहीदों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही जिला और पुलिस प्रशासन के 60 उत्कृष्ट कार्य करनें वालें अधिकारी-कर्मचारी और जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।
गणतंत्र दिवस पर निकली छत्तीसगढ़ की झांकी ने लाखों दर्शकों का मन मोहा
राजपथ पर दिखी छत्तीसगढ़ के गाँव और गौठान की झांकी
तालियों की गड़गड़ाहट से हजारों दर्शकों ने छत्तीसगढ़ की झांकी को सराहा
रायपुर /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना के कामयाबी की मिसाल इस बार गणतन्त्र दिवस के परेड के दौरान देखने को मिली। इस कामयाबी के साक्षी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों बने। इस बार गणतन्त्र दिवस पर नई दिल्ली के राजपथ पर निकली छत्तीसगढ़ की झांकी ने प्रदेश के गाँव और गौठान को प्रदर्शित किया। झांकी के समक्ष छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने ककसाड़ नृत्य का प्रदर्शन किया। राजपथ पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों सहित लाखों दर्शकों ने छत्तीसगढ़ के झांकी की तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहना की।
छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना पर आधारित आकर्षक झांकी ने राजपथ पर अपनी छंटा बिखेरी। यह झांकी ग्रामीण संसाधनों के उपयोग के पारंपरिक ज्ञान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के समन्वय से एक साथ अनेक वैश्विक चिंताओं के समाधानों के लिए यह झांकी विकल्प प्रस्तुत करती है।
झांकी के अगले भाग में गाय के गोबर को इकट्ठा करके उन्हें विक्रय के लिए गौठानों के संग्रहण केंद्रों की ओर ले जाती ग्रामीण महिलाओं को दर्शाया गया है। ये महिलाएं पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में हैं। उनके चारों ओर सजे फूलों के गमले गोठानों में साग-सब्जियों और फूलों की खेती के प्रतीक हैं। नीचे की ओर गोबर से बने दीयों की सजावट है। झांकी के पिछले भाग में गौठानों को रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के रूप में विकसित होते दिखाया गया है। वहीं मध्य भाग में दिखाया गया है कि गाय को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के केंद्र में रखकर किस तरह पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती, पोषण, रोजगार और आय में बढ़ोतरी के लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है।
रायपुर /शौर्यपथ/
अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज सुबह राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। साहू ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने निवास में कर्मचारियों के बच्चों एवं परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें मिठाई वितरित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी-कर्मचारी तथा उनके परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
वन एवं जलवायु परिर्वतन विभाग, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, विधि एवं विधायी कार्य विभाग एवं दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा मोहम्मद अकबर ने आज तालपुरी में बायोडायवर्सिटी पार्क में एक पौधा लगाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बायोडायवर्सिटी पार्क के माध्यम से जिस तरह से प्राकृतिक परिवेश को सहेजने का कार्य किया गया है, वह स्वागत योग्य है। इसी तरह से हमें अपने प्राकृतिक परिवेश को संवारने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पार्क पक्षियों की बसाहट के लिए भी बहुत उपयुक्त है।
उन्होंने कहा कि सुबह-सुबह प्राकृतिक हवा का आंनद प्राप्त करने के लिए एवं प्राकृतिक परिवेश में सयम बिताने के लिए यहां बहुत अच्छा पार्क बनाया गया है। अकबर ने चर्चा में कहा कि जलवायु संतुलन बनाये रखने के लिए बहुत आवश्यक है कि हम अधिकाधिक संख्या में पौधे लगाएं और उन्हें सहेजे। इस अवसर पर डीएफओ धम्मशील गणवीर ने विस्तार से पार्क के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर संभागायुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे आदि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनता के नाम संदेश का किया वाचन
नवगठित जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही लिख रहा है विकास की नई गाथा
रायपुर /शौर्यपथ/
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री और गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गौरेला में ध्वजारोहण किया ।
गुरुकुल स्टेडियम गौरेला में आयोजित गरिमामय समारोह में प्रभारी मंत्री अग्रवाल ने राष्ट्रधून के साथ ध्वजारोहण किया और सलामी ली। उन्होंने शांति, सद्भावना और एकता के प्रतीक के रूप में रंग बिरंगे गुब्बारे खुले आसमान में छोड़े।
अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। अग्रवाल ने विकास पर आधारित संदेश मे कहा कि विगत 3 वर्षों में हमने 5 नए जिलों के गठन की घोषणा की, जिसमें एक जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही विकास की नई गाथा लिख रहा है।
इस अवसर पर शहीद स्वर्गीय शिव नारायण बघेल के परिजनों को सम्मानित करने के साथ ही जिले के विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट सेवा करने वाले 91 अधिकारियों-कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विधायक डॉक्टर के के ध्रुव, राज्य युवा आयोग के सदस्य उत्तम वासुदेव, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य अर्चना पोर्ते, नगर पंचायत पेंड्रा के अध्यक्ष राकेश जालान, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को राज्यपाल ने किया सम्मानित
रायपुर /शौर्यपथ/
अनुसुइया उइके ने पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल अनुसुईया उइके ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर संयुक्त परेड द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर द्वारा सलामी दी गई। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेश जनता के नाम संदेश दिया।
अनुसुइया उइके ने पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्यपाल की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सलियों के विरूद्ध अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति का ‘पुलिस वीरता पदक‘ से अलंकृत किया गया। जिन अधिकारी-कर्मचारियों को अलंकृत किया गया उनमें कमलोचन कश्यप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सुरेश लकड़ा उप पुलिस अधीक्षक, संजय पोटाम उपनिरीक्षक, लक्ष्मण केंवट निरीक्षक, ओंकार सिंह दीवान उपनिरीक्षक, बीजाराम तामो प्रधान आरक्षक, उमाशंकर राठौर निरीक्षक, चेतन लाल बेलेन्द्र प्रधान आरक्षक, मानिक लाल कोरेटी प्रधान आरक्षक, मोहन लाल निषाद निरीक्षक, बृजलाल भारद्वाज निरीक्षक, कमलेश कुमार रात्रे सहायक प्लाटून कमाण्डर, सोमारू राम यादव आरक्षक, आशीष सिंह राजपूत उपनिरीक्षक, इन्द्र कुमार शिवानी कंपनी कमाण्डर, विन्टन कुमार साहू निरीक्षक, अश्वनी राठौर उपनिरीक्षक, जीतेन्द्र कुमार डहरिया उप निरीक्षक, दिनेश पुरेना उप निरीक्षक, विरासत कुजूर उप निरीक्षक एवं शहीद मुरली ताती सहायक उप निरीक्षक की पत्नी मैनू ताती शामिल है।
इसी तरह उत्कृष्ट सेवा लिए राष्ट्रपति का ‘विशिष्ट सेवा पदक‘ से उदयभान सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को अलंकृत किया गया। ‘सराहनीय सेवा पदक‘ से यदुराम तिर्की उप पुलिस अधीक्षक, मनीष परमानंद उप पुलिस अधीक्षक, श्रीराम वर्मा सहायक सेनानी, डिलेश्वर प्रसाद साहू उप निरीक्षक, अवधेश कुमार चौहान उप निरीक्षक, प्रेमसाय भगत सहायक उप निरीक्षक, दृगपाल प्रसाद तिवारी प्रधान आरक्षक, प्रहलाद सिंह गागड़ा प्रधान आरक्षक, मदन मोहन पटेल प्रधान आरक्षक, अवकाश राम नरेटी प्रधान आरक्षक को सम्मानित किया गया।
आपदा राहत एवं बचाव कार्य में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सुरेश प्रसाद गौतम मुख्य अनुदेशक, मोती लाल साहू सब इंस्पेक्टर (एम), भोगेन्द्र गोग कंपनी हवलदार नगर सेना, जोधन लाल साहू हवलदार नगर सेना, रेणु लोखण्डे लांस नायक नगर सेना, सुरेन्द्र कुमार देवांगन सैनिक नगर सेना को ‘गृह रक्षक नागरिक सुरक्षा पदक‘ से अलंकृत किया गया।
प्रशिक्षण कार्य में उल्लेखनीय कार्य करने वाले क्षीरोद्र कुमार साहू उप निरीक्षक, गंगा धुर्वे निरीक्षक, कन्हैया लाल यादव प्रधान आरक्षक, गंगा प्रसाद यादव प्रधान आरक्षक, कन्हैया लाल यादव प्रधान आरक्षक, जीत कुमार देवांगन सूबेदार-(अ), कमलेश कुमार सोनबोईर उप निरीक्षक (अ) को ‘यूनियन होम मिनिस्टर मेडल‘ से अलंकृत किया गया। अनुकरणीय सेवाओं के लिए लेखराम धुरंधर प्रहरी एवं संतराम पुरेना प्रहरी को ‘सराहनीय सुधार सेवा पदक‘ से अलंकृत किया गया।
समारोह में बहादुरीपूर्ण कार्य करने के लिए कोरबा जिले के मास्टर अमन ज्योति जाहिरे तथा धमतरी जिला के मास्टर सौर्य प्रताप चंद्राकर को 15 हजार रूपए एवं प्रशंसा पत्र और वीरता पदक प्रदान किया गया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
