August 06, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    रायपुर /शौर्यपथ/

    नगरीय निकाय चुनाव के तहत आज बिरगांव नगर पालिक निगम में हो रहे मतदान में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गई । सुबह से पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से अधिक रही ।

    अडवानी आरलिकान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीरगांव में बनाए गए मतदान केंद्र क्रमांक 65 में सुबह 9:00 बजे तक 1004 मतदाताओं में से 52 पुरुषों और 20 महिलाओं ने मतदान किया । पहले घंटे में 7.1 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी तरह मतदान केंद्र क्रमांक 67 में पहले घंटे में 25 पुरुषों और 13 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहले घंटे में 6%मतदान हुआ . मतदान क्रमांक 66 में 48 पुरुष और 22 महिलाओं ने मतदान किया. पहले घंटे में 7.07 % मतदान हुआ।

    मतदान क्रमांक 65 में करीब 80 वर्षीय निशक्त श्रीमती कांतिबाई यादव ने अपने मताधिकार का उपयोग कर मतदान किया। इसी तरह इसी केंद्र में 80 वर्षीय वृद्धा तिजिया बंछोर ने मतदान किया।

     

    टेक्नोलॉजी /शौर्यपथ/ 

    कंपकंपाने वाली सर्दी शुरू हो चुकी है। सर्द हवाओं मोटे-मोटे कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया है। घर के बाहर तो कड़कड़ाती ठंड पड़ ही रही है, लेकिन घर के अंदर भी इससे बचना मुश्किल हो गया है। सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों के साथ हीटर बहुत जरूरी हो गया है। इस तरह की सर्दी में ब्लोअर हीटर ज्यादा इफेक्टिव रहते हैं। इनसे गर्म हवा निकलती है जो रूम का टेम्परेचर तेजी से बढ़ाती है। इसने रूम में मौजूद सभी लोगों को गर्म हवा लगती है। ऐसे में हम आपको 5 ब्लोअर बता रहे हैं, जिनकी कीमत 1000 रुपए से भी कम है।

     1. Phyllo Electric Heater

      कीमत  779 रुपए

    इस पोर्टेबल ब्लोअर हीटर को 1000w से 2000w के मॉडल में खरीद सकते हैं। इसमें दो नॉब दी गई हैं। एक नॉब की मदद से फैन की स्पीड को कंट्रोल किया जाता है। इसमें स्पीड को 3 लेवल तक बढ़ा सकते हैं। वहीं, दूसरी नॉब से गर्म हवा को कंट्रोल किया जाता है। इसके लिए भी 2 लेवल दिए हैं। इसकी बॉडी प्लास्टिक की है, जिससे करंट लगने का खतरा नहीं रहता।

    2. Lifelong 2000 LLFH03

      कीमत : 849 रुपए

    लाइफलॉन्ग कंपनी के इस 2000 वॉट वाले ब्लोअर हीटर की कीमत 849 रुपए है। इसका मॉडल नंबर LLFH03 है। इसमें फैन लगा हुआ है, जो गर्म हवा फेंकता है। गर्म हवा के लिए इसमें 3 मोड मिलते हैं। यानी आप हवा की गर्माहट को कम और ज्यादा कर सकते हैं। कंपनी इस पर 12 महीने की वारंटी भी दे रही है। इसकी बॉडी प्लास्टिक की है।

    3. Riyakar Home Heat Blower

      कीमत : 849 रुपए

    इस रूम हीटर ब्लोअर का मॉडल नबंर M-11 432 है। ये 2000 वॉट का पावर कंजप्शन करता है। इसका डिजाइन वर्टिकल है। इस वजह से ये स्पेस भी कम लेता है। इसमें दो नॉब दी गई हैं। एक नॉब की मदद से फैन की स्पीड को कंट्रोल किया जाता है। इसमें स्पीड को 3 लेवल तक बढ़ा सकते हैं। वहीं, दूसरी नॉब से गर्म हवा को कंट्रोल किया जाता है। इसके लिए भी 2 लेवल दिए हैं।

    4. Kenvi US Fan Heater

      कीमत : 849 रुपए

    कम कीमत के बाद भी ये देखने में बेहद स्टाइलिश है। डुअल कलर टोन वाले इस हीटर ब्लोअर का मॉडल नंबर M-11 432 है। गर्म हवा को कंट्रोल करने के लिए इसमें कई लेवल दिए हैं। वहीं, फैन की स्पीड के लिए भी तीन लेवल हैं। कंपनी इस पर एक सीजन की वारंटी भी दे रही है। ये 2000 वॉट का पावर कंजप्शन करता है। इसे ISO 9001:2015 सर्टिफिकेट भी मिला है।

    5. Zigma Blower Heater

      कीमत : 923 रुपए

    इस बजट ब्लोअर हीटर का मॉडल नंबर Z-1136 है। ये 2000 वॉट का पावर कंजप्शन करता है। गोल्डन कलर वाले इस हीटर में कॉपर वायर मोटर दी है। इसमें सेफ्टी के लिए थर्मल कट ऑफ और ओवरहीट प्रोटेक्शन भी दिया है। इसमें हीट सेटिंग को 1000 वॉट भी कर सकते हैं। इसमें दो नॉब दी गई हैं। एक नॉब की मदद से फैन की स्पीड को कंट्रोल किया जाता है। इसमें स्पीड को 3 लेवल तक बढ़ा सकते हैं। वहीं, दूसरी नॉब से गर्म हवा को कंट्रोल किया जाता है। इसके लिए भी 2 लेवल दिए हैं।

    देश में लगातार एक्सप्रेस-वे और हाईवे तैयार किए हो रहे हैं। कई को चालू किया जा चुका है। तो कई पर तेजी से काम चल रहा है। ऐसे में अब सड़क पर गाड़ी चलाने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक फ्री-टू-यूज-नेविगेशन ऐप लॉन्च किया है। इसे मूव (MOVE) का नाम दिया है। ये सड़क पर चलने वाले लोगों को एक्सीडेंट के खतरों के बारे में अलर्ट करेगा। इसमें कई तरह के रोड सेफ्टी फीचर्स भी दिए हैं।

    ऐप को केंद्रीय सड़क परिवहन और हाईवे मिनिस्ट्री  ने देश में ड्राइवर और रोड सेफ्टी टेक्नोलॉजी के लिए IIT मद्रास और डिजिटल टेक कंपनी मैप माय इंडिया  के कोलैबरेशन में लॉन्च किया गया है।

     नेविगेशन ऐप सर्विस ड्राइवरों को अपकमिंग एक्सीडेंट प्रोन एरिया, स्पीड ब्रेकर, शार्प कर्व्स और गड्ढों जैसे दूसरे खतरों के बारे में वॉयस और विजुअली अलर्ट देता है। ये देश में सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वावे एक्सीटेंड और मौतों को कम करने के लिए सड़क परिवहन मंत्रालय की प्लानिंग का एक हिस्सा है।

    IIT मद्रास और मैप माय इंडिया डेटा एनालिस्ट करेंगे

    मैप माय इंडिया द्वारा डेवलप नेविगेशन सर्विस ऐप मूव ने 2020 में सरकार की आत्मानिर्भर ऐप इनोवेशन चैलेंज जीता था। इस सर्विस का इस्तेमाल नागरिकों और अथॉरिटी द्वारा एक्सीडेंट, असुरक्षित एरिया, सड़क और ट्रैफिक के मुद्दों को मैप पर रिपोर्ट और ब्रॉडकास्ट और दूसरे यूजर्स की मदद करने के लिए किया जा सकता है। डेटा का एनालिस्ट IIT मद्रास और मैप माय इंडिया द्वारा किया जाएगा। फिर भविष्य में सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए सरकार द्वारा इसका इस्तेमाल किया जाएगा।

    IIT मद्रास के डेटा संचालित रोड सेफ्टी मॉडल को अपनाया

    बीते महीने सड़क मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड बैंक से फंडिंग के साथ IIT मद्रास के रिसर्चर्स द्वारा बनाए गए डेटा संचालित रोड सेफ्टी मॉडल को अपनाया है। सड़कों को सुरक्षित बनाने और आपातकालीन प्रतिक्रिया में सुधार करने में मदद के लिए 32 से अधिक राज्य और यूनियन टेरिटरी, इंस्टीट्यूट के डेवलप किए गए विकसित एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस  मॉडल का इस्तेमाल करेंगे।

     IIT टीम ने 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को 50 प्रतिशत तक कम करने और रोड ट्रैफिक एक्सीडेंट से 0 मौतों के टारगेट करने अलग-अलग राज्य सरकारों के एग्रीमेंट किए हैं। इसके लिए वो एक रोडमैप डेवलप करेंगे।

     

     

     

    नई दिल्‍ली  /शौर्यपथ/

     बॉलीवुड एक्‍ट्रेस ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय के दिल्‍ली कार्यालय में पेश हुईं. ऐश्‍वर्या करीब 1:30 बजे ईडी दफ्तर पहुंचीं, जानकारी के अनुसार, पनामा पेपर्स से जुड़े मामले में यह पूछताछ की गई.  48 वर्षीय एक्‍ट्रेस के दिल्‍ली में बयान रिकॉर्ड किए. मेगास्‍टार अमिताभ बच्‍चन की पुत्रवधु और अभिषेक बच्‍चन की पत्‍नी ऐश्‍वर्या को कुछ समय पहले समन जारी किया गया था लेकिन उन्‍होंने पेश होने के लिए वक्‍त मांगा था.

    मामला वर्ष 2016 में वॉशिंगटन स्थित इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स (आईसीआईजे) द्वारा पनामा की कानूनी फर्म मोसैक फोंसेका के रिकॉर्ड की जांच से जुड़ा है जिसे 'पनामा पेपर्स' नाम से जाना जाता है. इसमें विश्व के कई नेताओं और मशहूर हस्तियों के नाम सामने आए थे जिन्होंने कथित तौर पर देश से बाहर की कंपनियों में विदेशों में पैसा जमा किया था. इनमें से कुछ के बारे में कहा गया है कि उनके पास वैध विदेशी खाते हैं. इस खुलासे में कर चोरी के मामलों को सामने लाया गया था. 

     

     

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण कार्यक्रम में पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 3 करोड़ 93 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की जिसमें एक दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए गए गोबर के एवज में 2 करोड़ 63 लाख रूपए भुगतान तथा गौठान समितियों को 79 लाख और महिला समूहों को 51 लाख रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं।

    मुख्यमंत्री इस अवसर पर गौठान मेप एप का भी शुभारंभ किया। इस ऐप के माध्यम से गौठान में संचालित समस्त गतिविधियों जैसे गोबर खरीदी भुगतान, गौठान से जुड़ी महिला स्व सहायता समूह की आय मूलक गतिविधियों के तहत उत्पादित सामग्री, दर एवं विक्रय की अद्यतन जानकारी मिल सकेगी।

     इस अवसर पर कृषि मंत्री  रविन्द्र चौबे ,मुख्यमंत्री के सलाहकार  प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष  गिरीश देवांगन, पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरणदास , मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त  कमलप्रीत सिंह,विशेष सचिव कृषि एवं गोधन न्याय मिशन के प्रबंध संचालक डॉ एस भारती दासन सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित है।

     

    अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में ओमिक्रोन को लेकर DDMA की बैठक हुई है. ओमिक्रोन के लक्षण बेहद माइल्ड हैं और मौत के चांस कम हैं.दिल्ली वालों को पैनिक की ज़रूरत नही है.अस्पताल, ऑक्सीजन और दवाई के इंतजाम कर लिए गए हैं.सबसे ज़्यादा ज़रूरत होम आइसोलेशन की ज़रूरत पड़ेगी.

    नई दिल्‍ली  /शौर्यपथ/

     दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में ओमिक्रोन को लेकर DDMA की बैठक हुई है. ओमिक्रोन के लक्षण बेहद माइल्ड हैं और मौत के चांस कम हैं.दिल्ली वालों को पैनिक होने की ज़रूरत नही है.' उन्‍होंने कहा कि हम ओमिक्रॉन से लड़ने के लिए तैयार हैं. केंद्र सरकार बूस्टर डोज़ देने की इजाज़त दे.अस्पताल, ऑक्सीजन और दवाई के इंतजाम कर लिए गए हैं.सबसे ज़्यादा ज़रूरत होम आइसोलेशन की ज़रूरत पड़ेगी. 23 दिसंबर को एक अहम बैठक होम आइसोलेशन मैनेजमेंट पर करेंगे. कल 100 से ज़्यादा मामले आए हैं. उन्‍होंने कहा कि अब दिल्ली में आने वाले सभी कोरोना मामलों की जीनोम सिक्वेंसिंग की जाएगी और ओमिक्रॉन की जांच होगी. उन्‍होंने यदि कोई नया कोरोना वायरस वेरिएंट फैलता है तो हमारे पास अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्था है.

    अरविंद केजरीवाल ने बताया कि कैबिनेट में एक और निर्णय हुआ. कोरोना काल से अब तक जो फ्री राशन दिया जा रहा था, उसकी समय सीमा 6 महीने के लिए बढाकर 31 मई तक कर दी गई है. उन्‍होंने यह भी कहा कि आज कैबिनेट मीटिंग में फैसला हुआ कि हम टीचर्स यूनिवर्सिटी बनाने जा रहे हैं, इसे कैबिनेट की मुहर लग गई है, अगले विधानसभा सत्र में इसे लाया जाएगा. इसके जरिए न्यू जेनरेशन टीचर तैयार होंगे. 2022-23 सत्र में इसका एडमिशन शुरू होगा. इसके लिए हम नेशनल इंटरनेशनल कोलाबोरेशन करेंगे.

     

     

     

     

    शोक -संतप्त परिजनों को बढ़ाया ढांढस
    रायपुर /शौर्यपथ/

    शोक -संतप्त परिजनों को बढ़ाया ढांढस

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के शैलेन्द्र नगर में पूर्व विधायक एवँ वरिष्ठ नेता  वर्ल्यानी के पार्थिव देह पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्वांजलि दी । उन्होंने  वर्ल्यानी के पार्थिव देह को कंधा दिया और नंगे पैर ही प्रेम प्रकाश आश्रम तक उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए ।

    श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्वांजलि दी

    मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि  वर्ल्यानीे आर्थिक मामलों के अच्छे जानकार थे। उनसे हमेशा आर्थिक मामलों और योजनाओं को तैयार करने में सलाह मशविरा होता था।  बघेल ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की ।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार  विनोद वर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष  गिरीश देवांगन, महापौर  ऐजाज ढेबर, सभापति  प्रमोद दुबे,  आर. पी. सिंह, जनप्रतिनिधिगण एवं नागरिक जन उपस्थित थे ।

     

    हेल्थ टिप्स /शौर्यपथ/ 
     आइए इस लेख के जरिए जानें कि आप ब्लैक कॉफी से अपना वजन कैसे कम कर सकते हैं. इसके लाभ, ब्लैक कॉफी पीने का सही समय भी जानें.

     अगर आप ब्लैक कॉफी के शौकीन हैं, तो यह आनंद लेने का समय है! आपके शरीर और दिमाग को बहुत सारे लाभ मिलेगें. कई अध्ययनों ने साबित किया है कि किसी भी अन्य कैफीन-वाले पेय की तुलना में ब्लैक कॉफी वजन घटाने के लिए अच्छी है. अगर आप सोच रहे हैं कि ब्लैक कॉफी क्या है? और यह सामान्य कॉफी से किस प्रकार अलग है? ब्लैक कॉफी एक ऐसा पेय है जो जिसमें कोई एडिटिव या दूध नहीं मिलाया जाता है. कैफीन के अन्य प्रकारों की तुलना में यह आमतौर पर कड़वा होता है और इसे एस्प्रेसो भी कहा जाता है. आइए इस लेख के जरिए जानें कि आप ब्लैक कॉफी से अपना वजन कैसे कम कर सकते हैं. इसके लाभ, ब्लैक कॉफी पीने का सही समय भी जानें.


    ब्लैक कॉफी की मदद से वजन कैसे कम करें? | 

    स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के बीच ब्लैक कॉफी तेजी से लोकप्रिय हो रही है. दूध और चीनी से तैयार ड्रिंक की तुलना में ब्लैक कॉफी में कैलोरी की मात्रा कम होती है. जब ब्लैक कॉफी को अच्छा व्यायाम रूटीन के साथ जोड़ा जाता है, तो आप अपने फैट को जल्दी से बर्न कर सकते हैं. कैफीन का सेवन बेहतर वजन घटाने और मैनेजमेंट को बढ़ावा देता है.

     क्या ब्लैक कॉफी फैट बर्न करती है? | 

    कई अध्ययनों से पता चलता है कि कैफीन की फैट बर्न करने वाले गुण होते है. हालांकि इसका समर्थन करने के लिए कोई ठोस प्रमाण नहीं है. आपके शरीर में कैफीन की उच्च मात्रा गर्मी उत्पादन को बढ़ावा दे सकती है, जिसे थर्मोजेनेसिस भी कहा जाता है, और यह वसा कोशिकाओं को बहुत जल्दी बर्न कर देता है. कैफीन भी लिपोलिसिस में सहायता करके शरीर में अतिरिक्त मात्रा को कम करता है.


     क्या सर्दियों में ब्लैक कॉफी वजन घटाने के लिए सबसे बेस्ट है? जानें फायदे और किस समय करना चाहिए सेवन

     यहां इसके लाभ, ब्लैक कॉफी पीने का सही समय भी जानें.

      अगर आप ब्लैक कॉफी के शौकीन हैं, तो यह आनंद लेने का समय है! आपके शरीर और दिमाग को बहुत सारे लाभ मिलेगें. कई अध्ययनों ने साबित किया है कि किसी भी अन्य कैफीन-वाले पेय की तुलना में ब्लैक कॉफी वजन घटाने के लिए अच्छी है. अगर आप सोच रहे हैं कि ब्लैक कॉफी क्या है? और यह सामान्य कॉफी से किस प्रकार अलग है? ब्लैक कॉफी एक ऐसा पेय है जो जिसमें कोई एडिटिव या दूध नहीं मिलाया जाता है. कैफीन के अन्य प्रकारों की तुलना में यह आमतौर पर कड़वा होता है और इसे एस्प्रेसो भी कहा जाता है. आइए इस लेख के जरिए जानें कि आप ब्लैक कॉफी से अपना वजन कैसे कम कर सकते हैं. इसके लाभ, ब्लैक कॉफी पीने का सही समय भी जानें.

    ब्लैक कॉफी की मदद से वजन कैसे कम करें? |

    स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के बीच ब्लैक कॉफी तेजी से लोकप्रिय हो रही है. दूध और चीनी से तैयार ड्रिंक की तुलना में ब्लैक कॉफी में कैलोरी की मात्रा कम होती है. जब ब्लैक कॉफी को अच्छा व्यायाम रूटीन के साथ जोड़ा जाता है, तो आप अपने फैट को जल्दी से बर्न कर सकते हैं. कैफीन का सेवन बेहतर वजन घटाने और मैनेजमेंट को बढ़ावा देता है.

    क्या ब्लैक कॉफी फैट बर्न करती है? |

    कई अध्ययनों से पता चलता है कि कैफीन की फैट बर्न करने वाले गुण होते है. हालांकि इसका समर्थन करने के लिए कोई ठोस प्रमाण नहीं है. आपके शरीर में कैफीन की उच्च मात्रा गर्मी उत्पादन को बढ़ावा दे सकती है, जिसे थर्मोजेनेसिस भी कहा जाता है, और यह वसा कोशिकाओं को बहुत जल्दी बर्न कर देता है. कैफीन भी लिपोलिसिस में सहायता करके शरीर में अतिरिक्त मात्रा को कम करता है.

    ब्लूबेरी के बारे में क्या जानते हैं आप? इसके प्रकार और टॉप हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में यहां बताया गया है


    वजन घटाने में मदद करने वाली ब्लैक कॉफी के फायदे

    ब्लैक कॉफी के कुछ फायदे यहां दिए गए हैं जो जल्दी वजन घटाने को बढ़ावा देते हैं:

    1. ब्लैक कॉफी आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है
    ब्लैक कॉफी मेटाबॉलिज्म गतिविधि को बढ़ाती है और आपके शरीर में एनर्जी लेवल को बढ़ाती है क्योंकि इसमें कैफीन होता है. हाई मेटाबॉलिज्म रेट के साथ आपके वजन घटाने के परिणाम बेहतर होंगे. कोई भी मिठास न मिला कर कम कैलोरी वाला ड्रिंक तैयार करें.

    2. भूख नक्काशी कम कर देता है

    ब्लैक कॉफी सेंट्रल नर्वस सिस्टम पर काम करती है जिससे आपकी अत्यधिक खाने की इच्छा कम हो जाती है. कैफीन पेप्टाइड YY को दबाने में मदद करता है, जो भूख बढ़ाने वाले हार्मोन हैं जो आपको वजन बढ़ाने वाले फूड्स से दूर रखते हैं.

    3. शरीर में अतिरिक्त पानी की मात्रा को कम करता है

    आपके शरीर में एक्स्ट्रा पानी कई लोगों में वजन बढ़ने के प्राथमिक कारणों में से एक है और इसका इलाज करने के लिए ब्लैक कॉफी एक सही उपाय हो सकता है. ब्लैक कॉफी आपके शरीर से अतिरिक्त पानी की मात्रा को बाहर निकालकर आपको बार-बार पेशाब करने में मदद करती है. हालांकि वजन घटाना अस्थायी है, लेकिन इस तरीके से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है. अगर आपके पास पानी का वजन है और जल्दी ठीक करना चाहते हैं, तो यह विकल्प एक आदर्श विकल्प है.

    4. आपको कैलोरी बर्न करने में मदद करता है

    ब्लैक कॉफी पीने से आप सक्रिय रहते हैं, मेटाबॉलिज्म गतिविधि को कुशलतापूर्वक उत्तेजित करके अधिक कैलोरी बर्न होती है. इस तरह ब्लैक कॉफी ज्यादा कैलोरी बर्न करके वजन कम करने में आपकी मदद करती है. ब्लैक कॉफी एक कैलोरी मुक्त पेय है. अधिक कैलोरी बर्न करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप कसरत से पहले इस पेय का सेवन करें.

    5. शरीर में ग्लूकोज का उत्पादन घटाना

    ब्लैक कॉफी में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड एक एंटीऑक्सिडेंट है जो आपको वजन कम करने में मदद करता है और आपके शरीर में ग्लूकोज के उत्पादन को धीमा करता है, जिससे डायबिटीज का खतरा कम होता है. यह एंटीऑक्सिडेंट इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करता है और आंतों में ग्लूकोज के अवशोषण को रोकता है.

    वजन कम करने के लिए ब्लैक कॉफी पीने का सबसे अच्छा समय

    हालांकि बहुत से लोगों का मानना है कि ब्लैक कॉफी पीने से फैट बर्न होता है. जब सुबह जल्दी सेवन किया जाता है तो इससे कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं जैसे कि पेट खराब होना, एसिड रिफ्लक्स अगर आप इसका खाली पेट सेवन करते हैं.

     

     

     

     

     

     

     

     विपक्षी दलों ने संकेत दिया है कि वो 12 निलंबित सांसदों की बहाली की अपनी मांग को लेकर पीछे नहीं हटेंगे.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

     12 सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर संसद में गतिरोध बना हुआ है. राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने सरकार और विपक्षी दलों को इस मुद्दे पर बातचीत करने के लिए कहा है. जिसके बाद सरकार की तरफ से निलंबित सांसदों के चार दलों को आज बातचीत के लिए बुलाया है. लेकिन, विपक्ष इसे अपनी एकता में फूट डालने की कोशिश के तौर पर देख रहा है.
    मामले से जुड़ी अहम जानकारियां :

    संसद में चल रहे गतिरोध को हल करने की यह कवायद बीच में ही अटक सकती है. विपक्षी दलों ने संकेत दिया है कि वो 12 निलंबित सांसदों की बहाली की अपनी मांग को लेकर पीछे नहीं हटेंगे. उनका कहना है कि इन सांसदों को गलत तरीके से सजा दी गई.

    कांग्रेस ने बातचीत के लिए सिर्फ़ चार दलों को बुलाए जाने को अनुचित करार दिया है.

    टीएमसी ने भी साफ किया है कि तमाम गतिरोध के बावजूद वो इस मुद्दे पर कांग्रेस के साथ तालमेल करने को तैयार है. राज्यसभा में तृणमूल सांसद डेरेक ओब्रायन ने संकेत दिया है उभरते मतभेदों के बावजूद इस मुद्दे पर पार्टी कांग्रेस के साथ है.

    शिवसेना नेता संजय राउत ने भी कहा कि उन्हें सरकार की ओर से बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है. और इसमें भाग लेने को लेकर अंतिम फैसला विपक्षी दलों की सुबह होने वाली बैठक के बाद होगा.

    राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चार विपक्षी दलों को भेजे गए न्योते को लेकर संसदीय कार्य मंत्री को पत्र लिखा है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने लिखा, 12 सांसदों के निलंबन के खिलाफ सभी विपक्षी दल एकजुट हैं.

    साथ ही खड़गे ने लिखा है, हम 29 नवंबर से अनुरोध कर रहे हैं कि राज्यसभा चेयरमैन या सदन के नेता पीयूष गोयल सभी विपक्षी दलों के साथ एक बैठक बुलाएं, ताकि गतिरोध को खत्म किया जा सके. लेकिन इस पर कुछ नहीं किया गया. ऐसे में सभी विपक्षी दलों को बुलाने की बजाय चार दलों को बुलाना अन्यायपूर्ण और दुर्भाग्यपूर्ण है.

    सांसदों के निलंबन के विरोध में विपक्षी दल लगातार विरोध करते आ रहे हैं. संसद के दोनों सदनों में निलंबन रद्द करने को लेकर लगातार मांग उठाई जा रही है. संसद में इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव देखने को मिल रहा है.

    संसद का मौजूदा शीतकालीन सत्र 23 दिसंबर तक चलेगा और अब इसकी कुल चार दिन कार्यवाही चलेगी.

     

    तल्ख शब्दों में किए गए एक ट्वीट में नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम लेते हुए उन पर अकाली दल के बादलों से मिलीभगत का आरोप लगाया, और हाल ही में वापस लिए गए विवादित कृषि कानूनों को लेकर भी निशाना साधा.

     चंडीगढ़ /शौर्यपथ/

     पंजाब कांग्रेस के मुखिया नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को आम आदमी पार्टी  के प्रमुख तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 'ढोंगी' कहकर पुकारा, और उन्हें अगले साल की शुरुआत में होने जा रहे पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बहस की चुनौती भी दी.

    तल्ख शब्दों में किए गए एक ट्वीट में नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम लेते हुए उन पर अकाली दल के बादलों से मिलीभगत का आरोप लगाया, और हाल ही में वापस लिए गए विवादित कृषि कानूनों को लेकर भी निशाना साधा.

     सिद्धू ने लिखा, "भगवंत (मान) मुख्यमंत्री नहीं है, जो बादलों के ब्लैकलिस्टेड विधायक दीप मल्होत्रा के साथ शराब माफिया चला रहा है... वह (भगवंत मान) नहीं था, जिसने काले कृषि कानूनों को दिल्ली में अधिसूचित किया था... दिल्ली एयरपोर्ट के कमाऊ रूटों पर बादलों की बसों को कौन अनुमति दे रहा है...? आकर मुझसे बहस करो, ढोंगी..."

     माना जाता रहा है कि एक वक्त में नवजोत सिंह सिद्धू और अरविंज केजरीवाल के बीच यह चर्चा भी हुई थी कि सिद्धू उनकी पार्टी में शामिल हो सकते हैं, लेकिन अब पिछले कुछ हफ्तों से वे एक-दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेल रहे हैं.

    सत्तासीन कांग्रेस, जो पिछले एक साल से अंदरूनी लड़ाइयों से जूझ रही है, के लिए पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी मज़बूत चुनौती के रूप में उभरकर सामने आई है. अरविंद केजरीवाल अपनी पार्टी के प्रचार को गति देने के लिए लगातार पंजाब की यात्राएं करते रहे हैं, और हर दौरे में उन्होंने कांग्रेस की सरकार और नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा है. पिछले सप्ताह उन्होंने कांग्रेस की राज्य सरकार को सूबे के इतिहास में 'सबसे भ्रष्ट और दोगली' सरकार करार दिया था.

    शनिवार को सिद्धू ने केजरीवाल को 'राजनैतिक यात्री' और 'झूठा' करार दिया था, जो राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से ऐन पहले 'झूठे वादों' के साथ हाज़िर हुआ है. एक जनसभा में नवजोत सिंह सिद्धू ने केजरीवाल को बेरोज़गारी पर बहस की चुनौती दी थी, और दावा किया था कि उन्होंने दिल्ली में आठ लाख नौकरियों का वादा किया था, और सिर्फ 440 नौकरियां दीं.

    उन्होंने कहा था, "पंजाब में किसी भी जगह आइए, और (मेरे साथ) बैठिए... भले ही मुझे दिल्ली बुला लीजिए... आप ही के घर पर बैठेंगे, और TV चैनलों को भी बुला लेंगे... अगर सिद्धू हार जाता है, तो (मैं) राजनीति छोड़ दूंगा..."

    पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली में शराब का निजीकरण करने का आरोप लगाया, और प्रत्येक महिला को 1,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाने के वादे पर भी सवाल खड़े करते हुए पूछा कि क्या वह यही काम दिल्ली में कर रहे हैं, जहां वह सरकार के मुखिया हैं.

    सिद्धू ने इस आरोप पर भी केजरीवाल को आड़े हाथ लिया कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने 20,000 करोड़ रुपये का गैरकानूनी रेत खनन घोटाला किया है. उन्होंने कहा, "कोई भी राज्य दिखाइए, जो रेत खनन से 3,000 करोड़ से ज़्यादा पैदा करती है... मैं आपको जानकारी देता हूं, केजरीवाल... आप पंजाब के बारे में कुछ भी नहीं जानते... आप राजनैतिक यात्री हैं, और झूठे हैं, जो साढ़े चार साल बाद यहां झूठे वादे लेकर आया है... पिछले साढ़े चार साल तक आप यहां क्यों नहीं आए..."

    इससे पहले भी, नवजोत सिंह सिद्धू ने 'फ्रॉड' शब्द का इस्तेमाल किया था और टिप्पणी की थी कि गिरगिट भी उतने रंग नहीं बदल सकती, जितने रंग AAP के नेता बदलते हैं.

     

     

     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision