August 06, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मोतीलाल वोरा को उनकी जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में अविभाजित मध्यप्रदेश में दो बार मुख्यमंत्री पद का निर्वहन कर चुके  मोतीलाल वोरा को उनकी जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि  वोरा ने अपने सरल-सहज और मृदुभाषी व्यक्तित्व से सभी को प्रभावित किया। उनके व्यक्तित्व में सादगी थी, अहंकार उनसे कोसो दूर था। उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में अमूल्य योगदान दिया। वे उत्तरप्रदेश के राज्यपाल के साथ ही केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल में स्वास्थ्य मंत्री भी रहे। अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में उन्हें जो भी दायित्व मिला उसे सहज स्वीकार किया।

     

    रायपुर /शौर्यपथ/

    कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा रबी सीजन में किसानों को प्रदाय किए जा रहे बीज, उर्वरक एवं पौध संरक्षण औषधि की गुणवत्ता की जांच का अभियान सभी जिलों में शुरू कर दिया गया है। कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने इलाकों में लगातार बीज, खाद और औषधियों के सेम्पल ले रहे हैं, जिसकी जांच गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला में की जा रही है। रबी सीजन 2021 में अब तक बीज के 39 नमूने तथा रसायनिक उर्वरक के 12 नमूने अमानक पाए गए हैं, जिनके लाट के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के साथ ही संबंधित फर्मों को कृषि विभाग द्वारा नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है।

    कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रबी सीजन 2021 में बीज के अब तक 744 नमूने लेकर प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु भेजे गए हैं। विभाग को प्राप्त 664 सैम्पलों की जांच में से 39 सैम्पल अमानक पाए गए हैं, 80 सेम्पल की रिपोर्ट अभी प्राप्त होना शेष है। इसी तरह रसायनिक उर्वरकों की गुणवत्ता की जांच-पड़ताल के लिए कृषि विभाग के उर्वरक निरीक्षकों द्वारा 314 नमूने विभिन्न संस्थानों से लिए गए हैं, जिसमें से 268 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिसमें से 256 नमूने मानक स्तर के तथा 12 अमानक पाए गए हैं। 42 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होना शेष है। अमानक बीज एवं खाद के लाट के विक्रय को विभाग द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के साथ संबंधित संस्थाओं को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

    हेल्थ टिप्स /शौर्यपथ/

    दिल की सेहत के लिए अच्छे खानपान का अर्थ यह कतई नहीं है कि बर्गर, फ्रेंच फ्राइज या कोल्ड ड्रिंक से दूरी बना लें। पर यह ध्यान रखना होगा कि ये चीजें नियमित खानपान में शामिल न हो जाएं। यह कहना है अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के पूर्व प्रमुख डॉ. रॉबर्ट एकेल का। एसोसिएशन ने हाल में दिल तंदुरुस्त रखने वाले खानपान को लेकर गाइडलाइंस जारी की हैं। मुख्य लेखक डॉ. एलिस एच लिकटेंस्टाइन ने बताया कि ‘ये न खाएं’ जैसी नसीहतों से लोगों पर दबाव डालने के बजाय हमने खानपान के ऐसे पैटर्न को बढ़ावा देने की कोशिश की है, जिससे दिल स्वस्थ रहे। गाइडलाइंस के प्रमुख अंश...

     6 आदतें जो खानपान का पैटर्न सही बनाने में मददगार होंगी, दिल से जुड़े जोखिम भी घटाएंगी

    हफ्ते में 150 मिनट वर्कआउट

    जीवनभर वजन को संतुलित रखकर दिल से जुड़े जोखिम कम किए जा सकते हैं। हफ्ते में 150 मिनट वर्कआउट, ऊर्जा संतुलन को सही रखता है। उम्र के हर दशक में ऊर्जा की जरूरत 70-100 कैलोरी तक घट जाती है। इसलिए डाइट की नियमित ट्रेकिंग जरूरी है।
    गहरे रंग वाले फल-सब्जियां खाएं

    विविधता वाले फल-सब्जियां खाएं, इनसे फाइटोकेमिकल्स ज्यादा मिलेंगे। ये गंभीर बीमारियों को रोकने में मददगार हैं। गहरे रंग वाले फल-सब्जी में पोषक तत्व ज्यादा होते हैं। जूस के बजाय साबुत खाने से फाइबर ज्यादा मिलेगा।
    रिफाइंड के बजाय साबुत अनाज

    रिफाइंड अनाज में पोषक तत्वों को हटा दिया जाता है। इसलिए साबुत अनाज से बने खाने को प्राथमिकता दें। साबुत अनाज में चोकर, एंडोस्पर्म और आंतरिक बीज तीनों परत होती है। इसलिए ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। कई सारी स्टडीज में साबित हो चुका है कि साबुत अनाज खाने से दिल को जोखिम पहुंचाने वाले कारकों के नियंत्रण में मदद मिली है।
    प्रोटीन के स्वस्थ स्रोत चुनें

    प्रोटीन की जरूरत पूरी करने के लिए फलियां, नट्स जैसे सोयाबीन, दालें, चना और मटर का सेवन करें। ये प्रोटीन के साथ फाइबर के भी अच्छे स्रोत हैं। डेयरी उत्पाद लो फैट या फैट मुक्त चुनें। इनसे वजन और मोटापा बढ़ने से रोकने में मदद मिलेगी।

    नारियल/पाम जैसे तेल कम खाएं

    विशेषज्ञों का मानना है पॉलीअनसैचुरेटेड फैट वाले तेल बेहतर होते हैं। इनमें सोयाबीन, कॉर्न, सनफ्लॉवर और अलसी तेल आते हैं। ये कार्डियोवस्कुलर खतरों को 30% तक घटा देते हैं। जबकि ट्रॉपिकल तेल जैसे नारियल और पाम तेल से एचडीएल और एलडीएल कॉलेस्ट्रॉल दोनों में बढ़ोतरी होती है।
    इसलिए इन्हें खाने में शामिल करने से बचना चाहिए।

    अतिरिक्त शुगर/नमक से बचें

    उन वस्तुओं और पेय से बचें जिनमें अतिरिक्त शुगर हो। इससे डायबिटीज, दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। नमक (सोडियम क्लोराइड) का ब्लड प्रेशर के साथ सीधा संबंध है। इसके कम सेवन से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

    इसके अलावा विशेषज्ञों का मानना है कि डॉक्टरों को मरीजों से पांच मिनट इस विषय पर जरूर बात करना चाहिए कि वे फल, सब्जियां और साबुत अनाज कितनी मात्रा में खाते हैं। या उन्हें इनके फायदों के बारे में कितना पता है।

     

     

     

    अन्य खबर /शौर्यपथ/ 

    विटामिन-C शरीर के लिए एक जरूरी न्यूट्रिएंट है। यह व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाकर हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। यह एक ऐसा एंटीऑक्सिडेंट होता है जिसे शरीर खुद नहीं बनाता। इसकी कमी से हड्डियों, त्वचा और दिल से जुड़ी नसों को नुकसान पहुंचता है। इसलिए विटामिन-C से भरपूर खाने और सप्लिमेंट्स को अपनी डाइट में शामिल करना जरूरी है।

    विटामिन-C एक ऐसा न्यूट्रिएंट है जो पानी में घुल जाता है। इसलिए शरीर में इसकी पर्याप्त मात्रा बनाए रखने के लिए रोज इसका सेवन करना चाहिए। विटामिन-C प्रोटीन को बचाने में मदद करता है। इसकी एंटीआक्सिडेंट प्रॉपर्टीज कैंसर होने की संभावना को भी कम करती हैं। यह न्यूट्रिएंट एक्‍यूट रेस्पिरेट्री इंफेक्शन और टीबी की बीमारी से बचाव करता है।

     क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

    न्यूट्रीश्निस्ट जयश्री शरद ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में विटामिन-C के फायदों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि यह न्यूट्रिएंट हाइपरपिग्मेंटेशन को रोकता है। साथ ही, यह त्वचा को UV किरणों के नकारात्मक प्रभाव से बचाता है। इससे हमारे DNA की मरम्मत होती है और त्वचा के घाव जल्दी ठीक होते हैं।

    डॉ. शरद कहती हैं कि पुरुषों को 90 मिलीग्राम और महिलाओं को 75 मिलीग्राम विटामिन-C रोज लेना चाहिए। उनके अनुसार, पिग्मेंटेशन और दूसरी त्वचा संबंधी बीमारियों के समय एडल्ट्स को 1000 मिलीग्राम तक विटामिन-C लेने की जरूरत होती है।

    दूसरी स्टडीज के मुताबिक, गर्भवती महिलाओं को 85 मिलीग्राम और ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाओं को 120 मिलीग्राम तक विटामिन-C रोजाना लेना चाहिए।

    विटामिन-C के नैचुरल सोर्स

     संतरा, नींबू, किवी, अनानास, चेरी, ब्लूबेरी, पपीता, टमाटर और ब्रोकली में विटामिन-C सबसे ज्यादा होता है। इनके अलावा, अमरूद, दूध, चुकंदर, बंदगोभी, आंवला, शलगम, मूली के पत्ते, मुनक्का और शिमला मिर्च में भी यह न्यूट्रिएंट पाया जाता है।

    विटामिन-C की कमी के लक्षण

    त्वचा में रूखापन, मसूड़ों में खून आना, शरीर में खून की कमी, घाव भरने में अधिक समय लगना, बाल रूखे होना, इम्यूनिटी कम होना, जोड़ों में दर्द और दांतों में कमजोरी विटामिन-C की कमी के लक्षण हैं। ऐसी समस्याएं होते ही आपको अपनी डाइट में विटामिन-C की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए।

    अधिक मात्रा में विटामिन-C​​​​​​​ हो सकता है खतरनाक

    विटामिन-C का अधिक मात्रा में सेवन हानिकारक साबित हो सकता है। इससे शरीर में आयरन बढ़ सकता है। साथ ही, पेट खराब होना, जी मचलाना, उल्टी, सीने में जलन, सिर दर्द और नींद न आने की परेशानी भी हो सकती है।

     

     

     

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    पंजाब में 24 घंटे की भीतर बेअदबी के मामले में पीट-पीटकर हत्या करने का दूसरा मामला सामने आया है. अब कपूरथला में बेअदबी के आरोप में एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई. ऐसी ही घटना शनिवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में हुई थी. कपूरथला जिले के निजामपुर गांव के लोगों ने कथित तौर पर रविवार सुबह एक गुरुद्वारे से एक युवक को पकड़ा था. उन्होंने आरोप लगाया कि युवक को सुबह 4 बजे निशान साहिब (सिख ध्वज) की 'बेअदबी' करते देखा गया.

    हालांकि, पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उस युवक को अपनी हिरासत में ले लिया, लेकिन सिख समूहों ने दबाव डाला कि उससे उनके सामने ही पूछताछ की जाए. स्थानीय लोगों ने पुलिस से हाथापाई के बाद युवक की हत्या कर दी.

    बता दें, शनिवार रात अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में जिस वक्त गुरु ग्रन्थ साहिब का पाठ चल रहा था, उस वक्त एक शख्स सचखंड के अंदर पहुंचने के बाद जंगला कूदकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पास पहुंच गया और उनके सामने रखी किरपाण को उठाने की कोशिश की, इसी दौरान सेवादारों ने उसे पकड़ लिया. आरोपी को पकड़ने के बाद गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोप में उसे एसजीपीसी के दफ्तर ले जाया गया. आरोप है कि सेवादारों और भीड़ ने उसे इतना पीटा की उसकी मौत हो गई.

     दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर कई नेताओं ने इस घटना की निंदा की और इसके पीछे से साज़िश की बात कही. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस घटना के जांच के आदेश दिए हैं.

     इस मामले में दोनों मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, इन घटनाओं को देखते हुए गुरुद्वारों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.

     

     

     

     योगी आदित्यनाथ ने कहा, "गरीब को फ्री में राशन मिलना ही राम राज्य है. हमने जो वादा किया था, उसे हमने पूरा किया लेकिन ये सब विपक्ष को अच्छा नहीं लगा. हमने कश्मीर में धारा 370 को ख़त्म कर दिया. धारा 370 देश में आतंकवाद को प्रेरित कर रहा था. मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह को जैसे ही मौक़ा मिला उन्होंने 370 को हटा के कूड़े में फ़ेंक दिया."

    मथुरा /शौर्यपथ/

     उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों  से पहले बीजेपी  ने आज  से जन विश्वास यात्रा  शुरू की है. राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में यात्रा की शुरुआत करते हुए कहा कि वो आज 19वीं बार बृज भूमि पर आए हैं. योगी ने कहा, "मैं सबसे पहले श्री कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन करने गया था." उन्होंने कहा, "मैं अपना सौभाग्य मानता हूं कि यहां से मैं जन विश्वास यात्रा की शुरुआत कर रहा हूं. यहां की धरती के कण-कण में श्रीकृष्ण की लीला बसती है, पर यहां पहले कोसीकलां का दंगा होता था, याद होगा आप सबको जवाहरबाग दंगा लेकिन हमारी सरकार में न तो दंगा हुआ और न ही कोई पलायन हुआ."

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सारे व्यापारी, हिंदू पलायन नहीं कर रहे बल्कि जो पेशेवर अपराधी हैं, वही पलायन कर रहे हैं. इस वजह से सपा, बसपा और कांग्रेस को तकलीफ़ हो रही है. योगी ने कहा कि आज गोवा मुक्ति दिवस तो है ही इसके अलावा आज के दिन 1927 में राम प्रसाद बिस्मिल, अश्फ़ाक उल्ला खान जैसे क्रांतिकारियों को फ़ांसी दी गई थी.

    मुख्यमंत्री ने कहा, "कल प्रधानमंत्री ने कहा था कि गंगा एक्सप्रेस-वे से विकास का प्रवाह होगा. प्रधानमंत्री मोदी के लिए पूरे देश की जनता परिवार है पर सपा, बसपा और कांग्रेस के लिए उनका परिवार ही परिवार है." योगी ने कहा कि इन लोगों को अच्छा नहीं लगा था, जब मथुरा में मांस और मदिरा को बैन किया गया था. इनको अच्छा नहीं लगता जब हम मुज़फ़्फ़रनगर दंगो के अपराधियों को सज़ा देते हैं . इनको अच्छा नहीं लगता है जब सरकार मुफ़्त में वैक्सीन देती है बल्कि दंगाइयों को गले लगाना उन्हें अच्छा लगता है.

    योगी आदित्यनाथ ने कहा, "गरीब को फ्री में राशन मिलना ही राम राज्य है. हमने जो वादा किया था, उसे हमने पूरा किया लेकिन ये सब विपक्ष को अच्छा नहीं लगा. हमने कश्मीर में धारा 370 को ख़त्म कर दिया. धारा 370 देश में आतंकवाद को प्रेरित कर रहा था. मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह को जैसे ही मौक़ा मिला उन्होंने 370 को हटा के कूड़े में फ़ेंक दिया."

     बीजेपी नेता ने कहा, "हमने जो कहा, वो किया. अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है. मिर्ज़ापुर में भी मां विध्यवासिनी जी का भव्य मंदिर बन रहा है. 13 दिसंबर को देखा न आपने काशी में, पहले तो होड़ लगी रहती थी टोपी पहनने की, पहले अयोध्या, काशी में जाने की कोई हिम्मत नहीं करता था लेकिन मोदी जी भोलेनाथ का दर्शन करने के बाद श्रमिकों पर पुष्पवर्षा की. क्या कभी किसी और प्रधानमंत्री ने ऐसा किया है?"

     

     

     

     

    अपनी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय और अपने निजी सचिव जैनेंद्र यादव समेत करीबी नेताओं के ठिकानों पर की गई आयकर विभाग की छापेमारी के अगले दिन अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जोरदार हमला बोला और उन्हें अनुपयोगी मुख्यमंत्री करार दिया.

    लखनऊ/शौर्यपथ /

    उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव  से पहले बीजेपी  के लिए सबसे बड़ी चुनौती के रूप में उभर रही समाजवादी पार्टी  के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज आरोप लगाया कि उनका और उनकी पार्टी के नेताओं के फोन टैप किए जा रहे हैं और "मुख्यमंत्री खुद हर शाम उसकी रिकॉर्डिंग सुनते हैं."

    अपनी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय और अपने निजी सचिव जैनेंद्र यादव समेत करीबी नेताओं के ठिकानों पर की गई आयकर विभाग की छापेमारी के अगले दिन अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जोरदार हमला बोला और उन्हें अनुपयोगी मुख्यमंत्री करार दिया.

    अखिलेश ने कहा कि उनकी पार्टी के नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी इस बात का संकेत है कि बीजेपी चुनाव हारने वाली है. सपा प्रमुख ने मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कल 'यूपी+योगी' उपयोगी कहे जाने को खारिज करते हुए उन्हें "अनुपयोगी" करार दिया.

    छापों का हवाला देते हुए, यादव ने कहा कि बीजेपी भी उसी स्क्रिप्ट पर काम कर रही है जो कांग्रेस बतौर शासक सौंपकर गई है. अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बिना कहा, "मुख्यमंत्री अनुपयोगी हैं. उन्हें कम्प्यूटर और स्मार्टफोन भी चलाना नहीं आता. अगर कोई उन्हें कम्प्यूटर दिखा दे तो वह डर जाते हैं."

    अखिलेश ने कल भी छापेमारी का विरोध करते हुए कहा था कि चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने केंद्रीय एजेंसियों की आड़ में छापेमारी करवाई है. उन्होंने कहा था कि अभी तो आयकर विभाग आया है, ईडी और सीबीआई का आना बाकी है.

     

     

     

     

     

    जगदलपुर /शौर्यपथ/

    लाला जगदलपुरी के जन्म समारोह के अवसर पर आयोजिततीन दिवसीय साहित्य महोत्सव के तीसरे दिन आयोजित कवि सम्मेलन के शुभारंभ के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक  सुन्दरराज पी ने कहा कि 24 घंटे पढ़ाई की सुविधा प्रदान करने वाला यह संस्थान बस्तर की तसवीर बदल रहा है।  सुन्दरराज ने कहा कि बस्तर को आमतौर पर नक्सली हिंसाओं के लिए ही जाना जाता रहा है, मगर यहां के युवा प्रशासनिक सेवाओं के माध्यम से बस्तर की सेवा करने के लिए दिन-रात परिश्रम कर रहे हैं। इस संस्थान में कई कामकाजी युवा भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां करते हुए देखे जाते हैं। ऐसे कामकाजी युवाओं के लिए यह संस्थान निश्चित तौर पर वरदान है, क्योंकि वे अपने कामकाज के साथ फुर्सत के क्षणों में परीक्षाओं की तैयारियां कर रहे हैं। यह संस्थान साहित्य प्रेमियों के लिए भी एक अनुपम उपहार है, जहां हर वर्ग की रुचि के अनुसार साहित्य उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर की कला संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के कार्य बादल एकेडमी जैसी संस्थानों की स्थापना से तेज हुए हैं, वहीं उद्यमी युवाओं को भी थिंक बी के माध्यम से सम्बल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लाला जगदलपुरी से प्रेरणा लेकर युवा बस्तर का नाम रोशन करेंगे।

    इस आयोजन के विशिष्ट अतिथि के रूप में बस्तर वन मंडल की वनमण्डलाधिकारी सुश्री स्टायलो मंडावी, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान की संचालक  विजया रात्रे एवं पद्मश्री धर्मपाल सैनी जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी  भारती प्रधान ने किया। अपने उद्बोधन में मंडावी ने कहा कि साहित्य समाज का आईना होता है। साहित्यिक आयोजन विचारों के आदान प्रदान के सशक्त माध्यम होते हैं। सुश्री रात्रे ने कहा कि छात्र जीवन मे मुझे कविताएं पढ़ने का शौक रहा है। कविताओं का प्रभाव मेरे जीवन में सदैव रहा

    स्व.हरिहर वैष्णव को बस्तर साहित्य सम्मान से किया गया विभूषित

    जगदलपुर, 18 दिसम्बर 2021/ लाला जगदलपुरी केंद्रीय ग्रंथालय में आयोजित तीन दिवसीय बस्तर साहित्य महोत्सव में क्षेत्र के मूर्धन्य साहित्यकार स्व  हरिहर वैष्णव को बस्तर साहित्य सम्मान 2021 से विभूषित किया गया। स्व० वैष्णव के लिए उनके भाई  खेम वैष्णव ने यह सम्मान प्राप्त किया। सम्मान स्वरूप उन्हें शाल, श्रीफल एवं ग्यारह हजार रुपये तथा सम्मान पत्र दिया गया। इस अवसर पर  विक्रम सोनी का काव्य संग्रह प्रतीक्षा तथा लोक नाट्य पर आधारित पुस्तक ना ना ना ना नारे ना ना ना ना नारे का विमोचन किया गया। बस्तर साहित्य महोत्सव के तहत आयोजित कवि सम्मेलन में सर्वश्री विपिन बिहारी दास, अवध किशोर शर्मा, सनत कुमार जैन, सुभाष पांडेय, नरेंद्र पाढ़ी, शशांक शेंडे, कृष्ण शरण पटेल, भरत गंगादित्य, नरेंद्र यादव, मनोज उपाध्याय, अनिल शुक्ला, एसके मिश्रा, राजेंद्र सिंह ठाकुर, एनके यादव, राजकुमार जायसवाल, महेश तनेरी, विकास पांडेय, एसके त्रिपाठी,  सुषमा झा, मधु तिवारी, मोहिनी ठाकुर, पूर्णिमा सरोज, रानू नाग, प्रेमा पाठक, खुदैजा खान,  उर्मिला आचार्य, कुमारी जाह्नवि नाग,  चमेली कुर्रे, ज्योति यादव, दुलेश्वरी मांझी, सुषमा यादव ने काव्यपाठ किया।

     

    ग्राम परेवाडीह के ग्रामीण व बड़ौदा आरसेटी के कर्मचारियों ने करीब से जाना प्रदेश सरकार के कामकाज

    धमतरी /शौर्यपथ/

    प्रदेश सरकार के तीन साल पूर्ण होने के अवसर पर उपलब्धियों व योजनाओं के क्रियान्वयन पर आधारित जिला स्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी का दो दिवसीय आयोजन जनसम्पर्क विभाग द्वारा शुक्रवार 17 दिसम्बर से किया गया। माह के तृतीय शनिवार एवं गुरू घासीदास जयंती का अवकाश होने के बाद भी उक्त प्रदर्शनी का अवलोकन करने लोग कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचे। छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ-साथ जनसम्पर्क विभाग की ओर से निःशुल्क पुस्तिका एवं ब्रोशर वितरित किए गए। 

    ग्राम परेवाडीह (धमतरी) से कलेक्टोरेट आए श्री विमल कुमार साहू और  सालिकराम साहू ने प्रदर्शनी में लगाए गए फोटो का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि यहां प्रदर्शित किए गए छायाचित्रों से सरकार के तीन साल के काम-काज की जानकारी मिल रही है, वहीं सरकार की ऐसी अनेक योजनाएं हैं, जिनकी जानकारी ब्रोशर व पाम्फलेट के माध्यम से पता चल रहा है। युवक  विमल कुमार ने बताया कि जनमन सहित अन्य पुस्तिकाएं उनके लिए बेहद उपयोगी साबित होंगी। इसी तरह धमतरी से आए  तिलकराज सोनकर ने भी प्रदर्शनी के लगाए गए छायाचित्रों को देखकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की सराहना की। इसके अलावा बड़ौदा आरसेटी कार्यालय के कर्मचारियों ने भी प्रदर्शनी को देखकर सरकार की योजनाओं की जानकारी ली। आरसेटी के संकाय  रामकिशन सोनकर ने कहा कि यह काफी उपयोगी और आम लोगों तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने के लिए सार्थक सिद्ध होगा। उनके साथ आए  रामस्वरूप साहू, धनेश्वर साहू तथा रामकुमार ने भी छायाचित्र प्रदर्शनी को सुरूचिपूर्ण व रोचक बताया। उल्लेखनीय है कि जनसम्पर्क विभाग द्वारा दो दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी कलेक्टोरेट परिसर में लगाकर शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं व उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका, पत्रिका व ब्रोशर वितरित किए जा रहे हैं।

     

    खरमन राम ने कहा कि प्रदर्शनी में विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिली है अब अपने गांव में जाकर अन्य लोगों को भी देगें जानकारी

    जशपुरनगर /शौर्यपथ/  

    छत्तीसगढ़ सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर द्वारा जिला मुख्यालय के महाराज चौक में फोटो प्रदर्शनी एवं एलईडी के माध्यम से विभिन्न शासकीय योजनाओं के संबंध में छायाचित्र लगाकर लोगों को दी जा रही है। साथ ही विभाग के द्वारा विभिन्न योजनाओं से संबंधित पत्रिका जन-मन, आदिवासी हित सबसे आगे, एतिहासिक जीत को सलाम, बिजली बिल हाफ, छत्तीसगढ़ मॉडल सहित विभिन्न पत्रिका का वितरण किया गया।

    पन्ना क्षेत्र के बिसौली निवासी खेरमन राम ने बताया कि उन्होंने आज जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाए गए इस स्टॉल में विभिन हितग्राही मूलक योजनाओं के बारे में जाना साथ ही उन्होंने छायाचित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि निःशुल्क पत्रिका का लाभ उन्हें मिला है और गांव में जाकर अन्य लोगों को भी जानकारी देगें।

    अंशु तिर्की ने विकास प्रदर्शनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से संबंधित पुस्तिका पाकर हुई खुश

    छत्तीसगढ़ शासन के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर के द्वारा जिला मुख्यालय में 17 से 18 दिसंबर को दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी और विकास प्रदर्शनी लगाई गई है प्रदर्शनी के दूसरे दिन जशपुर विकास खंड के बिजली टोली निवासी अंशु तिर्की ने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से संबंधित जनमन, किसानों खेतिहर मजदूरों को न्याय, आदिवासी हित सबसे आगे, बिजली बिल हाफ आदि पुस्तिका पाकर का खुश हो गई और कहा कि उनको आगे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने में सहयोग मिलेगी।

    कांसाबेल विकास खंड निवासी रुपा पैकरा, प्रतिमा यादव जांजगीर चांपा निवासी रोमा कुर्रे ने बताया कि वे जशपुर जिले में नर्सिंग का प्रशिक्षण ले रही है आज प्रदर्शनी में आकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिली है। नर्सिंग की छात्राओं ने कहा कि अपने अन्य सहेलियों को भी प्रदर्शनी की जानकारी देगें, ताकि वे लाभ उठा सकें।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision