
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कैबिनेट मंत्री अकबर ने नवीन धान खरीदी केंद्र गौरमाटी का आकस्मिक निरीक्षण किया
कवर्धा /शौर्यपथ/
प्रदेश का कैबिनेट मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज शनिवार को सहसपुर लोहारा विकास खण्ड के ग्राम गौरमाटी के नवीन धान खरीदी का आकस्मिक अवलोकन किया। उन्होंने इस अवलोकन करते हुए धान खरीदी प्रभारी से आवश्यक जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना राज्य सरकार की सबसे प्राथमिक वाली महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत समिति में पंजीकृत समस्त किसानों की धान खरीदी होनी चाहिए। किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की कोई अनावश्यक परेशानी नही होनी चाहिए। अगर पंजीकृत धान विक्रय करने के संबध में किसान किसी भी प्रकार की समस्या लेकर आते है तो ऐसी समस्याओं को सर्वप्रथमिकता में निराकरण होनी चाहिए। अगर समस्या का निराकरण विकासखण्ड अथवा जिला स्तर पर होनी है तो ऐसी स्थिति में इसकी सूचना संबधित अधिकारियों को दें। उन्होंने अवलोकन करते हुए अब तक कि हुई धान खरीदी तथा उपलब्ध बारदाना की स्थिति की जानकारी ली।
उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में क्षेत्र के किसानों की विशेष मांग पर कवर्धा विधायक अकबर तथा पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर के विशेष प्रयासो से राज्य शासन ने नवीन धान उपार्जन के केंद्र की अनुमति प्रदान की है। इस नवीन धान खरीदी केंद्र में सात ग्राम शामिल है। पहले यहां के किसान अपना धान बेचने के लिए रणवीरपुर जाते थे। आज आकस्मिक निरीक्षण के दौरान मंत्री अकबर के साथ
नवीन धान खरीदी केंद्र गोरमाटी में मंत्री के निज सहायक कीर्तन शुक्ला सतीश सिंह शिवकुमार साहू चंदूलाल साहू विश्राम साहू सुरेश बेस खेलन सिंह जीवेश सिंह सुखसागर शुक्ला कुलदीप मारकंडे स्वरूपदास दिलीप दुबे अमोल साहू विश्राम धुर्वे आदि ग्रामवासी उपस्थित थे। मंत्री मोहम्मद अकबर ने ग्राम वासियों से धान खरीदी केंद्र के संबंध में जानकारी ली। नवीन धान उपार्जन केंद्र खुलने से ग्रामवासी काफी प्रसन्न नजर आ रहे थे इसके लिए उन्होंने मंत्री का हृदय से आभार प्रकट किया।
- योजनाओं के संबंध में प्रकाशित पुस्तिका का नि:शुल्क किया जा रहा वितरण
- जनमन पत्रिका प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष उपयोगी
- स्वामी आत्मानंद स्कूल एवं महतारी दुलार योजना की प्रशंसा की
- शासन की योजनाओं को जनसंपर्क विभाग के माध्यम से जनसामान्य तक पहुंचाना बेहतरीन कार्य
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
शासन के 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा कलेक्टोरेट में आयोजित जिला स्तरीय फोटो प्रदर्शनी को देखने आज जनसामान्य बड़ी संख्या में पहुंचे। अंबागढ़ चौकी के ग्राम मुरेठीटोला से आई शीला कुरेटी अपनी बिटिया अनन्या को फोटो प्रदर्शनी दिखाने लेकर आई थी। उन्होंने शासन के स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना एवं महतारी दुलार योजना की बहुत प्रशंसा की। विनय साहू ने कहा कि जनसम्पर्क विभाग में अनेक योजनाएंं महतारी दुलार योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण योजना, छत्तीसगढ़ मॉडल, बिजली बिल हाफ योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी मिली। शासन के जनहितकारी कार्य आम जनता के लिए है, जो बेहतर साबित हो रहे है | शासन की योजनाएं जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से शहरी क्षेत्रों से गांव तक पहुंच रही है। महिला हेल्थ कोच एवं नेशनल एथलीट भारती साहू ने कहा कि शासन की सभी योजनाएं एक साथ एक स्थान पर प्राप्त हो रही है । साथ ही योजनाओं के संबंध में प्रकाशित पुस्तिका का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। जिसके माध्यम से योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्राप्त हो रही है। शासन की योजनाओं का जनसंपर्क विभाग के माध्यम से जनसामान्य तक पहुंचाना बेहतरीन कार्य है।
कुशाल नेताम ने कहा कि जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की योजनाओं को बेहतरीन ढंग से लाया गया। धनवंतरी, रोका-छेका, जल जीवन योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी मिली। ग्राम गठुला निवासी करण साहू ने बताया कि उन्होंने स्नातक परीक्षा पास कर ली है और अब प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनमन पुस्तिका प्रतियोगिता परीक्षा के समसामयिक सामान्य ज्ञान के लिए बहुत उपयोगी है। उन्होने बताया कि वन रक्षक की परीक्षा में शासन की योजना के संबंध में 5 प्रश्न पूछे गए थे। इसलिए जनसंपर्क विभाग द्वारा दी जा रही पुस्तकें, ब्रोसर, पाम्पलेट परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण है। ग्राम भवरमरा निवासी उमेश साहू ने कहा कि जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने का अच्छा माध्यम है। प्रदर्शनी में लोक सेवा संचालक कुमार साहू, भूषण साहू सहित नागरिकों ने योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
मंत्री अकबर ने भागवत कथा सुनी, पूजा अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया
आज कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे
कवर्धा /शौर्यपथ/
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर और पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर आज शनिवार कवर्धा के समीप ग्राम मैनपुरी में आयोजित श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान में शामिल हुए। उन्होंने भागवत कथा में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया। श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान मेदनी शंकर चौबे परिवार द्वारा आयोजित है। भागवत कथा में मंत्री अकबर के साथ नीलकंठ चन्द्रवंशी, क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, लालजी चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चन्द्रवँशी, चंद्रिका प्रसाद चौबे, समाजसेवी मुकुंद माधव कश्यप, एवं अन्य जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों ने पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' के रिलीज के बाद वीकेंड पर दर्शकों के इस फिल्म को देखने का क्रेज ज्यादा था. 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' का शनिवार का कलेक्शन देखना काफी दिलचस्प है.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
स्पाइडर-मैन: नो वे होम' ने पहले और दूसरे दिन ताबड़तोड़ कमाई की है. वहीं अब लोगों की निगाहें तीसरे दिन के कलेक्शन पर टिकी हुई हैं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. यह फिल्म एवेंजर के बाद दूसरी बड़ी फिल्म निकलकर सामने आई है. इस फिल्म की पहले दिन की कमाई 32.67 करोड़ थी. फिल्म ने अपनी शुरुआत काफी दमदार की है. वहीं तीसरे दिन वीकेंड पर देखना काफी दिलचस्प होगा की फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की है.
'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' का 32.67 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म की दमदार शुरुआत के बाद दूसरे दिन का कलेक्शन 20.37 करोड़ था. वहीं देखना अब ये होगा कि वीकेंड पर इस फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया है. अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म ने शनिवार को 28 करोड़ रुपये की कमाई की है. यानी कि टोटल इस फिल्म ने 81.04 का कलेक्शन किया है. दमदार शुरुआत के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि रविवार तक 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' को जॉन वाट्स ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में टॉम हॉलैंड स्पाइडर-मैन का किरदार निभा रहे हैं जबकि जेंडाया उनकी गर्लफ्रेंड के रोल में हैं.
बता दें कि 'स्पाइडर-मैन होमकमिंग' जो साल 2017 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने पहले हफ्ते 117 मिलियन डॉलर की कमाई की थी. वहीं साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'स्पाइडर मैन फॉर फ्रॉम होम' ने 92 मिलियन डॉलर का बिजनेस बनाया था. इसी के साथ ही अब देखना ये होगा कि स्पाइडर मैन नो वे होम के पहले हफ्ते का कलेक्शन कितना होने वाला है.
के राज्य सचिव केएस शान की कल देर शाम उस वक्त हत्या कर दी गई, जब वह घर जा रहे थे. पुलिस ने कहा कि शान दोपहिया वाहन पर थे, जब एक कार में सवार एक गिरोह के लोगों ने उन पर हमला कर दिया. पुलिस ने कहा कि इस हमले के बाद आधी रात के करीब कोच्चि के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई.
तिरुवनंतपुरम /शौर्यपथ/
केरल के अलाप्पुझा जिले में विपक्षी बीजेपी और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के दो नेताओं की हत्या कर दी गई है, जिससे जिले में तनाव है. पुलिस ने वहां धारा 144 लगाते हुए बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है. राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इन हत्याओं की निंदा की है और कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है.
SDPI के राज्य सचिव केएस शान की कल देर शाम उस वक्त हत्या कर दी गई, जब वह घर जा रहे थे. पुलिस ने कहा कि शान दोपहिया वाहन पर थे, जब एक कार में सवार एक गिरोह के लोगों ने उन पर हमला कर दिया. पुलिस ने कहा कि इस हमले के बाद आधी रात के करीब कोच्चि के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई.
SDPI ने बीजेपी के वैचारिक संरक्षक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ताओं पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है.
इस हत्या के 12 घंटे से भी कम समय के अंदर, कुछ अज्ञात लोगों ने केरल बीजेपी की ओबीसी इकाई के सचिव रंजीत श्रीनिवासन के घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी. पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है. बीजेपी और SDPI ने एक-दूसरे पर इस मर्डर के आरोप लगाए हैं. रंजीत पर चाकुओं से वार किए जाने का आरोप बीजेपी ने लगाया है.
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हिंसा के ऐसे जघन्य और अमानवीय कृत्य राज्य के लिए खतरनाक हैं. मुझे यकीन है कि सभी लोग ऐसे हत्यारे समूहों और उनके घृणास्पद रवैये की पहचान करने और उन्हें अलग-थलग करने के लिए तैयार होंगे."
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने सीपीएम के नेतृत्व वाली केरल सरकार पर "भगवान की भूमि को जिहादियों के लिए स्वर्ग में बदलने" का आरोप लगाया है. केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने भी इन हमलों की निंदा की है. उन्होंने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को टैग करते हुए ट्वीट किया: केरल में "गुंडाराज" (अराजकता) ने एक और बेशकीमती जान ले ली. CPIM शासित राज्य "हत्या के मैदान" में बदल रहा है. कोई कानून-व्यवस्था नहीं. नागरिकों की कोई सुरक्षा नहीं. हत्यारे सुरक्षित फरार हैं. शर्मनाक."
SDPI पार्टी प्रमुख एमके फैज़ी ने ट्वीट किया, "यह राज्य में सांप्रदायिक हिंसा पैदा करने और सांप्रदायिक सद्भाव को बाधित करने के लिए संघ परिवार के एजेंडे का हिस्सा है. आरएसएस आतंकवाद की निंदा करें. केरल पुलिस का उदासीन रवैया आरएसएस का मंसूबा बढ़ाने वाले कदम के रूप में कार्य करता है."
सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों का कहना है कि युवक ने बेअदबी का स्पष्ट तौर पर प्रयास किया. पूरी घटना कैमरे में भी कैद हुई. युवक के शव को अस्पताल ले जाया गया है.
अमृतसर /शौर्यपथ/
पंजाब के अमृतसर के प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर में कथित तौर पर बेअदबी के प्रयास के बाद एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. पंजाब के शहर अमृतसर (AMRITSAR) में प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर में एक अज्ञात शख्स ने रेलिंग फांदकर स्वर्ण मंदिर के अंदर जाने की कोशिश की. यह वाकया उस वक्त हुआ, जब पाठ चल रहा था. उस शख्स ने गुरु ग्रंथ साहिब (Guru Granth Sahib) जी के सामने रखी तलवार को उठाने की कोशिश की. लेकिन एसजीपीसी के सेवादारों ने उसे स्वर्ण मंदिर के अंदर ही तुरंत धर दबोचा. पुलिस को इसकी सूचना दी गई.
सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों का कहना है कि युवक ने बेअदबी का स्पष्ट तौर पर प्रयास किया. पूरी घटना कैमरे में भी कैद हुई. वहीं खबरों के मुताबिक, युवक के शव को अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस ने भी इस घटना की पुष्टि की है. पंजाब के अमृतसर के डिप्टी पुलिस कमिश्नर परमिंदर सिंह भंडल ने कहा कि शाम के वक्त प्रार्थना के दौरान व्यक्ति ने दीवार फांदी और पवित्र स्थान की ओर बढ़ने का प्रयास किया. उस वक्त संगत प्रार्थना में व्यस्त थी और लोग अपना सिर झुकाए बैठे थे.
उन्होंने कहा, आरोपी युवक की उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जाती है और वो उसने अपने सिर पर पीला कपड़ा बांध रखा था. लेकिन अंदर सतर्क सेवादारों ने उसे दबोच लिया और उसे गलियारे के बाहर लाए. उस दौरान वहां मारपीट हो गई औऱ व्यक्ति की मौत हो गई. भंडाल का कहना है कि आरोपी युवक अकेला था और सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के साथ विस्तृत जानकारी हासिल की जा रही है.
आसपास के कैमरों को भी खंगाला जा रहा है. पुलिस टीमों को अलर्ट कर दिया गया है. आरोपी युवक का कल पोस्टमार्टम किया जाएगा. आरोपी युवक के निवास स्थान और अन्य चीजों के बारे में जानकारी की जा रही है.
आप नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा, दरबार साहिब की घटना बेहद दुखदाई, हो सकती है साजिश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. आप सांसद भगवंत मान ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में सुनकर दिल दहल गया, बाबा नानक पंजाब और पंजाबियों को आशीर्वाद दें.
नेशनल कोविड सुपरमॉडल कमेटी ने आकलन किया है कि अगले साल की शुरुआत में ओमिक्रॉन की वजह से कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
देश में कोरोना वायरस के फिलहाल रोजाना 8 हज़ार से कम मामले आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 7 हज़ार 81 नए मामले आए हैं, जबकि 264 मरीज़ों की मौत हुई है. वहीं बीते 24 घंटों में 7 हज़ार 469 मरीज़ों ने कोरोना को मात दी है. फिलहाल देश में कोरोना के एक्टिव मरीज़ों की संख्या क़रीब 84 हज़ार है जो कि पिछले 19 महीनों में सबसे कम है. वहीं, दूसरी ओर नेशनल कोविड सुपरमॉडल कमेटी ने आकलन किया है कि अगले साल की शुरुआत में ओमिक्रॉन की वजह से कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है. और इसका पीक फरवरी महीने में होगा.
इस कमेटी की प्रमुख प्रोफ़ेसर विद्यासागर ने कहा कि ओमिक्रॉन तीसरी लहर लाएगा. लेकिन देश में बड़े पैमाने पर बढ़ी इम्युनिटी की वजह से दूसरी लहर के मुक़ाबले तीसरी लहर हल्की होगी. साथ ही उन्होंने कहा कि इस बात की बहुत कम संभावना है कि तीसरी लहर में दूसरी लहर की तुलना में रोजाना ज़्यादा केस आएंगे.
अन्य खबर /शौर्यपथ/
स्वीट कॉर्न को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. स्वीट कॉर्न का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. इसका मीठा स्वाद बाकि चीजों से इसे अलग बनाता है. ठंड में स्वीट कॉर्न सूप के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत और वजन को कंट्रोल कर सकते हैं.
स्वीट कॉर्न को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. स्वीट कॉर्न का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. इसका मीठा स्वाद बाकि चीजों से इसे अलग बनाता है. स्वीट कॉर्न का इस्तेमाल मुख्य रूप से आटे के तौर पर, सूप में, स्नैक के रूप में और टॉपिंग के लिए किया जाता है. लेकिन क्या आप सर्दियों के मौसम में स्वीट कॉर्न सूप पीने के फायदे जानते हैं. जी हां स्वीट कॉर्न में विटामिन ए, बी, ई खनिज और एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है. इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर्स पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं और फाइटोकेमिकल्स कई तरह की बीमारियों से बचाने का काम करते हैं. ठंड में स्वीट कॉर्न सूप के सेवन से इम्यूनिटी (Immunity) को मजबूत और वजन को कंट्रोल कर सकते हैं. तो देर किस बात की आइए जानते हैं स्वीट कॉर्न सूप पीने के फायदे.
स्वीट कॉर्न सूप पीने के फायदेः
1. डायबिटीजः
स्वीट कॉर्न में विटामिन बी होता है जो शरीर में प्रोटीन, लिपिड और कार्बोहाइड्रेट मेटाबॉलिज्म को रेगूलेट करने में मदद कर सकता है. स्वीट कॉर्न सूप के सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है.
2. मोटापाः
स्वीट कॉर्न में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है. अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में स्वीट कॉर्न सूप को शामिल कर सकते हैं.
3. हार्टः
हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार है स्वीट कॉर्न सूप. असल में इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो दिल से जुड़ी समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है.
4. पाचनः
स्वीट कॉर्न के सेवन से पाचन को बेहतर रखा जा सकता है. इसको फाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है. स्वीट कॉर्न सूप के सेवन से कब्ज, गैस, एसिडिटी की समस्या को भी दूर किया जा सकता है.
5. आंखोंः
स्वीट कॉर्न में विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं. स्वीट कॉर्न सूप को डाइट में शामिल कर आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है.
6. स्किनः
स्वीट कॉर्न सूप के सेवन से स्किन को हेल्दी रखा जा सकता है. स्वीट कॉर्न में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकते हैं.
बालोद /शौर्यपथ/
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन, तिलहन, मक्का एवं गन्ना फसल लेने के लिए प्रोत्साहित करें। महोबे कल तहसील मुख्यालय गुण्डरदेही में कृषि विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर दलहन, मक्का एवं गन्ना फसलों का क्षेत्र विस्तार हेतु आयोजित कार्यशाला सह प्रशिक्षण में निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भूजल स्तर में कमी एवं ग्रीष्मकालीन धान में जल की अधिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए दलहन, तिलहन, मक्का एवं गन्ना की खेती करने हेतु किसानों को स्थायी एवं टिकाउ खेती करने प्रेरित किया जाए। क्षेत्र में भूमि के प्रकार के अनुसार खरीफ एवं रबी मौसम में धान के फसल के स्थान पर अन्य वैकल्पिक लाभदायक फसलों की कार्ययोजना तैयार करेें। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन धान की तुलना में गन्ना का फसल अधिक लाभकारी है। कलेक्टर ने उपस्थित किसानों, कृषि प्रसारकर्ताओं एवं कृषक मित्रों से भी चर्चा की।
कार्यशाला सह प्रशिक्षण में जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा ने कहा कि ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर मक्का, दलहन, तिलहन फसल में भी गोधन न्याय योजना के अंतर्गत उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करने एवं जैविक खेती हेतु किसानों को जागरूक किया जाए। कृषि विभाग के उप संचालक एन.एल.पाण्डे ने बताया कि विकासखण्ड गुण्डरदेही में ग्रीष्मकालीन धान का रकबा 5139 हेक्टेयर है, जिसके बदले गेंहू 450 हेक्टेयर, मक्का 400 हेक्टेयर, चना 1400 हेक्टेयर, मटर 250 हेक्टेयर, मसूर 299 हेक्टेयर, मूंग 250 हेक्टेयर, उड़द 300 हेक्टेयर, तिवड़ा 680 हेक्टेयर, अलसी 170 हेक्टेयर, सरसों 200 हेक्टेयर, गन्ना 500 हेक्टेयर एवं साग सब्जी 250 हेक्टेयर में क्षेत्र विस्तार करने का कार्ययोजना बनाई गई है। कार्यशाला में उपस्थित कृषकों को ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर अन्य फसलों के उत्पादन एवं होने वाले आर्थिक लाभ के संबंध में तुलनात्मक जानकारी दी गई। कार्यशाल सह प्रशिक्षण में कृषि विभाग के सहायक संचालक सुर्यनारायण ताम्रकार सहित अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में पत्थलगांव विधायक राम पुकार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की । प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री बघेल को उनके 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी । प्रतिनिधियों ने जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए आभार पत्र सौंपकर मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया। साथ ही उन्होंने पत्थलगांव क्षेत्र के युवा लेखक श्रेयांश मित्तल द्वारा लिखित पुस्तक 'हौसलों की उड़ान' की प्रति भी भेंट की ।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
