
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
शपथ ग्रहण और किसान सम्मेलन में प्रभारी मंत्री, सांसद सहित संभाग के विधायक एवं जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
जगदलपुर / शौर्यपथ / जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारी श्री शंकर ध्रुवा ने पदभार ग्रहण किया। बुधवार 17 अगस्त को शहीद वीर नारायण सभागार में समारोह में प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा के प्रतिनिधि के तौर पर सांसद श्री दीपक बैज ने शपथ ग्रहण की विधि पूरी करवाई। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम शाह मंडावी, चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम, अंतागढ़ विधायक श्री अनूप नाग, वनोपज सहकारी समिति के कांकेर जिलाध्यक्ष श्री नितिन पोटाई, जगदलपुर महापौर श्रीमती सफीरा साहू सहित जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित थे।
श्री शंकर धु्रवा ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा उन्हें सहकारिता के क्षेत्र में कार्य करने का एक अवसर प्रदान किया है। इसी कड़ी में आज वे जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के प्राधिकृत अधिकारी के तौर पर शपथ ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर में 1949 से यह बैंक निरंतर किसानों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। वर्तमान में 46 बैंक शाखा और 258 सहकारी समितियां संचालित हैं। विशाल भू-भाग में फैले बस्तर के जनता की मांग पर 16 नई बैंक शाखाओं की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा की गई है, जिसका संचालन शीघ्र ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे किसानों को सुगमतापूर्वक खाद, बीज और दवा उपलब्ध कराते हुए किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के किसान हितैषी निणयों के कारण किसानों मंे खुशी है।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने कहा कि श्री शंकर ध्रुवा स्वयं किसान हैं तथा वे परिश्रमी एवं इमानदार हैं। शंकर ध्रुवा की शिक्षा-दीक्षा अंचल के किसानों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसान, वनोपज संग्राहक, भूमिहीन मजदूरों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस सरकार ने कार्यभार ग्रहण करने के महज दो घंटे के भीतर किसानों के कर्जमाफी का निर्णय लिया, जो अन्य किसी सरकार ने नहीं किया है।
सांसद श्री दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों की सरकार है। इस सरकार द्वारा किसानों को निरंतर उनकी उपज का अधिक मूल्य प्रदान किया गया है। यह कार्य कोरोना जैसी विपरित परिस्थितियों में भी लगातार किया गया। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की जेब में निरंतर पैसे डालने का ही परिणाम है कि यहां मंदी जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। किसानों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों का ही परिणाम है कि यहां किसानों द्वारा कोई आंदोलन नहीं किया गया।
संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने कहा कि किसानों को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के माध्यम से किसानी के लिए ऋण प्राप्त करना आसान होता है। उन्होंने कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए बस्तर में 80 नए धान खरीदी केन्द्र प्रारंभ किए गए, वहीं किसानांे की मांग पर 16 नए बैंक शाखाएं भी प्रारंभ की जा रही हैं। इस अवसर पर बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम शाह मंडावी, चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम, अंतागढ़ विधायक श्री अनूप नाग ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर स्व सहायता समूह और किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत राशि का चेक प्रदाय किया गया। इनमें तोकापाल विकासखण्ड के बेड़ागुड़ा की नई राह महिला स्वसहायता समूह को लिंकेज का दो लाख रुपए, बुरुंगपाल की दुर्गा महिला स्वसहायता समूह को ढाई लाख रुपए, कुरंदी के किसान गोवर्धन को मछली पालन के लिए 2 लाख 20 हजार रुपए का ऋण और कुरंदी के ही साधुराम को भी 2 लाख 20 हजार रुपए का ऋण प्रदान किया गया।
जगदलपुर / शौर्यपथ / कमिश्नर श्री श्याम धावड़े ने बस्तर संभाग के दिव्यांगजनों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। बुधवार को कमिश्नर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कमिश्नर ने कहा कि दिव्यांगजनों के प्रति लोगों का नजरिया में बदलाव लाना जरूरी है। उन्होंने दिव्यांगजनों की दिव्यांगता जांच कर उन्हें प्रमाण पत्र सहित सहायक उपकरण प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने दिव्यांगों को राशन कार्ड, पेंशन और यूडीआईडी कार्ड सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए।
कमिश्नर श्री धावड़े ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजनों के कल्याण की योजनाओं, राजस्व विभाग द्वारा किए जा रहेे मसाहाती सर्वेक्षण और जलजीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की।
कमिश्नर श्री धावड़े ने राज्य शासन के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों को हो रही समस्याओं के निराकरण पर जोर देते हुए सभी जिला के समाज कल्याण के अधिकारियों से दिव्यांगजनों के लिए मेडिकल बोर्ड के द्वारा दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, यूडीआईडी कार्ड जारी करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने संभाग में पूर्व के सर्वे रिपोर्ट में चिन्हांकित 43 हजार से अधिक व्दियांगजनों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के साथ-साथ दिव्यांगजनों का नवीन सर्वे कार्य में आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी प्रमाण पत्र की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक उपकरण देने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने दिव्यांगजन छात्रवृत्ति के संबंध में भी आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश अधिकारियों दिए। कमिश्नर श्री धावड़े ने दिव्यांगजनों की पहचान के लिए विशेष शिविर का आयोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने दिव्यांगजनों को स्वरोजगार हेतु बैंकों से ऋण सुविधा उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं का निराकरण करने पर जोर दिया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को प्रिकाॅशन डोज का टीकाकरण में आवश्यकता प्रगति लाने के निर्देश दिए। मलेरिया डेंगू की रोकथाम, सर्पदंश, उल्टी-दस्त संस्थागत प्रसव की स्थिति, मातृ मृत्यु दर, एनीमिक, बाईक एम्बुलेंस हाट बाजार क्लीनिक के संचालन की भी समीक्षा की।
कमिश्नर ने पंचायत विभाग के उप संचालक को समाज कल्याण विभाग के कार्यों में सहयोग के साथ ही राज्य शासन द्वारा लागू की गई पेसा कानून के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने पेसा कानून के प्रावधानों का वाचन ग्राम सभा में किए जाने के लिए निर्देशित किया।
कमिश्नर ने बस्तर के मसाहती सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अमले को मसाहती सर्वे में ग्राम सभा का अनुमोदन, नजरी नक्शा, अभिलेख तैयार करना और पर्यावास का अधिकार प्रदान करने के लिए सेटेलाइट इमेज हेतु आवश्यक कार्यवाही शीघ्रता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके लिए जनप्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों का आवश्यक सहयोग लेने के निर्देश दिए, ताकि इन मसाहती ग्रामों को राजस्व ग्रामों में परिवर्तित कर शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके।
बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा सभी घरों में नल के माध्यम से पानी पहुंचाने के इस कार्य को शीघ्रता के साथ क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में देवगुड़ी का स्थल का चिन्हाकंन के लिए बेहतर कार्य के लिए संभाग के सभी जिलों की सराहना की। सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज में ग्राम सभा के प्रस्ताव को प्राथमिकता देने तथा वन अधिकार मान्यता पत्र एवं ऋणपुस्तिका का वितरण के लिए शिविरों के आयोजन के निर्देश दिए गए। तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग की भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश शीघ्रता से जारी करने के निर्देश भी कमिश्नर द्वारा दिए गए।
जगदलपुर / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री चंदन कुमार द्वारा जगदलपुर आड़ावाल स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय अस्थि बाधितार्थ बालगृह में पदस्थ भृत्य राधिका नायडू को सेवा से निष्काषित कर दिया गया है। राधिका नायडू पर शासकीय अस्थि बाधितार्थ बालगृह में रहने वाले बच्चों के भोजन सामग्री एवं दैनिक उपयोग के लिए क्रय की गई सामग्री को अपने घर ले जाने का गंभीर आरोप था। इसके साथ ही अस्थिबाधित बालकों से अपने घर के भारी कार्य करवाने का आरोप भी लगाया गया था। विभागीय जांच में सभी आरोप सही पाए जाने पर कलेक्टर ने सेवा से निष्काषित करने की कार्यवाही की। राधिका नायडू को पूर्व में भी ऐसे ही आरोपों के लिए वर्ष 2015 में निलंबित किया गया था और एक वेतन वृद्धि रोकने की सजा देकर 2018 में सेवा बहाली की गई थी। राधिका नायडू को ऐसे ही आरोपों के लिए 2020 में पुनः निलंबित किया गया। इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया था। समिति द्वारा की गई जांच मंे आरोपों को सही पाया गया, जिसके आधार पर विभागीय जांच के आदेश दिए गए थे। विभागीय जांच में सभी आरोपों के सही पाए जाने और ऐसे आचरण की पुनरावृत्ति पाए जाने पर कलेक्टर द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 10 के तहत दीर्घ शास्ति से दंडित करते हुए राधिका नायडू को भृत्य पद से तत्काल प्रभाव से सेवा से निष्काष्ति किया गया।
जगदलपुर / शौर्यपथ / हजारों हाथों में तिरंगा लिए दौड़ लगाकर बस्तर ने आजादी के अमृत महोत्सव के उत्साह को हजारों गुना बढ़ा दिया। अवसर था, अनुविभागीय मुख्यालय बस्तर में राजस्व और पुलिस विभाग द्वारा शनिवार 13 अगस्त को आयोजित हमर तिरंगा दौड़ का।
कलेक्टर श्री चंदन कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र मीणा के निर्देश पर नगर पंचायत बस्तर में 'रन फॉर हमर तिरंगा' हाफ मैराथन का आयोजन किया गया. प्रातः 07:30 बजे नगर पंचायत बस्तर के मेला ग्राउंड से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम रेटावंड के शिव मंदिर तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में बस्तर जिले के विभिन्न ग्रामों से आये 4000 से अधिक की संख्या में प्रतिभागी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी, कर्मचारी के साथ सभी आयु वर्ग के ग्रामीणों ने हाथ में तिरंगा लेकर इस दौड़ में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अयोजन की विशेषता यह भी रही कि लोगों ने इस अयोजन में तन मन और धन से भी सहभागिता दिखाई। लोगों ने इस हाफ मैराथन के पुरस्कार की राशि के साथ ही प्रतिभागियों के जलपान की व्यवस्था भी स्वस्फूर्त आपसी सहयोग से किया।
प्रतिभागियों के साथ ही इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, जनप्रतिनिधि और कर्मचारी शामिल हुए। लगभग चार हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी के कारण मैराथन के प्रारंभिक स्थान से लेकर अंतिम स्थान तक हाथों में तिरंगा लिए दौड़ लगाते दिखे। अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री नंदकुमार चौबे ने बताया कि यह अनुविभागीय मुख्यालय बस्तर के इतिहास में पहली बार है, जब मैराथन में इतनी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आजादी के अमृत महोत्सव को इस भव्य मैराथन ने अविस्मरणीय बना दिया।
महिला वर्ग 18+ में प्रथम स्थान कौशल्या, दूसरे स्थान पर सोमारी, तीसरे स्थान पर शांति सभी लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के थे। पुरुष वर्ग 18+ वर्ष में प्रथम स्थान अंतुराम कश्यप लोहंडीगुड़ा, दूसरे स्थान पर भगत राम पटेल बकावंड, तीसरे स्थान पर ललित कुमार लोहंडीगुड़ा रहे। 18 वर्ष से कम बालिका वर्ग में प्रथम स्थान ममता कश्यप, द्वितीय मैना कश्यप लोहंडीगुड़ा रही। तीसरे स्थान पर भुनेश्वरी बघेल बस्तर ब्लॉक रही। 18 वर्ष से कम बालक वर्ग में प्रथम स्थान मोहित नाग बकावण्ड, चमरू बघेल बस्तर, बिच्चा कश्यप तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में 10 वे स्थान तक रहे सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरुष्कार भी दिया जाएगा। जिन्हें 15 अगस्त को बस्तर में पुरष्कृत किया जाएगा।
इस अवसर पर एसडीएम नन्द कुमार चौबे, एसडीओपी घनश्याम कामड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, नगर पंचायत बस्तर के जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक फतेसिंह परिहार, रामानन्द मिश्रा एवं समस्त विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
टाउन हाल में आयोजित समारोह में हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण
रायपुर में आयोजित कार्यक्रम का किया गया सीधा प्रसारण
जगदलपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण जगदलपुर के टाउन हाॅल में किया गया। मंगलवार 9 अगस्त को पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, नगर निगम सभापति श्रीमती कविता साहू सहित उपस्थित अतिथियों का स्वागत पारंपरित साफा पहनाकर किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने 400 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र, 8 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र, 1308 वन अधिकार पत्रधारी आदिवासी किसानों को 11 करोड़ 6 लाख रुपए से बनने वाले बकरी शेड, मुर्गी शेड, पशु शेड, भूमि सुधार, कुंआ, डबरी निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश प्रदाय किया। उन्होंने इस अवसर पर बेनपुटी के किसान कार्तिक कश्यप को अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा संचालित योजना के तहत ट्रेक्टर व ट्राॅली प्रदान किया। इसके साथ ही करपावंड स्थित एकलव्य विद्यालय के छात्र समीर कश्यप दसवीं कक्षा में 90.5 प्रतिशत अंक लाने पर सम्मानित किया।
इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा यहां की आदिवासी संस्कृति का सम्मान करते हुए विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अवकाश की घोषणा की, जिससे इस उत्सव का उत्साह कई गुना बढ़ गया है। बस्तर में भारी बारिश के बीच सभी आदिवासी इस उत्सव को बड़े उत्साह के साथ मना रहे हैं। उन्होंने विश्व आदिवासी दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की नीतियों के कारण आदिवासियों की संस्कृति के संरक्षण के साथ ही आर्थिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है, जिसके कारण आदिवासी समुदाय की खुशियां कई गुना बढ़ गई हैं।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र मीणा, वन मंडलाधिकारी श्री डीपी साहू, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के संचालक श्री धम्मशील गणवीर सहित आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आदिवासीजन उपस्थित थे।
जगदलपुर /शौर्यपथ / पिछले तीन दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण नदी नालों में आए उफान के साथ ही शहर की निचली बस्तियों में हुए जलभराव का जायजा लेने कलेक्टर श्री चंदन कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र मीणा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। उन्होंने माड़पाल मार्ग में गोरिया बहार नाला में आई बाढ़ की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों से भी बातचीत करते हुए इस विकट परिस्थिति में प्रशासन द्वारा हरसंभव सहायता की बात कही।
जगदलपुर / शौर्यपथ / बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने मंगलवार 9 अगस्त को आमागुड़ा में वृक्षारोपण किया। शहीदों की स्मृति में पोदला उरस्कना कार्यक्रम के तहत इस वृक्षारोपण कार्यक्रम की उन्होंने प्रशंसा करते हुए कहा कि जनता की रक्षा में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले जवानों को यह अप्रतिम श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में वृक्षों को देवताओं की तरह पूजा की जाती है।
संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने कहा कि जनता की सुरक्षा और क्षेत्र के विकास के लिए शहीद हुए जवानों की स्मृति में पुलिस विभाग द्वारा पोदला उरस्कना कार्यक्रम के माध्यम से वृक्षारोपण का कार्य एक सराहनीय प्रयास है। इस अवसर पर पद्मश्री श्री धर्मपाल सैनी, नगर निगम सभापति श्रीमति कविता साहू, छत्तीसगढ़ भवन सन्निर्माण कर्मकार मंडल के सदस्य श्री बलराम मौर्य, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी, कलेक्टर श्री चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र मीणा, वन मंडलाधिकारी श्री डीपी साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं अधिकारियों ने पौधरोपण किया।
वनाधिकार पट्टे सहित हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राही
रायपुर में आयोजित कार्यक्रम का किया गया सीधा प्रसारण
कोंडागांव / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में आदि विद्रोह सहित 44 महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन किया। वहीं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया और सामुदायिक वन संसाधन पत्र एवं व्यक्तिगत वनाधिकार पट्टे प्रदान किया। इस कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण 9 अगस्त को कोण्डागांव के ऑडिटोरियम में किया गया। इस दौरान ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विधायक केशकाल एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकारण श्री संतराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री देवचंद मातलाम सहित उपस्थित अतिथियों का स्वागत पारम्परिक साफा पहनाकर किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक केशकाल श्री संतराम नेताम ने 87 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वनाधिकार मान्यता पत्र, 50 वनाधिकार पट्टेधारी हितग्रहियों को मनरेगा के तहत् भूमि सुधार-डबरी निर्माण आदि की प्रशासकीय स्वीकृति आदेश, 25 किसानों को नलकूप एवं सोलर सिचाई पम्प की सहायता, 10 हितग्राहियों को बकरी एवं सूकरपालन हेतु सहायता तथा 10 हितग्राहियों को सौर पम्प स्थापना हेतु सहायता की स्वीकृति आदेश प्रदान किया। इसके साथ ही अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति की अनुसूचित जनजाति ट्रेक्टर ट्राली योजनान्तर्गत धनोरा निवासी श्री गणेश प्रधान को ट्रेक्टर की चाबी सौंपी और स्वरोजगार योजनांतर्गत मुलमुला के लुभेन्द्र भोयर को इलेक्ट्रीकल दुकान हेतु 3 लाख रूपए एवं चिंगनार निवासी कुमारी भवानी प्रधान को कपड़ा दुकान के लिए 2 लाख रूपए ऋण राशि का चेक प्रदान किया। इस मौके पर 10वीं बोर्ड के मेधावी 10 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री नेताम ने विश्व आदिवासी दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आदिवासी संस्कृति का सम्मान करते हुए विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अवकाश की घोषणा की, जिससे आदिवासी समाज के लोग इसे महापर्व के रूप में उत्साह और उमंग के साथ मना रहे हैं। राज्य शासन आदिवासियों की संस्कृति-परम्परा को संरक्षित करने सहित सहेजने की दिशा में सकारात्मक पहल कर रही है। वहीं आदिवासी समाज के हितों की दिशा में निरन्तर कटिबद्ध होकर उनके आर्थिक-सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास को बढ़ावा दे रही है। जिसके फलस्वरूप आदिवासी समुदाय प्रदेश के चहुँमुखी विकास में व्यापक सहभागित निभा रही है। इस दौरान कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने विश्व आदिवासी दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जिले में आदिवासी समाज के लोग प्रशासन के साथ मिलकर बेहतर सुझाव प्रदान कर रहे हैं, जिससे शासन की योजनाओं को धरातल पर कारगर ढंग से क्रियान्वयन करने में व्यापक सहयोग मिल रहा है। वनाधिकार मान्यता पत्र प्रदाय, वनाधिकार पट्टेधारी हितग्राहियों को आजीविकामूलक गतिविधियों से जोड़ने, जाति प्रमाण पत्र प्रदाय सहित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभान्वित करने में आशातीत उपलब्धि हासिल हो रही है। भविष्य में भी जिला प्रशासन आदिवासी समाज के साथ समन्वय कर जिले के समग्र विकास के लिए सतत् प्रयत्नशील रहेगी। इस कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष श्री भंगाराम सोढ़ी ने विश्व आदिवासी दिवस की बधाई देते हुए समाज के लोगों को जागरूक होकर विकास की दिशा में निरन्तर अग्रसर होने का आग्रह किया। आरंभ में अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। वहीं अतिथियों को बैज लगाकर स्वगत किया गया। इस मौके पर कुमारी दुर्गा मरकाम एवं साथियों ने सुमधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रोफेसर किरण नुरूटी द्वारा रचित गोंडों की पेन व्यवस्था नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधी, पंचायत पदाधिकारी और डीएफओ दक्षिण कोण्डागांव श्री उत्तम गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रेम प्रकाश शर्मा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी तथा सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाज के सदस्य महिला-पुरूष सहित युवक-युवतियां एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
फरसगांव / हौर्यपथ / कोंडागांव जिले के बड़े डोंगर थाना पुलिस ने 09 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर दन्तेश्वरी मंदिर प्रांगण में पौधारोपण कर पुलिस प्रशासन के द्वारा शुरू किए गए पोदला उरसकना अभियान का समापन किया है। वही थाना प्रभारी ओंकार दीवान ने बताया विश्व आदिवासी दिवस पर पौधारोपण कर जल, जंगल जमीन बचाने का संकल्प लेकर फलदार एंव छायादार पौधे लगाए गए हैं और पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए ग्रामीणों को जागरुक किया गया।
इस दौरान बड़ेडोंगर इस दौरान थाना प्रभारी ओंकार दीवान, उप निरीक्षक अलील चंद, सहायक उप निरीक्षक मनमोहन जैन, सुदर्शन मजूमदार, उमेश मंडावी, प्रधान आरक्षक ऋतुराज सिंह, पवन मंडावी, मनु मरकाम, मनीराम मरकाम, महाराणा प्रताप भूवार्य, आरक्षक नुमेन्द्र भूवार्य, मोहन गोरे, सुखमन नेताम, विशनाथ नेताम, ओंकार देहारी, सहायक आरक्षक सोमनाथ नेताम, जयराम नाग, नारायण शार्दूल, उपसरपंच राधे श्रीवास, मुरली प्रधान ग्राम प्रमुख, गणेश यादव, किशोर सेठिया सहित अन्य उपस्थित रहे ।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
