
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
जगदलपुर / शौर्यपथ / बस्तर जिले के नए कलेक्टर श्री चंदन कुमार द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए ग्रामीण सचिवालय की अवधारणाओं को धरातल में उतारने का प्रतिफल मिलने लगा है। 18 जुलाई से 22 जुलाई के बीच आयोजित ग्रामीण सचिवालय में 1770 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1096 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। इनमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 314, राजस्व विभाग द्वारा 524, कृषि विभाग द्वारा 43, सहकारिता विभाग द्वारा 2 लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 19, विद्युत विभाग द्वारा 4, वन विभाग द्वारा 10, खाद्य विभाग द्वारा 93, शिक्षा विभाग द्वारा 11, समाज कल्याण विभाग द्वारा 67 और अन्य विभागों द्वारा 9 आवेदनों का निराकरण किया गया।
आज जिले के सात ब्लाॅकों के 74 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सचिवालय का आयोजन किया गया, जिनमें 435 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 271 आवेदनों का निराकरण मौके पर किया गया।
कोहकापाल के आंगनबाड़ी केन्द्र में बनेगा रसोईघर
कोहकापाल में आज आयोजित ग्रामीण सचिवालय में 10 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें आंगनबाड़ी केन्द्र में रसोईघर बनाने का आवेदन भी शामिल था। ग्राम पंचायत द्वारा रसोईघर निर्माण के लिए पंद्रहवें वित्त से राशि उपलब्ध कराया जाएगा। यहां बर्तन की व्यवस्था के लिए विभाग से राशि मांगी गई। इसके साथ ही यहां आठ आवेदन स्कूली बच्चों के आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के लिए प्राप्त हुए, जिनका तत्काल निराकरण पटवारी एवं पंचायत सचिव के माध्यम से किया गया।
जगदलपुर / शौर्यपथ / कमिश्नर श्री श्याम धावड़े ने कहा कि समाज की सहमति के आधार पर देवगुडी-घोटूल के मूलस्वरूप में ही जीर्णोद्धार किया जाएगा। उन्होंने देवगुड़ी के सेवक बैगा, माँझी, चालकी, गुनिया, सिरहा, पुजारी, आटपहरिया, बाजा मुहरिया को राजीव गांधी भूमिहीन कृषक मजदूर न्याय योजना का लाभ देने के लिए पात्र हितग्राहियों का पंजीयन करवाने में समाज प्रमुख प्रशासन को सहयोग करने की अपील भी की। कमिश्नर श्री धावड़े आज नारायणपुर के जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अनुसूचित जनजाति समाज प्रमुखों के साथ आयोजित बैठक में कहा कि घोटूल-देवगुड़ी स्थल का राजस्व, वन रिकार्ड में दर्ज कर देवस्थल को संरक्षित किया जाए। समाज प्रमुखों को जिले में किए जा रहे देवगुड़ी-घोटूल के जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन करवाने के लिए आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए।
इस दौरान नारायणपुर जिले के सर्व आदिवासी समाज, गोंड, अबुझमाड़िया, हल्बा समाज अठारहगढ़िया, हल्बा समाज बत्तीसगढ़िया, हल्बा समाज छत्तीसगढ़ियाँ के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित थे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री देवेश ध्रुव, डिप्टी कमिश्नर श्रीमती माधुरी सोम संयुक्त कलेक्टर श्री प्रदीप वैद्य सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
कमिश्नर ने समाज प्रमुखों से गाँव स्तर पर जिन बच्चों का सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ हो उनकी जानकारी प्रशासन को प्रदान करने को कहा। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को शिविर लगाकर प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। समाज प्रमुखों ने कुछ अन्य जाति के लोगों द्वारा सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र बनाए जाने की जानकारी दिए जाने पर कमिश्नर ने जाँच करने के निर्देश दिए।
कमिश्नर ने नारायणपुर जिले में वन अधिकार मान्यता पत्र और वन अधिकार पुस्तिका का वितरण के सम्बंध में जानकारी ली। कमिश्नर ने सीएफआर के संबंध समाज प्रमुखों को प्रशिक्षित किए जाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री रघुवंशी ने कहा कि जिले में मसाहती सर्वे कार्य में समाज प्रमुखों का सहयोग जरूरी है। समाज प्रमुखों ने मसाहती सर्वे कार्य में गाँव के पटेल, गायता, ग्रामीणों को साथ लेकर करवाने की माँग की। कमिश्नर ने कहा कि एफआरए क्षेत्र में पट्टा धारक को भूमि सुधार सहित अन्य आजीविका उपार्जन के कार्य स्वीकृत करवाएँ। सीएफआरआर क्षेत्र में जंगल की बचाव और वन औषधी को संरक्षित के लिए ग्रामीणों का सहयोग जरूरी है साथ ही ग्रामीणों को आजीविका संवर्धन के काम किया जाए।
कमिश्नर ने समाज प्रमुखों से जिले में कोविड टीकाकरण कार्य में आवश्यक सहयोग करने के साथ-साथ मौसमी बीमारियों और सर्पदंश के मामलों में त्वरित नजदीकी अस्पताल में इलाज करवाने को कहा। कमिश्नर ने जिले में खाद-बीज उपलब्धता और वितरण, राशन कार्ड की स्थिति, निराश्रित पेंशन के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने कोविड के बढ़ते मामलों को देखकर सभी आवश्यक सावधानियां बरतने के साथ ही टीकाकरण के कार्य में सहयोग करने की अपील भी की। कमिश्नर ने सामाजिक भवन की प्रगति का भी संज्ञान लेकर निर्माण जल्द पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। ओरछा क्षेत्र में कर्तव्य स्थल पर अधिकारियों - कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य करने कहा।
उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने आज शिक्षा एवं आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेकर आश्रम-छात्रावासों को रंग रोगन कर सुन्दरता बनाने और बच्चो को शिक्षा के साथ खेल-खेल में पढ़ाई कराने के लिए उपस्थित अधीक्षकों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आश्रम-छात्रावासों में रहकर पढ़ने वालें विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ सामान्य ज्ञान का भी अध्ययन करायें। उन्होंने छात्रावासों में बच्चो के लिए निर्धारित समय अनुसार गतिविधियां भी कराने निर्देशित किये। उन्होंन समीक्षा करते हुए कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर दिव्यांगता का चिन्हांकित कर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में उनका यूडीआईडी कार्ड तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिये। आश्रम छात्रावास में रहने वाले बच्चो को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देकर पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जावे, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता लाई जा सके। उन्होंने कहा कि बच्चो के भविष्य को बनाने वाले शिक्षक ही होते हैं, आश्रम छात्रावासों में बच्चो के साथ माता-पिता के समान व्यवहार करें, जिससे बच्चो में शिक्षा के प्रति रूचि बढ़ेगा। कलेक्टर ने जिले में संचालित सभी विद्यालय आश्रमां का समीक्षा करते हुए बच्चो की पढ़ाई संबंधी जानकारी अधिकारियों से लिया और उन्हें शतप्रतिशत परिणाम लाने तथा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बच्चो का पढ़ाई में विशेष ध्यान देने के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में संचालित आश्रम-छात्रावास में एक शिक्षक का ड्यूटी लगाई जाये, जो बच्चो को अध्यापन के साथ प्रोत्साहित भी करे, शिक्षा में गुणवत्ता के साथ प्रतिस्पर्धा की भावना लाई जा सके। उनके द्वारा मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के तहत आवासीय विद्यालय में कोचिंग क्लास के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने, वनाधिकार पट्टा, स्वस्थ्य तन-स्वस्थ्य मन, अंर्तजातीय विवाह, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, निःशुल्क बीएससी नर्सिंग, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का समीक्षा किया गया।
बैठक में अपर कलेक्टर एसपी वैद्य, जिला पंचायत के सीईओ सुमीत अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएल उईके, आदिवासी विकास विभाग के उपायुक्त माखनसिंह ध्रुव, सहायक आयुक्त श्रीकांत कसेर, जिला शिक्षा अधिकारी भुवन जैन, प्राचार्य, क्षेत्र एवं मण्डल संयोजक सहित छात्रावास अधीक्षक उपस्थित थे।
जगदलपुर / शौर्यपथ / बस्तर कमिश्नर श्री श्याम धावड़े ने आज कोण्डागांव जिले के फरसगांव तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण कर नामांतरण-बंटवारा, सीमांकन प्रकरणों के निराकरण की जानकारी ली और राजस्व प्रकरणों को ई-कोर्ट में दर्ज कर नियत समयावधि में निराकृत किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखागार में अभिलेखों को व्यवस्थित ढंग से संधारित करने के निर्देश दिए। कमिश्नर बस्तर श्री धावड़े ने भुईंया शाखा में ऑनलाईन भुईंया रिकार्ड अद्यतन स्थिति का अवलोकन किया। साथ ही कानूनगो शाखा, वासिल-बाकी-नवीस, नायब नाजिर शाखा का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
कमिश्नर श्री धावड़े ने वनाधिकार पट्टेधारी हितग्राहियों को किसान पुस्तिका वितरण स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान अवगत कराया गया कि कुल 9853 वनाधिकार पट्टेधारी हितग्राहियों में से 4926 हितग्राहियों को किसान पुस्तिका प्रदाय किया गया है। इसे उन्होंने गंभीर लापरवाही निरूपित करते हुए उक्त कार्य के लिए कोताही बरतने हेतु सहायक आयुक्त आदिवासी विकास और प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। वहीं आवश्यकता के अनुरूप नवीन किसान पुस्तिका की मांग कर शेष वनाधिकार पट्टेधारी हितग्राहियों तथा अन्य किसानों को किसान पुस्तिका प्रदाय किये जाने के निर्देश दिए।
कमिश्नर श्री धावड़े ने जाति प्रमाण पत्र प्रदाय के संबंध में पूछा और राज्य शासन द्वारा सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र हेतु जारी सरलीकरण प्रक्रिया के अनुसार जाति प्रमाण पत्र प्रदाय किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने इस दिशा में संबंधित आवेदकों को प्रक्रिया एवं दस्तावेजों के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कमिश्नर ने तहसील कार्यालय भवन में सीपेज की समस्या के लिए भवन के मरम्मत हेतु प्रस्ताव तैयार करने कहा। उन्होंने तहसील कार्यालय में अपनी बेटी नंदिनी की पढ़ाई के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने आयी श्रीमती उमादेवी से रूबरू होकर चर्चा की और संबंधित का आय प्रमाण पत्र प्रदत्त करने के निर्देश तहसीलदार को दिये। कमिश्नर ने इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय का भी निरीक्षण कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण, जाति प्रमाण पत्र प्रदाय सहित खाद-बीज की उपलब्धता, खरीफ फसल क्षेत्राच्छादन स्थिति की प्रगति आदि के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर श्रीमती माधुरी सोम, एसडीएम श्रीमती सीमा ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
जगदलपुर / शौर्यपथ / सांसद श्री दीपक बैज ने कहा कि विकास कार्यों का निर्माण गुणवत्तायुक्त हो, गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न करें। साथ ही उन्होंने मौसमी बीमारियों के नियंत्रण और डेंगू मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए। शुक्रवार को सांसद श्री दीपक बैज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा), जिला खनिज संस्थान न्यास निधि और सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस अवसर पर बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप विधायक चित्रकोट श्री राजमन बेंजाम जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगरनिगम सभापति श्रीमती कविता साहू सहित समिति के अन्य सदस्य और कलेक्टर श्री चंदन कुमार वनमण्डलाधिकारी श्री डीपी. साहू संचालक कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान श्री गणवीर धमशील सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
शासी परिषद की बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा किया गया। जिसमें मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विकास योजना, प्रधानमंत्री शहरी विकास योजना, शहरी स्वच्छता अभियान, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित जल जीवन मिशन के कार्य, महिला एवं बाल विकास अंतर्गत पूरक पोषण आहार एवं मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक सहायता कार्यक्रम एवं योजनाओं में प्रगति की विस्तृत समीक्षा किया गया।
दिशा की बैठक में बविप्रा के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल ने विकास कार्यो की प्रगति की जानकारी वर्षवार देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में विद्युत व्यवस्था दूरूस्त करने और पेंशन प्रकरणों में राशि अंतरण की जानकारी खाता धारक को देने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। संसदीय सचिव श्री जैन ने स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान केंद्र के माध्यम से प्रतिदिन सेवाएं देने के लिए चिकित्सकों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही झोला छाप चिकित्सकों पर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए सीएमएचओ को कहा। हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप ने सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता के ध्यान रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किए। उन्होंने हाल ही में किए गए लोकार्पित भवनों में लोकार्पण पत्थर को लगवाने के लिए निर्माण विभाग के अधिकारियों को कहा। विधायक चित्रकोट श्री राजमन बेंजाम ने अधिक समय से कार्य को पूर्ण नहीं करने वाले ठेकेदारों पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बिंताघाटी में सड़क निर्माण के साथ नाली का निर्माण करने की मांग की और उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारी को शिक्षक व्यवस्था में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सलाह एवं समन्वय कर क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षक की व्यवस्था करने की बात कही।
बैठक में जिला खनिज संस्थान न्यास निधि के आगामी कार्ययोजना और प्रस्तावों पर चर्चा किया गया। जिसमें उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने अपने सुझाव व प्रस्ताव दिए। सभी अतिथियों ने प्रत्यक्ष प्रभावित गांवों में डीएमएफ मद से विकास कार्य करने की बात कही। कार्ययोजना में पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण-संवर्धन, जिले के अन्य विकासात्मक व जनकल्याणकारी कार्यों तथा भौतिक अधोसंरचना विकास के प्रस्तावों पर चर्चा कर सहमति दी गई। साथ ही सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिले में किए गए पुलिस और परिवहन विभाग के कार्यों पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।
जगदलपुर / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने कहा कि शिक्षा प्रदान करने वाले शिक्षकों में तत्परता और शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों में उत्सुकता होना जरूरी है, इसके लिए शिक्षा की गुणवत्ता सुधार हेतु कार्य करने की आवश्यकता है। प्राचार्य अपने संस्था के शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरक की भूमिका में रहें। साथ ही स्कूल-कक्षा में कमजोर बच्चों को चिन्हाकिंत कर शिक्षा के प्रति लगन बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता बताई। उक्त बातें कलेक्टर श्री कुमार ने शहर के एमएलबी-02 स्कूल के सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय प्राचार्य की बैठक में कही। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, डीएमसी अखिलेश मिश्रा सहित जिले के सभी हाई स्कूल के प्राचार्य उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री कुमार ने कहा कि एक लक्ष्य लेकर कार्य करने से ही दिशा मिलती है। स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए बच्चों को ज्यादा से ज्यादा लिखने-पढ़ने और विषय की समझ क्षमता बढ़ाने के लिए संस्था के सभी मानव तथा अन्य संसाधनों का उपयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्राचार्य को प्रतिदिन अपने शिक्षकों के साथ बैठक लेकर दिन में किए कार्यों की समीक्षा कर संस्था में बेहतर शिक्षा व्यवस्था देने का प्रयास करने की आवश्यकता है।
कलेक्टर ने जिला शिक्षा विभाग के द्वारा शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने के लिए तैयार किए गए कार्ययोजना के संबंध में भी जानकारी दिए। जिसमें प्रति माह 9वीं से 12वीं तक के बच्चों का विषयवार परीक्षा लेकर आंकलन कर स्कूल की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार किए जाएगा। साथ ही बच्चों में शिक्षा के लिए आत्मविश्वास और प्रेरणा पैदा करने के लिए विद्यार्थी मेनेजमेंट पर कार्य करने की आवश्यकता बताते हुए परीक्षा में पेपर के प्रारूप, समय प्रबंधन, उत्तर लिखने की कला सिखाने के लिए तैयार कार्ययोजना पर चर्चा किए। इसके अलावा उन्होंने क्लास में बोर्ड वर्क, क्लास वर्क, क्लास नोट, बुकों पर अंडर लाईनिंग करवाने तथा स्कूल में रिडिंग एरिया बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कक्षा में लिए जाने वाले यूनिट टेस्ट या मासिक टेस्ट के रिजल्ट की जानकारी पालकों को भी दें और कमजोर बच्चों के स्तर सुधारने के लिए पालकों का आवश्यक सहयोग लें। कलेक्टर ने अंग्रेजी भाषा की पढ़ाई के दौरान बच्चों को शब्दों सहित उसके अर्थ को भी बताने और विज्ञान विषय पर संबंधित पाठ्य ने अध्ययन के साथ-साथ प्रायोगिक कार्य भी करवाने कहा, जिससे विषय की समझ आसानी से हो सके।
दन्तेवाड़ा / शौर्यपथ / दन्तेवाड़ा कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने शुक्रवार को गीदम विकास खंड में स्थित एजुकेशन सिटी जावंगा का अवलोकन किया। श्री नंदनवार ने आस्था विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम स्कूल में पहुंच कर शिक्षा स्वास्थ्य व विद्यालय में संचालित अन्य गतिविधियों का निरीक्षण कर जानकारी ली। प्राचार्य श्री गोपाल पांडे ने एजुकेशन सिटी एवं विद्यालय के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रवेश एवं शिक्षकों के सम्बंध में कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर श्री नंदनवार ने अंग्रेजी भाषा में बात करना स्पोकेन इंग्लिश को बढ़ावा देते हुए विद्यार्थियों से अंग्रेजी में संवाद किया एवं भविष्य में अच्छी सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं व प्रेरणा दी। विज्ञान प्रयोगशाला में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट का जायजा लेते हुए विज्ञान प्रयोगशाला शिक्षक अमुजुरी विश्वनाथ के द्वारा थ्रीडी प्रिंटर, इंस्पायर अवार्ड मानक प्रोजेक्ट, लेथ मशीन से बनाई वुड प्रोडक्ट्स के संबंध में जानकारी लिया। ग्रन्थालय में प्रतियोगिता संबंधित पुस्तकों की उपलब्धता एवं ई-लाईब्रेरी के संबंध में लाइब्रेरियन से पूछा। संगीत कक्षा में संगीत प्रशिक्षक से विभिन्न प्रकार संगीत यंत्र के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा अच्छी पहल करने दंतेवाड़ा जिला का नाम रोशन करने का भी कहा। स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का भी निरीक्षण कर संबंधित को निर्देश दिए। श्री नंदनवार ने समक्ष विद्यालय का निरीक्षण कर वहां मेस कक्ष का भी जायजा लिया साथ ही टीचर्स को आवश्यक निर्देश दिए। ऑडिटोरियम का भी निरीक्षण कर अच्छे से देख-रेख करने के निर्देश दिए। श्री नंदनवार ने बीपीओ कॉल सेंटर का अवलोकन कर अधिक से अधिक पूना माड़कल के तहत युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने छू-लो-आसमान कन्या परिसर कारली के छात्राओं से पढ़ना कैसे है और एनईईटी, जेईई की तैयारी कैसी करनी है बच्चों को प्रश्नों के प्रेक्टिस कराने है। पिछले सभी सालों के प्रश्नों को हल कराना दैनिक टेस्ट होने चाहिए। सभी छात्राओं के प्रगति पत्र बनाने है सभी बच्चों की समीक्षा करनी है। उन्होंने ने सभी छात्राओं में कांफिडेंट लाना है मोटीबेट करना है। एनईईटी, जेईई के यूनिट अनुसार कार्ययोजना बनाकर प्रेक्टिस कराना है। श्री विनीत नंदनवार ने कहा कि दंतेवाड़ा जिले के स्कुली बच्चें के लिए जल्द मार्गदर्शन कार्यक्रम के तहत बच्चों को पढ़ाई से संबंधी जानकारी दी जायेगी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ आकाश छिकारा, एपीसी श्री राजेन्द्र पांडे़, एपीसी श्री केशव सिंह, भवानी पूनम, शिक्षक रवींद्रनाथ पाणिग्रही, प्रमोद गुप्ता, अमुजुरी विश्वनाथ एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।
दंतेवाड़ा । शौर्यपथ ।
दंतेवाड़ा जिले के दंतेवाड़ा शहर में लगातार पिछले 6 दिनों से बारिश हो रही है इसी बीच कहीं नदी नले उफान मे आकर लोगो के परेशानी का कारण बने हुए ही तो कहीं शहर के वासी इस सुहाने मौसम का लुप्त उठा रहे है इसी बीच जिला कलेक्टर विनीत नंदनवार ने अपने शहर के लोगो से कहा कि वे मौसम का मजा लेने के साथ ही अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखे और इसी के साथ मुश्किल स्थानों पर अनाज और बाकी जरूरतों का सामान भी प्रशासन द्वारा भेज दिया गया है ताकि जनता को परेशानी ना हो।
साथ ही कुछ तस्वीरे सामने आई जिसे देख दंतेवाड़ा कि वादिया किसी भी अन्य टूरिस्ट स्थान के तुलना में अधिक सुंदर आभा मे दिखाई पड़ रहा है।
दंतेवाडा । शौर्यपथ । सरकार के लगभग चार वर्ष पूर्ण होने,एवम सूर्यकांत तिवारी प्रकरण पर भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नंदलाल मुड़ामी ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए जम कर हल्ला बोला है।
उन्होंने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि,2018 के अंत से प्रारंभ सरकार के कारनामे अब उजागर होने लगे हैं। 4 वर्ष सत्ता सुख भोगने के पश्चात अब इनके कई कांड निश्चित तौर पर जनता के सामने हैं।
सूर्यकांत तिवारी प्रकरण पर उन्होंने कहा कि,सूर्यकांत तिवारी तो एकमात्र प्यादा है, असली वजीर तो कोई और है।सरकार ने छत्तीसगढ़ मैं यहां की भोली भाली जनता के हक्क का हिस्सा दिल्ली दरबार में लुटाया है,और आज छत्तीसगढ़ अपनी बदहाली पर रो रहा है,छत्तीसगढ़ का आदिवासी आज इन 4 सालों में वहीं पर खड़ा है। उसके जीवन में कोई आमूलचूल परिवर्तन नहीं आया,इन्होंने आदिवासी सहित सभी वर्गो को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है।कांग्रेस ने चुनाव के दौरान इतने वादे किए थे युवाओ से, बेरोजगारों से,अनियमित कर्मचारियों से,पुलिस के जवानों से,किसानों से,गरीबों से,महिलाओं से,सब धरे के धरे रह गए हैं।
छत्तीसगढ़ के लोगों का हक कहीं और लुटाया जा रहा है।आज पूरा छत्तीसगढ़,सरकार की कारगुजारियोंं का प्रत्यक्ष गवाह बन चुका है ।इस सरकार को एक पल भी छत्तीसगढ़ में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।कॉंग्रेस सरकार ने पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल निर्मित कर दिया है। हर तरफ रेत माफिया, कोयला माफिया,शराब माफिया,ट्रांसफर माफिया, चोर डकैत,लुटेरे,रेपिस्ट ऐसे अराजक लोगों को सिर्फ छत्तीसगढ़ में आपने बढ़ावा दिया है।आने वाले समय में जनता आपके हर कृत्य का हिसाब लेगी।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
