Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi
बस्तर

बस्तर (1126)

कोंडागांव / शौर्यपथ / बाबा रामदेव जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित भादवा मेले के छठवें दिन मंदिर में सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार बाबा को श्रद्धलुओं ने 56 प्रकार के भोग लगा कर उत्साह मनाया। आप को बतादे की गणेश चतुर्थी के दो दिन पूर्व ही कोंडागांव जिला मुख्यालय के बाजार पारा में स्थित बाबा रामदेव मंदिर समिति द्वारा प्रति वर्ष भादो माह के भादवा सुदी दूज से भादवा सुदी ग्यारस तक दस दिनों तक सकल राजस्थानी समाज द्वारा मंदिर प्रांगण में बहुत ही धूम धाम से बाबा रामदेव जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है ।
वही इस वर्ष बाबा रामदेव जी का जन्मोत्सव  29 अगस्त से मनाया जा रहा है जो छ: सितम्बर तक मनाया जाएगा व अंतिम दिन बाबा रामदेव जी की पालकी के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी वही शनिवार को भगवान बाबा रामदेव जी को भक्तो ने छप्पन भोग लगा कर अपनी मनोकामना माँगते हुए जन्मोत्सव मनाया साथ ही आप को बतादे की श्री बाबा रामदेव युवा मंडल द्वारा 5 सितंबर को भव्य जम्मा जागरण का आयोजन स्थानीय बाजार पारा बाबा रामदेव मंदिर प्रांगण में रखा गया है जहाँ सुप्रसिद्ध राहुल झाबक बाबा रामदेवजी के भजन के साथ अपनी प्रस्तुति देंगे।

उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / जिले के नक्सल पीड़ित परिवारों के बेरोजगार युवक-युवतियों को कौशल उन्नयन का प्रशिक्षण दिया जायेगा तथा प्रशिक्षण पश्चात् उन्हें प्राइवेट कंपनियों में नौकरी भी दिया जायेगा। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा ने आज नक्सल पीड़ित परिवारों की बैठक लेकर उनकी समस्या सुनी तथा उनके निराकरण के लिए भरोसा दिलाया। नक्सल पीड़ित परिवारों से चर्चा करते हुए कलेक्टर, एसपी ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक एवं कक्षा 8वीं उत्तीर्ण बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए पीड़ित परिवारों से जानकारी ले लेवें तथा युवक-युवतियों का नाम, उनकी शैक्षणिक योग्यता इत्यादि का उल्लेख करते हुए सूची जिला कार्यालय को उपलब्ध करायें। इन युवाओं को लाइवलीहुड कॉलेज के माध्यम से कौशल उन्नयन का प्रशिक्षण दिया जायेगा, तत्पश्चात उन्हें नौकरी भी दी जायेगी। नक्सल पीड़ित परिवारों के अध्यक्ष जी.आर. विश्वकर्मा ने जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनके परिवार के बेरोजागर युवाओं को रोजगार मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा।
    मिली जानकारी के अनुसार जिले में 302 परिवारों को नक्सल पीड़ित परिवार का प्रमाण पत्र जारी किया जा चुका है। जिले के सभी एसडीएम एवं एसडीओपी को आपस में समन्वय कर इन परिवारों की सूची का मिलान करने के निर्देश भी दिये गये हैं। उल्लेखनीय है कि जिले के नक्सल पीड़ित परिवारों को शासन की गाईडलाईन के अनुसार राशन कार्ड सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई है।
कौशल उन्नयन प्रशिक्षण हेतु 1081 युवाओं का चयन
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देशानुसार जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न ट्रेड में कौशल उन्नयन का प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु काउंसिलिंग का आयोजन किया गया था, जिसमें 1081 युवाओं को काउंसिलिंग पश्चात चयनित किया गया है। इन युवाओं को उनके चयनित ट्रेड में प्रशिक्षण प्रदान कर कंपनियों में नौकरी दी जायेगी। लाईवलीहुड कॉलेज कांकेर के प्राचार्य सुनील नेताम से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम चरण में 93 युवाओं को कौशल उन्नयन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, हास्पिटालिटी में 34 युवा, इलेक्ट्रीकल में 29, फॉलसिलिंग में 11, सेक्युरिटी गार्ड में 13, वेल्डिंग में 04 और प्लबिंग में 02 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा ह,ै तत्पश्चात उन्हें निजी फर्मों में नौकरी भी उपलब्ध कराई जायेगी। उक्त बैच के प्रशिक्षण  पश्चात अन्य चयनित युवाओं को भी प्रशिक्षण के लिए भेजा जायेगा।

उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / चिटफंड  कंपनियों में आम आदमी द्वारा जमा की गई राशि को वापस दिलाने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। जिले के कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा ने आज एसडीएम एवं एसडीओपी की इस संबंध में वर्चुअल बैठक लेकर उन्हें निर्देशित करते हुए कहा कि जिले के किसी भी व्यक्ति द्वारा चिटफंड में राशि जमा करने की जानकारी मिलने पर उसका आवेदन कलेक्टर कार्यालय को भेजा जाए, ताकि उस पर विधिवत कार्यवाही की जा सके। पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा ने थानेदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि चिटफंड कंपनी में राशि जमा करने संबंधी शिकायत थानों में लंबित होने पर उसे अविलंब कलेक्टर कार्यालय को प्रेषित किया जावे। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति आपके पास चिटफंड कंपनी से राशि वापस दिलाने का आवेदन प्रस्तुत करें तो उसे भी जिला कार्यालय को भेजा जावे। जिले के सभी एसडीएम एवं एसडीओपी को इस संबंध में सक्रिय होकर कार्य करने के निर्देश भी दिये गये। अधिकारियों को लगातार क्षेत्र भ्रमण करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि  भ्रमण के दौरान चिटफंड कंपनी में राशि जमा करने की जानकारी अथवा शिकायत मिलने पर उसमें त्वरित कार्यवाही किया जावे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस वर्चुअल बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर गौरीशंकर नाग सहित जिला पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे।

जगदलपुर / शौर्यप्थ / जब विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी डिलमिली की ओर जा रहे थे  , तब पुलिस प्रशासन ने सिटी कोतवाली और परपा थाने मे नजर बंद कर दिया गया जिसके विरोध मे बजरंगी चक्का जाम परपा थाने सामने गिदम रोड मे किया गया। लखिधर बघेल ने बताया इधर हजारों की संख्या मे ग्रामीणों ने भी विरोध मे डिलमिली राष्ट्रीय राजमार्ग 30 को चक्का जाम किया गया। जिला मंत्री हरि साहू जी ने कहा कल जो घटना घटी है डिलमिली मे यह पहली घटना नहीं है शासन प्रशासन को यह चेतावनी है इस प्रकार की हिंदू विरोधी घटना पुनः होती है तो विश्व हिंदू परिषद उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
    नगर अध्यक्ष पवन राजपूत  ने बताया हिंदू संस्कार के अनुरूप अंतिम संस्कार न करके विदेशी विधि से क्रिया क्रम कर दिया गया। जिससे  ग्राम जन और आस पास के ग्राम वासी  द्वारा हुए अंतिम संस्कार का विरोध करने के बाद भी  प्रशासन द्वारा दबाव में आकर यूरोपीय  संस्कृति मे अंतिम संस्कार कर दिया गया।  जिसका ग्राम वासी विरोध करते हुए जानकारी प्राप्त विश्व हिन्दू परिषद को हुई।ग्राम वासियों का कहना है कि हम माटीपुत्र हैं और हमारा सनातन  संस्कार हिन्दू  है उसके अनुरूप ही उसका अंतिम एवं अंतिम क्रिया कर्म होना चाहिए जो नही हुये। विहिप ने अल्टीमेटम जारी कर  इस मामले को जल्द सुलझाने को कहा।
  प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख शैलेंद्र श्रीवास्तव , विभाग मंत्री रवि ब्रह्मचारी ,जिलाध्यक्ष लखिधर बघेल , जिला कार्यकारी अध्यक्ष अग्रवाल ,जिला मंत्री हरि साहू , जिला उपाध्यक्ष प्रेम चालकी , विभाग संयोजक कमलेश विश्वकर्मा,नगर अध्यक्ष पवन राजपूत , जिला संयोजक घनश्याम नाग, नगर मंत्री विष्णु ठाकुर, सह मंत्री नितेश सेठीया,नगर संयोजक विक्रम ठाकुर, सहसंयोजक भवानी चौहान, मुन्ना बजरंगी, नगर गौरक्षा ललित बघेल, सह गौ रक्षा योगेश ठाकुर,रवि दुबे, अंशु नाग ,पवन नामदेव,पीयूष भगत,युवराज ठाकुर,पीयूष बत्रा,मेहुल कश्यप, संदीप पांडे,रवि दुबे,सुमित गुप्ता,गौरव ठाकुर,रोहित झा , सुंदर कश्यप और आदिवासी समाज हजारो की संख्या में उपस्तिथ थे।

दंतेवाडा / शौर्यपथ / (सी०आर०पी०एफ) की 231 वीं बटालियन ने जावंगा, गीदम मुख्‍यालय प्रांगण में अपना आठवां स्‍थापना दिवस हर्ष उल्‍लास के साथ मनाया। बटालियन के अधिकारियों व जवानों ने बटालियन के शहीद जवानों को नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। बटालियन के कमाण्‍डेंट श्री सुरेन्‍द्र सिंह ने क्‍वार्टर गार्ड़ पर उपस्थित होकर सलामी ली और इसके पश्‍चात दरबार का आयोजन किया गया। वाहिनी के स्‍थापना दिवस के उपलक्ष्‍य में आयोजित मेले के कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि श्री विनय कुमार सिंह पुलिस उप महानिरीक्षक दन्‍तेवाड़ा के द्वारा फीता काट कर मेले का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक श्री विनय कुमार सिंह ने सफेद कबूतर उड़ाकर शांति एवं भाई चारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में दंतेवाड़ा रेंज के सभी वाहिनियों के अधिकारी  विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए साथ ही मीडिया बन्‍धु भी उपस्थित हुए।  वाहिनी के कमाण्‍ड़ेंट श्री सुरेन्‍द्र सिंह ने बताया कि बटालियन की स्‍थापना दिनांक 28/08/2014 को ग्रुप केन्‍द्र भोपाल में हुई थी। वाहिनी की तैनाती दिनांक 30/09/2015को छत्‍तीसगढ़  नक्‍सल प्रभावित अतिसंवेदनशील  जिला-दंतेवाड़ा/सुकमा में की गई थी ,    वाहिनी क्षेत्र में नक्‍सल गतिविधियों की रोकथाम प्रशासन के विकास के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग, सड़क निर्माण कार्य सुरक्षा व परिचालनिक कर्तव्‍यों का जिम्‍मा सौंपा गया था। अपने तैनाती से लेकर अब तक वाहिनी के द्वारा माओवादियों के  गढ़ माने जाने वाले क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे नक्‍सल विरोधी अभियानों में एवं अन्‍य विकाश कार्यों, जैसे अरनपुर जगरगुण्‍ड़ा सड़क निर्माण सुदुर अंदरूनी गॉंव तक बिजली पहुँचाना एवं अन्‍य जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे विकाश कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्‍सा लिया गया है। वाहिनी नेअरनपुर जगरगुण्‍ड़ा सड़क राज्‍य राजमार्ग को कमारगुड़ा तक जिसकी दूरी कुल 23 किलोमीटर को   नवनिर्मित करवाने में अहम भूमिका निभाई है , माओवादियों द्वारा सड़क निर्माण कार्य में विरोध प्रदर्शन व बाधाऍं डाली गई परन्‍तु वाहिनी द्वारा अपनी ड्यूटी का निर्वाहन तथा उच्‍च कार्यालयों के द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन पूर्ण ईमानदारी के साथ करते हुए सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण कराने में अहम योगदान रहा है। अनेको कठिनाईयों के बावजूद अपने साहस एवं वीरता से सर्वोच्‍च बलिदान देकर इस वाहिनी द्वारा अपनी परिचालनिक ड्यूटियों का निर्वाहन पूर्ण निष्‍ठा व ईमानदारी के साथ किया गया । वाहिनी के स्‍थापना दिवस पर जवानों द्वारा विभिन्‍न स्‍टॉल व खेल तैयार कर मेले का आयोजन किया गया। इसके उपरांत वाहिनी के जवानों द्वारा रंगा-रंग सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया व कार्यक्रम समाप्ति के उपरान्‍त मुख्‍य अतिथि महोदय के द्वारा कलाकारों को पुरस्‍कार प्रदान कर उनको प्रोत्‍साहित किया गया ।
 

समाधान नहीं कर पा रहे मुख्य मंत्री भुपेष बघेल को दे देना चाहिए इस्तीफा-सीपीआई  

    कोण्डागांव / शौर्यपथ / शासन -प्रशासन  के बीच कर्मचारी-अधिकारियों के द्वारा दो मुख्य मांगों केंद्र के समान महंगाई भत्ता और सातवें वेतनमान के आधार पर गृहभाड़ा भत्ता दिए जाने को लेकर अनिष्चितकालीन आंदोलन के आयोजन से चल रहे संघर्श के कारण दो पाटों के बीच आमजनों के पिसा रहे होने का आरोप लगाते हुए मामले का एक समय सीमा में समाधान नहीं कर पा रहे मुख्य मंत्री भुपेष बघेल से इस्तीफा दे देने की मांग सीपीआई कोण्डागांव द्वारा की गई है। उक्त सम्बन्ध में सीपीआई जिला परिशद् के जिला सचिव तिलक पाण्ड़े ने सीपीआई की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि कर्मचारी-अधिकारीगण अपनी दो मुख्य मांगों केंद्र के समान महंगाई भत्ता और सातवें वेतनमान के आधार पर गृहभाड़ा भत्ता दिए जाने को लेकर 22 अगस्त सोमवार से अनिष्चितकालीन आंदोलन में ड़ट गए हैं और आज उनके आंदोलन को पूरा एक सप्ताह बित चुका है। इस बार किए जा रहे अनिष्चित आंदोलन की खास बात यह है कि सभी षासकीय विभागों के कर्मचारी और अधिकारी एकजुटता दिखाते हुए अपनी आवाज को बुलंद कर रहे हैं और इससे सभी षासकीय कार्यालयों में कामकाज ढप्प हो गया है। कर्मचारी-अधिकारीगणों द्वारा किए जा रहे अनिष्चितकालीन आंदोलन से षासन-प्रषासन को कोई हानि नहीं हो रही है, केवल और केवल आम लोगों को ही हानि हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि आम लोगों को ही कार्यालयों का चक्कर लगाते हुए काफी परेषान होना पड़ रहा है।
जिला सचिव तिलक पाण्डे ने कहा कि देष में चल रहे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत आम जनता द्वारा चुनकर सत्ता में आसीन हुए षासन का सबसे बड़ा और अहम दायित्व होता है कि वह आम जनता को बेहतर सुविधाएं दे, बेहतर प्रषासनिक व्यवस्था देना भी षासन की जिम्मेदारी है, लेकिन छ.ग.राज्य में सत्ताषीन कांग्रेस पार्टी के मुख्य मंत्री के रुप में नेतृत्वकर्ता भुपेष बघेल, उक्त दायित्वों का निर्वहन करने में पूरी तरह असमर्थ नजर आ रहे हैं।
मुख्य मंत्री भुपेष बघेल न ही आंदोलनकारी कर्मचारी-अधिकारीगणों की मांगों को ही पूरा कर पा रहे हैं और न ही विगत सप्ताह भर से अनिष्चितकालीन आंदोलन में डटे कर्मचारी, अधिकारीगणों से सार्थक चर्चाकर आंदोलन को जनहित में समाप्त करा पा रहे हैं, इसे कहते हैं सांप-छछूंदर की स्थिति होना, यानि न उगलते बन रहा, न निगलते बन रहा। यानि न मांग पूरी कर पा रहे और न ही सकारात्मक कार्यवाही कर पा रहे हैं। वहीं आम जनता को बेवजह परेषान होने का मजबूर होना पड़ रहा है। जिसके कारण ही सीपीआई कोण्डागांव को आम जनता को हो रही परेषानी के मदद्ेनजर मुख्य मंत्री भुपेष बघेल से मांग की जा रही है कि या तो वे कर्मचारी-अधिकारीगणों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करें, अथवा सकारात्मक चर्चाकर आंदोलन को खत्म करवाएं अन्यथा तत्काल इस्तीफा दे दें।

दंतेवाड़ा/ शौर्यपथ / जिला दंतेवाड़ा में पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा श्री सिद्धार्थ तिवारी के दिशा-निर्देशन में  जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस दंतेवाड़ा द्वारा लगातार जिले के साप्ताहिक हाट बाजार,  चौक चौराहों व स्कूलों में यातायात जन-जागरूकता अभियान चला रही है।  यातायात पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे लगातार जन जागरूकता कार्यक्रम के बावजूद वाहन चालकों में कोई सुधार न होने पर यातायात पुलिस अब सख़्ती बरतते हुए अब जानबूझकर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाही कर रही है ।
           यातायात पुलिस दंतेवाड़ा द्वारा थाना गीदम क्षेत्र अंतर्गत जावँगा स्थित नेशनल हाईवे क्रमांक 30 में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर रोड में चल रहे बगैर हेलमेट, बिना सीटबेल्ट, बगैर लाइसेंस एवं ओवर स्पीड वाहन चलाने वाले 22 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाही करते हुए 9000/- रूपये समन्स शुल्क बसूली की गई है. इस बीच यातायात प्रभारी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए ट्रक, बस व अन्य चार पहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने व नियंत्रित गति से वाहन चलाने की समझाईश भी देते रहे। यातायात प्रभारी द्वारा जिले में यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ जानबूझकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार चालानी कारवाही किये जाने की बात कही गई ।

जगदलपुर / शौर्यपथ / विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति ने कल नैना सिंह धाकड़ जी का गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ दंतेश्वरी माई से आशीर्वाद प्राप्त कर भगवत गीता भेंट कर, पुष्प माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। नैना जी ने बताया 8 अगस्त 2022 को 10 सदस्यीय भारती टीम में  पर्वतारोहन अभियान में फिर से शामिल होकर देश राज्य व क्षेत्र का नाम नए रिकॉर्ड के साथ हासिल किया । मिशन हर घर ,हर हाथ तिरंगा में लेह लद्दाख की चोटी माउंट मेन्टोक कांगड़ी 3 जिसकी ऊंचाई 6250 मीटर, मेन्टोक कांगड़ी 2,जिसकी ऊंचाई 6150 मीटर व मेन्टोक कांगड़ी 1 जिसकी ऊंचाई 6100 मीटर हैं...जंहा (-) टेम्प्रेचर ,तेज हवाओं के बीच बेस कैम्प से रात1.20 मिंट में निकल अपने अभियान को 1 बजे  सफलता हासिल किया। साथ ही साथ देश का तिरंगा लहराया , राष्ट्रीयगान गा उन चोटियों पर विजयी देश का मान बढ़ाया। 17 घण्टे आरोहण अवरोहण लगातार कर सफलता हासिल किया। पहले कदम  पर जब (लेह लद्दाख़)  करजोक गांव के आगे सोमोरोरी लेक के पास ट्रांसिट कैम्प से निकले तो धीरे धीरे टीम के सदस्यों की तबियत बिगड़ रही थी। उनके उपचार के लिए उन्हें बेस कैम्प में छोड़, हम 7  सदस्य आगे बढे।जिसमे मैं नैना सिंह धाकड़ 6 पुरुष पर्वतारोहियो में अकेली महिला पर्वतारोही थी। 13 मई बेस कैम्प से निकल समिट कैम्प 5600 मीटर पर  खड़ी ऊंची ,नीची ,पथराव व जानलेवा रास्ते से होते हुए  15 अगस्त मिशन हर घर तिरंगा को उंचाई तक पहुचाने 5300 मीटर मेन्टोक कांगड़ी 3, जिसकी ऊंचाई 6250मीटर , पहुँच देश का तिरंगा लहराया।. देश का तिरंगा लहराया के साथ राष्ट्रीय गीत गाई। छत्तीसगढिया सबले बढ़िया बेनर व राज्य की गीत " अरपा पैरी की धार, महानदी हैं, श्रृंगार  "गीत गाया। श्रीराम का ध्वज.…व जय जय कार,स्वामी विवेकानंद का बेनर (उठो जागो और तब तक नही रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये),बेटी नही किसी से कम ,बेटी को मिलेगा देश को दम( बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ ) बेनर,  योग करो फिट रहो का संदेह 3नो पहाड़ो की चोटी से दे  योग कर खुद उस ऊंचाई पर से प्रेरित किया हैं।

मातृशक्ति प्रांत संयोजिका श्रीमती सरिता यादव जी ने कहा बस्तर की बेटी नैना ने ,एक साथ 3 पहाड़ो( चोटी) में लगातार चढ़ने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला बन कर
 दिखा दिया है की एक मातृशक्ति के लिए कोई भी काम असंभव नहीं।
हिन्दू शेरनी नैना सिंह धाकड़ "माउंटेन गर्ल" ने हिन्दू समाज को ही नही समस्त भारत वर्ष को गौरवान्वित किया है।पिछले वर्ष जब बेटी नैना जी ने माउंट एवरेस्ट फतह करके आई तब कई  मंत्रियों ने स्वागत और पीठ थप थपाई  किंतु नैना जी के द्वारा बताई गई समस्या का निदान केवल कागजों में सिमट कर रह गई हम मातृशक्ति बेटी नैना के साथ हैं इनकी जो भी मांग है उसे सरकार जल्द पूर्ण करें।

उपस्थित विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति संयोजिका श्रीमती सरिता यादव जी, जिला उपाध्यक्ष कल्पना शेट्टी, जिला संयोजिका गीता गुप्ता सत्संग प्रमुख सुनीता भदोरिया जी , संस्कार केन्द्र सह प्रमुख मीना चौहान जी, हीना पढ़ी, प्रीति पढ़ी,नगर सह संयोजिका
बबली शुक्ला, बेबि, सुशीला नाग, आशा अग्रवाल व हिन्दू समाज उपस्तिथ थे।

 दंतेवाडा / शौर्यपथ / उपासना फाउंडेशन दुर्ग द्वारा महाराष्ट्र मंडल भवन दीपक नगर दुर्ग में आयोजित समारोह में किया गया सम्मानित |  दंतेवाड़ा में पदस्थ उपयुक्त डॉ आंनद जी सिंह को उनके विशेष शैक्षिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए विभिन्न पुरस्कारों से किया जा चुका है सम्मानित | आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत उपासना फाउंडेशन दुर्ग छत्तीसगढ़ के द्वारा दंतेवाड़ा सहायक आयुक्त डॉ आनन्द जी सिंह और डॉ गीता सिंह को उनकी विशिष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों और समाज सेवा के लिए वसुंधरा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान उपासना फाउंडेशन दुर्ग द्वारा महाराष्ट्र मंडल भवन दीपक नगर दुर्ग में आयोजित भव्य और गरिमामय समारोह में सम्मान पत्र और ट्रॉफी प्रदान की गई। इस सम्मान समारोह में अपने अपने क्षेत्र में विशिष्ठ उपलब्धि प्राप्त करने वाली बहुत सी हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर टॉलीवुड हैदराबाद से अदाकारा अन्नू वैष्णव, सुप्रसिद्ध कलाविद डॉ राखी रॉय डायरेक्टर ऑफ नृत्य धाम भिलाई एम एस टाई वाड़े म्यूजिक डायरेक्टर ऑफ पुलिस, विनोद शंकर डायरेक्टर एंड कोरियोग्राफर ग्राफर जैक्सन डांस स्टूडियो, उपासना फाउंडेशन के अध्यक्ष सुबीर सेन, सूफी जी के साथ साथ छालीवुड के अनेक नामचीन कलाकार आदि उपस्थित थे। गौरतलब है कि दंतेवाड़ा सहायक आयुक्त डॉ आंनद जी सिंह को उनके विशेष शैक्षिक और सामाजिक गतिविधियों को कई बार सम्मानित किया जा चुका है। इससे पूर्व भी उनको और डॉ गीता सिंह को शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए छत्तीसगढ़ अचीवर्स सम्मान से सम्मानित किया गया था। वही वर्ष 2021 के अखिल भारतीय पितृ शक्ति सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।
सिंह दंपति को वसुंधरा अवार्ड मिलने पर समस्त मित्रों , शुभचिंतको और जिले के समस्त स्टाॅफ ने खुशी व्यक्त करते हुये बधाई प्रेषित की है।
 

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)