August 14, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1117)

    जगदलपुर /शौर्यपथ / बस्तर एकेडमी आॅफ डान्स आर्ट एण्ड लिटरेचर (बादल एकेडमी) संस्था को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से संगीत से संबद्ध परीक्षा केन्द्र की मान्यता मिल गई है। जिसके अनुसार बादल संस्थान में गायन एवं तबला विषय के पाठ्यक्रम प्रथमा एवं मध्यमा, गीतांजली पाठ्यक्रम जूनियर एवं सीनियर, लोक संगीत पाठ्यक्रम एवं वर्षीय डिप्लोमा एवं द्वि-वर्षीय डिप्लोमा, इसके अतिरिक्त चित्रकला पाठ्यक्रम के अन्तर्गत द्वि-वर्षीय ऐप्रिसियेशन कोर्स निर्धारित किए गए हैं। डिप्लोमा प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय में बादल संस्थान आसना में आकर इन पाठ्यक्रमों मेें प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक एवं सदस्यगण श्रीमती नीता विश्वकर्मा, श्रीमती अर्चना उपाध्याय की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट के प्रेरणा कक्ष में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर जन सुनवाई की। सुनवाई में कुल 17 प्रकरण रखे गये थे।  उसमें से आज 10 प्रकरणों को निराकरण करते हुए नस्तीबद्ध किया गया। साथ ही कुछ प्रकरणों को सुनवाई हेतु रायपुर एवं कोरिया जिले के लिए स्थानांतरण किया गया है।
    सुनवाई के दौरान जगदम्बा सेना के आवेदन पर सुनवाई करते हुए तीन वर्ष पूर्व गुम युवक के प्रकरण में जांच की प्रगति पर भी चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि इस मामले में आयोग की पहल के बाद जांच मंे तेजी आई है तथा कुछ आरोपियों की नार्को टेस्ट एवं वाईस लेवल टेस्ट की गई है। लगभग तीन वर्ष पूर्व इस प्रकरण में महिला आयोग द्वारा नियमित तौर पर सुनवाई की जा रही है तथा पीड़ितों को शीघ्र न्याय का भरोसा दिलाया गया।
    एक अन्य प्रकरण में पति पत्नी ने एक दूसरे के विरूद्ध प्रकरण न्यायलय में दर्ज करवा दिया है यह प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन होने से नस्तीबद्ध किया गया। इसी तरह के एक अन्य प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि उसने वर्ष 2016 में गायत्री मंदिर में विवाह किया था। पति की पहली पत्नी से 2 बच्चे हैं। और मृतक पति की संपत्ति को लेकर विवाद हुआ था। आयोग की सुनवाई में उपस्थित जिला संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि आवेदिका ने पति की मृत्यु के बाद दुसरा विवाह कर लिया है। आवेदिका ने प्रकरण के न्यायालय में विचाराधी होने की जानकारी देने पर प्रकरण को नस्तीबद्ध कर दिया गया।
    एक अन्य प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि 30 वर्ष के विवाह कि बाद सैनिक कल्याण बोर्ड में पदस्थ अनावेदक शारीरिक मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। अनावेदक अपने पद की धौंस दिखाता है तथा कोरिया में विवाह विच्छेद का प्रकरण प्रस्तुत किया है। आवेदिका ने भरण पोषण प्रकरण आयोग में प्रस्तुत किया है। अभी वह घरों में साफ सफाई का कार्य करके अपना जीवन यापन कर रही है। और बच्चे अनावेदक के पास हंै। इस प्रकरण में उनके आपसी सहमति से विवाह विच्छेद की प्रत्याशा रखते हुए इस प्रकरण को कोरिया जिले में रखा गया है इस प्रकरण में पति पत्नी को समझाइश हेतु आयोग की सदस्य नीता विश्वकर्मा को जिम्मेदारी दी गयी है।
    एक अन्य प्रकरण में आवेदिका गांव छोड कर कहीं चली गयी है।  सुनवाई में उपस्थित पुलिस निरीक्षक ने बताया कि आवेदिका कहां है इस बात की जानकारी उसके मायके वालों को भी नहीं है। आवेदिका के बच्चे अनावेदक के पास है। निरीक्षक के कथन के अनुसार इस प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया।

    जगदलपुर / शौर्यपथ /  मानव तस्करी रोकथाम, अन्य हितधारकों तथा पीड़ितों के पुनर्वास विषय पर हुआ परिचर्चा का आयोजन इस दौरान मानव तस्करी रोकथाम तथा पीड़ितों के पुनर्वास विषय पर परिचर्चा का भी आयोजन किया गया। इसमें जिले में मानव तस्करी से संबंधित प्रकरणों के संबंध में जानकारी सहित इसके बचाव के आयामों पर मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र मीणा सहित टास्क फोर्स के सदस्य उपस्थित थे।

    दंतेवाड़ा/ शौर्यपथ / स्व. शहीद बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा की स्मृति में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करने आज जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा ग्राम पंचायत बड़े तुमनार पहुँची। सात दिवसीय इस प्रतियोगिता में 24 टीमें हिस्सा ले रही है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 30 हजार एवं दुतीय पुरस्कार 15 हजार तथा मेन आफ द सीरीज 3 हजार रुपए रखा गया है। शुभारंभ अवसर पर पहुँची जिपं अध्यक्ष तुलिका ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती व शहीद महेन्द्र कर्मा ने चित्र पर माल्यापर्ण कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान सभी खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रगान गाकर भारत माता के जयकारे लगाए। इस मौके पर तुलिका ने कहा कि बड़े तुमनार में हमेशा खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने खेल प्रतियोगिता होती रहती है। यहां के युवा हर खेल में अव्वल हैं। कोई भी खेल प्रतियोगिता आपसी तालमेल बढ़ाने एक बेहतर विकल्प होता है। तुलिका ने कहा कि खेल के माध्यम से ही हमें जीवन में अनुशासन की सीख मिलती है। वहीं खेल के साथ पढ़ाई भी बहुत जरूरी है। प्रतियोगिता में हार जीत लगे रहती है खेल भावना का परिचय देकर हमेशा आगे बढ़ते रहना है। इस दौरान तुलिका ने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आयोजन समिति को बधाई दी। इस मौके पर गांव के वरिष्ठ नागरिक व स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।

    CCTV फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा
    घटना के चंद घण्टे में विधि से संघर्षरत बालक को किया गया निरूद्ध
    चोरी की रकम 1,72,350 रूपये को किया गया बरामद
    विधि से संघर्षरत बालक को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया बाल संप्रेषण गृह

       कोण्डागांव  / कोंडागांव / कोण्डागाव पुलिस द्वारा विधि से संघर्षरत बालक को निरूद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया । मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी उत्तम कुमार साहु ने दिनाक 10/09/22 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09.09.2022 के दरम्यानी रात्रि में कोई अज्ञात चोर द्वारा कांग्रेस भवन में स्थित A TO Z महासेल के छत में चढकर सीडी के दरवाजा को खोलकर A TO Z महासेल में प्रवेश कर काउंटर में रखे पेटी को तोड़कर पेटी में रखे 1,84,000 रूपये को चोरी कर ले गया हैं कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 338 / 2022 धारा 457,380 भादवि रिपोर्ट दर्ज विवेचना में लिया गया । विवेचना दौरान A TO Z महासेल में लगा CCTV फुटेज तथा शहर में लगे CCTV कैमरा खंगाला गया जिससे A TO Z महासेल में पूर्व में काम करने वाला कर्मचारी पर संदेही ( विधि से संघर्षरत बालक ) होने पर उसकी तलाश उसके गांव तथा संभावित स्थानों पर दबिश दी गई संदेही ( विधि से संघर्षरत बालक ) अपना मोबाईल बंद कर गांव से फरार हो गया था लगातार पता तलाश किया गया पता तलाश के दौरान विधि से संघर्षरत बालक को केशकाल बस स्टैण्ड से बस में बैठकर रायपुर जाना पता चलने पर कांकेर पहुँचकर बस स्टैण्ड में बसो को चेकिंग किया गया जो बस स्टैण्ड कांकेर में मिला जिसे हिरासत में लेकर पुछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो चोरी करना कबुल करते हुये चोरी किये गये नगदी रकम 1,84,000 रूपये में से 40,000 रूपये का खरीदा आईफोन मोबाईल 30,000 रूपये का खरीदा सैमसंग कंपनी का मोबाईल , 3000 रूपये में खरीदा पावर बैंक को पेश करने पर जप्त किया गया । चोरी किये गये नगदी रकम में से 3000 रूपये का रिचार्ज करना तथा 11600 रूपये को खाने पीने में खर्च करना बताया चोरी के शेष कुल नगदी रकम 96350 रूपये जप्त किया गया । विवेचना में विधि से सर्घषरत बालक के खिलाफ घटना कारित करने का अपराध सबूत पाये जाने से विधि से संघर्षरत बालक को दिनांक 11/09/2022 के 11.30 बजे विधिवत निरूद्ध कर निरूद्ध की सूचना परिजनों को देकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । 7 सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक भीमसेन यादव , उप निरीक्षक प्रहलाद यादव ( साइबर सेल ) सउनि लोश्वर नाग , प्रभुलाल डहरिया , प्र 0 आर 0 90 नरेन्द्र देहरी , प्र 0 आर 0 232 रितुराज सिंह ( साइबर सेल ) . प्र 0 आर 0 249 मिथलेस रजक आर 0 744 संतोष कोडोपी ( साइबर सेल ) , आर 0 808 बिजू यादव , आर 0 621 जितेन्द्र मरकाम ( साइबर सेल ) की अहम भूमिका रही ।

    कोण्डागांव / शौर्यपथ / जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत नल जल प्रदाय योजनाओं तथा एकल जल प्रदाय योजनाओं के स्थापना कार्यों को तेजी के साथ संचालित कर नियत समयावधि में पूर्ण किया जाये और हर घर नल कनेकशन को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाये। इसके साथ ही हरेक ग्राम पंचायत के स्कूल आंगनबाड़ी केन्द्र, आश्रम-छात्रावास, हाट-बाजार स्थल, स्वास्थ्य केन्द्र, ग्राम पंचायत भवन, सामुदायिक भवन ईत्यादि सार्वजनिक स्थलों पर नल कनेक्शन प्रदाय करना सुनिश्चित किया जाये। उक्त निर्देश कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन श्री दीपक सोनी ने कलेक्टोरेट में आयोजित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिये। उन्होने सभी नल जल प्रदाय योजनाओं के स्थापना कार्यों को तकनीकी मापदण्डों के अनुरूप पूरी गुणवत्ता के साथ किये जाने कहा। उन्होने इस दिशा में संचालित कार्यों का नियमित रूप से मानिटरिंग कर तकनीकी एवं गुणवत्ता के मापदण्डों का परिपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान तकनीकी स्वीकृति प्राप्त 21 एकल ग्राम जल प्रदाय तथा रेट्रोफिटिंग जल प्रदाय योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने अनुमोदन किया गया। वहीं प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त 13 रेट्रोफिटिंग एवं एकल गाम जल प्रदाय योजनाओं की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृृति के लिए अनुमोदन किया गया। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, संयुक्त कलेक्टर एवं उप संचालक कृषि श्री मनोज केसरिया सहित सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री संकल्प साहू, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक पटेल, ईई जलसंसाधन श्री टीआर मेश्राम, ईई पीएचई श्री मरकाम तथा अन्य सदस्य अधिकारी मौजूद थे।

     - 30 लाख पंचायत और नगर के विकास के लिए 60 लाख रुपए देता है एनएमडीसी
     - तीन साल गुजर गए स्लरी पाइप लाइन का नही मिला विकास के लिए फंड

         दंतेवाड़ा / शौर्यपथ /  कांग्रेस सरकार और जिले के पार्टी के लोग नगर और गांव का विकास नहीं चाहते हैं। सत्ता में चूर लोगों ने स्लरी पाइप लाइन के बदले में  मिलने वाले विकास के फंड में ही फेर बदल करवा दिया है। बचेली से नगरनार स्लरी पाइप लाइन का कार्य बस्तर जिले के पंचायत बाघमंडी तक स्लरी पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है। तीन वर्षो से कार्य चल रहा है। एनएमडीसी ने अनुबंध किया था जिन पंचायतों और नगरों से होकर स्लरी पाइप लाइन गुजरेगी, उनको विकास कार्यो के लिए प्रति वर्ष पैसा दिया जाएगा। पंचायत को 30 लाख और नगरों को 60 लाख रुपए। एक भी बार ही यह रकम  विकास कार्य के लिए दी गई है। एनएडीसी ने यह पैसा जिला प्रशासन को प्रति वर्ष दिया है। लेकिन कांग्रेस सरकार के लोगों ने इस फंड को कहीं और व्यय करवा दिया। नगरों और पंचायतों को विकास से दूर कर दिया। इस जिले में तो कांग्रेस के लोग ही विकास नही होने दे रहे हैं। दंतेवाड़ा से ही सौंतेला व्यवहार किया जा रहा है। बस्तर जिले की पंचायतों को पूरी इमानदारी के साथ यह पैसा दिया जा रहा है। विकास का ढिढ़ोरा पीटने वाली सरकार खुद इस जिलें में आदिवासियों का शोषण कर रही हैं। वहीं एनएमडीसी पर दबाव बना कर कांग्रेस के लोग अपना मतलब सिद्ध करने में जुटे हुए हैं। भाजपा जिला महामंत्री धीरेंद्र प्रताप सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है। उनका कहना है कि करोड़ों रूपए अभी तक एनएमडीसी दे चुका है। यदि यह पैसा पंचायतों और नगरों को मिलता तो कई विकास कार्य हो जाते। लोगों का जीवन स्तर सुधरता, लेकिन कांग्रेस तो अपना पेट भरने में लगी हुई है। इस सरकार को जनता के सरोकार से कोई मतलब नहीं है। बता दें पुरोकमेली, भांसी नेरली, धुरली, गमावाड़ा, कुम्हाररास, दंतेवाड़ा नगर, बचेली नगरपालिका, चितालंका, कारली, हाउरनार,हारम, जावांगा जैसे अन्य गांव और भी है। इन गांव से होकर स्लरी पाइप लाइन गुजरी है। तीन वर्ष गुजर गए, राशि नही मिली। अनुबंध में था प्रति वर्ष राशि मिलेगी। बड़ा सवाल है कि आखिर यह पैसा कहां गया? किस जगह खर्च किया? यदि खर्च कर दिया तो इन पंचायतों और नगरों के विकास को अनदेखा क्यों किया गया। सरकार और यहां का प्रशासन जबाब दे। यदि मकबूल जबाब नही मिला तो भाजपाई उग्र आंदोलन करेगें।

    कोण्डागांव/ शौर्यपथ / जिले के विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में सहायक ग्रेड-03 की भर्ती हेतु विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर संभाग जगदलपुर से प्राप्त मेरिट सूची के अनुसार समिति द्वारा अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। सत्यापन समिति कोण्डागांव के द्वारा दस्तावेज जांच उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित कर दी गयी है। उक्त सूची कोण्डागांव जिले की वेबसाइट www.kondagaon.gov.in पर लॉगिन कर देखी जा सकती है। इसके साथ ही उक्त सूची अवलोकन हेतु कलेक्टोरेट के सूचना पटल सहित जिले के तहसील कार्यालयों के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गयी है। यदि किसी अभ्यर्थी को इस पात्रता सूची में दर्शित प्रविष्टियों के संबंध में किसी प्रकार की आपत्ति हो तो वे आगामी 12 सितम्बर 2022 तक कार्यालयीन दिवस एवं अवधि में कलेक्टोरेट के वित्त शाखा में दावा-आपत्ति कर सकतें हैं। नियत समयावधि के उपरांत प्राप्त होने वाले दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

    कोंडागांव / शौर्यपथ / बाबा रामदेव जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित भादवा मेले के छठवें दिन मंदिर में सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार बाबा को श्रद्धलुओं ने 56 प्रकार के भोग लगा कर उत्साह मनाया। आप को बतादे की गणेश चतुर्थी के दो दिन पूर्व ही कोंडागांव जिला मुख्यालय के बाजार पारा में स्थित बाबा रामदेव मंदिर समिति द्वारा प्रति वर्ष भादो माह के भादवा सुदी दूज से भादवा सुदी ग्यारस तक दस दिनों तक सकल राजस्थानी समाज द्वारा मंदिर प्रांगण में बहुत ही धूम धाम से बाबा रामदेव जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है ।
    वही इस वर्ष बाबा रामदेव जी का जन्मोत्सव  29 अगस्त से मनाया जा रहा है जो छ: सितम्बर तक मनाया जाएगा व अंतिम दिन बाबा रामदेव जी की पालकी के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी वही शनिवार को भगवान बाबा रामदेव जी को भक्तो ने छप्पन भोग लगा कर अपनी मनोकामना माँगते हुए जन्मोत्सव मनाया साथ ही आप को बतादे की श्री बाबा रामदेव युवा मंडल द्वारा 5 सितंबर को भव्य जम्मा जागरण का आयोजन स्थानीय बाजार पारा बाबा रामदेव मंदिर प्रांगण में रखा गया है जहाँ सुप्रसिद्ध राहुल झाबक बाबा रामदेवजी के भजन के साथ अपनी प्रस्तुति देंगे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision