
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग / शौर्यपथ /
दीपावली का पर्व रोशनी और खुशियों का प्रतीक है, पर कभी-कभी यही रोशनी किसी घर के लिए अंधकार बन जाती है। दुर्ग जिले में पटाखों की चपेट में आकर घायल हुए दस वर्षीय अभिषेक यादव का मामला ऐसी ही एक घटना है जिसने प्रशासन, समाज और राजनीति — तीनों की संवेदनशीलता को एक साथ परखा है।
घटना के बाद जब वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन को सूचना मिली, तो उन्होंने तत्काल हस्तक्षेप कर घायल बालक को बेहतर चिकित्सा सुविधा दिलाने की पहल की। सेक्टर 9 अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराने की प्रक्रिया से लेकर जिला अस्पताल के डॉक्टरों से समन्वय तक — हर स्तर पर उन्होंने व्यक्तिगत रूप से सक्रियता दिखाई।
वैशाली नगर विधायक की सक्रियता की खबर सोशल मिडिया में वाइरल होने और उनकी पहल एक ऐसे विधान सभा क्षेत्र में जो उनके कार्य क्षेत्र में नहीं आता बावजूद संज्ञान लेना और मदद की ओर आगे हाथ बढ़ाना जिसकी खूब तारीफ़ हुई जिसके बाद स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार के मंत्री समर्थक भी मदद के लिए आगे आये और दुसरे दिन हॉस्पिटल जाकर परिजनों की मदद की जिसका वीडियो बनकर विरल भी किया गया जिस्मेमंत्री से वार्ता भी शामिल रही . दोनों जनप्रतिनिधियों के प्रयास से उपचार में तेजी आई और अंतत: अभिषेक सुरक्षित घर लौट सका।
परंतु, इस मानवीय प्रयास के बीच राजनीतिक स्वर भी गूंजने लगे। सोशल मीडिया पर कुछ समूहों ने आरोप लगाया कि गजेंद्र यादव केवल अपने विधानसभा क्षेत्र तक सीमित रहे, जबकि वैशाली नगर के विधायक ने व्यापक दृष्टिकोण से मदद की। जो कि "राजनीति" से प्रेरित आलोचना ने मानवीय पहल की गरिमा को आहत किया।
यह राजनितिक चर्चा एक गहरी सच्चाई की ओर संकेत करता है —
हमारा समाज संवेदनशील तो है, पर संवेदनशीलता को भी राजनीतिक चश्मे से देखने की आदत बना चुका है। जब मदद की नीयत पर भी प्रश्न उठने लगें, तो यह केवल राजनीति की नहीं बल्कि समाज की मानसिकता की भी परीक्षा बन जाती है।
रिकेश सेन का त्वरित कदम और मंत्री गजेंद्र यादव समर्थकों का सहयोग, दोनों ही मानवता के उदाहरण हैं। लेकिन यह सवाल अब भी प्रासंगिक है — क्या किसी बच्चे की पीड़ा को भी क्षेत्र और पार्टी के आधार पर मापा जाना चाहिए? क्या मदद का कार्य भी प्रचार का विषय बनना चाहिए?
राजनीति में प्रतिस्पर्धा स्वाभाविक है, पर मानवता की सीमा से परे प्रतिस्पर्धा असंवेदनशीलता में बदल जाती है। अभिषेक यादव का उपचार भले ही सफल रहा हो, लेकिन इस घटना ने समाज को यह सोचने पर विवश किया है कि हमें सहायता के क्षणों को प्रचार के मंच में बदलने से बचना होगा।
दुर्ग की यह घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि एक संदेश है —
जब जीवन संकट में हो, तब राजनीति मौन रहनी चाहिए और मानवता बोलनी चाहिए।
सच्ची सेवा वही है जो शोर के बिना की जाए, और सच्चा नेतृत्व वही जो हर बच्चे को अपना मानकर कार्य करे।
क्योंकि अंतत:, एक मासूम की मुस्कान — किसी भी राजनीतिक विजय से कहीं अधिक कीमती होती है।
रायपुर/ शौर्यपथ / प्रदेश में लगातार मिल रही नकली दवाएं चिंता का विषय है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा है कि सरकार नकली दवाएं सप्लाई करने वाली कंपनियों के खिलाफ कोई कार्यवाही क्यों नहीं कर रही है? दवाइयां अमानक है, उनके निर्माण में लापरवाही हुई है तो यह आपराधिक कृत्य है, ऐसी कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होना चाहिए, लेकिन स्वास्थ्य विभाग केवल दवाओं पर प्रतिबंध लगाकर चुप बैठ जाता है। इसका मतलब है कि मिलीभगत करके गुणवत्ताविहीन दवाएं खरीदी गयी है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा है कि प्रदेश में दवा के नाम पर ज़हर दिया जा रहा है, नकली अमानक, गुणवत्ताहीन, फंगस लगे दवा का वितरण मरीजों को किया जा रहा है, इतने गंभीर विषय पर यह सरकार गंभीर नहीं है, अब तक न किसी की जिम्मेदारी तय की गई, न ही कोई कार्यवाही हुई। छोटे-छोटे बच्चों को जो कृमि की जो दवाइयां खिलाई गई हैं, जांच में अमानक पाया गया, डायरिया पीड़ित मरीजों को दी गई दवाओं में फंगस मिला, कई एंटीबायोटिक दवाओं से मरीजों को एलर्जी हो रही है, गर्भवती महिलाओं और माताओं को बांटी गई आयरन, सल्फेट और फोलिक एसिड की दवाएं गुणवत्ताहीन पाई गई। सरकारी अस्पतालों में फफूंद लगे ग्लूकोस बोतल चढ़ाने से मरीजों की तबियत खराब हो रही है। पेरासिटामोल से लेकर सर्जिकल ब्लेड तक, एल्बेंडाजोल से लेकर प्रेगनेंसी किट तक अमानक निकले। यह सरकार उन दवाओं के उपयोग को लेकर मात्र एडवाइजरी जारी करके अपने जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाहती है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा है कि जिन दवा कंपनियों के उत्पादों पर देश के विभिन्न राज्यों में प्रतिबंध लगा है, उन्हीं कंपनियों की लगभग वही दवाइयां प्रदेश में धड़ल्ले से बिक रही है। सरकार बताए कि डॉक्टरों की शिकायत के बाद भी सप्लायर कंपनियों पर कोई कार्यवाही अब तक कोई कार्यवाही क्यों नहीं की गई? आखिर गुणवत्ताहीन दवाओं के सप्लायरों को किसका संरक्षण है? कब तक मरीजों के जान से खिलवाड़ होता रहेगा?
7 नवंबर को सामूहिक गायन में मुख्य अतिथि होंगे कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम और प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू :: छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार आरु साहू की टीम देगी शानदार प्रस्तुति
दुर्ग / शौर्यपथ / 1875 में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पूरे देश में उत्सव मनाने का निर्णय लिया है। 7 नवंबर को पूरे देश में 150 स्थानों पर सामूहिक गायन का वृहद कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसी कड़ी में दुर्ग में भी आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में आवश्यक बैठक आहूत की गई। दुर्ग संभाग मुख्यालय में सामूहिक गायन के आयोजन को लेकर रूपरेखा बनाई गई।
भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा बताया कि वंदे मातरम गीत राष्ट्रवाद और एकता का सशक्त माध्यम है, जन जन में ऊर्जा का संचार करने वाला और राष्ट्रीय भावना का प्रेरक प्रभाव डालने वाले इस गीत की स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलनों में एक प्रमुख भूमिका रही है, आज भी यह गीत देश की हर नागरिक के लिए प्रेरणापुंज है।
जिला भाजपा महामंत्री दिलीप साहू ने कार्यक्रम का रूपरेखा के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा कि 7 नवंबर को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर दुर्ग जिला मुख्यालय में पुराना बस स्टैंड दुर्ग में शाम 3:00 बजे सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत का गायन कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें दुर्ग शहर के समस्त नागरिकों को आमंत्रित किया गया है, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना साहू होंगे। कार्यक्रम में लोक कलाकार आरु साहू की सांस्कृतिक टीम की प्रस्तुति भी होगी। दुर्ग शहर के तमाम नागरिक कार्यक्रम स्थल पर सामूहिक गायन करेंगे, इस अवसर पर जिले के तमाम वरिष्ठ नेता, समाजसेवी, व्यापारिक संगठन, युवा, महिला, विभिन्न समाज के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे।
आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहां की यह गीत 1875 में श्री बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचा गया था " वंदे मातरम " का अर्थ है मां मैं तुम्हें नमन करता हूं वंदे मातरम का प्रसिद्ध वाचन वर्ष 1896 में रवींद्रनाथ टैगोर के द्वारा किया गया था भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने वर्ष 1950 में वंदे मातरम को राष्ट्रगीत का दर्जा प्रदान किया | देश भर में विभाजन के विरोध में आंदोलन के दौरान यह गीत राष्ट्रवाद, एकता और ब्रिटिश शासन के विरुद्ध प्रतिरोध का सशक्त प्रबंध गया इसकी प्रबल राष्ट्रीय भावना और प्रेरक प्रभाव के कारण ब्रिटिश सरकार ने इस नारे के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था वंदे मातरम स्वदेशी आंदोलन का प्रमुख नारा बना और बाल गंगाधर तिलक लाला लाजपत राय और भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस जैसे क्रांतिकारियों का प्रेरणा स्रोत रहा|
भाजपा नेता राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने कहा कि“वंदे मातरम” आज भी भारत की एकता, शक्ति और मातृभूमि के प्रति प्रेम का प्रतीक है। यह केवल एक गीत नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय चेतना जागृत करने वाला मंत्र है।
दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, निगम सभापति श्याम शर्मा जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार मंचस्थ रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री दिलीप साहू ने किया एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री विनोद अरोरा ने किया।आयोजित बैठक में जिला उपाध्यक्ष सरिता मिश्रा राजीव पांडेय मंत्री गायत्री वर्मा, गिरेश साहू, शैलेंद्र शैंडे, सह कोषाध्यक्ष ध्रुव सचदेव कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित प्रवक्ता दिनेश देवांगन मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र अरोरा, कमलेश फेकर, बंटी चौहान, कौशल साहू, मनमोहन शर्मा, अनुपम साहू, राजू जंघेल, मंडल महामंत्री भुपेंद्र साहू, रितेश शर्मा ,जय श्री राजपूत सुमन वर्मा उमेश गिरी ताम्रध्वज साहू राजू साहू भूपेंद्र साहू एमआईसी सदस्य नीलेश अग्रवाल शेखर चंद्राकर काशीराम कोसरे शिव नायक मनीष साहू उपस्थित रहे |
दुर्ग। जिले में अपराधी घटनाओं की बढ़ती प्रवृत्ति के मद्देनज़र दुर्ग पुलिस ने कड़े कदम उठाकर स्पष्ट संदेश दे दिया है — जो भी समाज में दहशत फैलाने का प्रयास करेगा, उसे सार्वजनिक तौर पर कानून के शिकंजे में लाया जाएगा। जिला पुलिस अधीक्षक तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कोतवाली पुलिस निरंतर छापेमारी, पूछताछ और सबूत-पुष्टिकरण कर रही है और जनभागीदारी के साथ शांति-व्यवस्था बहाल कर रही है।
इस कार्रवाई की रूपरेखा में शामिल मुख्य बातें इस प्रकार हैं —
हाल के दिनों में चोरी-चाकूबाजी और सशस्त्र गिरोहों से जुड़े मामलों की जांच-छानबीन के दौरान कई आरोपियों के पास से चाकू और अन्य आघातक हथियार बरामद किए गए।
प्रारंभिक छानबीन में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है; इसी कड़ी में कल अमन यादव नामक आरोपी को भी गिरफ़्तार कर उसके ही क्षेत्र में आम जनता के सामने पेश किया गया। यह कदम पुलिस द्वारा यह दर्शाने के उद्देश्य से उठाया गया कि कानून के आगे कोई भी बड़ा नहीं।
ऐसे आरोपियों से सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाने का कदम उठाया जा रहा है — ताकि समुदाय में यह संदेश जाँचे कि दहशत फैलाने वालों का यहाँ कोई स्थान नहीं रहेगा।
कोतवाली थाना प्रभारी तापेश्वर सिंह नेताम ने कहा, “हम ऐसे तत्वों पर किसी भी सूरत में सहनशील नहीं हैं। जनता हमें जो जानकारी देगी उसे गोपनीय रखा जाएगा और उसी सूचना के आधार पर हम त्वरित कार्रवाई करेंगे। पुलिस और समाज मिलकर ही शांति कायम कर सकते हैं।” उन्होंने अपराध की रोकथाम और जानकारी देने के लिए आमजन से सहयोग की विशेष अपील भी की।
अपराध पर सख्त कार्रवाई की जा रही है और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। (तापेश्वर सिंह नेताम - थाना प्रभारी दुर्ग कोतवाली )
पुलिस प्रशासन का मानना है कि केवल गिरफ्तारी ही पर्याप्त नहीं — दोषियों के खिलाफ सार्वजनिक चेतावनी और समाज-स्तरीय सहभागिता अपराधी प्रवृत्तियों को घटाने में निर्णायक होगी। इसलिए संबंधित इलाकों में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है और अपराधियों की गतिविधियों पर सतत नजर रखी जा रही है।
नागरिकों के लिए संदेश साफ है — अगर आप शांति चाहते हैं तो पहला कदम जानकारी देना है। दुर्ग पुलिस ने आश्वस्त किया है कि किसी भी प्रकार की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी तथा सूचनाकार की पहचान पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी।
दुर्ग के नागरिकों ने भी पुलिस की इन कार्रवाइयों की सराहना की है और कहा है कि जब कानून-व्यवस्था दृढ़ हाथों में दीखती है, तो समाज सुरक्षित महसूस करता है। पुलिस प्रशासन ने अंततः दोहराया कि शांति और सद्भाव बनाए रखने में जनभागीदारी अत्यन्त आवश्यक है — और उसके बिना यह लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता।
“कोतवाली पुलिस द्वारा दहशत फैलाने वाले आरोपी को उसके ही क्षेत्र में जनता के बीच ले जाया गया — संदेश स्पष्ट, अपराधी चाहे जो हो, कानून से बड़ा कोई नहीं।”
दुख की घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है, परिवारों को मिलेगा हरसंभव मदद : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
डिप्टी सीएम अरुण साव ने जिला प्रशासन, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को बचाव एवं राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
रायपुर / शौर्यपथ / उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बिलासपुर के पास हुई दुखद रेल दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, कोरबा पैसेंजर ट्रेन एवं मालगाड़ी के बीच भिड़ंत होने से कुछ यात्रियों के हताहत होने की प्रारंभिक सूचना मिली है। श्री साव ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों के प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्ति की है। और ईश्वर से अन्य यात्रियों के सकुशल होने और घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
श्री साव ने कहा कि, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, बचाव दल एवं जिला प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य में लगे हैं। प्रशासन और रेलवे के अधिकारियों द्वारा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार इस दुख की घड़ी में दुर्घटना में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने दिया है। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जा रही है।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए हैं। वे बचाव कार्य में लगे संबंधित अधिकारियों से लगातार सम्पर्क में हैं।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जिला स्तरीय राज्योत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल
राज्योत्सव का गरिमापूर्ण समापन, तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और भक्ति का हुआ अद्भुत संगम
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैगा परिवारों को उपमुख्यमंत्री ने सौंपी आवास की चाबी
रायपुर / शौर्यपथ / राज्योत्सव के अंतिम दिवस की संध्या, छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और भक्ति भावना के रंग में सराबोर रही। लोक-परंपरागत गीतों, जसगीत और छॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों के गानों ने माहौल को संगीतमय बना दिया। राज्योत्सव के तीसरे दिन आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ महतारी की तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ विधिवत रूप से किया।
कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित राज्योत्सव में न केवल स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा के प्रदर्शन का केंद्र बना, बल्कि इसने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और लोक परम्परा के संगम को नई ऊंचाइयां प्रदान की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैगा परिवारों को आवास की चाबी सौंपी और नए आवास निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए।
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सभी को राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये अवसर छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी को स्मरण और नमन करने का है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज आत्मविश्वास, नवाचार और विकास का प्रतीक बन चुका है, यह हम सभी के सामूहिक प्रयासों और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों की यात्रा को देखें तो छत्तीसगढ़ के विकास की रफ्तार अन्य प्रदेशों की तुलना में कहीं आगे है। हम कबीरधाम जिले में लोगों के लिए जनसुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य कर रहे हैं। जिले में उन्नत चिकित्सा सुविधाओं की दृष्टि से एक बड़ी अधोसंरचना के रूप में मेडिकल कॉलेज तैयार होने जा रहा है। यहां जिला अस्पताल में बिस्तरों की संख्या बढ़कर 220 की जा रही है। इसके साथ ही क्रिटिकल केयर सहित मेडिकल कॉलेज के मानकों के अनुरूप सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि कवर्धा जिले के स्कूलों में स्मार्ट क्लास से पठन पाठन को डिजिटल माध्यम से जोड़ा जा रहा है। जिले में 50 स्कूलों में स्मार्ट क्लास की योजना की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपने गठन के बाद से ही विकास की दिशा में सतत प्रगति कर रहा है। पिछले 25 वर्षों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। जिले के प्रगतिशील किसानों ने अपने परिश्रम और नवाचार से उन्नत कृषि को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। किसानों के हित में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार लगातार किया जा रहा है, ताकि खेती को और अधिक समृद्ध और उत्पादक बनाया जा सके।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू ने कहा कि भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा गठित छत्तीसगढ़ आज अपने स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर रजत महोत्सव मना रहा है। यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ने इन वर्षों में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और उद्योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कहा कि तीन दिवसीय राज्योत्सव में स्थानीय कलाकारों को अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर दिया है। इस मंच पर बांस गीत जैसे छत्तीसगढ़ की विलुप्त होती पारंपरिक संस्कृति को न सिर्फ जीवंत किया गया बल्कि नई पीढ़ी के सामने उसकी समृद्ध लोक पहचान को भी उभारा गया है। कलेक्टर ने कलाकारों के उत्साह और लोकसंस्कृति के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छत्तीसगढ़ की माटी, लोक स्वर और परंपराओं को संजोए रखने का सबसे सुंदर माध्यम हैं। इस अवसर पर विशेष रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष श्री बालक राम किनकर वर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्री वीरेन्द्र साहू, श्री लोकचंद साहू, श्री मानीराम साहू, रिंकेश वैष्णव, श्री विदेशीराम धुर्वे, श्री नितेश अग्रवाल, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री अजय कुमार त्रिपाठी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
69 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में ऑनलाईन ट्रांसफर होंगे 647.28 करोड़
नियद नेल्ला नार योजना में शामिल गांवों की 7658 हितग्राही महिलाओं को मिलेगा पहली बार इस योजना का लाभ
महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को अब तक 13024.40 करोड़ रूपए की मदद
रायपुर / शौर्यपथ / उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन के करकमलों से छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की लाभार्थी 69 लाख से अधिक महिलाओं को 21वीं किश्त के रूप में 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रूपए की राशि जारी की जाएगी। लाभार्थी महिलाओं में 7658 महिलाएं बस्तर संभाग के उन गांवों की है, जो छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बीते 22 महीनों में संचालित माओवाद उन्मूलन अभियान के चलते माओवाद के प्रभाव से मुक्त हुए हैं। इन महिलाओं को पहली बार इस योजना का लाभ मिलेगा। उपराष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन 5 नवम्बर को राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त की राशि हितग्राही महिलाओं के बैंक खाते में ऑनलाईन ट्रांसफर करेंगे।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की सहायता राशि दी जाती है। लाभार्थी महिलाओं को 20 किश्तों में अब तक कुल 13,024 करोड़ 40 लाख रूपए की सहायता राशि दी जा चुकी है। 05 नवम्बर को 21वीं किश्त की राशि 647.28 करोड़ रूपए की राशि जारी होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 13,671 करोड़ 68 लाख रूपए हो जाएगा।
यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर बस्तर संभाग में माओवाद के प्रभाव से मुक्त हुए गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विकास एवं ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ दिलाने के उद्देश्य से नियद नेल्ला नार योजना शुरू की गई है। इस योजना के दायरे में शामिल 327 गांवों में तेजी से विकास के कार्य और ग्रामीणजनों को शासकीय सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। इन्हीं प्रयासों के चलते पहली बार नियद नेल्ला नार योजना गांवों की महिलाओं को पात्रता के आधार पर इस योजना में शामिल किया गया है, जिनकी संख्या फिलहाल 7658 है, उन्हें पहली बार 76 लाख 26 हजार 500 रूपए की सहायता राशि इस योजना के तहत मिलेगी।
महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नियद नेल्ला नार योजना में शामिल बीजापुर जिले के गांवों की 3872, दंतेवाड़ा जिले की 428, कांकेर जिले की 191, नारायणपुर जिले की 559 तथा सुकमा जिले की 2608 महिलाएं महतारी वंदन योजना की नयी लाभार्थी के रूप में दर्ज की गई है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि नियद नेल्ला नार योजना में शामिल गांवों की शासन की सभी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लगातार पहल की जा रही है। यह खुशी की बात है कि माओवाद आतंक के प्रभाव से मुक्त हुए गांवों की महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने की शुरूआत उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन के करकमलों से हो रही है।
रायपुर / शौर्यपथ / देश के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन का आज स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री किरण सिंह देव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उपराष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने नक्सल मोर्चे पर अदम्य साहस दिखाने वाले दो शहीदों के परिजनों और 12 पुलिस जवानों को प्रदान किए वीरता पदक
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज शाम राज्योत्सव के चौथे दिन नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने राज्योत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ने अपनी स्थापना के 25 वर्षों में विकास की नई गाथा लिखी है। राज्य ने हर क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 1 नवम्बर को दिनभर नवा रायपुर में रहकर राज्योत्सव का शुभारंभ किया और विधानसभा के नए भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने अपने प्रवास के दौरान राज्य को 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी है। इसके लिए मैं राज्य के तीन करोड़ लोगों की ओर से उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि अलग राज्य के निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ उपेक्षा के दंश से मुक्त हुआ। अटलजी की दूरदृष्टि से छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति मिली। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांव-गांव तक पक्की सड़क पहुँची, जिससे ग्रामीण विकास के द्वार खुले। शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना सहित सभी क्षेत्रों में तीव्र गति से कार्य हुए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले 22 महीनों में ‘मोदी की गारंटी’ के अधिकांश बड़े कार्यों को पूरा किया है। हम राज्य में स्वच्छ, संवेदनशील और पारदर्शी शासन के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी उद्देश्य से हमने सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया है।
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य निर्माण से पूर्व बस्तर और सरगुजा के सुदूर वनांचल उपेक्षा का शिकार हुआ करते थे। स्वास्थ्य, शिक्षा और निर्माण सुविधाओं के अभाव में ये क्षेत्र नक्सल हिंसा की पीड़ा सहते हुए दयनीय अवस्था में थे। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस पीड़ा को समझते हुए अलग राज्य का निर्माण किया, जिसके बाद से छत्तीसगढ़ लगातार विकास की राह पर अग्रसर है। संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव ने राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सभी नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री ने 14 पुलिस जवानों को प्रदान किए वीरता पदक
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नक्सल ऑपरेशन में अदम्य साहस और वीरता का प्रदर्शन करने वाले पुलिस के 14 जवानों को वीरता पदक प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव गिरिपुंजे और शहीद वीरेंद्र कुमार शोरी के परिजनों सहित नक्सल मोर्चे पर जांबाजी के साथ लड़ने वाले पुलिस जवानों श्री धरम सिंह तुलावी, श्री विजय पुनेंग, श्री गोपाल बरदू, श्री रामेश्वर ओयामी, श्री राजूलाल मरकाम, श्री समलूराम सेठिया, श्री तुलाराम ओवासी, श्री मोहन लाल कट्टम, श्री संतोष मोरामी, श्री मनोज यादव, श्री जामुराव तथा सुश्री निशा कचलाम को वीरता पदक प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधायक श्री इंद्र कुमार साहू, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, साहित्य अकादमी संस्कृति परिषद के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम तथा संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य उपस्थित थे।
रायपुर / शौर्यपथ / नवा रायपुर अटल नगर में चल रहे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव-2025 के अंतर्गत राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी, युवाओं और विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और उपयोगी साबित हो रही है। प्रदर्शनी में पिछले 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ के विकास यात्रा को प्रदर्शित किया गया है। राजधानी के अलावा आसपास के अन्य जिलों के स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं।
महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्रा पीयूष यादव, नंदना चौबे और चेतना वर्मा और कई विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी प्रेरणादायक तरीके से प्रस्तुत की गई है। “छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न 2047” को बेहद प्रेरणादायक बताया। अभनपुर आईटीआई के छात्र तरुण, डागेश्वर, राहुल, कुमार साय और गुलशन पटेल ने कहा कि प्रदर्शनी से उन्हें राज्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की व्यापक जानकारी मिली है। धमतरी जिले के बटेली बखारा स्थित अधर्व हायर सेकेंडरी स्कूल के गौरव, तुषार, नारायणी और क्षमानिधि ने कहा कि प्रदर्शनी से उन्हें शासन की योजनाओं के जनजीवन पर प्रभाव की समझ मिली।
नारायणा ई-टेक्नो स्कूल मोवा की छात्राएँ शैली चौहान, लावण्या और बिंदु ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से उन्हें शासन की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी रोचक रूप में मिली। उनको 360 डिग्री इमरसिव डोम काफ़ी अच्छा लगा। विजन इंग्लिश मीडियम स्कूल के अभिषेक, विकेश्वर, दुकेश और टिकेंद्र ने प्रदर्शनी को ज्ञानवर्धक और आकर्षक बताया तथा कहा कि इस तरह की पहल से विद्यार्थियों को शासन की योजनाओं की जानकारी सरलता से मिलती है
छत्तीसगढ़ कॉलेज रायपुर से आई अनामिका पांडे,याचना तारक,अनामिका साहू और गरिमा साहू, फिंगेश्वर से आए श्री पुनीत राम साहू, श्री नेहरू राम साहू, श्री लक्ष्मण राम साहू और श्री चिंता राम साहू, कबीरधाम जिले के स्वामी विवेकानंद कॉलेज, बोडला की दिव्या, हेमलता एवं सीमा व अन्य छात्राओं तथा रायपुर के कैलाशनगर वीरगांव से आए श्री अंकुर मिरि और अलका मिरि ने भी प्रदर्शनी की सराहना की।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
