Google Analytics —— Meta Pixel
June 19, 2026
Hindi Hindi

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Uncategorised

Uncategorised (36183)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5941)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही / शौर्यपथ / गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के ग्राम दानीकुंडी की स्व-सहायता समूह की महिलाएं ढेंकी चावल कुटाई कर प्रतिदिन करीब 400 रूपये की आय प्राप्त कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विगत दिनों जिले के भ्रमण के दौरान इड़हर की सब्जी के साथ ढेंकी चावल का स्वाद लिया। उन्हें यह भोजन बहुत भाया और मुख्यमंत्री ने इसकी तारीफ करते हुए ढेंकी चावल के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिये गांव के हर घर में इस परंपरागत पद्धति को अपनाने पर जोर दिया, जिससे घर बैठे रोजगार के साथ-साथ लोगों को पोषक तत्वों से परिपूर्ण विशुद्ध चावल भी मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने ग्राम दानीकुंडी में विविध सुविधा सह मूल्य संवर्धन केन्द्र में संचालित केन्द्र में ढेंकी चावल प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन कर प्रसंस्करण कार्य में जुटी वनधन महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत भी की। महिलाओं ने उन्हें बताया कि वर्तमान में वे मोटे किस्म के चावल का ढेंकी से कुटाई कर रही है। वन विभाग द्वारा 30 रूपये से 35 रूपये किलो तक धान खरीद कर उन्हें दिया जाता है। कुटाई के बाद तैयार चावल की कीमत 60 से 65 रूपये प्रति किलो होती है। महिलाओं को चावल कुटाई का 10 रूपये प्रति किलो के हिसाब से भुगतान किया जाता है तथा चावल बनने के बाद धान के भूसों को महिलाएं बेचती हैं और मुनाफा कमाती है। प्रत्येक महिला प्रतिदिन 15 से 18 किलो तक धान कुट लेती है। कुटाई के बाद चावल की सफाई और पैंकिंग का कार्य भी इन्हीं महिलाओं के जिम्मे होता है।
ढेंकी चावल प्रसंस्करण कार्य से 70 परिवारों को मिल रहा है रोजगार
ढेंकी पद्धति से चावल प्रसंस्करण कार्य में दानीकुंडी एवं आसपास के 70 परिवारों को रोजगार मिल रहा है। वन धन महिला स्व-सहायता समूह की 20 महिलाएं ढेंकी से चावल कुटाई और पैंकिंग का कार्य करती है। वहीं गांव-गांव से धान एकत्र कर और उसे साफ-सुथरा कर वन प्रबंधन समिति दानीकुंडी को पहुंचाने के कार्य में लगभग 50 महिलाएं लगी हुई हैं। तैयार चावल को वन समिति द्वारा बाजार में 90 रूपये किलो के भाव से उपलब्ध कराया जाता है। इससे जो मुनाफा होता है वह समूह, धान उत्पादन करने वाले कृषक और वन समिति को मिलता है।

राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा के निर्देशानुसार धान खरीदी केन्द्रों में धान की अवैध बिक्री करने का प्रयास करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। जिसके अंतर्गत आज अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगढ़ श्री अविनाश भोई के नेतृत्व में धान खरीदी केन्द्र अछोली के बाहर राजनांदगांव रोड पर धान से लोड वाहन क्रमांक सीजी 08 एल 2931 को रोका गया। वाहन में कलकसा डोंगरगढ़ के धान कोचिया हीरालाल का 75 कट्टा धान (सरना एवं पतला) लोड था। जिसे धान टोकन/ऋण पुस्तिका न होने के बावजूद सेवा सहकारी समिति अछोली में खपाने का प्रयास किया जा रहा था।
मौके पर से ग्राम राका निवासी वाहन चालक विजय पटेल एवं हम्माल गोपी मंडावी वाहन छोड़कर भाग गये। धान का अज्ञात व्यक्ति से जप्ति प्रकरण बनाते समय धान कोचिया हीरालाल उपस्थित हुए। वाहन जय स्तंभ चौक डोंगरगढ़ निवासी अनिश नरेडी का है। जिस पर धान व्यापारी के कहने पर धान लोड के लिए भेजा गया था। वाहन सहित धान को कोचिए से जप्त कर न्यायालय कलेक्टर राजनांदगांव के आदेश होने तक थाना प्रभारी डोंगरगढ़ को सुपुर्द किया गया है। मौके पर सहायक खाद्य अधिकारी डोंगरगढ़ मनीष चितले, सहकारिता विस्तार अधिकारी डोंगरगढ़ डीके मिश्रा, मंडी उप निरीक्षक ईश्वरी चन्द्राकर, मंडी लेखापाल बिहारीलाल सिन्हा उपस्थित थे।

जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा एवं जिले के प्रभारी सचिव धनंजय देवांगन ने आज जांजगीर के टीसीएल कॉलेज और बलौदा ब्लॉक के महुदा आईटीआई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में उपस्थित विद्यार्थियों से सिलेबस के संबंध में जानकारी ली ।कॉलेज विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए बताया कि उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट और पोर्टल में वरिष्ठ प्राध्यापकों के वीडियो लेक्चर उपलब्ध कराए गए है। कुछ वीडियो लेक्चर यूट्यूब पर भी उपलब्ध है। संबंधित विषय के छात्र आनलाइन क्लास में इसका लाभ ले सकते है । उन्होंने ऑनलाइन क्लास में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को उपस्थित होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रायोगिक विषय और प्रयोगशाला में उपस्थिति की जानकारी ली। विद्यार्थियों से चर्चा के पूर्व प्राध्यापकों से ऑनलाइन कक्षाओं के संबंध मे जानकारी ली।
प्रभारी सचिव ने महुदा आईटीआई में प्रशिक्षणार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के प्रति गंभीर रहे। व्यवसायिक प्रशिक्षण में लक्ष्य निर्धारित रहता है ।स्वरोजगार और रोजगार के लिए स्वयं की योग्यता को साबित करना प्रशिक्षणार्थी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रभारी सचिव ने आईटीआई के डीजल मैकेनिक, फिटर, टर्नर के वर्कशाप में प्रशिक्षणार्थियों से सिलेबस के संबंध में चर्चा की और परीक्षा की तैयारी के संबंध में निर्देश दिए। संस्था परिसर के सौंदर्यीकरण प्लांटेशन आदि के संबंध में भी संबंधित प्राचार्यों को निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ तीर्थराज अग्रवाल, एसडीएम श्रीमती मेनका प्रधान, कालेज आईटीआई के प्राचार्य भी उपस्थित थे।

मोटर व्हीकल एक्ट में इन नियमों का है प्रावधानज् जाने क्या कहते हैं यातायात के यह नियम

दुर्ग / शौर्यपथ / यदि कोई व्यक्ति यातायात के नियमों का उल्लंघन करेगा या आवश्यक वाहन संबंधित दस्तावेज नहीं होने पर भी ट्रैफिक पुलिस आपसे गलत व्यवहार नहीं कर सकता। मोटर यान अधिनियम के अंतर्गत धारा 139 में यह प्रावधान है कि वाहन चालक को दस्तावेज पेश करने के लिए 15 दिन का समय दिया जायेगा। अगर वाहन चालक ट्रैफिक पुलिस के मांगने पर तुरंत वाहन का आरसी बुक, बीमा, ड्रायविंग लायसेंस, परमिट, पीयूसी नहीं दिखाते हैं तो यह अपराध नहीं है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव मार्गदर्शन एवं निर्देश में वाहन चालन संबंधी विशेष जागरूकता अभियान के तहत यह जानकारी दी गई।
राजेन्द्र प्रसाद चौक पर लगे शिवर में शुक्रवार को तक कुल 2055 ऐसे वाहन चालक जो यातायात नियमों की अनदेखी करते पाए गए, उन्हे नियमों की जानकारी देते हुए बंधपत्र भरवाया गया, जिसमें विशेष रूप से श्रीमती प्रेरणा अहिरे, न्यायिक मजिस्ट्रेट, दुर्ग के द्वारा उन वाहन चालको को समझाईश दी जिन्हें नियमों के विरूद्व वाहन चालक का कार्य करते हुए पाया गया। इस दौरान लोगों को मोटर व्हीकल एक्ट के उन नियमों से अवगत कराया गया जिससे वे अंजान है। शिविर में बताया गया कि अगर कोई व्यक्ति यह कहता है कि उक्त दस्तावेज उसके घर में है तो उसे उक्त दस्तावेज पेश करने के लिए समय दिया जाएगा। इसके बाद भी अगर पुलिस, दस्तावेज तत्काल नहीं दिखाने पर चालान की कार्रवाई करती है, तो कोर्ट में इसे खारिज कराने का विकल्प रहता है। सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स के नियम 139 में प्रावधान किया गया है कि वाहन चालकों के दस्तावेजों को पेश करने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा ट्रैफिक पुलिस उसके विरूद्ध चालान की कार्रवाई नहीं कर सकती। अगर ट्रैफिक पुलिस गलत तरीके से चालानी कार्रवाई करती है तो उसका मतलब यह नहीं है कि, आपको चालान भरना ही पडेगा।
ट्रैफिक पुलिस का चालान कोर्ट का आदेश नहीं
ट्रैफिक पुलिस का चालान कोर्ट का आदेश नहीं है, इसे कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है। अगर कोर्ट को लगता है कि आपकेे पास सभी दस्तावेज है और आपको इसे पेश करने के लिए 15 दिन का समय नहीं दिया गया, तो वह कार्रवाई को निरस्त कर सकता है। ड्राईविंग लायसेंस की वैद्यता समाप्त होने पर ड्राईविंग लायसेंस के नवीनीकरण के लिए एक साल पहले या एक साल बाद नये लायसेंस के लिए आवेदन दी जा सकती है । यदि किसी वाहन चालक का ड्रायविंग लायसेंस की वैद्यता अवधि समाप्त हो गई हो (अर्थात एक्सपायर हो गया हो ) तो आपको दुबारा ड्रायविंग लायसेंस की परीक्षा पास करना पडेगा। न्यायिक मजिस्ट्रेट दुर्ग श्रीमती प्रेरणा अहिरे ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति सड़क पर वाहन चलाता है तो आपको यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वर्तमान में हजारों रूपये का चालान वाहन चालक पर या स्वामी के विरूद्ध कार्रवाई की जाती हैं।

भिलाई / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत केनाल रोड निर्माण में प्रभावितों को प्रधानमंत्री आवास में मकान आबंटित होने के बाद भी कब्जा नहीं छोडऩे वालों के खिलाफ कार्यवाही की गई। जिस स्थान से हटाया गया था, वहां पर पुन: अवैध निर्माण करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए मकानों को तोड़कर बेदखली की कार्यवाही की गई। रमा साहू द्वारा केनाल रोड के किनारे दो तला मकान बना लिये थे तथा एक व्यक्ति द्वारा दीवार बनाकर बाउंड्रीवाल बना रहा था जिसे जेसीबी से तोड़कर बेदखली की कार्यवाही की गई। जोन आयुक्त ने इस तरह और भी जो लोग पुन: कब्जा कर रहे है, उसका निरीक्षण शीघ्र ही तोडऩे की कार्यवाही करने निर्देश दिए है।
जोन 04 शिवाजीनगर क्षेत्रांतर्गत केनाल रोड निर्माण के दौरान हटाए गए लोगों द्वारा पुन: अवैध निर्माण करते हुए पाए जाने पर जोन के राजस्व विभाग की टीम ने तोडफ़ोड़ की कार्यवाही किए। जोन 04 के सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू ने बताया कि केनाल रोड से प्रभावितों को प्रधानमंत्री आवास के तहत मकान आबंटन किया गया है। योजना में मकान आबंटन होने के बाद भी कई लोगों द्वारा कब्जा नहीं छोड़ा गया है तथा पहले सड़क निर्माण के दौरान तोड़े हुए मकान को पुन: निर्माण किया जा रहा है। ऐसे लोगों के मकानों को चिन्हित कर उन लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।
जोन की तोडफ़ोड़ टीम व जेसीबी के साथ विभागीय अधिकारी केनाल रोड पहुंचे जहां 3 लोगों के द्वारा तोड़े हुए मकान को फिर बनाया जा रहा था, जिसे जोन आयुक्त व उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद जेसीबी से तोडफ़ोड़ कर बेदखली की कार्यवाही की गई। इस तरह कुछ और भी निर्माण कार्य करने की सूचना पर निरीक्षण कर उसे भी तोडऩे की कार्यवाही की जाएगी। रमा साहू द्वारा तोड़े हुए मकान को फिर से दो तला मकान बना रहे थे, एक व्यक्ति द्वारा बाउंड्रीवाल के लिए दीवार खड़ी कर रहा था, जिसे जेसीबी से तोडफ़ोड़ कर बेदखली की कार्यवाही किए। निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुुवंशी ने अतिक्रमण व अवैध कब्जा करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। आयुक्त के निर्देश के परिपालन में सभी जोन के आयुक्त व राजस्व अधिकारी अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग की शिकायत मिलते ही त्वरित कार्यवाही कर रहे हैं।

भिलाई / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में वृहद स्तर पर विकास कार्य किए जाएंगे। जोन 04 के विभिन्न गलियों में पानी निकासी की व्यवस्था दुरूस्त करने के साथ ही सौंदर्यीकरण के लिए सड़क के दोनो ओर पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। जोन 04 के अलग अलग वार्डों में 68 लाख रूपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन और 54 लाख की लागत से किए गए विकास कार्यों का महापौर एवं विधायक देवेन्द्र यादव ने वार्ड पार्षदों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन किये। मूलभूत आवश्यकतों की पूर्ति के लिए होने वाले कार्य पूरा होते ही क्षेत्र की जनता को सौगात मिल जाएगी। वार्ड भ्रमण के दौरान वार्डवासियों ने सामुदायिक भवन, पेवर ब्लॉक, नाली निर्माण जैसी विभिन्न मांग महापौर श्री यादव से किए थे, उनकी मांगों को पूरा करने आज विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन कर वादा पूरा किए। गलियों में पेवर ब्लॉक लगने से वार्ड स्वच्छ एवं सुंदर दिखाई देगा तथा बारिश के सीजन में कीचड़ से निजात मिलेगी। भिलाई निगम क्षेत्र के जोन 04 शिवाजी नगर अंतर्गत वार्ड 38 के 10 स्थानों पर वृहद रूप से विकास कार्य किया जाना है जिसके लिए महापौर एवं विधायक भिलाईनगर देवेन्द्र यादव ने वार्ड के नागरिकों की उपस्थिति में तीन अलग अलग स्थान पर वरिष्ठ नागरिकों के हाथों नारियल तोड़कर खुर्सीपार क्षेत्र के नागरिकों को विकास कार्य की सौगात दिए।
इस दौरान निगम प्रशासन द्वारा जनहित के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए श्री यादव ने कहा कि स्वच्छता व स्वास्थ्य को लेकर निगम के सभी वार्डों में कार्य किए जा रहे है। महापौर यादव ने कहा कि खुर्सीपार ही नहीं बल्कि पूरे निगम क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल एवं विकास कार्य के लिए निगम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, उन्होंने इंग्लिलिश मीडियम स्कूल और मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने जनता से जो वादे किए थे, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जा रहे हैं। महापौर यादव ने उपस्थित जनों को बताया कि भिलाई निगम क्षेत्रांतर्गत सौंदर्यीकरण के लिए वार्डों में गार्डन, खेल मैदान को विकसित करने का कार्य और तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, कई स्थानों पर बड़े सामुदायिक भवन बन रहा है, महिला सशक्तिकरण की दिशा में जल्द ही पॉवरहाउस में मदर्स मार्केट का शुभारंभ किया जाएगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में अंताव्यावसायी सहकारी समिति एवं वित्त विकास निगम की अध्यक्ष नीता लोधी, सत्येन्द्र बंजारे, डी. कामराजू, तुलसी पटेल, वीरेन्द्र बंजारे, विनोद शुक्ला सहित वार्ड के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।
सर्विस रोड किनारे दोनो लगेगा पाथवे
जोन 04 आयुक्त अमिताभ शर्मा ने बताया कि महापौर यादव जी द्वारा लोकापर्ण किया गया जिसमें वार्ड 30 बालाजी नगर में भवन निर्माण, परमेश्वरी मंदिर का जीर्णोद्धार, देवांगन समाज भवन में अतिरिक्त कमरा निर्माण, शिवाजी नगर में तालाब का सौंदर्यीकरण, बूढ़ादेव मंदिर में किचनशेड निर्माण, कर्मा माता भवन निर्माण, उडिय़ा बस्ती में मंच पर अतिरिक्त कक्ष निर्माण, लक्ष्मी चौक स्थित गणेश मंच का जीर्णोद्धार कार्य, सुभाष चौक के पास मंच निर्माण कार्य आदि का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा वार्ड 38 के 10 स्थानों पर 68 लाख की लागत से विकास कार्य के लिए भूमिपूजन हुआ जिसमें मंगल भवन से मिनी स्टेडियम तक सर्विस रोड के दोनो आरे पाथवे निर्माण, पेवर ब्लॉक, राजेन्द्र प्रसाद नगर में नाली निर्माण कार्य, सामुदायिक भवन सह शौचालय निर्माण, एचएससीएल कॉलोनी, चर्च लाइन, प्राथमिक स्कूल बस स्टैण्ड के पीछे एवं विभिन्न स्थानों पर नागरिकों की सहूलियत के लिए सीमेंटीकरण कार्य किए जाएंगे।

कलेक्टर और आयुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा
अमृत मिशन के कार्यों का भी करेंगे लोकार्पण, पट्टा वितरण की भी कार्रवाई होगी, सेक्टर वन में गार्डन एवं प्रदर्शनी का भी करेंगे लोकार्पण
जामुल में फिल्टर प्लांट का करेंगे लोकार्पण

दुर्ग / शौर्यपथ / शहीद पार्क तैयार हो गया है। इसमें सरदार भगत सिंह की देश की सबसे बड़ी गन मेटल की मूर्ति लगाई गई है। साथ ही छत्तीसगढ़ बनने के बाद से देश भर में शहीद 1270 जवानों के नाम भी श्रद्धांजलि स्वरूप अंकित किये गये हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पार्क का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री रिसाली नगर निगम के कार्यालय का शुभारंभ भी करेंगे। साथ ही भिलाई में अमृत मिशन के कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। इस अवसर पर जिले के नगरीय निकायों में अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन तथा पट्टा वितरण का कार्यक्रम भी होगा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज लोकार्पित होने वाले स्थलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिया। इस मौके पर भिलाई आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी एवं रिसाली आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री करेंगे प्रतिमा का अनावरण, देखेंगे लेजर शो- लोकार्पण कार्यक्रम की सबसे प्रमुख विशेषता प्रतिमा का अनावरण होगी।
मुख्यमंत्री प्रतिमा अनावरण करेंगे और धीरे-धीरे खास टेक्नीक से प्रतिमा लोगों के सामने अनावृत्त होगी। मुख्यमंत्री श्रद्धासुमन भी अर्पित करेंगे। इस मौके पर लेजर शो भी दिखाया जाएगा जो सरदार भगत सिंह के जीवन के विशेष क्षणों से लिया गया है। उल्लेखनीय है कि सरदार भगत सिंह की गन मेटल की यह प्रतिमा 25 फीट की है जो उनकी देश की सबसे ऊँची गनमेटल प्रतिमा है। यहाँ पर सौ फीट तिरंगा भी लहरायेगा। म्यूजिकल फाउंटेन के माध्यम से भी लोगों का मनोरंजन किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज शहीद पार्क में कार्यक्रम के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया।
रिसाली में निगम कार्यालय का करेंगे शुभारंभ- रिसाली में मुख्यमंत्री नगर निगम कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर अमृत मिशन सहित अनेक कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण कार्यक्रम भी होगा। साथ ही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को पट्टा वितरण भी किया जाएगा।
गौतम नगर में अमृत मिशन के एक फेस का लोकार्पण- गौतम नगर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यहाँ अमृत मिशन के एक फेस का लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे। इसके माध्यम से भिलाई की बड़ी आबादी को जल प्रदाय सुविधा मिल सकेगी।
सेक्टर वन गार्डन का लोकार्पण एवं प्रदर्शनी का अवलोकन- मुख्यमंत्री भिलाई में सेक्टर वन गार्डन का लोकार्पण भी करेंगे। इस अवसर पर वे यहाँ लगाये गए विकास कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। जामुल में फिल्टर प्लांट का लोकार्पण- जामुल में 45 लाख लीटर की कैपेसिटी का फिल्टर प्लांट तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री इसका लोकार्पण भी करेंगे। कलेक्टर ने आज फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तैयारियों के संबंध में निर्देशित भी किया।

दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी का फरमान जिले के आईजी और एसपी कार्यालय में बेअसर है। जिला बल के अधिकारी व जवानों को इन कार्यालयों में संलग्न रखे जाने से ऐसा हो रहा है। इसके चलते थानों सहित अन्य इकाईयों में पर्याप्त बल का टोटा बना हुआ है। इसका असर मैदानी कामकाज में भी पड़ रहा है।
दुर्ग जिले के थानों व चौकियों के साथ ही पुलिस के अन्य महत्वपूर्ण इकाईयों में पर्याप्त बल की कमी से कानून व्यवस्था से लेकर मामलों के विवेचना में प्रतिकूल असर पड़ रहा है। संबंधितों की ओर से आला अधिकारियों का ध्यानाकर्षण कराये जाने के बावजूद बात बन नहीं रही है। दूसरी तरफ आईजी दुर्ग रेंज और जिले के एसपी कार्यालय में दो दर्जन से भी अधिक जिला बल से ताल्लुक रखने वाले उप निरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को संलग्न रखा गया है। जबकि पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी का स्पष्ट निर्देश है कि जिला बल के अधिकारी या जवानों से कार्यालयीन कामकाज नहीं कराया जाये।
बताते हैं आईजी व एसपी कार्यालय में वहां की जरुरत के अनुसार अनुसचिवीय बल पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है। इसके बाद भी सामान्य ड्यूटी करने वाले जिला बल के उपनिरीक्षक से लेकर आरक्षकों को आईजी व एसपी कार्यालय में संलग्न रखा गया है। पुलिस महानिदेशक के निर्देश के बावजूद ऐसे अधिकारी व जवानों में अपने मूल काम में संलग्न किए जाने के लिए रवानगी नही दी जा रही है।
गौरतलब रहे कि दुर्ग जिला मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का गृह इलाका है। पीएचई मंत्री गुरू रुद्र कुमार का निर्वाचन क्षेत्र में इसी जिले में है। इस लिहाज से यह वीआईपी जिले की श्रेणी में आता है। ऐसे में थानों में पदस्थ अधिकारियों और जवानों को अपने मूल कार्य के अलावा वीआईपी सुरक्षा में भी भूमिका निभानी पड़ती है। इसका असर शहर की कानून व्यवस्था बनाए रखने और विभिन्न मामलों के विवेचना में पड़ रहा है। आईजी और एसपी कार्यालय में संलग्न उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक व आरक्षकों को वहां से हटाकर बल की कमी का सामना कर रहे थानों सहित विभिन्न इकाईयों में पदस्थ किया जा सकता है।
यहां पर यह बताना भी लाजिमी होगा कि आईजी व एसपी कार्यालय में अनुसचिवीय बल के अधिकारी व कर्मचारी कार्य करते हैं। ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थापना थानों, चौकी अथवा यातायात विभाग में नहीं की जा सकती। इसी तरह जिला बल के अधिकारी-कर्मचारियों से भी कार्यालयीन काम लिए जाने का प्रावधान नहीं है। आईजी व एसपी कार्यालय में सेटअप के अनुसार अनुसचिवीय बल पदस्थ है। ऐसे में जिला बल से अतिरिक्त अधिकारी व कर्मचारियों को संलग्न कर कार्यालयीन कामकाज लिया जाना समझ से परे माना जा रहा है।

भिलाई / शौर्यपथ / भारती जनता पार्टी खुर्सीपार मंडल में राम मंदिर निर्माण महाअभियान के तहत हनुमान मंदिर सेक्टर 11 में बैठक हुई खुर्सीपार मंडल के सभी अनुवांशिक संगठन से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित हुए बैठक में मुख्य वक्ता भिलाई जिले के आर एस एस करवा प्रमुख नेमराज वर्मा व जिले के पूर्व महामंत्री खिलावन साहू थे। नेमराज ने सभी कार्यकर्ताओं को टोली बनाकर वार्ड व बुथ में राम नाम का भजन करे। लोगो के घर-घर जाकर मंदिर निर्माण की जानकारी दे व उनसे मंदिर निर्माण में समर्पण व सहयोग के लिए निवेदन करे। महामंत्री खिलावन साहू ने भी आपने विचार रखे। संचालन सुरेंद्र दुबे ने किये। मंडल अध्यक्ष रामबृज वर्मा ने भी कार्यकर्ता को राम मंदिर निर्माण महाअभियान में पूरी श्रद्धा से लगने को कहा। इस बैठक में प्रमुख रूप से एस एन सिंह, संजीत यादव, संजय शर्मा, मुकेश चंद त्रिपाठी, लालचंद मौर्य, विजय शर्मा, राकेश चौधरी, सरिता बघेल, अंकुश साहू, विनोद शर्मा, सोहन साहू, संजय यादव, केदारनाथ महानंद, मुकेश सिंह, केशरी साहू, रूखमणी मानिकपुरी, शिव कुमार अग्रवाल आदि थे।

     दुर्ग / शौर्यपथ /  वित्त लेखा एवं अंकेक्षण समिति नगर पालिक निगम दुर्ग की बैठक में निगम क्षेत्र के वार्डो और प्रमुख मार्गो में वार्ड जनप्रतिनिधियों की मांग पर दिशा सूचक पार्षद निधि से लगाये जाने पर विचार विमर्श किया गया। इसके लिए जल्द से जल्द शासन को पत्र भेजे जाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा प्रत्येक वार्ड में एक पहचान स्वरुप प्रवेश द्वारा का भी निर्माण किया जावे। अनेक वार्डो में पार्षद निधि से सीसी टीवी कैमरा लगाया गया है जिसका संधारण मद से मरम्मत कराये जाने शासन से स्वीकृति दी जावे। बैठक में शहर विकास की दिशा में वार्डो में सड़क और नाली के साथ अन्य विकास और निर्माण कार्य हो रहा है एैसे कार्यो में वार्ड पार्षद से संतुष्टि प्रमाण-पत्र लिये जाने का निर्णय बैठक में लिया गया। बैठक में विभाग प्रभारी दीपक साहू के अलावा समिति के सदस्य ज्ञानदास बंजारे, विजयेन्द्र भारद्वाज, श्रीमती सत्यवती वर्मा, अमित देवांगन, श्रीमती माहेश्वरी ठाकुर, भास्कर कुण्डले, श्रीमती इंद्रणी कुलेश्वर साहू, श्रीमती गायत्री साहू, चन्द्रशेखर चंद्राकर, सचिव राजकमल बोरकर, योगेन्द्र वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे ।  

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)