Google Analytics —— Meta Pixel
June 19, 2026
Hindi Hindi

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Uncategorised

Uncategorised (36183)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5941)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

बालोद / शौर्यपथ / कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बालोद विकासखण्ड के ग्राम पोण्डी में चार पक्षियों की अचानक मौत की जानकारी मिलने पर तत्काल संज्ञान में लिया और पशु चिकित्सा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगरीय निकाय, राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लेकर उक्त पक्षियों की अचानक मौत की घटना के संबंध में जानकारी ली।
पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक ने बताया कि ग्राम पोण्डी में मृत पाए गए पक्षियों की मौत के कारणों की जाॅच हेतु सैम्पल रायपुर भेजा गया है, जिसे वहाॅ से भोपाल के लैब में भेजा जाएगा। भोपाल के लैब में सैम्पल जाॅच पश्चात् पक्षियों की मौत के कारणों की जानकारी मिल पाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पक्षियों की मौत के कारणों के संबंध में किसी प्रकार का अनुमान लगाया जाना उचित नहीं होगा।
कलेक्टर ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से जिले में शासकीय योजनाओं के तह्त संचालित पोल्ट्री फार्म और निजी पोल्ट्री फार्म की जानकारी विकासखण्डवार ली। उन्होंने कहा कि सभी विकासखण्डों में संचालित पोल्ट्री फार्म की सतत् निगरानी करें व नियमित रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करें। बैठक में अपर कलेक्टर ए.के.बाजपेयी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर.पोर्ते, एस.डी.एम. बालोद आर.एस.ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.पी.मेश्राम, पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक डाॅ.आर.एस.मौर्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा स्व0 श्री मोतीलाल वोरा जी के नाम से उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार देने के साथ ही उनके समाधि स्थल को विकसित करने और ठगड़बांध सौदर्यीकरण का कार्य पूरा होने पर स्व0 वोरा जी के नाम से नामकरण करने और निगम का जलगृह शापिंग काम्लेक्स का नाम भी स्व0 वोरा जी के नाम किये जाने पर महापौर परिषद ने विचार विमर्श कर प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है । एमआईसी की बैठक में निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन, सभापति राजेश यादव के अलावा एमआईसी प्रभारी दीपक साहू, श्रीमती जयश्री जोशी, ऋषभ जैन, संजय कोहले, भोला महोबिया, मनदीप सिंह भाटिया, सत्यवती वर्मा, सुश्री जमुना साहू, अनुप चंदानियाॅ , अब्दुल गनी,के अलावा समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित थे ।
महापौर एवं अध्यक्ष मेयरइन काउंसिल धीरज बाकलीवाल की अध्यक्षता में आज महापौर कक्ष में मेयरइन काउंसिल की बैठक संपन्न हुआ। बैठक में आज विभागों से प्राप्त 6 प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा कर निर्णय लिया गया। वहीं अध्यक्ष की अनुमति से स्व0 मोतीलाल वोरा जी का शोक श्रद्धांजली सभा आयोजित करने के साथ मालवीय नगर चैक को स्व0 वासुदेव चंद्राकर के नाम करने, शहर की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने विभिन्न खेलों के लिए महापौर ट्राफी का आयोजन करने का निर्णय एमआईसी में पारित किया गया। इसके अलावा मकान बार कोडिंग नंबर लगाने के कार्य की स्वीकृति प्रदान किया गया।
बैठक में प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से 60 कुशल एवं 630 अकुशल श्रमिक प्रदाय हेतु प्राप्त निविदा विस्तार से चर्चा करने के उपरान्त जांच समिति गठित कर रिर्पोट के आधार पर निर्णय लेने पर विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा प्रस्ताव क्रं0 2 में अग्रसेन चौक सुभाष स्कूल सीढ़ी के नीचे की दुकान के लिए आमंत्रित निविदा में आफसेट मूल्य से अधिकतम राशि सोनल कुमार गुप्ता द्वारा दुकान नहीं लेने की असमर्थता व्यक्त करने पर उसकी अमानत राशि राजसात करते हुये द्वितीय आफरकर्ता को दुकान देने की स्वीकृति दी गई । बैठक में गयाबाई प्राथमिक शाला गया नगर की चतुर्थ निविदा अनुसार दुकान क्रं0 1, 4, ओर 6 को अधिकतम आफरकर्ता को दिये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में नगर पालिक निगम दुर्ग के नियंत्रणाधीन रायपुर नाका वायशेप ओव्हरब्रिज के नीचे निर्मित दुकानों का प्राप्त निविदा अनुसार दुकान क्रं0 01, 03, व 6 के लिए प्राप्त अधिकतम दर को स्वीकृति दी गई जबकि दुकान क्रं0 02 और 04 के लिए कोई निविदा प्राप्त नहीं हुआ । बैठक में गोंडवाना समाज द्वारा शहीद वीरनारायण सिंह के शहादत दिवस पर दुर्ग शहर के किसी चौक में प्रतिमा स्थापित करने की मांग पर महापौर परिषद ने लोक कर्म प्रभारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति द्वारा गोंडवाना समाज के प्रतिनिधियों के साथ स्थल का चयन कर स्वीकृति दिये जाने का निर्णय काउंसिल ने लिया है। इसके अलावा ठगड़ाबांध सौदर्यीकरण कार्य में रेल्वे लाईन तक लगभग 40 मीटर क्षेत्र रेल्वे क्षेत्राधिकार का होने के कारण उस भाग को सुरक्षित रखने लीज पर लिये जाने का प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में कार्यपालन अभियंता सुशील कुमार बाबर, मोहनपुरी गोस्वामी, राजेश पाण्डेय, सहा0 अभियंता जितेन्द्र समैया, भवन अधिकारी प्रकाशचंद थवानी, उपअभियंता ए0आर0 राहंगडाले, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, राजस्व अधिकारी आर0के0 बंजारे, बाजार प्रभारी अधिकारी थान सिंग यादव, सचिव शरद रत्नाकर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

बौखलाहट में मोदी सरकार के खिलाफ ही आंदोलन करवाने में लगे है रमन सिंह - कांग्रेस
रमन सिंह गरीब विरोधी, किसान विरोधी, छत्तीसगढ़ विरोधी तो रहे ही अब मोदी विरोध पर भी उतर आये हैं : कांग्रेस
रमन सिंह जो-जो असंभव कहते रहे कांग्रेस ने कर दिखाया
2500 धान का दाम, कर्जमाफी और 80 लाख टन धान खरीदी हर साल
कांग्रेस सरकार ने कर दिखाया तो रमन सिंह और भाजपा के हाथों से तोते उड़ गये
बौखलाहट में मोदी सरकार के खिलाफ ही आंदोलन करवाने में लगे है रमन सिंह

रायपुर / शौर्यपथ / भाजपा के किसान आंदोलन की घोषणा पर तंज कसते हुये प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन और प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा पहले यह तो छत्तीसगढ़ के किसानों को बतायें कि यह आंदोलन दिल्ली में मोदी सरकार के किसान विरोधी काले कानूनों के खिलाफ है या फिर छत्तीसगढ़ में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के जरिए धान, मक्का, गन्ना उत्पादकों की दी जा रही प्रति एकड़ 10 हजार सहायता राशि के खिलाफ है क्योंकि भाजपा के नेता किसानों को समर्थन मूल्य के अलावा अतिरिक्त राशि का सहायता देने का विरोध कर रहे। भाजपा मोदी सरकार के खिलाफ मैदान में उतरे किसानों को समझाने में विफल हो चुकी है और षड़यंत्र कर किसानों के खिलाफ माहौल बनाने में जुटी है। जिसने 3 लाख 50 हजार गठान जूट बोरी नहीं देकर छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में विघ्न डालने की फिर से कोशिश की है।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्षऔर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष ने कहा है कि रमन सिंह जो-जो असंभव कहते रहे कांग्रेस ने कर दिखाया। 2500 धान का दाम, कर्जमाफी और 85 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी। हर साल कांग्रेस सरकार ने कर दिखाया तो रमन सिंह और भाजपा के हाथों से तोते उड़ गये। रमन सिंह बौखलाहट में गरीब विरोधी, किसान विरोधी, छत्तीसगढ़ विरोधी कृत्य कर रहे है।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन और प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि वर्ष 2013 के विधानसभा चुनावों के पूर्व जारी घोषणा पत्र में कांग्रेस द्वारा किसानों से उनका धान 2000 रू. प्रति क्विंटल की दर से खरीदने का वादा किया गया था। कांग्रेस को मिल रहे किसानों के समर्थन से घबराकर डॉ. रमन सिंह ने उसी समय 2100 रू. प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने का संकल्प लिया था तथा प्रतिवर्ष 300 रू. प्रति क्विंटल बोनस भी देने का वादा किया था। 2013 में सरकार बनाने के बाद राज्य के किसानों को डॉ. रमन सिंह ने सिर्फ धोख दिया।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन और प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि वर्ष 2003 से 2018 के बीच 15 साल में राज्य में सिंचाई के साधनों के विकास के नाम पर रमन सिंह सरकार ने 18000 करोड़ रूपये खर्च किये गये किन्तु सिंचाई का वास्तविक में 25 हजार हेक्टेयर का ही हो पाया है। पूरी राशि कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी। राज्य की जनता की गाढ़ी कमाई की ऐसी लूट खसोट कभी देखी सुनी नहीं गयी होगी। किसानों एवं कृषि के लिये सिंचाई का महत्व किसी को बताने की आवश्यकता नहीं है।
2018 में विधानसभा चुनावों के पूर्व किसानों से कांग्रेस ने वादा किया था कि हम उनके कृषि कर्ज माफ करेंगे तब डॉ. रमन सिंह ने कहा था कि ऋण माफी की घोषणा छलावा मात्र है इसका क्रियान्वयन संभव नहीं है। हमारी सरकार ने वादे के अनुसार ऋण माफी करके दिखाई। डॉ. रमन िंसह ने कहा था कि 2500 रू. प्रतिक्विंटल की दर से धान खरीदने की घोषणा चुनावी वादा मात्र है। इसका क्रियान्वयन संभव नहीं है। हमारी सरकार ने न केवल रिकार्ड 85 लाख मीट्रिक टन धान क्रय किया बल्कि अपना वादा निभा कर दिखाया। वर्ष 2014 में जब केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी तो सबसे पहले उन्होने बोनस देने पर प्रतिबंध लगाया। जिस डॉ. रमन सिंह ने केन्द्र की भाजपा सरकार को दिखावे के तौर पर बोनस जारी रखने का दिखावा किया। किन्तु केन्द्र की आड़ लेकर खुद की घोषणा के विपरीत किसानों को बोनस देना बंद कर दिया। वह आज किसानों को फिर से धोखा देने में लगे है।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन और प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि राज्य से केन्द्रीय पूल में 60 लाख मीट्रिक टन चावल लिये जाने की लिखित सहमति के बाद भी मात्र 24 लाख टन चावल लेने का अनुमति राज्य के किसानों के साथ अन्याय है। केन्द्र द्वारा पूर्व घोषणा के अनुसार बारदाने उपलब्ध न कराना भी दुर्भाग्यजनक है। डॉ. रमन सिंह में जरा भी नैतिकता बाकी है तो उन्हें चाहियें कि केन्द्र सरकार से पूर्व निर्धारित घोषणा के अनुरूप 60 लाख मीट्रिक टन चावल राज्य से ले। किसानों के जख्मों पर सिर्फ नमक छिड़कने एवं घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें। कांग्रेस की सरकार किसानों से अपने किये वादे को अवश्य पूरा करेगी। राज्य के किसान इस हेतु पूर्णतः आश्वस्त है। वर्ष 2017-18 में विधानसभा चुनाव निकट आने पर डॉ. रमन सिंह ने पुनः केन्द्र सरकार से कहा कि किसानों के हितों को देखते हुये उन्हें 300 रू. प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि देने की अनुमति दी जाये। यह राशि प्रोत्साहन राशि है, बोनस नहीं। केन्द्र सरकार ने रमन सरकार के अनुरोध को स्वीकार कर प्रोत्साहन राशि दिये जाने की स्वीकृति दे दी। जब कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को 10,000 रू. प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि इनपुट सब्सिडी देना आरंभ का निर्णय करा दिया।

बेमेतरा / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकारणी की घोषणा विगत दिनों मोर्चा के अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय द्वारा किया गया, जिसमें बेमेतरा जिला को प्राथमिकता देते हुए कई नेताओं को प्रदेश में महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए। बेमेतरा जिले को इस बार प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यकारणी सदस्य जैसे पदों पर प्रतिनिधित्व मिला है। पुर्व में प्रदेश मंत्री रहे दयावंत धर बांधे को इस बार प्रदेश महामंत्री, देवादास चतुर्वेदी को मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं मधु रॉय,तोपसिंग टण्डन व राजकुमार देशलहरा को प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बनाया गया है। बेमेतरा जिले से चार नेताओ को प्रदेश एससी मोर्चा में स्थान दिए जाने को लेकर जिला भाजपा के पदाधिकारी काफी उत्साहित है।
बेमेतरा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने कहा कि हम प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं प्रदेश एससी मोर्चा अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय के आभारी है कि उन्होंने प्रदेश में बेमेतरा को प्रतिनिधित्व दिया है। हमारे लिए गौरव का विषय है कि जिले के 4 नेता आज प्रदेश में बेमेतरा का नेतृत्व करेंगे, इससे जिले में भी संगठन को अनुसूचित जाति समाज को पार्टी से औऱ अधिक मजबूती से जोड़ने के लिए बल मिलेगा। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए पूरी निष्ठा से प्रदेश के निर्देशों का पालन करने हो कहा।
जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने कहा कि प्रदेश नेतृव ने बेमेतरा जिले को जो पहचान दी है,वह यहाँ के कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने वाली है। प्रदेश में जिले से जा रहे नामों से लगातार जिला संगठन को जोश मिल रहा है, कार्यकर्ता औऱ भी लगन से कार्य कर रहे है। छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नबीन के प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं जिस एकजुटता औऱ भव्यता से उनका स्वागत किया वह देखने लायक है। जिला महामंत्री नरेंद्र वर्मा ने भी सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए नई ऊर्जा से कार्य करने की बात कही।
नियुक्ति पर प्रदेश मंत्री संध्या परगिनहा,पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष फिरतु राम साहु, जिला उपाध्यक्ष राजा पांडेय, जिला उपाध्यक्ष टार्जन साहू, जिला उपाध्यक्ष संतोषी साहू, जिला उपाध्यक्ष लोकनाथ पटेल, जिला मंत्री सुरेंद्र सिंह ठाकुर, जिला मंत्री रीना साहू, जिला मंत्री भुनेश्वरी वर्मा, जिला मंत्री विजय सुखवानी, जिला मंत्री पुष्पा साहू, जिला मंत्री नंदकुमारी कांठले,कोषाध्यक्ष सुरेश सिंघानिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास घरडे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अमोला पटेल,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष महावीर ध्रुव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष आकिब मलकानी ने हर्ष जताया।

नवागढ़ / शौर्यपथ / गुरुवार को नवागढ़ से 5 किमी दूरी पर ग्राम बाघुल में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं राम कथा का भव्य शुभारंभ कलशयात्रा के साथ हुआ। जिसमें श्रद्धालु सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश रखकर रामधुनी के साथ गाँव का भ्रमण कर करते हुए हॉफ नदी से जल लेकर कथा स्थल में पहुँचे। जिसमें नवागढ़ प्रधान विकास धर दीवान, राजेश दीवान,मिन्टू बिसेन,देवादास चतुर्वेदी,तनु दीवान भी शामिल हुए।पहले दिन कलश स्थापना एवं पंचांग पूजा हुआ।

ज्ञात हो कि यह यज्ञ साप्ताहिक होगा,जो कि 7 से 14 दिसम्बर तक चलेगा। जिसमें 8 को वेदी पूजा व अग्निमन्थन, 9 को हवन प्रारम्भ, 13 को पूर्व आहुति,चढ़ौत्री, भंडारा व कथा विश्राम एवं 14 को शाही स्न्नान, अवभृत स्नान होगा। जिसमें यज्ञाचार्य महंत दिवाकर महाराज रहेंगे, वही प्रवचनकर्ता लक्ष्मी देवी मेरठ, मुरलिका देवी मेरठ एवं दीपिका पांडेय भजन गायिका बिलासपुर रहेंगी। प्रवचन का समय दोपहर 1 से 5 बजे तक रहेगा। संत राजीव लोचन दास महाराज ने बताया कि 12 दिसम्बर को शंकराचार्य जगतगुरु रामस्वरूप आचार्य महाराज पीठाधीश्वर चित्रकूट धाम का आगमन होगा, जो क्षेत्रवासियों को उपदेश देंगे। आयोजक अंजोरी साहू,शंकर साहू,ओमप्रकाश साहू,नकुल साहू,राजतिलक साहू, अर्जुन साहू, आजु साहू एवं देवकरण साहू सहित ग्रामवासियों ने सभी को इस अनुष्ठान में शामिल होने के लिए अपील किया है।

दुर्ग / शौर्यपथ / एक रुपया और एक पइली धान, देकर बढ़ाये किसान का मान कार्यक्रम के तहत आज दुर्ग NSUI के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी छ:ग के निर्देश मे प्रदेश एनएसयूआई के अध्यक्ष आकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवम जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनू साहू के निर्देश अनुसार हितेश सिन्हा दुर्ग शहर अध्यक्ष NSUI के नेतृत्व में शहर NSUI ने आज दुर्ग ग्रामीण के कोलिहापुरी ,चंदखुरी, कोडिय़ा और कुथरेल दुर्ग के सभी धान खरीदी केंद्र जा करके एक रुपया और एक पइली धान किसानों से लेकर दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में पूरे प्रदेश से एकत्रित कर दिल्ली भेजा जाएगा।*
शहर एनएसयूआई के अध्यक्ष हितेश सिन्हा ने बताया कि *किसानों के सम्मान में NSUI है मैदान में* जिसके तहत आज दिनाँक 07/01/2021 आज सुबह 10 बजे से 2 बजे तक धान खरीदी केंद्र में किसानों के समर्थन में चलाया गया कैम्पिनिंग तथा किसानो को जानकारी दी गयी कि दिल्ली की सीमाओं पर संघर्षरत किसान,एक महीने से ज्यादा हुए, मौसम की मार और केंद्र सरकार का अत्याचार झेल रहे हैं उनका वह आंदोलन तब शुरू हुआ था जब केंद्र सरकार अध्यादेश लेकर आई थी।किसानों की मांगे हैं, केंद्र सरकार तीनो काले कृषि कानून वापस ले,क्योंकि यह नए कानून उन्हें खेतों के मालिक से पूंजीपतियों का गुलाम बना देंगे। उनके इस आंदोलन में छत्तीसगढ़ का हर युवा साथ है उनके सहयोग के लिए एक रुपया और एक पइली धान कैम्पिनिंग शुरू किया गया है। कृषि कानून का असर हर देशवासी पर पड़ेगा।
इसलिए किसान भाइयों का साथ देने के लिए दुर्ग NSUI के शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा,सिवांग साहू,एंटक कांग्रेस के दिग्विजय ,राहुल यादव,गोल्डी कोसरे,विकास साहू,चुनेश नेताम सूर्या , रूस्तम, सौरभ चन्द्राकर,पुष्पकांत सहित सैकड़ों हृस्ढ्ढ कार्यकर्ता उपस्थिति थे.

आठ दिनों से पेयजल के लिये हाहाकार भाजपा पार्षद दल की चेतावनी के बाद निगम अमला जागा,जलकार्य प्रभारी संजय कोहले पहुंचे कार्यस्थल

दुर्ग / शौर्यपथ / वार्ड नंबर 33 में विगत आठ दिवस पूर्व से गंदा पानी नल के द्वारा वार्ड में आ रहा है जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ वार्ड वासी भी भयभीत हैं ।यह गंदा पानी शहर के अन्य भागों में भी पाइप लाइन के माध्यम से लोगों को तक पहुंच रहा है जिसे देखते हुए भाजपा पार्षद दल के नेता अजय वर्मा एवं वार्ड नंबर 33 के पार्षद शशि द्वारका साहू के द्वारा लगातार निगम के जल विभाग को दी जा रही थी ।कल से अधिक गंदा पानी आने के चलते है, और समस्या विकराल हो जाने के कारण शशि द्वारका साहू के द्वारा तत्काल इसकी जानकारी नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा को दी गई इस जानकारी के पश्चात नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा के द्वारा नलघर घेराव की चेतावनी दी गई जल गृह विभाग के प्रभारी संजय कोहले के द्वारा अमृत मिशन योजना के नोडल ए.आर. राहंगडाले एवं सब इंजीनियर भीमराव को लेकर शनिचरी बाजार पानी टंकी के पास लिकेज स्थान पर पहुंचे और स्थानीय वार्ड पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष को यह आश्वासन दिलाया कि पूर्ण संसाधन लगाकर रिपेयरिंग की जाएगी एवं कल शाम तक साफ पानी आने की बात कही ।
इस विषय पर नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने कहा कि कल अपने 1 साल पूर्ण होने पर मेयर दुर्ग धीरज बाकलीवाल कक्ष में केक काटकर खुशी मना रहे हैं तो दूसरी ओर शहर की जनता गंदे पानी को पीने को मजबूर है । एमआईसी मेंबरों और मेयर के द्वारा खुशी तो इस तरह से मनाई गई कि सब कुछ इन्हीं का किया धरा है शहर में जबकि यह पूर्व में स्वीकृत कार्य है। जबकि इनके पास किसी भी कार्य का कोई योजना ना होने के चलते शहर को यह दिन देखना पड़ रहा है अगर इन क्षेत्रों में पानी की समस्या का निराकरण कल तक नहीं किया जाता है तो जलघर का घेराव निश्चित तौर पर किया जाएगा ।

राजनांदगांव / शौर्यपथ / नगर निगम सीमांतर्गत अवैध निर्माण एवं शासकीय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण पर प्रभावी रूप से रोकथाम करने के लिये निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक द्वारा नगर निगम में अतिक्रमण दस्ता (तोडू दस्ता) का गठन किया गया है। गठित दल द्वारा शहर में प्रतिदिन निरीक्षण कर और शिकायत के आधार पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। इसी कडी में गठित दल द्वारा राजीव नगर में सड़क चौडीकरण के दौरान आ रहे अतिक्रमण को हटाया गया।
इस संबंध में आयुक्त चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि नगर निगम की गठित दल प्रतिदिन अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कर रही है। विगत दिनों दुर्गा चौक व रेवाडीह में हो रहे अतिक्रमण/अवैध निर्माण एवं बिना अनुमति के निर्माण कार्य किया जा रहा था, जिसे तोड़ा गया और राजीव नगर में रोड चौड़ीकरण के दौरान आ रहे अतिक्रमण को तोड़ने की कार्यवाही की गयी। उन्होंने अतिक्रमण दस्ता से कहा कि शहर में जहां-जहां पर अतिक्रमण किया जा रहा हैै। उसे तत्काल हटाया जाये और संबंधित के विरूद्ध निगम प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाये।

राजनांदगांव / शौर्यपथ / आयोध्या में बन रहे श्री राम जन्म-भूमि निर्माण अभियान हेतु विगत दिनों राजनांदगांव में बैठक आहूत की गई। बैठक में नगर व जिले के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। श्री राम के मंदिर निर्माण अभियान राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष नीरज बाजपेयी व जिला महामंत्री नंदू राम साहू के सानिध्य में नगर ईकाई समिति का गठन किया गया। जिसमें नगर अध्यक्ष योगेश बागड़ी, उपाध्यक्ष पवन डागा, सुभाष अग्रवाल, उषा श्रीवास्तव, मंत्री अनूप श्रीवास, सह-मंत्री शिवशक्ति शर्मा, अनीश बोरकर, कोषाध्यक्ष जयंत खुटारे, कार्यालय प्रमुख राकेश साहू, हिसाब किताब हरिश यादव, दुर्गा यादव, सचिव सोनी, रोहित तिवारी, लव मिश्रा, भगवान झा, प्रचार-प्रसार त्रिगुण सदानी, आभा श्रीवास्तव, कमल सोनी बनाया गया।

राजनांदगांव / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने ब्लॉक अध्यक्ष की घोषणा की, जिसमें घुमका ब्लॉक से विधायक भुनेश्वर बघेल व जिलाध्यक्ष पदम कोठारी के अनुशंसा पर रतन यादव को नियुक्त किया गया है। श्री यादव पूर्व में कई पदों का निर्वहन कर चुके है। अभी वर्तमान में सलोनी सरपंच है। पूर्व में जनपद, मंडी सहित अन्य पद पर रह चुके यादव के बनने से पार्टी मजबूत होगी एवं अपने अनुभव से संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। पूरे क्षेत्र में उनके अध्यक्ष बनने से कांग्रेस कार्यकर्ता में खुशी की लहर है, उनके अध्यक्ष बनने पर वरिष्ट कांग्रेस नेता शोभाराम बघेल एपूर्व अध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य हर्षिता स्वामी बघेल, हेमंत वैष्णव, जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू, आमीन खान, रामकुमार साहू रितेश सिन्हा, मिथलेश चंद्रवशी आदि कार्यकर्ताओं ने बधाई दिए।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)