
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
झांकी चयन प्रक्रिया में मध्यप्रदेश सहित कई बड़े राज्यों की झांकी को छोड़ा पीछे,
28 राज्यों और 8 संघशासित प्रदेशों की कड़ी प्रतियोगिता में हुआ छत्तीसगढ़ का चयन ,
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / गणतन्त्र दिवस पर इस बार नई दिल्ली के राजपथ पर छत्तीसगढ़ के लोक संगीत का वाद्य वैभव दिखेगा। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के लिए छत्तीससगढ़ राज्य की झांकी को रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति ने लगातार दूसरे साल भी मंजूरी दे दी है। वहीं, कई बड़े राज्यों की झांकी अपना स्थान बनाने से चूक गयी। झांकी के चयन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी बधाई दी है।
रक्षा विभाग की कठिन चयन प्रक्रिया से गुजरने के बाद इस बार की झांकी में छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों में प्रयुक्त होने वाले लोक वाद्यों को उनके सांस्कृतिक परिवेश के साथ प्रदर्शित किया जाएगा। देश के कई बड़े राज्यों को पीछे छोडते हुये छत्तीसगढ़ की झांकी ने अपना स्थान सुनिश्चित किया है। उल्लेखनीय है कि झांकी में छत्तीसगढ़ के दक्षिण में स्थित बस्तर से लेकर उत्तर में स्थित सरगुजा तक विभिन्न अवसरों पर प्रयुक्त होने वाले लोक वाद्य शामिल किए गए हैं। इनके माध्यम से छत्तीसगढ़ के स्थानीय तीज त्योहारों तथा रीति रिवाजों में निहित सांस्कृतिक मूल्यों को भी रेखांकित किया गया है। इस विषयवस्तु पर आधारित झांकी को पांच राउंड की कठिन प्रक्रिया के बाद अंतिम स्वीकृति मिली है। इस बार कई पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश, ओडिशा, झारखंड , तेलंगाना , ओड़िशा सहित बिहार, राजस्थान जैसे कई बड़े राज्यों की झांकी का चयन नहीं हो पाया है।
देश के विभिन्न राज्यों के बीच कड़ी स्पर्धा और कई चरणों से गुजरने के बाद अंतिम रूप से छत्तीसगढ़ की झांकी का चयन हुआ है। तीन महीने तक कलाकारों की वेषभूषा और संगीत पर शोध कर त्रि - आयामी मॉडल तैयार किया गया, जिसे रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ कमेटी ने सलेक्ट किया है।
धमतरी / शौर्यपथ / 2013 बैच की आई.ए.एस. अधिकारी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नम्रता गांधी बतौर कलेक्टर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पदस्थ की गईं हैं। इसके फलस्वरूप आज शाम पांच बजे उन्हें कलेक्टोरेट सभाकक्ष में भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर रहते हुए, उनसे हुई मुलाकात को याद करके बताया कि वे एक सक्षम, मेहनती अधिकारी लगीं। उन्होंने यह भी बताया कि बतौर सी.ई.ओ. जिला पंचायत श्रीमती नम्रता गांधी ने काफी मेहनत की और कम समय में सही तरीके से समीक्षा करते हुए योजनाओं को क्रियान्वित करने का हरसंभव प्रयास किया। जिले में उनके योगदान को सराहते हुए कलेक्टर ने अपने उद्बोधन के अंत में उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।
इस मौके पर वनमंडलाधिकारी श्रीमती सतोविशा समाजदार ने कहा कि श्रीमती नम्रता गांधी एक ऐसी अधिकारी हैं, जिनमें कोई अहम नहीं तथा वे बहुत मेहनती और नेक दिल इंसान हैं। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नम्रता गांधी ने कलेक्टर मौर्य से सीखी हुई बातों का उदाहरण देते हुए उसके लिए उनका साधुवाद किया। इसके साथ सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से मुखातिब होते हुए उनके कार्यों और सहयोग के लिए सबका धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर जिला स्तरीय अधिकारी सहित जिला पंचायत और कलेक्टोरेट के स्टाॅफ मौजूद रहे।
धमतरी / शौर्यपथ / कलेक्टर धमतरी जय प्रकाश मौर्य के निर्देश पर आबकारी अमले ने 30 दिसम्बर को सूचना के आधार पर ग्राम जामली में छापामार कार्रवाई कर रेशम बाई पति जीवनराम सतनामी से एक सौ मिली लीटर महुआ शराब बरामद किया। साथ ही शराब बनाने के उपकरण महुआ शराब गंधयुक्त होने पर आरोपिया के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क तथा 34 (1) च के तहत प्रकरण कायम किया। इसी तरह जामली जंगल में 25 लीटर महुआ शराब बरामद होने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण कायम किया। ग्राम बोदलबहरा थाना मगरलोड में महेश पिता घासी कमार से चार लीटर तथा चंद्रहास पिता देवसिंह कमार से साढ़े चार लीटर महुआ शराब बरामद होने पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1)(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। इस दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी सी.एच.यदु, वृत्त प्रभारी अधिकारी वैभव मित्तल एवं आबकारी उप निरीक्षक नीलोफर जैन सहित आबकारी स्टाफ उपस्थित रहे ।
राज शेखर नायर/धमतरी/दैनिक शौर्यपथ
शुभारंभ,
ग्राम घठुला मे तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता शुभारंभ हुआ।
जिसके मुख्य अतिथि जनपद सदस्य कविता पवार, अध्यक्षता राजू सोम सरपंच ग्राम पंचायत घठुला, विशेष अतिथि सुरेश मरकाम सरपंच ग्राम पंचायबागम्पन्न हुआ।
नाईस क्लब घठुला बडे़पारा व 30 टीमों ने प्रतियोगिता मे भाग लिये।
खेल /शौर्यपथ / भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच सिडनी में 7 जनवरी से खेला जाएगा। बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच को जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज को अब 1-1 से बराबर कर दिया है, ऐसे में तीसा टेस्ट काफी निर्णायक माना जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सिडनी टेस्ट के लिए अपनी टीम में बदलाव करते हुए डेविड वॉर्नर को शामिल किया है, जबकि जो बर्न्स को टीम से बाहर किया गया है। वॉर्नर की फिटनेस पर हालांकि अभी भी सवाल हैं। इसी बीच, ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने कहा है कि टीम वॉर्नर के 100 प्रतिशत नहीं होने के बावजूद भी उनको प्लेइंग इलेवन में शामिल करेगी।
रिपोर्टर के साथ बातचीत करते हुए डेविड वॉर्नर की इंजरी पर एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने कहा, 'वह 100 प्रतिशत शायद फिट ना हों, कौन रहता है इंजरी से आने के बाद? आप नहीं जानते जब तक कि आप मैदान पर नहीं उतरते। देखिए, अगर वह 90-95 प्रतिशत फिट होते हैं और बातचीत यह है कि वह इतने फिट हैं कि वह मैदान पर जाकर टीम के लिए अपनी ड्यूटी को पूरी कर सकें, मुझे यकीन है कि खिलाड़ी और कोच के बीच यह बातचीत होगी।' डेविड वॉर्नर के अलावा, विल पुकोवस्की को भी सिडनी टेस्ट के लिए टीम में जगह दी गई है और वह इस मैच में डेब्यू कर सकते हैं।
विल पुकोवस्की को प्रैक्टिस मैच के दौरान सर पर गेंद लगने से कनकशन की समस्या हुई थी, जिसके चलते वह पहले दो टेस्ट मैच नहीं खेल सके थे। डेविड वॉर्नर की गैरमौजूदगी में पहले दो टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू वेड और जो बर्न्स ने ओपनिंग की थी, लेकिन दोनों ही मुकाबलों में यह जोड़ी कुछ खास नहीं कर सकी थी। जो बर्न्स ने बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच की दो पारियों में 0 और 4 रन बनाए थे।
मनोरंजन /शौर्यपथ / कयास लगाया जा रहा है कि दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ इस समय मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं, हालांकि दोनों ने साथ में कोई तस्वीर साझा नहीं की है। लेकिन दोनों के नए सोशल मीडिया अपडेट से उनके अपने पसंदीदा टूरिस्ट स्पॉट पर होने का आंदाजा लगाया जा रहा है।
टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक छोटा वीडियो साझा किया और इसके कैप्शन में लिखा, "खराब बाल...मेरे जैसे लोग ज्यादा केयर भी नहीं करते।" अभिनेता को इस स्टोरी में शर्टलेस देखा गया। वीडियो के बैकग्राउंड में पक्षियों और उनके चहचहाने की आवाज़ स्पष्ट रूप से सुनी जा सकती है।
दिशा ने भी इंस्टा पर अपनी दो सेल्फी शेयर की थीं, जिसमें उनके बालों में चमेली का फूल दिखा था। उन्होंने सफेद रंग की बिकिनी पहनी हुई थी। इसके अलावा उन्होंने एक और फोटो शेयर की थी, जिसमें बड़ा स्विमिंग पूल जैसा कुछ नजर आ रहा था।
दिशा ने 'एक्वामैन पोज़' में खुद की शानदार तस्वीर शेयर कर अपने छुट्टी पर होने की जानकारी दी थी। इस फोटो में वह पीले रंग की बिकनी और गीले बालों में नजर आ रही थीं, जो नीले पानी में सर्फ बोर्ड पर खड़ी थी। ऐसे ही टाइगर ने भी एक शर्टलेस फोटो भी पोस्ट की जिसमें वह एक पेड़ के पास खड़े होकर पोज दे रहे थे।
टाइगर और दिशा ने शहर में और कई छुट्टियों पर एक साथ पाए जाने के बावजूद अभी अपने रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की है। इस बारे में पूछताछ करने पर कि वे अपने रिश्ते की पुष्टि या खंडन करने से क्यों बचते हैं?
दिशा ने पिछले साल अपनी फिल्म भारत के प्रचार के दौरान बॉलीवुड हंगामा से मजाकिया अंदाज में बताया था, “मैं इतने लंबे समय से कोशिश कर रही हूं, मैं पिछले कई सालों से उसे प्रभावित करने की कोशिश कर रही हूं । अब मैंने यह फिल्म 'भारत' कर ली है, जहां मैं बहुत सारे स्टंट कर रही हूं और मुझे लग रहा है कि शायद वह प्रभावित हो जाएगा। हां, हम साथ खाने के लिए जाते रहते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह प्रभावित है। वह मेरे जैसे हर किसी की तस्वीरों को लाइक करता है। अगली बार आपको उससे बात करनी चाहिए। वह शर्माता है और मैं भी शर्माती हूं, इसलिए कोई भी ब्रेकिंग नहीं देने वाला है।"
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
