
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
खेल /शौर्यपथ / रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कोलकाता नाइटराइडर्स पर यहां मिली 82 रन की शानदार जीत का श्रेय एबी डिविलियर्स की 33 गेंद में 73 रन की ताबड़तोड़ पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन को दिया। ‘मैन ऑफ द मैच’ डिविलियर्स र्स ने इस पारी के दौरान पांच चौके और छह छक्के जड़े।
कोहली ने मैच के बाद कहा, यह बहुत मजबूत टीम के खिलाफ शानदार जीत है। अब हमारे लिए यह सप्ताह काफी व्यस्त होगा, इसकी शुरुआत अच्छी तरह करना अहम था। क्रिस मॉरिश के आने से गेंदबाजी इकाई अब ज्यादा घातक दिख रही है।
उन्होंने कहा, हम इस स्कोर से खुश थे। पिच सूखी थी और दिन अच्छा था तो हमने सोचा ओस नहीं होगी। लेकिन एक ‘सुपर ह्यूमन’ (डिविलियर्स) को छोड़कर हर बल्लेबाज को पिच पर परेशानी हुई। कोहली ने कहा कि टीम 165 रन के करीब स्कोर बनाने की सोच रही थी लेकिन, डिविलियर्स की बल्लेबाजी के कारण हम 195 रन का लक्ष्य दे सके। यह (डिविलियर्स की पारी) अविश्वसनीय थी। मुझे लगा कि मैंने कुछ ही गेंद खेली है और मैं भी शायद स्ट्राइक करना शुरू कर दूंगा।
उन्होंने कहा, लेकिन वे आए और तीसरी गेंद से ही रन जुटाना शुरू कर दिया और उन्होंने कहा कि उन्हें अच्छा लगा। मैंने कहा कि आप भले ही अन्य मैचों में कई लोगों को अच्छी पारियां खेलते देखोगे लेकिन एबी ही हैं जो ऐसा कर सकते हैं जो उन्होंने किया। यह लाजवाब पारी थी। मैं खुश था कि हम इतनी अच्छी साझेदारी (नाबाद 100) बना सके और मैं उनकी पारी को देखने के लिए सबसे अच्छी जगह पर था।
डिविलियर्स ने कहा, अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं। मैं पिछले मैच में शून्य पर आउट हो गया था, वह बहुत खराब अहसास था। मैं योगदान करके खुश हूं। ईमानदारी से कहूं तो मैं भी खुद से हैरान था। हम 140-150 की ओर बढ़ रहे थे और मुझे लगा 160-165 तक की कोशिश कर सकता हूं लेकिन 195 रन पर पहुंचकर हैरानी हुई।
कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने भी डिविलियर्स की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा, एबी बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्हें रोकना मुश्किल है। उन्होंने ही दोनों टीमों के बीच अंतर पैदा किया। हमने सब कुछ करने की कोशिश की। सिर्फ इनस्विंग होती यार्कर ही उन्हें रोक पा रही थी वरना सभी गेंद बाहर जा रही थीं।
धमतरी/ राजशेखर नायर
खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एक नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को गुण्डाधुर और महाराजा प्रवीरचंद भेजदेव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत पुरस्कार स्वरूप एक लाख रूपए, अलंकरण फलक एवं प्रशस्ति पत्र से दिया जाता है, जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तय की गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी और आवेदन के प्रारूप के लिए विभागीय वेबसाईट www.sportsyw.cg.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।
खेल अधिकारी सुश्री सुधा कुमार ने बताया कि यह दोनों सम्मान ऐसे खिलाड़ियों को दिया जाएगा, जो भारत सरकार, खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर के खेल अलंकरण के लिए विचार क्षेत्र में लिया जाता है। गौरतलब है कि गुण्डाधुर सम्मान ऐसे खिलाड़ियों को दिया जाएगा, जो सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप अथवा राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ की ओर से भाग लेकर पदक प्राप्त किए हो अथवा अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो। इसी तरह महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान वर्ष 2017-20 में तीरंदाजी के राष्ट्रीय चैम्यिनशिप में सीनियर वर्ग अथवा खेलों में छत्तीसगढ़ की ओर से भाग लेकर पदक प्राप्त किए हों अथवा तीरंदाजी के अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो।
खेल / शौर्यपथ /राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज रियान पराग ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 26 गेंद पर नॉटआउट 42 रनों की पारी खेली और राहुल तेवतिया के साथ मिलकर टीम को पांच विकेट से शानदार जीत दिलाई। रियान ने 19.5 ओवर में छक्के के साथ टीम को जीत दिलाई और इसके बाद मैदान पर ही बीहू डांस करने लगे। बीहू असम का पारंपरिक डांस है और रियान भी असम से ही हैं।
रियान पराग के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इस डांस पर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर का रिऐक्शन भी काफी चर्चा में है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम काफी समय तक मैच में हावी थी। हाल ऐसा था कि राजस्थान रॉयल्स ने 12 ओवर में महज 78 रनों तक पांच विकेट गंवा दिए थे। बेन स्टोक्स, जोस बटलर, कप्तान स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन और रॉबिन उथप्पा पवेलियन लौट चुके हैं। इसके बाद रियान और राहुल ने मिलकर 85 रनों की अटूट साझेदारी निभाई।
राहुल तेवतिया ने 28 गेंद पर 45 रनों की पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाए। मनीष पांडे ने 54 रनों की पारी खेली, जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 19.5 ओवर पांच विकेट पर 163 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। आखिरी ओवर में खलील अहमद और राहुल तेवतिया के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। जिसके बाद बीच-बचाव के लिए वॉर्नर को बीच में आना पड़ा था। मैच के बाद वॉर्नर ने जाकर तेवतिया से बात भी की थी।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
