
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
युवाओं से भेंट-मुलाकात : बहतराई स्टेडियम
बिलासपुर । शौर्यपथ । शक्ति के हसौद महाविद्यालय की अंतिम वर्ष की छात्रा दर्शनी रात्रे ने कहा कि कालेज स्टूडेंट हूं, सभी के कॉलेज जीवन में कुछ न कुछ किस्सा होता है, तब दर्शनी ने मुख्यमंत्री से उनके कॉलेज जीवन से जुड़ा किस्सा पूछा -
मुख्यमंत्री ने बताया कि हम लोग साइंस कॉलेज में मैथ्स लेकर पढ़े, एक बार हॉस्टल में पंखा नहीं था, हमने तीनों हॉस्टल में पंखा लगाने की मांग लेकर प्रदर्शन किया, अजीत जोगी जी उस समय कलेक्टर थे, वो आए और हमारी बात सुनी और इस तरह 8 दिनों में हमारी मांग पूरी हो गई।
बिलासपुर / शौर्यपथ / माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा माननीय न्यायमूर्ति श्री दीपक कुमार तिवारी को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के स्थायी जज के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण का मुख्य कार्यक्रम छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कोर्ट हाल क्रमांक-1 में 31 जुलाई 2023 दिन सोमवार को सुबह 10 बजे आयोजित होगा। गौरतलब है कि माननीय न्यायमूर्ति श्री दीपक कुमार तिवारी, एडिशनल जज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर को स्थायी जज में नियुक्ति संबंधी अधिसूचना विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली से जारी कर दी गयी है। माननीय न्यायमूर्ति श्री दीपक कुमार तिवारी की नियुक्ति 08 अक्टूबर 2021 को एडिशनल जज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में की गयी थी।
बिलासपुर /शौर्यपथ /छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय श्री रमेश सिन्हा ने आज बिलासपुर स्थित केन्द्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान जेल स्थित पुरूष बंदीगृह तथा महिला बंदीगृह दोनों का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने बंदियों से बातचीत करते हुए मूलभूत सुविधाओं व व्यवस्था जैसे कि स्वास्थ्य, इलाज, दवाईयाँ आदि की जानकारी ली। बंदियों से उनको दिये जाने वाले भोजन तथा साफ-सफाई का जानकारी भी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने विचाराधीन बंदियों से जानकारी ली कि वह किन-किन अपराधों में बंद है। महिला बंदीगृह का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने वहां की साफ-सफाई की प्रशंसा की। बच्चों के साथ जेल में रहने वाली महिला बंदियों की एक सूची बनाने के निर्देश दिये। सीआरपीसी की धारा-432 के संबंध में कार्यवाही हेतु बंदियों की जानकारी भी ली गई। बच्चों के साथ जेल में रहने वाली महिला बंदियों से उनके बच्चों हेतु शिक्षा, खेलकूद व स्वास्थ्य संबंधी उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और उनमें आवश्यक सुधार करने हेतु निर्देशित किया।
मुख्य न्यायाधिपति महोदय ने जेल अधीक्षक से जेल की क्षमता तथा बंदियों की संख्या की जानकारी ली. उन्होनें बताया कि केन्द्रीय जेल बिलासपुर की क्षमता 2290 बदियों की है। वर्तमान में जेल में बंदियों की कुल संख्या 3153 है जिसमें से पुरुष बंदियों की संख्या 2946 तथा महिला बंदियों की संख्या 207 है। इस पर माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय द्वारा छोटे अपराधों में बंद विचाराधीन बंदियों की एक सूची त्वरित बनाये जाने हेतु जेल अधीक्षक, केन्द्रीय जेल, बिलासपुर को निर्देशित किया गया। मुख्य न्यायाधिपति श्री सिन्हा द्वारा केन्द्रीय जेल, बिलासपुर में कैदियों को मिलने वाली विधिक सेवा की जानकारी ली तथा उन्होंने निर्देशित किया कि बंदियों को विधि का वास्तविक ज्ञान सरल भाषा में दिया जाये ताकि भविष्य में उनके जीवन में सुधार आये तथा वे अपराध की ओर अग्रसर नहीं हों।
गौरतलब है कि माननीय मुख्य न्यायाधिपति द्वारा यह औचक निरीक्षण का लगातार तीसरा दिन था औचक निरीक्षण में उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल श्री अरविन्द कुमार वर्मा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर श्री अशोक कुमार साहू, डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट श्री सौरभ कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह एवं न्यायाधिपति महोदय के एडिशनल रजिस्ट्रार कम प्रिंसिपल प्राईवेट सेकेटरी एन. सुब्रहमन्यम भी शामिल थे। ज्ञात हो कि माननीय मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में आये हुए मात्र 03 माह ही व्यतीत हुए हैं, उक्त 03 माह के कार्यकाल में ही जिला न्यायालय रायपुर बिलासपुर, कॉकेर, जगदलपुर दंतेवाड़ा, कोरबा, कटघोरा, मुंगेली व जांजगीर-चांपा का निरीक्षण कर मुलभूत सभी कार्य को शीघ्रातिशीघ्र दुरूस्त करने का निर्देश दे चुके हैं ।
बिलासपुर / शौर्यपथ / वार्ड क्रमांक 36 बसंत भाई पटेल नगर कतियापारा,के उदईचौक में राजीव युवा मितान क्लब 01, के तत्वाधान में आयोजित छत्तीसगढ़ी लोक साहित्य,पारंपरिक खेल, सुवा नृत्य,अनेक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज के इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए,शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष अरविंद शुक्ला । राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के यशश्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी राजीव युवा मितान क्लब बनाने की मंशा यही है की हमारे आने वाली पीढ़ी छत्तीसगढ़ी लोक ,साहित्य, परंपरा,खेल ,संगीत की महत्व को बारीकी से समझे,और इसे अपने जीवन में आत्मसात करे। गांव व शहर के पारा मोहल्ला टोला में मध्यम परिवार के बच्चो को अपनी प्रतिभा को निखारने का सही माध्यम नही मिलता था,परंतु राजीव युवा मितान के गठन से अब इस समस्या से निजात मिल गया है। पूर्ववर्ती रमन सरकार ने छत्तीसगढ़ी लोक,कला साहित्य,खेल की परंपरा को लगभग खत्म कर दिया था,भूपेश सरकार बनते ही फिर से इसे सहजने का कार्य तीव्र गति से चल रहा है।
आयोजन के समापन में प्रतियोगिता में हिस्सा लिए प्रतियोगियों को शील्ड,मेडल,प्रशंसनीय प्रमाण पत्र, ब्लॉक अध्यक्ष श्री अरविंद शुक्ला के द्वारा प्रदान किया गया। आज के इस शानदार आयोजन में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला,राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष वैभव शुक्ला, गुलशन सोन,शहर कांग्रेस कमेटी के स.महामंत्री दीपक दीक्षित (काजू महाराज),अनुनय सिंह, अंकुश शुक्ला,सचिव शुभम राजगीर,कोषाध्यक्ष मोंटू देवांगन,एवम वार्ड के समस्त नागरिक की शानदार उपस्थिति रही ।
बिलासपुर / शौर्यपथ / हाईकोर्ट बिलासपुर ने रायपुर स्थित अनुपम गार्डन, राजकुमार कॉलेज के पास स्थित यूथ हब, ग्रीन कोरीडोर एवं वेंडिंग जोन पर रोक लगाने के लिए दायर जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। यह याचिका पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने दायर की थी।
गौरतलब है कि पूर्व मंत्री मूणत ने याचिका में यह तर्क दिया था कि उक्त यूथ हब, ग्रीन कॉरीडोर डेव्हलपमेंट प्लान, 2011 ( रिवाईज्ड प्लान, 2021) के विरूद्ध है। हाईकोर्ट ने इस तथ्य का संज्ञान लेते हुए कि यूथ हब, ग्रीन कॉरीडोर का कार्य मई 2023 में पूर्ण हो चुका है, के आधार पर जनहित याचिका को खारिज कर दिया। रायपुर स्मार्ट सिटी एवं छत्तीसगढ़ शासन की ओर से इस मामले की पैरवी महाधिवक्ता सतीश चन्द वर्मा एवं अधिवक्ता अनिमेश तिवारी द्वारा पैरवी की गई।
बिलासपुर / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे जहा वे कांग्रेस के संभागीय सम्मलेन में शामिल होंगे . मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11.25 बजे रायपुर से निकलेंगे एवं 12 बजे सिम्स मेडिकल कालेज ऑडिटोरियम में कांग्रेस के संभागीय सम्मलेन में शिरकत करेंगे 3 बजे तक चलने वाले इस सम्मलेन के बाद मुख्यमंत्री वापस राजधानी रायपुर लौट जायेंगे .
बिलासपुर / शौर्यपथ / विभिन्न सामजिक संगठनो के जनप्रतिनिधियों से मुलाक़ात के दौरान सामिजिक गथिविधियो और जरूरतों को जानने का अवसर भेंट मुलाकत कार्यक्रम का एक अहम् हिस्सा बनता जा रहा है . इसी तारतम्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान एसईसीएल इंदिरा विहार गेस्ट हाउस में विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कई समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर सामाजिक भवन के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने के साथ ही उनकी समस्याओं के निदान के लिए निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान डड़सेना कलार समाज के प्रतिनिधि मंडल के आग्रह पर सामाजिक भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये, कतिया समाज को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए, मोवार समाज को सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, बरई चौरसिया समाज को सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, जगन्नाथ कोलता समाज को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 30 लाख रूपए, विश्वकर्मा कल्याण समिति को सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, मरार पटेल समाज बिलासपुर द्वारा सामाजिक भवन के लिए राशि की मांग पर मुख्यमंत्री ने 20 लाख रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इसी प्रकार प्रगतिशील जायसवाल कन्नौज कलार समाज को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रूपए, राठौर समाज के भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपए, अघरिया समाज को छात्रावास भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए, मुख्यमंत्री ने भूमुंडा आदिवासी समाज को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की मांग पर भवन के लिए 30 लाख रुपए, कसौधन वैश्य समाज को भवन निर्माण के लिए 15 लाख रूपए, यादव समाज को भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये, मुस्लिम समाज को मंगला, उसलापुर क्षेत्र के कब्रिस्तान में बॉउंड्री वाल सहित अन्य निर्माण के लिए 20-20 लाख रूपए, कायस्थ समाज को भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपए, मुस्लिम समाज को रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक-18 में विद्यालय भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए, नेवसा में साहू समाज की मांग पर बेलतरा तहसील में सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रुपए, कुशवाहा काछी समाज को भवन नवीनीकरण के लिए 15 लाख रुपए, खटीक समाज को सामजिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए, निरंकारी मंडल इमली पारा बिलासपुर में भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए, महरा जाति को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की।
मुख्यमंत्री से महत्तर समाज और डोमार समाज की ओर से प्रतिनिधि ने समाज के लिए लाइब्रेरी निर्माण के लिए राशि की मांग पर 10 लाख रुपये, मराठा समाज बिलासपुर को सामाजिक भवन के जीर्णाेद्धार के लिए 15 लाख रुपए, मछुआरा समाज को लिंगयाडीह में निर्मित सामाजिक भवन के उन्नयन के लिए 10 लाख रूपए, चंद्रा समाज के सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रुपए, कंवर समाज बिलासपुर को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए देने की घोषणा की। आदिवासी समाज की ओर से छात्रवास का जीर्णाेद्धार की मांग पर सहमति जताई। मुख्यमंत्री ने बौद्ध समाज समाज के भवन के लिए प्रतिनिधि मंडल से कहा कि आप जमीन ले लीजिए भवन निर्माण के लिए राशि प्रदान की जाएगी। सुसारथी समाज द्वारा सकरी अटल आवास में स्कूल प्रारम्भ करने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को आवश्यक कार्यवाई करने के निर्देश दिए। सिंधी समाज के प्रतिनिधि द्वारा सिंधी तीर्थ के लिए जमीन की मांग की मुख्यमंत्री ने जमीन चिन्हांकित करने के लिए कहा।
साहू समाज द्वारा किसानों के हितों को ध्यान में रखकर ऋण मांफी, समर्थन मूल्य में धान खरीदी और 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इसी प्रकार मसीही समाज की मांग पर चर्च भवन के लिए मुख्यमंत्री ने जमीन देने की बात कही। आदिवासी समाज को उसलापुर में सामाजिक भवन निर्माण के लिए सहायता की मांग की मुख्यमंत्री ने पहले जमीन समाज के नाम से रजिस्ट्री कराने की बात कही।
बिलासपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत बिलासपुर में स्थित स्वामी आत्मानंद लाल बहादुर शास्त्री शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय स्थल पहुंचे। जहां उन्होंने 3 करोड़ रूपये की लागत से बने स्कूल भवन के उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया। जिसके अंतर्गत अत्याधुनिक लैब,अत्याधुनिक क्लास रूम,भव्य प्रवेश द्वार, स्टेज,खेल मैदान व नवीन टाॅयलेट का निर्माण किया गया है। स्कूल में पिछले सत्र से ही अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई शुरू हुई है। जिसमें इंग्लिश मीडियम के विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत परिणाम हासिल किया। स्कूल में विद्यार्थियों की कुल संख्या 930 है।
विद्यार्थियों के लिए स्कूल में अत्याधुनिक स्मार्ट क्लास की सुविधा मुहैया कराई गई है। स्मार्ट क्लास के लिए इंटरएक्टिव बोर्ड लगाए गए हैं ताकि बच्चे मॉर्डन तकनीक को अपना कर बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें। प्रयोग के तौर पर 3 इन स्टडी बोर्ड भी कुछ क्लासेज में लगाई गई हैं। जिनमें इंटरएक्टिव बोर्ड के अलावा मार्कर बोर्ड ऑफ चाॅक बोर्ड की सुविधा भी उपलब्ध है। बच्चे सूचना क्रांति के दौर में मैं टेक्नोलॉजी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सके इसके लिए कंप्यूटर लैब में 19 कंप्युटर रखे गये हैं। जिसमें उन्हें प्रैक्टिकल क्लासेस दी जाती हैं। बच्चे आकृति विज्ञान को बेहतर तरीके से समझे इसके लिए बायोलॉजी लैब में टाॅर्सो हुम्न बॉडी व स्टार फिश और सी हॉर्स जैसे स्पीशीज भी रखे गए हैं। इसके साथ ही फिजिक्स लैब में कई वर्किंग मॉडल रखे गए हैं ताकि बच्चे प्रैक्टिकल अप्रोच को अपना सकें।
स्कूल की लाइब्रेरी में नीट, आईआईटी जी, व्यापम, यूपीएससी, सीजीपीएससी, एसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों के साथ कहानी व साहित्य से संबंधित पुस्तकें रखी गई है ताकि बच्चों का हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास हो। लाइब्रेरी में नई पुस्तकों के तौर पर लगभग 300 पुस्तक और पुरानी पुस्तक के संग्रहण के आधार पर लगभग 15 सौ पुस्तक उपलब्ध हैं। स्कूल में स्पोर्ट क्लास में योगा और एरोबिक्स जैसी क्लासेस भी ली जा रही है। बच्चों के लिए इनडोर और आउटडोर स्पोर्ट्स से संबंधित बहुत सारी खेल सामग्रियां भी उपलब्ध हैं, जिसमें चेस, कैरम, हुप्स, बैडमिंटन इत्यादि शामिल हैं।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
