Google Analytics —— Meta Pixel
June 24, 2026
Hindi Hindi

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Uncategorised

Uncategorised (34810)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5871)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

अवदेश टंडन की रिपोर्ट 

   जांजगीर चांपा / शौर्यपथ / मालखरौदा ब्लॉक के भड़ोरा निवासी जो आपने आप को किसी ब्लॉक पोस्ट पोर्टल के सम्पादक कहने वाले कथित ब्लॉक पोस्ट के पत्रकार भूपेंद्र लहरे जांजगीर चांपा जिले के मालखरौदा जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भडोरा निवासी भूपेंद्र लहरे के खिलाफ आज दिनांक 14 मई 2020 को शिवसेना जिला ईकाई जाँजगीर चापा द्वारा जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह गहलोत के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक जाँजगीर को ज्ञापन सौपा गया है .
   जिसमें शिवसेना द्वारा भूपेंद्र लहरे के खिलाफ उचित जांच कर कार्यवाई करने की मांग किया गया है। शिवसेना ने अपने पत्र में लिखा है भूपेंद्र लहरे द्वारा कुछ दिन पहले मालखरौदा के एक पत्रकार के खिलाफ अश्लील शब्दो का प्रयोग करते हुये एक न्यूज़ चलाया था आपने ब्लॉक पोस्ट पोर्टल( भूमि एक्सप्रेस) में चलाया था, इस न्यूज़ मे उन्होने मालखरौदा के हर छोटी से बड़ी समाचारो को कवरेज करने वाले और जनता की आवाज उठाने वाले पत्रकार को बदनाम करने के मकसद से ऐसा फर्जी न्यूज़ चलाया गया था, चूंकि उसके द्वारा चलाये गये न्यूज़ मे कोई सत्यता नही है और इससे सही कार्य करने वाले पत्रकार को धूमिल करने की कोशिश किया गया है इन सबके साथ शिवसेना ने भूपेंद्र लहरे के खिलाफ जांच कर उचित कार्यवाई करने की मांग किया गया है वहीं जब शिकायत वाला मामला जब ब्लॉक पोस्ट के कथित पत्रकार भूपेंद्र लहरे को सूचना मिली तो कथित पत्रकार भूपेंद्र लहरे ने आपने स्टेटस में दे डाली धमकी को

     दुर्ग / शौर्यपथ / वर्तमान में लॉक डाउन ३ का समय चल रहा है लॉक डाउन ३ में केंद्र ने राज्यों के प्रवासी मजदूरो के गृह नगर लौटने की अनुमति दे दी अनुमति मिलते ही लाखो की संख्या में मजदुर अपने गृह ग्राम लौट रहे है . ये मजदुर निजी साधनों ट्रको / बसों / टैक्सी आदि साधनों के द्वारा सड़क मार्ग से अपने गृह ग्राम जा रहे है . लॉक डाउन के तीसरे चरण में सरकार द्वारा नरमी बरती जा रही है ऐसे में इन श्रमिको के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के मंशा अनुरूप कोई भूखा ना रहे के सोंच को सार्थक करते हुए दुर्ग जिले में राष्ट्रिय राजमार्ग में कुम्हारी टोल प्लाजा एवं बाफना टोल प्लाजा में निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गयी है जो सुबह ९ बजे से रात १० बजे तक अनवरत ज़ारी है . भोजन देते समय सोशल डिस्टेंस का ख़ास ध्यान रख कर राहगीरों को भोजन एवं पौष्टिक पेय दिया जा रहा है .
      लॉकडाउन में फंसे हजारों की संख्या में मजदूर वापस अपने मूल निवास स्थान लौट रहे है। इन मजदूरों को नेशनल हाइवे में बाफना टोल प्लाजा के पास जिला के कांग्रेस जनों के द्वारा निशुल्क भोजन और पेयजल की व्यवस्था की गई है। इंदर ढाबा के पास पंडाल लगाया गया है जहाँ से आज लगभग 1500 यात्रियों को निशुल्क भोजन के पैकेट प्रदान की गई। ट्रक, बस, ऑटो, मोटर सायकिल में मुंबई से अधिकतर मजदूर छत्तीसगढ़, उड़ीसा, बिहार, बंगाल लौट रहे है। उन्हें भोजन का पैकेट और पानी पाउच दिया जा रहा है। आज देवकर, परपोड़ी, बेरला, खैरागढ़ जाने वाले पैदल यात्रियों के लिए गाड़ी की व्यवस्था कर उन्हें गन्तव्य स्थान की ओर भेजा गया। यात्रियों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंश का पालन करने की नसीहत भी दी गई। आज के व्यवस्था में सहयोग प्रदान करने वालो में प्रदीप चौबे, प्रतिमा चंद्रकार, लक्ष्मण चंद्रकार, राजेश यादव, आर एन वर्मा, निर्मल कोसरे, नीलेश चौबे, मुकेश चंद्रकार, अजय गोलू गुप्ता, अजय शर्मा, क्षितिज चंद्रकार, संदीप श्रीवास्तव, दीपक चावड़ा, अनिल जैन, निखिल खिचरिया, अशोक बघेला, विनय गुप्ता, विमल यादव, राजा विक्रम बघेल, सन्नी साहू, मालिक, गोपाल देवांगन, राजकुमार, दीपक जैन, चंद्र मोहन गभने, सिद्धार्थ कोटवानी, संजय यादव, गुरदीप सिंह भाटिया आदि उपस्थिति प्रदान कर यात्रियों सेवा कर रहे है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत घोषित देश की विकास को गति प्रदान करने वाले 20 लाख करोड़ रुपए के विशेष आर्थिक पैकेज में आज वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने देश के गरीबों, प्रवासी मजदूरों व किसानों के लिए बड़ी राहत देने वाला घोषणा किया है। मोदी सरकार का यह ऐलान गांव, गरीब, किसान, मजदूरों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कारगर साबित होगा।
सांसद सरोज पाण्डेय ने कहा कि किसानों के लिए मार्च-अप्रैल में 63 लाख कृषि कर्ज दिए गए। ये 86 हजार 600 करोड़ के थे। इससे किसानों को फायदा हुआ। किसानों के लिए इंटरेस्ट सबवेंशन स्कीम को 31 मई तक जारी रहेगी यानी छोटे किसानों के लिए कर्ज पर ब्याज में छूट की स्कीम 31 मई तक बढ़ा दी गई है।
छोटे किसानों के लिए 30,000 करोड़ का अतिरिक्त फंड नाबार्ड के जरिए तुरंत रिलीज किया जाएगा। ताकि रबी की फसलों की बुवाई का काम तेजी से हो सके। इससे 3 करोड़ किसानों को फायदा होगा।
2.5 करोड़ किसानों के पास किसान क्रेडिट कार्ड नहीं हैं। किसान क्रेडिट कार्ड योजना का विस्तार किया जाएगा। इसमें फिशरीज और एनिमल हस्बैंडरी किसान को भी शामिल किया जाएगा। उन्हें रियायती दरों पर 2 लाख करोड़ के कर्ज दिए जाएंगे।
  प्रवासी मजदूरों के लिए भी बहुत बड़ी राहत का एलान किया गया है 8 करोड़ प्रवासी मजदूरों के लिए फ्री राशन की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 3500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया हैं। प्रति व्यक्ति 5-5 किलो गेहूं या चावल और एक किलो चना प्रति परिवार दिया जाएगा।
         प्रवासी किसी भी राशन कार्ड कार्ड से किसी भी राज्य की किसी भी दुकान से खाद्य सामग्री ले सकेंगे। वन नेशन वन राशन कार्ड अगस्त से लागू किया जाएगा। जो अप्रवासी मजदूर अपने राज्यों में लौटे हैं, उनके लिए भी योजनाएं हैं। केंद्र सरकार इस पर अब तक 10 हजार करोड़ रुपए खर्च कर चुकी हैं। इसके तहत 1.87 हजार ग्राम पंचायतों में काम हुआ है। जो मजदूर अपने घरों में लौटे हैं, वे वहीं रजिस्टर कर काम ले सकते हैं।
मनरेगा के तहत मजदूरी 182 रुपए से बढ़ाकर 200 रुपए कर दी गई है। प्रवासी मजदूरों और शहरी गरीबों को सस्ते किराए पर मकान दिलवाने की योजना लागू की जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इसे शामिल किया जाएगा। इस वैश्विक महामारी कोरोना में लॉकडाउन के चलते रोजाना रेहड़ी लगाने वालों को सबसे ज्यादा नुकसान तथा परेशानी हुई है 50 लाख स्ट्रीट वेंडरों को 05 हजार करोड़ की स्पेशल क्रेडिट सुविधा मिलेगी। इस योजना के तहत स्ट्रीट वेंडरों को 10 हजार रुपए तक का तत्काल लोन दिया जाएगा।
         छोटे व्यवसायियों को राहत पहुंचाने के लिए मुद्रा शिशु लोन के तहत 50 हजार तक के लोन पर 2% इंटरेस्ट सबवेंशन स्कीम का लाभ 12 महीने दिया जाएगा। 3 करोड़ लोगों को सबवेंशन स्कीम का फायदा होगा। आदिवासी इलाकों, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़े, इसके लिए 6000 करोड़ के कैम्पा फंड का इस्तेमाल किया जाएगा।
मोदी सरकार की इस घोषणा से देश के सबसे मेहनतकश गरीब मजदूरों एवं किसानों को एक बहुत बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान होगी।

राजनांदगांव / शौर्यपथ / विजयवाड़ा (आंध्रप्रदेश) से आने वाली टे्रन से श्रमिक उतरे तब उनके चेहरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचने की खुशी एवं राहत दिखी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर विजयवाड़ा (आंध्रप्रदेश) में कोविड़-19 के कारण लॉकडाउन में फंसे श्रमिकों की आज श्रमिक स्पेशल टे्रन से राजनांदगांव वापसी संभव हो सकी। बड़ी संख्या में राजनांदगांव जिले के 24 एवं कबीरधाम जिले के 56 श्रमिक पहुंचे। रेल्वे स्टेशन में ही आए हुए कबीरधाम जिले के श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं राजनांदगांव जिले के श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण रैन बसेरा में किया गया।
विजयवाड़ा से आए रमेश ने बताया कि वे अपनी पत्नी मीना एवं अपने बच्चे के साथ रोजी मजदूरी के लिए विजयवाड़ा गए थे और लॉकडाउन में फंस गए थे। वहां से अपने घर आना चाहते थे और इस बात की चिंता सता रही थी कि अब घर कैसे पहुंचे। इसी समय श्रमिक स्पेशल ट्रेन की जानकारी मिली और हम यहां आ गए। अब सब कुशल मंगल है। हम अपने गांव चले जाएंगे इसी बात की बहुत खुशी है।
मुख्यमंत्री बघेल के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि इस विकट परिस्थितियों में उन्होंने हमारा विशेष ध्यान रखा, इसके लिए उनका बहुत धन्यवाद। श्री कृष्ण कुमार विश्वकर्मा बताया कि 4-5 माह पहले रोजी मजदूरी के लिए विजयवाड़ा गए थे। उनकी बातों से छत्तीसगढ़़ वापस आने का उल्लास झलक रहा था। उन्होंने शासन को छत्तीसगढ़ वापस लाने के लिए आभार व्यक्त किया। श्रीमती दुर्गा ने कहा कि बहुत दिन से घर से बाहर थे और लॉकडाउन में फंस गए थे। घर की बहुत याद आ रही थी। अब अपने घर पंडरिया जिला कबीरधाम पहुंच जाएंगे।
मनोज एवं सीमा साहू विजयवाड़ा में लॉकडाउन में फंस गए थे। घर वापस आने के लिए काफी प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान ने हमारी सुन ली और हम अपने घर पंडरिया पहुंच जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मिथलेश चौधरी, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे, स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, रेल्वे पुलिस फोर्स उपस्थित थे।

   दुर्ग / शौर्यपथ / नगर निगम व हैदराबाद के एक समुदाय से जुड़े संस्था का एक साथ छपे थैले से शहर के कुछ क्षेत्रों में धर्म विशेष के लोगों को सूखा राहत सामग्री बांटें जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है और कोरोना महामारी आपदा काल में निगम जैसी शासकीय संस्था के साथ गैर प्रदेश के संस्था के नाम पर कांग्रेस शासित निगम में विधायक व महापौर के फोटोयुक्त खाद्य सामग्री गरीबों को तुष्टिकरण के तहत धार्मिक भेदभाव के आधार पर दिए जाने के मुद्दे को भाजपा ने भी बेहद गंभीरता से लिया है व इसे शहर के शांत व सौहाद्र वातावरण में जहर घोलने वाला बताते हुए आज जिला भाजपा अध्यक्ष उषा टावरी के नेतृत्व में एक शीर्ष प्रतिनिधिमंडल ने संभाग आयुक्त जी आर चुरेंद्र से मुलाकात कर गत दिनों हुए गोडवाना भवन की घटना की विस्तारवार जानकारी देते हुए इस पूरे मामले की सूक्ष्मता से जांच कर संकट काल में इस प्रकार मदद की आड़ में अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए बहुसंख्यक वर्ग के गरीबों के साथ भेदभाव करने वाले दोषी तत्वों पर कड़ी के कार्यवाही करने की मांग की जिस पर संभाग आयुक्त ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल निगम आयुक्त से फोन पर चर्चा की व इस प्रकार की घटना को गैर जिम्मेदाराना बताते हुए इस विषय जांच कर विस्तृत जानकारी देने इस तरह की घटना की पुनर वृत्ति न हो इसकी सख्त निर्देश दिया।
इस मामले को लेकर आज जिला भाजपा अध्यक्ष उषा टवरी,पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर,जिला भाजपा उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए संभाग कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर विगत दिनों विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल के फोटो युक्त थैले जिसमें आंध्रपदेश की हैदराबाद तेलंगाना संस्था व नगर निगम की संयुक्त नाम से छपे झोले में गोड़वाना भवन से सूखा राशन कीट तैयार करने व शहर कुछ वार्डो में रहने वाले एक धर्म विशेष के लोगों को वितरित किए जाने की जानकारी दी चूंकि इसी स्थान पर निगम द्वारा कोरोना संकट से जूझ रहे गरीब व जरूरत लोगो के लिए महापौर व पार्षद निधी की भी राशन सामग्री कीट तैयार कराया जा रहा था तो वहीं एक समुदाय के लिए भी पैकेट बनाया जा रहा था इस प्रकार एक ही स्थान पर निगम के छपे थैले से भेदभावपूर्ण ढ़ंग से अलग अलग कार्य करने की जानकारी होने पर नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा की आपत्ति व निगम अधिकारियों की अनभिज्ञता से संदेह होता है कि नगर निगम जैसी सरकारी संस्था के बैनर का उपयोग कैसे किसी दीगर प्रदेश की धार्मिक संस्था अपनी मर्जी से अपने समुदाय के लोगो के लिए उपयोग कर सकता है और बैनर वाला थैला छपाकर केवल एक वर्ग विशेष को सूखा राशन बांटा जा रहा हो यह मामला बेहद गम्भीर है और इतनी बड़ी हिमाकत किसके कहने पर हुई इन्हीं मुद्दे को लेकर आज भाजपा ने संभागायुक्त से 6 बिंदुओं पर जांच की मांग की है जिसमें विधायक महापौर द्वारा सोशल डिस्टेंस की उलंघन सहित उक्त संस्था का शहर में पहली बार दूसरे राज्य से आकर निगम के साथ थैला छपना किस नियम के तहत है क्या इस संस्था ने निगम को राशन सामग्री या राशि दान की है इस संस्था का अध्यक्ष नेतृत्वकर्ता कौन है इससे पूर्व इस संस्था का शहर में और क्या योगदान है इनका कार्य क्षेत्र कितना है अभी संकट काल में यह संस्था अचानक कैसे प्रकट हो गई और वर्ग विशेष को राहत सामग्री बाटने निगम ने इस संस्था के साथ थैले में अपना सरकारी नाम का उपयोग करने की इजाजत किसके कहने से दी क्या कोरोना संकट के दौर में विगत 2 माह से शहर के विभिन्न समाजों को दानदाता जिसने अग्रवाल समाज सिंधी समाज,जैन समाज व्यापारी संगठन जैसे दान दाताओं ने निगम को दान देने के बाद भी केवल किसी भी धर्म या समाज के लोगों को यह खाद्य सामग्री बाटने की सिफारिश की थी .
जबकि आज शहर के लिए अनजाना व बाहर से आई एक धर्मविशेष संस्था के नाम के साथ निगम ने किसके कहने पर अपना नाम का उपयोग कर अपील वाला थैला छपाकर खुलेआम केवल भेदभावपूर्ण एक विशेष समुदाय के लोगो को राशन बाटने दिया क्योंकि निगम प्रशासन इस हरकत से शहर में तनाव बढ़ गया है कि कैसे निगम के सहयोग से कोई संस्था संकट की घड़ी में गरीबों को धार्मिक आधार पर किस प्रकार राशन बांट रही है इन्हीं मुद्दों को लेकर आज भाजपा ने संभाग कमिश्नर को सभी बिंदुओं की सूक्ष्मता से जांच करवाकर राहत सामग्री वितरण की आड़ में नगर निगम जैसे शासकीय संस्था का दुरुपयोग कर अपनी राजनैतिक रोटी सेकने वाले तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

केंद्र की मोदी सरकार के बाद भाजपा की राज्य सरकारों का मजदूर विरोधी रवैया सामने आया
दरअसल भाजपा का ही चरित्र मजदूर विरोधी किसान विरोधी और गरीब विरोधी है

    रायपुर / शौर्यपथ / पूरे देश से लॉक-डाउन के दौरान मज़दूरों की मौत की ख़बरों का सिलसिला चल रहा है. सड़कों से लेकर रेल की पटरियों तक ख़ून बिखरा हुआ है और ख़ून के छींटे केंद्र की भाजपा और भाजपा शासित राज्य सरकारों पर बदनुमा दाग़ की तरह हैं. प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि अभी तो श्रमिकों के लौटने का सिलसिला चल रहा है. अभी पता नहीं कि अभी कितने दाग़ लगने बाक़ी हैं और यह भी नहीं पता कि ये धब्बे कब और कैसे धुलेंगे.
महाराष्ट्र में औरंगाबाद की रेल दुर्घटना में 14 मजदूरों के मौत के बाद अब उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और मध्य प्रदेश के गुना में अपने घर गांव लौट रहे 14 मजदूरों के मारे जाने और 71 मजदूरों के घायल होने के दुखद समाचार मिले हैं। इससे पहले लखनऊ में छत्तीसगढ़ के मज़दूर दंपत्ति की सड़क दुर्घटना में मौत की ख़बर आ चुकी है.
प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि केवल चार घंटे के नोटिस पर आनन-फानन में लगाए गए लॉक-डाउन के बाद प्रवासी मजदूरों की हुई दुर्दशा एवं उनके साथ किए गए अमानवीय व्यवहार का खौफनाक मंजर को पूरा देश देख रहा है। पूरे देश में लाखों प्रवासी मजदूर खाने, रहने की जगह इलाज दवाई या किसी भी सहयोग के बिना हजारों किलोमीटर दूर स्थित अपने गांवों को लौटने को मजबूर हो गए, ताकि उन्हें सरकार की बेपरवाही एवं सौतेले व्यवहार का शिकार न होना पड़े।
उन्होंने कहा है कि अभी कहना संभव नहीं कि पूरे देश में कितने मज़दूरों और उनके परिवारों को अपनी जान गंवानी पड़ी है क्योंकि दूर दराज़ से और दूसरे प्रदेशों से ख़बरें अभी व्यापक स्तर पर पहुंच नहीं रही हैं.
विडंबना है कि कोविड-19 की महामारी के समय पहले से ही मुसीबतों के बोझ तले दबे गरीब मजदूरों व श्रमिकों को राहत देने की बजाए भाजपा की राज्य सरकारें कोरोना की आड़ में उन्हें उनके ही अधिकारों से वंचित कर रही हैं।

केवल गंभीर रोगियों को ही भेजा जाए सेंदरी, कोरोनावायरस की हो जिले में ही जांच; स्वास्थ्य सचिव

शौर्यपथ

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सभी जिलों से मानसिक रोगियों को राज्य मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सालय, सेंदरी न भेजने की सलाह दी है।
स्वास्थ्य सचिवे सुश्री निहारिका बारीक़ सिंह द्वारा जारी एक आदेश में बताया गया है जिलों में संचालित शासकीय एवं स्वयंसेवी संस्थानों द्वारा घुमंतु व्यक्तियों को राज्य मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सालय, सेंदरी (बिलासपुर) में भर्ती के लिए भेजा जा रहा है।
``वर्तमान में कोविद -19 की परिस्थिति को देखते हुए राज्य के समस्त सिविल सर्जन एवं अस्पताल अधीक्षक, जिला अस्पताल में अधीन मनोरोग चिकित्सक अथवा वीकेएन प्रशिक्षण प्राप्त चिकित्सा अधिकारी के द्वारा घुमंतु व्यक्तियों की मानसिक जांच एवं कोरोना वायरस टेस्ट जांच कराये जाने के पश्चात सामान्य दशा हो तो उन्हें जिले में संचालित स्वयं सेवी संस्थानों में रखा जाए। जिनकी मानसिक अवस्था ठीक नहीं है, उन्हें राज्य मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सालय, सेंदरी रिफ़र किया जाए,’’ आदेश में स्वास्थ्य सचिव ने कहा है।
राज्य मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सालय, सेंदरी के अधीक्षक, डॉ बी आर नंदा का कहना है सभी मानसिक रोगियों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होती है। केवल उन्ही रोगियों को जो हिंसक होते हैं या खुद को क्षति पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं भर्ती करवाया जाता है, बाक़ी रोगियों का उपचार उनके घर पर,शेल्टर होम्स में या फिर स्वयं सेवी संस्थानों में रह कर ही हो सकता है ।
डॉ नंदा ने कहा अस्पताल में विडियो द्वारा परामर्श और टेली मेडिसिन की सुविधा भी दी जा रही है जिसका लाभ सभी उठा सकते हैं। डॉ मल्लिकार्जुन राव, मनोरोग विशेषज्ञ, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दूरभाष नंबर: 8354066436 पर उपलब्ध रहते हैं। उन्होंने कहा घुमंतु व्यक्तियों को बिना कोविद-19 टेस्ट के सेंदरी भेजना, अस्पताल में भर्ती रोगियों के लिए मुश्किल पैदा कर सकता है।
पिछले दिनों में देखा गया लगभग सभी जिलों से घुमंतु व्यक्तियों को सेंदरी रेफर किया जा रहा है हालांकि इनका उपचार उनके गृह जिले में ही हो सकता था । प्रदेश के सभी जिलों में कम से कम एक मेडिकल ऑफिसर को बेंगलुरु-स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज (NIMHANS) द्वारा प्रशिक्षित किया गया है। इसके अलावा कुछ जिलों में मनोरोग विशेषज्ञ उपलब्ध है और हर मेडिकल कॉलेज में मनोरोग वार्ड और मनोरोगियों के उपचार की व्यवस्था भी है।
सेंदरी के चिकित्सालय में इस समय लगभग 150 गंभीर मानसिक रोगी भर्ती हैं और इनको कोविद-19 से भी बचाना अस्पताल प्रबंधन की ही ज़िम्मेदारी है।
मनोरोग विशेषज्ञ डॉ राव के अनुसार पिछले दिनों में अस्पताल आने वाले रोगियों की संख्या में बहुत वृद्धि हुई है।

सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य सुरक्षात्मक उपायों के साथ मिल रही मदिरा

धमतरी शौर्यपथ

भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुक्रम में राज्य शासन द्वारा राष्ट्रीय विपदा कोरोना वायरस (COVID-19) के फैलाव को नियंत्रित करने एवं बचाव के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग, फिजिकल डिस्टेंसिंग एवं अन्य सुरक्षात्मक उपाय अपनाते हुए मदिरा दुकानों को 04 मई से संचालित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से जिले की सभी 26 (17 देशी एवं 09 विदेशी) मदिरा दुकानें सुबह 8.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक संचालित की जा रही हैं। कम्प्लीट लाॅकडाउन के तहत मई महीने में हर शनिवार तथा रविवार को मदिरा दुकानों में काउंटर बिक्री को बंद रखी गई है।
जिला आबकारी अधिकारी श्री मोहित जायसवाल ने बताया कि लाॅकडाउन के दौरान दुकानों में होने वाली भीड़ में कमी लाने के उद्देश्य से विक्रय सीमा में वृद्धि करते हुए देशी/विदेशी मदिरा की 4 बोतल तथा बियर की 6 बोतल निर्धारित की गई है। वहीं मदिरा दुकानों में नियुक्त कर्मचारियों के द्वारा अनिवार्य रूप से मास्क तथा सैनिटाइजर का उपयोग किया जा रहा है। सभी कर्मचारियों के द्वारा भारत सरकार की आरोग्य सेतु मोबाइल एप इंस्टाल किया गया है। दुकान परिसर में प्रवेश करने वाले ग्राहकों को अनिवार्य रूप से मास्क धारण तथा सैनिटाइजेशन सुनिश्चित करने लगातार समझाइश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार भीड़ नियंत्रण करने के लिए दुकानों में मजबूत बेरिकेटिंग तथा चूना मार्क किया जाकर ग्राहकों के बीच छह फीट की दूरी (02 गज की दूरी) सुनिश्चित की जा रही है। वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु दुकान परिसर में मदिरापान को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री रजत बंसल के निर्देशानुसार राजस्व, पुलिस तथा आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सतत् निगरानी रखी जा रही है।
मदिरा दुकानों में भीड़ को नियंत्रित करने हेतु सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग के पालन के दृष्टिगत डिलीवरी बाॅय के माध्यम से मदिरा प्रदाय की व्यवस्था जिले में प्रारंभ कर दी गयी है। मदिरा बुकिंग का वेबसाइट एड्रेस http://csmcl.in है, जिसमें जाकर डाउनलोड एप बटन पर क्लिक कर अथवा गूगल प्ले स्टोर में CSMCL APP सर्च कर उसे एंड्राॅएड मोबाइल में इंस्टाल किया जा सकता है तथा मोबाइल के माध्यम से भी बुकिंग की जा सकती है। ग्राहक को अपना मोबाइल नम्बर, आधार कार्ड तथा पूर्ण पता दर्ज कर पंजीयन करना होगा। पंजीयन ओ.टी.पी. के माध्यम से कन्फर्म होगा। पंजीयन उपरांत ग्राहक को लाॅगिन करने के पश्चात अपने जिले के निकट की एक विदेशी दुकान, एक देशी दुकान तथा एक प्रीमियम दुकान को लिंक करने की सुविधा प्रदान की गई है। ग्राहक की सुविधा के लिए जिले की सभी मदिरा दुकानों को गूगल मैप पर देखने की सुविधा भी प्रदान की गई है, जिससे ग्राहक के द्वारा आसानी से अपनी निकट की दुकान का चयन कर लिंक किया जा सकता है। ग्राहक को संबंधित मदिरा दुकान में उपलब्ध मदिरा की सूची एवं उसका मूल्य प्रदर्शित किया गया है जिसमें से अपनी पसंद की मदिरा को अपनी आवश्यकता अनुसार क्रय कर सकता है। ग्राहक एक मदिरा दुकान से एक बार में 5000 एम.एल. तक मदिरा डोर डिलीवरी के माध्यम से प्राप्त कर सकता है। ग्राहक के द्वारा बुक की गई मदिरा सुपरवाइजर के द्वारा पैक किए जाने पर ग्राहक को स्वतः ओ.टी.पी. प्राप्त हो जाएगी। डिलीवरी बाॅय के द्वारा आॅर्डर की गई मदिरा प्रदान किए जाने पर उन्हें मदिरा का मूल्य तथा डिलीवरी चार्ज 120 रूपए का भुगतान करना होगा। भुगतान पश्चात् डिलीवरी पूर्ण करने के लिए ग्राहक को ओ.टी.पी. डिलीवरी बाॅय को प्रदान करना होगा। डिलीवरी बाॅय द्वारा आधार कार्ड चेक कर मदिरा की डिलीवरी की जा रही है। आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 400 से अधिक डोर डिलीवरी की सुविधा प्रदाय की जा चुकी है।

पिटपास न रॉयल्टी धड़ल्ले से हो रही रेत की सप्लाई

धमतरी/नगरी शौर्यपथ

लॉक डाउन के दौरान मिली आंशिक छूट का फायदा खनिज माफिया खुल कर उठा रहे हैं और अवैध रूप से पूरी नदी पर ही कब्जा कर रेत का उत्खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है।नगरी विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम रतावा व पोड़ागांव के मध्य में बालका नदी है जहां पर सुबह से शाम तक ट्रेक्टरों की लाइन लगी रहती है जो इस नदी का सीना चीर कर अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर ऊंचे दामों में क्षेत्र में सप्लाय कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बालका नदी का दोहन इसी क्षेत्र के ग्राम पोड़ागांव व रतावा के कुछ लोगों के द्वारा धड़ल्ले से किया जा रहा है।अन्य गांव के या जरूरतमन्दों को यहां नो एंट्री है किंतु कुछ लोगों ने इस नदी पर अपना आधिपत्य जमा लिया है और प्रतिदिन सैकड़ो ट्रिप रेत का दोहन कर ऊंचे दामो पर नगरी से लेकर पूरे सिहावा क्षेत्र में सप्लाय किया जाता है। इस अवैध उत्खनन में न तो पीट पास की जरूरत है और न ही किसी को रॉयल्टी देने की ।उल्टे चिन्हाकित ट्रेक्टरों का ही प्रवेश है।प्रतिदिन इस नदी से निकल कर सरपट दौड़ने वाले ट्रेक्टरों से दुर्व्हटना का खतरा मंडराता है वह अलग,ग्रामीणों ने खनिज विभाग व नगरी एसडीएम से इस पर तत्काल कार्यवाही करने की मांग की है।

इस संबंध में एसडीएम नगरी से चर्चा करने पर उन्होंने जांच कर कार्यवाही करने की बात कही है।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)