
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ अंचल के अग्रणी चिकित्सा महाविद्यालयों मे से एक चदुलाल चंद्राकर चिकित्सा महाविद्यालय व सम्बद्ध चिकित्सालय में अध्ययन अध्यापन कार्य सराहनीय रूप से संचालित हो रहें है और प्रदेश के एक बड़े वर्ग को निःशुक्ल चिकित्सा उपलब्ध हो सकी है। 2022 के अक्टूबर माह की तुलना में अभी तक 19000 पीड़ितों की सफ़ल चिकित्सा की गयी है और अस्पताल में प्रतिदिन 250 -300 मरीज़ चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठा रहें हैं। अस्थि रोग विभाग, नेत्र रोग, स्त्री रोग, जनरल सर्जरी व कान नाक गला रोग विभागों में बहोत से रोगियों की सर्जरी की गयी है। जिसमें कुछ तो बच्चों से लेकर 99 वर्ष तक के बुज़ुर्गाे की सफल शल्य चिकित्सा भी उल्लेखनीय है। कुछ ऑपरेशन तो बेहद जटिल रहे जिनसे रोगियों को बेहद लाभ मिल सका।
मेडिसिन, शिशु रोग, पैथोलॉजी, बायो केमिस्ट्री,माइक्रोबायोलॉजी,चर्म रोग. मानसिक रोगों के मरीज़ भी उच्च गुणवत्ता पूर्ण परामर्श प्राप्त कर पा रहें हैं और अतिश्योक्ति न होगी कि अल्प समय में ही इस चिकित्सा महाविद्यालय ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक प्रमुख स्थान बना लिया है। हर वर्ष 200 चिकित्सा छात्रों की चिकित्सा शिक्षा में समर्थ ये चिकित्सा महाविद्यालय भविष्य में भी प्रदेश के रोगियों की निःशुल्क सेवा व चिकित्सा हेतु तत्पर व कटिबद्ध है।
- वार्डवासियों ने नाली निर्माण कराने कलेक्टर को सौंपा आवेदन
- जनदर्शन में प्राप्त हुए 170 आवेदन
दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रतिसप्ताह सोमवार को आयोजित जनदर्शन में आज कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जिले के विभिन्न स्थानों से पहंुचें लोगों से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर जनदर्शन में कर्मचारी नगर के वार्डवासियों ने नाली निर्माण के लिए आवेदन सौंपा। उन्होंने बताया कि कर्मचारी नगर वार्ड नंबर 16 में एक सार्वजनिक नाली बनी हुई है, जो जीर्ण-शीर्ण हो जाने के कारण नाली पूर्ण रूप से बंद हो चुकी है। नाली न होने के कारण बरसात के मौसम में सड़क का दूषित पानी घर के अंदर घुसने की संभावना है। इस हेतु नई नाली निर्माण कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर कलेक्टर ने आयुक्त नगर पालिक निगम को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
भेड़सर निवासी ने विद्युत तार को हटाने आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि उनके घर की छत के ऊपर से 440 वोल्ट का विद्युत तार की लाईन गई है। घर के बच्चों का छत में आना जाना लगा रहता है, जिससे कभी भी जनहानि होने की संभावना बनी रहती है। विद्युत तार को हटाने के लिए ग्राम पंचायत भेड़सर एवं विद्युत विभाग नगपुरा में कई बार आवेदन दिया गया, लेकिन विद्युत विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई। इस पर कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
ग्राम सेलूद निवासी दिव्यांग राधिका यादव ने ट्रायसायकल की मांग की। उन्होंने बताया कि वह स्वामी आत्मानंद स्कूल सेलूद में अध्ययनरत हैं, जो कि उसके घर से एक किलोमीटर दूर है। चूंकि वह दिव्यांग है जिसके कारण उसे स्कूल आने-जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। नियमित स्कूल जाकर अध्ययन कर आगे की पढ़ाई कर सकूं, इसके लिए उन्होंने कलेक्टर से ट्रायसायकल की मांग करते हुए आवेदन सौंपा। इस पर कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। जनदर्शन में अपर कलेक्टर श्रीमती पदमिनी भोई साहू सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
आज जनदर्शन में 170 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें अवैध कब्जा, बटवारा, आर्थिक सहायता, सीमांकन, स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश हेतु, राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए।
दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने सांई ज्योति हॉस्पिटल, सिरसा गेट भिलाई 3, के संचालक द्वारा नर्सिंग होम एक्ट के तहत लायसेंस की अवधि समाप्त होने उपरांत भी लायसेंस नवीनीकरण हेतु आवेदन नहीं किये जाने तथा संचालक, ज्योति केन्द्र, हाउसिंग बोर्ड कॉम्प्लेक्स बस स्टैण्ड दुर्ग में पायी गई अनियमितताओं के तहत उक्त दोनों अस्पतालों को नर्सिंग होम एक्ट की धारा 12 (क) (1) के तहत 20-20 हजार रूपये के जुर्माने से दण्डित किया है। साथ ही उक्त दोनों का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करने आदेशित किया हैं।
ज्ञात हो कि नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. आर.के. खण्डेलवाल के निरीक्षण प्रतिवेदन अनुसार नर्सिंग होम एक्ट की नियमित निरीक्षण व जाँच के तहत सांई ज्योति हॉस्पिटल, सिरसा गेट भिलाई 3 में कार्यरत चिकित्सक नहीं पाये गये, अस्पताल में रैंप की सुविधा नहीं पायी गई, अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का आभाव पाया गया एवं कलर कोटेड बिन नहीं पाया गया, अस्पताल के बाहर एवं आंतरीक रूम में कबाड होना पाया गया, संबंधित अस्पताल को नर्सिंग होम एक्ट, दुर्ग द्वारा जारी लायसेंस वैधता 14 सितंबर 2015 से 13 सितंबर 2020 तक 10 बेडेड हॉस्पिटल है, सांई ज्योति हॉस्पिटल, सिरसा गेट भिलाई 3 की लायसेंस की वैधता समाप्त होने के बावजूद अस्पताल संचालक के द्वारा लायसेंस नवीनीकरण हेतु आवेदन नहीं किया गया है, जो कि उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं अनुज्ञापन अधिनियम, 2010 एवं 2013 का उल्लंघन है।
इसी प्रकार ज्योति केन्द्र, हाउसिंग बोर्ड कॉम्प्लेक्स बस स्टैण्ड दुर्ग नर्सिंग होम एक्ट में पंजीकृत स्थायी निजी अस्पताल है, लायसेंस की वैधता समाप्त होने के उपरांत संबंधित अस्पताल के द्वारा अपनी संस्था के लायसेंस नवीनीकरण हेतु आवेदन किया गया है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक नहीं पाये गये, अस्पताल में रैंप की सुविधा नहीं पायी गई, पीने का पानी तथा वाश बेसिन की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं पायी गई, ड्यूटी डॉक्टर के लिये रूम, कन्सल्टींग रूम, ट्राली बेय नहीं पाया गया अस्पताल में बेड की स्थिति सही नहीं पायी गई, ऑपरेशन थियेटर मानक अनुरूप नहीं पाया गया, ऑपरेशन थियेटर में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टॉफ नहीं पाया गया, ऑपरेशन थियेटर एवं लेबर रूम में आपातकालीन ट्राली नहीं पायी गई, लेबर रूम एवं न्यू बोर्न बेबी कार्नर मानक अनुरूप नहीं पाया गया, ऑपरेशन थियेटर एवं संपूर्ण अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का आभाव था एवं कलर कोटेड बिन नहीं पाया गया, अस्पताल में पायी गई अनियमितताओं के आधार पर ज्योति केन्द्र, हाउसिंग बोर्ड कॉम्प्लेक्स बस स्टैण्ड दुर्ग का नर्सिंग होम एक्ट के तहत प्रदत्त लायसेंस का नवीनीकरण किया जाना संभव नहीं है । कलेक्टर का आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।
दुर्ग/ शौर्यपथ / स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 मेरी लाइफ मेरा शहर के तहत विश्व पर्यावरण दिवस सम्मान समारोह व सफाई अभियान चलाया गया। शहर विधायक अरुण वोरा,पिछड़ा वर्ग आयोग आर.एन. वर्मा ,महापौर धीरज बाकलीवाल,सभापति राजेश यादव,पर्यावरण प्रभारी सत्यवती वर्मा,प्रभारी हमीद खोखर,संजय कोहले,दीपक साहू समेत एमआईसी सदस्य पार्षद व अधिकारियों ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शामिल होकर सफाई करने के लिए सड़कों पर उतरे।
अधिकारियों ने भी इस कार्य में साथ देते हुए पौधारोपण भी किया। इस मौके पर लोगों को सफाई रखने तथा कम से कम एक पौधा रोपने की शपथ भी दिलाई गई। शहर को हरा-भरा रखने का संदेश देते हुए पौधारोपण किया। शिवनाथ नदी मुक्तिधाम मार्ग में सफाई अभियान चलाने के बाद आयोजित में कहा शहर की जनसंख्या के हिसाब से प्रत्येक व्यक्ति पर एक कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण की जिम्मेवारी आएगी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए जहां साफ-सफाई करने के प्रति जागरूक होकर कार्य करने की आवश्यकता है,वहीं पौधे लगाने व उन्हें संरक्षित करने की अत्यंत आवश्यकता है। जन प्रतिनिधियो ने शिवनाथ नदी रोड में झाड़ू लगाकर की सफ़ाई,तथा नागरिको को शहर साफ-सुंदर बनाये रखने का संदेश दिया, महापौर झाड़ू लगाने के साथ नजर रखें थे कही कोने या ऐसा पास कचरा तो नही है।जहाँ भी कचरा दिखा उन्होंने उसे साफ किया।विधायक , पिछड़ा आयोग उपाध्यक्ष महापौर ने स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई की तथा नागरिकों को अपने को साफ़ एवं सुन्दर बनाए रखने का सन्देश दिया।निगम प्रशासन ने लोगों को स्वच्छता के लिए एक शपथ भी दिलवाई। कार्यक्रम में अब्दुल गनी,संजय कोहले,दीपक साहू,हमीद खोखर,जमुना साहू,बिजेंद्र भारद्वाज,मनीष साहू,खिलावन मटियारा,प्रकाश जोशी,राजेश शर्मा,कृष्णा देवांगन,मनीष यादव,कन्या ढीमर,सुमित वोरा के अलावा अधिकारी/कर्मचारी एवं नागरिकगण मौजूद रहें.
दुर्ग / शौर्यपथ / पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा नगर वन तालपुरी में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जहां प्रकृति मानव जीवन के अलग-अलग पहलुओं को निर्धारित करती है वहीं मानव के क्रियाकलापों से प्रकृति भी प्रभावित होती है और यही प्रभाव कुछ समय बाद मानव के जीवन पर गंभीर असर डालते हैं। मानव का प्रकृति के प्रति कर्तव्य व पर्यावरण संरक्षण पर उन्होंने विशेष जोर दिया और सब से अपील की कि सभी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक कदम उठाएं। हरियाली से ओत प्रोत एक बेहतर भविष्य का निर्माण करें।
दुर्ग / शौर्यपथ / सैल्यूट तिरंगा संगठन छत्तीसगढ़ के प्रथम अधिवेशन में बिलासपुर में आयोजित संगीत संध्या सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग जिले के सांसद विजय बघेल थे अध्यक्षता कर रहे थे राजेश झा राष्ट्रीय अध्यक्ष सैल्यूट तिरंगा संगठन इंडिया और इस मौके पर कई प्रतिभाओं अतिथियों को सम्मानित किया गया और अपनी मोटीवेशन स्पीच से गीत ग़ज़ल शेर प्रस्तुत कर सबका मन मोहने वाले विशेष अतिथि क़ासिम रायपुरी को वीर नारायण सिंह तिरंगा अवॉर्ड से दुर्ग जिले के सांसद विजय बघेल जी कर कमलों द्वारा सम्मान पत्र ट्राफी भेंट कर सम्मानित किया गया मंच पर 2 जून 2023 को बिलासपुर में 1994 से लगातार निरन्तर राष्ट्रीय एकता विश्व शांति के लिए प्रयासरत क़ासिम रायपुरी इंटरनेशनल शायर गीतकार फिल्म कहानीकार सिंगर ऐंकर भजन गायक विश्व शांति दूत इंडिया को देश की अनेकों संस्थाओं द्वारा सम्मानित हो चुके अंतर राष्ट्रीय मदर टेरेसा सदभावना अवॉर्ड प्राप्त क़ासिम रायपुरी राष्ट्रीय एकता विश्व शांति के लिए एक लाख किलो मीटर की भारत सदभावना यात्रा कर चुके हैं जल्द ही भारत सरकार के सहयोग से विश्व सदभावना यात्रा पर जाने का संकल्प लिए हुए हैं देश में हजारों सदभावना देश प्रेम से ओत प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर देश के नव जवानों छात्र छात्राओं के दिलों में लगातार देश प्रेम देशभक्ति का जज्बा जगा रहें हैं आजीवन इस काम में लगे रहने का संकल्प लिए हुए हैं छत्तीसगढ़ के सैल्यूट तिरंगा संगठन के अध्यक्ष मनोज ठाकरे और हितेश के प्रयास से बेहतरीन आयोजन संपन्न हुआ .
कार्यक्रम तीन बजे शुरू होकर आठ बजे तक चलता रहा छात्र छात्राओं ने बेहतरीन अंदाज़ में गीत डांस प्रस्तुत कर समां बांधा और अतिथियों और दर्शकों और सिंगरों कलाकारों के दिलों में एक अनोखी छाप छोड़ी.
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम द्वारा 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने आओ लगाए एक पौधा कार्यक्रम का आयोजन 5 जून को किया जाएगा। यह आयोजन निगम प्रशासन के द्वारा किया जाएगा। आज सुबह 10 बजे शिवनाथ नदी,मुक्तिधाम मार्ग में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाअभियान का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, सभापति राजेश यादव,पर्यावरण विभाग प्रभारी सत्यवती वर्मा,पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा के अलावा समस्त जनप्रतिनिधिगण,पदाधिकारीगण, अधिकारी/कर्मचारीगण,पत्रकारबन्धुगण के अलावा नागरिकगण हिस्सा लेंगे।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने पौधरोपण कार्यक्रम स्थल का साफ-सफाई करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। आसपास वृक्षारोपण कराया जायगा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दुर्ग शिवनाथ नदी मुक्तिधाम क्षेत्र में उत्सव सा माहौल रहेगा। इसके अलावा हर सरकारी, गैर सरकारी, सामाजिक संस्थाओं, राजनीतिक संस्थाओं द्वारा बढ़ चढ़कर पौधे रोपित किये जायेंगे। पौधों को संरक्षित व सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया जाएगा।निगम प्रशासन ने पैधारोपण कार्यक्रम में समस्त गणमान्य लोगों से अनुरोध किया है कि शिवनाथ नदी कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाएँ।महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर एवं पर्यावरण प्रभारी सत्यवती वर्मा ने कहा कि शुद्ध वायु और शुद्ध जल आने वाली पीड़ियों का अधिकार है। ये तभी संभव है, जब हम पर्यावरण को संरक्षण करेंगे और अधिक से अधिक पौधे रोपण करेंगे।शहर को हरा भरा बनाने में हैम सब अपनी भागीदारी निभायें । शहर को प्रदूषण से करके हरा भरा बनाएं तथा ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनका संरक्षण करें ताकि हमारा शहर हरा भरा रहे। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रदूषण मुक्त करके पर्यावरण को बचाया जा सकता है।
शहर में कहीं भी बेतरतीब ढंग से बैनर पोस्टर लगाने वाले विरूद्ध महापौर नीरज ने पेश की मिशाल
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई निगम क्षेत्र में लगे हुए अवैध बैनर पोस्टर एवं होर्डिंग्स को हटाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है ताकि बेतरतीब ढंग से लगे हुए बैनर पोस्टर से होने वाले दुर्घटना से बचा जा सके तथा शहर की सुंदरता को बेदाग कर रहे पोस्टर को हटाया गया। आज सुबह से ही भिलाई निगम का अमला टाउनशिप क्षेत्र में बैनर फ्लेक्स को हटाने निकले जिनके साथ महापौर नीरज पाल स्वंय निगम की टीम के साथ चलते हुए बेतरतीब ढंग टयूबलर पोल में अपने फोटो लगे हुए सभी फ्लेक्स होर्डिंग्स को निकलवाये।
गौरतलब है कि आने वाले 7 जून को महापौर नीरज पाल का जन्मदिन है। ऐसे में उनके समर्थकों द्वारा बिजली खंभे एवं सड़क किनारे पोल में अव्यवस्थित तरीके से होर्डिंग्स लगा दिए थे, जिसे संज्ञान में लेते हुए महापौर जी ने निगम के तोड़फोड़ अमला को टाउनशिप एरिया में संपत्ति विरूपण कार्रवाई के लिए निर्देश दिए जिसके तहत आज सुबह 11 बजे से फ्लेक्स होर्डिंग्स को हटाने के लिए शुरू हुई कार्रवाई सेक्टर 01 चैक से सेक्टर 09 चैक तक सड़क के दोनों ओर तथा सेक्टर 05 आईलव भिलाई से बालाॅजी मंदिर रोड पर महापौर नीरज पाल के फोटो लगे हुए सभी फ्लेक्स होर्डिंग्स को निकाला गया, यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
आज की कार्रवाई मंे करीब 143 नग अवैध फ्लेक्स होर्डिंग्स निकाला गया। महापौर ने स्वंय के लगे हुए अपने होर्डिंग्स को हटवाकर एक नई मिसाल पेश की की। उन्होंने शहर के उन लोगों से अपील की है जो बेधड़कर स्ट्रीट पोल पर ही तीन से चार होर्डिंग्स लगवा देते हैं। कई सारे आयोजन होने के बाद भी लोग फ्लेक्स होर्डिंग्स को निकालते नहीं है, हवा तूफान चलने के बाद लटकते रहते है इनसे कई बार हादसे भी हो जाते हैं। भिलाई निगम प्रशासन द्वारा अवैध होर्डिंग एवं पोस्टरों को हटाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसके पूर्व भी बीते महीने में ही जीई रोड, स्मृतिनगर, वैशालीनगर, जुनवानी रोड, नेहरू नगर तथा नेहरू नगर से डबरापारा तक जीई रोड के दोनो किनारे भी कार्रवाई करते हुए प्रचार सामग्री, होर्डिंग्स के स्टैण्ड आदि को जप्त भी किया गया था।
नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर परिषद ने 10 अप्रैल को संपत्ति विरूपण के अधिनियम के तहत शहर में लगने वाले पोल में अवैध तरीके से पोस्टर एवं होर्डिंग लगाने को लेकर उचित फैसला लिया है। फैसले के मुताबिक संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत पोल में जो कोई भी अवैध रूप से पंपलेट, पोस्टर, होर्डिंग इत्यादि के माध्यम से प्रचार प्रसार करता है तो उसे दंडात्मक कार्यवाही के अधीन लाते हुए आर्थिक एवं अपराधिक मामले भी दर्ज किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि निगम द्वारा शहर में डिजाइनर और यूनीपोल भी लगवाए जा रहे हैं, जिससे शहर की सुंदरता बड़े तथा शहर प्रकाशमान रहे।
बच्चों एवं पालकों ने कहा इसे आत्मसात कर जीवन को सार्थक करेंगे
पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाले का उत्साह वर्धन कर सम्मान किया गया
दुर्ग / शौर्यपथ / बच्चों को संस्कारवान, शास्त्रवान, स्वस्थ रहने के लिए योग की जानकारी एवं भारतीय संस्कृति परंपरा की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य को लेकर श्रीराम अकादमी एवं श्री रामचंद्र फाउंडेशन के द्वारा संयुक्त रूप से किए गए संस्कारशाला जो 30 मई से लेकर 3 जून तक दुर्ग के कसारीडीह मे स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं समाजसेवी डॉक्टर मानसी गुलाटी के अध्यक्षता में आयोजित की गई 3 जून के समापन के अवसर पर बच्चों के द्वारा धार्मिक एवं देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर तथा पत्रकारिता जगत में कार्य करने वाले पत्रकार बंधुओं का सम्मान का कार्यक्रम आयोजित कर समापन किया गया . इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व प्रांत संचालक आर.एस.एस.बिसरा राम यादव, अरुण गुप्ता, शैलेंद्र सिंह डोटे, अरविंद सुराना, रोहणी पाटणकर ,पूनम चंद जैन ,नर्सिंग भूतड़ा , हरिशंकर वर्मा, सुरेश जैन, कृष्णा देशमुख ,नीलेश शर्मा, राजेश यादव, सावित्री जाधव, सुनील श्रीवास्तव,पूर्णिमा शर्मा रहे
उपस्थित सभी वरिष्ठ जनों के द्वारा बच्चों को संस्कारशाला में सम्मिलित होने पर बधाई दी और धर्म के मार्ग पर चलने और सनातन धर्म के प्रति अपना लगाव बढ़ाने की अपील की साथ ही साथ सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधक एवं स्टाफ को साधुवाद ज्ञापित किया गया कार्यक्रम में सहयोग हेतु
इस अवसर पर संस्कारशाला की आयोजन कर्ता प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं समाज सेविका डॉक्टर मानसी गुलाटी ने संबोधित करते हुए कहा कि मन में जिज्ञासा सी होती है कि हमारे हिंदू धर्म का बच्चा हमारे अपने धर्म के बारे में जाने हमारे शास्त्र हमारी संस्कृति अच्छा स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें साथ ही साथ सदैव अपने धर्म का पालन करता रहे इसी जिज्ञासा को शांत करने के उद्देश्य को लेकर हम लोगों के द्वारा संचालित श्री रामचंद्र फाउंडेशन एवं श्री राम अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में शाला का आयोजन किया गया रामायण कार्यक्रम की सजीवन चित्रण कर कार्यक्रम की प्रस्तुति कर रामायण पात्रों की जानकारी बच्चों को दी गई अंतिम दिवस प्रतिदिन की तरह योग से शुरुआत की गई बच्चों को बौद्धिक सत्र में संस्कार नैतिक मूल्यों की जानकारी भी प्रदान की गई कुल मिलाकर अगर मैं कहूं अगर मैं अपने धर्म और अपनी संस्कृति से बच्चों को अगर रूबरू करा रही हूं और अपने धर्म के प्रति उनके मन में अलख जगा रही हूं इससे बढ़कर मेरे लिए कोई आत्म संतुष्टि नहीं होगी कार्यक्रम के समापन पर बच्चों एवं अभिभावकों के द्वारा कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा कर दिए गए शास्त्र नैतिक बौद्धिक बातों को अपने जीवन में आत्मसात करने की बात की गई तथा अगले वर्ष भी इस कार्यक्रम के आयोजन अपनी अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की मैं आप सभी से आग्रह करती हूं कि अपने बच्चों को अपने धर्म के प्रति सजग अपनी संस्कृति को अपनाने और हमेशा शास्त्र सम्मत बने ऐसा प्रयास आप सभी को करना होगा पत्रकार बंधुओं का हृदय से आभार करती हूं जिन्होंने निर्भीक निडर पत्रकारिता कर दुनिया देश की खबरें हमें पल भर में पहुंचाते हैं अपनी जान जोखिम में डालते हुए भी सारी नकारात्मक एवं सकारात्मक खबरों को हम सभी के बीच में रखते हैं उन्हें में उनके कार्य को लेकर साधुवाद ज्ञापित करती हूं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं.
संपन्न हुए कार्यक्रम में डॉक्टर गुंजा पिंचा ,डॉक्टर ज्ञानेश, मोनिका, कुलदीप, युगल ,समिता, हेमा ,महादेव इंदर ,कविता, सुप्रिया, अमंत, अंकिता, खुशबू, पूनम, राज पाटले रहे.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
