September 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

    दुर्ग/ शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप गोठान में महात्मा गांधी शहरी अर्बन इंडस्ट्रीयल पार्क ( UIPA) बनाया जा रहा है।महात्मा गांधी शहर अर्बन इंडस्ट्रीयल पार्क की स्थापना से परिवारों को आजीविका के नए अवसर मिलेंगे। विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि महात्मा गांधी शहरी अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क बनाये जाने से परिवारों को आजीविका के नये अवसर मिलेंगे।उन्होंने कहा स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिलने से महिला स्व सहायता समूहों की आय का अतिरिक्त साधन बनेगा।जिससे अर्बन इंडस्ट्रीयल पार्क में स्थानीय आवश्यकता और बाजार की संभावनाओं के आधार पर विभिन्न् प्रकार के उद्यम स्थापित किये जाएंगे।शहर उद्योग स्थापित करने के लिए इच्छुक हितग्राहियों को शासन की योजनाओें के तहत लोन भी उपलब्ध कराया जाएगा। गौरतलब है कि गोकुल नगर पुलगांव वार्ड 55 गोठान में प्रारंभिक तौर पर उइप प्रस्तावित है। महात्मा गांधी अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क ( uipa) नगर निगम द्वारा गोकुल नगर के समीप राज्य शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी UIPA योजना का शुभारंभ किया जा रहा है।इस इंडस्ट्रीयल पार्क में युवाओं के स्वरोजगार/स्टार्टअप गतिविधियों के लिए इच्छुक स्थानीय युवा,स्व सहायता समूहों को छोटे छोटे भूखंड उपलब्ध कराये जायेगा जिसमे सेवा सर्विस उद्योग स्थापित करने एवं संचालित किये जाने हेतु नगर पालिक निगम की वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित प्रारूप में दिनाँक 10 जून 23 तक आवेदन कर सकते है।अधिक जानकारी के लिये नगर निगम की वेबसाइट पर उपलब्ध रुचि की अभियक्ति का अवलोकन और उपअभियंता भीमराव-मोबइल:-8827370856 से संपर्क भी कर सकते है।

     दुर्ग / शौर्यपथ / राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे जी की सांसद निधि से दुर्ग शिवनाथ नदी में स्थित मुक्तिधाम में चल रहे कार्यों का अवलोकन करने पहुंची अवलोकन के पश्चात सांसद सरोज पांडेय उपस्थित अधिकारियों एवं ठेकेदारों का कार्य को जल्द पूर्ण करने का दिशानिर्देश कर खाली पड़े जगहों पर वृक्षारोपण करने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया
       इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने कहा कि जीवन और मृत्यु दोनों महत्वपूर्ण पहलू है पर इंसान मृत्यु को स्वीकार नहीं कर पाता जब किसी अपने को खोकर मुक्तिधाम पहुंचता है ।  मुक्तिधाम पहुंचने के पश्चात आवश्यक सुविधाओं के अभाव में और अधिक परेशान हो जाता है ऐसे समय में उन्हें ऐसे शाश्वत सत्य को स्वीकार नहीं कर पाते हैं ।
     ऐसे दुख की घड़ी में उन्हें समुचित व्यवस्था के अनुरूप उनके परिजनों को अंत्येष्टि की व्यवस्था प्राप्त हो, इस भाव को लेकर मैंने अपनी सांसद निधि से इसे पूर्ण करने का प्रयास किया ।  बहुत जल्द आम जनमानस को सुसज्जित और व्यवस्थित मुक्तिधाम की व्यवस्था प्राप्त होगी मुक्तिधाम के आसपास हरे भरे भरे वृक्ष भी लगाए जाएंगे ताकि गर्मी के मौसम के साथ किसी प्रकार की तकलीफ ना हो । इस अवसर पर उनके साथ अवलोकन करने वालों में दुर्ग  भाजपा के सभी पार्षद तथा शहर के वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / आज जेवरा सिरसा चौकी के अंतर्गत भटगांव सिरसा में एक जिहादी मानसिकता के जावेद खान द्वारा 7 से 8 साल के बच्चे के साथ अनैतिक कृत्य किया गया जिसकी सूचना बच्चे ने अपने माता पिता को एवं माता पिता ने बजरंग दल को दी बजरंग दल के सदस्यों के द्वारा आज दिनांक 6:6 :2023को जरा चौकी पहुंचकर जावेद खान रूपी एक जिहादी मानसिकता के रोगी को कारवाही दिलाने के लिए बजरंग दल मैदान पर उतरी बजरंग दल विभाग सह संयोजक रामलोचन(राकेश)तिवारी एवं बजरंगियों के दवाव में जेहादी मानसिकता के जावेद खान के ऊपर धारा 377,506,आईपीसी 8 पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कराया एवं बजरंग दल के साथियों ने वचनबद्ध किया ऐसे मानसिकता के लोगों को कड़ी से कड़ी कार्रवाई  जाएगी एवं हमारे ग्राम में बाहर से आए हुए किसी भी जिहादी मानसिकता के या विशेष समुदाय के लोगो से  कार्य नहीं कराया जाएगा बाहारी लोगो के द्वारा गलत मानसिकता से कब लोगों से यह समझ में नहीं आता कि छोटे बच्चों के साथ कोई कैसे अनैतिक कृत्य कर सकता है, जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी ने आश्वासन दिलाया ऐसे लोगों के ऊपर कड़ी कार्रवाई करेंगे .
        बजरंग दल के सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा जय श्रीराम के नारे का उद्घोष किया गया एवं आने वाला समय में अगर ऐसे कृत्य होते हैं बड़ा उग्र आंदोलन करेंगे की चेतावनी भी दी गई .विशेष रुप से बजरंग दल के विभाग सह संयोजक रामलोचन(राकेश)तिवारी, विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री मनीष वैष्णव जिला सह संयोजक टिक्कू  निषाद सौरभ देवांगन खेमलाल सेन भिलाई संयोजक पिंटू जाल जेवरा सिरसा प्रखंड संयोजक वरुण निषाद ,अनिल पटेल आदि सैकड़ों बजरंगी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

       भिलाई। शौर्यपथ । लगातार वार्डों में सफाई, पेजल,सड़को की व्यवस्था चरमराई हुई है नगर निगम में महापौर और अधिकारी आंख बंद कर बैठे हैं यह आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी भिलाई में आज विशाल हल्ला बोल कार्यक्रम 500 मटके फोड़कर विरोध दर्ज कराया गया साथ ही साथ 18 सूत्री मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। जिला अध्यक्ष

    ब्रजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में पूर्व में शंखनाद यात्रा सभी वार्डों में किया गया जिसमें बहुत सी समस्या सामने आई उसे निगम कमिश्नर को अवगत कराया गया फिर भी उस समस्याओं का समाधान नहीं हुआ इसको लेकर एक विशाल हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया विधानसभा के प्रभारी अमित साहू भिलाई जिला का सहप्रभारी चेम्मन देशमुख, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, महामंत्री योगेंद्र सिंह प्रेम लाल साहू एवं दीपक साहू उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह द्वारा किया गया।कार्यक्रम में युवक युकतीयो द्वारा नगर निगम के भ्रष्टाचार को प्रदर्शित करते हुए नाटक भी प्रस्तुत किया गया।इस हल्ला बोल प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

         जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने आक्रमक रूप में कहा कि नगर निगम भिलाई कांग्रेश के महापौर एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं अधिकारियों के भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। कांग्रेस के महापौर राज्य सरकार को अपना आदर्श मान कर उनके हिसाब से ही भ्रष्टाचार कर रहे हैं निगम में 18% का कमीशन चल रहा है। भिलाई की जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है एक रोड को बनाया जाता है फिर उस रॉड खोदकर उसमें चेकर टाइल्स, ओर नाली बनाई जा रही है। किसी प्रकार का प्लानिंग पहले से नहीं किया जा रहा है जिससे हमारे जनता का पैसा बर्बाद हो रहा है भाजपा के पार्षदों के निधि को भी स्वीकृत नहीं किया जा रहा है।

    बिचपुरिया ने नगर निगम के अधिकारियों को चेतावनी दी कहा कि अभी भी समय है सुधर जाओ अन्यथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सुधार देंगे।

    इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा लगातार हमारे भाजपा पार्षदों के साथ भेदभाव की राजनीति कर रही है जो अब बर्दाश्त से बाहर हो गया है 4 दिन पूर्व हमारे पार्षदों द्वारा निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया था और आज हल्ला बोल कार्यक्रम करके पुनः ज्ञापन सौंपा गया है 1 महीने में नगर निगम के अधिकारी, महापौर हमारी मांगों को पूरी नहीं किए तो भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में हम हर वार्ड एवम नगर निगम मुख्यालय में आमरण अनशन कर रोजाना मुख्यमंत्री और नगरी निकाय मंत्री का पुतला दहन करेंगे।

    अमित साहू ने कहा कि अब कांग्रेस का मतलब ही भ्रष्टाचार होने लगा है इनका सत्ता में आना देश सेवा नहीं सिर्फ भ्रष्टाचार करना एवम पैसे कमाना है यह बात छत्तीसगढ़ की जनता समझ चुकी है और आने वाले विधानसभा में अपना वोट बीजेपी को देकर भारतीय जनता पार्टी की तरफ खड़ी नजर आएगी

        भाजपा भिलाई जिला मीडिया विभाग के प्रभारी जय प्रकाश यादव ने अपने अधिकृत बयान में कहा भिलाई निगम में बैठी शहर सरकार के भ्रष्टाचार,उदासीन रवैए एवं जनसमस्याओ को लेकर जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में शंखनाद पदयात्रा निकाली गयी थी उसके उपरान्त 6 महीने पहले ज्ञापन सौंपा गया था जिसमें उल्लेखित समस्याओं का आज दिनांक तक निराकरण नही हुआ जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के कार्यकर्ता आज आंदोलित है! यदि आमजनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण नही हुआ तो आगे भी उग्र आंदोलन होगा! इस आंदोलन में मुख्य तौर पर जिला पदाधिकारी योगेन्द्र सिंह, प्रेम लाल साहू, शिवसागर मिश्र राम कुमार राणा मिथला खिचरिया,अमन सोनकर,महेश वर्मा, संदीप अग्रवाल, जय पी यादव , विजय जैसवाल, कृर्ति नायक, राजेन्द्र सिंह, स्वीटी कौशिक, अमित मिश्रा,संजय दानी मंडल अध्यक्ष रूप राम साहू अशोक गुप्ता, गजानंद बंछोर, राजू निसाद, रिकेश सेन,ईश्वरी नेताम, चंदेश्वरी बांदे, स्मृता डोटके, प्रियंका साहू, मुकेश अग्रवाल, विनोद चेलक, वीणा चंद्राकर, सरिता साहू,राजेश श्रीवास्तव ललन मिश्रा, मनोज तिवारी,सरला आचार्य, सुंदर साहू दिनेश आचार्य, अर्जुन साहू, विशाल दिप नायर रिजेश सिंह, नवीन सिंह,विनय सेन,ऋतुराज शर्मा, नरेंद्र निर्मलकर, सौरभ चटर्जी हर्षल यादव मोनीष काले, अशोक कमलेश दुबे रजनीकांत पांडे अशोक जैन भोला साहू सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद थे।

       दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाई श्री किशन लाल जी पारख(75 वर्ष) के निधन के पश्चात उनका नेत्रदान सम्पन्न हुआ अब उनके नेत्रों से दो लोगों को नई रौशनी मिलेगी

    श्री किशन लाल जी पारख के निधन के पश्चात उनके पुत्र मनीष,नीलेश,नितेश,पत्नी शायर बाई पारख एवं उनके भाई श्री निर्मल पारख ने नेत्रदान का निर्णय लिया व नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों को नेत्रदान प्रक्रीया हेतु आग्रह किया

    पारख परिवार शहर की प्रतिष्ठित फर्म लाइफ केयर,अविश एडुकॉम,महावीर ज्वेलर्स,इलेक्ट्रिक एम्पोरियम के संचालक हैं

    नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य कुलवंत भाटिया,रितेश जैन,हरमन दुलई श्री पारख के खंडेलवाल कॉलोनी स्थित निवास पर पहुंचे व नेत्रदान की प्रक्रीया में सहयोग किया । जिला चिकित्सालय के सीएम्एचओ डॉ जे पी मेश्राम व् डॉ संगीता भाटिया के निर्देश पर नेत्र सहायक अधिकारी अजय नायक,अरुण सिंह,शत्रुहन सिन्हा,विवेक सोनी,राम अवतार ने कॉर्निया कलेक्ट कर उन्हें सुरक्षित रायपुर मेडिकल कॉलेज पहुँचाया

    कुलवंत भाटिया ने कहा श्री किशन लाल जी पारख समाज के प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं समाज सेवी थे उनके नेत्रदान से पुरे समाज में नेत्रदान हेतु जागरूकता बढ़ेगी आने वाले समय में ऐसे नेत्रहीन जो अँधेरे में अपना जीवन जी रहे हैं उन्हें व् उनके परिवार को नया जीवन मिलेगा

    मनीष पारख ने कहा उनके पिता के निधन से पूरा परिवार सदमें में है हमेशा दूसरों की मदद करने वाले उनके पिता ने जाते जाते भी नेत्रदान कर हमारे परिवार को प्रेरणा दे गए हमारी आने वाली पीढ़ी व् समाज भविष्य में नेत्रदान के महत्व को समझेगा व् नेत्रदान हेतु तत्पर रहेगा

    नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य रितेश जैन ने कहा हमारी संस्था लगातार लोगों को नेत्रदान ,देहदान व रक्तदान हेतु जागरूक कर रही है जिसके सुखद परिणाम आ रहे हैं भविष्य में यदि कोई देहदान व नेत्रदान पर कोई जानकारी चाहता है तो हमारे सदस्यों से सम्पर्क करे या 9827190500 / 9340007904 नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकता है

    नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,मंगल अग्रवाल,किरण भंडारी,रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा , बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख,सूरज साहू ,मोहित अग्रवाल,चेतन जैन,दयाराम टांक ने पारख परिवार के नेत्रदान के निर्णय कि सराहना कि व श्री किशन लाल जी पारख को श्रद्धांजलि दी

    नंदनी रोड के सड़क का होगा डामरीकरण कार्य प्रारंभ

       भिलाई नगर/ शौर्यपथ /  नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस से नंदनी रोड जाने वाले सड़क का डामरीकरण किया जाएगा। महापौर नीरज पाल ने सड़क डामरीकरण के कार्य का भूमि पूजन कर कार्य की शुरुआत करवाई। नंदनी रोड के एक ओर सड़क डामरीकरण का कार्य हो चुका है परंतु दूसरी और के सड़क डामरीकरण का भी का काम होना है। जिससे दोनों ओर के सड़कों का डामरीकरण पूर्ण हो जाएगा। पावर हाउस से नंदनी रोड जाने वाले तथा एसीसी चौक से नंदनी रोड आने की ओर रोजाना लगभग हजारों लोगों का आना जाना इस मार्ग से होता है। नेशनल हाईवे से होते हुए यह मार्ग विभिन्न स्थानों की ओर जाता है। नंदिनी रोड से केनाल रोड की ओर भी रास्ता गया हुआ है तथा जामुल की ओर एवं छावनी की ओर तथा गौरव पथ की ओर भी नंदनी रोड से जाने का प्रमुख मार्ग है। नंदनी रोड में बड़े-बड़े गड्ढे हो रखे थे जिसे देखते हुए इसके डामरीकरण कार्य का फैसला महापौर ने लिया था। लोगो ने भी सड़क डामरीकरण की मांग प्रमुखता से की थी जिसे देखते हुए महापौर ने अधिकारियों को इस मार्ग के डामरीकरण करने के निर्देश दिए थे।
         लगभग एक करोड़ की लागत से नंदनी रोड के सड़क का डामरीकरण कार्य होगा। डामरीकरण कार्य हो जाने से हजारों लोगों को आने जाने में आसानी होगी तथा गड्ढों से राहत मिलेगी और बारिश के दिनों में भी लोगों को असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम भिलाई छेत्र अंतर्गत सड़कों के डामरीकरण, संधारण एवं मरम्मत का कार्य पुरजोर गति से किया जा रहा है। नेशनल हाईवे से लगे प्रमुख मार्ग जो अंदर इलाकों में प्रवेश करते हैं उनको टारगेट करते हुए डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है ताकि लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके। अंदरूनी इलाकों के मार्गो को भी दुरुस्त किया जा रहा है।
       सड़क भूमि पूजन के दौरान जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, जोन अध्यक्ष जलंधर सिंह, महापौर परिषद के सदस्य मन्नान गफ्फार खान, पार्षद इंजीनियर सलमान, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, सहायक अभियंता आलोक पसीने, उप अभियंता विजेंद्र गुप्ता तथा नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

    भिलाईनगर/ शौर्यपथ / भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत रोका छेका अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए महाअभियान चलाया जा रहा है। निगम क्षेत्र में अवाारा घूमने वाले मवेशियों से किसी को परेशानी न हो इसे देखते हुए भिलाई निगम की टीम सभी जोन क्षेत्रों में तिथि वार आवारा पशुओं को पकड़ने अभियान चला रही है। अभियान के तहत इस माह में आवारा पशुओं को पकड़ कर गौठान भेजा गया है। आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए आयुक्त ने निर्देश दिए हैं।
        रोका छेका अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकड़ने टीम शहर में विभिन्न संसाधनों के साथ घूम-घूम कर आवारा मवेशी को पकड़ रहे हैं। काऊ केचर वाहन में मवेशियों को डालकर सीधे गौठान में छोड़ा जा रहा है। भिलाई निगम की टीम मुख्य रूप से शहर के सभी मार्केट क्षेत्र तथा अंदरूनी क्षेत्र की सड़कों के किनारे घूमने वाले मवेशियों को टारगेट करते हुए मार्केट, सर्विस रोड, सार्वजनिक स्थान, तथा जीई रोड के किनारे चलने वाले आवारा मवेशियों को पकड़ रही है। आवारा पशुओं के कारण वाहन चालकों एवं मार्केट में खरीददारी के लिए आने वाले लोगों को समस्या से निजात दिलाने निगम की टीम पशुओ को पकड़ने की कार्रवाई कर रहे हैं। माह भर से चल रहे विशेष अभियान में निगम क्षेत्र के सभी वार्डों से आवारा मवेशी पकड़ने रूट चार्ट बनाकर कार्य कर रहे है। सभी क्षेत्रों में आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है।
        उल्लेखनीय है कि कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए है। इसी के तहत भिलाई निगम क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है। मवेशियों को पकड़ने के दौरान उन्हें चोट न लगे इसलिए निगम की टीम दो काऊ केचर एवं रस्सी व आवश्यक संसाधन के साथ फिल्ड में पहुंच रहे है, नगर निगम के अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने पशु पालकों से अपील की है कि खुले में आवारा मवेशियों को न छोड़े और अभियान में सहयोग प्रदान करें।

          रिसाली / शौर्यपथ /  पर्यावारण संरक्षण करने के बजाय नुकसान पहुंचाने वालों के साथ रिसाली निगम सख्ती से पेस आई। 7000 रूपये जुर्माना वसूला गया। वहीं पर्यावरण विभाग प्रभारी अनुप डे सामान्य प्रशासन विभाग प्रभारी चन्द्रभान सिंह ठाकुर उपस्थिति में पर्यावरण के लिए बेहद खतरानाक माने जाने वाले बिखरे पड़े डिस्पोजल व पॉलीथीन को उठाया गया।
    विश्व पर्यावरण दिवस पर निगम आयुक्त, आशीष देवांगन के मार्गदर्शन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अनुठा अभियान चलाया। वे ऐसे स्थान पर पहुंचे जहॉ प्रतिबंध के बाद भी चोरी छिपे वन-टाईम युज प्लास्टीक जैसे-डिस्पोजल गिलास, प्लेट या फिर कैरी बैग का उपयोग किया जा रहा था। शराब और सड़क किनारे दुकान लगाने वालों को प्लास्टिक एवं पॉलीथीन से पर्यावारण को खतरा विषय को विस्तार से समझाते हुए प्रतिबंधित सामनों को जब्त किया गया। इस अभियान में राजस्व विभाग के प्रभारी अधिकारी संजय वर्मा, जनस्वास्थ्य विभाग के बृजेन्द परिहार आदि उपस्थित थे।    
    जनप्रतिनिधियों ने दिया संदेष
    रिसाली निगम के महापौर परिषद के सदस्य अनुप डे व चन्द्रभान ठाकुर ने नागरिकों से अपील की घर के आस-पास बिखरे पॉलीथीन व डिस्पोजल पात्र को श्रमदान कर एकत्र कर डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन गाड़ी में डॉल दे। ऐसा नही करने पर प्लास्टीक जमीन पर बिखरा रहेगा। और वह मानव जीवन को संकट में डाल सकता है।
    पौध लगाने का अभियान 10 से
      धरती को हराभरा बनाने रिसाली निगम इस साल भी बड़े स्तर पर पौध रोपण करेगा। इस अभियान की शुरूआत 10 जून से की जाएगी। नेवई गोठान में फलदार पौध लगाए जाएंगे।
    सात हजार वसूला जुर्माना
     निगम अधिकारियों ने बाजार क्षेत्र में दबिस दी। इस दौरान बड़ी मात्रा में पानी पाऊच की बोरी और डिस्पोजल गिलास जब्त किय गए। अधिकारियों ने व्यापारियों से जुर्माना भी वसूला। शुभम डेली नीड्स से 1 बोरी पानी, मोनू सप्लायर से 26 बोरी पानी पाऊच, विकास सिंह से 25 बोरी पानी पाऊच, 2 पॉकेट डिस्पोजल पिन्टु जायसवाल से 18 पॉकेट डिस्पोजल, साहू फल दुकान से 3 पॉकेट सिंगलयूज कैरी बैग, शेखर से 1 पैकेट पॉलीथीन बैग जब्त किया गया।

    भिलाई / शौर्यपथ /  भेंट मुलाकात करते हुए विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर 1 पहुंचे। जहां वे सेक्टर 1 वार्ड के नागरिकों के साथ वार्ड का भ्रमण किए। वार्ड में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। जानकारी लेने के साथ ही वार्ड में होने वाले विकास कार्यों का औचक निरीक्षण भी किया। इस दौरान वे वार्ड के नागरिकों के साथ जमीन पर बैठ कर लाेगों के साथ चाय पी। चाय पीते -पीते शहर के विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान लोगों ने विधायक देवेंद्र यादव का सबसे पहले तो आभार जताया कि उन्होंने सेक्टर 1 के लिए जो काम किया है। उसके लिए उनका दिल से आभार और धन्यवाद। सेक्टर 1 में बहुत सुंदर और मनमोहक उद्यान बनाया गया है। सड़कों पर धूल ना उड़े इसके लिए अधिकांश सड़कों के किनारे फूटपाथ पर पेवर ब्लॉक लगाए गए है। ऐसे कई विकास कार्य हैं। जो हुए है और कई विकास कार्य हैं जो चल रहे हैं। वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों ने विधायक से कहा कि सच में भिलाई में विकास देखने को मिल रहा है। चारो ओर भिलाई के हुडको से लेकर खुर्सीपार और छावनी तक  विकास ही विकास नजर आ रहा है। वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों ने विधायक से कुछ मांग की और छोटी- मोटी समस्याएं भी बताई। लोगों ने विकास को लेकर लंबी और सार्थक चर्चा की। लोगों ने बताया कि बीते कुछ सालों में जब से वे विधायक बने हैं, तब से लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। सेक्टर में सड़क,नाली,बिजली, पानी,उद्यान सौंदर्यीकरण से लेकर सभी सड़को को धूल मुक्त करने के लिए पेवर ब्लॉक लगाया जा रहा है।
        सिर्फ यही नहीं सीएम भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजनाओं से वार्ड के  लगभग हर परिवार का राशन कार्ड बनाया गया है। श्रम कार्ड बनाया गया है। आयुष्मानकार्ड बनाया गया है। सड़क, नाली, पानी की समस्याएं भी दूर हुई। जब विधायक देवेंद्र यादव को लोग अपने वार्ड में देखे  तो सब खुश हो गए।  लोगों ने बताया कि पहले पानी की समस्या थी, लेकिन अब पानी की समस्या दूर हो गई है।  इसके लिए सभी वार्डवासियों ने विधायक का आभार जताया।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision