September 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

    आवेदन 23 जून तक जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति दुर्ग में जमा करना होगा

       दुर्ग / शौर्यपथ / जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवक.युवतियों को प्रधानमंत्री अभ्युदय योजनांतर्गत कौशल विकास के माध्यम से सिपेट रायपुर में मशीन ऑपरेटर सीएनसी लेथए मशीन ऑपरेटर असिस्टेंट प्लास्टिक प्रोसेसिंगए मशीन ऑपरेटर प्लास्टिक इंजेक्शन मोल्डींगए मशीन ऑपरेटर प्लास्टिक एक्सटूशन एवं मशीन ऑपरेटर प्लास्टिक ग्लो मोडडींग का 3 माह का प्रशिक्षण दिया जाना है।v
    इस हेतु दुर्ग जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के लर्निंग लाइसेंस धारी आवेदक जो बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे हैंए छत्तीसगढ शासन परिवहन विभाग के अंतर्गत संचालित इंस्ट्रीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एंड ट्रैफिक रिसर्चए छत्तीसगढ आईडीटीआर के माध्यम से टू.व्हीलर, फोर व्हीलर, हल्के वाहन एवं भारी वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण नि:शुल्क दिया जाएगा। इसके लिए आवेदक को जिले का मूल निवास प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति वर्ग तहसीलदार द्वारा जाति प्रमाण पत्र हो,शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम प्रमाण पत्र 8वीं एवं 10वीं उत्तीर्ण, आधार कार्ड, परिवार की वार्षिक आय प्रमाण पत्र जमा करना होगा।

    घर-घर विशेष अभियान चलाकर शतप्रतिशत लोगो के आधार कार्ड अपडेशन/आयुष्मान कार्ड बनाये

          दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम के आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने डाटा सेंटर सभागार में आयुष्मान कार्ड/आधार कार्ड से जुड़े सभी अधिकारी व कर्मचारियों  के साथ आयुष्मान कार्ड/आधार कार्ड बनाने के संबंध में बैठक की। बैठक में आयुष्मान कार्ड/आधार कार्ड बनाने संबंध में जानकारी ली।उन्होंने ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग,राष्ट्रीय शहरी आजीविका की सामुदायिक संगठिका,राजीव युवा मितन क्लब के पदाधिकारी तथा च्वाइस सेंटर के ऑपरेटर शिविर के दौरान जाकर घर घर जाकर सर्वे करें तथा संवेदनशीलता पूर्वक कार्य करें एवम अलर्ट मोड में अपनी सेवा को अंजाम दें। उन्होंने कहा कि कोई स्वास्थ्य सेवा को हल्के में ना लें तथा वार्डो में तिथिवार कैंप लगाकर लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड/आधार कार्ड बनाने के निर्देश दिए।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने बैठक में शहर में शिविर के माध्यम से आयुष्मान कार्ड/आधार कार्ड बनाने की प्रगति के संबंध में संबंधित विभागीय-अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की।कार्य को मिशन मोड में करते हुए आंकड़ों में उत्तरोत्तर बढ़ोतरी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए इस योजना के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित करने को कहा। साथ ही बेहतर तरीके से मुनादी कराकर अधिक से अधिक लोगों को शासन की इस योजना से लाभान्वित करने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त मोहेंद्र साहू,स्वास्थ्य विभाग के देवेश द्विवेदी,प्रशांत कुर्री, चंदन मनहरे आदि मौजूद रहें। उन्होंने लाभार्थियों से योजना का लाभ लेने के लिए जल्द से जल्द अपना आयुष्मान कार्ड/आधार कार्ड बनवाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि स्व सहयता समूह एवं मितानिन को योजना के वार्डो में घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार जहां शासन की योजना के लाभार्थी अधिक है वहां आयुष्मान कार्ड/आधार कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाकर कार्ड बनवाएं, ताकि लाभार्थी योजना का लाभ ले सकें।

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के मोर मकान मोर आस घटक अंतर्गत स्लम क्षेत्र में किराएदारी के रूप में निवासरत किराएदार/बेघर परिवारों को आवास आबंटन के लिए मुख्य कार्यालय के प्रधानमंत्री आवास योजना काउंटर से आवेदन पत्र विक्रय करने की अंतिम तिथि 31 मई 2023 तक थी। मुख्य कार्यालय से आवेदन पत्र विक्रय करना बंद कर दिया गया है। लेकिन निगम तुहर द्वार के अंतर्गत महापौर संग गोठ कार्यक्रम के शिविरों में वार्डों में निवासरत किराएदार/बेघर परिवारों को आवास उपलब्ध कराने आवेदन पत्र वितरित किए जाएंगे। मुख्य कार्यालय में आवेदन पत्र विक्रय नहीं किया जा रहा है। वार्डों में लगने वाले शिविरों में आवेदन का शुल्क 100 रुपए भुगतान कर आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं। पूर्णत: भरे हुए दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र जमा करने की तिथि 15 जून 2023 है। इस तिथि तक आवेदन पत्र निगम मुख्य कार्यालय में जमा लिए जाएंगे।

    दुर्ग / शौर्यपथ /  सुपेला थानांतर्गत एक मानसिक रूप से बीमार एक पत्नी ने अपने पति की बीती देर रात गला घोंट कर हत्या कर दी। सुपेला पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ऐसी जानकारी मिली है कि महिला पिछले कई दिनों से बीमार थी। इसके कारण घरवालों ने तंत्र मंत्र का भी सहारा लिया था।
    सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात 1से2 बजे के बीच कृष्णा नगर बजरंग चौक सुपेला भिलाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वहां किसी महिला ने अपने पति की हत्या कर दी है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच में पाया कि यहां रहने वाली संगीता सोनी 39 वर्ष ने अपने पति दिलीप सोनी 45 वर्ष का गला दुपट्टे से घोंट कर मार दिया है।
    महिला के निवास के आस पास व परिजनों ने बताया कि महिला पिछले तीन चार दिन से बीमार थी। घर वालों का कहना है कि उसके ऊपर किसी भूत प्रेत का साया था। इसके चलते उन्होंने तांत्रिक से झाड़ फूंक भी करवाया। इसके बाद उसकी तबीयत में कुछ आराम था। महिला घर में अपने पति और एक बच्चे के साथ रहती थी। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात 1 से 2 बजे के बीच जब सभी सो रहे तो महिला उठी। उसने दुपट्टे से फंदा बनाया और दिलीप सोनी का उससे गला घोंट दिया। दिलीप सोनी अपने तीन बेटों और पत्नी के साथ रहता था। उसके बगल से ही उसके भाई भी अपने परिवार के साथ रहते हैं।
    दिलीप के बड़े भाई जितेंद्र सोनी ने बताया कि भतीजे के चिल्लाने की आवाज सुनकर वो लोग उठे। उन्होंने देखा कि दिलीप बिस्तर में मृत पड़ा है और उसके मुह से झांग जैसा निकल रहा है। इसके बाद उन लोगों ने 112 में फोन करके पुलिस को सूचना दी और दिलीप को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद महिला काफी एग्रेसिव थी। वो किसी के भी ऊपर हमला करने जैसी स्थिति में थी। वो इतना आवेश में थी कि किसी के काबू में नहीं आ रही थी। इसके बाद महिला पुलिस बल और घर वालों के द्वारा उसे पकड़ा गया और फिर थाने लाया गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

    भिलाई / शौर्यपथ / इंजीनियरिंग पार्क भिलाई में बीती रात्रि चोर गिरोह के करीब 15 से 20 व्यक्ति इंजीनियरिंग पार्क स्थित सारथी मैटलिक्स प्राइवेट लिमिटेड एवं अन्य यूनिटों में चोरी कर रहे 15 से 20 चोर यूनिट में चोरी कर रहे थे। चोरी करते यूनिट के गार्ड को जानकारी होने पर संस्था के डायरेक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारीगण रात करीब 2.30 बजे इंजीनियरिंग पार्क पहुंचे संस्था एवम यूनिट के प्रतिनिधि देखकर चोर भागने लगे जिसमें से तीन चोर को प्रतिनिधिमंडल ने पकड़ लिया। उसी दौरान वहां 112 पुलिस की गाड़ी आ गई,  पुलिस द्वारा तीनों व्यक्तियों को 112 में बिठाकर भिलाई 3 थाने ले जाया गया।
    इंजीनियरिंग पार्क के प्रतिनिधिमंडल द्वारा गुरूवार को प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रेमचंद देवांगन अध्यक्ष, नमन कोठारी, सुमित अग्रवाल, राजेश विश्वकर्मा, निमित पहाडिय़ा, अजय श्रीवास्तव, कुंदन जायसवाल, राहुल जायसवाल, काके पप्पू सिंह, संतनु ब्यास, थानेदार मनीष शर्मा से इंजीनियरिंग पार्क में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है कि शिकायत एवं रोकथाम के लिए थाने पहुंचे, थाने पहुंचने पर पता चला कि संभावित 2 चोर को पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया एवं 1 चोर को क्राइम ब्रांच भेजा गया। एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं थानेदार के मध्य यह चर्चा हुई  की शुक्रवार 9 जून को सी एस पी छावनी, थानेदार  भिलाई 3, संस्था के पदाधिकारीगण एवं सिक्योरिटी एजेंसी के प्रतिनिधि के साथ संयुक्त बैठक इंजीनियरिंग पार्क में रखी गई है जिसमें आगामी कार्यप्रणाली पर निर्णय लिया जायेगा जिसमें चोरी की घटनाएं रोकने योजना बनाई जायेगी। उक्त यह जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमचंद देवांगन ने दी।

    घोषणा के बाद से सभी विकास कार्यों का टेंडर करके काम शुरू करा रहे

    भिलाई। शौर्यपथ । शहरवासियों के लिए बहुत ही हर्ष और उत्साह की खबर है। श्री राम जानकी मंदिर का जीर्णोंद्धार जल्द ही किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी हो गई है और जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। यह सराहनीयक कार्य भिलाई नगर विधायक देेवेंद्र यादव की पहल से हाे रहा है। विधायक के प्रयास से बजट की स्वीकृति हो गई है और जल्द ही काम पूरा हो जाएगा। 

      गौरतलब है कि विधायक देवेंद्र यादव लगातार लोगों से भेंट मुलाकात कर रहे हैं। लोगों से मिल रहे हैं और उनका हालचाल पूछ रहे हैं। कुशल क्षेम जानने के साथ ही विधायक वार्ड के विकास कार्यों की जानकारी ले रहे हैं। लोगों से विकास पर चर्चा कर रहे हैं और लोगों की समस्याएं भी पूछ रहे हैं। साथ ही समस्याओं का समाधान भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में जनता की मांग पर भेंट मुलाकात के दौरान विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा भी किए है। अब वे घोषणाएं जल्द ही मूर्त रूप लेगी। सभी विकास कार्यों का बारी-बारी से टेंडर जारी किया जा रहा है। 

    जानिए कौन कौन से विकास कार्य होंगे

    10 लाख की लागत से वार्ड 40 छावनी लक्ष्मण एवं बिजली नगर में नाली निर्माण किया जाएगा। 

    9.97 लाख की लागत से वार्ड 41 औद्योगिक क्षेत्र छावनी बीईसी, गणेश चौक व नहर किनारे नाली निर्माण किया जाएगा। 

    4 लाख की लागत से वार्ड 41 राजीव नगर छावनी में नाली निर्माण किया जाएगा। 

    6 लाख की लागत से वार्ड 41 आदिवासी नगर नंदिनी रोड के पास छोटा उद्धान बनाया जाएगा। 

    5 लाख की लागत से वार्ड 44 लक्ष्मीनारायण नगर में उड़िया बस्ती, यादव पारा में नाली निर्माण। 

    5 लाख की लागत से वार्ड 44 में ही शासकीय स्कूल के पास मंच का निर्माण किया जाएगा। 

    3 लाख की लागत से वार्ड 50 सड़क नंबर 38 में बोर खनन कर पाइप लाइन बिछाया जाएगा। 

    4 लाख की लागत से एमपीआर रोड शा प्रा शाला के समीप पइाप लाइन विस्तारीकरण किया जाएगा। 

    7 लाख की लागत से वार्ड 40 दुर्गा मंदिर के पास सामुदायिक नई सुविधा व विद्धुत संधारण किया जाएगा। 

    3.80 लाख वार्ड 47 राधाकृष्ण मंदिर स्कूल के पास छोटा उद्यान बनाया जाएगा। 

    17.67 लाख की लागत से वार्ड 48 पंप हाउस कैनाल रोड के किनारे सौंदर्यीकरण किया जाएगा। 

    8 लाख की लागत से वार्ड 40 छावनी चौक तिरंगा चौक तक सौंदर्यीकरण किया जाएगा। 

    8 लाख की लागत से वार्ड 43 बापू नगर राजीव नगर पीपल पेड़ के समीन शेड़ निर्माण। 

    15 लाख की लागत से वार्ड 44 में शाहनी बस्ती के समीप सौँदर्यीकरण । 

    5 लाख की लागत से वार्ड 45 बालीजी नगर स्थित बाल मंदिर मैदान का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। 

    7.73लाख की लागत से वार्ड 45 में उदय मंडल स्थित जिम में जिम सामग्री प्रदाय किया जाएगा। 

    10 लाख की लागत से वार्ड 50 में ऑडिटोरियम भवन में साउड सिस्टम लगाने एवं अन्य विकास कार्य ।

    8 लाख की लागत से वार्ड 51 में शहीद वीर नारायण सिंह नगर शिशु पार्क के समीप भवन के ऊपर प्रथम तल एवं मंच निर्माण कार्य। 

    7 लाख की लागत से वार्ड 46 नहर किनारे पचरी निर्माण कार्य। 

    7 लाख की लागत से वार्ड 50 दुर्गा मंच के समीप बाउंड्रीवाॅल एवं अन्य सौंदर्यीकरण कार्य। 

    जनता की मांग हो रही पूरी: विधायक देवेंद्र यादव

    हम लगातार जनता से मिल रहे हैं। भेंट मुलाकात कर उनका कुशल क्षेत्र जान रहे हैं और वार्ड में जो समस्याएं है। उसे भी समझ रहे हैं। जनता की मांग पर समसयाओं का समाधान कर रहे हैं। जितनी भी घोषणाएं हमने की है। उन्हें पूरी की जा रही हैँ। 

    *श्रीमती दिव्या साहू, श्रीमती कांता साहू एवं श्रीमती मीना जोशी बनी भाजपा प्रत्याशी :: 9 जून को प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में होगा तीनों प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल*

          दुर्ग। शौर्यपथ । आसन्न नगरीय निकाय एवं पंचायत उपचुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों का चयन कर लिया है। दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा द्वारा इस हेतु अलग-अलग चुनाव क्षेत्रों के लिए वरिष्ठ नेताओं को शामिल करके चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया था, जिसके बाद चुनाव संचालन समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रत्याशियों के नामों की अनुशंसा करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा को नाम सौंपा। जिसके बाद जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के संयोजकत्व में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई। जिला समन्वय समिति द्वारा चुनाव संचालन समिति से अनुशंसित नामों का अनुमोदन किया गया। 

    जिला समन्वय समिति द्वारा प्रत्याशियों के नामों का अनुमोदन किए जाने के पश्चात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी एवं जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल ने प्रत्याशियों के नामों पर अपनी सहमति प्रदान की, इसके बाद जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपचुनाव हेतु प्रत्याशियों की घोषणा की गई।

    दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा द्वारा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 के सदस्य पद के उपचुनाव हेतु श्रीमती दिव्या साहू ( पूर्व सरपंच कोटनी) को भारतीय जनता पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया। इसी प्रकार दुर्ग नगर पालिका निगम के वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद पद के लिए श्रीमती कांता साहू (पूर्व पार्षद) को एवं अहिवारा नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद पद हेतु अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती मीना जोशी (पूर्व पार्षद) को भाजपा का घोषित किया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने नगरीय निकाय चुनाव के बी फार्म जारी किए जाने हेतु जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा को अधिकार प्रदत्त किया है। 

    जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार 9 जून को तीनों प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल कराया जाएगा। सर्वप्रथम प्रातः 10:30 बजे अहिवारा में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मीना जोशी का नामांकन दाखिल कराया जाएगा तत्पश्चात 12:00 बजे जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी श्रीमती दिव्या साहू का नामांकन दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में प्रस्तुत किया जाएगा एवं दोपहर 1:00 दुर्ग नगर निगम के वार्ड क्रमांक 42 की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कांता साहू का नामांकन दुर्ग शहर के प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में होगा।

    निगम द्वारा वार्ड 42 उप चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन नहीं

    दुर्ग। शौर्यपथ। नगर पालिक निगमउप चुनाव हेतु वार्ड 42 कसारीडीह में पार्षद पद के लिए आचार संहिता लागू है।इसके लिए नगर निगम द्वारा आचार संहिता का पालन किया जा रहा है एवम कोई भी नए कार्य उक्त वार्ड में चालू नही है। कुछ समाचार पत्रों में आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी समाचार प्रकाशित किया गया है, जिसमें उक्त वार्ड में बगैर वर्क आर्डर के सड़क निर्माण संबंधी शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया है एवं शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई है। नगर निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 42 तथा कसारीडीह देव मेडिकल से युवराज किराना स्टोर तक नंदलाल यादव से ज्ञान राजपूत निवास तक साहू किराना स्टोर से टावर चौक तक और तलवार भवन के पास डामरीकरण का कार्य के संबंध में कार्यादेश क्र 0/ 26/ लो.क. वि./ 2023 दुर्ग, दिनांक 22/5/ 2023 को जारी किया गया है किंतु विवाद की स्थिति होने के कारण वर्तमान में कार्य बंद है।

    कसारीडीह वार्ड 42 के गली नंबर 5 में नगर निगम द्वारा डामरीकरण सड़क के निर्माण के लिए निगम प्रशासन द्वारा 22 मई को वर्क आर्डर जारी किया गया।वर्क आर्डर जारी नहीं करने का आरोप बेबुनियाद है। वर्क आर्डर जारी किए जाने की पुष्टि करते हुए निगम असफर ने बताया कि आचार संहिता लग जाने के कारण कार्य को रुकवा दिया गया है। उन्होंने ये भी बताया कि क्वालिटी कंस्ट्रक्शन को मिला ठेका नगर पालिक निगम द्वारा 22 मई 2023 को जारी वर्क आर्डर के अनुसार कसारीडीह वार्ड 42 के विभिन्न गलियों में डामर सड़क निर्माण का ठेका क्वालिटी कंस्ट्रक्शन भिलाई को दिया गया है। 10 लाख रुपए की लागत से देव मेडिकल से युवराज किराना स्टोर तक, नंदलाल यादव से ज्ञान राजपूत निवास तक, साहू किराना स्टोर से टावर चौक तक तथा तलवार भवन के पास डामर सड़क निर्माण किया जाना है।

    प्लास्टिक एवं झिल्ली पन्नी तथा कचरा फैलाते पाए जाने पर ले रहे जुर्माना
     कार्रवाई करते हुए 22700 रुपए का लगाया जुर्माना

    भिलाईनगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में प्लास्टिक मुक्त अभियान को लेकर कार्रवाई निरंतर जारी है, निगम के सभी जोन कार्यालयों में स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर में प्लास्टिक एवं झिल्ली पन्नी के कचरों के रोकथाम के लिए बाजार व व्यवसायिक क्षेत्र में कार्रवाई कर रहे है। टीम के द्वारा निरीक्षण के दौरान कहीं भी प्लास्टिक या अन्य कचरा फैलाते हुए पाए जाने पर उनसे जुर्माना भी लिया जा रहा है। बाजार क्षेत्र में प्रतिबंधित झिल्ली, पन्नी विक्रय एवं उपयोग करते हुए पाए जाने पर प्रतिबंधित सामग्री को जप्त किया जा रहा है।
        भिलाई शहर से झिल्ली, पन्नी के कचरों को समाप्त कर प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए लगातार बाजार तथा व्यवसायिक क्षेत्रों एवं दुकानों में निरीक्षण कर प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर जप्ती बनाने की कार्रवाई की जा रही है, ताकि हमारा शहर साफ सुथरा हो और झिल्ली पन्नी के कचरों से फैलने वाले दुष्प्रभाव की रोकथाम हो सके। इसके लिए निगम प्रशासन द्वारा सभी जोन कार्यालयों में गठित टीम द्वारा अलग-अलग जगहों पर दुकानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमार कार्रवाई की जा रही है। जहां भी सिंगल यूज प्लास्टिक व प्रतिबंधित प्लास्टिक, पानी पाउच, गिलास, प्रतिबंधित झिल्ली, पन्नी, प्लास्टिक का दोना, पत्तल व प्लास्टिक अन्य सामग्री जो प्रतिबंधित है उस पर कार्रवाई की जा ही है।
       निगम आयुक्त ने प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग तथा विक्रय नहीं करने की अपील शहरवासियों से की है। शहर को स्वच्छ और स्वस्थ रखने के लिए यह आवश्यक है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करें। किसी भी प्रकार की सामग्री लेने के लिए कपड़े से बने थैले इत्यादि का उपयोग करें। भिलाई निगम ने सभी जोन में अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ की है। प्लास्टिक से पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचता है जिसको देखते हुए इस पर भिलाई निगम क्षेत्र में कड़ाई से कार्यवाही की जा रही है। रात्रि के समय भी सड़क किनारे ठेला या स्टॉल लगाकर व्यवसाय करते हुए प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग व विक्रय करने वालो पर लगाम लगाया जा रहा है। इसके अलावा कचरे को इधर उधर फेंकते वाले, बिल्डिंग मटेरियल डंप कर सड़क बाधा, सीएनडी वेस्ट इत्यादि पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision