
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाई / शौर्यपथ / राजनीति के दो धूर विरोधी भाजपा के कद्दावर नेता एवं पानी वाला बाबा प्रेमप्रकाश पाण्डेय और भिलाई विधानसभा के युवा विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता देवेन्द्र यादव आज एक साथ फोटो में दिखाई दे रहे हैं। जैसे जैसे चुनाव आते जाता है वैसे वैसे इनमे दूरिया बढने के बजाय दूरिया कम होते जा रही है और करीब आते जा रहे हैं। इस फोटो को देखने से तो यही प्रतीत होता है। अब आप यह फोटो देखकर यह सोच रहे हैं कि लगता है कि दोनो में मांडवाली हो गई है और अब दोनो एक दूसरे के विरोध में अब अपना मुंह नही खोलेंगे। लेकिन ऐसी कोई बात नही है अब आप को बता दें कि आज सेक्टर 6 कोतवाली थाना परिसर में स्थित हनुमान मंदिर का आज पहला स्थापना दिवस था वही ये दोनो नेता देवेन्द्र यादव और भाजपा नेता प्रेमप्रकाश पाण्डेय आये हुए थे। आज 9 जून को पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय का जन्मदिन था। इस दौरान भिलाई के युवा विधायक देवेन्द्र यादव ने प्रेमप्रकाश पाण्डेय को उनके जन्मदिन की बधाई दी और हनुमान मंदिर में एक साथ जाकर मत्था टेके और दोनो नेता एक दूसरे का कुशलक्षेम पूछने के साथ ही दोनो नेताओं ने एक साथ प्रसाद ग्रहण किये। आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में पांच बार के निर्दलीय पार्षद वशिष्ट नारायण मिश्रा, पार्षद आदित्य सिंह, एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष सुमीत पवार, शरद मिश्रा सहित बड़ी संख्या में दोनो नेताओं के समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
रिसाली / शौर्यपथ / दुर्ग ग्रामीण विधायक व लोकनिर्माण एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने एक करोड़ 50 लाख का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। उन्होंने मरोदा सेक्टर में धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स का उद्घाटन भी किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि उनका प्रयास है कि शीघ्र ही मरोदा क्षेत्र में आत्मानंद स्कूल खुले। गृहमंत्री ने लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में कहा कि वर्तमान में शिक्षा एवं स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है। रिसाली निगम महज साढ़े तीन वर्ष पूर्व गठन हुआ है। अल्प समय में हमने 200 करोड़ से अधिक का विकास कार्य कर चुके है। आज लगभग डेढ़ करोड़ का विकास करने भूमिपूजन किया है। उन्होंने कहा कि मरोदा वासियों को रियायत मूल्य पर दवा उपलब्ध धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स से होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि शीघ्र ही मरोदा में भी आत्मानंद स्कूल खोला जाएगा। इसकेलिए वे भरसक प्रयास कर रहे है।
भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू, महापौर परिषद के सदस्य चन्द्रभान सिंह ठाकुर, गोविंद चतुर्वेदी, अनुप डे, सनीर साहू, चन्द्रप्रकाश सिंह निगम, परमेश्वर कुमार, सोनिया देवांगन, ईश्वरी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, पार्षद सविता ढवस, माया यादव, शीला नारखेड़े, जाहिर अब्बास, संजू नेताम, डोमन लाल बारले, एल्डरमेन संध्या वर्मा, संगिता सिंह, शिशिर साहू, अजीत यादव, संतू दास, मो. निजाम, आदि उपस्थित थे।
तालपुरी बी ब्लाॅक में बनेगा मंच
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री ने नागरिकों से चर्चा की। इस दौरान तालपुरी बी ब्लाॅक में मंत्री ने नागरिकों के अनुरोध पर निगम आयुक्त आशीष देवांगन को मंदिर में पेवर ब्लाक व मंच निर्माण करने निर्देश दिए। साथ ही वार्ड 7 रिसाली सेक्टर में नाला निर्माण करने प्रस्ताव तैयार करने कहा। साथ ही मंत्री ने आयुक्त को निर्देश दिए कि एसटीपी बनाने प्रस्ताव तैयार कर शासन को शीघ्र भेजे।
मंत्री ने खरीदा चाकलेट
मैत्री गार्डन के समीप धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स का उद्घाटन करते गृहमंत्री ने मेडिकल स्टोर्स से चाकलेट खरीदी और पार्षदों व कार्यकर्ताओं को बांटा। मंत्री ने कहा कि उद्घाटन पर खरीदी करना आवश्यक है। उन्होंने चुटकी लेते कहा कि दवा तो नहीं ले सकता इसलिए चाकलेट खरीदकर सबकों खिला रहा हूँ।
नेवई गौठान में रोपे फलदार पौधे
गृहमंत्री व क्षेत्रीय विधायक ने नेवई गौठान में फलदार पौध का रोपण किया। उन्होंने आम, अमरूद, कटहल का पौध रोपण किया और समूह को देखभाल के लिए सौंपा। उन्होंने कहा कि महिलाएं इस बगीचा से आमदनी कर आत्मनिर्भर बने।
इन कार्यो का हुआ भूमिपूजन, लोकार्पण
वार्ड 1 तालपुरी ए ब्लाॅक क्लब के पास उद्यान उन्नयन कार्य 20 लाख, बी ब्लाॅक के पास उद्यान उन्नयन कार्य 17 लाख, वार्ड 5 एचएससीएल कालोनी शिव मंदिर के पास उद्यान निर्माण निर्माण 19.97 लाख, वार्ड 6 रूबाबांधा सेक्टर उद्यान निर्माण 19.98 लाख, गणेश उद्यान में सौंदर्यीकरण 20 लाख, वार्ड 24 सत्यम सायकल स्टोर्स के पास उद्यान निर्माण कार्य 19.47 लाख, वार्ड 07 नगर पालिक निगम कार्यालय के पीछे उद्यान का उन्नयन कार्य 7.25 लाख, वार्ड 12 मैत्री गार्डन रोड में धन्वंतरी मेडिकल हेतु भवन निर्माण 8 लाख।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम में विकास कार्य अपने तेज गति में है वार्ड क्रमांक 43 आदर्श नगर में 19 लाख रूपये के लागत से डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने किया। भूमि पूजन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद एवं एनआईसी सदस्य दीपक साहू,ज्ञानदास बंजारे,मनीष साहू,कुलेश्वर साहू,गुड्डू यादव,प्रकाश जोशी,भास्कर कुंडले,ईश्वर साहू,राकेश यादव आदि उपस्थित थे। भूमि पूजन अवसर पर विधायक अरुण वोरा ने कहा कि हमारे शहर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य हो रहे हैं।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा समस्त वार्डों की आवश्यकता एवं मांग को देखते हुए जरूरत के अनुसार कार्य कराए जा रहे हैं,आगे भी अनेक प्रकार के जन सुविधा वाले कार्य किया जाएगा।19 लाख की लागत से बनने वाले डामरीकरण कार्य आदर्श नगर के विभिन्न मार्ग के जर्जर सड़को में कार्य प्रारंभ।विधायक अरुण वोरा ने कहा हमारी सरकार निरन्तर विकास कार्यों एवं जनमानस की आवश्यकताओं की पूर्ति करने प्रयासरत् है।वे हमेशा से अपने आप को जनता के बीच में रखकर उनकी समस्याओं को अपना मानकर शीघ्र समस्या का निवारण करने का प्रयास करते हैं। विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा शहर के सभी वार्डो में विकास कार्यो के लिये धनराशि की कमी नही होगी।
वेंडिंग जोन बनने से सड़कों पर ठेलो के चलते लगने वाले जाम से राहगीरों को मिलेगी मुक्ति
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम क्षेत्र सीमा अंतर्गत शहर के 13 स्थानों में वेंडिंग जोन बनाया जा रहा। आज महापौर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने शहर का दूसरा स्ट्रीट वेंडिंग जोन जिला हॉस्पिटल के करीब निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। वेंडिंग ज़ोन 30 से अधिक गुमटी वाले कर सकेंगे काम वेंडिंग जोन बनने से सड़कों पर ठेलो के चलते लगने वाले जाम से राहगीरों को मिलेगी मुक्ति।वहीं सड़कों पर फल ठेलो के खड़े होने से लगने वाले जाम व शहरवासियों को होनी वाली परेशानियों से निजात मिल सकेगी।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने उपायुक्त मोहेंद्र साहू,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के साथ निरीक्षण कर जायजा लिया। जिला हॉस्पिटल के करीब चौपाटी के रूप में विकसित करते हुए तैयार किया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द वेंडिंग जोन में बिजली पोल समेत अन्य की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।निगम अधिकारियों ने उन्हें बताया कि बिजली के लिए पोल की व्यवस्था जल्द ही जोन में बिजली व अन्य की व्यवस्था कर दी जाएगी। जिसके बाद शहर का दूसरा वेंडिंग जोन को जिला हॉस्पिटल के आस-पास ठेले व खोमचे और गौरव पथ के ठेले वाले संचालकों को सौंपा जाएगा। पहला मानस भवन के निकट अंतिम छोर पर और अब दूसरा आधुनिक स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाया जा रहा है जो कार्य प्रारंभ है। पेयजल के लिए वेंडिंग स्थल पर नलों की व्यवस्था कर दिया जाएगा। वेंडिंग जोन में कचरा डालने के लिए जहां डस्टबिन की व्यवस्था होगी।पेयजल की व्यवस्था भी कर दी गई है। महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि वेंडिंग जोन में खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी। क्योंकि यह दूसरा वेडिंग जोन मुख्य सड़क जिला हॉस्पिटल जीई के पास ही बनाया जा रहा है कार्य तेजी से प्रारंभ है। गांधी प्रतिमा से लेकर गौरव पथ जिला हॉस्पिटल के आस पास फल ठेले सहित अन्य ठेले वालो को स्ट्रीट वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया वहीं, कुछ अन्य स्थानों पर लगने वाली ठेले को यहां पर शिफ्ट किया जाएगा।
भिलाईनगर/ शौर्यपथ / प्रियदर्शिनी परिसर पूर्व वार्ड क्रं. 06 सुपेला के लगभग 2.5 एकड़ भूमि पर खुलेगा रीपा के तर्ज पर अर्बन काटेज एवं सर्विस इंड्रस्टिज पार्क जिसमें युवाओं को स्वरोजगार स्टाट-अप गतिविधियों के लिए निगम क्षेत्र में स्थल उपलब्ध कराकर सुविधाएॅ प्रदान किये जाने की स्वीकृति महापौर परिषद द्वारा दी गई है।
महापौर परिषद की बैठक महापौर नीरज पाल, आयुक्त आशीष देवांगन की उपस्थिति में आहुत की गई है। जिसमें भिलाई क्षेत्र में किये जाने वाले विभिन्न कार्यो को स्वीकृति प्रदान की गई। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री द्वारा रीपा के तर्ज पर अर्बन काटेज एवं सर्विस इंड्रस्टिज पार्क स्थापना किये जाने की घोषणा कर राशि का प्रावधान किया गया है। जोन-01 नेहरू नगर के वार्ड क्रं. 06 प्रियदर्शिनी परिसर पूर्व ग्राम सुपेला के तीन खसरो में शामिल कुल 2.5 एकड़ भूमि का चयन उक्त इंड्रस्टिज पार्क के लिए चयनित कर महापौर परिषद के समक्ष प्रकरण विचारार्थ प्रस्तुत किया गया। उक्त इंड्रस्टिज पार्क में युवा, महिला के स्वरोजगार तथा स्टाट-अप गतिविधियों के लिए भिलाई नगर रेल्वे स्टेशन के पास रोड, नाली, बिजली, पानी एवं अन्य सुविधाओं के साथ औधोगिक पार्क विकसित किये जाने हेतु महापौर परिषद ने स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार बैठक में उपस्थित सदस्यों ने निगम भिलाई के विभिन्न क्षेत्र में रिक्त आवासीय/व्यवसायिक/आवास सह व्यवसाय भूखण्डो के अंतरण, निगम के वाहन शाखा हेतु उच्च कुशल, कुशल एवं अर्धकुशल वाहन चालको का वेतन भुगतान किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। अधोसंरचना मद के अंतर्गत शिव शक्ति कालोनी के मांझी चैंक से गणेश चैंक तक 9.99 लाख रू. के व्यय से डामरीकरण कार्य की स्वीकृति, वार्ड 26 लाल बहादुर शास्त्री सरोवर का सौंदर्यीकरण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है। महापौर परिषद की बैठक में सीजू एन्थोनी, केशव चैबे, आदित्य सिंह, संदीप निरंकारी, साकेत चंद्राकर, चन्द्रशेखर गवई, लालचंद वर्मा, रीता सिंह गेरा, मालती ठाकुर, मीरा बंजारे आदि उपस्थित रहें।
दुर्ग । शौर्यपथ । नगर पालिक निगम द्वारा अवैध अतिक्रमण पर JCB चलाया है। दुर्ग निगम ने एक बार फिर कार्रवाई की है। महाराजा चौक के आगे बोरसी रोड के समीप साहू जलेबी दुकान मालिक द्वारा दुकान के बाहर अतिरिक्त रूप से पेवर ब्लॉक एवं चबूतरा व पक्का काउंटर निर्माण कर लिया था।शिकायत मिलने पर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर अतिक्रमण विरोधी दस्ता के अतिक्रमण नोडल अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के नेतृत्व में आवश्यक संसाधनों की सहायता से तोड़ने की कार्रवाई गई और बोरसी रोड में साहू जलेबी दुकान के अलावा लगभग 8 से 10 दुकानों पर भी कार्रवाही की गई है।दुकान संचालक ने सड़क की ओर जाने वाले मार्ग पर अपने दुकान के ठीक आगे काफी दूर तक पेवर ब्लॉक लगाकर अतिक्रमण कर लिया था।सड़क में आने जाने वाले लोगों को भी इससे असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।जिसको देखते हुए नगर पालिक निगम अतिक्रमण टीम ने जेसीबी आदि की मदद से मौके पर पूरे अतिक्रमण को तोड़ दिया। तोड़ने के बाद जेसीबी और डंपर की सहायता से मलबा की जब्ती भी बनाई गई। दुकान संचालक को हिदायत दी गई है कि अपने दायरे में रखकर ही दुकान को संचालित करें।
आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि सड़क किनारे निर्माण एवं विध्वंसक मलबे को सड़क पर रखने वालों पर भी कार्रवाई करें जैसे गिट्टी,रेट,ईट, छड़, सीमेंट आदि सड़क पर दुकान/भवन निर्माणकर्ता पर जुर्माना लगाया जाये।बारंबार समझाइश देने के बाद भी नहीं मानने पर कड़ी कार्रवाही कर जुर्माना के साथ जब्त करने की कार्रवाही करें।
*प्रदेश की भूपेश कांग्रेस सरकार की कारगुजारियाँ और वादाखिलाफी भाजपा प्रत्याशियों की जीत का आधार बनेगी - जितेन्द्र वर्मा*
स्थानीय मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाएगी भाजपा
दुर्ग। शौर्यपथ । आगामी 27 जून को संपन्न होने जा रहे जिला पंचायत सदस्य और दुर्ग नगर निगम एवं अहिवारा नगर पालिका के पार्षद उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों द्वारा शक्ति प्रदर्शन करते हुए गाजे बाजे के साथ रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना नामांकन प्रस्तुत किया गया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से क्षेत्र क्रमांक 6 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी श्रीमती दिव्या साहू (कोटनी), दुर्ग नगर निगम के वार्ड क्रमांक 42 की पार्षद प्रत्याशी श्रीमती कांता रोमनाथ साहू ने दुर्ग जिला कलेक्टर कार्यालय में रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना नामांकन प्रस्तुत किया एवं अहिवारा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद प्रत्याशी मीना जोशी ने अहिवारा में नामांकन जमा किया।
दोपहर 1:00 बजे जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में दुर्ग ग्रामीण एवं दुर्ग शहर क्षेत्र के कार्यकर्ता नामांकन दाखिले के लिए जिला भाजपा कार्यालय से दुर्ग कलेक्टर कार्यालय के लिए रवाना हुए। दिव्या साहू और कांता साहू के नामांकन में आम भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्याशियों के स्थानीय समर्थक भी बड़ी संख्या में नामांकन के दौरान मौजूद रहे।
अहिवारा में भी प्रातः 10:30 बजे जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में एवं अहिवारा नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार की विशेष उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशी मीना जोशी का नामांकन जमा किया गया।
नामांकन दाखिले के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि रिक्त हुए जिला पंचायत सदस्य पार्षद पद के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सर्वसम्मति से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की है, भारतीय जनता पार्टी ने सशक्त प्रत्याशियों को अवसर दिया है। भूपेश सरकार से हालांकि पूरे प्रदेश की जनता त्रस्त है जो कि चुनाव का मुद्दा रहेगा लेकिन चूंकि ये स्थानीय चुनाव है इसीलिए भारतीय जनता पार्टी स्थानीय मुद्दों को भी केंद्रित करके इस चुनाव में उतरेगी। दुर्ग नगर निगम क्षेत्र ही दुर्ग विधानसभा क्षेत्र भी है, और स्थानीय विधायक अरुण वोरा की अकर्मण्यता, उदासीनता और झूठे बिलासों से जनता परेशान हो चुकी है, विधायक अरुण वोरा और धीरज बाकलीवाल की जुगलबंदी से दुर्ग नगर निगम निरंकुश और बेलगाम होकर
भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड बना रहा है। दुर्ग नगर निगम आम जनता को जन सुविधाएं प्रदान करने में पूरी तरह से फेल साबित हुआ है चाहे पेयजल का मामला हो या साफ-सफाई की विफलता या संपत्ति कर हाफ करने या फिर यूजर चार्ज को समाप्त करने का मुद्दा हो सभी मोर्चे पर अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल शहर की जनता को सामना करने की स्थिति में नहीं है। दुर्ग नगर निगम का पार्षद चुनाव भाजपा प्रचंड मतों से जीतेगी।
जिला पंचायत उप चुनाव के संदर्भ में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि दुर्ग जिला पंचायत में जब से कांग्रेस की सरकार है भाजपा के सदस्यों के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया जाता रहा है, डीएमएफ फंड के पैसे का भी बंदरबांट किया जाता है इसे लगातार भाजपा के जिला पंचायत सदस्य उठाते आ रहे हैं। गौठान में हुए भ्रष्टाचार जगजाहिर है। निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। गृह मंत्री के गृह जिले में ही कानून व्यवस्था इतनी खराब है आम जनता हमेशा भाई के माहौल में रहती है। गृहमंत्री प्रदेश के लिए बोझ बन चुके हैं। प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार की कारगुजारियों और वादाखिलाफी से पूरे प्रदेश की जनता त्रस्त है। प्रदेश में चारों ओर अराजकता का माहौल है, कानून व्यवस्था ठप है। असामाजिक और अपराधिक तत्वों के हौसले बुलंद है। विकास कार्यों के नाम पर जमकर घोटाले किए जा रहे हैं।
नामांकन दाखिल के दौरान चुनाव संचालन समिति संयोजक ललित चंद्राकर एवं सुरेंद्र कौशिक, जिला दिलीप साहू, विनायक नातू, अलका बाघमार, मंत्री दीपक चोपड़ा ,कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष डॉ. सुनील साहू, मदन वाढ़ई, सुनील अग्रवाल, फतेे वर्मा, गिरेश साहू, खेमलाल साहू, लालेश्वर साहू, लोकमणि चंद्राकर, प्रीतपाल बेलचंदन, माया बेलचंदन, डॉ शरद अग्रवाल, संतोष सोनी, अजय वर्मा, देवनारायण तांडी, जीत हेमचंद यादव, दिव्या कलिहारी, हर्षा चंद्राकर, जितेंद्र साहू, साजन जोसफ, देवनारायण चंद्राकर, मनोहर देवांगन, निशी कांत मिश्रा, नितेश साहू, रूपेश्वरी साहू, जयश्री राजपूत, मौसमी ताम्रकार, तनुजा बघेल, कृष्णा निर्मलकर, पोषण साहू, नरेश शर्मा, सोनू राजपूत, रोमनाथ साहू, दिनेश देशमुख, गणेश निर्मलकर, रेखा यादव, मंजू पांडे, नवीन पवार, केवल देवांगन, मुकेश बेलचंदन, बानी सोनी, घनश्याम दिल्लीवार, शीतल जांगिड़, सानिध्य चंद्राकर, राजा बैरागी, चंद्रकांत साहू, अनिकेत यादव, शिशिर सिंह राठौर, झरना वर्मा, महेंद्र चोपड़ा, मोहन बागुल, पार्वती पंडित, हेमंत नेमा, रेणु देशमुख, प्रांजल भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश में छत्तीसगढ़ मॉडल सफल, गुजरात मॉडल फेल : राजेन्द्र साहू
धर्म और जातपांत की राजनीति कर साम्प्रदायिक वैमनस्यता बढ़ाने कर रहे विवादास्पद बयानबाजी
दुर्ग । शौर्यपथ । प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू ने धर्मांतरण को लेकर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह के विवादास्पद बयान पर सवालों की बौछार कर दी है। राजेंद्र ने कहा कि सबका साथ सबका विकास की बातें करने वाले भाजपा नेताओं को बताना चाहिए कि 2014 के बाद से हुए चुनावों में कितने बार अपनी सरकार के कामकाज और विकास कार्यों का हिसाब लेकर जनता के बीच गए ? सच ये है कि हर बार चुनाव में भाजपा नेता धर्म और जातपांत का सहारा लेकर लोगों के मन में वैमनस्यता बढ़ाकर वोट लेने की राजनीति करते हैं। भाजपा नेता विकास की बातें कभी नहीं करते।
राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को उम्मीद थी कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 9 साल के कार्यकाल में रोजगार, महंगाई, कम करने जैसे विषयों पर बातें करेंगे। गिरिराज सिंह को बताना चाहिए था कि कितने को रोजगार दिलाया और महंगाई कितनी कम हुई। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों का कितना विकास किया ? केंद्रीय मंत्री को यह भी जानकारी देना था। 20 लाख करोड़ के पैकेज से छत्तीसगढ़ को क्या मिला और छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों को क्या सौगात मिली ?
राजेंद्र ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को गोबर खरीदी और वर्मी कम्पोस्ट की जांच की बात कहना शोभा नहीं देता। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, रासायनिक खाद, कीटनाशक दवाईयों के दाम बढ़ाने की खुली छूट दी गई है। इसकी जांच क्यों नहीं होती। गौपालकों का गोबर खरीदकर उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर की जा रही है। गोबर से विभिन्न उत्पाद बनाकर विक्रय से लाखों लोगों को रोजगार मिला है। इस अच्छे कार्य की जांच की बात की जा रही है।
गिरिराज सिंह को बताना चाहिए कि घोटालेबाज कंपनियों और देश से अरबों रुपए लेकर भागने वाले लोगों के खिलाफ जांच क्यों नहीं की गई। कार्रवाई क्यों नहीं की गई। किसानों और गौपालकों की संपन्नता और छत्तीसगढ़ के विकास को देखकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बौखला गए हैं। सच ये है कि छत्तीसगढ़ मॉडल की पूरे देश में चर्चा हो रही है और गुजरात मॉडल फ्लाप हो चुका है। पूरे देश में किसान, मजदूर, आदिवासी, महिलाएं सहित सभी वर्ग के लोग पूरे देश में छत्तीसगढ़ मॉडल की तारीफ कर रहे हैं। इससे बौखलाकर केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ में आकर धर्म की राजनीति का खेल खेलने की कोशिश की है। छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा नेताओं की राजनीति को समझ चुके हैं। चुनाव में भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं होंगे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
