
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम स्वच्छता एवं तालाब सौंदर्यीकरण कार्यक्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण ब्रांड एंबेसेडर डॉ विश्वनाथ पाणिग्राही ने 3 आर का व्यापक डिमांस्ट्रेशन किया।3 आर की वेशभूषा में सुसज्जित एवम हाथों में 3 आर की तख्ती लिए बारी बारी से रिड्यूस , रीयूज ,रिसाइकिल के बारे में उनके उद्देश्य एस स्वच्छता में उनके महत्व को दर्शाते हुए उसका फील्ड डेमो दिया तथा अपील लिया कि 3 आर को अपनाकर हम अपने दुर्ग को स्वच्छता में नंबर एक बना सकते हैं।इस दौरान विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने डॉ पाणिग्राही द्वारा किए गए फील्ड डेमो की सबने जमकर सराहना की। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष, सभापति राजेश यादव,अब्दुल गनी,संजय कोहले,दीपक साहू, हमीद खोखर,मनदीप सिंह भाटिया,बिजेंद्र भारद्वाज,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली समेत आदि मौजूद रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / देश के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी के 22 जून को दुर्ग शहर में प्रस्तावित आम सभा को लेकर भाजपा की संभाग स्तरीय बैठक जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुई | आयोजित बैठक में आम सभा में संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों से संख्या बल एवं संसाधनों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई
आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी यह आमसभा सही मायने में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गढ़ को ढहाने में कारगर साबित होगा माननीय अमित शाह जी को सुनने को लेकर आम जनमानस के बीच में उत्साह होता है संभाग प्रभारी सवन्नी ने जिला अध्यक्षों से क्रमबद्ध संख्या बल और संसाधनों के बारे में समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिया उन्होंने आह्वान किया कि हम सभी को आम सभा को शत प्रतिशत सफल बनाना है
जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने उपस्थित नेताओं को भरोसा दिलाया कि दुर्ग जिला भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जनसभा को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।
मंचासीन अतिथियों में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, दयाल दास बघेल, विशेष जनसंपर्क अभियान लोकसभा सह प्रभारी दयावंत बांधे, जागेश्वर साहू, बृजेश बिजपुरिया, कृष्णकांत पवार, संजीव शाह, रमेश पटेल, कृष्णकांत पवार, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, पाटन विधानसभा प्रभारी सच्चिदानंद उपासने शामिल रहे।
आयोजित बैठक में दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कवर्धा, मानपुर- मोहला, खैरागढ़- छुईखदान- गंडई दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले थे भाजपा संगठनात्मक जिले के अंतर्गत आने वाले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जिला संगठन प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, उपस्थित रहे
वैबसाइट, सॉफ्टवेयर, ईपेपर एवं न्यूज़ पोर्टल रोड़ो की बुनियादी सुविधाओ पर महापौर परिषद ने लगाई मुहर
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम के डाटा सेंटर हॉल में मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर धीरज बाकलीवाल के अध्यक्षता एमआईसी व निगम अफ़सरो की मौजूदगी में विकास कार्यों सहित अन्य विषयों को लेकर आयोजित की गई। बैठक में मौजूद एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी, संजय कोहले, दीपक साहू, ऋषभ जैन,हमीद खोखर,भोला महोविया,मनदीप सिंह भाटिया, सुश्री जमुना साहू उपायुक्त मोहेंद्र साहू,कार्यपालन अभियंता राजेश पांडेय आदि मौजूद थे।
बैठक में 11 एजेंडों पर चर्चा की गई जिंसमे लोक कर्म विभाग,जलकार्य विभाग और स्वास्थ्य विभाग पर विशेष रूप से चर्चा कर एजेंडों को स्वीकृति दी गई। पार्षद प्रेमलता साहू द्वारा बोरसी वार्ड में स्थित प्रगति मैदान में मां कर्मा उद्यान एवं मानवता स्कूल के पास स्थित गार्डन को डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर पार्क के रूप में नामकरण हेतु पत्र प्रस्तुत की जिसे स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा नगरीय प्रशासन विकास विभाग के प्रबोधन/ गौरव समागम कार्यक्रम 2023 अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा नगर निगम, दुर्ग हेतु राशि रू. 25 करोड़ के कार्यों की घोषणा की गई हैं। जिसके तहत् नगर निगम, दुर्ग क्षेत्रांतर्गत विभिन्न वार्डो में आधुनिक शौचालयों के निर्माण हेतु आबादी के अनुपात में आवश्यकतानुसार राशि रू. 90 लाख का प्रस्ताव तैयार किया गया हैं। प्राप्त निर्देशानुसार आगामी महापौर परिषद की बैठक में स्वीकृति की प्रत्याशा में प्रस्ताव शासन की ओर प्रेषित किया गया है जिसे स्वीकृति मिली।नगरीय प्रशासन विकास विभाग के प्रबोधन / गौरव समागम कार्यक्रम 2023 अवसर पर मान् मुख्यमंत्री जी द्वारा नगर निगम, दुर्ग हेतु राशि रू. 25 करोड़ के कार्यों की घोषणा की गई है। जिसके तहत रीपा की तर्ज पर शहरों में अर्बन काटेज एंड सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क लगाये जाने हेतु नगर पालिक निगम, दुर्ग क्षेत्रांतर्गत उक्त कार्य हेतु राशि रू. 2 करोड़ की घोषणा अनुसार प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्राप्त निर्देशानुसार आगामी महापौर परिषद की बैठक में स्वीकृति की प्रत्याशा में प्रस्ताव शासन की ओर प्रेषित किया गया है। विभाग द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।लोक कर्म विभाग द्वारा राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी अर्बन इन्डस्ट्रीयल पार्क का निर्माण वार्ड कं0-35 पुलगाव के गोकुल नगर गौठान के समीप किया जा रहा है, जिसमें लगभग 4.37 एकड़ जमीन पर नये युवा उद्यमीयों तथा स्व-सहायता समूहों को भूखण्ड उपलब्ध करा कर लघु एवं कुटीर उद्योग स्थापित किये जाने हेतु प्रेरित किया जायेगा। उक्त योजना में चिन्हांकित भूमि पर मूलभूत सुविधाओं जैसे-सड़क, नाली, बिजली, पानी, सुलभ एवं अन्य कार्यों के साथ-साथ मशीन कय करने व योजना के प्रचार-प्रसार हेतु लागत राशि 200.00 लाख रूपये का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डी.पी.आर.) तैयार किया गया है जिसके अनुमोदन हेतु विभाग द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। साथ ही गंजपारा चौक से शिवनाथ नदी मार्ग चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य हेतु 14वे वित्त आयोग संचालनालय पत्र द्वारा रूपये 484.77 लाख की स्वीकृत प्राप्त हैं। जिसमें सिविल कार्य हेतु रूपये 400.16 लाख की निविदा आमंत्रित की गई थी जिसमें स्ह्रक्र से 9.99प्रतिशत कम दर सिद्धार्थ कंस्ट्रक्शन को शासन द्वारा स्वीकृति किया गया हैं तथा रूपये 360 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति शासन द्वारा प्राप्त हैं। योजना में रोड के दोनों और नाली निर्माण आधी लम्बाई में लिया गया था। परन्तु कार्य को देखते हुए रोड़ के दोनों तरफ नाली निर्माण किया जाना नितांत एवं आवश्यक पाया गया नयापारा रोड़ से नदी तक डामर सड़क लिया गया था, जो कि डुबान क्षेत्र होने से शीघ्र क्षतिग्रस्त हो जायेगा। उसके लिए डामर रोड़ की जगह सीमेंट रोड निर्माण किया जाना तकनीकी रूप से अधिक उचित होगा। इसके लिए पुनरीक्षित योजना अनुसार कुल रूपये 397.25 लाख व्यय आवेगा जो कि स्वीकृत वित्तीय स्वीकृति से रूपये 37.07 लाख अधिक है। उक्त अधिक राशि निविदा दर के कम होने से बचत राशि के अंतर्गत है। सम्पूर्ण योजना प्रशासकीय स्वीकृति के अंतर्गत रहेंगी। अत: कार्य की पुनरीक्षित एवं निविदा दर के अंतर्गत बचत राशि से कार्य कराने की स्वीकृति के संबंध में विभाग द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया और जलगृह विभाग द्वारा अमृत मिशन 2.0 के तहत निकाय क्षेत्रांतर्गत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की परियोजना तैयार किया जाना है। 0 पुरानिक ब्रदर्श कंसल्टिंग इंजीनियर नागपुर द्वारा न0पा0नि0 रायपुर व न0पा0नि0 कोरबा एवं नगर पालिका परिषद कुम्हारी की परियोजना तैयार की गई है तथा नगर पालिक निगम भिलाई की योजना तैयार की जा रही है। इनके कार्य अनुभव को दृष्टिगत रखते हुए संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास रायपुर के आदेश के तहत् परियोजना वास्तुविद की स्वीकृत दर 1.16 प्रतिशत पर अनुबंध निष्पादित कर कार्य योजना तैयार किया जाना उचित हैं।
पाटन नगर पंचायत द्वारा कचरे के निष्पादन हेतु एसएलआरएम सेंटर में कचरा निष्पादन मशीन (क्वांटीफायर) स्थापित किया गया हैं। जिसका अवलोकन करने पर पाया गया कि प्रतिदिन गीला एवं सुखा कचरे का निष्पादन के उपरांत शेष कचरों का निष्पादन उक्त मशीन से हो रहा हैं। नगर पालिक निगम, दुर्ग के 10 एस0एल0आर0एम0 सेंटरों में कचरा निष्पादन मशीन (क्वांटीफायर) स्थापित किया
जाना है। अत: दस नग कचरा निष्पादन मशीन (क्याटीफायर) कय करने पर होने वाले व्यय राशि एक करोड़ अन्ठानवे लाख रूपये अनुदान राशि प्रदाय करने तथा निविदा आमंत्रित किये जाने की अनुमति हेतु प्रस्ताव तैयार कर संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, अटल नगर नवा रायपुर (छ0ग0) को मांग पत्र प्रेषित किए जाने हेतु विभाग द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया हैं। नगर पालिक निगम, दुर्ग क्षेत्रांतर्गत सीएसआईआर एनआईएसटी तकनीक आधारित बायो-डाईजेस्टर मशीन अपने नाम के अनुरूप कचरो को डाईजेस्ट कर उसके माध्यम से गैस, बिजली व खाद प्रदान करती हैं। इसके अंतर्गत बड़े सब्जी मार्केट से निकलने वाली खराब सब्जियों, होटलों व वैवाहिक संस्थानों से निकलने वाले खाद्य अपशिष्टों का आसानी से निष्पादन किया जा सकता हैं इस मशीन के माध्यम से अवशेष के रूप में हमें गैस, हरित, बिजली एवं जैविक खाद प्राप्त होते हैं। इस मशीन के संचालन हेतु शुरूवात में कम मात्रा में बिजली की
खपत लगती हैं उसके पश्चात् ये स्वयं अपने उपयोग हेतु गैस व बिजली उत्पन्न कर लेता हैं इससे प्राप्त होने वाली जैविक खाद 99.99 प्रतिशत उच्च गुणवत्ता वाली होती हैं। बायो-डाईजेस्टर मशीन लगभग 90 प्रतिशत ऑटोमेटिक हैं मशीन का संचालन स्रुक्ररू में उपस्थित कर्मचारियों द्वारा आसानी से किया जा सकता हैं सर्वप्रथम हम एकत्र किये गये अपशिष्टों को एक टेबल में खाली करने के उपरांत उसमें से पॉलीथीन मेटल संबंधी प्रस्ताव की भी स्वीकृति प्रदान की गई। वाहन शाखा विभाग द्वारा सफाई कार्य हेतु प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से स्वास्थ्य एवं स्वच्छता श्रमिक (वाहन) 56, अग्निशमन चालक 02, वाहन विभाग चालक 39, विद्युत यांत्रिकी श्रमिक 16, इलेक्ट्रिशियन 08 इस प्रकार कुल 121 श्रमिक प्रदाय करने हेतु अनुमानित लागत राशि रू 191 लाख पर निविदाकार द्वारा सर्विस चार्ज प्रस्तुत किए जाने के आधार पर नगर पालिक निगम, दुर्ग के द्वारा ऑनलाईन निविदा सूचना का प्रकाशन अनुसार निर्धारित अवधि तक प्राप्त 03 निविदाओं का तकनीकी प्ररीक्षण किया गया है जिसे स्वीकृति दी गई। इस तरह करोड़ो की बुनियादी सुविधाओ पर महापौर परिषद ने मुहर लगाई है।
दुर्ग / शौर्यपथ / महिलाओं को सशक्त बनाने स्वास्थ्य-शिक्षा के साथ-साथ उन्हें व्यावसायिक अवसर देने, उन्हें आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को अधिकार संपन्न बनाने व उनके स्वावलंबन की नीति अपनाई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर महिलाओं की रचनात्मक क्षमता को बढ़ाने के साथ उनकी सृजन क्षमता को स्थानीय संसाधनों के साथ जोड़ा गया है। गौठानों में स्व सहायता समूह की महिलाएं विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत महिलाओं को समूह के रूप में गठित कर रोजगार से जोड़े जाने की अति महत्वाकांक्षी योजना है। महिलाएं समूह से जुड़ कर सफलता की नयी कहानियां लिख रहीं है, तथा अपने सपने का पंख दे कर नयी उड़ान के लिए तैयार है। इसी कड़ी में महमरा में मॉ परमेश्वरी स्व सहायता समूह द्वारा मसाला उद्योग का संचालन किया जा रहा है। जिसमें हल्दी, धनिया, मिर्च, गरम मसाला, बेसन के साथ खड़ा जीरा व सरसों का उत्पादन किया जा रहा है। स्व सहायता समूह की महिलाएं एक साल में एक लाख रुपये तक का मसाला निर्माण कर बेच चुकी हैं। स्व सहायता समूह द्वारा सी-मार्ट, छात्रावास, लोकल मार्केट, हाट बाजार, सुपर मार्ट अलावा समय-समय पर होने वाले उत्सव मेला, गोठान मेला, सरस मेला में विक्रय किया जाता है, गत तीन साल से यह कार्य किया जा रहा है।
मॉ परमेश्वरी स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती पार्वती देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल की बिहान योजना के अंतर्गत स्व सहायता समूह की महिलाओं को बहुत लाभ हुआ। उन्होंने बताया कि वे अर्जित आय से कर्ज चुका रही है तथा गोठान के गतिविधियों के माध्यम से अतिरिक्त आय प्राप्त होने से जरूरत एवं अन्य सुविधाएं जुटाने में सहायता मिल रही है। इससे समूह को अच्छी आमदनी मिल रही है, उन्होंने व्यवसाय में सहयोग के लिए और समूह को बाजार उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
दुर्ग / शौर्यपथ / भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा प्रतितिष्ठत पद्म पुरस्कार श्रृंखला के तहत ‘‘पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री‘‘ पुरस्कारों के लिये वर्ष 2024 के लिये नामांकन प्रस्ताव निर्धारित पात्रता एवं मापदण्ड के अनुरूप योग्य एवं पात्र उम्मीदवारों को नामांकन एवं प्रोत्साहित करने हेतु ‘‘पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री‘‘ पुरस्कारों के लिये वर्ष 2024 हेतु नामांकन प्रस्ताव ऑनलाईन http://www.padmaawards.gov.in के माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है।
पद्म पुरस्कार देश का सर्वाेच्च नागरिक पुरस्कार है। इस पुरस्कार में ‘‘उत्कृष्ठ कार्य‘‘ करने वाले जैसे- कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, नागरिक सेवा, व्यापार और उद्योग आदि में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों एवं सेवा के लिये प्रदाय किया जाता है, कोई भी व्यक्ति किसी जाति एवं व्यवसाय हैसियत या लिंग के भेदभाव के बिना इन पुरस्कारों के पात्र है।
जिले के निर्धारित पात्रता एवं मापदंड के अनुरूप व्यक्ति ऑनलाईन नामांकन एवं सिफारिश का कार्य प्रारंभ हो गया है। नामांकन की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2023 तक ऑनलाईन http://www.padmaawards.gov.in पर आवेदन किया जाकर जिला कार्यालय, समाज कल्याण विभाग, दुर्ग को आवेदन पत्र की प्रति उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विस्तृत जानकारी समाज कल्याण विभाग, दुर्ग में कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है।
12 सामाजिक संस्थाओं एवं कॉलेज को रक्तदान पर किया गया सम्मान
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 14 जून 2023 को विश्व रक्तदाता दिवस ब्लड बैंक जिला चिकित्सालय दुर्ग में मनाया गया, इस वर्ष रक्तदाता दिवस का स्लोगन ‘‘रक्त दो, प्लाजमा दो, जीवन बाँटों, बार-बार बाँटो‘‘ है। कार्यक्रम में रक्तसंग्रहण की सुविधा के लिये एवं रक्त की आपूर्ति निरंतर बनाये रखने के लिये पात्र रक्तदाताओं द्वारा नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान बनाये रखने के महत्व पर जोर दिया गया है जिससे सुरक्षित ब्लड ट्रांसफ्यूजन सुनिश्चित किया जा सके।
नोडल अधिकारी ब्लड डॉ. एस.के. जामगड़े द्वारा 12 स्वैच्छिक रक्तदाताओं एवं संस्थाओं का अभिनंदन कर मोम्नटों, प्रशस्तति पत्र एवं पुष्प् गुच्छ से सम्मानित किया गया। सम्मानित संस्थाओं में आईसीसीआई फाउंडेशन इनक्लूसीव ग्रोथ से. 06 भिलाई, संत निरकांरी चैरीटेबल फाउंडेशन दुर्ग, नव दृष्टि फाउंडेशन दुर्ग, समर्पित परिश्रमी समाजिक समिति दिशा दुर्ग, सी.आई.एस.एफ. सेक्टर 01 उतई, भिलाई, श्री अग्रवाल यूथ क्लब दुर्ग, अथर्व कॉलेज भिलाई उतई दुर्ग, तेरापंथ युवक परिषद दुर्ग, शासकीय विश्वनाथ तामस्कर स्नात्कोत्तर कॉलेज दुर्ग, रूगंटा कॉलेज आर-1 दुर्ग, अपोलो कॉलेज अंजोरा दुर्ग एवं जे.सी.आई. दुर्ग छ.ग. शामिल है। ब्लड बैंक जिला चिकित्सालय दुर्ग में आज आयोजित रक्तदान शिविर में नव दृष्टि फाउंडेशन दुर्ग के द्वारा कुल 95 यूनिट रक्तदान एवं बी.एस.एफ. सेक्टर 07 के द्वारा बी.एस.एफ. परिसर में कुल 42 यूनिट रक्तदान किया गया।
दुर्ग / शौर्यपथ / तेलांगाना प्रदेश से छत्तीसगढ़ भ्रमण के लिए यहां पहुंचे हुए किसानों ने आज नगर निगम दुर्ग अंतर्गत पुलगॉव गौठान का अवलोकन किया। तेलंगाना के हैदराबाद जिला अंतर्गत गांव गुड़पाल के कृषक श्री तीनमारमल्लम के नेतृत्व में 400 किसानों के भ्रमण दल ने पुलगॉव गौठान देखकर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पशुओं के लिए की गई व्यवस्था और गौठानों को मल्टी एक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित करने के कार्य की काफी सराहना किए। किसानों ने यहां पर बकरीपालन, मुर्गीपालन, डेयरी व महिला स्व सहायता समूह द्वारा उत्पादित सामाग्रियों, गोबर पेंट आदि का अवलोकन किए। जिला पंचायत के सीईओ श्री अश्वनी देवांगन ने गौठान की अवधारणा से कृषकों को अवगत कराया। इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, नगर निगम आयुक्त श्री लोकेश चंद्राकर और गौठान से जुड़े संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम क्षेत्र सीमा अंतर्गत आज आयुक्त लोकेश चंद्राकर के निर्देश पर सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान के मार्गदर्शन में विजय नगर वार्ड क्रमांक 12 में राकेश देवांगन के द्वारा सड़क किनारे और नाली के ऊपर मुरुम एवम भवन सामग्री रखकर आवागमन बाधित किया था उसके खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की। नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने ऐसे निर्माण सामग्री रखने वालों पर सख्ती के निर्देश दिए हैं। सड़क बाधा डालने वालों पर कार्रवाई करने कहा है। दुकानदार के अलावा सड़क,गली मोहल्ले में निर्माण सामग्री रखे जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही के साथ जब्त करने को कहा गया। इससे लोगो को आवागमन प्रभावित होता है।साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 को ध्यान में रखते हुए निगम प्रशासन द्वारा शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। मजदूर और गैंग लगाकर सफाई कराई जा रही है। आम जनता को भी जागरूक किया जा रहा है। साथ ही कचरा और गंदगी फैलाने वालों से जुर्माना भी वसूल किया जा रहा है। इस कड़ी में बुधवार को निगम की निगरानी टीम ने सड़क किनारे मुरुम रखने के मामले में राकेश देवांगन से पांच सौ रुपये जुर्माना वसूल किया गया। भवन सामग्री व्यवस्थित रखने निर्देशित किया गया। नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने शहर को स्वच्छ बनाए रखने आम जनता से सहयोग की अपील की है।उन्होंने कहा कि सड़क क्षेत्र में अपना भवन निर्माण समग्री न रखें। कार्यवाही के दौरान राजू सिंह व अन्य उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम क्षेत्रांतर्गत वार्ड 10 शंकर नगर सरस्वती विद्यापीठ के पीछे, नाला के पास कब्जाधारी लालू राठौर द्वारा स्वयं के भवन के पास सड़क क्षेत्र में अस्थाई फेंसिंग कर बाड़ी बनाकर अतिक्रमण किया गया है, जिससे आवाजाही में मार्ग बाधित हो रही थी एवम लोगो को परेशानियो का सामना करना पड़ता था,शिकायत के आधार पर उक्त फेंसिंग को आवाजाही मार्ग से हटाये जाने के लिए अनावेदक को इस कार्यालय से नोटिस प्रेषित की गई थी. अतिक्रमणकर्ता द्वारा आज दिनांक तक फेंसिंग को आवाजाही मार्ग से हटाया नहीं गया और जवाब भी संतोषप्रद नही रहा। सड़क क्षेत्रअंतर्गत में अतिक्रमण-अवैध कब्जा पाया गया है। जिसको आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान के नेतृत्व एवं अतिक्रमण अधिकारी नोडल दुर्गेश गुप्ता के साथ वार्ड 10 शंकर नगर, सरस्वती विद्यापीठ के पीछे से लालू राठौर द्वारा किये गये अतिक्रमण / अवैध कब्जा को जेसीबी की मदद से हटाकर कब्जा मुक्त किया गया।इस दौरान निगम अतिक्रमण अमला मौजूद रहें।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
