
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर झीरम घाटी में नक्सल हिंसा में शहीद हुए समस्त शहीदों को छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड में श्रद्धांजली अर्पित की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष माननीय अलताफ़ अहमद ने उपस्थित सभी अधिकारियों , कर्मचारियों एवं अन्य गणमान्यजनों को शपथ दिलाई। झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षों तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में शहीद हुए अन्य सभी भाईयों और बहनों को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं सभी ने छत्तीसगढ़ राज्य में अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हुए सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने तथा छत्तीसगढ़ राज्य को पुनः शान्ति का टापू बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित रहने की शपथ ली। इसके साथ ही दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि भी दी गई। इस अवसर पर छ.ग.मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद, सचिव डाॅ. इम्तियाज़ अहमद अंसारी, पी.पी.द्विवेदी सहायक संचालक, तौहीद खान, इसमाईल खान सहित छ.ग.मदरसा बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।
रिसाली / शौर्यपथ / प्रदेश सरकार ने राशन कार्ड बनाने की सुविधा पहले से आसान कर दी है। आम नागरिक अब घर बैठे राशन कार्ड बनवा सकते है। मितान योजना का शुभारंभ होते ही आयुक्त आशीष देवांगन के निर्देशन में दो हितग्राहियांे का राशन कार्ड तैयार कर उपलब्ध कराया गया।
राशन कार्ड बनाने हितग्राहियों को अब निगम कार्यालय का चक्कर लगाना नहीं पडेंगा। प्रदेश सरकार ने राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को मितान योजना में शामिल कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मितान योजना में राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को शामिल करने के बाद रिसाली निगम क्षेत्र के वार्ड 25 आशीष नगर पश्चिम निवासी आशा कर्मशील का नया एपीएल राशन कार्ड व वार्ड 22 मैत्रीकुंज निवासी बी.पी. पास्कर का बीपीएल राशन कार्ड तैयार कर वितरण किया गया। राशन कार्ड बनाने से पहले रिसाली निगम के मितान ने हितग्राही के निवास स्थल पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज को स्केन कर सत्यापन कर औपचारिकता पुरी की।
कुछ घंटे में जुड़ा नाम
मितान योजन के तहत वार्ड 25 आशीष नगर पश्चिम निवासी नेहा मौर्य ने टोल फ्री नंबर पर काॅल कर राशन कार्ड में नाम जुड़ाने संपर्क की थी। मितान ने तत्काल घर पहुंच पहले दस्तावेज स्कैन किया। इसके बाद राशन कार्ड में नाम जोड़कर राशन कार्ड हितग्राही को उपलब्ध कराया।
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / निगम आयुक्त रोहित व्यास ने सफाई को लेकर आज वार्ड क्षेत्रों का सघन दौरा किया। इस दौरान एक होटल व्यवसायी के द्वारा नाली में गंदगी फैलाकर नाली को जाम कर दिया गया था। अपने होटल से निकलने वाले खराब अपशिष्ट को नाली में पूरी तरीके से बहा दिया था। गंदगी और बदबू इतनी थी कि मोहल्ले वासी भी बदबू से परेशान हो गए थे। इसकी शिकायतें भी मिली थी। नाली से गुजरने वाले लोग बदबू से पूरी तरीके से त्रस्त हो गए थे। थोड़ी देर भी वहां पर खड़े रहना मुश्किल हो गया था। जब निगम आयुक्त रोहित व्यास ने वार्ड का दौरा किया तब मोहल्ले वासियों ने भी बदबू लेकर आयुक्त से शिकायत की। इस पर निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अधिकारियों को जुर्माना लगाने के निर्देश दिए और होटल व्यवसायी को गंदगी नहीं फैलाने को लेकर हिदायत भी दी। परदेसी चौक के पास के छोटू होटल व्यवसायी को गंदगी फैलाने को लेकर 50000 रुपए जुर्माना लिया गया। निगम ने नाली की सफाई भी की। इसी प्रकार से वार्ड क्षेत्र के भ्रमण के दौरान निर्माण एवं विध्वंस के मलबे को बिखेरकर रखने वाले निर्माणकर्ता से 10000 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। मलबा को सड़क किनारे रख दिया गया था जिसके चलते लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी इसकी भी शिकायतें निगम को मिली थी। काफी दिन से यह मलबा यहीं पर पड़ा हुआ था जिसके चलते गंदगी भी फैल रही थी। निगम आयुक्त ने वार्ड क्षेत्रों में नाली सफाई का जायजा लिया तथा सार्वजनिक स्थानों पर सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया। इस दौरान कुछ स्थानों पर घर मालिको ने पुराने सामग्रियों को एक जगह एकत्रित कर दिया गया था, जिसे घर मालिक को बोलकर हटवाया गया। कुछ स्थानों पर सड़क बाधा कर लिया गया था, एक जगह झोपड़ी नुमा तथा दूसरी जगह फल ठेले वाले के द्वारा सड़क पर ही समान बेचा जा रहा था। जिसे व्यवस्थित जगह पर व्यवसाय करने की समझाइश देकर किनारे कराया गया तथा पुराने झोपड़ी नुमा जिसका कोई उपयोग नहीं हैं और सड़क पर ही लगा था को हटाने अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। आगामी मानसून को देखते हुए नालियों की वृहद सफाई के निर्देश आयुक्त ने मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि वार्ड क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति निर्मित न हो। गीले कचरे और सूखे कचरे को पृथक-पृथक देने की इस दौरान अपील की गई। गौरतलब है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के मापदंडों के अनुरूप निगम के द्वारा कार्य किया जा रहा है। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर खासा ध्यान रखा जा रहा है। नगर निगम की अपील है कि सफाई व्यवस्था में सुधार लाने आम नागरिक भी सहयोग करें। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त येशा लहरें, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, कार्यपालन अभियंता अमरेश कुमार लोहिया, सहायक अभियंता अरविंद शर्मा, उप अभियंता रीमा हमने तथा पुरुषोत्तम सिन्हा आदि मौजूद रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम द्वारा लगातार वार्डो में तिथिवार दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।यह शिविर अंतिम 29 मई 23 तक आयोजित होगा।आज दिनाँक 27 से 29 मई को दो दिवसीय चार स्थानों में आधार कार्ड/आयुष्मन कार्ड अपडेट शिविर का आयोजन वार्ड क्रमांक 51,52 शासकीय प्राथमिक शाला बोरसी तालाब के किनारे वार्ड 53,54 व 55 शासकीय प्राथ.शाला पोटियकला सुलभ शौचालय के सामने वार्ड 57,58 शास.प्राथ.शाला उरला के अलावा 59 और 60 शास.प्राथ.शाला कातुलबोर्ड में अंतिम शिविर लगाया जाएगा,यदि आप ने अब तक अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया है वह अपना आधार कार्ड जल्द ही अपडेट करा लें। ताकि उन्हें इस आधार पर अन्य दस्तावेजों को बनाने में सहूलियत हो एवं दिक्कतों का सामना न करना पड़े। *महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर* ने शहर सभी हितग्राहियों से जिनका आधार कार्ड 10 वर्ष से अधिक समय तक आधार अपडेट नहीं हुआ है, उनको डाक्यूमेंट अपडेट के लिए निगम द्वारा लगाए गये आधार शिविर का लाभ लेते हुए आधार कार्ड अपडेट कराने की अपील की है ताकि योजनाओं व सुविधाओं का लाभ निर्बाद रूप से मिलता रहे।उन्होंने कहा कि हितग्राही अपने निकटतम वार्ड शिविर में और आधार सेवा केंद्र में डॉक्युमेंट पैन कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट फ़ोटो आयुष्मानकार्ड,श्रम कार्ड इत्यादि लेकर अपना आधार डॉक्युमेंट अपडेट करवा सकते हैं और भविष्य में आधार से सम्बंधित किसी प्रकार की तकनीकी समस्या से बचा जा सकता है।
मुख्यमंत्री मितान योजना:राशन कार्ड के लिए अब कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगें,टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल कर घर बैठे बनवाये
दुर्ग । शौर्यपथ । मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत नगर पालिक निगम में वार्ड क्रमांक 05 निवासी श्रीमती मीना यादव को बीपीएल राशन कार्ड घर बैठे मिला।महापौर धीरज बाकलीवाल मितान बनकर खुद राशन कार्ड लेकर हितग्राही के घर पहुंचे। आवेदक श्रीमती मीना यादव ने आज ही राशन कार्ड के लिए टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल कर अपॉइंटमेंट बुक किया था।दो घंटे के भीतर ही हितग्राही को राशन कार्ड उपलब्ध हो गया।योजना के तहत अब 17 तरह के प्रमाण पत्र के लिए टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल किया जा सकता है।इसके बाद मितान घर पहुंचते हैं और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद प्रमाण पत्र घर पहुंचा कर देते हैं। 26 मई 2023 से राशन कार्ड की सेवा भी मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है। इससे आम जनता को पूर्व की भाति राशन कार्ड के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे।महापौर धीरज बाकलीवाल ने शासन द्वारा मितान योजना के तहत दी जा रही सुविधाओं का लाभ लेकर कम समय एवं घर पहुँच सेवा का लाभ लेने की अपील की गई।छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड बनाने के लिए अब दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। सरकार ने घर बैठे लोगों के लिए राशन कार्ड बनवाने की सुविधा शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है।आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राशन कार्ड बनाने की सुविधा भी मितान योजना में शामिल करने का फैसला लिया गया है। 14545 पर डायल करते ही प्रतिनिधि मितान आपके घर पहुंचेगा और फिर जरूरी दस्तावेज लेने के बाद राशन कार्ड घर पर ही मिल जाएगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,पूर्व पार्षद विजेयन्त पटेल आदि मौजूद रहें।विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि राशन कार्ड बनवाने की दूर हुई दुविधा,मितान घर लेकर आएगा अब ये सुविधा को बताते हुए महापौर कहा कि राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान डायल 14545 में करें, अंतिम छोर तक योजना का लाभ पहुचने छग सरकार द्वारा राशन कार्ड को भी मितान योजना में शामिल किए जाने पर मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल का ह्दय से आभार व्यक्त करते हुए राशन कार्ड बनाने की सुविधा भी मितान योजना में शामिल करने का फैसले को स्वागत योग्य बताया है।
*- 51 हजार 362 प्रतिदिन श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया*
*- मनरेगा के कार्यों में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक 72 प्रतिशत रही*
दुर्ग । शौर्यपथ । महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले में श्रमिकों को रोजगार देने की दिशा में कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अवनीश कुमार के निर्देशन में श्रमिकों के हित में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। जिसके तहत आज श्रमिकों को रोजगार देने में दुर्ग जिला प्रदेश में पहले नंबर पर है। जिला पंचायत द्वारा मनरेगा के तहत् स्वीकृत 927 निर्माण कार्य चल रहा है। 51 हजार 362 श्रमिकों को प्रतिदिन रोजगार उपलब्ध कराया गया है। अमृत सरोवर, नवीन तालाब निर्माण, तालाब गहरीकरण, डबरी निर्माण, नरवा बंधान, स्व.सहायता समूह के वर्क शेड निर्माण सहित विभिन्न कार्यों में मनरेगा के तहत श्रमिक कार्य कर रहे हैं। जिले में श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया गया।
गौरतलब है कि धमधा विकासखंड के 319 कार्यों में 16 हजार 511 श्रमिक, दुर्ग विकासखंड के 248 कार्यों में 14 हजार 79 श्रमिक, पाटन विकासखंड के 360 कार्यों में 20 हजार 772 श्रमिक कुल जिले में 51,362 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।
ग्राम पंचायत में मांग के आधार पर कार्य स्वीकृत हैं। श्रमिकों को नवीन मजदूरी दर 221 रूपए की राशि के अनुसार भुगतान किया जा रहा है। मनरेगा के कार्यों में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक 72 प्रतिशत रही है। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक श्रमिक जिले में कार्यरत हैं।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम स्वच्छ शहर सुंदर शहर के तहत आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर सड़कों के किनारे अतिक्रमण हटाने का बड़ा अभियान चलाया।आज बाजार विभाग व अतिक्रमण अमला पूरे दिन एक्शन में रहकर पुलगांव चौक से लेकर बालोद जाने वाले मार्ग पर और रायपुर नाका बटालियन के आस पास फुटपाथ में यह अभियान चलाकर दर्जनों लोगों के द्वारा सड़क पर रखा सामान को हटाया गया। कार्रवाही के दौरान बाजार अधिकारी जावेद अली,नोडल अधिकारी अतिक्रमण दुर्गेश गुप्ता, सहायक भवन निरीक्षक विनोद मांझी,सहायक बाजार अधिकारी थानसिंह यादव,शशिकांत यादव,ईश्वर वर्मा व अमला मौजूद रहें।अतिक्रमण हटाओ अभियान का आज दूसरा दिन फु़टपाथों और सड़क के किनारे से अतिक्रमण हटाने को कहा था।निगम के इस अभियान में सड़कों के किनारे और फुटपाथ पर रखे सामान को जुर्माना वसूल किया जा रहा है।निगम के अनुसार अतिक्रमण करने वाले व्यवसायियों से रु 3700 रुपये जुर्माना वसूला गया है।साथ ही कार्रवाही के दौरान अतिक्रमण विरोधी द्वारा ऐसे लोगों को फिर से अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी गई है। दावा किया गया है कि जिन जगहों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है, उनका समय समय पर इंस्पेक्शन किया जा रहा है।इस दौरान अतिक्रमण विरोधी नोडल अधिकारी अतिक्रमण दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि हटाये गए अतिक्रमण ठेलों और खोमचे अगर फिर से अतिक्रमण कर व्यवसायियों करते पाए जाते है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर समान जब्त किया जावेगा निगम द्वारा पहले तो अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी किया गया। इस क्रम में सर्विस रोड के किनारे अतिक्रमणकारियो द्वारा अवैध ढंग से दुकान लगाने वाले वेंडरों गन्ना रस दुकान, पान सेंटर, कपड़े की दुकान आदि को खदेड़ा गया। पुलगांव चौक से लेकर बालोद मार्ग सर्विस रोड एवं रायपुर नाका बटालियन के आस पास किनारे सड़क तक सामान फैलाकर कारोबार करने वालो के खिलाफ बाजार विभाग व अतिक्रमण विभाग के अमला द्वारा कार्रवाही की गई।
दुर्ग / शौर्यपथ / गंजपारा निवासी श्रीमती चंपा बाई यादव (74 वर्ष) के निधन के पश्चात उनके नेत्रदान से दो लोगों को नई रौशनी मिलेगी, श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में भर्ती श्रीमती चंपा बाई यादव के निधन के समाचार मिलते ही आनंद जैन ने चंपा बाई यादव के परिवार से नेत्रदान हेतु आग्रह किया जिस पर चंपा बाई यादव के पुत्र राजू यादव,पौत्र पंकज यादव, बहु लता यादव व पूजा,ज्योति ने नेत्रदान हेतु सहमति दी .
परिवार की सहमति मिलते ही नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य राज आढ़तिया,कुलवंत भाटिया,रितेश जैन,राजेश पारख,मुकेश राठी ,मोहित अग्रवाल श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज पहुंचे एवं नेत्रदान प्रक्रिया में सहयोग किया. श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के डॉ पुष्पेंद्र,डॉ प्रज्ञा ताम्रकार,प्रिया लुकास एवं नेत्र बैंक प्रभारी विवेक कसार ने कॉर्निया कलेक्ट किये .श्री पंकज यादव ने कहा आज उनकी दादी जब तक रही लोगों की मदद की और जाते जाते दो लोगों के जीवन में उजाला कर गई दादी दो आँखों के माध्यम से हमेशा के लिए अमर हो गई.मुकेश राठी ने कहा श्रीमती चंपा बाई यादव के नेत्रदान से समाज में नेत्रदान हेतु जागरूकता बढ़ेगी एवं भविष्य में प्रदेश में नेत्र हीनता की जिंदगी जी रहे व् नेत्रदान की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को आँखों की रौशनी मिलेगी.
नेत्रदान प्रक्रिया के दौरान श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज परिसर में समाज सेवी बंटी शर्मा,शिशु शुक्ला,ऋषि साहू उपस्थित रहे व यादव परिवार को सम्बल दिया .नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य राजेश पारख ने कहा, हमारी संस्था लगातार लोगों को नेत्रदान ,देहदान व रक्तदान हेतु जागरूक कर रही है जिसके सुखद परिणाम आ रहे हैं भविष्य में यदि कोई देहदान व् नेत्रदान पर कोई जानकारी चाहता है तो हमारे सदस्यों से सम्पर्क करे या 9300673279 / 8839324601 नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकता है
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा , बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख,सूरज साहू ,मोहित अग्रवाल,चेतन जैन,दयाराम टांक ने श्रीमती चम्पा यादव को श्रद्धांजलि दी व यादव परिवार को साधुवाद दिया
- मछली उत्पादन, पैराकुट्टी, वर्मी कम्पोस्ट, केंचुआ पालन, गाय पालन, मुर्गी पालन व बायोफ्लॅाक्स कार्य कर सशक्त हो रही हैं महिलाएं
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले के गौठानों में विभिन्न आर्थिक गतिविधियां संचालित हो रही है इसी कड़ी में ग्राम पंचायत चंदखुरी के 6 महिला स्व सहायता समूहों द्वारा गौठान में विभिन्न आर्थिक गतिविधियां संचालित कर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही है। शासन की नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी योजना के अंतर्गत जिले के ग्राम चंदखुरी के गौठान में विभिन्न प्रकार के कार्य किए जा रहे हैं, जिसमें मछली उत्पादन, पैराकुट्टी, वर्मी कम्पोस्ट, केंचुआ पालन, गाय पालन, मुर्गी पालन व बायोफ्लॅाक्स का कार्य जोरो से किया जा रहा है।
गौठान में मछली पालन- जय अम्बे स्व सहायता समूह के अध्यक्ष श्रीमती दीपिका चंद्राकर के अनुसार अक्टूबर माह से अब तक गौठान में 400 से 500 रंगीन मछलियों का उत्पादन किया जा रहा है। अब तक 29 हजार की रंगीन मछलियां बेची जा चुकी है। मछली उत्पादन से 9 हजार रूपए का व्यय हुआ है। इसी प्रकार श्री सिन्धुजा स्व सहायता समूह के माध्यम से फिंगर फिश का उत्पादन किया जा रहा है, जिसकों बड़ा होने पर तालाब व ढबरी में छोड़ दिया जाता है, जिसे किसान इसे बेचकर आय अर्जित कर रहे हैं। अभी तक 7 हजार की फिंगर फिश बेची जा चुकी है।
पल्लवी स्व सहायता समूह के माध्यम से 5 बायोफ्लॅाक्स का निर्माण किया गया, जिसमें एक बायोफ्लॅाक्स 2500 किलो मछलियां उत्पादित की जा रही है। यह बायो जनवरी माह में स्थापित किया गया था। भविष्य में 12 हजार 500 किलो मछलियां बेचने की संभावना है।
गौठान में वर्मी कम्पोस्ट- गौठान में अब तक स्व सहायता समूह के माध्यम से 1800 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार किया जा रहा है, जो अब तक लगभग 5 लाख 38 हजार का वर्मी कम्पोस्ट खाद बेचा गया। साथ ही केचुंआ का उत्पादन कर लगभग 4 लाख का केंचुआ बेचा गया। आसपास के ग्राम पंचायतों में खाद बनाने के लिए केचुंआ विक्रय किया गया। इसके अलावा आंध्रप्रदेश के श्रीमती रजनी राव द्वारा 10 किलो केंचुआ क्रय कर खाद बनाने का कार्य कर रही है। चंदखुरी गौठान से पाटन विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मे भी खाद बनाने के लिए केंचुआ बेचा जा रहा है। इसके अलावा 25 हजार का डिकम्पोजर तथा 22 हजार का कीटनाशक बेचा गया। इसके साथ गौमूत्र से वृद्धिवर्धक का उत्पादन किया जा रहा है, जो फसलों के लिए उपयोगी है। गौमूत्र वृद्धिवर्धक 9 हजार रूपए तक का बेचा जा चुका है।
गौठान में राईस मिल- गौठान में मिनी राईस मिल लगाया गया है, जिसमें दाल व चावल पिसाई की जाती है।
गौठान में गाय पालन- गौठान में पूजा स्व सहायता समूह के माध्ये से गौठान में 5 गाय का पालन किया जा रहा है। प्रत्येक गाय 10 से 12 लीटर दुध देती है, जिसे बेचकर समूह द्वारा लगभग 60 हजार रूपए महीने का आय अर्जित कर रही हैं।
गौठान में बकरी पालन- गौठान में प्रजा स्व सहायता समूह द्वारा बकरी पालन भी किया जा रहा है, जिसमें 10 बकरी पाली जा रही है।
गौठान में मुर्गी पालन- जागृति क्रास फांउडेशन स्व सहायता समूह के अध्यक्ष श्रीमती टोमिन चंद्राकर के माध्यम से गौठान में मुर्गी पालन किया जा रहा है। समूह द्वारा अब तक 2328 मुर्गीयां बेची गई है, जिसमें 3 लाख 19 हजार का मुनाफा प्राप्त किया।
महात्मा गांधी रूरल इंड्रस्ट्रियल पार्क योजना के अंतर्गत रीपा में मिल्क प्रोडक्ट बनाए जाने की संभावना है। रीपा योजना के अंतर्गत 30 लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान किया जाएगा, जिसमें उनके द्वारा सोयाबीन बड़ी, सोया टॉफी, सोया पनीर, आलू चिप्स व दोना पत्तल तैयार किया जाएगा। डोम के अंदर 30 लोगों को रोजगार देने की संभावना है। इसके अलावा योजना के अंतर्गत दुध से बनी पनीर, मिठाई, खोवा व अन्य सामग्री तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही रीपा में मोबाइल और सायकल रिपेरिंग की दुकान के साथ चाय, नाश्ते की दुकान प्रारंभ की जाएगी।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
