September 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

       दुर्ग / शौर्यपथ /  नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत पोटियाकला के करीब आनंद नगर में अधिकारियों द्वारा निरीक्षण में पाया गया कि अवैध रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिससे सड़क क्षेत्र एवं अन्य भूमि प्रभावित होना प्रतीत हो रहा है।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर भवन अधिकारी प्रकाशचंद थवानी  के मार्ग दर्शन में आज भवन निरीक्षक विनोद मांझी द्वारा बताया गया कि उक्त निर्माण कार्य की इस नगर निगम से अनुमति है अथवा नही के संबंध में वस्तुस्थिति स्पष्ट नही है। अतिक्रमणकर्ता को निर्माण कार्य अनुमति एवं भूमि स्वामित्व संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने व नोटिस दिया गया था,अतिक्रमण कर्ता द्वारा न ही नोटिस का जवाब दिया न ही दस्तावेज प्रस्तुत विभाग को नही किया गया।इस स्थिति में नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 में वर्णित धाराओं के तहत किये गये निर्माण को कार्रवाही कर अवैध मानते हुए जेसीबी की मदद से तोड़कर हटाया गया।आनंद नगर के समाने नाले से लगाकर अवैध रूप से कब्जा नाले की सफाई कार्यो में बाधा आ रही थी।कार्यवाही के दौरान नायाब तहसीलदार ढालसिंग बिसेन, नोडल अधिकारी अतिक्रमण दुर्गेश गुप्ता,सहायक भवन निरीक्षक विनोद मांझी,संजय सतनामी के अलावा टीम मौजूद रहे।

    रिसाली / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम रिसाली का पहला चैपाटी व पौनी पसारी का लोकार्पण दुर्ग ग्रामीण विधायक व गृह एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया। मंत्री ने नगर पालिक निगम द्वारा तैयार परिचय पत्र का वितरण भी किया। लोकार्पण अवसर पर मंत्री ने कुल लगभग 2 करोड़ 91 लाख का भूमिपूजन भी किया।
       मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि मैने 45 साल पहले से मरोदा को देखते आ रहा हूँ। आज मरोदा की तस्वीर बदल चुकी है। श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र में हमने फुटकर व्यापारियों को बेहतर व्यवसाय देने निगम का पहला चैपाटी तैयार किया है। साथ ही सड़क किनारे पसरा लगाकर व्यवसाय करने वालों के लिए पौनी पसारी तैयार किया है। रिसाली निगम बनने के बाद हमारी कोशिश है कि हर क्षेत्र में विकास हो।
    लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री जितेन्द्र साहू, महापौर परिषद के सदस्य चन्द्रभान सिंह ठाकुर, गोविंद चतुर्वेदी, अनुप डे, सनीर साहू, सोनिया देवांगन, चन्द्रप्रकाश सिंह निगम, ईश्वरी, परमेश्वर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, पार्षद रेखा देवी, ममता सिन्हा, विनय नेताम, गजेन्द्री कोठारी, डोमन लाल बारले, सीमा साहू, सरिता देवांगन, विलास बोरकर, जमुना ठाकुर, जाहिर अब्बास, अनिल कुमार, एल्डरमेन संध्या वर्मा, संगिता सिंह, शिशिर साहू, अजीत यादव, संतू दास, मो. निजाम, आदि उपस्थित थे।

    मंत्री ने खरीदा मुनगा
      पौनी पसारी का उद्घाटन करने के बाद गृहमंत्री ने फुटकर सब्जी व्यापारियांे से चर्चा की। साथ ही पौनी पसारी में पसरा लगाने वाले सब्जी विक्रेताओं से मुनगा, खीरा, टमाटर व भाजी की खरीददारी की।

    सब्जियों से तौला मंत्री को
       गुरूवार को गृहमंत्री ने शासन की योजना के तहत रिसाली नगर पालिक निगम द्वारा तैयार पौनी पसारी का उद्घाटन किया। निगम ने पौनी पसारी का चबूतरा स्थानीय लोगों को आबंटित किया है। वर्षो से सड़क किनारे पसार लगाकर व्यवसाय करने वाले सब्जी विक्रेताओं ने आभार व्यक्त करते हुए गृहमंत्री को सब्जी से तौलकर सब्जी का वितरण किया।

    इन कार्यो का हुआ भूमिपूजन, लोकार्पण
       वार्ड 18 दुर्गा मंदिर के पास विद्युतीकरण 4.20 लाख, वार्ड 19 इंदिरा चैक से विजय चैक तक विद्युतीकरण 8.40 लाख, उमरपोटी रोड तालाब का सौंदर्यीकरण 16.58 लाख, पटेल पारा आंगनबाड़ी के पास उद्यान निर्माण 3.89 लाख, वार्ड 21 मिनीमाता आंगनबाड़ी केन्द्र 9 अधुरे भवन को पूर्ण करने 3 लाख, बजरंग पारा जर्जर आंगनबाड़ी भवन को डिस्मेंटल कर पुनः निर्माण कार्य 7 लाख, तालाब निर्माण 6.18 लाख, वार्ड 16 में आंगनबाड़ी भवन निर्माण 6.50 लाख, वार्ड 20 में मरोदा चैपाटी कार्य 28 लाख, पौनी-पसारी कार्य 15 लाख, चैक सौंदर्यीकरण 4 लाख, स्टेशन मरोदा गार्डन निर्माण 20 लाख, शंकरपारा तालाब जीर्णोद्धार 20 लाख, वार्ड 32 दशहरा मैदान के पास उद्यान निर्माण 19.98 लाख, जलाराम चैक के पास उद्यान निर्माण 19.98 लाख, वार्ड 30 सांई मंदिर के बाजू में उद्यान निर्माण 5.55 लाख, ई.वी. जनरल एवं स्टेशनरी स्टोर्स के सामने उद्यान निर्माण 5.55 लाख, भूषण सदन से नमेदी किराना स्टोर्स तक सीसी रोड निर्माण 7.20 लाख, वार्ड 17 शीतला तालाब के पास उद्यान निर्माण 19.98 लाख, वार्ड 33 गतवा तालाब का संधारण कार्य 16.09, डबरी तालाब का संधारण 16.09 लाख, वार्ड 34 दशहरा मैदान में उद्यान निर्माण 18.50 लाख, वार्ड 28 में व्ही.आई.पी. नगर मोड़ के पास उद्यान निर्माण 7.40 लाख, गणेश पंडाल के पास उद्यान निर्माण 5.55 लाख, शक्ति विहार में उद्यान निर्माण कार्य 6.29 लाख।

    दुर्ग। शौर्यपथ । आयुष मंत्रालय के तात्वाधान में 9 वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को होना है। योग के लाभ से लोगों को अवगत कराने व जन जागरूकता हेतु विभिन्न स्तरों पर अनेक गतिविधियों के माध्यम से इस दिवस को मनाया जाना है। त्रि-स्तरीय पंचायत व्यवस्था के अंतर्गत आयोजन के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत सीईओ श्री अश्वनी देवांगन द्वारा जनपद पंचायत दुर्ग, धमधा व पाटन के सीईओ को पंचायत भवन व कार्यालय परिसर में बैनर का प्रदर्शन करने, योग प्रशिक्षण आयोजित करने, योग विशेषज्ञों द्वारा योग पर व्याख्यान करने, योग के महत्व के बारे में प्रचार-प्रसार करने के लिए कार्याशाला आयोजित करने, प्रधानमंत्री के योग संदेश का प्रचार प्रसार करने, योगकिट उपलब्ध कराकर योग सत्र संचालित करने (ग्राम पंचायत की स्वयं की व्यय क्षमता के आधार पर) व योग के अभ्यास व लाभ की जानकारी का प्रचार- प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया।

    दुर्ग। शौर्यपथ । कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी धुम्रपान से होने वाले दुष्परिणाम के प्रति समाज में जन चेतना विकसित करने हेतु 31 मई को अन्तर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिससे जन सामान्य में धुम्रपान के विरूद्ध सकारात्मक वातावरण निर्मित हो सके। तम्बाकू या तम्बाकू युक्त निर्मित विभिन्न उत्पादों के सेवन से सभी वर्गों में गंभीर व्याधियां परिलक्षित हो रही है, जो सभी के लिए चिंता का विषय है। समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रवृत्ति के विरूद्ध व्यापक जन चेतना विकसित करने हेतु जन सहयोग से नशापान के दुष्परिणामों का प्रचार करने हेतु 31 मई को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिसमें तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों पर चर्चा एवं दुष्प्रभावों की जानकारी समुदाय में प्रचारित करना, सोशल मीडिया में नशापान के दुष्प्रभावों का प्रचार, नशामुक्ति हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नशामुक्ति साहित्य का वितरण, नशामुक्ति प्रदर्शनी का आयोजन, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से प्रेरक नाटक, गीत परिचर्चा एवं यथा संभव योगाचार्यों के मार्गदर्शन में योगाभ्यास का प्रदर्शन तथा इससे होने वाले लाभ पर व्याख्या इत्यादि का आयोजन किया जाएगा। 

     

    दुर्ग। शौर्यपथ। भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु  लक्ष्मण तिवारी (सहायक कलेक्टर) को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत् प्रशासनिक व्यवस्था की बारिकीयों का अध्ययन व प्रशासनिक व्यवस्था से अवगत होने के लिए जिले के पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ और प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ संलग्न किया गया है। प्रशिक्षण हेतु जिला पंचायत में 22 मई से 4 जून, जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों में 5 जून से 11 जून तथा पुलिस अधीक्षक व जिला स्तरीय पुलिस अंतर्गत 12 जून से 18 जून तक प्रशिक्षण की तिथि तय की गई है ताकि एडमिस्ट्रेशन, पुलिसिंग व गवर्नेंस से संबंधित हर सेक्टर की जानकारी प्राप्त कर सके।

         भिलाई / शौर्यपथ / प्रदेश में इन दिनों भजपा द्वारा चलबो गौठान खोलबो पोल के अभियान के तहत गौठान का निरिक्षण कर सोशल मिडिया में प्रचारित किया जा रहा है और अव्यवस्थाओ के बारे में बात कही जा रही है . भाजपा के अभियान के बाद अब जिला प्रशासन और सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों ने भी पलटवार का रुख अख्तियार कर लिया है . एवं जिन गौठानो के बारे में भाजपा पोल खोल रही है उसी गौठान पर निरिक्षण कर वस्तुस्थिति से आम जनता को अवगत कराया जा रहा है . 

       नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल ने आज  डी मार्ट के समीप एवं कोसनागर गौठान का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में मौजूद सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं उपस्थित अधिकारियों के साथ आजीविका मूलक गतिविधियों को लेकर चर्चा की। गौठान के देखरेख करने वाले कर्मचारी तथा उपस्थित स्व सहायता समूह की महिलाओं व अधिकारियों ने महापौर को जानकारी देते हुए बताया कि गौठान में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है। पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा और पानी उपलब्ध है। पशुओं की देखभाल अच्छे से की जा रही है। पशु चिकित्सालय के चिकित्सक पशुओं का निरंतर परीक्षण और उपचार कर रहे हैं। गौ सेवकों के माध्यम से हरा चारा प्रतिदिन उपलब्ध हो रहा है। पशुपालकों से गोबर खरीद कर उच्च गुणवत्ता का वर्मी कंपोस्ट तैयार किया जा रहा है। पशुओं के लिए शेड की व्यवस्था मौजूद है। मवेशियों की उचित देखभाल के लिए गौठान में कर्मचारी उपलब्ध है। महापौर नीरज पाल ने निरीक्षण के दौरान कहा कि गौठान में हर प्रकार की सुविधाएं मौजूद है इसके बावजूद किसी भी प्रकार का भ्रम न फैलाएं। निरीक्षण के दौरान जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, नोडल अधिकारी प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, सहायक अभियंता आर एस राजपूत, उप अभियंता अर्पित बंजारे एवं पुरुषोत्तम सिन्हा आदि मौजूद रहे।

    महापौर पाल ने हेल्थ चेकअप कराकर अन्य लोगों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया संदेश


        भिलाई नगर/ शौर्यपथ / महापौर नीरज पाल ने मोबाइल मेडिकल यूनिट के स्वास्थ्य शिविर में हेल्थ चेकअप कराकर अन्य लोगों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया संदेश प्रसारित किया है। मेयर ने स्वास्थ्य शिविर में अपना ब्लड प्रेशर चेक कराया। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि समय-समय पर अपना हेल्थ चेकअप जरूर कराते रहना चाहिए ताकि बीमारियों का पता पूर्व से चल सके और शीघ्र ही उसका उपचार संभव हो सके। महापौर ने कहा कि मोबाइल मेडिकल यूनिट की सुविधा भिलाई के पूरे शहर में लोगों को मिल रही है। घर के समीप ही स्वास्थ्य सुविधा मुहैया हो रही है। निशुल्क परीक्षण एवं निशुल्क उपचार जैसी सेवा मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ही मिल सकती है। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि जहां भी मोबाइल मेडिकल यूनिट का स्वास्थ्य शिविर लगता है वहां अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसका लाभ जरूर लें।महापौर ने मोबाइल मेडिकल यूनिट के स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण भी किया, वहीं उन्होंने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए चिकित्सकों से भी चर्चा की। गौरतलब है कि मोबाइल मेडिकल के स्वास्थ्य शिविर में अब तक 179860 लोगों ने शिविर का लाभ लिया है, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत इसका बेहतर क्रियान्वयन नगर पालिक निगम भिलाई में किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप श्रमिकों को उनकी ही बस्ती में उनके द्वार के नजदीक सारी चिकित्सकीय सुविधाएं मिल रही है। महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर लोगों को इस योजना का लाभ दिलाने वार्डों में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर लग रहे हैं। मोबाइल मेडिकल युनिट श्रमिक बस्तियों में जाकर अपनी चिकित्सकीय सेवा लगातार दे रही है। इसमें सभी वर्ग व उम्र के लोग अपनी ही बस्ती में अपने घर के समीप लगे कैंप में आकर निःशुल्क जांच कराकर दवाइयां ले रहे हैं। इस योजना का अच्छा प्रतिसाद भी मिल रहा है। अब तक 2233 कैम्प लगाए गए। जिसमे 177961 मरीजों ने उपचार कराए। 45132 मरीजों ने लैब में टेस्ट करवाए व 160594 मरीजों को दवा का निःशुल्क वितरण किया गया।

    -आधार अपडेशन/आयुष्मान कार्ड वार्ड 47 से लेकर वार्ड 50 तक शिविर कल:
    -अब तक 15 हज़ार लोगों ने शिविरों का लाभ उठाते हुए अपना आयुष्मान कार्ड बनवाया:

          दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम द्वारा लगातार वार्डो में तिथिवार दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।यह शिविर अंतिम 30 मई 23 तक आयोजित होगा।आज दिनाँक 25 से 26 मई दिन बुधवार को दो दिवसीय आधार कार्ड/आयुष्मान कार्ड अपडेट शिविर का आयोजन वार्ड 47 एवं 48 शासकीय प्राथमिक शाला नई पुलिस लाइन रायपुर नाका में और वार्ड 49 एवं 50 जोन कार्यालय बोरसी में किया जाएगा।यदि आप ने अब तक अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया है तो अपना आधार कार्ड जल्द ही अपडेट करा लें।10 वर्ष पूर्व जिन्होंने अपना आधार कार्ड बनवाया है। उन्हें आधार अपडेशन करवाना अनिवार्य है। ताकि उन्हें इस आधार पर अन्य दस्तावेजों को बनाने में सहूलियत हो एवं दिक्कतों का सामना न करना पड़े।आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए भी यह अत्यंत आवश्यक है। जरूरी दस्तावेजों के लिए भी आधार अपडेशन जरूरी है। अब तक  शहर के वार्डो में तिथिवार शिविरों में 15 हज़ार लोगों ने शिविर का लाभ उठाते हुए अपना आयुष्मान कार्ड बनवाया है।बता दे कि अपडेट आधार कार्ड से ही आयुष्मान कार्ड जारी होंगे, जिससे बीपीएल कार्डधारी 5 लाख रुपए तक का इलाज निर्धारित अस्पतालों में करवा सकेंगे और एपीएल के लिए यह सुविधा 50 हजार रुपए तक उपलब्ध होगा।

      भिलाई नगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आज आवास आबंटन के लिए लॉटरी निकाली गई। 187 हितग्राहियों को लॉटरी के माध्यम से आज आवास आवंटित किया गया। आवास मिलने पर महापौर नीरज पाल ने हितग्राहियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। लॉटरी में शामिल होने के लिए सुबह 11:00 बजे से ही हितग्राही आवास पाने के इंतजार में मौजूद हो गए थे। भिलाई निगम ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली थी। जिन्होंने अंशदान की राशि जमा की थी उन्हें ही लॉटरी में शामिल किया गया था। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मोर मकान मोर चिन्हारी के 10 हितग्राहियों को तथा मोर मकान मोर आस के तहत 177 हितग्राहियों को आवास का आबंटन किया गया। मोर मकान मोर चिन्हारी के तहत सूर्या विहार के पीछे तथा माइल स्टोन के पास एवं मोर मकान मोर आस के तहत सूर्या विहार के पीछे खमरिया, ऐनार स्टेट, कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे खमरिया, ग्रीन वैली खमरिया, सूर्या विहार खमरिया, सूर्या विहार के पीछे खमरिया, आम्रपाली हाउसिंग बोर्ड, अविनाश मेट्रोपोलिस में आवास आवंटित किया गया है। उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त रोहित व्यास ने आवास आबंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे इसी तारतम्य में आवास आबंटन शीघ्रता से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के नोडल अधिकारी मनोज ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि भूतल में आवास पाने के लिए दिव्यांग आवेदक एवं वरिष्ठजन को स्वयं का ही दिव्यांग प्रमाण पत्र या वरिष्ठ नागरिक होने का प्रमाण पत्र लॉटरी में शामिल होने के लिए देना होगा। उन्होंने आगे बताया कि 31 मई तक आवेदन लेने की प्रक्रिया जारी है, जिन्होंने अब तक अपने दस्तावेज की पूर्ण जानकारी नहीं दी है वह अपने दस्तावेज को पूर्ण कर ले ताकि आवास आबंटन की प्रक्रिया में शामिल हो सके। आवास आबंटन के दौरान आज प्रमुख रूप से अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, कार्यपालन अभियंता डीके वर्मा, आवास योजना के प्रभारी विद्याधर देवांगन आदि मौजूद रहे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision