September 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

       दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन में  पर्यावरण व उद्यानिकी प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा के अध्यक्षता में विभागीय समिति के सदस्यों के साथ अहम बैठक लेकर आज आगामी 05 जून पर्यावरण दिवस मनाये जाने के संबंध में प्रस्ताव पर चर्चा किया गया। दुर्ग निगम द्वारा पिछले वर्षो की तरह इस वर्ष भी 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहद मात्रा में वृक्षारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाये जाने को लेकर समिति के सदस्यों ने अपनी सहमति दी। चर्चा के दौरान ट्री-गार्ड बनाये जाने के संबंध में विचार कर निर्णय लिया गया।इसके अलावा अन्य प्रस्ताव पर चर्चा किया गया। शहर में पौधों के संरक्षण के लिए 1000 नग ट्री-गार्ड बनाये जाने की स्वीकृति दी गई। साथ ही प्रभारी श्रीमती वर्मा ने कहा कि लोक-कला मार्ग में स्थित पौधों के संरक्षण के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था हेतु नल कनेक्शन लगाये जाने के लिए भी स्वीकृति की गई।विभागीय समिति के सदस्यों के साथ बैठक में कविता तांडी,निर्मला साहू, प्रेमलता साहू,उषा ठाकुर,एल्डरमेन रत्ना नारमदेव के अलावा उद्यान प्रभारी अनिल सिंह,पुषोतम साहू आदि मौजूद रहें।

    लोगों की जरूरत को ध्यान में रख हम कर रहें क्षेत्र का विकास : ताम्रध्वज साहू

         रिसाली / शौर्यपथ / नए रिसाली निगम में हर तरह की सुविधाएं मिले। लोगों को तकलीफ न हो यही हमारी कोशिश है। इसे ध्यान में रख हम योजनाएं बना रहे है और उसे पूरा करने का प्रयास कर रहे है।
     उक्त बातें दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं प्रदेश के लोक निर्माण व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कही। उन्होंने बुधवार को रिसाली निगम क्षेत्र के आधा दर्जन वार्ड में कुल 209 लाख का भूमि पूजन व लोकार्पण किया।
    गृहमंत्री ने कहा कि रिसाली निगम को अस्तित्व में लाने से लेकर यहा के विकास के लिए हमेशा सक्रिय रहे है। यहां के जनप्रतिनिधियों व नागरिकों से संपर्क कर चर्चा करते रहे है। इसी के परिणाम स्वरूप आज जिन क्षेत्र में रोशनी का अभाव है वहा के लिए विद्युत व्यवस्था और उद्यान निर्माण कार्य का लोकार्पण व भूमिपूजन कर रहे है। इस दौरान महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, महापौर परिषद के सदस्य चन्द्रभान सिंह ठाकुर, गोविंद चतुर्वेदी, अनुप डे, सनीर साहू, सोनिया देवांगन, निगम सिंह, ईश्वरी, परमेश्वर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री जितेन्द्र साहू, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, पार्षद टीकम साहू, विलास बोरकर, अनिल कुमार, जाहिर अब्बास, रेखा देवी, माया यादव, ममता यादव, शिला नारखेड़े, जमुना ठाकुर, सरिता देवांगन, एल्डरमेन संध्या वर्मा, संगिता सिंह, शिशिर साहू, अजीत यादव, संतू दास, मो. निजाम आदि उपस्थित थे।
    कार्यो का हुआ भूमिपूजन, लोकार्पण
       वार्ड 3 असलम चेतन दुकान से मोहन पान ठेला तक विद्युतीकरण कार्य 4.20 लाख, वार्ड 5  डीपीएस स्कूल गेट नं. 2 से सेंटथाॅमस तक विद्युतीकरण कार्य 8.50 लाख, वार्ड 8 में दशहरा मैदान के पास मैदान निर्माण कार्य 20 लाख, इस्पात क्लब के सामने गार्डन निर्माण कार्य 20 लाख, पिंटू तारण घर के पास गार्डन निर्माण कार्य 20 लाख, वार्ड 9 मंे छोटा रावण मैदान के चारों ओर विद्युतीकरण कार्य 10.70 लाख, एसएसबी कैम्प के सामने उद्यान निर्माण कार्य 19.98 लाख, ब्लाॅक नं. 243 के सामने उद्यान निर्माण कार्य 20 लाख, वार्ड 10 में लड्डू मैदान के पास विद्युतीकरण कार्य 8.40 लाख, उद्यान का उन्नयन कार्य 17.39 लाख, पुलिस बिड बाक्स के पास उद्यान का उन्नयन कार्य 12.14 लाख, वार्ड 11 में स्वामी आत्मानंद गार्डन परिसर मंे हाईमास्क स्थापना कार्य 4.20 लाख, वार्ड 12 बंगाली दुर्गा मैदान परिसर में हाईमास्क स्थापना कार्य 4.20 लाख, सौंदर्यीकरण 19.94, वार्ड 14 में कल्याणी मंदिर से लंगूर मैदान तक स्ट्रीट लाईट विस्तार कार्य 20 लाख।
    भूमिपूजन व लोकार्पण 25 मई
       दुर्ग ग्रामीण विधायक व प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू गुरुवार 25 मई को मरोदा चौपाटी व पौनी पसारी का लोकार्पण करेंगे।  इसके बाद शाम अलग अलग वार्ड में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

      दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे द्वारा पटेल चौक एवं पुलगांव चौक में भीषण गर्मी में काम कर रहे मजदूरों को खाने की प्लेट,पानी बोतल एवं इलेक्ट्रॉल पाउडर वितरित किया गया।पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक एवं सजग रहने के संबंध में जानकारी दी एवं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना की जानकारी देते हुए बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों को बुढ़ापे में सहारा देना है ताकि असंगठित क्षेत्र के मजदूर वर्ग भी 60 साल की उम्र पार करने पर अपने जीवन यापन अच्छे से कर सके तथा केंद्रीय श्रम मंत्रालय द्वारा पहले से ही श्रमिकों के कल्याण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।जिसका लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिकों को संबंधित विभाग में अपना निबंधन कराना चाहिए।

       दुर्ग / शौर्यपथ / नगर निगम के क्षेत्र सीमा अंतर्गत शहर समस्त 60 वाडों के प्रत्येक घर में अमृत मिशन के अंतर्गत नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराये जाने के लिए 153 करोड़ की योजना स्वीकृत कर डीपीआर D.P.R. तैयार किया गया, जिसके अंतर्गत पानी टंकी, पाईन लाईन व नये नल कनेक्शन इत्यादि को शामिल किया गया था,जो भा.ज.पा. शासन कार्यकाल के दौरान पूर्व महापौर के मार्गदर्शन मे व उस समय के एमआइसी मेम्बरों के सहमति से किया गया, जो प्रारंभ भी हो गया,पूर्व की टंकियों के अलावा 6 नई टंकियाँ बननी शुरू हुई किन्तु उन टंकियों को भरने के लिए न तो फिल्टर की क्षमता बढ़ाई गई और न ही शिवनाथ नदी इन्टेकवेल मोटर पम्पों की क्षमता बढ़ाई गई,इस कारण से टकियां भर नहीं पा रही है। ऐसी गंभीर लापरवाही के कारण अनेक वार्डो के नागरिकों को पानी की समस्या के जूझना पड़ रहा है।इस समस्या के निराकरण के लिए अमृत मिशन में किसी तरह का अतिरिक्त बजट भी नहीं होने के कारण वित्तीय समस्या बन गई थी.चूंकि नदी के मोटरों की क्षमता बढ़ाया जाना अति आवश्यक था, जिसके लिए  विधायक अरुण वोरा के मंशानुरूप एव महापौर धीरज बाकलीवाल,प्रभारी संजय कोहले के अथक प्रयास से डीएमएफ ( D.M.F ) के माध्यम से 1.60 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्राप्त हो गई व 4 नग मोटर पम्पों को बदलने के लिए खरीदने की प्रक्रिया पूर्ण कर कम्पनी को तत्काल प्रदाय करने की आदेश दी जा चुकी है।जो शीघ्र ही एक दो माह के भीतर नगर निगम को मिल जायेगा व एक-एक कर बदलना प्रारंभ किया जावेगा। तत्पश्चात् सभी टंकियां पर्याप्त मात्रा में भरा जा सकेगा। व सभी नागरिकों को भरपूर पानी मिलने लगेगा।इसके अलावा अनके वार्डो में पाईप लाईन को नल कनेक्शन को डीपीपी D.P.P. में शामिल नहीं किया गया है।जिससे अनेक वार्ड पानी से वंचित हो रहे हैं। उनके समस्या का निदान के लिए अतिरिक्त योजना तैयार कर राशि के लिए शासन को लिखा गया है. शीघ्र प्राप्त होते ही शेष बचे पाईप लाईन व नल कनेक्शन का कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा।कहने का अर्थ है कि,अमृत मिशन योजना को बिना भेदभाव व सही ढंग से गंभीरता पूर्वक विचार करके बनाया जाता तो वर्तमान में समस्या नहीं होती, इनकी गंभीर गलती की सुधार करने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ प्रयास किया जा रहा है।इन्हें भी समझ में आ गया कि अतिरिक्त राशि प्राप्त कर 4 नग मोटर पम्प शीघ्र उपलब्ध होते हैं पानी का समस्या का स्थायी समाधान हो जायेगा। इसलिए श्रेय की राजनीतिक कर रहे है। हमारी सरकार व परिषद बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है।वही पूर्व पार्षद विजयंत पटेल ने बताया कि वार्ड क्रमांक 05 मरार पारा अन्य वार्डो से ऊँचाई में बसी हुई है।जबकी आस पास क्षेत्र वार्डो नीचे स्तर पर बसा गया है।वार्ड क्रमांक 05 में पहले पानी की समस्या थी।उन्होंने बताया कि जबसे नवनिर्माण पानी टंकी शुरू किया गया है पर्याप्त मात्रा में वार्ड नागरिको को मिल रहा है।

       भिलाई स्टील प्लांट के  कर्मियों की सहकारी संस्था बीएसपी एम्पलाइज कोऑपरेटिव एंड वेलफेयर सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-4 ने माह अप्रैल 2023 में सेवानिवृत्त अपने 27 सदस्य कर्मियों को ससम्मान विदाई दी।
    सोसाइटी में हुए एक कार्यक्रम में अध्यक्ष अशोक परगनिहा व समस्त पदाधिकारियों ने 1986 से 2001 के बीच बीएसपी की सेवा से जुड़े इन कर्मियों को उनकी सेवानिवृत्ति पर सम्मान पत्र, मिठाई, श्रीफल व अंतिम भुगतान का चेक प्रदान कर विदाई दी ।
    इन रिटायर कर्मियों में प्लेट मिल से भोज कुमार वर्मा, एसके भट्टाचार्य ,जयराम यादव,एपी मिश्रा, ब्लास्ट फर्नेस से नोहर सिंह, अर्जुन सिंह देशमुख, सुदामा मिश्रा, कोक ओवन एंड कोल केमिकल विभाग से दिलीप कुमार लोखंडे, रंजीत कुमार,रविंद्र साहू,डीएस देवांगन,प्लांट वेहिकल पूल से रामनिवास सेंगर, मशीन असेंबली एंड री इंजीनियरिंग शॉप-1 से बी मधुसूदन राव, डी मोहनराव, घुरउ राम उरांव,यशवंत कुमार आठे, रिफ्रैक्टरीज मटेरियल प्लांट से यशवंत कुमार, स्टील मेल्टिंग शॉप-2 से रमेश, टाउनशिप इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल विभाग से बिसौहा राम लारेंद्र, रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल से सुरेश कुमार गजभिए, ओर हैंडलिंग प्लांट से बसंत कुमार चंद्राकर, स्टील मेल्टिंग शॉप-3 से दयाशंकर सिंह, मेन स्टेप डाउन सब स्टेशन-2 से गोपाल इंगोले, एसीडब्ल्यूई से टी. लक्ष्मैया, फायर ब्रिगेड से बलबीर सिंह तोमर, आरटीएनआर शॉप से राजू लाल और इंस्ट्रूमेंटेशन से फूल चंद्र कुमार साहू शामिल हैं। इन कर्मियों ने सम्मान के प्रति आभार जताते हुए अपना सेवाकाल याद किया।
    समारोह में रिटायर सदस्यों की दीर्घ सेवा का सम्मान करते हुए अध्यक्ष अशोक परगनिहा ने कहा कि सेवानिवृत्ति के उपरांत साथी अपने आप को अकेला न समझें, ये सभी साथी हमारे परिवार का पहले भी हिस्सा थे और आगे भी रहेंगे। इस रिटायर साथियों ने अपने जीवन का अनमोल समय भिलाई स्टील प्लांट और हमारी सोसाइटी को दिया है, इनका योगदान हमेशा रेखांकित रहेगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अशोक राठौर,आसमां परवीन, संचालक मंडल सदस्यगण विपिन बंछोर, पुरुषोत्तम सिंह कंवर, पूरनलाल देवांगन, जानकी राव, सतानंद चंद्राकर,शशिभूषण सिंह, नितिशा साहू और वेद प्रकाश सूर्यवंशी और सोसायटी के कर्मियों में पीयुष कर , सुदीप बनर्जी, नारायण साहू, सुरेश कुमार व कमल बोस सहित अन्य लोग उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन विपिन बंछोर ने किया।

        दुर्ग / शौर्यपथ / सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा आदर्श इस्पात ग्राम पतोरा में दिनांक 23 मई, 2023 को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुए शिविर में सामान्य जांच, शुगर, बीपी के अतिरिक्त निःशुल्क दवाएं भी प्रदान की गई। इस शिविर में कुल 26 लोगों की जांच करके उनको दवाई वितरण किया गया, जिसमें 16 पुरूष, 09 महिलाएं तथा 01 बच्चा शामिल था। ग्राम पंचायत भवन में ही शिविर का आयोजन किया गया।
      आदर्श इस्पात ग्राम पतोरा में आयोजित चिकित्सा शिविर में ग्राम सरपंच श्रीमती अंजिता गोपेश एवं सीएसआर मेडिकल टीम की ओर से डॉ ईशा कुजूर, बीपी व शुगर परीक्षण हेतु श्रीमती रेखा देव, फार्मासिस्ट श्री खिलावन कुंभकार, पंजीकरण हेतु श्री शंभू और विभागीय प्रतिनिधि व सीएसआर सहायक श्री ए के सोनी उपस्थित थे।   
          इस शिविर में सामान्य जांच के साथ मुफ्त दवा का वितरण भी किया गया। भिलाई इस्पात संयंत्र अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की निःशुल्क सुविधा काफी लंबे समय से उपलब्ध कराता आ रहा है। इसका उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
      उल्लेखनीय है कि सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का निरन्तर आयोजन किया जा रहा है। बीएसपी द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर का उद्देश्य गांव के अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा का लाभ पहुंचाना है। भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रतिदिन औसतन 1 स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, संयंत्र के परिधीय क्षेत्रों या खनि नगरियों में किया जा रहा है।

      दुर्ग / शौर्यपथ /  सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग द्वारा नगर सेवाएं विभाग के सहयोग से सिविक सेंटर, इंदिरा प्लेस में स्थित नेहरू आर्ट गैलरी में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नेहरू आर्ट गैलरी में श्रीमती इंदु चटर्जी द्वारा निर्मित पेटिंग्स की एकल प्रदर्शनी का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जायेगा। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 25 मई 2023 को संध्याकाल मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एवं अतिरिक्त प्रभार कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) श्री एस मुखोपाध्याय द्वारा किया जाना है।

    श्रीमती इंदु चटर्जी विगत 20 वर्षों से विभिन्न सामाजिक कार्यों से जुडी “इशमा” संस्था की संस्थापक हैं। इन्होंने बैंक से सेवा सेवानिवृत्ति के बाद अपने शौक को पूरा करने हेतु चित्रकला को फिर से अपनाया। इनकी एकल चित्रकला प्रदर्शनी, स्थानीय विमानतल में 4 से 5 बार की गई। श्रीमती चटर्जी ने बताया कि कलाप्रेमियों द्वारा दी गई प्रतिक्रियांए उन्हें बेहद प्रोत्साहित करती है।

    गौरतलब है कि विश्व की सबसे बड़ी रंगोली में श्रीमती इंदु चटर्जी का नाम लिम्का बुक में भी दर्ज है। इन्होंने सेंट्रल जेल के महिला प्रकोष्ठ में महिलाओं की काउंसलिंग करने के साथ विभिन्न विषयों में प्रशिक्षण भी दिया। स्थानीय रायपुर रेलवे स्टेशन के बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए काम किया। श्रीमती चटर्जी छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग रायपुर के तत्वाधान में महामहिम राज्यपाल श्री शेखर दत्त (2010) एवं माननीय मुख्य मंत्री श्री रमन सिंह (2010) द्वारा सम्मानित हो चुकीं हैं।  

    यह तीन दिवसीय इस चित्रकला प्रदर्शनी 25 से 27 मई 2023 तक प्रतिदिन संध्या 5.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक आम जनता के दर्शनार्थ खुली रहेगी।

       दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम आधार अपडेशन के लिए नगर पालिक निगम द्वारा लगातार वार्डो में तिथिवार दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 30 मई तक आयोजित होगा। यदि आप ने अब तक अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया है वह अपना आधार कार्ड जल्द ही अपडेट करा लें। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए भी यह अत्यंत आवश्यक है। जरूरी दस्तावेजों के लिए भी आधार अपडेशन जरूरी है। 10 वर्ष पूर्व जिन्होंने अपना आधार कार्ड बनवाया है। उन्हें आधार अपडेशन करवाना अनिवार्य है। ताकि उन्हें इस आधार पर अन्य दस्तावेजों को बनाने में सहूलियत हो और दिक्कतों का सामना न करना पड़े। अब तक कई लोगों ने शिविर का लाभ उठाते हुए अपना आधार अपडेट करवा लिया है। साथ ही आयुष्मान कार्ड भी बनवा लिया है।आधार अपडेशन के लिए वाडों में शिविर लग रहे हैं।अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों का आधार कार्ड बने 10 साल हो चुके हैं। उन्हें आधार कार्ड अपडेट कराना आवश्यक है।अपडेट आधार कार्ड से ही आयुष्मान कार्ड जारी होंगे, जिससे बीपीएल कार्डधारी 5 लाख रुपए तक का इलाज निर्धारित अस्पतालों में करा सकेंगे।एपीएल के लिए यह सुविधा 50 हजार रुपए तक उपलब्ध है।आधार अपडेशन के लिए दिनाँक 23 से 24 दो दिवसीय तक सरदार वल्लभ भाई पटेल शनिचरी बाजार में 33,34,35 एवं 36 के लिए,सामुदायिक भवन मीलपारा पानी टंकी के पास गंजपारा में 37,38 एवं 39 के लिए,कसारीडीह प्राथ०शाला सांईमंदिर के सामने में 40,41,42,43 एवं 44 के लिए होगा।

    *कलेक्टर द्वारा की जा रही राजस्व विभाग की सतत् मॉनिटरिंग से मिल रहे बेहतर परिणाम*

    *- राजस्व विभाग के क्लर्क और ऑपरेटर को लोकल स्तर पर दी जाएगी कम्प्यूटर ट्रेनिंग*

     दुर्ग । शौर्यपथ ।  कलेक्टर श्री पुष्पेंद कुमार मीणा द्वारा राजस्व विभाग की लगातार बैठक ली जा रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम विभाग में देखने को मिल रहे हैं। आज की बैठक में न्यायालय नायाब तहसीलदार धमधा 01 द्वारा सीमांकन के लिए दर्ज सभी आवेदनों को निराकृत कर शत प्रतिशत परिणाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही न्यायालय तहसीलदार नजूल दुर्ग में दर्ज 21 आवेदनों में से 20 निराकृत पाए गए और इसकी सफलता का प्रतिशत भी 95 प्रतिशत से ऊपर है। जो कि राजस्व प्रकरणों के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा लिए जा रहे सकारात्मक कदम को प्रदर्शित करता है। इसके साथ ही राजस्व विभाग के कार्यालयीन कार्यों में और तेजी आए इसके लिए कलेक्टर ने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को क्लर्क और कम्प्यूटर ऑपरेटरों को लोकल स्तर पर ट्रेनिंग मुहैया कराने के लिए कहा ताकि वर्तमान में चल रहे ऑनलाईन सिस्टम से क्लर्क और ऑपरेटर भली-भांति परिचित हो सके और अपनी कार्य की दक्षता को बढ़ा सके। 

      राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ कलेक्टर द्वारा अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। जिसमें जमीन से जुड़े सभी अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व वसूली, नक्शा बटांकन व डायवर्सन से संबंधित प्रकरण शामिल थे । 

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision