
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग । शौर्यपथ । राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय जी द्वारा जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग को अधिवक्ताओ हेतु 6 AC प्रदान किया गया है जिस पर अधिवक्ता संघ द्वारा राज्य सभा सांसद dr सरोज पाण्डेय का आज आभार व सम्मान कार्यक्रम रखा गया।उक्त कार्यक्रम के पूर्व सांसद ने उनके द्वारा प्रदत्त AC को रिमोट द्वारा चालू किया लोकार्पित किया गया। उन्होंने न्यायालय परिसर का भ्रमण कर सभी अधिवक्तागण से मुलाकात किया । संघ के सभागार में आभार व सम्मान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संघ की अध्यक्षा सुश्री नीता जैन द्वारा अपने संबोन्धन में सांसद महोदया द्वारा यह सुविधा प्रदान किये जाने पर उनका धन्यवाद किया तथा अधिवक्ता बंधुओ की ओर से जिला न्यायालय में और सुविधाओं को बढ़ाने की मांग की जिस पर सुश्री पाण्डेय यथासंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सुश्री पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में अधिवक्ता संघ द्वारा सम्मान प्रदान किये जाने का आभार व्यक्त करते हुए न्यायालय परिसर को और हराभरा व मनोरम बनाने के लिए एक उद्यान बनाने की घोषणा की ।
कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव रविशंकर सिंह व आभार प्रदर्शन संघ के उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी ने किया।कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीता कसार कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल सह सचिव कृष्णराज चंदेल सहित सभी वरिष्ठ अधिवक्ता तथा अधिवक्ता संघ के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।
दुर्ग । शौर्यपथ । सांसद विजय बघेल की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में केन्द्रीय योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई जिसमें सड़क मरम्मत, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा व सामाजिक सुरक्षा पेंशन इत्यादि की वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया और योजनाबद्ध तरीके से बचे हुए कार्यों को पूर्ण करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं पर विभागों को फोकस करने के लिए कहा ताकि कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर अवसर मिले और समावेशी विकास का विस्तार हो। सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि का भुगतान समय पर हो इसके लिए बैंक प्रबंधन के साथ संबंधित अधिकारियों को समन्वय स्थापित करने की बात कही। इसके अलावा जहां बैंक जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं है वहां बैक सखियों के माध्यम से भुगतान सुनिश्चित कराने की बात कही। जिले के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी बेहतर से बेहतर सेवा प्राप्त हो इसके लिए उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को स्वास्थ्य संबंधी प्रबंधन की दिशा में विशेष निर्देश दिए। जिसमें डॉक्टरों की उपलब्धता, दवाईयों के पर्याप्त स्टॉक और अस्पताल में सभी प्रकार के टेस्ट की सुविधा उपलब्ध हो उस दिशा निरंतर सकारात्मक कार्य करने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए मुलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पानी जैसे बिंदुओं पर भी चर्चा की। जिसमें उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनहित को ध्यान में रखकर इन क्षेत्रों में लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश दिए और किसी कमी की स्थिति में तुरंत खामियों को बहाल करने के लिए कहा।
बैठक में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने मनरेगा, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, समग्र शिक्षा अभियान, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों की जानकारी दी। समिति के सदस्यों ने बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने सुझाव दिए। इसके साथ ही जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन ने विस्तार से जिले में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी दी।
बैठक में दुर्ग विधायक अरूण वोरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा यादव व अन्य जन प्रतिनिधिगण, दिशा समिति के सदस्यगण व अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे।
दुर्ग । शौर्यपथ । एस आर हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर चिखली मे स्व. सुधाकर तिवारी जी के पुण्यतिथि के अवसर पर 19 मई शुक्रवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया था । इस शिविर का शुभारंभ देवेंद्र मिश्रा डॉ.जे.एन.पांडेय संजय तिवारी व अजय तिवारी जगजीत नारायण पांडेय द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया । शिविर में कुल 375 लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया !
अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.जसमीत सिंह भाटिया ने शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में कुल 70 लोगों ने अपना नेत्र परीक्षण कराया जिसमें 41 मरीजों में दृष्टि दोष पाया गया । अस्पताल प्रबंधन द्वारा सभी 41 मरीजों को नि:शुल्क चश्मा प्रदान किया जाएगा एवं 14 मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई । अस्पताल प्रबन्धन द्वारा सभी 14 मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन नि:शुल्क किया जाएगा । शिविर में 29 मरीजों की सोनोग्राफी नि:शुल्क की गई एवं 10 मरीजों का एक्स-रे भी नि:शुल्क किया गया ।
अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विश्वामित्र दयाल ने बताया कि 8 मरीजों का नि:शुल्क हाइड्रोसील ऑपरेशन किया जाएगा । अस्पताल के दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. संचित जैन (M.D.S.) ने बताया कि शिविर में 34 मरीजों का दंत परीक्षण नि:शुल्क किया गया ।
नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डॉ आर के दिवाकर डॉ एस.पी. केसरवानी डॉ विश्वामित्र दयाल डॉ रजनी जैन डॉ श्वेता रानी प्रसाद डॉ संचित जैन डॉ पलक डॉ दीपक सिन्हा डॉ नीलम डॉ अश्वनी डॉ हिमांशु विजय गवांडे डॉ शिव पटेल हरी साहू सीमा बरहरे प्रेम चंद्राकर, जगजीत नारायण पांडेय नमः शिवाय कपिल उप्पल जाकीर राजेश त्रिपाठी अजय अग्रवाल अर्चना वर्मा ज्योति साहू रामचंद्र देशमुख यवन्तिका प्रियेश मिश्रा प्रवीण गुप्ता सीमा शर्मा निशा साहू यमुना पटेल रीतू पाटील स्वाती निषाद सीमा भारती करुणा निषाद अफसार निशा दामन लीला रामपाल साहू व अन्य स्टाफ ने सेवाएं प्रदान की ।
अस्पताल के चेयरमेन संजय तिवारी एवं डायरेक्टर अजय तिवारी ने नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में आयोजन में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अस्पताल के समस्त स्टाफ एवं क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया।
दुर्ग । शौर्यपथ । भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार विकास कार्य कर रहे हैं। साथ ही वे लगातार भेंट मुलाकात भी कर रहे हैं। भेंट मुलाकात कर लोगों से मिल रहे हैं। उनसे वार्ड और शहर के विकास के बारे में चर्चा कर रहे हैं। बैठक में लोगों से समाधान लेने के साथ ही समस्याएं भी पूछ रहे हैं और उसका समाधान भी कर रहे हैं।
इसी कड़ी में शनिवार को विधायक देवेंद्र यादव शाम को हुडको वार्ड पहुंचे। पहले वे पूरे वार्ड का भ्रमण किए। लोगों से भेंट मुलाकात की। इस भेंट मुलाकात के दौरान उन्होंने हुडको वासियों को सर्व सुविधा युक्त बैडमिंटन कोर्ट खेल मैदान की सौगात दी। जहां रात में खिलाड़ी अपने खेल का अभ्यास कर सकते हैं। इससे युवाओं में बडा हर्ष का माहौल रहा। युवाओं ने उन्हें धन्यवाद दिया और आभार जताते हुए कहा कि वे वर्षों से इसकी मांग कर रहे थे। जो अब आप के प्रयास से पूरी हो गई है। इस दौरान एक अन्य मैदान में विधायक देवेंद्र यादव युवाओं के साथ बॉलीबाल खेल का आनंद भी उठाया। इस दौरान युवा विधायक के साथ खेलकर बहुत खुश हुए। इस पल को हमेशा से लिए यादगर बनाने युवाओं ने विधायक के साथ फोटो खींचाई और सेल्फी भी ली।
*भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी के नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के मुख्य आतिथ्य में किया चक्का जाम*
दुर्ग। शौर्यपथ । शराबबंदी की वादाखिलाफी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के मुख्य आतिथ्य और जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा की जिले भर की प्रमुख नेत्रियों ने जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी के नेतृत्व में पटेल चौक में चक्का जाम करते हुए जमकर गुस्सा उतारा।
जिलेभर की सैकड़ों महिला नेत्रियों ने जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में एकत्र होकर बैठक की और बैठक के समापन के पश्चात जिला भाजपा कार्यालय से पटेल चौक तक पैदल मार्च किया, जहां शराबबंदी की वादाखिलाफी का विरोध करने वाली महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस सरकार का पुलिस बल मौजूद था। पुलिस की परवाह न करते हुए महिला मोर्चा की नेत्रियों ने प्रदेश कांग्रेस सरकार और भूपेश बघेल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन को रोकने के लिए पटेल चौक में मौजूद पुलिस बल द्वारा महिलाओं पर दबाव बनाने का प्रयास करने पर महिलाओं ने बीच सड़क में जमीन पर बैठकर भूपेश बघेल सरकार की कारगुजारी का खुलासा करना शुरू किया।
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि सोनिया-राहुल-प्रियंका की तिजोरी भरने के लिए शराबबंदी के वादे को भूलकर भूपेश बघेल सरकार ने जमकर शराब घोटाला किया। शराबबंदी का वादा करने वाली लज्जाहीन प्रदेश कांग्रेस सरकार ने 2000 करोड़ रुपए का शराब घोटाला कर दिया, शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ के बड़े-बड़े कांग्रेस नेता और उनके रिश्तेदारों की गिरफ्तारी इस बात का प्रमाण है कि भूपेश सरकार ने शराब बिक्री को अपनी अवैध कमाई का जरिया बनाया है इसीलिए शराबबंदी उनके एजेंडे में नहीं है जबकि इसी शराबबंदी के लिए उन्होंने 2018 में माताओं बहनों को वचन दिया था। ऐसी झूठी और मक्कार सरकार को छत्तीसगढ़ की महिलाएं आने वाले समय में सत्ता से बेदखल कर देंगी।
जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि कांग्रेस भूपेश सरकार के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश स्वाभाविक है, भाजपा सरकार के समय चरणबद्ध रूप से शराब दुकानों को बंद करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी लेकिन भूपेश बघेल सरकार के संरक्षण में शराब दुकानों में बढ़ोतरी हो गई, ऑनलाइन शराब की बिक्री चालू हो गई, गांव गांव में अवैध शराब बिकना शुरू हो गई, भूपेश सरकार ने शराब की खपत को कम करने की बजाय बढ़ाने की तरफ ध्यान दिया इस प्रकार से छत्तीसगढ़ की माताओं बहनों के घर की सुख और शांति को भूपेश सरकार ने बर्बाद किया। शराब का सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव घर परिवार में महिलाएं ही झेलती है। शराबबंदी की वादाखिलाफी करने वाली भूपेश सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ की महिलाएं कमर कसकर तैयार हैं, सारी महिलाएं आने वाले समय में एकजुट होकर भूपेश सरकार को कड़ा सबक सिखाएगी।
पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू ने कहा कि अगर कांग्रेस में वादा पूरा करने का दम नहीं था तो ऐसा वादा करना ही नहीं चाहिए था और जब शराबबंदी का वादा करके प्रदेश की महिलाओं का वोट हासिल किया है तो महिलाओं के साथ छल नहीं करना चाहिए था। महिलाओं का आक्रोश भूपेश सरकार को ले डूबेगा।
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी ने कहा कि गंगाजल हाथ में लेकर शराबबंदी की शपथ लेने वाली कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं को ठगा है। झूठा वादा करके सत्ता में आने के बाद शराबबंदी नहीं करना छत्तीसगढ़ की महिलाओं के साथ छल है, कांग्रेस नेता इस वादाखिलाफी के लिए महिलाओं से मिलने वाले मुंह तोड़ जवाब के लिए तैयार रहें।
महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री माया बेलचंदन ने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस भूपेश सरकार के छल में हम महिलाओं को नहीं आना है, प्रदेश में बढ़ती शराब खपत से अपराध चरम सीमा पर पहुंच रहे हैं, कानून व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो रही है।
रैली का संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री गायत्री वर्मा और जयश्री राजपूत ने किया। उपस्थित प्रमुख नेत्रियों में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष अल्का बाघमार, जिला भाजपा मंत्री अमिता बंजारे, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री माया बेलचंदन, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आयुषी पांडेय, महिला मोर्चा भिलाई जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, महिला मोर्चा जिला प्रभारी स्वाति साहू, महिला मोर्चा जिला महामंत्री गायत्री वर्मा, जय श्री राजपूत, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरिता मिश्रा, बानी सोनी, हीमा साहू रही।
चक्का जाम के दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं और महिला मोर्चा पदाधिकारियों में जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप साहू, मंत्री आशीष निमजे, रोहित साहू, जिला सह कार्यालय मंत्री मदन वाढ़ई, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, सह सोशल मीडिया प्रभारी नारायण दत्त तिवारी, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, अजय तिवारी, डॉ शरद अग्रवाल, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रेखा यादव, नीतू श्रीवास्तव, रूपेश्वरी साहू, अहिल्या यादव, मंत्री ममता जंघेल, धनेश्वरी वर्मा, मंजूलता अंगारे, मंजू पांडे, संतोषी साहू, लता ठाकुर, बिंदु सिंह भुवाल, शीतला ठाकुर, साधना चौधरी, शालिनी दिल्लीवार, विमला कामड़े, कीर्ति देवांगन, कांति सिन्हा, शैलेन्द्री मंडावी, शीतल जांगिड़, अंजू तिवारी, भारती चंद्राकर, हेमलता देशमुख, पूनम चंद्राकर, धनेश्वरी देशमुख, आदिति खरिया, गायत्री साहू, रेवती सोनकर, लक्ष्मी देवांगन, उमा शर्मा, सुनीता पाटकर, ममता साहू, अनुराधा गुरुगं, ममता गुरुंग, सरिता लामा, मयूरी कुमार ,संगीता द्विवेदी, कुंती ढीमर, एमएन यादव, कांता कलार, यशोदा साहू, संध्या यादव, सविता यादव, प्रमिला यादव, लक्ष्मी साहू, मीनू ठाकुर, संतोष यादव, यशोदा देवांगन, जांभाई साहू, रमशिला पटेल, तनुजा बघेल, कल्पना जांगड़े, डॉ रुचि गुप्ता, यामिनी हरमुख, मीरा दुबे, साधना सिंह, मनीषा उपाध्याय, भुनेश्वरी साहू, कालिन्द्री साहू, मधु दुबे, नारायणी पांडे, सुखियादिन साहू, मान बाई साहू, प्रभा साहू, कुमारी साहू, चमेली बाई साहू, सतरूपा ठाकुर, कांति यादव, मीना सिंह, योगिता शर्मा, अंजू तिवारी, सतीश साहू, सुधा सेंगर, ममता देवांगन, सविता साहू, डॉली ताम्रकार, सुनैना स्वर्णकार, सुषमा स्वर्णकार, कामनी ताम्रकार, प्रमिला देवांगन, भावना पांडेय, शैल बिहारी शुक्ला, प्रभा साहू, मंडल अध्यक्ष विजय ताम्रकार, मंडल महामंत्री देवनारायण चंद्राकर, मनमोहन शर्मा, राहुल पंडित, नितेश साहू, मुकेश सोनकर, दीपक सिन्हा, गोपू पटेल, अमित पटेल, सुनील राव पुडके, अभिषेक टंडन उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत सांकरा को दी 443 करोड़ 14 लाख 30 हजार रूपए के विकास कार्यो की सौगात
68 करोड़ 26 लाख रूपए से अधिक के 17 विकास कार्यो का लोकार्पण, 374 करोड़ 87 लाख 51 हजार रूपए के 71 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम के तहत 21 मई को ग्राम पंचायत सांकरा में कुल 443 करोड़ रूपए से ज्यादा की लागत के 88 कार्यो का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। इसमें 68 करोड़ 26 लाख 79 हजार रूपए के 17 कार्यो का लोकार्पण तथा 374 करोड़ 87 लाख 51 हजार रूपए के 71 कार्यो का भूमिपूजन शामिल है।
मुख्यमंत्री बघेल जिन नये कार्यो का लोकार्पण किया, उनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 4 करोड़ 38 लाख 34 हजार रूपए के 13 सड़क नवीकरण कार्य, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना अंतर्गत 60 लाख 70 हजार रूपए के सीसी सड़क सह नाली निर्माण पंहडोर, एक करोड़ तीन लाख 19 हजार के सीसी सड़क सह नाली निर्माण रानीतराई, 60 लाख 70 हजार रूपए के सीसी सड़क सह नाली निर्माण करसा, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अंतर्गत एक करोड़ 18 लाख रूपए के ग्लेजिंग यूनिट (माटी कला सेंटर) निर्माण सोनपुर, 30 लाख रूपए के सतनामी समाज हेतु सभागार निर्माण जामगांव(आर), 30 लाख रूपए के सतनामी समाज हेतु सभागार निर्माण सेलूद, 7 लाख 63 हजार रूपए के शासकीय नवीन हाई स्कूल में प्रयोगशाला कक्ष निर्माण खुडमुडी एवं 25 लाख रूपए के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय रानीतराई में तीन अतिरिक्त कक्ष निर्माण शामिल है।
इसी प्रकार छ.ग.राज्य विद्युत पारेषण कंपनी के अंतर्गत 19 करोड़ 60 लाख रूपए के ग्राम अमलेश्वर(खम्हरिया) दुर्ग मंे 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र का निर्माण कार्य, 14 करोड़ 43 लाख रूपए के 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन से प्रस्तावित 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र खम्हरिया(अमलेश्वर) तक 132 के.व्ही.डी.सी.डी.एस.पारेषण लाईन(19 कि.मी.), 2 करोड़ 21 लाख रूपए के 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन में 132 के.व्ही. पाटन अमलेश्वर लाईन हेतु 02 नं. 132 के.व्ही. फीडर बा का निर्माण कार्य, तांदुला जल संसाधन अंतर्गत 2 करोड़ 95 लाख रूपए के पंहदा व्यपवर्तन के शीर्ष कार्य एवं नहर लाइनिंग कार्य, 7 करोड़ 84 लाख रूपए के मगरगट्टा कापसी सांकरा माईनर का जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य, 9 करोड़ 76 लाख 42 हजार रूपए के निपानी एनीकट निर्माण कार्य, एक करोड़ 2 लाख 69 हजार रूपए के कसही स्टापडेम निर्माण कार्य एवं एक करोड़ 71 लाख 12 हजार रूपए के ग्राम कुर्मीगुण्डरा के पास स्टापडेम निर्माण कार्य शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल जिन नये कार्यो का भूमिपूजन किया, उनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 2 करोड़ 36 लाख 40 हजार रूपए के बटरेल से कोसागोंदी सड़क नवीनीकरण कार्य, एक करोड़ 37 लाख 68 हजार रूपए के झीट से रूही जामगांव(एम) सड़क नवीनीकरण कार्य, 4 करोड़ 39 लाख 71 हजार रूपए के नगपुरा से डांडेसरा सड़क नवीनीकरण कार्य, एक करोड़ 28 लाख 86 हजार रूपए के निकुम रूदा भोथली खाड़ा सड़क नवीनीकरण कार्य, एक करोड़ 25 लाख तीन हजार रूपए के मेनरोड से सुखरीकला सड़क नवीनीकरण कार्य, एक करोड़ 13 लाख 85 हजार रूपए के मोहदी से नंदौरी सड़क नवीनीकरण कार्य, 33 लाख 34 हजार रूपए के ओटेबंध कपसदा से अकोला सड़क नवीनीकरण कार्य, 4 करोड़ 23 लाख 53 हजार रूपए के मेनरोड से घोटवानी वृहद पुल निर्माण कार्य, एक करोड़ 92 लाख 40 हजार रूपए के डत्स्.11 मेनरोड से दानीकोकड़ी वृहद पुल निर्माण कार्य, 3 करोड़ 84 लाख 80 हजार रूपए के राजपुर से परसकोल वृहद पुल निर्माण कार्य, 2 करोड़ 73 लाख 94 हजार रूपए के मोहंदी से जरवाए वृहद पुल निर्माण कार्य, 2 करोड़ 83 लाख 3 हजार रूपए के अछोटी से मलपुरीकला वृहद पुल निर्माण कार्य, 2 करोड़ 84 लाख 15 हजार रूपए के औसर से कुर्मीगुण्डरा वृहद पुल निर्माण कार्य शामिल है। इसी प्रकार ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग पाटन अंतर्गत 12 लाख 40 हजार रूपए के शासकीय प्राथमिक शाला भवन जीर्णोद्धार कार्य जामगांव(आर), 16 लाख 10 हजार रूपए के शासकीय प्राथमिक शाला में भवन संधारण एवं 02 अतिरिक्त कक्ष निर्माण सोनपुर, 11 लाख 30 हजार रूपए के शासकीय प्राथमिक शाला में भवन जीर्णोद्धार कार्य गोड़पेण्ड्री, 11 लाख 50 हजार रूपए के शासकीय हाई स्कूल भवन जीर्णोद्धार कार्य आगेसरा, 14 लाख 40 हजार रूपए के शासकीय अपर प्राथमिक शाला में भवन जीर्णोद्धार कार्य भनसुली आर, 20 लाख 50 हजार रूपए के शासकीय प्राथमिक शाला में भवन जीर्णोद्धार कार्य खुड़मुड़ा, 11 लाख 20 हजार रूपए के शासकीय प्राथमिक शाला में भवन जीर्णोद्धार कार्य महुदा, 10 लाख 70 हजार रूपए के शासकीय अपर प्राथमिक शाला में भवन जीर्णोद्धार कार्य महुदा शामिल है।
इसी प्रकार 48 लाख रूपए के शासकीय हाई सेकेण्डरी भवन जीर्णोद्धार कार्य जमराव, 13 लाख 80 हजार रूपए के शासकीय अपर प्राथमिक भवन जीर्णोद्धार कार्य सांकरा, 34 लाख 70 हजार रूपए के शासकीय हाई सेकेण्डरी भवन जीर्णोद्धार कार्य सांकरा, 11 लाख 70 हजार रूपए के शासकीय अपर प्राथमिक भवन जीर्णोद्धार कार्य औंधी, 10 लाख 80 हजार रूपए के शासकीय प्राथमिक भवन जीर्णोद्धार कार्य कापसी, 12 लाख 80 हजार रूपए के शासकीय प्राथमिक भवन जीर्णोद्धार कार्य कुगदा, 19 लाख 80 हजार रूपए के शासकीय हाई स्कूल भवन जीर्णोद्धार कार्य कुगदा, 24 लाख 50 हजार रूपए के शासकीय प्राथमिक भवन जीर्णोद्धार कार्य अमलेश्वर, 15 लाख 70 हजार रूपए के शासकीय प्राथमिक भवन जीर्णोद्धार कार्य बजरंगपारा अमलेश्वर, 12 लाख रूपए के शासकीय प्राथमिक भवन जीर्णोद्धार कार्य गभरा, 12 लाख 90 हजार रूपए के शासकीय प्राथमिक भवन जीर्णोद्धार कार्य करसा, 13 लाख 20 हजार रूपए के शासकीय प्राथमिक भोथली में भवन जीर्णोद्धार कार्य शामिल है।
छ.ग. राज्य विद्युत पारेषण कंपनी अंतर्गत 36 करोड़ रूपए के ग्राम पंदर तहसील पाटन जिला दुर्ग में 220/132 के.व्ही.उपकेन्द्र का निर्माण कार्य(विद्यमान 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन का 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र उन्नयन कार्य), 22 करोड़ 33 लाख रूपए के 400/220 के.व्ही. उपकेन्द्र कुरूद से प्रस्तावित 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन तक 220 के.व्ही डी.सी.डी.एस.पारेषण लाईन (24 किमी.), 25 करोड़ 23 लाख रूपए के ग्राम जामगाव आर में 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र का निर्माण कार्य, 14 करोड़ रूपए के 132 के.व्ही. डी.सी.डी.एस. पाटन जामगांव आर लाईन (18 किमी.), 2 करोड़ 50 लाख रूपए के 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन में 132/के.व्ही.पाटन जामगांव आर लाईन हेतु 02 नं. 132 के.व्ही.फीडर बे का निर्माण कार्य शामिल है। तांदुला जल संसाधन अंतर्गत 2 करेाड़ 58 लाख 30 हजार रूपए के कुरूदडीह नाले में अमलीडीह स्टापडेम कम रपटा निर्माण कार्य, 2 करोड़ 58 लाख 34 हजार रूपए के गुण्डी नाले में अमेरी के पास स्टापडेम कम रपटा निर्माण कार्य, 3 करोड़ 92 लाख 90 हजार रूपए के गुजरा नाला में अटारी स्टापडेम कम रपटा निर्माण कार्य शामिल है।
ग्राम सांकरा में महात्मा गांधी बागवानी और वानिकी विश्वविद्यालय के अंतर्गत 44 करोड़ 52 लाख 64 हजार रूपए के अकादमिक ब्लॉक भवन, 10 करोड़ एक लाख 43 हजार रूपए के डायरेक्टोरेट ब्लॉक भवन, 9 करोड़ 98 लाख 68 हजार रूपए के प्रशासनिक ब्लॉक भवन, 95 लाख 59 हजार रूपए के वाईस चांसलर बंगला, 6 करोड़ 6 लाख 90 हजार रूपए के ई टाईप बंगला, 3 करोड़ 47 लाख 53 हजार रूपए के बालिका छात्रावास(100 बिस्तर) भवन, 4 करोड़ 77 लाख 15 हजार रूपए के पीजी बालक छात्रावास, 3 करोड़ 47 हजार 53 हजार रूपए के यूजी बालक छात्रावास(100 बिस्तर) भवन, 2 करोड़ 68 लाख 49 हजार रूपए के किसान छात्रावास, 48 लाख 3 हजार रूपए के सामुदायिक भवन, 56 लाख 4 हजार रूपए के बैंक एवं पोस्ट ऑफिस भवन, 3 करोड़ 51 लाख 80 हजार रूपए के इंडोर ब्लॉक, 3 करोड़ 53 लाख 78 हजार रूपए के बाउण्ड्री वॉल एवं गार्ड रूम के साथ प्रवेश द्वार, 7 करोड़ 81 लाख रूपए के वानिकी कॉलेज भवन, 2 करोड़ 95 लाख 89 हजार रूपए के वानिकी कॉलेज के लिए बालक छात्रावास भवन (75 बिस्तर), 2 करोड़ 95 लाख 89 हजार रूपए के वानिकी कॉलेज के लिए बालिका छात्रावास भवन (75 बिस्तर), 7 करोड़ 81 लाख रूपए के हार्टिकल्चर कॉलेज भवन, 2 करोड़ 95 लाख 89 हजार रूपए के हार्टिकल्चर कॉलेज के लिए बालक छात्रावास भवन (75 बिस्तर), 2 करोड़ 95 लाख 89 हजार रूपए के हार्टिकल्चर कॉलेज के लिए बालिका छात्रावास भवन (75 बिस्तर) शामिल है।
लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 5 करोड़ 56 लाख 6 हजार रूपए के जिला दुर्ग के असोगा कौही मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 1.55 किलोमीटर, 11 करोड़ सात लाख 92 हजार रुपए के छाटा से अचानकपुर मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 3.30 किलोमीटर, 7 करोड़ 49 लाख 15 हजार रूपए के गाडाडी से कानाकोट मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 2.20 किलोमीटर, 4 करोड़ 57 लाख 21 हजार रूपए के नवागांव गातापार मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 1.40 किलोमीटर, 5 करोड़ 38 लाख 91 हजार रूपए के खोरपा से खम्हरिया पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 1.50 किलोमीटर, 10 करोड़ 70 लाख 70 हजार रूपए के चीचा से चंगोरी मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 3.60 किलोमीटर, 9 करोड़ 99 लाख 30 हजार रूपए के खपरी से बलोदी मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 3.30 किलोमीटर, 13 करोड़ 60 लाख 72 हजार रूपए के परसाही सिर्री मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 4 किलोमीटर, 75 लाख 23 हजार रूपए के पाटन के बठेना में शासकीय हाई स्कूल भवन का निर्माण, 38 करोड़ 77 लाख 79 हजार रूपए के शासकीय चंदूलाल चंद्राकर पीजी महाविद्यालय पाटन जिला दुर्ग में सेंटर फॉर एक्सीलेंस ग्रंथालय, इंडोर स्टेडियम, स्टाफ क्वार्टर एवं अन्य निर्माण कार्य शामिल है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ शासन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अंतर्गत 3 करोड़ 93 लाख 49 हजार रूपए के फारेस्ट वंडरलैंड पार्क का निर्माण कार्य शामिल है।
दुर्ग / शौर्यपथ / युवाओं के लियेप्रेरना श्रोत रहे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी की सोंच पर आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं को सामजिक गतिविधियों से जोड़े रखने और रचनात्मक कार्यो के लिए प्रोत्साहित करने हेतु राजीव युवा मितान क्लब योजना का आगाज किया था जिन्होंने छत्तीसगढ़ ओलम्पिक के दौरान अपनी सक्रियता से आयोजन को सफल बनाया . पाटन के सांकरा में आयोजित भरोसे का सम्मलेन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव मितान क्लब को 7.71 करोड़ रूपए की राशि का अंतरण किया . आज 13 जिलों के राजीव युवा मितान क्लबों को मिली 7.71 करोड़ रूपए की राशि . युवाओं को रचनात्मक कार्यों से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया है राजीव युवा मितान क्लबों का गठन योजना प्रारंभ होने से अब तक राजीव युवा मितान क्लबों को 60 करोड़ 18 लाख रूपए की राशि उपलब्ध करायी गई .
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने हर वर्ग के लोगो के लिए हितकारी निर्णय लिए जिसके तहत प्रदेश के ऐसे मजदुर जो भूमिहीन है कृषि क्षेत्र में कार्य करते है उनके लिए राजीव गाँधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारम्भ किया . मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भरोसे का सम्मलेन में भूमिहीन कृषि मजदूरों को इस वर्ष की प्रथम किश्त की राशि का अंतरण किया . इस योजना से प्रदेश के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों के 5 लाख 63 हजार 576 भूमिहीन कृषि मजदूर लाभान्वित होंगे . जिनके लिए सरकार द्वारा 112 करोड़ 71 लाख 52 हजार रूपए हितग्राहियों के बैंक खाते में अंतरित की गयी . यह राशि पाटन के सांकरा में भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में सीएम बघेल ने की .
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने आज सांकरा में हुए भरोसे का सम्मलेन में राजिव गांधी किसान न्याय योजना के हितग्राहियों को पहली किश्त जारी की . प्रदेश सरकार की इस योजना से प्रदेश के साढ़े 24 लाख किसान लाभान्वित होंगे .राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किश्त का किया अंतरण ऑनलाइन करने से हितग्राहियों के खाते में सीधे 1895 करोड़ रूपए की पहली किश्त का अंतरण हुआ .राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राज्य के किसानों को अब तक 18208 करोड़ रूपए की इनपुट सब्सिडी किसानों को आगामी अगस्त, अक्टूबर और मार्च महीने में क्रमशः तीन और किश्तों में राशि दी जाएगी .
बता दे कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत राज्य के बजट में किसानों के कल्याण के लिए 5700 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था जिसके माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहीदी दिवस 21 मई 2020 को राजीव गांधी किसान न्याय योजना का शुभारंभ किया गया था।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लाभार्थी किसान
छत्तीसगढ़ में कुल कृषि योग्य भूमि 46.77 लाख हेक्टेयर है। राज्य की 70% आबादी कृषि में लगी हुई है और लगभग 37.46 लाख किसान परिवार हैं। इस योजना का उद्देश्य फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करना और कृषि क्षेत्र में वृद्धि करना है। योजना के तहत 5750 करोड़ रुपये की राशि चार किश्तों में किसानों के खातों में स्थानांतरित की गई। प्रदेश के 19 लाख किसान इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। योजना के प्रारंभिक वर्ष में धान, मक्का और गन्ना (रबी) की फसलों को शामिल किया गया। वर्ष 2020-21 में दलहन और तिलहनी फसलों को भी शामिल करने का निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के दूसरे चरण में राज्य के भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को भी शामिल करने का फैसला लिया है। इस योजना के तहत किसानों को आगामी खरीफ सीजन की तैयारी के लिए 17 अक्टूबर 2022 को 1745 करोड़ रुपये मिले। राज्य में लगभग 24 लाख किसानों के बैंक खातों में सीधे इनपुट सब्सिडी के रूप में राशि हस्तांतरित की गई। इसमें खरीफ सीजन की मुख्य फसल धान लेने वाले, खरीफ की अन्य फसलें लेने वाले, धान के बदले दूसरी फसल लेने वाले और पेड़ लगाने वाले किसान शामिल हैं।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
