September 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

    दुर्ग / शौर्यपथ / सीएम बघेल ने आज सांकरा में हुए भरोसे के सम्मलेन में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि जारी की . बता दे कि गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को अब तक 445 करोड़ 14 लाख रूपए का भुगतान हो चुका है. पाटन के सांकरा में आयोजित  भरोसे का सम्मेलन में  गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को यह राशि ऑनलाइन अंतरण की गयी . छत्तीसगढ़ सरकार की ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने एवं प्राकृतिक संसाधनों को बढ़ावा देकर प्रयावरण की रक्षा हेतु कई योजनाये संचालित की गयी है उसी कड़ी में प्रदेश में गोधन न्याय योजना 20 जुलाई 2020 को हरेली पर्व से शुरू हुई .इस योजना के तहत ग्रामीण पशुपालकों से 2 रूपए किलो में गोबर की खरीदी तथा 4 रूपए लीटर में गौमूत्र की खरीदी की जा रही. जिससे महिला समूहों द्वारा कई उत्पाद बनाए जा रहे है जिनकी अब राष्ट्रिय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मांग बढ़ रही है . पिछले दिनों मुख्यमंत्री बघेल ने घोषणा की कि जिन गौठानो  में 5000 क्विंटल गोबर खरीदी प्रतिदिन होगी वहा बिजली यूनिट भी लगाईं जायेगी . छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना से गौपालक लगातार आर्थिक दृष्टि से मजबूत हो रहे वही गौवंश की देखभाल पूर्व की अपेक्षा बेहतर हो रही है .

           दुर्ग / शौर्यपथ / भरोसे का सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के ब्लू प्रिंट का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने यहां विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर, उपस्थित लोगों से बात करके जानकारियां ली।
    कृषि विभाग के स्टॉल में उन्होंने उपस्थित किसानों, गोधन न्याय योजना में कार्यरत स्व-सहायता समूह की महिलाओं से बात की।
       इसके बाद मुख्यमंत्री ने सुराजी गांव योजना के अंतर्गत लगे नरवा, घुरवा, बाड़ी के स्टॉल का अवलोकन किया। जहां उन्होंने विभाग द्वारा प्रस्तुत वर्किंग मॉडल को देखा, गौठानों में तैयार किए जा रहे उत्पादों की प्रक्रिया को बारीकी से देखा। इसी तरह बाड़ी में जैविक सब्जियों के उत्पादन और आम की वैरायटी के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के स्टॉल में स्वामी आत्मानंद स्कूल मॉडल का अवलोकन किया एवं शैक्षणिक गतिविधियों को भी समझा।

       दुर्ग / शौर्यपथ / सेन समाज युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे के नेतृत्व में सेन समाज युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों ने चिलचिलाती धूप में दायित्वों का निर्वहन करने वाले यातायात पुलिस कर्मियों को शुद्ध पानी के लिए एक्वा कूल वाटर बोतल के साथ ही इलेक्ट्रॉल पाउडर मुहैया करवाया।जिससे वो रोज अपनी ड्यूटी पर इलेक्ट्रॉल पाउडर युक्त पानी साथ मे रख सके।शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने में यातायात सिपाहियों की भूमिका अहम है।यातायात कर्मचारी मौसम की विपरीत परिस्थितियों की परवाह किए बगैर अपने दायित्वों का निर्वहन करते है।ऐसे हालातों में उनके स्वास्थ्य और सुविधाओं का ख्याल रखना इंसानियत के नाते हर नागरिक का जिम्मा है।अध्यक्ष डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि वर्तमान में भीषण गर्मी पड़ रही है,जिसमें सिपाहियों को पेयजल की उपलब्धता बनाए रखने,गर्मी व निर्जलीकरण से बचाने के लिए यह पहल की गई है।दुर्ग के चौक चौराहों पर सेवा देने वाले यातायात पुलिस कर्मियों के साथ ही पद्मनाभपुर थाना के पुलिस कर्मियों को भी वितरित किया गया।पुलिस कर्मियों ने उनके इस पहल की सराहना किया तथा आभार व्यक्त किया।विशेष रूप से चार्टर्ड अकाउंटेंट मनीष श्रीवास,उपाध्यक्ष प्रांजल भारद्वाज,प्रखर भारद्वाज,शशांक उमरे, युवा नेता लवकुश देशमुख व सेन समाज युवा प्रकोष्ठ के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

       दुर्ग / शौर्यपथ / आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर निगम के सीमा क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा मार्केट में बाजार विभाग की टीम द्वारा बाजार व्यवस्था को लेकर आज भ्रमण किया गया भ्रमण के दौरान अग्रवाल मिष्ठान भंडार से लेकर बर्तन दुकान वाली लाइन के व्यापारियों को अपने दुकान की सीमा तब व्यवसाय करने की हिदायत दी गई सड़क पर अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले व्यापारियों से जुर्माना वसूल की जावेगी ऐसी चेतावनी दी गई दुकानों के सामने रोड पर पेंट से मार्किंग किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी व बाजार अधिकारी जावेद अली,सहायक बाजार अधिकारी थानसिंह यादव, ईश्वर वर्मा, और शशिकांतयादव,बलदाऊ पटेल जुगल किशोर ठाकुर आदि मौजूद थे। बाजार अधिकारी जावेद अली ने निरीक्षण के दौरान  इद्रीरा मार्केट क्षेत्र सड़क किनारे अवैध रूप से ठेला गुमटी एवं गन्ना मशीन व्यवसाईयों को गंदगी पाए जाने पर जुर्माना लिया जाएगा सड़क किनारे फल ठेला न लगाने की हिदायत दी गई।

    2021 के परिणामों की अनियमितता से CGPSC की विश्वासनीयता पर 'आप' ने उठाये सवाल

        रायपुर / शौर्यपथ / आम आदमी पार्टी रायपुर द्वारा रायपुर लोकसभा प्रभारी विजय गुरुबक्शानी के नेतृत्व में  सीजीपीएससी 2021 के परिणाम मे अनियमितता की शिकायत की जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन को ज्ञापन दिया है। पत्र मे कहा गया है कि बीते दिनों छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2021 का परीक्षा परिणाम जारी हुआ है। जिसकी विश्वासनीयता और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसको लेकर सी जी पी एस सी की कोचिंग कर रहे एक अभ्यार्थी की भी चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमे कई गंभीर आरोप लगाए गये हैं। जिसमे लोक सेवा आयोग पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। ऐसे मे आम आदमी पार्टी माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग करती है की मामले मे निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच करायी जाए। अन्यथा युवाओं का राज्य प्रशासनिक सेवाओं से विश्वास उठ जाएगा और राज्य की व्यवस्था चरमरा जायेगी। आम आदमी पार्टी को आशा है की प्रदेश सरकार मामले की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2021 के नतीज़ों की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेगी, ताकि आयोग की विश्वसनीयता कायम रहे।
       ज्ञापन देने आम आदमी पार्टी कि तरफ से  सूरज उपाध्याय, गोपाल साहू,विजय गुरुबक्शानी,नंदन सिंह, अन्यतम शुक्ल,वीरेंद्र पवार, एम एम हैदरी, सी के नायडू  तरुण वैद्य, नरेंद्र ठाकुर, प्रदुमन शर्मा, विकास दास मानिकपुरी, सूर्या साहू,उमेश जंघेल, हिमालय गुप्ता,शफीक अहमद, कासिफ खान,अली हफीज,संजू सिंह और मनदीप सिंह आदि  शामिल रहे।

       दुर्ग / शौर्यपथ /

    स्‍थानीय गोंड समाज के परिक्षेत्रीय दुर्ग तहसील पीसेगांव परिक्षेत्र, जामुल, धौराभाठा, जिला-बालोद, जिला-बेमेतरा, जिला-कवर्धा, जिला-धमतरी को होने वाले केन्‍द्रीय गोंड महासभा व्‍दारा दो दिवसीय कार्यशाला 20 व 21, 2023 दिन शनिवार एवं रविवार को होने जा रहा है जिसमें उपरोक्‍त परिक्षेत्र के सगा समाजों के प्रमुखो को आमंत्रीत नहीं किया गया है।

    उक्‍त कार्यक्रम के विरोध में शांतिपूर्ण रूप सं विरोध किया जा रहा है, पूर्व में दिनांक 5 एवं 6 अप्रैल को हुए धमधागढ के किला परिसर में महासभा का आयोजन किया गया था इसमें स्‍थानीय एवं अन्‍य जिले के पदाधिकारियों व्‍दारा महासभा एवं पदाधिकारियों से जानकारी चाही गई। जिसके विरोध में गोंडवाना भवन दुर्ग के सामने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन किया जावेगा।

    विरोध प्रदर्शन हेतु बघेरा के गोंडवाना भवन के प्रांगण में संतोष गोंड, गजराज नेताम, तुलसी ठाकुर, सोनु राम ठाकुर,गोरे लाल ठाकुर बैठक में एक जुट होकर एक स्‍वर में निर्णय लिया गया।

    बैठक में प्रमुख मुद्दों पर भी चर्चा किया गया कि अध्‍यक्ष का कार्यकाल 2020 को समाप्‍त हो गया परन्‍तु इसकी जानकारी समाज प्रमुखों को न देना । अगला चुनाव की जानकारी अभी तक तिथि की जानकारी घोषित नहीं करना । अपने 20 वर्ष के कार्यकाल का आय व्‍यय की जानकारी न देना । हर साल होने वाले महासभा की जानकारी के बारे में अवगत न कराना । केन्‍द्रीय पदाधिकारियों की पूर्ण जानकारी न देना ।

       दुर्ग / शौर्यपथ / उपभोक्ताओं को पर्याप्त वोल्टेज के साथ सतत विद्युत सप्लाई देने हेतु छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र द्वारा षहर के 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेंद्र(सबस्टेशन) फरीद नगर, भिलाई में 05 एम.व्ही.ए. का एक अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर चार्ज किया गया। जिससे भिलाई निगम के अंतर्गत कोहका जोन, सुपेला जोन, वैशालीनगर जोन में अवंतीबाई चौक, सिरसा रोड चांॅदनी चौक, गदा चौक सुपेला एवं गौतम नगर इत्यादि क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति मिलेगी। साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या से भी निजात मिलेगी। मुख्यमंत्री विद्युत अधोसरंचना विकास योजना के अंतर्गत संपादित इस कार्य को लगभग 72 लाख 81 हजार रुपए की लागत से पूर्ण किया गया है। विद्युत कंपनी उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली प्रदाय करने के उद््देश्य से तत्परता से कार्य कर रही है।
       छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्टीªब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता एम.जामुलकर ने बताया कि 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेंद्र फरीद नगर, भिलाई में अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर के लगने से आसपास के लगभग 5500 उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। श्री जामुलकर ने इसे सतत विद्युत आपूर्ति के लिए उत्कृष्ट कार्य बताते हुए अधीक्षण अभियंता नगर वृत्त  तरुण कुमार ठाकुर एवं कार्यपालन अभियंता भिलाई पश्चिम श्री रुपेन्द्र कुमार चन्द्राकर तथा उनकी टीम की सराहना की। श्री जामुलकर ने उच्चदाब एवं निम्नदाब के समस्त बकायेदार उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि बिजली बिल का भुगतान अविलंब करें। इससे विभाग की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और विद्युत विकास के कार्याें को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस दौरान सहायक अभियंता श्री टी.एन.बिजू,  पी.एल.माहेश्वरी, नवीन वर्मा, मनीश चंद्रवंशी, निरंजन दास एवं दिनेश कुमार गुप्ता तथा कनिष्ठ अभियंता श्रीमती सोनम प्रजापति उपस्थित रहे।

     दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर  पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने नेहरू नगर भिलाई में संचालित निजी क्लीनिक सयोल हार्ट सेंटर के संचालन को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिये है। कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग द्वारा नर्सिंग होम एक्ट के तहत नोडल अधिकारी डॉ. आर.के.खण्डेलवाल द्वारा सयोल हार्ट सेंटर नेहरू नगर भिलाई द्वारा नर्सिंग होम एक्ट के तहत बिना पंजीयन के क्लीनिक का संचालन किये जाने की जाँच करवाई गयी। जॉच उपरांत निजी क्लीनिक सयोल हार्ट सेंटर नेहरू नगर भिलाई के संचालक डॉ. रूपेश कुमार चंद्राकर एवं रॉयल ग्रीन जुनवानी भिलाई द्वारा नर्सिंग होम एक्ट के तहत बिना पंजीयन के निजी क्लीनिक का संचालन के साथ ही नर्सिंग होम एक्ट में रजिस्ट्रेशन से संबंधित दस्तावेज नहीं पाया गया, जो कि अधिनियम 2010 एवं 2013 का उल्लंघन होना पाया गया।
      अनुज्ञा पत्र के प्रावधानों के उल्लंघन पर निजी क्लीनिक संचालक डॉ. रूपेश कुमार चंद्राकर सयोल हार्ट सेंटर नेहरू नगर भिलाई को नर्सिंग होम एक्ट के तहत संस्था को अर्थदंड राशि 20 हजार रूपए जुर्माना से दंडित किया गया है। दंडित जुर्माना राशि 5 दिवस के भीतर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग में संचालित नर्सिंग होम एक्ट शाखा में अर्थदण्ड जमा करने आदेशित किया गया है।

    - 2254 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर दिया गया उचित उपचार
    - जिले में स्वास्थ्य केंद्रों में 31253 प्रसव कराए गए

        दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले के मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि हुई है। वर्ष 2022-23 में विभाग द्वारा कुल 38309 गर्भवती महिलाओं का पंजीयन किया गया। महतारी लइका दिवस तथा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस में की जाने वाली ए.एन.सी जाँच में कुल 2254 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित किया गया। इन्हें सतत् निगरानी में रखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उपस्वास्थ्य केन्द्र एवं जिला चिकित्सालय में उपचार सेवायें दी गई। इस योजना का लक्ष्य हर गर्भवती महिला को शासकीय अस्पतालों में मातृत्व सेवाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराना एवं मातृ एवं शिशु मृत्यु की संख्या को शून्य करना है। इस योजना का लाभ गर्भवती, धात्री (0 से 06 माह) और बीमार शिशु (0 से 12 माह) को मिलेगा। विगत वर्ष मे जिले में 31253 संस्थागत प्रसव हुये है, जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सिजेरियन ऑपरेशन, सोनोग्राफी, ब्लड की सुविधा उपलब्ध है।
       जिला चिकित्सालय में विगत वर्ष 8662 संस्थागत प्रसव कराये गये है। गर्भवती महिलाओं की जाँच एवं संस्थागत प्रसव सुविधाओं का विस्तार करते हुए विभाग द्वारा जननी सुरक्षा योजना, ब्लड की व्यवस्था, पी.एम.एस. तथा निःशुल्क दवाईयों की सुविधा दी गई है। जिले के समस्त गर्भवती महिलाओं में गर्भावस्था से लेकर प्रसव पश्चात तक किसी भी महिला की मृत्यु होती है तो सुमन योजना के अंतर्गत घर में होने वाले मातृ मृत्यु की सूचना 104 पर कॉल कर एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी उस माता की मृत्यु का सत्यापन करने पर सूचनाकर्ता को 1000 (एक हजार) रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जावेगी।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision