
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले के निवासियों ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकवाणी सुनी। लोकवाणी पर उत्साह जताते हुए नागरिकों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज प्रदेश के विकास के लिए किये गये उपायों के बारे में विस्तार से बताया। हमें यह सुनकर बहुत खुशी होती है कि कोरोना जैसे संकट के काल के बावजूद पूरी हिम्मत से और सूझबूझ से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्णय लिये गये और लोगों को राहत दी गई। सरकार द्वारा पूरे कोरोना काल में आज जनता की बेहतरी के लिए पूरे मनोयोग से कार्य किये गये। थनौद से जाने माने मूर्तिकार बालम चक्रधारी ने लोकवाणी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की योजनाओं को देखें तो हर वर्ग के भले के लिए बनाई गई है। उन्होंने किसानों का विशेष ध्यान रखा है। किसान मजबूत होगा तभी तो गाँव मजबूत होगा और गाँव मजबूत होंगे तभी तो शहरी अर्थव्यवस्था भी दृढ़ बनेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी योजना से गाँवों की व्यवस्था को संजीवनी मिली है। गाँव की बाड़ी की सब्जी खाओ तो पता चलता है कि रासायनिक खाद की वजह से सब्जी का स्वाद कितना खराब हो गया। जैविक खेती को अपनाने की जो अलख मुख्यमंत्री ने जगाई है वो रंग लायेगी और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी इससे लाभ मिलेगा।
दुर्ग से लोकवाणी सुनने वाले नागरिक दिलीप साहू ने बताया कि वे नियमित रूप से लोकवाणी सुनते हैं। इतनी सारी बातें मुख्यमंत्री बताते हैं उससे पता चलता है कि मेरे राज्य को समृद्ध बनाने की दिशा में वो कितना कार्य रहे हैं। उनकी पत्नी श्रीमती ऊर्वशी साहू ने बताया कि हर हफ्ते उनका परिवार लोकवाणी सुनता है। हम लोग गाँव के लोग हैं अपनी जमीन से जुड़े हैं। मुख्यमंत्री जमीन की बात करते हैं। बहुत अच्छा लगता है। मुख्यमंत्री स्वयं किसान हैं इसलिए उन्हें खेती किसानी से गहरा सरोकार है। श्रीमती साहू ने बताया कि उनकी गाँव की महिलाओं ने जो समूह बनाया है उसने बिहान बाजार में काफी कुछ सामान बेचा है जिसका लाभ उन्हें हुआ है। उनके आर्थिक कार्य तेजी से बढ़ रहे हैं जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक प्राधिकरण राजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में दुर्ग जिले में स्थित समस्त स्थित स्वास्थ्य केंद्रों में पैरा लीगल वालंटियर द्वारा लोगों को जनसंख्या वृद्धि में हो रही परेशानी और उससे बचाव हेतु विशेष जागरूकता शिविर कुल 55 स्थानों में किया गया।
दुनिया भर में बढ़ती जनसंख्या परेशानी का कारण बन गई है। इसकी वजह से अशिक्षा, बेरोजगारी, भुखमरी और गरीबी अनियंत्रित होती जा रही है। बढ़ती जनसंख्या से निपटने के लिए परिवार नियोजन जैसे समाधान मौजूद है, लेकिन इसमें लोगों में इसकी जागरूकता की कमी दुनिया भर में इसकी बढ़ती आबादी के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य यह है कि दुनिया के प्रत्येक व्यक्ति बढ़ती जनसंख्या की और अवश्य ध्यान दें जनसंख्या को कंट्रोल करने में अपना योगदान भी अवश्य करें। इस दिन राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई क्रियाकलाप किए जाते हैं, ताकि जनता जागरुक हो सके और जनसंख्या पर कंट्रोल कर सके जनसंख्या वृद्धि विश्व के कई देशों में के सामने सबसे बड़ी समस्या का रूप ले चुकी है। खासकर विकासशील देशों में जनसंख्या विस्फोट गहरी चिंता का विषय है, में इस मौके पर आइए अपने आसपास के लोगों को जागरूक करते हैं।
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत बिना अनुमति लिए टॉवर लगाने वाले कंपनी के खिलाफ कार्यवाही की गई। भवन अनुज्ञा शाखा और तोडफ़ोड़ दस्ता की टीम ने शानिवार की शाम को जिस स्थान पर टॉवर लगाने को लेकर विरोध के बाद निगम प्रशासन अनुमति को स्थगित कर दिया गया था, वहां पर एयरटेल कंपनी के ठेकेदार द्वारा गुपचुप तरीके से घर की छत पर टॉवर लगाने की मोहल्लेवासियों से सूचना मिलने पर निगम की अमला पहुंचा और टॉवर से संबंधित बैटरी व अन्य सामानों को जप्त करने की कार्यवाही की गई।
भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत टॉवर लगाने की अनुमति को स्थगित करने के बाद भी कार्य करने पर कार्यवाही की गई। भवन अनुज्ञा अधिकारी हिमांशु देशमुख ने बताया कि शांतिनगर सड़क 5 ए में वर्मा परिवार के घर के प्रथम तल के छत पर भारती एयरटेल कंपनी का मिनी टॉवर लगाया जा रहा था, टॉवर लगाने की जानकारी होने पर मोहल्ले के नागरिकों ने मोबाइल टॉवर से निकलने वाले रेडियशन को सेहत के लिए दुष्प्रभाव बताते हुए टॉवर का विरोध करने पर एयरटेल द्वारा मांगी गई अनुमति को निगम प्रशासन की ओर से स्थगित कर दिया गया था, जिसकी सूचना कंपनी को तामिल की जा चुकी थी। शनिवार की शाम कंपनी के पेटी कांट्रेक्टर द्वारा गुपचुप तरीके से उक्त स्थान पर कर्मचारियों के साथ पहुंचे और टॉवर लगाने का कार्य प्रारंभ करने लगे जिसकी सूचना मोहल्लेवासियों द्वारा निगम प्रशासन को दी गई। जिस पर अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी के आदेशानुसार राजस्व विभाग और तोडफ़ोड़ दस्ता के कर्मचारियों की टीम शांतिनगर पहुंची और अनुमति स्थगित होने के बाद भी जारी कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया और मौके से 8 नग बैटरी, टॉवर से संबंधित उपकरण तथा लोहे की सीढ़ी को जप्ती बनाने की कार्यवाही कर कंपनी के कांट्रेक्टर जय कुमार के समक्ष पंचनामा बनाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान अभियंता सिद्र्धाथ साहू, पुरूषोत्तम सिन्हा, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू और निगम के तोडफ़ोड़ अमले के कर्मचारी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि इसके पूर्व भी निगम क्षेत्र में इसके पूर्व अन्य टेलिकॉम सर्विस कंपनी द्वारा बिना कोई अनुमति केबल बिछाने या गडढा खोदने की शिकायत मिलने पर निगम की टीम सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही किए थे। गलत ढंग से किए जा रहे कार्याे पर शिकंजा कसने मशीन आदि को जप्त बनाते हुए अर्थदण्ड भी वसूलने की कार्यवाही की गई है।
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश के मुख्यमंत्री के गृह जिले एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के विधानसभा क्षेत्र में नेवई थाना क्षेत्र के नेवई भाठा क्षेत्र में चार टंकी के पास गोलीकांड के फरार आरोपी ने फिर एक बार शनिवार की रात्रि 11 बजे के करीब तीन राउंड फायर कर पुलिस को खुलेआम चुनौती दे डाली। हाल ही में हुई गोलीकांड के आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस की टीम जगह-जगह छापा मार रही है। वहीं फरार आरोपी सरेआम पुलिस को चुनौती दे रहा है। बताया जाता है कि फायरिंग के समय आरोपी नशे मे था, उसके दोस्त वहीं पर खुलेआम जाम टकरा रहे थे। वहीं, इस मामले में एसपी प्रशांत कुमार अग्रवाल का कहना है कि इसमें वही ग्रुप शामिल है, जिन लोगों ने पहले फायरिंग की थी। बदमाशों ने इस इलाके में हफ्ते भर में दूसरी बार फायरिंग की है।
गौरतलब रहे कि हाल ही में टंकी मरोदा इलाके में पिंकी राय पर रात के वक्त हवाई फायरिंग हुई थी, जिसके बाद एसपी प्रशांत अग्रवाल ने रात में ही घटना स्थल का निरीक्षण किया था। आरोपी को पकडऩे पुलिस की चार टीम गठित की गई है। ऐसे में बीती रात फिर से उसी आरोपी के द्वारा फायरिंग करने से पुलिस के समक्ष नई चुनौती खड़ी हो गई है।
जगह-जगह छापे मार रही पुलिस
इसी इलाके में पांच दिन पहले भी इन्हीं बदमाशों ने गोलियां चलाई थीं। यहां एक बार फिर बदमाशों ने गोली चलाकर पुलिस को चुनौती दे डाली है। पता चला है कि पिछले गोलीकांड के फरार आरोपियों ने ही नेवई भाठा क्षेत्र में चार टंकी के पास देर रात करीब 11 बजे गोलियां चली दीं और भाग निकले हैं। इधर, गोलीकांड के आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस की टीम जगह-जगह छापामार कार्रवाई कर रही है। लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है।
पांच दिन पहले इन्ही लोगों ने हिस्ट्रीशीटर पर चलाई थी गोलियां
इससे पहले इन्ही बदमाशोंं ने करीब 5 दिन पहले नेवई थाना इलाके में ही बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर व हिस्ट्रीशीटर बृजेश राय उर्फ पिंकी राय पर तीन फायर किए थे। उस दौरान बदमाशों ने दो फायर हवा में किए थे और एक गोली पिंकी राय की कार के दरवाजे पर लगी थी। जिसके बाद दुर्ग के एसपी प्रशांत कुमार अग्रवाल देर रात घटना स्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने नेवई टीआई भावेश साव पर कार्रवाई करते हुए लाइन अटैच कर दिया था। इस बीच एक बार फिर इसी इलाके में गोलियां चलने से पुलिस के सामने भी चुनौती खड़ी हो गई है।
एसपी के निर्देश देने बाद पुलिस ने मारा राजश्री होटल में छापा
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर के सुपेला थाना अंतर्गत नेहरू नगर स्थित राजश्री होटल में देर रात पुलिस ने दबिश देकर देह व्यापार के लिए लाई गई दो लड़कियों को पकड़ कर जिस्मफरोशी के धंधे का भांडाफोड़ किया है। एक लड़की लखनऊ और दूसरी कोलकाता की रहने वाली है। इन लड़कियों को जिस्मफरोशी के लिए लाने वाले दलाल को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। दुर्ग के एसपी प्रशांत कुमार अग्रवाल को सूचना मिली थी कि सुपेला क्षेत्र के राजश्री होटल में अन्य राज्य से लड़कियों को लाकर अवैध काम कराया जा रहा है। इस पर उन्होंने महिला थाना प्रभारी सी तिर्की और एएसआई जलालुद्दीन के साथ सुपेला थाना स्टाफ को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। सुपेला थाना में दो लड़कियों के साथ दलाल को हिरासत में लिया गया है।
छापेमार कार्रवाई पर सूचना सही पाई गई और कमरा नंबर 106 में दो लड़कियां लखनऊ और कोलकाता से आकर उक्त कृत्य में शामिल पाई गई। इनके साथ दलाल मनीष सिंह (26) निवासी मोमिनपुरा शीतला चौक को भी हिरासत में लिया गया है। एएसपी संजय ध्रुव ने कहा कि इस मामले में पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। और होटल संचालक स्टाफ की भूमिका की जांच हो रही है। अगर उसकी भूमिका इसमें पाई जाएगी तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
दुर्ग / शौर्यपथ / नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल को आमजन के द्वारा स्पीड बाईकर्स द्वारा तेज आवाज़ करते हुए गाड़ी चलाने की शिकायत के मद्देनजऱ यातायात के अधिकारियों को दिये गये निर्देश के परिपालन में एवं कविलाश टंडन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के मार्गदर्शन में तथ गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा 6 जुलाई से मोडीफाईड बाईक्स/ सैलेन्सर, स्टंट बाइकर्स, तेज रफ्तार बाईकर्स, बिना नंबर एवं शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध अभियान कार्यवाही प्रारम्भ की गई।
पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा 01 दिन पूर्व यातायात के समस्त अधिकारियों की मीटिंग लेकर ऐसे वाहन चालक जो सड़क दुर्घटना एवं आम नागरिकों के समस्याओं का कारण बनते है उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। इसी के परिपालन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा स्वयं एवं यातायात के सभी जोन प्रभारियो के द्वारा अपने-अपने जोन क्षेत्र में विगत दो दिन के अभियान में शराब के नशे में 23, मोडीफाई/अमानक सायलेंसर में 29, ओव्हर स्पीड में 11 एवं बिना नंबर में 58 कुल-121 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।यह कार्यवाही आगे निरंतर जारी रहेगा।
अपील और चेतावनी-शराब के नशे में वाहन ना चलाये एवं सभी पालकों से निवेदन है कि वे अपने बच्चों को वाहन मोडीफाईड करके वाहन चालन करने ना दे, तेज रफ्तार वाहन चलाने से मना करें अन्यथा यातायात पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों की जप्ती की कार्यवाही की जा रही है और नये मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अर्थदण्ड वसूल किया जा रहा है, जिसके जवाबदार स्वयं होगें। यदि आपके क्षेत्र में इस प्रकार के वाहन हो तो यातायात वाट्सअप नंबर 9479192029 पर भेजे। जिस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जावेगी।
भिलाई तीन / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत महापौर श्रीमती चंद्रकांता माण्डले द्वारा, नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा के सभाकक्ष में नहर पारा के रहवासियों की उपस्थिति में लॉटरी पद्धती से उमदा ग्रीन में निर्मित आवासों का आबंटन किया गया।
महापौर मांडले ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ निकाय के सभी पात्र हितग्राहियों को मिले, इस उद्देश्य से हमारे निकाय द्वारा 252 भवनों का निर्माण किये हैं। नहर पारा के निवासी सौभाग्यशाली हैं। जिन्हें इस निकाय क्षेत्र में सर्वप्रथम आवास भवनों के आबंटन का लाभ 88 हितग्राहियों को मिले हैं। इन आबंटियों को स्वयं महापौर द्वारा लॉटरी पद्धति लॉटरी निकालकर आबंटन की शुरूआत की, जिसमें ब्लॉक क्रमांक एवं भवन क्रमांक का उल्लेख था।
नहर पारा के निवासियों को बहुत दिनों से भवन आबंटन की प्रक्रिया आज-कल टलता रहा जो कि आज नया आशियाना मिलके साकार हुआ है। सर्वसुविधायुक्त एवं शांति प्रिय क्षेत्र में निर्मित है। नये मकान में जाने से छोटी-छोटी समस्यायें आती ही रहती है, जिसे निगम प्रशासन द्वारा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अधिकारियों से मिलकर दूर की जावेगी। इस हेतु प्रधानमंत्री को श्रीमती चंद्रकांता माण्डले ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
वार्ड पार्षद राजेश दाण्डेकर ने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री आवास आप लोगों को मिले यह प्रयास लगातार मेरे द्वारा किया जाता रहा है और आप लोग भी निगम प्रशासन को सहयोग कर नये भवन में प्रवेश
करेंगे इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं।
नेता प्रतिपक्ष संतोष तिवारी ने भी अपने उद्बोधन में सभी पात्र हितग्राहियों को बधाई दी और निगम प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान एमआईसी सदस्य तुलसी मरकाम, किशोर साहू, एल्डरमेन बिटावन वर्मा एवं सहायक अभियंता डीके पाण्डेय के साथ-साथ आवास प्रेरक अंकित साहू, टीकेन्द्र शर्मा, जया पामनानी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / अमृत मिशन के तहत पेयजल व्यवस्था को लेकर किए जा रहे कार्यों निरीक्षण करने पहुंची ईरमा की टीम ने भिलाई निगम के जलकार्य विभाग के कार्यों की प्रशंसा किए। हर घर तक पानी पहुंचाने डिस्ट्रीब्यूशन पाईपलाइन, पानी, टंकी, उद्यान और शुद्ध पेयजल के लिए तैयार किए ट्रीटमेंट प्लांट निरीक्षण करने दिल्ली से टीम भिलाई पहुंची जिन्होंने हर कार्य का मौके पर पहुंचकर अलवलोकन किया और जांच में सभी कार्य गाईडलाइन के मुताबिक करना पाया गया। टीम ने योजना के तहत बनाए गए उद्यानों का भी निरीक्षण किया और फिल्टर प्लांट में पौधारोपण भी किए। निगम आयुक्त रघुवंशी द्वारा अमृत मिशन के तहत पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने पाइपलाइन, पानी टंकीयों के निर्माण को लेकर लगातार मॉनिटरिंग करते हुए शीघ्र ही निर्माण कार्यों को पूरा करने निर्देश देते हुए फीडबैक लेते रहते है।
नगर पालिक निगम, भिलाई क्षेत्र में अमृत मिशन योजना अंतर्गत नागरिकों के जनसुविधा के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे है, प्रगतिरत कार्य और पूर्ण हो चुके कार्यों का निरीक्षण करने के लिए दिल्ली से ईरमा की टीम आज भिलाई निगम पहुंची थी। निरीक्षण के दौरान टीम के साथ रहे जलकार्य विभाग के कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा ने बताया कि अमृत मिशन के तहत कार्य मापदंडों के अनुरूप हो रहा है कि नहीं उसका टीम ने अवलोकन किया। निगम की टीम के साथ उन्होंने विभिन्न स्थल पहुंचे और अवलोकन पश्चात किए जा रहे कार्यों से संतुष्टी जाहिर करते हुए भिलाई निगम द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा किए। टीम ने आज मोरिद में नवनिर्मित 6 एमएलडी जल शोधन संयंत्र में पानी की फिल्टर पद्धति, मोटर पंपों की तकनीकी गुणवत्ता, मापदंड के अनुरूप पंप हाउस का निर्माण को देखे। निगम क्षेत्र में नागरिकों को शुद्ध जल प्रदाय किया जाना है इसके लिए आए उन्होंने लैबोरेटरी में मानक अनुरूप जल की शुद्धता के लिए जांच के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया का फीडबैक लेते हुए प्लांट के भीतर लगे हुए मोटर पैनल की जांच, प्लांट में सफाई सफाई व्यवस्था, पेयजल होने वाले पानी में टर्बिडीटी की जांच करते हुए कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किए।
टाटा लाईन पहुंचे पाइपलाईन देखने
ईरमा की टीम के अजीत कुमार, बिरेन्द्र कुमार ओझा ने भिलाई निगम क्षेत्र में अमृत मिशन के तहत बने हुए उद्यानों का निरीक्षण किए और उद्यानों में स्वच्छता और हरियाली को बनाए रखने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्र के रहवासियों को उद्यान का लाभ मिल सके। इसके बाद टीम टाटा लाईन और फरीद नगर पहुंचे जहां पर अमृत मिशन के तहत बिछाए जा रहे पाईपलाइन व्यवस्था, पाईप की गुणवत्ता को देखे जहां मापदंड के अनुरूप कार्य करना पाया गया। उन्होंने पेयजल व्यवस्था के लिए चल रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि नागरिकों को शीघ्रता से योजना का लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान उनके साथ निगम से अभियंता ब्रजेश श्रीवास्तव, अर्पित बंजारे, पीडीएमसी से राजेश कुमार, मनोज पात्रा, पियूश सिन्हा, नितेश वर्मा उपस्थित थे।
रिसाली / शौर्यपथ / मच्छर के स्त्रोत माने जाने वाले अण्डा और लार्वा को समाप्त करने नगर पालिक निगम रिसाली के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे व जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. सी. बी. सी. बंजारे के नेतृत्व में अभियान शुरू किया गया। मच्छर का लार्वा मिलने पर पांच घरों से एक-एक हजार जुर्माना किया। वही आयुक्त ने ऐसे आठ व्यक्तियों को नोटिस जारी करने निर्देश दिए जिन्होंने मौके पर अर्थदण्ड की राशि जमा नही की।
मच्छर से होने वाले जानलेवा बीमारी मलेरिया, डेंगू और फाइलेरियां से आम लोगों को बचाने रिसाली निगम क्षेत्र में महाअभियान शुरू किया गया। आजाद मार्केट चैक से रैली की शक्ल मंे टीम में शामिल 50 से भी अधिक सदस्य रिसाली निगम क्षेत्र में भ्रमण की। पहले गुमटी नुमा टायर, फल व खाने पीने लगाए जाने वाले स्टाल के आस पास जांच की। इसके बाद रिसाली सेक्टर के बीएसपी आवास और पाॅश कालोनी मैत्री नगर के घरों में जांच की। इस दौरान मच्छर का लार्वा कूलर, गमले व डस्टबीन में मिलने पर रिसाली सेक्टर निवासी उपेन्द्र सिंह, हरिराज चिकन सेंटर, सुरेश जोशी, पंकज साहू, संजय साहू, मैत्री नगर निवासी समीर साहू से एक-एक हजार जुर्माना लिया। टीम में निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षक बृजेन्द्र परिहार, प्रभारी उपअभियंता, गोपाल सिन्हा, जिला मलेरिया विभाग के कर्मचारी समेत भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारी शामिल थे।
इन्हे मिला नोटिस
पहले दिन रिसाली सेक्टर और मैत्री नगर के 50 घरों में दी गई दबिश में छत व खिड़की में लगे कूलरों में मच्छर का लार्वा मिला। मौके पर जुर्माना नही देने पर के के वर्मा, अजय शर्मा, एल एच भूतड़ा, आर आई रेडे, एस के जैन, एस बी भट्टाचार्य, जी आर देवांगन, संगम स्टूडियों, विकास प्रोहिजन स्टोर्स को नोटिस जारी किया गया।
चिकन सेंटर में मख्खी
जांच के दौरान अधिकारियों की टीम आजाद मार्केट चैक स्थित हरिराज चिकन सेंटर पहुंची। यहां चिकन पर मख्खी मंडराते देख अधिकारियों ने दुकान संचालक को जमकर फटकार लगाया। साथ ही स्वच्छता नियमों की अनदेखी करने पर एक हजार जुर्माना वसूला।
आप रहे सावधान: एक बार में 200 अंडे देती है मच्छर
जिला मलेरिया अधिकारी सी. बी. सी. बंजारे ने बताया कि मच्छर के अण्डे से लार्वा और मच्छर पनपने में 7 दिन का समय लगता है। ऐसे में सावधानी ही बचाव है। कूलर की नियमित सफाई नहीं करने से अंडा कोने में रह जाता है। यह अंडा 6 माह बाद भी सक्रिय हो जाता है जो बेहद खतरनाक है। मच्छर एक बार में 200 अंडा देती है। अंडा से लार्वा व मच्छर पनपकर जानलेवा बीमारी फैलाती है।
राज्यसभा सांसद के निवास में फागिंग
निगम व जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय के मैत्री नगर स्थित आवास पहुंची। यहां अधिकारियों ने फागिंग मशीन से पहले धुंआ किया फिर संभावना को देखते हुए अंडा व लार्वा नष्ट करने स्प्रे भी किया। मार्केट व रिहायशी क्षेत्र के नाली व खुली जगह ठहरे हुए पानी में स्प्रेकर नागरिकों को टेमीफाॅस की शीशी दी गई।
जाने लक्षण को
मलेरिया के लक्षण: बुखार, ठण्ड लगना, कपकपी, सिरदर्द, उल्टियां आना, जी मिचलाना एवं गंभीर मलेरिया में बेहोशी अथवा झटके आना।
डेंगू के लक्षण: अचानक तेज बुखार, तेज सिर दर्द, मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, जी मिचलाना, आंतरिक रक्त स्त्राव, त्वचा में चकत्ते नाक, मंुह मसूड़ों से खूना आना व उल्टियां की शिकायत होती है।
वर्जन:
मच्छर जनित रोग के लिए जुलाई- अगस्त का माह अनुकूल रहता है। पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को समझाईश दी जा रही है। इसके बाद भी लापरवाही बरतने और घर पर लार्वा मिलने पर पहली बार में एक और दूसरी बार 5 हजार जुर्माना वसूलने का प्रवधान है।
सीबीएस बंजारे, जिला मलेरिया अधिकारी
वर्जन:
निगम क्षेत्र में लगभग 26 हजार से अधिक घर हैं हमारे कर्मचारी घर-घर पहुंचकर कूलर की जांच कर टेमीफास का वितरण कर रहे हे। जहां पानी जमा है वहां पर ट्रीटमंेट कर रहे है। लोगों में जागरूकता आए इसके लिए प्रचार रथ के साथ ही पाम्पलेट वितरण किया जा रहा है।
प्रकाश कुमार सर्वे, रिसाली निगम आयुक्त
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
