August 27, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5022)

    दुर्ग / शौर्यपथ / गुरुनानक दादा बाड़ी मालवीय रोड को चालू करने और वहां हो रहे निर्माण को रोकने के साथ नगर निगम द्वारा दी गई निर्माण की अनुमति को रद्द करने की मांग लेकर भाजपा नेता नरेश तेजवानी, सिंधी समाज के अध्यक्ष मुरली सचदेव, विनोद अरोरा सहित वार्ड के नागरिकों ने रविवार की सुबह वेयर हाउस कार्पोरेशन के चेयरमेन व विधायक अरुण वोरा से मुलाकात की। श्री वोरा ने वार्ड की नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और इसके निराकरण के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा नेता नरेश तेजवानी सहित वार्ड के लोगों का कहना था कि शासन स्तर पर मुआवजा दिलाने के लिए पहल करें ताकि इस मार्ग पर आवागमन सुलभ हो सके। श्री वोरा ने नागरिको से कहा कि गुरुनानक दादाबाड़ी मार्ग में पिछले 50 वर्षो से आवागमन होता रहा है। यह मार्ग बेहद महत्वपूर्ण है। जनता की भावना का सम्मान होना चाहिए।
    उन्होने कहा कि भाजपा शासनकाल में यदि मुआवजा दे दिया गया होता तो यह समस्या आज सामने नहीं आती। लेकिन भाजपा सरकार ने जनभावना का आदर नहीं किया। नागरिकों को हो रही परेशानियों से मैं वाकिफ हूं। इस संदर्भ में शासन स्तर पर आपका पक्ष रखूंगा। मैं वार्डवासियों के साथ हूं उनकी समस्या के निराकरण के लिए प्रयास करना मेरा दायित्व है। विधायक वोरा से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधि मंडल में सिक्ख समाज के अध्यक्ष अरविंदर सिंह खुराना, सिंधी समाज के अध्यक्ष मुरली सचदेव, अवतार सिंह रंधावा, विनोद अरोरा, पूहूमल, परमजीत सिंह, लब्बे सिंह, दर्शन किंगरानी, केलकर पाजी, किटट्ू गिल, राजू गिल, जसवंत पाजी, कमल लुनिया सहित अन्य उपस्थित थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / जिले के एक सेंटर से 70 वैक्सीन चोरी हो गई है जिसके कारण जिले का अभियान अस्त-व्यस्त हो गया है। अब यहां सिर्फ शहर के 11 सेंटर में वैक्सीन लगेगी। भिलाई और रिसाली इलाके में टीकाकरण को स्थगित कर दिया गया है। भिलाई में सिर्फ 100 डोज का स्टॉक था, जो कर्मा विद्यालय सुपेला में ही 100 डोज के लिए कैंप लगाया गया।
    ज्ञातव्य हो कि दुर्ग जिले के लिए 21 हजार वैक्सीन का डोज मिला था। जिले की टीकाकरण अधिकारी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव ने बताया कि जरूरत के मुताबिक वैक्सीन नहीं मिली है। शुक्रवार को ही वैक्सीन आई थी। जिन निकायों के पास वैक्सीन बची है, वो कैंप लगाएंगे। शनिवार का वैक्सीनेशन का प्रोग्राम ठीक रहा है, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहिवारा के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल से कोवीशील्ड की 70 डोज चोरी हो गई है। इसकी सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी गई और नंदिनी थाना में भी इसकी शिकायत कर दी गई है।
    डयूटी स्टाफ और भीड़ एक दूसरे पर लगाये चोरी के आरोप
    अहिवारा सेंटर से वैक्सीन चोरी की सूचना वेक्सीनेटर ने तत्काल सीएचसी अहिवारा प्रभारी डॉ. रवि वर्मा को दी, जिन्होंने पुलिस को वैक्सीन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। खास बात यह है कि वेक्सीनेटर और आन ड्यूटी स्टॉफ ने वैक्सीन लगवाने पहुंची भीड़ पर चोरी का आरोप लगाया, जबकि भीड़ में मौजूद लोग कर्मचारियों को जिम्मेदार बताने लगे थे। वैक्सीन किसने चोरी की यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले में नंदिनी पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। नंदिनी थाना प्रभारी लक्ष्मण कुमेटी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 70 डोज वेक्सीन चोरी की शिकायत मिली थी। जिस पर जांच की जा रही है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / श्री राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देश पर छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिलों में निवास करने वाले वृद्धजनों के सम्मान में ‘करुणा’ के नाम से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाई जा रही है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राहुल शर्मा ने बताया कि एक वृद्धा सकून बाई यादव गंजपारा क्षेत्र में बीमार अवस्था में लावारिस देखी गई। जिन्हें 108 की मदद से डिस्टिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उपचार पूर्ण होने के उपरांत यह ज्ञात हुआ कि वृद्धा का इस दुनिया में कोई नहीं है तत्पश्चात उनका कोविड टेस्ट कराकर उन्हें पुलगांव स्थित वृद्धाश्रम में भर्ती कराया गया। वृद्धा की उम्र 60 साल है, वृद्धा को उनकी मर्जी से वृद्धाश्रम में भर्ती कराया गया वहां कई साल से अस्वस्थ थी एवं भीख मांग कर अपनी रोजी-रोटी किया करती थी, श्री राम देव गुप्ता एवं कांस्टेबल श्री कृपाराम ठाकुर के सहयोग से उक्त वर्ष जिनको उपचार करा कर दवाई दिलवा कर वृद्धाश्रम में भर्ती कराया गया।
    वरिष्ठ नागरिकों के लिए माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों भरण-पोषण कल्याण अधिनियम 2007 के तहत अपने संतान/परिवारजनों से भरण पोषण एवं रहन-सहन की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं तथा इसके लिए विधि अनुसार परिवार न्यायालय में प्रकरण भी दर्ज किये जा सकते हैं । प्रायः यह देखने में आता है कि संतान अपने माता-पिता के संम्पत्ति का उपभोग करते हैं किन्तु उनके भरण-पोषण के दायित्व से अपने का अलग कर देते हैं । माता-पिता भी अपनी संतानों के इस कृत्य को आमजनों के सामने लाये जाने में संकोच करते हैं तथा अपने इज्जत एवं सामाजिक परिवेश को ध्यान में रखते हुए संतानों के द्वारा दी जा रही पीड़ा को सहन करते हैं । वृद्ध माता-पिता संतानों के द्वारा दिये गये पीड़ा को सहन करते हैं तथा मानसिक रूप से कमजोर होते जाते हैं। वृद्धजनों को अपने संतानों से भरण-पोषण पाने का अधिकार है जिसके लिए उन्हें सामने आना चाहिए ।
    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऐसे वृद्धजनों के लिए भरण-पोषण की राशि संतानों से दिलाये जाने के लिए प्रबल रूप से खड़ा होकर उन्हें पूरी तरह से विधिक सहायता हेतु मदद करेगा तथा उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करते हुए शासकीय व्यय पर पैनल अधिवक्ता भी उपलब्ध करायेगा ।

     दुर्ग / शौर्यपथ / पुर्व लोकसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस दुर्ग अय्युब खान ने बताया कि आज युवा नेता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुपुत्र चैतन्य बघेल का जन्म दिवस सादगी के साथ आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।वरिष्ठ कांग्रेसी नेता युवा नेता सहित पाटन से अनेक लोग बधाई देने मानसरोवर कॉलोनी स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हुए थे। चैतन्य बघेल को गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी । चैतन्य बघेल ने बधाई स्वीकार करते हुए केक काटकर अय्युब खान सहित उनके साथी आफ़ताब आलम ,पुरसोत्तम सोनवानी ,महेश चंद्राकर , बलजीत सिंह सहित अन्य का मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता आशीष तिवारी विशेष रूप में उपस्तिथ थे । इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे । सभी ने चैतन्य बघेल की लंबी उम्र ,उत्तम स्वास्थ्य और सुख समृद्धि की कामना कर रहे थे।सुबह से ही मुख्यमंत्री निवास पर शुभचिंतकों और बधाई देने के लिए ताता लगा रहा। बधाई देने वालों  सहित अनेक लोग उपस्थित थे चैतन्य बघेल ने बड़ों से आशीर्वाद एवं अपने से छोटों का बधाई स्वीकार कर रहे थे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल का जन्म दिन रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शुभचिंतकों, स्नेहियों व समर्थकों ने चैतन्य को अपने-अपने तरीके से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान युवा कांग्रेस राजनांदगांव के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई-3 स्थित निवास पहुंचकर चैतन्य बघेल का जन्मदिन मनाया। युवा कांग्रेसियों ने उन्हें खूबसूरत बुके भेंटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर युवा कांग्रेस की प्रदेश सचिव हिमानी वासनिक, प्रदेश सह सचिव निकहत परवीन खान, प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रवक्ता श्रुति शुक्ला, युवा कांग्रेस के संयुक्त महासचिव आशीष रामटेके व रवि कहार मौजूद रहे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / आदर्श नगर निवासी यशपाल सोनी(78 वर्ष) व् उनकी पत्नी विमल सोनी(74 वर्ष) ने आज अपने देहदान की घोषणा कर वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के प्रवीण तिवारी,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,सत्येंद्र राजपूत,विकास जायसवाल,रितेश जैन को सौंपी पिछले सप्ताह श्री सोनी के भाई एस के सोनी ने देहदान की घोषणा की थी जिस से प्रेरित हो कर आज सोनी दम्पति ने देहदान की घोषणा की,श्री सोनी बी एस पी (विमल कन्स्ट्रक्शन ) के कॉन्ट्रेक्टर हैं,यशपाल सोनी जी ने बताया उनके निवास पर हर सप्ताह बेदी सत्संग सभा का कीर्तन होता हैं जिसमें सभी समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में सत्संग का लाभ लेते हैं,इस अवसर पर एस के सोनी भी उपस्थित रहे
    एस के सोनी ने कहा उनके भाई व् पारिवार अध्यात्म व् धार्मिक कार्यों के आलावा सामाजिक कार्यों से लगातार जुड़े रहते हैं अतः उनकी इच्छा  है कि उनकी देह मृत्यु के बाद भी समाज के काम आ सके तो उनका जीवन सार्थक होगा,प्रवीण तिवारी ने कहा सोनी परिवार के देहदान के निर्णय स्वागतयोग्य है एवं सोनी जी के इस निर्णय से समाज के हर वर्ग को प्रेरणा मिलेगी .लगातार हो रहे देहदान से प्रभावित हो केलाबाड़ी निवासी मनीष गुप्ता(50 वर्ष) ने भी अपने देहदान कि घोषणा कर वसीयत   नवदृष्टि फाउंडेशन के प्रमोद वाघ,राज आढ़तिया,दीपक बंसल,कुलवंत भाटिया,हरमन दुलाई,मुकेश राठी को सौंपी
    मनीष गुप्ता ने कहा वह नवदृष्टि फाउंडेशन के कार्यों से बहुत प्रभावित हैं व् उनकी इच्छा है मृत्यु के बाद उनके नेत्रों से नेत्रहीन लोगों को रौशनी मिल सके व् उनकी देह मेडिकल के क्षात्रों कि रिसर्च के काम आये .नव दृष्टि फाउंडेशन की ओर से  अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, ,हरमन दुलई,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ,किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,सत्येंद्र राजपूत,पियूष मालवीय,मुकेश राठी,सूरज साहू संतोष राजपुरोहित,चेतन जैन,यतीन्द्र चावड़ा, नत्थू अग्रवाल, खुर्शीद अहमद, सुरेश जैन ,आकाश मसीह, वीरेंद्र पाली, प्रफुल्ल जोशी,प्रसाद राव,दीपक बंसल ने सोनी परिवार व मनीष गुप्ता को  साधुवाद दिया

    विजय लक्ष्मी को प्रदेश में मिला स्थान

    दुर्ग / शौर्यपथ / छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की दुर्ग जिला इकाई की बैठक भिलाई रिसाली स्थित ब्लू हैवेन रेस्टोरेंट में सम्पन्न हुई जिसमें सर्व सहमति से दुर्ग जिला इकाई में कई बड़े बदलाव किए जिसमे राजेन्द्र गाड़े जिला अध्यक्ष,जिला उपाध्यक्ष कुंजन भारती,जिला महासचिव रवि कुमार सोनकर, कोषाध्यक्ष सुनील सोनी,जिला सचिव अभिषेक शावल,जिला सह सचिव मनोज देवांगन को नियुक्त किया गया । वरिष्ठ पत्रकार शमशेर खान को संभागीय सचिव बनाया गया ।
    सुश्री विजयलक्ष्मी चौहान को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए दुर्ग जिला अध्यक्ष से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया। आज हुई बैठक में प्रदेशाध्यक्ष अमित गौतम की अध्यक्षता में कई अहम निर्णय भी लिए गए जिससे आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ प्रदेश में संगठन को और मजबूत कर प्रदेश के पत्रकारों के हित मे कार्य करने की रणनीति भी बनाई गई।
    इस अवसर पर छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार अनिल साखरे,प्रदेश उपाध्यक्ष महेश आचार्य,प्रदेश महासचिव सेवकदास दीवान,प्रदेश सचिव श्रीमती कमलेश सारस्वत,प्रदेश सचिव विपुल कनैया,प्रदेश सह सचिव राजेश वैष्णव,मेघनाथ जोशी,तिलका साहू,प्रदेश मीडिया प्रभारी सीजु चेरियन,दुर्ग संभाग अध्यक्ष विवेक मिश्रा, संभागीय महासचिव शशिकांत तिवारी,संभागीय सचिव सुशील तिवारी,शरद पंसारी,हेमलता निषाद,येनु देवांगन,ज्ञानेश्वर कुर्रे,श्रीकांत दास, नवीन राजपूत,निशांत ताम्रकार व सैकड़ो ही संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर निगम भिलाई क्षेत्र के सेक्टर 7 में कई विकास कार्य चल रहे है। कार्य में कोई लापरवाही न हो, गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव आज विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंन सेक्टर 7 में चल रहे विकास कार्यों का बारिकी से निरीक्षण किया और सभी निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान। गुणवत्ता में कमी व निर्माण कार्य में लापरवाही बरदास्त नहीं की जाएगी।
    इसके साथ ही विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर 7 में जिन लोगों का निधन कोरोना से हुआ है। उनके परिजनों से मिले। उनका हालचाल जाना। विधायक देवेंद्र यादव ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनका दुख बांटा और ढांढस बंधाया। साथ ही विधायक ने सभी पीड़ित परिवार को वादा कि इस दुख की घड़ी में वे उनके साथ है और आगे भी रहेंगे। किसी भी प्रकार की कोई समस्या होने पर वे हमेशा उनके मदद के लिए तैयार रहेंगे। विधायक देवेंद्र यादव से मिलकर पीड़ित परिजनों ने आभार जताया।
    विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर 7 के बस्ती में पहुंचे। जनता की मांग थी कि उनके बस्ती में भी सीमेंटीकरण किया जाएगा। बारिश के दिनों में काफी दिक्कत होती है। गली में कीचड़ भर जाता है। चलने में परेशानी होती है। विधायक देवेंद्र यादव ने जनता कीमांग पर 50 लाख की लागत से बस्ती में सीमेंटी करण का काम करावाएंगे। इसके लिए शासन से बजट स्वीकृत करा लिए है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा विधायक देवेंद्र ने विकास कार्य का भूमिपूजन किया और वार्डवासियों को बधाई दी।

          दुर्ग / शौर्यपथ / राज्य की भूपेश सरकार के लचर अव्यवस्था का खामियाजा प्रदेश के किसानों को भुगतना पड़ रहा है। सरकार खुद को किसानों का हितैषी बताने से कभी नही चूकती लेकिन वास्तविकता यह है कि अन्नदाता परेशान हैं। वर्मी कंपोस्ट के नाम पर किसानों को गोबर और मिट्टी को जबरदस्ती दस रुपए किलो में दे रहे हैं।
    किसान जबसेवा सहकारी समितियों में रासायनिक खाद खरीदने जा रहे हैं तो उनके इच्छा के विपरीत जबरदस्ती एकड पीछे गोबर खाद को ₹10 किलो के हिसाब से खरीदना पड़ेगा करके दे रहे हैं ।वर्मी कंपोस्ट बनने के लिए एक लंबा प्रक्रियाऔर समय होता है और उसके लिए केंचुए जब खा कर के पर्याप्त समय मे गोबर, मिट्टी और अन्य चीजों को वर्मी खाद में बदलते है।गावो में किसान इस काम को पूरे एक साल में बनाते है।
           किसानों को खाद उपलब्ध कराने में प्रदेश की भूपेश सरकार असफल हो गई है जिसका खामियाजा प्रदेश के श्रमवीर किसानों को भुगतना पड़ रहा है। पाटन ब्लॉक के कई ग्रामों की प्राथमिक साख सहकारी समितियो का मुयायना किया गया तो उपस्थित किसानों ने अपनी व्यथा बताई तो यह बात खुलकर सामने आई कि किसानों को समय पर खाद नही मिल पा रहा है। इसी प्रकार दुर्ग जिले और समूचे छत्तीसगढ़ में खाद के विकराल समस्या है। उपरोक्त बातें छत्तीसगढ़ विधायक दल के स्थाई सचिव जितेंद्र वर्मा ने प्रेस को जारी बयान में कहा। वर्मा ने आगे कहा कि किसानों से मिलकर उनकी समस्याओ को जानने के बाद यह बात सामने आई कि खाद के अभाव में मेहनती किसान फसल लेने में पिछड़ते जा रहे है।
    प्रदेश के अन्नदाता परेशान
        छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से अव्यवस्थित व असफल है। अगर सोसाइटियों से खाद गायब है तो छत्तीसगढ़ के धान के कटोरे से भी धान का गायब होना स्वाभाविक है। जिस छत्तीसगढ़ को भारत का धान का कटोरा कहा जाता है के किसानों की स्थिति दयनीय है।प्रदेश के किसानों की आर्थिक स्थिति धान पर ही निर्भर है उस राज्य में किसानों को समय पर खाद नही मिल पा रहा है जिससे किसानों की स्थिति चरमरा गई है। किसानों के जीवन यापन का एक मात्र विकल्प खेती है समय पर खाद उपलब्ध ना करा पाना भूपेश सरकार की लापरवाहपूर्ण व्यवस्था और संवेदनहीनता को दर्शाता है। खाद की आपूर्ति को लेकर किसानों के सामने यह सरकार पूरी तरह से विफल नजर आ रही है, जिससे प्रदेश भर के किसानों के भीतर आक्रोश देखने को मिल रहा है। प्रदेश भर की सोसायटियों में खाद नहीं मिलने तथा बाहर बड़े व्यपारियों से महंगे दामों में किसानों के खाद खरीदी को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में हाहाकार मचा हुआ है किंतु यह सरकार कुम्भकर्णी नींद में सोई हुई है।
         जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि किसानों के मुद्दे पर समय रहते भूपेश सरकार के द्वारा अगर आवश्यक पहल की गई होती तो ऐसी परिस्थितियाँ निर्मित नहीं होती। यह बात जग-जाहिर है कि हर वर्ष प्रदेश में खेती किसानी के लिए खाद एक आवश्यक चीज है बावजूद इसके छत्तीसगढ़ का किसान खाद के लिए दर दर भटक रहा है। इससे पूर्व में जब छत्तीसगढ़ में पन्द्रह वर्षों तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी। तब किसानों को पर्याप्त सुविधाएं मुहैया हो रही थी और इस तरह के हालत कभी भी देखने को नहीं मिले। किसानों के द्वारा खेतों में थरहा तो लगा दिया गया है लेकिन अब खाद की उपलब्धता ना हो पाने से किसान भयभीत है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision