
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
-महापौर धीरज बाकलीवाल शहर के सभी वार्डो का दौरा कर वार्डो की समस्याओं का कर रहे है निराकरण:
-वार्ड 18 जवाहर नगर और शक्ति नगर में सफाई अव्यवस्था देख महापौर ने सुपर वाइजर पर जताई नाराजगी:
दुर्गं / शौर्यपथ / आज महापौर धीरज बाकलीवाल ने वार्ड 18 जवाहर नगर और 19 में सड़क नाली एवं बिजली पानी आदि समस्याओं का संज्ञान लेने पहुंचे।जहां वार्ड पार्षद से मिलकर उनके वार्ड में जवाहर नगर खेल मैदान के आस पास सफाई व्यवस्थाओं को लेकर नाली में कचरा मलमा को अच्छी तरीके से सफाई कर निकासी के लिए जगह बनाई।वही अरविन्द्र मोहबे के घर के पास गढ्ढे को ठीक करने के लिए कहा गया जवाहर नगर स्थित अधूरे पड़े सोमनाथ मंदिर परिसर में पाथवे निर्माण कार्यों की जानकारी ली और इंजीनियर से अधूरे निर्माण कार्यो तेजी लाने के लिए निर्देश दिए अंबेडकर आवास,चपरासी प्लाट के पास नाली, शक्ति नगर सुलभ शौचालय के पास सीमेंटीकरण कार्यो और पुलिया कार्य के लिए एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने पूरे वार्ड का पैदल दौरा किया उनके साथ पार्षद श्रीमती निर्मला साहू,काशीराम रात्रे,देवनारायण चन्द्राकर, पार्षद सतीश देवांगन,अमित देवांगन,श्रीमती रत्ना नारमदेव,सहायक अभियंता वीपी मिश्रा,उपअभियंता श्रीमती अर्पणा मिश्रा,मोहित गुप्ता,स्वच्छता निरीक्षक राजेन्द्र सर्राटे, मनीष यादव पूर्व पार्षद दिलीप साहू,अमृत मिशन के ठेकेदार ओर अन्य उनके साथ रहे।जवाहर नगर और शक्ति नगर में सफाई अव्यवस्था देख महापौर ने जताई नाराजगी,सफाई व्यवस्था और अधिक बेहतर बनाने के लिए निर्देश,आदित्य नगर मुख्य मार्ग सड़क किनारे कचरे का ढेरो को हटाने के लिए भी कहा गया। वार्ड 18 और 19 में वहीं वार्ड के सड़क नाली को ठीक करने तथा अमृत मिशन के तहत पानी की व्यवस्था के बारे में जाना और अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार पाली,पप्पू श्रीमवास्तव, मोहिप भुवाल,विनीश साहू,नंदू ध्रुव,राहुल अग्रवाल,सन्नी साहू,अमोल जैन, और अन्य मौजूद थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सेक्टर 2 निवासी मोहम्मद शाहिद के खिलाफ धोखाधड़ी के एक और मामले में अपराध दर्ज किया गया है। यह मामला युकां नेता अमित जैन की शिकायत पर दर्ज किया गया है। इसके पहले भी शाहिद के खिलाफ खुर्सीपार थाने में धोखाधड़ी का अपराध कायम हो चुका है।
युवा कांग्रेस के वैशाली नगर के पूर्व अध्यक्ष प्रदेश सचिव अमित जैन की शिकायत पर भादवि की धारा 420 के तहत एफआईआर की गई है। मोहम्मद शाहिद ने अमित जैन से व्यापार में भागीदार बनाने के नाम पर 11लाख रूपये लिये थे। काफी मान मुनव्वल के बाद भी रकम नहीं लौटाने पर अमित ने भिलाई भ_ी थाना में शिकायत की थी। मोहम्मद शाहिद के खिलाफ इसके पूर्व भी नौकरी लगाने के नाम पर दो युवकों से लाखों रूपये लेने के मामले में 2 जुलाई को खुर्सीपार थाना मे 420,34 के तहत अपराध पंजीबद्ध है ।
वेज तड़का का आलू मिला सड़ा तो 56 भोग मेस का मिर्च पाऊडर में डस्ट और ब्लू हैवन बार का बालाजी चिप्स-मिथ्या छाप ,15 दुकानों से 53 खाद्य सामग्री को ले गये जांच के लिए
रिसाली / शौर्यपथ /
रिसाली निगम और फूड एंड ड्रग कंट्रोल ने एक साथ मिलकर रिसाली निगम क्षेत्र के कई बार और रेस्टारेंटों में एक साथ छापा। इस छापे में जहां वेज तड़का का आलू मिला सड़ा तो 56 भोग मेस का मिर्च पाऊडर में डस्ट और ब्लू हैवन बार का बालाजी चिप्स-मिथ्या छाप था। फुड एंड ड्रग कंट्रोलर ने 15 दुकानों सेकरीब 53 खाने पीने के सामानों को जब्त कर जांच के लिए अपने साथ ले गये। जांच के बाद इन बारों और रेस्टारेंटों में खाद्य सामग्री में मिलावट एवं अमानक स्तर का मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।
निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर निगम प्रशासन व खाद्य एवं औषधी प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम का गठन कर बार, रेस्टोरेंट और मेस में सीधे नागरिकों को परोसे जाने वाला खाद्य सामाग्री अमानक या असुरक्षित तो नहीं इसकी जांच की गई। कृष्णा टॉकिज स्थित रोड, मार्केट और प्रगतिनगर के 15 दुकानों से जांच करने 53 सैंपल लिया गया। जांच के दौरान 2 अमानक व 1 मिथ्या छाप पर नोटिस जारी किया गया।
दरअसल बारिश के मौसम में बीमारी घर करने लगती है। निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने ऐसे स्थानों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए जहां बीमारी का केन्द्र बिन्दु है। यही वजह है कि निगम व खाद्य एवं औषधी प्रशासन विभाग की टीम ने रिसाली निगम क्षेत्र के अंगूरी, ब्लू हैवन बार समेत, कान्हा आयोध्या, पुष्पांजली स्वीट्स जैसे बड़े प्रतिष्ठानों के किचन व्यवस्था की जांच की गई। अंगूरी बार के किचन का सीलिंग क्षतिग्रस्त और ब्लू हैवन बार का फ्लोर बेहद गंदा होने पर अधिकारियों ने साफ-सफाई व मरम्मत करने की अंतिम चेतावनी दी गई। टीम में फूड एवं सेफ्टी अफसर पुष्पाराज चैहान, नमूना सहायक दिव्या राजपूत, राजस्व विभाग प्रभारी हरचरण सिंह अरोरा, प्रभारी स्वास्थ्य निरीक्षक बृजेन्द्र परिहार आदि शामिल थे।
कार्रवाई से बचने बुलाया जनप्रतिनिधि को
टीम सबसे पहले कृष्णा टाकिज रोड स्थित भिलाई मसाला उद्योग पहुंची थी। यहां पर संचालक ने कार्रवाई न किए जाने की मिन्नत करते क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि को बुला लिया था। बाद में अधिकारियों ने दुकान संचालक को समझाईश दी और वहां से मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला जांच के लिया।
सैंपल के साथ लाइसेंस की भी की गई जांच
निगम व खाद्य विभाग की टीम ने इस दौरान डेयरी से मिठाई, खोवा व नमकीन तथा मेस से बनी हुई सब्जी, दाल भात व फ्रीज में रखे वेजिटेबल का सैंपल लिया। वही अधिकारियों ने फूड लाइसेंस, गुमास्ता व ट्रेड लाइसेंस भी चेक किया। व्यापारियों को निर्देश दिए कि वे मियाद पूर्ण होने के पहले लाइसेंस नवीनीकरण करा ले।
दो अमानक, 1 मिथ्या छाप मिला
जांच के दौरान 2 अमानक व एक मिथ्या छाप का प्रकरण सामने आया। निगम व खाद्य विभाग की टीम ने वेज तड़का मेस से उबला आलू लिया था वह सड़ा निकला। इसी तरह 56 भोग कैटरिंग एण्ड मेस से लिया लाल मिर्च पाऊडर डस्ट निकला। इसके अलावा ब्लू हैवन बार से लिया गया बालाजी चिप्स पैकेट मिथ्या छाप पाया गया।
यहां से लिया सैंपल
भिलाई मसाला उद्योग, शुभम डेयरी एण्ड स्वीट्स, राज तिलक डेयरी एण्ड स्वीट्स, श्रद्धा डेली निड्स, अंगूरी बार, कान्हाजी स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट, पुष्पांजली स्वीट्स रिसाली, आयोध्या डेयरी, मैत्री सुपर बाजार, दीदी की रसोई मेस, पूजा मेस, वेज तड़का, 56 भोग केटरिंग एण्ड मेस व ब्लू हैवन बार रिसाली।
बार, रेस्टोरेंट और अन्य दुकानों में साफ-सफाई का ध्यान रखा जा रहा है कि नहीं इसकी जांच नियमित की जाती है। बारिश को लेकर हमने फूड एण्ड ड्रग कंट्रोल की टीम के साथ दुकानों में बेचे जाने वाले खाद्य सामानों की जांच कराई गयी।
प्रकाश कुमार सर्वे, आयुक्त नगर पालिक निगम रिसाली
15 दुकानों से नमूना लिया गया है। सैंपल जांच हमारी मोबाइल यूनिट करेगी। रिपोर्ट असुरक्षित या अमानक आने पर हम नोटिस देंगे। क्वालिटी में सुधार लाया गया है कि नही इसकी जांच दो माह बाद फिर की जाएगी। सुधार नहीं लाने पर प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
पुष्पाराज चैहान, फूड सेफ्टी ऑफिसर
भिलाई तीन में तहसील कार्यालय का भूमिपूजन किया- पीएचई मंत्री ने
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले में नई तहसीलों के सृजन से राजस्व संबंधी कार्यों के लिए लोगों की सुविधाएं बढ़ेंगी। नई तहसीलों के निर्माण से लोगों की तहसील मुख्यालय तक दूरी कम हो जाएगी। साथ ही राजस्व महकमे में काम का दबाव भी कम होगा और अधिकारियों के पास प्रकरणों को निपटाने के लिए अधिक समय मिल पाएगा। मंत्री श्री गुरु ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की मंशा है कि नागरिकों को आवश्यक कार्यो के लिए न्यूनतम समय लगे, साथ ही कार्यालयों तक पहुंचने में उन्हें अधिक दूरी तय न करनी पड़े। राजस्व संबंधी सेवाएं बेहद अहम होती हैं और इनमें अतिरिक्त सुविधा दिए जाने से बड़े पैमाने पर नागरिकों को लाभ होता है क्योंकि नागरिकों की महत्वपूर्ण जरूरतों से संबंधित सुविधाएं राजस्व कार्यालयों से प्राप्त होती है।
मंत्री गुरू रूद्र कुमार ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव कार्य किए जा रहे हैं चाहे अधोसंरचना से संबंधित विषय हो या चाहे शुद्ध पेयजल से संबंधित विषय, नागरिकों द्वारा मिले फीडबैक के अनुरूप कार्य किया जा रहा है छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण विकास को आधार बनाकर कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों की बढ़ती आर्थिक शक्ति से शहर भी आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं और सरकार के निर्णय का असर नजर आ रहा है। मंत्री श्री गुरु ने कहा कि कोविड की चुनौती बड़ी चुनौती है इसके लिए वैक्सीनेशन बेहद अहम है। मंत्री ने कहा कि मैंने वैक्सीन लगवाया है। आप सभी से अपील करता हूं कि आप भी वैक्सीन लगाइए। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। तीसरी लहर से बचने के लिए शासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुरूप कार्य करें। टीका जरूर लगाएं। मंत्री ने कहा कि आज भिलाई-3 के तहसील कार्यालय का भूमिपूजन हो रहा है हम तेजी से नागरिक सुविधाओं को इजाफा देने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। हम संकल्पबद्ध होकर चुनौतियों से निपट रहे हैं। मैं आशा करता हूं कि आप सभी पूरी तरह सजगता से रहते हुए लगातार बेहतर कार्य करें।
उल्लेखनीय है कि भिलाई-3 की नवीन तहसील का निर्माण हाउसिंग बोर्ड द्वारा कराया जा रहा है इसकी लागत 71 लाख रुपये रखी गई है। इसे 5000 स्क्वायर फीट में बनाया जा रहा है। इस मौके पर भिलाई चरौदा निगम के सभापति विजय जैन एवं प्रमुख जनप्रतिनिधि, नगर निगम आयुक्त कीर्तिमान राठौर तथा एसडीएम बृजेश क्षत्री एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / गांधी चैाक हिंदी भवन के सामने विशेष सहयोग से राजेश श्रीवास्तव जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के मार्गदर्शन एवं निर्देश पर रोको-टोको अभियान के अंतर्गत एवं कानूनी विधिक जानकारी दिये जाने के संबंध में आज से 25 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त जागरूकता अभियान में विशेष तौर पर ऐसे लोग को जो कि बिना मास्क धारण किए घूम रहे हैं, उन्हें इस आशय का बंधपत्र भरवाया जा रहा है कि कोविड-19 संक्रमण के बचाव के संबंध में सार्वजनिक स्थान पर मास्क अवश्य लगाउॅगा तथा शासन की कोविड संबंधी नियमों का पालन करूंगा।
इस अवसर पर राकेश कुमार वर्मा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विवेक वर्मा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अविनाश त्रिपाठी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने उपस्थित होकर बताया कि कोविड संबंधित नियमों का पालन करना अति आवश्यक है तभी कोविड-19 से बचा जा सकता हेेै साथ ही बताया कि कोविड से बचाव के लिए हमारा सबसे बड़ा हथियार मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है परंतु आम लोगो के द्वारा बहुत सी लापरवाही देखी जा रही है, लोग मास्क पहनकर नहीं निकलते हैं और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हैं। न्यायाधीश गणों ने बताया कि कोविड के समय में लोग घरों में बैठे हैं और ज्यादातर समय इंटरनेट पर बीत रहा है। बैंकिंग का काम भी ऑनलाइन बैकिंग ही हो रहा है, ऐसे कुछ हैकर्स एक्टिव होकर मौके का फायदा उठा रहे हैं और लोगों को कभी कोई स्कीम के नाम पर तो कभी डोनेशन के नाम पर ठग रहे हैं।
कुछ लोग सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर ठगने का काम भी कर रहे हैं। ऐसे में सोशल नेटवर्किंग का इस्तेमाल करते समय अलर्ट रहना चाहिए। हाल ही में फर्जी फेसबुक अकाउंट से धोखाधड़ी के कई मामले सामने आए हैं। साइबर ठग फेसबुक का फर्जी अकाउंट खोलकर लोगों से चीटिंग कर रहे हैं और यह काम इतनी होशियारी से किया जा रहा है कि यूजर्स को खबर तक नहीं लग पाती कि उसके फर्जी खाते का इस्तेमाल किया जा रहा है। साइबर ठग सबसे पहले आपके प्रोफाइल से आपका फोटो डाउनलोड कर के आपके नाम से फेक अकाउंट बनाकर आपके फ्रेंड को रिक्वेस्ट भेजता है। जैसे ही फ्रेंड रिक्वेस्ट को आपका फेसबुक फ्रेंड मंजूर करता है वैसे ही आपके फ्रेंड से डोनेशन के नाम पर पैसे मांगा जाता हेै। ये साइबर ठग अपनी बातों में ऐसे उलझाते हैं कि लोग उनके झांसे में आ जाते है। फिर वॉलेट से पैसा मांग जाते है। कुछ ऐसे भी मामले आए हैं जिनमें साइबर ठग लोगों को विश्वास में लेकर उनके वॉलेट की जानकारी मांगते हैं और फिर उसे खाली कर देते है।
दुर्ग / शौर्यपथ / पुलिस ने हुक्काबारों में छापा के अगले ही दिन अचानक दुर्ग और भिलाई के 41 बार और रेस्टारेंटों में 60 से अधिक पुलिस कर्मियों को लेकर छापा मारी जहां समय सीमा का उल्लंघन कर 10 बजे के बाद भी खुला पाया गया। जिसके कारण पुलिस ने इन बार और रेस्टारेंटों पर कार्यवाही की।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने दुर्ग-भिलाई के अलग-अलग 41 बार, रेस्टोरेंट में अचानक चेकिंग कर संचालकों को चौंका दिया है। जिसमें रॉकफ़ोर्ड सहित कई बार और रेस्टारेंट रात 10 बजे के बाद खुला हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने ऐसे13 बार, रेस्टोरेंट पर कार्रवाई की गई।
इस छापा में खास बात यह रही है सभी पुलिसकर्मयिों को उनके थाने से इतर दूसरे थाना क्षेत्रों में कार्रवाई के लिए भेजा गया। वहीं सभी पुलिस वालों के फोन भी स्वीच ऑफ करा दिए गए थे। पुलिस ने कहा है कि आगे भी कोई इस तरह से नियमों का उल्लंंघन करता है तो उसके खिलाफ इससे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा है कि आगे भी कोई इस तरह से नियमों का उल्लंंघन करता है तो उसके खिलाफ इससे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए पंचनामा बनाकर आबकारी विभाग को सौंप दिया है।
पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए पंचनामा बनाकर आबकारी विभाग को सौंप दिया है।
इन बार और रेस्टरेंट्स पर हुई कार्रवाई
पुलिस ने जिले के होटल अमित इंटरनेशनल, लोटस कल्चर, स्टार होटल पार्क इंटरनेशनल, स्टार होटल ग्रांड ढिल्लन, रॉकफ़ोर्ड बार, प्लेजऱ क्लब, भिलाई क्लब, सागर इंटरनेशनल, ब्लू हेवेन होटल, पंजाब बार और होटल सेंटर पाइंट पर कार्रवाई की है। पुलिस ने इनके खिलाफ तय समय सीमा से अधिक समय तक होटल,बार और रेस्टोरेंट संचालित करने पर पंचनामा बनाकर आबकारी विभाग को सौंप दिया है
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। तीसरी लहर की आशंका से निगम अलर्ट, अभी भी कोरोना के मरीज मिल रहे हैं इसे देखते हुये एहतियात के लिए अपने आपको सुरक्षित रखने की आवश्यकता है!आयुक्त श्री हरेश मंडावी के निर्देशानुसार आज बाजार विभाग अधिकारी शिव शर्मा और स्वास्थ्य विभाग दुर्गेश गुप्ता के मार्गदर्शन में कर्मचारियों ने शहर के अलग-अलग जगहों पर बिना मास्क पहन कर आने वाले और दुकान में बिना मास्क के व्यवसाय करने कुल 13 लोगों पर कार्यवाही करते हुये 50-100 रुपये जुर्माना कर कुल 900 रु. जुर्माना वसूल किये ।
आयुक्त मंडावी ने आम जनता से अपील कर कहा कि कोविड-19 का टीका लगना शहर के केंद्रों में प्रारंभ है। फिर भी सजग रहना आवश्यक है। अतः लोग सेनीटाईजर और मास्क का उपयोग अवश्य करें, दूरी बनाकर रखें । आपकी सजगता ही आपकी सुरक्षा है । इसके अंतर्गत आज स्वास्थ्य विभाग के स्वच्छता निरीक्षक जसवीर सिंह भुवाल,मेनसिंग मंडावी, राजेन्द्र सराटे, ईश्वर वर्मा,भुवंदास साहू,शशि कांत यादव,दरोगा सुरेश भारती ने बिना मास्क वालों पर कार्यवाही किये ।
दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल का जन्मदिन आज उल्लास भरे माहौल के बीच मनाया गया। इसके लिए मुख्यमंत्री के मानसरोवर कालोनी भिलाई-3 स्थित निवास में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल उर्फ बिट्टू के जन्मदिन पर बधाई देने वालों की भीड़ के चलते आज भिलाई-3 नगर में उत्सवी छंटा बिखरी रही। खासकर मुख्यमंत्री के मानसरोवर कालोनी निवास के आसपास की रौनक देखते बनी। भिलाई-दुर्ग के अलावा राजधानी रायपुर व प्रदेश के विभिन्न जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आकर चैतन्य बघेल से मुलाकात कर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अपने जन्मदिन पर चैतन्य बघेल ने निवास में आकर बधाई देने वालों का मुंह मीठा कराकर शुक्रिया अदा किया। चैतन्य ने शुभचिंतक युवा साथियों के द्वारा लाये गए केक काटकर भी आगंतुकों के बीच वितरण कराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र पाटन विधानसभा से भी बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और नागरिकों ने आकर चैतन्य बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी मनीष बंछोर, आशीष वर्मा, वरिष्ठ नेता राजेन्द्र साहू, धर्मेन्द्र यादव, नीरज पाल, संदीप निरंकारी, जवाहर वर्मा, मुकेश चंद्राकर, भिलाई नगर विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछोर, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे, कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, वरिष्ठ नेता पवन अग्रवाल, शीश बंसल, पालिका उपाध्यक्ष के. रवि कुमार, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष निर्मल कोसरे, समाजसेवी हेमंत सोनी, युवा कांग्रेस नेता असफाक अहमद, सुजीत बघेल, चरोदा निगम के नेता प्रतिपक्ष संतोष तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष मनोज मढरिया, कुम्हारी नगर पालिका के कांग्रेसी पार्षदगण, प्रमोद सिंह राजपूत, मनहरण यादव, थनेश पटेल, नीतू रावते, जानकी ध्रुव, राजेन्द्र साहू, ओमनारायण वर्मा, शांति टंडन, महेश सोनकर, लता खैरवार, सती यादव, ललिता किशोर सोनकर, कुमारी निषाद, राकेश कुर्रे, प्रमोद चंद्राकर, एल्डरमेन कुम्हारी अशोक साहू, तीरथ पटेला, विष्णु देवांगन, ललित सिंह राजपूत, शमशेर सिद्दिकी, अतुलचंद साहू, भिलाई-चरोदा निगम के अनेक कांग्रेस पार्षद, एल्डरमेन, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।
इन्होंने भी दी बधाई और शुभकामनाएं
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल उर्फ बिट्टू का जन्मदिन भिलाई तीन में धूमधाम से मनाया गया। चैतन्य बघेल के जन्मदिन पर दिन भर बधाई देने वालों का उनके निवास पर जहां तांता लगा रही वहीं सोशल मीडिया क ेमाध्यम से भी लोगों ने जमकर उनको अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बधाई देने वालों में से प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री के ओएसडी मनीष बंछोर, एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित पवार, युवा विधायक देवेन्द्र सिंह, विधायक भूनेश्वर सिंह बघेल, अमित जैन के अलावा समाजसेवी हेमंत सोनी, संदीप निरंकार, मुकेश चन्द्रकार, राजेन्द्र साहू, लक्ष्मीपति राजू, अमरजीत सिंह गिल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने बधाई देते हुए उनके स्वस्थ्य रहने और उनके दिर्घायु की कामना की।
दुर्ग / शौर्यपथ / श्रीराम जन्मोत्सव समिति में संगठनात्मक विस्तार युद्धस्तर पर जारी है। इसी कड़ी में आज रिसाली एवं भिलाई 3 चरोदा प्रखण्ड की युवा विंग की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय की सहमति से आज रिसाली प्रखण्ड अध्यक्ष आकाश सिंह और भिलाई 3 चरोदा प्रखण्ड अध्यक्ष उदय भास्कर ने अपनी जंबो कार्यकारिणी की घोषणा की।
रिसाली प्रखण्ड युवा विंग अध्यक्ष आकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, कार्यकारिणी में 4 महामंत्री, 9 पाध्यक्ष सहित कुल 103 सदस्यों को शामिल किया गया है। साथ ही दो वार्डों में भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सिंह ने बताया कि कार्यकारिणी में कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में धर्मेंद्र भगत, महामंत्री पद पर प्रिंस कुमार सिंह, राणू धनकर, देवेंद्र झलरिया, भूपेंद्र दास को नियुक्त किया गया है। वहीं प्रेम गुप्ता, राजेश पाण्डेय, दुर्गेश सेन, परमजीत सिंह पिंका, विक्रम प्रतार सिंह, आदित्य पाण्डेय, आशीष भगत, मनीष खिलाड़ी और जितेंद्र साहू को उपाध्यक्ष तथा हरिनारायण सिंह प्रकाश निषाद, उत्तम सिंह ठाकुर, अमन वर्मा, राकेश पाण्डेय, प्रवेश शुक्ला, श्रीकांत वर्मा, झब्बू देवांगन, दीपक अहिवार, माधव साहू और रमेशवर को मंत्री बनाया गया है। सतीश टंडन को खेल प्रकोष्ठ प्रभारी, राहुल गजबनिया को सूचना एवं मीडिया प्रभारी, राजकुमार सिंह को प्रचार प्रसार मंत्री, विक्रांत सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी, शुभम प्रसाद को सहप्रभारी एवं विनय महतो को कोषाध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी दी गई है।
सिंह ने आगे बताया कि इसी कड़ी में वार्ड 37 में सुजीत यादव को वार्ड अध्यक्ष, श्रवण चंदेल को वार्ड उपाध्यक्ष, शंकर देवांगन को वार्ड महामंत्री, हुलेश देशमुख को मंत्री बनाया गया है। वहीं वार्ड 33-34 में संजय यादव को वार्ड अध्यक्ष, विक्की चंद्राकर को वार्ड उपाध्यक्ष तथा रोहित वर्मा को वार्ड महामंत्री बनाया गया है।
इसी क्रम में भिलाई तीन चरोदा प्रखण्ड अध्यक्ष उदय भास्कर ने 56 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि कार्यकारिणी में 2 महामंत्री, 6 उपाध्यक्ष और 6 मंत्रियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें रूपेंद्र यादव और रोहित चौधरी को महामंत्री, चंद्रप्रकाश राव, मनीष साहू, जी. नरेश, युवराज चंद्राकर, शशिकांत तिवारी और राजेश राव को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं प्रीतम सिंह, बैकुण्ठ राव, मुकेश साहू, महेंद्र पाण्डेय, लखन नाग और गुड्डू भारती को मंत्री बनाया गाय है। चूड़ामणी निर्मलकर, राहुल उके, भागवत ध्रुव, ऋषभ गिरी को प्रचार प्रसार मंत्री, कपिल कुमार, वेणु आचार्या और जशवेंद्र को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में विश्वजीत महतो और आकाश वर्मा को मीडिया प्रभारी तथा एस. जगदीश, ऋषभ चंद्राकर, देवाशीष मुखर्जी को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं अमन वर्मा, हरीश कुमार, भूपेंद्र और दीपक सिखा को कार्यालय मंत्री बनाया गया है। गौ रक्षा प्रमुख के रूप में उदय तिवारी, शेखर निषाद और देवव्रत पाण्डेय को नियुक्त किया गया है। वहीं पुष्पराज सिंह राजपूत को महाविद्यालय प्रमुख और शम्यांक तिवारी को विद्यालय प्रमुख बनाया गया है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
