
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
सीएसपी छावनी, भिलाई नगर अनुविभाग के साथ 09 थाना प्रभारियों की टीम द्वारा अकस्मात चेकिंग कार्यवाही
3 हुक्का बार कैफे पर कोटपा ऐक्ट के तहत की गई कार्यवाही।
दुर्ग / शौर्यपथ / पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, भिलाई नगर के नेतृत्व में 09 थाना प्रभारियों के साथ विशेष टीम बनाकर रात 10:00 बजे के बाद दुर्ग-भिलाई शहर के 18 से अधिक हुक्का बार कैफे, रेस्टोरेंट्स, होटल में 50 से अधिक पुलिस कर्मचारियों के साथ आकस्मिक चेकिंग कार्रवाई की गई।
दुर्ग भिलाई शहर में शनिवार देर रात्रि को हुक्का बार संचालित होने वाले कैफ़े रेस्टौरेंट पर चेकिंग कार्रवाई की गई. शहर के स्मृति नगर, सुपेला, मोहन नगर, दुर्ग, पुलगांव इलाकों में संचालित हो रहे 18 से अधिक हुक्का बार सेंटर पर दबिश दी गई. इस कार्रवाई में समय सीमा से अधिक अवधि तक संचालन एवं तम्बाकू प्रतिषेध अधिनियम उल्लंघन करते पाये जाने पर तीन हुक्का बार संचालकों पर कार्यवाही की गई। दुर्ग पुलिस की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए इन ठिकानों पर दबिश दी.
इन हुक्का बारों पर की गई कार्यवाही- कैफे फ्लोरा स्मृति नगर, क्रॉस रोड स्मृति नगर, गोल्डन लगून मोहन नगर । देर रात तक चली कार्रवाई में जिसमें उपरोक्त हुक्का कैफे में छत्तीसगढ़ धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत जुर्माना लगाते हुए भारतीय दण्ड संहिता की धारा 270 के तहत अपराध कायमी भी किया गया।
डेंगू मलेरिया के प्रकोप से बचने के लिए सभी वार्डो के नलियों को ठीक कर पानी निकासी के लिए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है:
डेंगू मलेरिया के रोकधाम के लिए बस्ती के कूलरों को महापौर ने की जांच ताकि मच्छरों के लार्वा को पनपने का अवसर न मिले:
सुपर वाइजारो को सख्त निर्देश,सफाई करवाकर फ़ोटो खिंचकर मुझे व्हाट्सअप करें:
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने वार्ड 47 रायपुर नाला क्षेत्र में सड़क नाली एवं बिजली,पानी जैसे मूलभूत सुविधाओ और विकास कार्यो के लिए जायजा लेने पहुंचे।पार्षद और नागरिको के साथ पैदल भ्रमण करते हुए वार्ड में साफ सफाई और अन्य समस्यों की जानकारी ली,पार्षद और रहवासियों ने बताया नाली और पानी की समस्या।उन्होंने ने इंजीनियर से कहा जहा-जहा टूटी नाली है और जहाँ पानी बहाव के लिए निकासी नही है।वहाँ नाली निर्माण कार्यो का एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए ।महापौर धीरज बाकलीवाल ने पूरे वार्ड का पैदल भ्रमण किया वार्ड 47 में महापौर ने कहा वार्ड के सड़क नाली को ठीक करने तथा अमृत मिशन के तहत पानी की व्यवस्था के बारे में जाना और बस्ती में कही कही पानी के प्रेशर नही है और अधूरे कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
निगम महापौर ने कहा कि शहर के सभी वार्डो का दौरा कर रहे है। ताकि वार्डो में हो रही समस्या का निराकरण किया जा सके। शहर में डेंगू मलेरिया के प्रकोप से बचने के लिए सभी वार्डो के नलियों को ठीक कर पानी निकासी के लिए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है तथा साथ ही साथ सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के भी कड़े निर्देश दिए। वही सिंधी कालोन,छत्तीसगढ़िया बस्ती,बीएसपी क्वाटर,उड़िया बस्ती समेत पूरे क्षेत्र का भी जायाजा लिया।
इस दौरान महापौर श्री बाकलीवाल ने स्वस्थ्य प्रभारी हमीद खोखर के साथ वार्ड पार्षद श्रीमती कविता तांडी, एल्डरमेन श्रीमती रत्ना नारमदेव,पूर्व सभापति डॉ. देवनारायण तांडी,उपअभियंता आर.के. पालिया,उपअभियंता मोहित गुप्ता,स्वच्छता निरीक्षक राजेन्द्र सराते,मनीष यादव, ब्लाक अध्यक्ष अजय मिश्रा,राजकुमार पाली आदि मौजूद थे।
उड़िया बस्ती में गंदे पानी की शिकायत पर महापौर ने स्वयं निवासी अशोक हियाल से एक कांच के गिलास में पानी भरवाकर पानी की जांच की।
महापौर धीरज बकिलवाल ने वार्ड 47 का पैदल निरीक्षण किया।वार्ड में साफ सफाई और कई जगहो पर नाली निर्माण के लिए मांग की गई है।जिस पर आज महापौर ने जाकर मोहल्ले का मौका मुआयना किया और पाया कि मोहल्लेवासियों को नालियों की मांग जायज है। परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहा नाली का निर्माण भी नही है जिसे देखते हुए महापौर ने वार्ड वासियों को आस्वाशन दिया कि उनकी समस्याओं को संज्ञान में रखा जाएगा। महापौर ने वार्ड 47 पार्षद को उनके वार्ड की समस्याओं के निराकरण के लिए आश्वाशन भी दिया।
महापौर धीरज बाकलीवाल से वार्ड नागरिको ने रायपुर नाका चौक के पास टूटी हुई चबूतरा को बनवाने के लिए कहा और बस्ती में स्थित मंदिरों में यूनिसेट लगवाने के लिए निर्देश इंजीनियर को दिए।भ्रमण के दौरान एनी पीटर,मासुब अली,कुलदीप सिंग, अजीत सिंग,नंदू ध्रुव,राहुल अग्रवाल,अमोल जैन,और अन्य मौजूद थे।
दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर निगम निगमायुक्त हरेश मंडावी द्वारा गोकुल नगर पुलगांव स्थित गौठान का अधिकारियों के साथ जायजा लेते हुए गौठान को मल्टीएक्टिविटी बनाने के लिए आज मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि डीएमएफ से शेड और फेंसिंग के लिए 30 लाख रुपए जारी हुआ है जिसमे निविदा प्रक्रिया में रखा गया है।
तालाब में मछली पालन,पुराना डॉक हाउस को स्वरोजगार के लिए महिला उधोग के रूप में जैसे बड़ी,पप्पड़ और गोमूत्र से बनने वाली अन्य सामग्री,अगरबत्ती,छेना एवं अन्य के लिए। फार्म हाऊस भी बनेगा मुर्गी पालन बदक,बकरियां का पालन किया जा सकता है।साथ रोजगार के लिए महिलाएं हरी
घासे भी लगा सकेंगे जिसे गायों के लिए चारा उपलब्ध हो सकेगा। जिससे महिलाओ को रोजगार मिलेगा साथ ही गौठान चलाने वाली संस्था को आर्थिक रूप से सहयोग प्राप्त होगा।जिससे निगम के ऊपर बोझ कम आएगा। गोबरो से खाद बनाने के लिए टंकी भी बनाया जाएगा।इस मौके पर सहायक अभियंता जिंतेंद्र समैया,स्वस्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता और अन्य मौजद थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / आकाशगंगा सहित नगर के सभी प्रमुख मार्केटों में भारी पुलिस बल से लोग एकाएक दहशत में आ गये हैं कि आखिर क्या हो गया है कि इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। जब इस बारे में जानकारी ली गई तो पता चला कि पिछले एक सप्ताह में लगातार दो बार नेवई क्षेत्र में हवाई फायरिंग करने के बाद से लगातार अरोपियों द्वारा पुलिस को छकाया जा रहा है, और सोशल मीडिया के माध्यम से भी चुनौती दी जा रही है।
इसके लिए एसपी प्रशांत अग्रवाल ने नगर के सभी थानेदारों को निर्देशित किया है कि वे थानों में नही बल्कि फिल्ड में रहे और खासकर व्यापारिक क्षेत्रों में अपने हथियारबंद जवानों को लेकर वे लगातार सभी मार्केटों का सरप्राईज चेकिंग करें और जो भी संदिग्ध दिखते है उनकों और हवाई फायर करने वालों के जो भी सहयोगी दिखाई देते हैं उन सभी को तत्काल पकड़कर अंदर करेे। इसी तारतम्य में आज सुपेला थाना के टीआई शाम से मार्केट बंद होने तक के लगाता आकाशगंगा और आस पास के मार्केटों में अपने हथियारबंद जवानों के साथ मार्केट में आनेजाने वालों पर नजर रखने के साथ ही दुकानदारों के यहां पहुंचकर सरप्राईज चेकिगं किये।
इसी तरह छावनी, वैशालीनगर, खुर्सीपार, कोतवाली, नेवई सहित नगर के सभी थानेदार अपने अपने मार्केट एरिया में दबिश देकर आने जाने वालों के साथ ही दुकानों में पहुंचकर चेकिंग किये और लोगों से पूछताछ भी िकिये। एसपी का कहना है कि चाहे जैसे भी हो हर हाल में जल्द से जल्द हवाई फायर के आरोपियों और उनके सहयेाग करने वालें को पकडऩे का कार्य करें। इसी तारतम्य में आज नेवई पुलिस ने एक नाबालिग सहित पुलकित चंद्राकर, प्रखर चंदाकर एवं संजय जोशी को पकड़कर अंदर कर दिया है।
कोरोना के तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए आज से अभियान तेज, बिना मास्क शहर में घूमने वालो और दुकानदारो को बिना मास्क लगाए पाए जाने पर जुर्माना की कार्रवाही की जाएगी।-
आयुक्त ने बनाई टीम अधिकारियों को दिए निर्देश मास्क न पहनने वाले और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भी जुर्माना की कार्रवाही अभियान शुरू करें।
दुर्ग शहर के ही एक वार्ड डबरा पारा में एक ही परिवार के चार सदस्यों के कोरोना संक्रमण पाए जाने पर वहां पर माइक्रो कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे के आदेशानुसार कोरोना के तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए निगमायुक्त श्री हरेश मंडावी के निर्देश पर टीम बनाई गई। शहर में आज से बिना मास्क लगाए शहर में घूमने और दुकानदारों को बिना मास्क लगाए पाए जाने पर उनपे कार्रवाही कर जुर्माना की जाएगी। इसके साथ ही वे मास्क नहीं लगाने वाले और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करने वालों पर भी जुर्माने की कार्यवाही करेगी।
इस कड़ी में प्रभारी बाजार अधिकारी शिव शर्मा एवं स्वस्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के नेतृत्व में स्वच्छता निरीक्षक जसवीर सिंह भुवाल,ईश्वर वर्मा,भुवंदास साहू,शशि कांत यादव व अन्य कर्मचारियों शहर में बिना मास्क पर कार्रवाही कार्रवाही करेगे और
सोशल डिस्टेंस का पालन भी करवाएगे,नगर पालिक निगम दुर्ग की यह कार्रवाई निरंतर जारी रखें।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग पुलिस अधीक्षक के निर्देश में अमलेश्वर क्षेत्र में अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गयी . पुलिस की इस कार्यवाही में पुलिस ने टीम बना कर अलग अलग गांव पर आज तड़के रेड किया एवं अवैध शराब बेचते 9 आरोपी सही बड़ी मात्रा में शराब जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया .पुलिस द्वारा की गयी यह कार्यवाही जमराव, सांकरा, कापसी जामगांव एम में की गयी एवं आरोपियों को गिरफ्तार किया गया . कुल 9 आरोपियों से कुल 188 पौव्वा शराब जब्त की गई
in ९ कार्यवाहियों में आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत 5 ,आबकारी एक्ट 34 (1) के तहत 3 एवं आबकारी एक्ट 36 (C) के तहत 1 आरोपी पर कार्यवाही की गयी .
पुलिस की इस कार्यवाही में आरोपी राजकुमार सोनकर ग्राम जमराव से जब्त माल - 32 पौवा देशी शराब व नगदी रकम 310 रुपए जप्त किया गया एवं 34 (2) आबकारी एक्ट कार्यवाही की गयी इसी तरह राधेश्याम निषाद ग्राम जमराव से 36 पौवा देशी शराब व नगदी रकम 520 रुपए जप्त किया गया ,शत्रुघन कुर्रे पिता गणेश राम कुर्रे 40 वर्ष पाहन्दा से 32 पौव्वा शराब दूर्गेश कुमार पारधी पिता शिवकुमार 23 वर्ष सांकरा 31 पौव्वा , राजा यदु पिता ललित यदु 21 वर्ष खम्हरिया से 34 पौव्वा ,राजकुंआर लहरे पिता बिसहत लहरे 27 वर्ष कापसी से 7 पौव्व शराब , राजेश पारधी पिता मानदास 45 वर्ष सांकरा से 7 पौव्वा , दल्लू पारधी पिता जनकु पारधी 32 वर्ष सांकरा से पौव्वा ,पप्पू ठाकुर पिता दुलार सिंह ठाकुर जो अपने होटल में बैठा कर शराब पिलाने का कार्य कर्ता था पर धरा 36 (C) आबकारी एक्ट कार्यवाही की गयी .
दुर्ग / शौर्यपथ /
कालोनाइजर द्वारा ईडब्ल्यूएस के लिए छोड़े जमीन पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत पर रिसाली निगम के अधिकारी अलर्ट मोड में है। आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए है। उन्होंने समीक्षा बैठक में कहा कि आरक्षित जमीन को अतिक्रमण से बचाने पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने भवन अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए है कि रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र के कालोनाइजरों की फाइल अच्छे से खंगाले। साथ ही इस बात की सूक्ष्मता से जांच करे कि कालोनाइजर ने ईडब्ल्यूएस के लिए जमीन छोड़ा है कि नहीं। अगर जमीन है तो वह अक्रिमण की चपेट या फिर अवैध प्लाटिंग का हिस्सा तो नहीं बना है। ऐसे प्रकरणों पर आयुक्त ने संबंधित सब इंजीनियर को सीधे एफ आई आर कराने के निर्देश दिए है। समीक्षा बैठक में नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, सहायक अभियंता बीके सिंह, राजकुमार जैन, उपअभियंता हिमांशु कावड़े, अखिलेश गुप्ता, उमयंती ठाकुर, डिगेश्वरी चंद्राकर, नितीन अमन साहू, गोपाल सिन्हा, प्रभारी स्वास्थ्य निरीक्षक बृजेन्द्र परिहार आदि उपस्थित थे।
खाली जमीन पर फैसिंग
रिसाली निगम क्षेत्र में आरक्षित जमीन को सुरक्षित रखने फैसिंग किया जाएगा। आयुक्त ने निर्देश दिए है कि खाली जमीन को पहले तलाश करे। आवश्यकता पडऩे पर पटवारी व राजस्व निरीक्षक की मदद ले। इसके बाद आरक्षित जमीन को कटीले तार से घेर उस पर निगम का बोर्ड लगाए।
चलेगा मास्क अभियान
आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बाजार क्षेत्र में कोविड नियमों का पालन नहीं हो रहा है। रात 8 बजे के बाद भी दुकाने संचालित की जा रही है। साथ ही आम नागरिक मास्क का भी उपयोग नहीं कर रहे है। उन्होंने निगम अधिकारियों से मास्क नहीं पहनने वालों से 500-500 का जुर्माना वसूल करने के निर्देश दिए है।
मुख्य मार्ग नान वेडिंग जोन
समीक्षा बैठक में आयुक्त ने कहा कि नगर पालिक निगम रिसाली जल्द ही मुख्य मार्गों को नान वेडिंग जोन घोषित करेगा। इन मार्गों में कृष्णा टाकिज रोड भी शामिल है। अधिकारी इस बात पर विशेष ध्यान दे कि कोई भी व्यापारी सड़क किनारे पसरा लगाकर सामान न बेचे।
दुर्ग / शौर्यपथ / नेवई थानांतर्गत हुये हवाई फायर का मामला एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब भी खाली है। नये पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल नेवई थाने में स्वयं बैठकर इस हवाई फायर करने वाले तीन आरोपियों की खोजबीन केलिए रात दिन एक कर दियेहै। आधा दर्जन से अधिक थानेदार सिविल टीम और दुर्ग के साईबर एक्सपर्ट गौरव तिवारी एवं नरेश पटेल के अलावा छत्तीसगढ राज्य के अन्य जिलों के साइबर एक्सपर्ट की मदद लेकर इन तीनों आरोपियों को पकडऩे में दुर्ग पुलिस ने अपना जाल बिछा दिया है।
चूंकि आरोपी इंस्ट्राग्राम एवं अन्य सोशल साईट में पुलिस और अपने प्रतिद्वन्दियों को खुलेआम देख लेने की धमकिया भी लगातार दे रहे हैं। आधुनिक युग के नये नये एप्लकेशन एक्सपर्ट के व्यू दुर्ग पुलिस लगातार ले रही है ताकि इन अपराधियों को पकड़ा जा सक। पुलिस के साथ साथ आम जनता व अन्य अपराधियों में भी अब खौफ ज्यादा हो गया है। नेवई पुलिस नेवई के तमाम सरहदी इलाकों में चेक पोस्ट लगाकर हथियारबंद व वाकी टॉकी से लैस पुलिस इन दिनों इन अपराधियों को धर पकड़ के लिए जुटी हुई है। वहीं आज पिंकी राय उर्फ बृजेन्द्र राय जिसके विरूद्ध जिले के अलग अलग थानों में 16 से अधिक अपराध दर्ज है, नेवई पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए धारा 155 के तहत जेल भेज दिया गया है।
वहीं उसके भाई शशिकांत राय जो कि नेवई क्षेत्र का गुण्डा बदमाश है, उसके विरूद्ध भी 11 से अधिक अपराध विभिन्न थानों में पंजीबद्ध है, उसे भी पकड़कर आज पुलिस जेल भेज दी। जिले में अपराध, अपराधियों एवं गुण्डे बदमाशों पर अंकुश लगाने पुलिस की ये कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।
चुनाव से पहले तहसील कार्यालय मे देना होगा आवेदन
प्रमाण देने पर निगम की मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम
दुर्ग / शौर्यपथ / विधानसभा चुनाव के मतदाता सूची में जिनका नाम दर्ज नहीं है, उन्हें आने वाले निगम चुनाव में मताधिकार नहीं मिल सकेगा। निगम चुनाव से पहले ऐसे लोगों को तहसील कार्यालय में आवेदन देकर विधानसभा की मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाना पड़ेगा। इस प्रक्रिया को आनलाइन तरीके से भी पूरा किया जा सकता है। प्रक्रिया पूरी हो जाने का प्रमाण प्रस्तुत करने पर आवेदक का नाम निगम की मतदाता सूची में जुड़ सकेगा।
निगम चुनाव के लिए बनायी जाने वाली मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने वालों के लिए नियमों में परिवर्तन किया जा चुका है। इसकी जानकारी ज्यादातर को नहीं होने से उहापोह की स्थिति बनी हुई है। ऐसी स्थिति में आने वाले निगम चुनाव में अनेक लोगों को मताधिकार से वंचित होना पड़ सकता है। पार्षद का चुनाव लडऩे की तैयारी में जुटे नेताओ को विधानसभा के मतदाता सची में नाम नहीं होने के चलते दावेदारी खोने का खतरा बना हुआ है।
दरअसल आने वाले दिनों में भिलाई, रिसाली व चरोदा नगर निगम क साथ जामुल पालिका में आम चुनाव होना है। भिलाई, रिसाली व जामुल चुनाव के लिए वार्डवार मतदाता सची तैयार कर लिया गया है। जबकि चरोदा निगम की मतदाता सची तैयार करने का काम भी शुरू हुआ है। बुधवार को चरोदा निगम में पूरे 40 वार्ड के मतदाता सूची तैयार करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम मे विधानसभा की मतदाता सूची दिनांक 1 जनवरी 2021 की स्थिति के अनुरुप निगम के 40 वार्ड का मतदाता सूची तैयार किये जाने की जानकारी अधिकारियों ने दी। इसके साथ ही सूची में नये मदाता का नाम सीधे जोड़े जाने की अनुमति नहीं दी गई है।
बताया जा है कि निर्वाचन आयोग ने अभी निगम चनाव में मताधिकार के लिए मतदाता का नाम विधानसभा की सूची में होना अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में जो नये मतदाता है उन्हें निगम चुनाव में तब तक मताधिकार नहीं मिल पाएगा जब तक वे अपना नाम अपने विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सची में न जुड़वा लें। जिनका नाम मतदाता सूची में अब तक शामिल नहीं है उन्हे सबसे पहले तहसील कार्यालय जाकर विधानसभा की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने आवेदन करना होगा। इस प्रक्रिया को ऑनलाइन तरीके से भी पूरी की जा सकती है। इस प्रक्रिया के बाद जो प्रमाण पत्र मिलेगा उसे निगम के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से मिलकर वहां की मतदाता सूची में नम जुड़वाया जा सकेगा।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
