August 27, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5022)

    दुर्ग / शौर्यपथ / रायपुर के शासकीय नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय के शहीद राजीव पांडे सभागार में राज्यपाल अनुसुइया उईके ने छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से आई विभिन्न क्षेत्र में महारत हासिल महिलाओं को वीरांगना सम्मान प्रदान किया।
    इनमें ऐसी महिलाएं शामिल थीं, जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, लोक कला नृत्य ,सौंदर्य स्पर्धा और सामाजिक कुरीतियों के निवारण हेतु कार्य किया और प्रदेश का नाम रोशन किया। राज्यपाल ने शाल और सम्मान पत्र के साथ इन महिलाओं को आशीर्वाद दिया और बेहतर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।
    इस्पात नगरी भिलाई की प्रेरणा धाबरडे को इस अवसर पर राज्यपाल के हाथों विशेष सम्मान उनकी निरंतर समाज सेवा तथा चिकित्सा सेवा में सहयोग और वर्तमान में मिसेज इंडिया ग्लोबल क्वीन ऑफ द क्वीन का ताज मुंबई से जीतकर छत्तीसगढ़ प्रदेश को पूरे देश में गौरवान्वित करने हेतु प्रदान किया गया। इस वीरांगना सम्मान समारोह में विशेष अतिथि डॉ समरेंद्र सिंह राज्य एनएसएस अधिकारी और उपसचिव उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केशरी लाल वर्मा ,कुलपति पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ ने की। कार्यक्रम समन्वयक डॉ नीता बाजपेई राष्ट्रीय सेवा योजना रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय रायपुर तथा नीलम सिंह अध्यक्ष सखी फाउंडेशन रायपुर ने इस कार्यक्रम का संयोजन किया। प्रेरणा धाबरडे ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया है। वे बीएसपी जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर-9 के बर्न यूनिट इंचार्ज डॉ उदय कुमार की पत्नी हैं।

    भिलाई नगर/ शौर्यपथ / निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने आज कोरोना वैक्सीन सेंटर का निरीक्षण किया! सर्वप्रथम निगम आयुक्त सुपेला शास्त्री अस्पताल पहुंचे वहां उन्होंने कोरोना जांच कराने आए लोगों से बात की! पर्ची प्राप्त करने के सिस्टम के बारे में जानकारी ली! डॉक्टर नागदेवे से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सीनियर सिटीजन जो ज्यादा देर तक लाइन में खड़े नहीं रह सकते उनके लिए कुर्सियों की व्यवस्था करें! कोरोना जांच किट की उपलब्धता की उन्होंने जानकारी ली! कोरोना जांच के लिए ज्यादा भीड़ बढ़ने पर मोबाइल टीम को कोरोना जांच के लिए लगाने के निर्देश दिए, इसके लिए उन्होंने सीएचएमओ से चर्चा की! कोरोना जांच की पर्ची लोगों को शीघ्र मिल सके इसके लिए ओपीडी में निर्धारित समय में स्टॉफ उपस्थित रहने सुनिश्चित करने कहा! कोरोना जांच केंद्र में पुरानी पॉलिथीन को परिवर्तन कर नए लगाने के निर्देश दिए! गर्मी को देखते हुए पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए!
    निगमायुक्त ने अस्पताल के प्रथम तल पर पहुंचकर वहां सीधे वैक्सीनेशन लगाने के लिए आए हुए लोगों के पास पहुंचे! वैक्सीनेशन लगाने के लिए एवं पर्ची प्राप्त करने रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के लिए खड़े हुए लोगों से बात की! वहां उपस्थित लोगों ने बताया कि पर्ची प्राप्त करने में अधिक समय लग रहा है! निगमायुक्त ने डॉक्टर नागदेवे से इसका कारण पूछा तो चिकित्सक ने बताया कि ऑनलाइन प्रोसेस के सर्वर डाउन तथा कुछ स्टॉफ अन्य कार्य में संलग्न है, जिसके कारण विलंब हो रहा है! तत्काल निगम आयुक्त ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर से दूरभाष पर चर्चा की और वैक्सीनेशन कार्य के लिए पर्ची तैयार करने स्टॉफ बढ़ाने कहा! निगमायुक्त ने पर्ची तैयार करने वाले सेक्शन में पहुंचकर स्टॉफ की संख्या की भी जानकारी ली और स्टॉफ बढ़ाने के निर्देश दिए!
    कोरोना के प्रभावी रोकथाम के लिए अधिक से अधिक हो वैक्सीनेशन निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने जोन क्रमांक 1 अंतर्गत कोहका एवं कोसानगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया! उन्होंने जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि को निर्देश दिए कि कोरोना के प्रभावी रोकथाम के लिए अधिक से अधिक वैक्सीनेशन को बढ़ावा देवे! पूर्व में किए गए सर्वे के अनुरूप सीनियर सिटीजन को सूचीबद्ध करते हुए उनसे संपर्क करवाकर उन्हें वैक्सीनेशन के लिए सेंटर तक पहुंचाने में सहयोग करें! इस कार्य के लिए आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी लेवे! वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किए जाने निगम कर्मियों को भी इस कार्य में संलग्न करें! उन्होंने वैक्सीनेशन लगाने वालों की प्रतिदिन की संख्या के रिकॉर्ड का अवलोकन किया और निर्देश दिए कि वैक्सीनेशन की रिपोर्ट प्रतिदिन तीन से चार बार अवश्य लेवे! वैक्सीनेशन लगाने आने वाले लोगों के बारे में उन्होंने चिकित्सकों से चर्चा की और वैक्सीनेशन लगाने आने वालों को उचित सहयोग देने कहा!
    भिलाई के इन वैक्सीनेशन सेंटर में लगवा सकते हैं टीका
    निजी हाॅस्पिटल कोविड वैक्सीनेशन केंद्र -
    श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साईसेंस जुनवानी भिलाई, सीएम मेडिकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पिटल कचान्दूर भिलाई, चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हाॅस्पिटल नेहरू नगर भिलाई, स्पर्श मल्टीस्पेशिलिटी हाॅस्पिटल रामनगर सुपेला भिलाई, भिलाई गायत्री हाॅस्पिटल प्रियदर्शनी परिसर सुपेला भिलाई, वैशाली सर्जिकल सेंटर नेहरू नगर भिलाई, सिन्हा नर्सिंग होम सुपेला भिलाई, एसएस हाॅस्पिटल नंदिनी रोड पावर हाउस भिलाई, आईएमआई हाॅस्पिटल शिवाजी नगर खुर्सीपार भिलाई!
    शासकीय हाॅस्पिटल कोविड वैक्सीनेशन -
    पं. जवाहर लाल नेहरू सेक्टर 09 हाॅस्पिटल भिलाई, लाल बहादूर शास्त्री हाॅस्पिटल सुपेला भिलाई, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोहका भिलाई, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वैशालीनगर भिलाई, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जुनवानी भिलाई, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छावनी भिलाई, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बापूनगर भिलाई, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैकुंठधाम भिलाई, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोसानगर भिलाई, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छावनी भिलाई, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुर्सीपार भिलाई!

     दुर्ग / शौर्यपथ / जन समर्पण सेवा समिति द्वारा पटेल चौक दुर्ग में आज 22 मार्च को 1 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी कोरोना संक्रमण का खतरा अभी भी बना हुआ है संक्रमण से बचाव के लिए जल समर्पण सेवा समिति दुर्ग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आम जनता को मास्क पहनने हाथ धोने एवं सैनिटाइजर का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है साथ ही जन समर्थन सेवा समिति द्वारा आम जनता को साबुन , सैनिटाइजर मा स्क का वितरण किया जा रहा है और यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी मास्क है जरूरी, समय-समय पर हाथ होते रहे ताकि स्वस्थ रहें और कॉरोना से जंग में विजय हो।

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग पुलिस ने बनाया एक बार फिर ग्रीन कॉरिडोर दुर्ग ऋषभ नगर निवासी श्रीमती रोही शुक्ला एवं नवजात बच्ची को बेहतर इलाज के लिए सेक्टर 9 अस्पताल से रायपुर के बाल गोपाल चिकित्सालय में भेजने के लिए दुर्ग पुलिस ने ह्यद्गष्ह्लशह्म् 9 से रायपुर के बाल गोपाल चिकित्सालय में भेजने हेतु ग्रीन बनाया जिसके द्वारा 52 मिनट के सफर में यह दूरी तय हुई है । उप पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह के नेतृत्व में यह कारी डोर बनाया गया।

    दुर्ग / शौर्यपथ / पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने दो दुकान दोनों नाली के ऊपर किंतु नगर पालिक निगम दुर्ग के बाजार अधिकारी प्रकाश घर दीवान गुमटी पर कार्रवाई करने पहुंच गए हैं परंतु पास नहीं नाली के ऊपर पक्का निर्माण कर वाहन रखने वाले वाहन विक्रेता के दुकान तक नहीं गए क्या अमीर गरीब देख कर कार्यवाही कर रहा है नगर पालिक निगम क्या आयुक्त ऐसे अधिकारी पर कोई सख्त कार्रवाई करेंगे या सिर्फ गरीबों पर अतिक्रमण की कार्रवाई करते रहेंगे

    हर घर पानी पहुंचाने शहर में बनी 57.6 एमएलडी क्षमता वाली नई 12 टंकी
    338 किमी पाइप लाइन बिछ चुकी है शहर में 447 किलोमीटर पाइन बिछेगी

    दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव की पहल से शहर में जल संकट की समस्या अब समाप्ति की ओर है। वर्षाें पुराना सपना अब सकार हो रहा है। लगातार पानी की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। घर घर पानी पहुंचाने पाइन लाइन बिछाई जा रही है और लोगों के घरों में नल भी लगाया जा रहा है। जिससे लोगों को भरपूर पानी मिल रहा है।
    अमृत मिशन योजना फेस 2 के तहत शहर में कई विकास कार्य किए गए है। जो अब पूरे हो गए है। इससे शहर की जनता को भरपूर पानी मिलने लगा है। अब पिछले सालों की तरह लोगाें को जल संकट का सामना नहीं करना पड़ रहा है। लोगों दोनों टाइम पर्याप्त पानी दिया जा रहा है। भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव ने लगातार प्रयास किए और उनके प्रयास का परिणाम है कि आज हमारे भिलाई शहर के घर घर में चौबिसों घंटे पानी मिलेगा। गर्मी में भी लोगों को जल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए एक ओर जहां शहर में 12 नई पानी टंकी बन कर तैयार हो गई है। खम्हरिया और कुरूद जैसे क्षेत्र जहां लोग साल भर पानी के लिए परेशान रहते थे। अब यहां के लोगों को भी पानी टंकी बनने से बड़ी राहत मिल रही है। निगम के इंजीनियरों ने बताया कि कुरूद और खम्हरिया की पानी टंकी को भी शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा खुर्सीपार,छावनी में भी जहां कैमिकल पानी आता है। अब यहां के हर वार्डों में भरपूर पानी सप्लाई किया जा रहा है। पूरे खुर्सीपार,छावनी इलाके में तीन पानी टंकी से शुद्ध पानी की सप्लाई की जा रही है। शहर में नई 12 टंकी सहित पुरानी 8 टंकियां भी है। जिससे शहर में पानी सप्लाई की जा रही है। अब निगम के पास कुल मिलाकर 57.6 एमएलडी(मिलियन लीटर डिमांड) क्षमता वाली कुल 20 पानी टंकी है। जिससे पूरे शहर को दोनों टाइप भरपूर पानी दिया जा सकेगा।

    हर घर में लगेगा नल

    शहर के हर घर में नल कनेक्शन दिया जा रहा है। कई घरों में पहले से ही नल कनेक्शन है। इसके अलावा शहर के करीब 50 हजार 580 घरों, उद्योगों और कमर्सियल क्षेत्र में पानी की सप्लाई के लिए नया नल कनेक्शन देना है। इसमें से 40 हजार घरों में नल कनेक्शन देने का काम पूरा कर लिया गया है और बांकि जगहों पर नल कनेक्शन देने का काम तेजी से चल रहा है। इसके लिए अलग-अलग टीम बनाई गई है। जो तेजी से काम कर रही है। विधायक देवेंद्र यादव ने निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द हर घर में नल कनेक्शन देने का काम पूरा किया जाए।

    139 करोड़ की लागत से बिछाई गई 379 किमी पाइपलाइन

    शहर के हर गली मोहल्ले में पाइप लाइन बिछाई गई है ताकि लोगों को पानी मिल सके। कोई भी परिवार इस अमृत मिशन योजना के लाभ से वंचित न रहे। इसी प्रयास में 139 करोड़ की लागत से पूरे शहर में अबतक 379 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। इसमें से 41 किलोमीटर पाइप लाइन राइजिंग पाइन लाइन है। जो पानी टंकी से फिल्टर प्लांट तक बिछाई गई है। इसके अलावा वितरण पाइप लाइन पूरे शहर के हर गली मोहल्ले में 338 किलोमीटर बिछाई गई हैं। कुल मिलाकर 447 किलोमीटर पाइन लाइन बिछाने का लक्ष्य है। जो गली मोहल्ले बचे है। जहां से सूचना मिल रही है वहां भी पाइप लाइन बिछा रहे हैं।

    स्काडा सिस्टम का काम अंतिम चरण में

    9 करोड़ की लागत से पीएलसी स्काडा आटोमेशन सिस्टम का भी काम चल रहा है। पुरानी फिल्टर प्लांट 77 एमएलडी औ नए फिल्टर प्लांट 66 एमएलडी में पीएलसी स्काडा आटोमेशन सिस्टम लगाया जा रहा है। इंजीनियरों ने बताया कि यह काम अंतिम चरण की ओर है। जल्द ही यह काम पूरा कर लिया जाएगा। यह सिस्टम फिलहाल प्रदेश में कही नहीं है। इस सिस्टम से फिल्टर प्लाट में बैठे इंजीनियर शहर के सभी पानी टंकी की क्षमता देख लेंगे। साथ ही कही पाइन लाइन लिकेज हुआ या और कोई समस्या आई तो वह सब भी इस सिस्टम के माध्यम से पता चल जाएगा। यह बहुत ही आधुनिक सिस्टम है।

    30 करोड़ की लागत से बनी है 12 नई पानी टंकी

    अमृत मिशन फेस 2 योजना के तहत महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से शहर में 12 नई पानी टंकी बनाई गई है। जिसमें टंकी मरोदा, डूंडेरा की दोनों पानी टंकी क्षमता 1-1 एमएलडी की है। पुरैनी टंकी की क्षमता 1.2 एमएलडी की है। इसके अलावा कुरूद, खम्हरिया, गौतम नगर खुर्सीपार, छावनी, हाउसिंग बोर्ड, कोहका मंगल बाजार, स्लाटर हाउस राधिका नगर, रूआबांधा और नेवई में एक-एक टंकी बनाई गई है। जिसकी क्षमता 3.2 एलएलडी की है। खम्हरिया में पाइन लाइन बिछाने और रूआबांधा और नेवई में पाइप की सफाई का काम चल रहा है। करीब 30 करोड़ की लागत से इन टंकियों को बनाया गया है।

    149 एमएलडी का फिल्टर प्लांट

    भिलाई शहर प्रदेश का सबसे बड़ा जल संशोधन संयंत्र वाला शहर बन गया है। भिलाई शहर में 3 जल संशोधन संयंत्र है। एक पुराना जो 77 एमएलडी क्षमता वाली है। वहीं दूसरा नेहरू नगर स्थिति नई जल संशोधन संयंत्र 66 एमएलडी और तीसरा 6 एमएलडी जल संशोधन संयंत्र मोरिद में बनाया गया है। कुल मिलाकर 149 एमएलडी पानी नदी से खिंच कर रोज शुद्ध करके शहर में सप्लाई की जा सकेगी। लेकिन इतनी मात्रा में पानी की जरूरत नहीं है। दोनों नए जल संशोधन संयंत्र को करीब16 करोड़ 84 लाख की लागत से बनाया गया है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / जिले के मनरेगा मजदूरों द्वारा जनवरी से अब तक किये गये काम के मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है, मनरेगा मजदूर ढाई माह के बकाया मजदूरी के भुगतान की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ श्रमिक मंच के नेतृत्व में मंगलवार 23 मार्च को कलेक्टर से गोहार लगायेंगे, मनरेगा मजदूरों के प्रतिनिधि उस दिन दोपहर 2 बजे पटेल चौक में इकट्ठा होंगे, उल्लेखनीय है कि मनरेगा मजदूरों ने 16 मार्च को जिला जनपद पंचायत में मजदूरी भुगतान करने के लिये गोहार लगाया था इसके बाद भी अब तक मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है ।

    दुर्ग / शौर्यपथ / श्री राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देश पर छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिलों में निवास करने वाले वृद्धजनों के सम्मान में करुणा के नाम से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाई जा रही है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राहुल शर्मा ने बताया कि 2 वृद्धजन पुलगांव चौक के समीप बीमार अवस्था में लावारिस देखे गए जिन्हें 108 की मदद से डिस्टिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उपचार पूर्ण होने के उपरांत यह ज्ञात हुआ कि वृद्धजनों का इस दुनिया में कोई नहीं है तत्पश्चात उनका कोविड-19 कराकर उन्हें पुलगांव स्थित वृद्ध आश्रम में भर्ती कराया गया एक वृद्धजन की उम्र 65 साल थी। दूसरे की उम्र 67 साल दोनों वृद्धजनों को उनकी मर्जी से वृद्ध आश्रम में भर्ती कराया गया दोनों कई साल से अवस्था रहा करते थे एवं भीख मांग कर अपनी रोजी-रोटी किया करते थे। श्री राम देव गुप्ता एवं कांस्टेबल श्री कृपाराम ठाकुर के सहयोग से उक्त वरिष्ठ जनों को उपचार करा कर दवाई दिलवा कर वृद्धाश्रम में भर्ती कराया गया।
    वरिष्ठ नागरिकों के लिए माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों भरण-पोषण कल्याण अधिनियम 2007 के तहत अपने संतान/परिवारजनों से भरण पोषण एवं रहन-सहन की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं तथा इसके लिए विधि अनुसार परिवार न्यायालय में प्रकरण भी दर्ज किये जा सकते हैं । प्रायः यह देखने में आता है कि संतान अपने माता-पिता के संम्पत्ति का उपभोग करते हैं किन्तु उनके भरण-पोषण के दायित्व से अपने का अलग कर देते हैं । माता पिता भी अपनी संतानों के इस कृत्य को आमजनों के सामने लाये जाने में संकोच करते हैं तथा अपने इज्जत एवं सामाजिक परिवेश को ध्यान में रखते हुए संतानों के द्वारा दी जा रही पीड़ा को सहन करते हैं । वृद्ध माता-पिता संतानों के द्वारा दिये गये पीड़ा को सहन करते हैं तथा मानसिक रूप से कमजोर होते जाते हैं । वृद्धजनों को अपने संतानों से भरण-पोषण पाने का अधिकार है जिसके लिए उन्हें सामने आना चाहिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऐसे वृद्धजनों के लिए भरण-पोषण की राशि संतानों से दिलाये जाने के लिए प्रबल रूप से खड़ा होकर उन्हें पूरी तरह से विधिक सहायता हेतु मदद करेगा तथा उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करते हुए शासकीय व्यय पर पैनल अधिवक्ता भी उपलब्ध करायेगा । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वृद्धजनों के पारिवारिक मामलों को काउंसिलिंग अथवा मध्यस्थता अथवा लोक अदालत के माध्यम से निपटाये जाने का प्रयास करेगा ।

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग वनमण्डल द्वारा विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर आज तालपुरी जैव विविधता पार्क के मेमोरीयल कॉर्नर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेमोरियल कॉर्नर की स्थापना किसी खास अवसर (जन्मदिन, सालगिरह, इत्यादि) पर नागरिकों द्वारा पौधरोपण करने के लिए की गई है। इस मौके पर नागरिकों ने बड़ी संख्या में पौधे रोपे। डीएफओ धम्मशील गणवीर ने इस मौके पर कहा कि जैव विविधता पार्क 250 एकड़ में स्थापित किया जा रहा है। यहां पर काफी सारे पेड़ है इसके अलावा भी यहां पर 6000 पौधे और भी लगाए जा रहे हैं। लोग स्मृति और शुभ अवसरों पर यह पौधे लगा रहे हैं श्री गणवीर ने बताया कि इसके बगल में जो तालाब है वह पक्षियों के लिए एक अच्छा वेटलैंड है और इसमें स्वाभाविक तौर पर पक्षियों की बसाहट की समृद्ध संभावना है।
    यहां पर जलकुंभियों को साफ कराया जाएगा और बर्ड वाचिंग के लिए अनुकूल परिसर तैयार होगा। श्री गणवीर ने बताया कि यहां पर पैराडाइज फ्लाई कैचर, ग्रे हॉर्नबिल, विसलिंग डक्स जैसे पक्षी देखे गए हैं यहां से जलकुंभी हटने के बाद और यहां के वेटलैंड के विकास के बाद यहां पर काफी संख्या में पक्षी भी आएंगे। उन्होंने कहा कि पक्षियों के बसाहट के लिए वेटलैंड में बड़ी समृद्ध संभावनाएं बनती है यहां पर बड़ी संख्या में पौधरोपण होने से और साथ ही पक्षियों के अनुकूल बसाहट वाले पौधे लगने से यह क्षेत्र पक्षियों से भी गुलजार होगा और यहां जैव विविधता पार्क में सुबह के समय और शाम के समय में अच्छा वातावरण घूमने फिरने के लिए बनेगा। यह एक बेहतरीन प्राकृतिक परिवेश होगा जो भिलाई और दुर्ग के प्रकृति प्रेमियों के लिए आदर्श जगह स्थापित होगी।
    उन्होंने कहा कि अगले 2 महीने में इसका पूरा विकास कर लिया जाएगा। यहां पर इस प्राकृतिक परिवेश में लोगों के बैठने के लिए बेंच वगैरा बनाए जाएंगे तथा साथ ही उनकी सुविधाओं के लिए इस प्राकृतिक परिवेश को सुरक्षित रखते हुए अन्य उपाय भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तालाब के संरक्षण के लिए भी विशेष उपाय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जैव विविधता क्षेत्र भविष्य में एक बहुत ही खूबसूरत धरोहर साबित होगा।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision