August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5020)

    रिसाली / शौर्यपथ / कोरोनो के लिहाज से रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र रेड जोन में आ चुका है। एक ही परिवार के 6 सदस्य कोरोना संक्रमित होने पर एडीएम व नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर आशीष नगर पश्चिम में इस साल का पहला कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। वही लाल घेरे में आए तालपुरी बी ब्लाक पर नगर पालिक निगम के अधिकारी नजर रखे हुए हैं।
    उल्लेखनीय है कि मंगलवार को आशीष नगर में कोरोना पाजिटिव की सूचना मिलने पर देर रात आयुक्त व कंटेनमेंट जोन प्रभारी गोपाल सिन्हा और स्वास्थ्य निरीक्षक स्थल निरीक्षण कर बेरिकेटिंग करने के निर्देश दिए। निगम अधिकारी ने संक्रमित निवास को सील करते हुए पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से आस पास के क्षेत्र को सेनेटाइज कराया जा रहा हंै।
    आयुक्त पहुंचे तालपुरी
    लगातार कोरोना संक्रमित मिलने पर आयुक्त बुधवार को तालपुरी पहुंचे। आयुक्त ने यहां कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। निरीक्षण के समय नोडल अधिकारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    रंगदारी, युवक को सीखाया सबक
    देर रात एडीएम की उपस्थिति में निगम के अधिकारी आजाद मार्केट क्षेत्र का निरीक्षण किए। इस दौरान बिना मास्क लगाए शराब खरीदने आए युवक उलझने लगा। एडीएम प्रकाश सर्वे ने युवक को जैसे ही पुलिस के हवाले किया वह जुर्माना देने तैयार हुआ।
    17 सौ वसूला जुर्माना
    मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने राजस्व निरीक्षक अनिल मेश्राम व स्वास्थ्य निरीक्षक बृजेन्द्र परिहार की टीम सप्ताहिक मंगल बाजार मरोदा पहुंची। कुछ लोग बिना मास्क सब्जी बेचते मिले। अर्थदण्ड से बचने सब्जी विक्रेता बहस करने लगे। इस पर निगम के अधिकारियों ने तराजू-बाट जब्त करना शुरू कर दिया। इसके बाद सब्जी विक्रेता सख्ते में आ गए और जुर्माना जमा कर मास्क लगाने लगे। सप्ताहिक बाजार से निगम के अधिकारियों ने 1700 जुर्माना वसूल किया।

    दुर्ग / शौर्यपथ / चंदूलाल चंद्राकर कचांदूर को कोविड केयर सेंटर के लिये फिर से प्रारंभ किया जा रहा है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के तहत मरीजों को देखते हुए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर फैसला लिया गया है। प्रारंभिक तौर पर 65 बिस्तर यहां तैयार किया गया है। जिसमें सभी में ऑक्सीजन की व्यवस्था है। मरीजो के देखभाल के लिये चिकित्सकीय टीम भी यहां उपलब्ध रहेगी। आज निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने कचांदूर कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। वहां के कोऑर्डिनेटर परधनिया से उन्होंने तैयारियां की समीक्षा की। शौचालय, बिस्तरों की संख्या, ऑक्सीजन की उपलब्धता एवं कंट्रोल रूम, पेयजल इत्यादि की व्यवस्था देखी।
    उल्लेखनीय है कि कोरोना के मरीजों में लगातार वृद्धि हो रही है ऐसे में संक्रमण के प्रभावी रोकथाम के लिये शासन प्रशासन ने अपनी ताकत झोक दी है। प्रशासन कोरोना मरीजो को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का भरपूर प्रयास कर रहा है। ऐसे में बेड की कमी न हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। जिसके चलते कचांदूर कोविड केयर सेंटर को पुनः चालू किया जा रहा है। निगम एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां पर व्यापक व्यवस्था की जा रही है। मरीजों के इलाज के लिये जरूरी सुविधा मुहैया कराने कोविड केयर सेंटर को अपडेट किया जा रहा है। जिसकी तैयारियों का जायजा लेने आज निगम आयुक्त श्री रघुवंशी पहुंचे थे उन्होंने पूरे परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान जोन 02 आयुक्त पूजा पिल्ले मौजूद रही।

    दुर्ग / शौर्यपथ / जिला कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे एवं आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम दुर्ग की 6 टीम प्रतिदिन शहर के विभिन्न बाजारों सार्वजनिक स्थलों में घूम घूम कर मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने की समझाइश निरंतर दे रहे हैं बावजूद बाजार क्षेत्रों में दुकानदार सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे हैं । ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कल से अभियान चलाकर दुकानों में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कराने के लिए दुकानदारों से आवश्यकता पड़ने पर ₹500 से ₹1000 तक का जुर्माना लगाया जाएगा ।
    निगम अमला ने 116 लोगों पर की कारवाही--
    आयुक्त मंडावी के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम दुर्ग के स्वास्थ्य विभाग और बाजार विभाग की 6 टीमों ने आज चौक चौराहों बाजार क्षेत्रों में घूम घूम कर बिना मास्क वाले 116 लोगों पर ₹13000 का जुर्माना लगाया । साथ ही सभी दुकानदारों को जा जाकर समझा इसलिए कि वह अपने दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंस के लिए गोला बनाकर रखें और नियमों का पालन करें अन्यथा 500 से ₹1000 का जुर्माना अथवा दुकान बंद करवाने की कार्यवाही प्रस्तावित किया जावेगा ।

    दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने शंकराचार्य कोविड हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने उपस्थित नर्सिंग स्टाफ एवं चिकित्सकों से मरीजों के इलाज की स्थिति जानी। चिकित्सकों ने बताया कि अभी यहां पर 89 मरीज एडमिट है। कलेक्टर ने क्रिटिकल केयर की स्थिति जानी तथा यहां पर गंभीर मरीजों के इलाज की स्थिति के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने यहां पर साफ सफाई का एवं भोजन व्यवस्था का निरीक्षण भी किया। कलेक्टर ने चिकित्सकों तथा नर्सिंग स्टाफ से कहा कि डेथ रेट को कम करना सबसे अहम जिम्मेदारी है। इसमें आप लोगों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। यहां पर सर्वोत्तम इलाज के लिए जिस प्रकार की व्यवस्था एवं समन्वय चाहिए, उसके लिए  तुरंत अवगत कराएं। यहां पर मानव संसाधन एवं हॉस्पिटल मैनेजमेंट से संबंधित सभी आवश्यक चीजें तुरंत उपलब्ध कराई जाएंगी।

    रिसाली / शौर्यपथ / कोरोना के लिहाज से रिसाली एक बार फिर लाल घेरे के निशान पर है। अपर कलेक्टर व रिसाली नगर पालिक निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने तालपुरी को कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए परिक्षण करने निर्देश दिए है। आयुक्त ने सोमवार को 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों को टिकाकरण करने और कोविड-19 नियमों को पालन कराने अधिकारियों की बैठक ली।
    आयुक्त ने बैठक में निर्देश दिए कि कोई भी रिसाली नगर निगम क्षेत्र में बाहर राज्य व जिला से आता है इसकी जानकारी लेकर तत्काल कोविड जांच कराने साथ ही कोरोना संक्रमित अगर अपना प्राईमरी कान्टेक्ट छिपाता है तो उसके खिलाफ रिसाली निगम द्वारा एफ आई आर कराया जाएगा। आयुक्त ने कोविड-19 के तहत अधिक से अधिक लोगों का कोरोना जांच कराने भी निर्देश दिए है। बैठक में नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, उप अभियंता अखिलेश गुप्ता, प्रभारी राजस्व अधिकारी हरचरण सिंह अरोरा, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी जगरनाथ कुशवाहा, स्वास्थ्य निरीक्षक श्री बृजेन्द्र परिहार, प्रभारी उप अभियंता गोपाल सिन्हा, सहायक परियोजना अधिकारी सुरेश देवांगन, स्वास्थ्य विभाग के चित्रसेन चंद्राकर उपस्थित थे।
    मास्क जांच के लिए स्थाई टीम
    आयुक्त ने मास्क अभियान के लिए एक स्थाई टीम समेत कुल 4 टीमों का गठन किया है। स्थायी टीम हर दिन अलग-अलग क्षेत्र में एक स्थान पर खड़े होकर जुर्माना वसूल करेगी। वहीं अन्य टीम भीड़ भाड़ व बाजार वाले क्षेत्र में अभियान चलाएंगे।
    स्ट्रीट वेंडरो का कोरोना जांच
    आयुक्त ने कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि फुटपात पर दुकान लगाने वाले प्रत्येक व्यापारी का कोरोना जांच अनिवार्य रूप से कराया जाए अगर कोई जांच कराने से मनाहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    बाजार क्षेत्र में भी होगा सेनेटाईजर
    कोरोना से बचाव के लिए आयुक्त ने निगम के स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए है कि वे कोरोना संक्रमित निवास के आस पास के अलावा बाजार क्षेत्र में भी सेनेटाईज करे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / जिले में कोविड-19 के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए है, जो 10 अप्रैल 2021 तक जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों में लागू रहेगें। सभी प्रकार के धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रैली आदि प्रतिबंधित रहेंगे। सभी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम, सार्वजनिक सभा-धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक आदि भीड़ वाले सभी कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे। धार्मिक स्थल केवल पूजा के लिए खुले रहेंगे। किसी प्रकार का कार्यक्रम आयोजन नहीं होगा। शादी, अंत्येष्टि, दशगात्र, चालिसवां में केवल 50 व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति रहेगीे। सभी प्रकार के स्पोट्र्स, खेलकूद, इवेंट के कार्यक्रम का आयोजन प्रतिबंधित रहेंगे। होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज पैलेस, क्लब, कॉलोनी एवं अन्य सार्वजनिक भवनों में होली मिलन समारोह प्रतिबंधित रहेगा। पूर्व निर्धारित एवं नए कार्यक्रमों के लिए भी अनुमति अनिवार्य होगी। सभी प्रकार के प्रतिबंधों में शिथिलता का अधिकार, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी दुर्ग का होगा एवं सभी प्रकार की अनुमति अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी दुर्ग द्वारा की जाएगी

    -कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए प्राइवेट हास्पिटल संचालकों की ली कलेक्टर ने बैठक, कहा कोरोना संक्रमण को थामने में सर्वोत्तम तैयारी रखें, नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय कर कोविड मरीजों का करें सर्वोत्तम इलाज
    -कोविड के इलाज के लिए अधिकृत निजी अस्पतालों में समन्वय के लिए नोडल अधिकारियों की लगाई गई है ड्यूटी


    दुर्ग / शौर्यपथ / अपने अस्पतालों में कोविड के इलाज को लेकर रेट लिस्ट चस्पा करें। मरीज के परिजनों से नियमित काउंसिलिंग करते रहें। यदि कोई ऐसा इलाज आरंभ कर रहे हैं जिसमें लागत अधिक आने की आशंका है तो इससे मरीज के परिजनों को अवगत कराएं। कोविड की स्थिति को देखते हुए अनिवार्य रूप से आइसोलेशन बेड रखें। कोविड के संदिग्ध मरीज को अपनी सेवाएं देने से इंकार न करें। यह निर्देश प्राइवेट हास्पिटल के संचालकों को कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने दिये। उन्होंने कहा कि जिले में कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह आवश्यक है कि कोरोना संक्रमण के विरुद्ध लड़ाई में प्राइवेट भी अपनी पूरी ऊर्जा लगाएं। इसके लिए अपने अस्पताल में सबसे बेहतर इलाज की सुविधा सुनिश्चित करें। इसके साथ ही निजी अस्पतालों को लेकर जो कोरोना गाइडलाइन है उसका पालन करें। हास्पिटल में इलाज के लिए रेट लिस्ट चस्पा कर दें ताकि मरीज के परिजनों को किसी तरह की दुविधा न हो। कलेक्टर ने कहा कि सामान्य बीमारियों के मरीज भी अस्पतालों में आते रहते हैं यह सुनिश्चित करें कि उनका इलाज भी भलीभांती होता रहे और उनके इलाज में किसी तरह की बाधा न आये।
    कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल में जो भी आता है उसे बिना प्रारंभिक इलाज के रिफर नहीं करना है। प्रारंभिक इलाज के बाद स्टेबल होने के बाद ही उसे रिफर करना है। इसके लिए नोडल अधिकारी नियमित रूप से अस्पताल प्रशासन के संपर्क में रहेंगे। कलेक्टर ने निजी अस्पताल के प्रबंधकों से कहा कि मरीजों को सर्वोत्तम संभव इलाज देने की कोशिश करें। जितनी गहन मानिटरिंग हो सकेगी, डेथ रेट को कम करने में उतनी ही मदद मिलेगी। इस मौके पर कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आपकी जिम्मेदारी होगी कि इन निजी अस्पताल के प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर नागरिकों के लिए पारदर्शी सिस्टम और अच्छा इलाज सुलभ कराएं। बैठक में अपर कलेक्टर बीबी पंचभाई सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / रायपुर के शासकीय नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय के शहीद राजीव पांडे सभागार में राज्यपाल अनुसुइया उईके ने छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से आई विभिन्न क्षेत्र में महारत हासिल महिलाओं को वीरांगना सम्मान प्रदान किया।
    इनमें ऐसी महिलाएं शामिल थीं, जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, लोक कला नृत्य ,सौंदर्य स्पर्धा और सामाजिक कुरीतियों के निवारण हेतु कार्य किया और प्रदेश का नाम रोशन किया। राज्यपाल ने शाल और सम्मान पत्र के साथ इन महिलाओं को आशीर्वाद दिया और बेहतर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।
    इस्पात नगरी भिलाई की प्रेरणा धाबरडे को इस अवसर पर राज्यपाल के हाथों विशेष सम्मान उनकी निरंतर समाज सेवा तथा चिकित्सा सेवा में सहयोग और वर्तमान में मिसेज इंडिया ग्लोबल क्वीन ऑफ द क्वीन का ताज मुंबई से जीतकर छत्तीसगढ़ प्रदेश को पूरे देश में गौरवान्वित करने हेतु प्रदान किया गया। इस वीरांगना सम्मान समारोह में विशेष अतिथि डॉ समरेंद्र सिंह राज्य एनएसएस अधिकारी और उपसचिव उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केशरी लाल वर्मा ,कुलपति पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ ने की। कार्यक्रम समन्वयक डॉ नीता बाजपेई राष्ट्रीय सेवा योजना रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय रायपुर तथा नीलम सिंह अध्यक्ष सखी फाउंडेशन रायपुर ने इस कार्यक्रम का संयोजन किया। प्रेरणा धाबरडे ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया है। वे बीएसपी जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर-9 के बर्न यूनिट इंचार्ज डॉ उदय कुमार की पत्नी हैं।

    भिलाई नगर/ शौर्यपथ / निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने आज कोरोना वैक्सीन सेंटर का निरीक्षण किया! सर्वप्रथम निगम आयुक्त सुपेला शास्त्री अस्पताल पहुंचे वहां उन्होंने कोरोना जांच कराने आए लोगों से बात की! पर्ची प्राप्त करने के सिस्टम के बारे में जानकारी ली! डॉक्टर नागदेवे से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सीनियर सिटीजन जो ज्यादा देर तक लाइन में खड़े नहीं रह सकते उनके लिए कुर्सियों की व्यवस्था करें! कोरोना जांच किट की उपलब्धता की उन्होंने जानकारी ली! कोरोना जांच के लिए ज्यादा भीड़ बढ़ने पर मोबाइल टीम को कोरोना जांच के लिए लगाने के निर्देश दिए, इसके लिए उन्होंने सीएचएमओ से चर्चा की! कोरोना जांच की पर्ची लोगों को शीघ्र मिल सके इसके लिए ओपीडी में निर्धारित समय में स्टॉफ उपस्थित रहने सुनिश्चित करने कहा! कोरोना जांच केंद्र में पुरानी पॉलिथीन को परिवर्तन कर नए लगाने के निर्देश दिए! गर्मी को देखते हुए पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए!
    निगमायुक्त ने अस्पताल के प्रथम तल पर पहुंचकर वहां सीधे वैक्सीनेशन लगाने के लिए आए हुए लोगों के पास पहुंचे! वैक्सीनेशन लगाने के लिए एवं पर्ची प्राप्त करने रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के लिए खड़े हुए लोगों से बात की! वहां उपस्थित लोगों ने बताया कि पर्ची प्राप्त करने में अधिक समय लग रहा है! निगमायुक्त ने डॉक्टर नागदेवे से इसका कारण पूछा तो चिकित्सक ने बताया कि ऑनलाइन प्रोसेस के सर्वर डाउन तथा कुछ स्टॉफ अन्य कार्य में संलग्न है, जिसके कारण विलंब हो रहा है! तत्काल निगम आयुक्त ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर से दूरभाष पर चर्चा की और वैक्सीनेशन कार्य के लिए पर्ची तैयार करने स्टॉफ बढ़ाने कहा! निगमायुक्त ने पर्ची तैयार करने वाले सेक्शन में पहुंचकर स्टॉफ की संख्या की भी जानकारी ली और स्टॉफ बढ़ाने के निर्देश दिए!
    कोरोना के प्रभावी रोकथाम के लिए अधिक से अधिक हो वैक्सीनेशन निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने जोन क्रमांक 1 अंतर्गत कोहका एवं कोसानगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया! उन्होंने जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि को निर्देश दिए कि कोरोना के प्रभावी रोकथाम के लिए अधिक से अधिक वैक्सीनेशन को बढ़ावा देवे! पूर्व में किए गए सर्वे के अनुरूप सीनियर सिटीजन को सूचीबद्ध करते हुए उनसे संपर्क करवाकर उन्हें वैक्सीनेशन के लिए सेंटर तक पहुंचाने में सहयोग करें! इस कार्य के लिए आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी लेवे! वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किए जाने निगम कर्मियों को भी इस कार्य में संलग्न करें! उन्होंने वैक्सीनेशन लगाने वालों की प्रतिदिन की संख्या के रिकॉर्ड का अवलोकन किया और निर्देश दिए कि वैक्सीनेशन की रिपोर्ट प्रतिदिन तीन से चार बार अवश्य लेवे! वैक्सीनेशन लगाने आने वाले लोगों के बारे में उन्होंने चिकित्सकों से चर्चा की और वैक्सीनेशन लगाने आने वालों को उचित सहयोग देने कहा!
    भिलाई के इन वैक्सीनेशन सेंटर में लगवा सकते हैं टीका
    निजी हाॅस्पिटल कोविड वैक्सीनेशन केंद्र -
    श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साईसेंस जुनवानी भिलाई, सीएम मेडिकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पिटल कचान्दूर भिलाई, चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हाॅस्पिटल नेहरू नगर भिलाई, स्पर्श मल्टीस्पेशिलिटी हाॅस्पिटल रामनगर सुपेला भिलाई, भिलाई गायत्री हाॅस्पिटल प्रियदर्शनी परिसर सुपेला भिलाई, वैशाली सर्जिकल सेंटर नेहरू नगर भिलाई, सिन्हा नर्सिंग होम सुपेला भिलाई, एसएस हाॅस्पिटल नंदिनी रोड पावर हाउस भिलाई, आईएमआई हाॅस्पिटल शिवाजी नगर खुर्सीपार भिलाई!
    शासकीय हाॅस्पिटल कोविड वैक्सीनेशन -
    पं. जवाहर लाल नेहरू सेक्टर 09 हाॅस्पिटल भिलाई, लाल बहादूर शास्त्री हाॅस्पिटल सुपेला भिलाई, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोहका भिलाई, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वैशालीनगर भिलाई, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जुनवानी भिलाई, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छावनी भिलाई, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बापूनगर भिलाई, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैकुंठधाम भिलाई, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोसानगर भिलाई, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छावनी भिलाई, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुर्सीपार भिलाई!

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision